‘तेरी शादी भी करवा देंगे’, शिखर धवन ने युजवेंद्र चहल से किया बड़ा प्रोमिस? वीडियो वायरल

[ad_1]


Shikhar Dhawan And Yuzvendra Chahal Video: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी शिखर धवन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं. शिखर सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और अपनी गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के साथ वीडियो भी शेयर करते हैं. शिखर के सोशल मीडिया हैंडल पर कई फनी वीडियो भी देखे जा सकते हैं. वहीं युजवेंद्र चहल भी इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं. चहल का हाल ही में धनश्री के साथ तलाक हुआ था, लेकिन इस खिलाड़ी को कई बार अब रुमर्ड गर्लफ्रेंड राजे माहवेश के साथ स्पॉट किया गया है. अब शिखर धवन और युजवेंद्र चहल ने सोफी शाइन के साथ मिलकर एक वीडियो बनाया है.

शिखर-चहल का वायरल वीडियो

शिखर धवन ने युजवेंद्र चहल और सोफी शाइन के साथ कोलेबोरेशन में एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में धवन, चहल से कहते हैं कि ‘तेरी शादी भी करवा देंगे बेटा, पहले मेरी शादी तो हो जाए’. इस पर चहल शौक होते हुए कहते हैं कि ‘पापा, आपकी शादी’. इसके बाद धवन, सोफी की तरफ इशारा करते हुए कहते हैं कि ‘ये है तेरी तीसरी मां’. इसके बाद चहल को झटका लगता है और वो अपना सिर पकड़कर कहने लगते हैं कि ‘थर्ड मम्मी’.

शिखर धवन के शेयर किए इस फनी वीडियो में चहल, धवन के बेटे का रोल निभा रहे हैं, जो अपने पापा से अपनी शादी की बात करने आया है. धवन, चहल से वादा कर रहे हैं कि वे अपनी शादी के बाद चहल की शादी भी करवा देंगे. युजवेंद्र चहल, शिखर धवन और सोफी शाइन के इस वीडियो का रियलिटी से कोई ताल्लुक नहीं है. वे केवल मौज-मस्ती के लिए ही ऐसे वीडियो बनाते हैं. ये वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया है.


यह भी पढ़ें

IND vs WI: गिल को ODI का कप्तान बनाए जाने के बाद गौतम गंभीर के घर पार्टी, जानिए दावत में कौन-कौन होगा शामिल



[ad_2]

2cr पैसेंजर कैपिसिटी, साउथ मुंबई से 37KM की दूरी… नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन कल

[ad_1]


Navi Mumbai International Airport: नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट की वास्तुकला में भारत के राष्ट्रीय पुष्प कमल को अपनाया गया है, जो मंदिरों की नक्काशी, मुगल पैटर्न और महल की वास्तुकला में दिखाई देता है. टर्मिनल प्रसिद्ध आर्किटेक्ट ज़हा हदीद के द्वारा डिज़ाइन किया गया है, जो कि बीजिंग डाक्सिंग अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे और ग्वांगझू ओपेरा हाउस के डिजाइन के लिए भी मशहूर हैं. इस डिजाइन में कमल फूल को प्रेरणा के रूप में इस्तेमाल किया गया है, जो भारतीय संस्कृति में एक महत्वपूर्ण प्रतीक है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नवी मुंबई पहुंचेंगे और नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (NMIA) का उद्घाटन और निरीक्षण करेंगे. यह हवाईअड्डा करीब 19,650 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है. पहले फेज का उद्घाटन कल  होगा, जिसमें एक रनवे से 2 करोड़ यात्री प्रति साल की क्षमता होगी, और ये घरेलू और इंटरनेशनल दोनों फ्लाइट्स को हैंडल करेगा.

विशाल होगी एयरपोर्ट की क्षमता

नए एयरपोर्ट का नाम दिवंगत लोकनेता दिनकर बालू (डीबी) पाटिल के नाम पर रखा जाएगा. डीबी पाटिल स्थानीय किसान नेता थे. डीबी पाटिल नवी मुंबई के पूरे इलाके में एक जाना-पहचाना चेहरा रहे हैं. उन्हें इसलिए याद किया जाता है क्योंकि उन्होंने उन परिवारों के लिए बहुत काम किया, जिनकी जमीन शहर के विकास के लिए ली गई थी. उन्होंने इन परिवारों के लिए पुनर्वास और मुआवजे की बातचीत की थी.

