Video: कार से टकराया नशे में धुत बाइक सवार, ALTO पर चढ़कर बैठा, खूब काटा बवाल, देखें वीडियो
[ad_1]
Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश के चोप्पला नेशनल हाईवे पर एक ऐसी घटना हुई, जिसने सड़क सुरक्षा और नशे में गाड़ी चलाने के खतरों को उजागर किया है, यहां एक युवक, जो नशे में धुत था. उसने बाइक को गलत दिशा में चलाते हुए सामने आ रही एक कार से टक्कर मार दी. हादसे में बाइक पूरी तरह से चकनाचूर हो गई. इसके बाद युवक कार के बोनट पर बैठकर हंगामा करने लगा. इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
युवक की वजह से सड़क पर जाम लगा
बता दें कि एक युवक नशे में धुत होकर बाइक चला रहा था. वह बाइक को गलत दिशा में लेकर जा रहा था, जिसके कारण सामने से आ रही एक कार से टक्कर हो जाती है. टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो जाती है.
इसके बाद युवक कार के बोनट पर बैठ जाता है, जिसके कारण गाड़ियों के आने-जाने में दिक्कतें होने लगती है. युवक की इस हरकत के कारण लोगों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा. युवक बुरी तरह से नशे में था और वह किसी की सुन भी नहीं रहा था.वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सड़क पर लंबा जाम लगा हुआ है.
पुलिस मामले की जांच में जुटी
युवक को कई बार समझाने के बाद भी वह नहीं माना, जिसके बाद लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी. कुछ देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में ले लिया और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी. पुलिस ने कहा कि वीडियो के जरिए आगे की जांच करेंगे. वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दी है.

