संडे को किस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मारी बाजी? बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब यहां जानें
[ad_1]
कन्नड़ फिल्म ‘कतारा: अ लीजेंड चैप्टर-1’ और बॉलीवुड फिल्म “सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी” के अलावा, कई अन्य फिल्में इस समय सिनेमाघरों में चल रही हैं. ऋषभ शेट्टी की फिल्म जहां धमाकेदार परफॉर्म कर रही है, वहीं वरुण धवन और जाह्वी कपूर स्टारर फिल्म भी ठीक ठाक चल रही है. इन दोनों रिलीज़ के अलावा, “दे कॉल हिम ओजी” और “जॉली एलएलबी 3” जैसी कुछ हफ्ते पुरानी फिल्में भी सिनेमाघरों में मौजूद हैं. चलिए यगां जानते हैं इन सभी फिल्मों ने संडे, यानी 5 अक्टूबर, 2025 को कितना कलेक्शन किया है.
कंतारा चैप्टर-1 ने संडे को कितना किया कलेक्शन?
ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कंतारा चैप्टर-1’ पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा रही है. इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 61.85 करोड़ रुपये कमाए थे. दूसरे दिन फिल्म ने 43.65 करोड़ रुपये कमाए. तीसरे दिन फिल्म  का कलेक्शन 55 करोड़ रुपये कमाए.
• वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘कंतारा चैप्टर-1’ ने रिलीज के चौथे दिन यानी संडे को 59.66 करोड़ का कलेक्शन किया है.
• इसी के साथ ‘कंतारा चैप्टर-1’ की चार दिनों की कुल कमाई ब 221.91 करोड़ रुपये हो गई है.
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी ने संडे को कितना किया कलेक्शन?
2 अक्टूबर को रिलीज़ हुई ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ वैसे तो बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत हना हुए है लेकिन ये धमाकेदार कमाई नहीं कर रही है. इस फिल्म ने 9.25 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत की थी. दूसरे दिन फिल्म ने 5.5 करोड़ रुपये कमाए. वहीं तीसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म ने 7.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.
• वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ ने रिलीज के चौथे दिन यानी संडे को 7.63 करोड़ का कलेक्शन किया है.
• इसी के साथ ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ के चार दिनों की कुल कमाई अब 29.88 करोड़ रुपये हो गई है.
दे कॉल हिम ओजी ने दूसरे संडे कितना किया कलेक्शन?
एक्टर टर्न पॉलिटिशियन पवन कल्याण की फिल्म “दे कॉल हिम ओजी” ने अच्छी शुरुआत की थी  और पूरे हफ्ते इसकी कमाई में उतार-चढ़ा बना रहा. लेकिन “कंतारा चैप्टर-1” की रिलीज़ की वजह से इसका कारोबार  काफी प्रभावित हुआ. फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो इसने पहले दिन 63.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी. फिर इसने पहले हफ़्ते में 169.3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इसके बाद दूसरे शुक्रवार को इसने 4.25 करोड़ और दूसरे शनिवार 4.6 करोड़ का कलेक्शन किया.
• वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक दे कॉल हिम ओजी ने रिलीज के 11वें दिन यानी दूसरे संडे को 4.27 करोड़ की कमाई की है.
• इसी के साथ दे कॉल हिम ओजी का 11 दिनों का कुल कलेक्शन अब 182.92 करोड़ रुपये हो गया है.
जॉली एलएलबी 3 ने दूसरे संडे कितना किया कलेक्शन
अक्षय कुमार, अरशद वारसी और सौरभ शुक्ला स्टारर जॉली एलएलबी 3 को दर्शकों से खूब प्यार मिला है. इस फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 17 दिन हो चुके हैं और इस दौरान इसने अच्छी खासी कमाई कर ली है. यहां तक कि कई नई रिलीज फिल्मों के आगे भी ये अच्छी कमाई कर रही है. फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो जॉली एलएलबी 3 ने पहले हफ्ते में 74 करोड़ का कलेक्शन किया था. दूसरे हफ्ते में इसने 29 करोड़ का कलेक्शन किया था. इसके बाद15वें दिन इसने 1.15 करोड़ कमाए और 16वें दिन इसका कलेक्शन 1.75 करोड़ रुपये रहा.
• वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक जॉली एलएलबी 3 ने रिलीज के 17वें दिन यानी तीसरे संडे को इसकी कमाई 2.17 करोड़ रुपये पही.