 एयरपोर्ट ने अकासा एयर, इंडिगो और एयर इंडिया के साथ डील फाइनल कर ली है, एयरपोर्ट अधिकारी के मुताबिक पहले फेज की क्षमता लगभग पूरी हो जाएगी. शुरुआत में हर घंटे 20-23 फ्लाइट्स होंगी, और बाद में इसे बढ़ाया जा सकता है.

भारत में अभी कोई कार्गो हब नहीं है, और नवी मुंबई इसे बदल देगा.”ग्रुप का प्लान है कि नवी मुंबई को दुबई जैसे इंटरनेशनल पैसेंजर हब के तौर पर डेवलप किया जाए, एयरपोर्ट का डिज़ाइन ऐसा होगा कि इंटरनेशनल ट्रांसफर आसान हो, बिना बार-बार सिक्योरिटी और कस्टम्स चेक के.1,160 हेक्टेयर में फैला ये एयरपोर्ट आखिरकार चार टर्मिनल्स के साथ 10 करोड़ यात्री प्रति साल की क्षमता तक पहुंचेगा.

पीपीपी मॉडल पर हुआ तैयार

परियोजना से 2 लाख से ज्यादा नौकरियां पैदा होने की उम्मीद है. ये नौकरियां विमानन, लॉजिस्टिक्स, आईटी, हॉस्पिटैलिटी और रियल एस्टेट जैसे क्षेत्रों में होंगी. इसमें कई टिकाऊ सुविधाएं भी होंगी. जैसे नवीकरणीय ऊर्जा का उपयोग, रेन वॉटर हार्वेस्टिंग और निष्क्रिय शीतलन (passive cooling) प्रणाली.

कल दोपहर 3:30 बजे प्रधानमंत्री मोदी नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के पहले चरण का औपचारिक उद्घाटन करेंगे. कार्यक्रम के दौरान वे मुंबई और नवी मुंबई से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे और सभा को संबोधित भी करेंगे.

नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा (NMIA) की विशेषताएं:

भारत का सबसे बड़ा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट प्रोजेक्ट

Public-Private Partnership (PPP) मॉडल पर निर्मित

Adani Airports Holdings Ltd. की सहायक कंपनी — 74% हिस्सेदारी

CIDCO (सिडको) — 26% हिस्सेदारी

कुल क्षेत्रफल: 1160 हेक्टेयर

क्षमता: 9 करोड़ यात्री प्रति वर्ष, 3.25 मिलियन मीट्रिक टन कार्गो

स्वचालित पीपल मूवर (APM) द्वारा सभी टर्मिनल जुड़े होंगे

वॉटर टैक्सी से कनेक्टिविटी वाला देश का पहला एयरपोर्ट

47 MW सोलर पावर प्लांट और सस्टेनेबल एविएशन फ्यूल (SAF) स्टोरेज

ऑटोमेटेड ट्रांसपोर्ट सिस्टम, अंडरग्राउंड फ्यूल सिस्टम और एफिशिएंट कार्गो-पैसेंजर नेटवर्क भी होगा. गृह मंत्रालय ने NMIA के लिए कुल 1840 सुरक्षाकर्मियों को मंजूरी दी है, जिनकी तैनाती हवाई अड्डे के परिचालन चरणों के अनुसार चरणबद्ध तरीके से की जाएगी .

1160 हेक्टेयर में बना एयरपोर्ट

पहले चरण में 2 करोड़ यात्री क्षमता

19647 करोड़ से तैयार पहला चरण

दिसंबर 2025 से शुरू होंगी फ्लाइट

4 टर्मिनल के साथ 9 करोड़ यात्री क्षमता

32.5 लाख माल ढुलाई क्षमता

15 करोड़ यात्री क्षमता मुंबई के दोनों एयरपोर्ट से एयर इंडिया, इंडिगो और अकासा एयर ने नवी मुंबई एयरपोर्ट से उड़ान शुरू करने की तैयारी कर ली है. नोएडा एयरपोर्ट के लिए भी इंडिगो ने नवंबर 2023 में एमओयू किया था. अडानी ग्रुप चेयरमैन गौतम अदाणी ने दो अक्टूबर को नवी मुंबई एयरपोर्ट पर फ्लाइट ऑपरेशन की तैयारियों का जायजा लिया था. NMIA अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग लिमिटेड और इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन महाराष्ट्र का संयुक्त उद्यम है, जिसमें AAHL की हिस्सेदारी 74 फीसदी है.

ये भी पढ़ें: घरेलू बाजार में तेजी लेकिन रुपये की निकल रही जान, अमेरिकी डॉलर के सामने फिर हुआ धराशायी 

[ad_2]

फ्रांस में सियासी भूचाल! एक महीने में ही प्रधानमंत्री ने दिया इस्तीफा; बढ़ीं मैक्रों की मुश्किल

[ad_1]


फ्रांस के प्रधानमंत्री सेबेस्टियन लेकोर्नू ने एक महीने से भी कम समय में अपने पद से इस्तीफा दे दिया. वह पिछले डेढ़ साल में चौथे प्रधानमंत्री हैं, जो अपने पद का त्याग कर चुके हैं. साल 2017 में जब राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का चुनाव हुआ था, तब उन्हें शांति और स्थिरता का प्रतीक माना गया था. फ्रांस के पांचवें गणराज्य के पहले मध्यमार्गी राष्ट्रपति के रूप में मैक्रों ने अपनी नई राजनीतिक पार्टी ‘ला रिपब्लिक एन मार्शे’ के जरिए बड़ा समर्थन जुटाया था, जिसमें कई नए राजनीतिक चेहरे शामिल थे. पहले साल में यह स्थिरता दिखाई दी.

मैक्रों ने राष्ट्रपति चुनावों के दूसरे दौर में धुर दक्षिणपंथी नेता मरीन ले पेन को हराया था और उनके समर्थक चुप हो गए थे. विरोध सीमित था, लेकिन अब मैक्रों के पास प्रधानमंत्री नहीं बचा है, वह कोई महत्वपूर्ण कानून पारित नहीं कर पा रहे हैं और इस्तीफे की मांग बढ़ रही है.

2018 से शुरू हुईं इमैनुएल मैक्रों की मुसीबतें

मैक्रों के लिए समस्याएं 2018 में शुरू हुईं, जब गिलेट जॉन (येलो जैकेट आंदोलन) ने ईंधन कीमतों और उनकी आर्थिक योजनाओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. इसके बाद कोविड महामारी आई, जो मैक्रों के पूर्ववर्तियों से बिल्कुल अलग चुनौती थी. 2022 में, मरीन ले पेन फिर से चुनाव के दूसरे दौर में पहुंचे और इस बार उनका मुकाबला 2017 से कहीं ज्यादा कड़ा था.

फ्रांस की राजनीतिक स्थिति को नया मोड़ देने के लिए, 2024 में मैक्रों ने गेब्रियल अटाल को प्रधानमंत्री नियुक्त किया, जो देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री बने. लेकिन यह प्रयास असफल साबित हुआ और जून 2024 के यूरोपीय चुनावों में मैक्रों की पार्टी को भारी हार का सामना करना पड़ा.

फ्रांस की राष्ट्रीय असेंबली में बढ़ गया था गतिरोध

इसके बाद, मैक्रों ने जुलाई 2024 में अपने राजनीतिक विरोधियों, खासकर मरीन ले पेन की पार्टी रासाम्बल्मां नेशनल के खिलाफ कड़ी प्रतिक्रिया देने के लिए मध्यावधि चुनाव कराए. इसके परिणामस्वरूप फ्रांसीसी राष्ट्रीय असेंबली में गतिरोध बढ़ गया, जहां कोई भी प्रमुख राजनीतिक पार्टी बहुमत हासिल करने में असफल रही.

पीएम पद से इस्तीफा देते हुए क्या बोले सेबेस्टियन लेकोर्नू

इसके बाद प्रधानमंत्री पद पर एक के बाद एक कई बदलाव हुए. गेब्रियल अटाल, मिचेल बार्नियर और फ्रांस्वा बैरू के बाद, आखिरकार सेबेस्टियन लेकोर्नू को प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया. लेकिन वह भी एक महीने से भी कम समय में इस्तीफा देने को मजबूर हो गए, यह बताते हुए कि संसद में विभिन्न दलों के बीच समझौते की कमी के कारण काम करना असंभव हो गया था.

फ्रांस में यह राजनीतिक अस्थिरता पिछले कुछ समय से गहरी हो गई है. हाल के ब्लोकोंस तौ! (सब कुछ रोक दो) विरोध आंदोलन ने देश के बड़े हिस्से को ठप कर दिया है और यातायात में भारी व्यवधान पैदा किया है.

फ्रांस की राजनीतिक हालत ठीक नहीं

राजनीतिक हालात अब फ्रांस के उस दौर की याद दिलाते हैं, जब देश को नाजियों से हार का सामना करना पड़ा था. भ्रष्टाचार, घोटाले और शाही राजनीतिक अधिकारियों के खिलाफ जारी खबरों ने स्थिति को और भी गंभीर बना दिया है. हाल ही में पूर्व राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी और मरीन ले पेन दोनों को भ्रष्टाचार के आरोप में दोषी ठहराया गया है.

अब, मैक्रों को भविष्य के लिए युवा नेताओं की ओर देखना पड़ सकता है. वे गेब्रियल अटाल जैसे नेता को आगे बढ़ा सकते हैं, जो वामपंथी और दक्षिणपंथी दोनों के साथ काम कर सकते हैं, लेकिन इससे उनके आर्थिक सुधारों में कमी आनी तय है. या फिर, मैक्रों को एक और चुनाव की ओर जाना पड़ सकता है, जिसमें सभी प्रमुख उम्मीदवार युवा होंगे और पुराने भ्रष्टाचार के दाग से मुक्त होंगे. चाहे वह धुर दक्षिणपंथी जॉर्डन बार्डेला हों, ला फ्रांस इनसौमी के माथिल्दे पैनोट या फिर अटाल, सभी प्रमुख राजनीतिक खिलाड़ी 40 वर्ष से कम आयु के होंगे.

मैक्रों के खिलाफ फ्रांस में तेज हो सकती है इस्तीफे की मांग

मैक्रों को विश्व मंच पर अपनी भूमिका निभाते हुए उम्मीद करनी होगी कि उनके समर्थक वामपंथी गठबंधन को साथ लाने में सफल होंगे. यदि ऐसा नहीं हुआ, तो अगले दो साल इंतजार करना लंबा हो सकता है और यदि कोई रास्ता नहीं निकला तो मैक्रों के खिलाफ इस्तीफे की मांग और तेज हो सकती है.

यह भी पढ़ेंः दुनिया के सबसे खुशहाल देश ने भारतीयों को दिया परमानेंट रेजिडेंसी का बड़ा ऑफर, जानें कैसे करें अप्लाई?

[ad_2]

NEET PG डेटा लीक का बड़ा खुलासा, 1.38 लाख छात्रों की निजी जानकारी सिर्फ इतने रुपये में!

[ad_1]


देश के मेडिकल छात्रों से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. खबर है कि NEET PG परीक्षा देने वाले करीब 1.38 लाख अभ्यर्थियों का निजी डेटा लीक हो गया है. बताया जा रहा है कि यह डेटा बेहद सस्ते दाम पर, यानी सिर्फ 3,599 में ऑनलाइन बेचा जा रहा है. सोशल मीडिया पर इस खुलासे के बाद हड़कंप मच गया है और छात्रों के बीच नाराजगी बढ़ती जा रही है.

पूरा मामला तब सामने आया जब एक अभ्यर्थी ने Reddit पर पोस्ट करते हुए दावा किया कि एक Telegram चैनल पर NEET PG उम्मीदवारों का डेटा बेचा जा रहा है. उस यूजर के अनुसार, चैनल पर 15,000 में डेटा बेचने का विज्ञापन डाला गया था.

अभ्यर्थी ने अपनी जानकारी चेक करने के लिए खुद की रैंक और डिटेल साझा की. उसने बताया कि जिसने डेटा बेचा, उसने बिलकुल सटीक जानकारी दी — उसका नाम, पिता का नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और राज्य तक सही निकला. इससे यह साफ हो गया कि डेटा लीक असली है.

ट्विटर (X) पर भी उभरी छात्रों की नाराजगी

यह चौंकाने वाला है! NEET PG छात्रों की निजी जानकारी एप्लिकेशन आईडी, ईमेल, संपर्क नंबर, रोल नंबर ऑनलाइन बेची जा रही है. यह भरोसे का गंभीर उल्लंघन है. यूजर ने आगे लिखा कि इस घटना से छात्रों की गोपनीयता और मेहनत दोनों के साथ विश्वासघात हुआ है. उन्होंने NMC (National Medical Commission) और इस प्रक्रिया में शामिल IT कंपनी से जवाब मांगते हुए कहा कि दोनों को इस लापरवाही पर शर्म आनी चाहिए.

डेटा बिक्री के सबूत भी आए सामने

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने उस वेबसाइट का स्क्रीनशॉट भी साझा किया है, जहां यह डेटा बिक्री के लिए डाला गया था. वेबसाइट पर लिखा था कि 1,38,456 NEET PG उम्मीदवारों का डेटा सिर्फ 3,599 में उपलब्ध है. बताया जा रहा है कि खरीदारों का भरोसा जीतने के लिए वेबसाइट ने कुछ डेटा सार्वजनिक रूप से भी दिखाया.

इस खुलासे के बाद देशभर में NEET PG अभ्यर्थी और डॉक्टर समुदाय में गुस्सा है. कई लोग पहले से ही परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग कर रहे थे, और अब इस लीक ने उनकी चिंता और बढ़ा दी है.

NBEMS पर बढ़ा दबाव

​रिपोर्ट्स के अनुसार नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) पर अब सवाल उठ रहे हैं. दरअसल, अभ्यर्थी पहले से ही सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर चुके हैं, जिसमें उन्होंने परीक्षा प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने, आंसर की और प्रश्नपत्र सार्वजनिक करने की मांग की थी.

सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब

इस पूरे मामले में सुप्रीम कोर्ट पहले ही सक्रिय है. 26 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट ने NBEMS को दो सप्ताह में जवाब देने का आदेश दिया था. तय समय के अनुसार, यह मामला 28 अक्टूबर को फिर से सुना जाएगा.

यह भी पढ़ें –  Arattai App बनाकर चर्चा में आए जोहो कॉरपोरेशन के श्रीधर वेम्बू, जानें इनके पास कौन-कौन सी डिग्री

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

Youtube पर 5 मिनिट की वीडियो से कितना पैसा कमाती हैं सीमा हैदर? जानकर नहीं होगा यकीन

[ad_1]


Seema Haider YouTube Income: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई नया चेहरा छा जाता है लेकिन कुछ नाम ऐसे हैं जो लगातार सुर्खियों में बने रहते हैं. ऐसा ही एक नाम है सीमा हैदर का जो अपनी निजी जिंदगी से लेकर अब YouTube करियर तक हर जगह चर्चा में हैं. पाकिस्तान से भारत आने के बाद सीमा की कहानी लोगों के लिए जितनी दिलचस्प रही अब उनका YouTube चैनल भी उतना ही फेमश हो चुका है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि सीमा हैदर सिर्फ 5 मिनट की एक वीडियो से कितनी कमाई कर रही हैं? इसका जवाब जानकर आप हैरान रह जाएंगे.

सीमा हैदर का YouTube सफर

सीमा हैदर ने अपनी पहचान बनाने के बाद YouTube को कमाई का जरिया बना लिया. शुरुआत में उन्होंने अपनी लाइफ से जुड़े व्लॉग्स और छोटे-छोटे वीडियो पोस्ट किए. धीरे-धीरे उनकी लोकप्रियता इतनी बढ़ी कि चैनल ने कुछ ही महीनों में लाखों व्यूज़ हासिल कर लिए. उनके वीडियो में लोग न सिर्फ उनकी बातों और जीवनशैली में रुचि लेते हैं बल्कि उनके और सचिन के साथ के पलों को भी पसंद करते हैं. यह पॉपुलैरिटी अब कमाई का बड़ा साधन बन चुकी है.

5 मिनट की वीडियो से होती है कितनी कमाई?

YouTube की कमाई वीडियो की लंबाई, व्यूज़, ऑडियंस लोकेशन और विज्ञापन (ads) पर निर्भर करती है. भारत में 1000 व्यूज़ पर औसतन 20 से 150 रुपये तक मिलते हैं जबकि विदेशी व्यूज़ होने पर यह रकम कई गुना बढ़ सकती है.

सीमा हैदर के चैनल पर आने वाले हर वीडियो को लाखों व्यूज़ मिलते हैं. अगर एक वीडियो को मान लें कि 10 लाख व्यूज़ मिलते हैं तो एक 5 मिनट की वीडियो से उनकी कमाई लगभग 50,000 से 1 लाख रुपये तक हो सकती है.

अगर महीने में वह 10 से 12 वीडियो अपलोड करती हैं तो उनकी मासिक कमाई 5 से 10 लाख रुपये तक पहुंच सकती है. यह रकम वीडियो की लोकप्रियता और विज्ञापन दरों के अनुसार और भी ज्यादा हो सकती है.

Sponsorship और Promotion से होती है अलग कमाई

सीमा हैदर को सिर्फ YouTube Ads से ही नहीं बल्कि ब्रांड प्रमोशन और स्पॉन्सर्ड वीडियो से भी बड़ी कमाई होती है. कई छोटे व्यवसाय और ऑनलाइन ब्रांड अब उन्हें अपने प्रोडक्ट्स प्रमोट करने के लिए ऑफर देते हैं. एक प्रमोशनल वीडियो से वह 25,000 से 50,000 रुपये तक कमा सकती हैं. इसके अलावा, उनके चैनल के सब्सक्राइबर बढ़ने के साथ सुपर चैट और डोनेशन जैसी सुविधाओं से भी उनकी इनकम में इज़ाफा होता है.

लोकप्रियता ही है असली ताकत

सीमा हैदर की लोकप्रियता अब किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं रही. उनकी वीडियो पर लाखों कमेंट्स और रिएक्शन आते हैं. चाहे लोग उनकी कहानी से सहमत हों या नहीं लेकिन इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि उन्होंने अपनी विवादित पहचान को सोशल मीडिया सक्सेस में बदल दिया है.

यह भी पढ़ें:

दिवाली आने से पहले ही धड़ाम से गिर गई iPhone 16 Pro Max की कीमत, खरीदने पर होगी इतनी जबरदस्त बचत

[ad_2]

लंबी दाढ़ी में दिखे रणवीर, तो दीपिका ने पहना हिजाब, वीडियो ने इंटरनेट पर मचाई सनसनी

[ad_1]


रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड के पावरफुल कपल्स में से एक हैं. दोनों जब भी साथ दिखाई देते हैं सोशल मीडिया पर बवाल मच जाता है. हाल ही में कपल को अबू धाबी में स्पॉट किया गया. जहां दोनों एक नए और अनोखे स्टाइल में देखा गया. इसकी वजह से अब दोनों सुर्खियां भी बटोर रहे हैं.

दीपिका-रणवीर के नए लुक ने जीता फैंस का दिल

दरअसल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में दोनों अबू धाबी के शेख जायद ग्रैंड मस्जिद में नजर आ रहे हैं. वीडियों में रणवीर सिंह जहां लंबी दाढ़ी में दिखाई दिए. वहीं दीपिका पहली बार हिजाब पहने हुए नजर आई. दोनों का ये लुक देख फैंस उनकी तारीफ जमकर तारीफ कर रहे हैं.


दीपिका को हिजाब में देख यूजर्स ने दिया ऐसा रिएक्शन

दीपिका पादुकोण ने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा – ‘मेरा सुकून..’सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो की शुरुआत एक म्यूजियम से होती है और इसके बाद दोनों अबू धाबी के अलग-अलग लोकेशन पर पोज देते हुए नजर आते हैं. बता दें कि पेरेंट्स बनने के बाद रणवीर और दीपिका ने पहली बार किसी प्रोजेक्ट में साथ काम किया है. ऐसे में फैंस दोनों के लुक और केमिस्ट्री पर दिल हार बैठे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘दीपिका हिजाब में बेहद खूबसूरत लग रही हैं..’ दूसरे ने कहा, ‘इसकी कल्पना नहीं की थी, बेहद खूबसूरत..’

दीपिका-रणवीर का वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण आखिरी बार फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में नजर आई थी. इसकी बाद वो ब्रेक पर चली गई थी. वहीं रणवीर सिंह अपनी आने वाली फिल्में ‘धुरंधर’ को लेकर चर्चा में हैं, जो इसी साल 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है.

ये भी पढ़ें – 

ब्लैक शॉर्ट ड्रेस में अनन्या पांडे ने दिखाया फैशन का जलवा, पेरिस की सड़कों पर दिए गॉर्जियस पोज

 



[ad_2]

छुट्टियों में घूम आएं भारत का ये गांव, यहां दुकानों पर नहीं होते दुकानदार

[ad_1]


[ad_2]

Karwa Chauth: करवा चौथ पर रील बनाना पाप है? जानिए परंपरा, मनोविज्ञान और धर्म का मर्म

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Karwa Chauth: करवा चौथ व्रत का उद्देश्य पति की दीर्घायु और वैवाहिक स्थिरता के लिए संयम, प्रेम और आत्मनिष्ठा का अभ्यास है. आज सोशल मीडिया ने इस व्रत को एक वायरल इवेंट बना दिया है, जहां आस्था और प्रदर्शन के बीच संतुलन खोता जा रहा है.

धार्मिक दृष्टि से व्रत में रील बनाना निषिद्ध नहीं है, लेकिन यदि उद्देश्य दिखावा, व्यूज या व्यवसायिक लाभ हो, तो यह अशुभ कर्म की श्रेणी में आता है. संवेदनशीलता, श्रद्धा और मर्यादा ही इसकी सीमाएं तय करती हैं.

परंपरा से पब्लिसिटी तक

करवा चौथ का उल्लेख स्कंद पुराण और भविष्य पुराण में मिलता है, जहां इसे सौभाग्यवती स्त्रियों का व्रत कहा गया है. इस व्रत में मौन, उपवास, चंद्रदर्शन और व्रतकथा-सुनना प्रमुख हैं. मगर Social Blade India, 2024 के अनुसार 2020 के बाद, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर इस व्रत से जुड़ी रील्स में 300 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी देखी गई है. यानी अब करवा चौथ की पूजा-थाली के साथ ट्राइपॉड और रिंगलाइट भी नजर आने लगे हैं यही डिजिटल धर्म की नई परिभाषा बन रही है.

श्रद्धा अब व्यू-काउंट से मापी जा रही है!

दिल्ली की एक वायरल रील में महिला ने पति की छाती पर चढ़कर व्रत खोला, इसकी काफी चर्चा रही. कुछ ने इसे क्रिएटिविटी कहा, तो अधिकांश ने इसे गलत बताया. सोशल मीडिया पर वायरल यह पोस्ट दर्शाती है कि जब धर्म कंटेंट बन जाता है, तो उसका मूल सार खो जाता है. प्रबुद्धजनों का मानना है कि रील बनाना गलत नहीं, पर जब ‘रील टाइम’ पूजा से बड़ा हो जाए, तब श्रद्धा एक्टिंग लगने लगती है.

क्या सही है, क्या गलत है?

धर्मशास्त्रों के अनुसार व्रत का सार है न कर्मणामनारम्भात् नैष्कर्म्यं पुरुषोऽश्नुते. अर्थात कर्म करते हुए भी यदि अहंकार न हो, तो वही धर्म है. इस आधार पर यदि रील ज्ञान, कथा या प्रेरणा बांटने के लिए बनाई जाए तो यह धर्मानुकूल है. लेकिन यदि मकसद व्यूज़, विज्ञापन या प्रतिस्पर्धा है, तो यह आडंबर कहलाता है.

अगर रील बनानी ही है, तो ऐसे करें कि नियम न टूटे?

  1. रील को ज्ञान या प्रेरणा का रूप दें, मनोरंजन का नहीं.
  2. कैमरा पूजा-स्थल से दूर रखें, ताकि भक्ति केंद्रित रहे.
  3. रील का समय निर्धारित करें, पूजा से पहले या बाद में, बीच में नहीं.
  4. शालीन कैप्शन प्रयोग करें, आस्था, प्रेम, व्रत, श्रद्धा जैसे शब्द.
  5. साउंडट्रैक का चयन सोच-समझकर करें, अश्लील या रील-ट्रेंडिंग बीट्स से बचें.
  6. उद्देश्य दिमाग में स्पष्ट रहे, संस्कृति को साझा करना, न कि लोकप्रियता कमाना.

रील बनाना पाप नहीं पर भावना खो जाए तो व्रत का मूल्य समाप्त हो जाता है. करवा चौथ के व्रत की शक्ति कैमरे की रोशनी से नहीं, श्रद्धा की ज्योति से आती है. जहां दिखावा बढ़े, वहां पुण्य घटता है. धर्म वही है जो भीतर के मौन में बसता है, न कि ट्रेंडिंग या हैशटैग में. इस श्लोक के भाव को कभी न भूलें- श्रद्धया देवताः सर्वे न तु मन्त्रैर्न च क्रियैः. यानी केवल श्रद्धा से देव प्रसन्न होते हैं, न कि आडंबर या प्रदर्शन से.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

CSK नहीं अब मुंबई इंडियंस के लिए खेलेंगे MS Dhoni? वायरल हो रही फोटो ने मचाई खलबली

[ad_1]


MS Dhoni In Mumbai Indians T-Shirt: महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट ही नहीं, बल्कि वर्ल्ड क्रिकेट का भी काफी बड़ा नाम है. एमएस धोनी आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हैं. CSK के लिए धोनी के फैंस की दीवानगी भी खूब है. लेकिन अब माही की एक फोटो ने इंटरनेट पर बवाल मचा दिया है. एमएस धोनी का एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे मुंबई इंडियंस के नाम की जर्सी पहनकर नजर आ रहे हैं. धोनी की इस फोटो से ये कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या धोनी आईपीएल के अगले सीजन में चेन्नई की सबसे बड़ी राइवल मुंबई के लिए खेलेंगे.

मुंबई इंडियंस के लिए खेलेंगे MS Dhoni?

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को एमएस धोनी के नाम से जाना जाता है. आईपीएल की शुरुआत 2008 में हुई थी और तब से ही धोनी इस टीम के साथ जुड़े हैं. धोनी की कप्तानी में सीएसके ने पांच आईपीएल ट्रॉफी जीती हैं. वहीं चेन्नई के फैंस अपने फेवरेट प्लेयर को मुंबई इंडियंस की जर्सी में देखकर शौक हैं. 

धोनी के फैंस को लगा झटका

एमएस धोनी को MI की जर्सी में देखकर सीएसके के फैंस अलग-अलग तरह के कमेंट कर रहे हैं. चेन्नई के फैंस ये अंदाजा लगा रहे हैं कि क्या आईपीएल 2026 में एमएस धोनी CSK की जगह MI की तरफ से खेलेंगे. मुंबई इंडियंस के फैंस धोनी को MI की जर्सी में देखकर खुश हैं. एक यूजर ने लिखा है कि धोनी के मुंबई में आने पर वो एक और आईपीएल ट्रॉफी जीत सकते हैं. मुंबई इंडियंस की टीम भी अब तक पांच आईपीएल ट्रॉफी जीत चुकी है. आईपीएल में सबसे चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के पास ही सबसे ज्यादा ट्रॉफी हैं.

यह भी पढ़ें

अबरार अहमद की शादी में पहुंचे मोहसिन नकवी की बेशर्मी, ट्रॉफी चोरी के सवाल पर दी ऐसी प्रतिक्रिया



[ad_2]

यूं ही नहीं पॉपुलर होता जा रहा कांग्लोमरेट फंड्स, इसके एक से बढ़कर एक हैं फायदे

[ad_1]



यूं ही नहीं पॉपुलर होता जा रहा कांग्लोमरेट फंड्स, इसके एक से बढ़कर एक हैं फायदे

[Disclaimer: यह एक स्पॉनसर्ड आर्टिकल है. ABP नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड या ABP लाइव किसी भी प्रकार से इस लेख/विज्ञापन की सामग्री या इसमें व्यक्त विचारों का समर्थन या अनुमोदन नहीं करता है. पाठकों को अपने विवेक का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है.]

[ad_2]