• इसी के साथ जॉली एलएलबी 3 की 17 दिनों की कुल कमाई अब 108.07 करोड़ रुपये हो गई है.
[ad_2]
Video: ऐसा तो फिल्मों में होता है! ATM के अंदर था शख्स, बाहर बैठी रही नागिन, वीडियो वायरल
[ad_1]
Nagin Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में दावा किया गया है कि एक नागिन लगातार 5 घंटे एटीएम के बाहर बैठी रही और एटीएम रूम के अंदर खड़े शख्स का इंतजार करती रही. दावा है कि नागिन उस शख्स से बदला लेना चाहती थी, जो कुछ समय पहले उसके साथी सांप को नुकसान पहुंचा चुका था. यह घटना किसी फिल्मी सीन से कम नहीं लगती.
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो के अनुसार, वह शख्स उसी इलाके में रहता है और उस दिन एटीएम के अंदर पैसे निकालने गया था. तभी नागिन एटीएम के बाहर पहुंच गई और वहां फन उठाकर बैठ गई. आसपास के लोग डर के मारे पास नहीं जा सके. कुछ लोगों ने लाठी और डंडे से नागिन को भगाने की कोशिश भी की, लेकिन वह टस से मस नहीं हुई.
इस दौरान मौके पर काफी भीड़ इकट्ठा हो गई. लोगों ने मोबाइल निकालकर वीडियो बनाना शुरू कर दिया और देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं – कोई इसे नाग-नागिन का बदला बता रहा है तो कोई इसे मात्र संयोग मान रहा है.
वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची
घटना की जानकारी मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. उन्होंने नागिन को सावधानी से पकड़ा और पास के जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया. लोगों ने राहत की सांस ली लेकिन यह अनोखी घटना इलाके में चर्चा का विषय बन गई.
लॉरेंस गैंग ने कनाडा में तीन जगहों पर करवाई फायरिंग, पोस्ट शेयर कर बताया जानें किसे दी धमकी
[ad_1]
कनाडा में तीन जगहों पर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ली है. गैंग के एक गुर्गे ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की है.
अपडेट जारी है…
[ad_2]
2D, 3D और 11D मोबाइल ग्लास में क्या होता है फर्क? स्क्रीन प्रोटेक्शन हैरान करने वाला सच आया सामने
[ad_1]
सबसे पहले बात करें 2D टेम्पर्ड ग्लास की तो यह सबसे बेसिक और सस्ता विकल्प है. यह केवल स्क्रीन के फ्लैट हिस्से को कवर करता है और किनारे खुले रह जाते हैं. अगर आपका फोन फ्लैट डिस्प्ले वाला है तो यह सही काम करता है लेकिन कर्व्ड स्क्रीन पर यह जल्दी निकल जाता है और किनारों को सही सुरक्षा नहीं मिलती.
सबसे पहले बात करें 2D टेम्पर्ड ग्लास की तो यह सबसे बेसिक और सस्ता विकल्प है. यह केवल स्क्रीन के फ्लैट हिस्से को कवर करता है और किनारे खुले रह जाते हैं. अगर आपका फोन फ्लैट डिस्प्ले वाला है तो यह सही काम करता है लेकिन कर्व्ड स्क्रीन पर यह जल्दी निकल जाता है और किनारों को सही सुरक्षा नहीं मिलती.
अब आते हैं 3D टेम्पर्ड ग्लास पर. यह खासतौर पर कर्व्ड डिस्प्ले वाले स्मार्टफोनों के लिए बनाया गया है. इसके किनारे हल्के कर्व होते हैं जिससे यह पूरी स्क्रीन को अच्छे से कवर करता है और डिस्प्ले ज्यादा सुरक्षित रहती है. देखने में भी यह फोन को प्रीमियम फील देता है और फिटिंग स्मूथ होने की वजह से यूज़र एक्सपीरियंस बेहतर हो जाता है.
अब आते हैं 3D टेम्पर्ड ग्लास पर. यह खासतौर पर कर्व्ड डिस्प्ले वाले स्मार्टफोनों के लिए बनाया गया है. इसके किनारे हल्के कर्व होते हैं जिससे यह पूरी स्क्रीन को अच्छे से कवर करता है और डिस्प्ले ज्यादा सुरक्षित रहती है. देखने में भी यह फोन को प्रीमियम फील देता है और फिटिंग स्मूथ होने की वजह से यूज़र एक्सपीरियंस बेहतर हो जाता है.
जहां तक 11D टेम्पर्ड ग्लास की बात है तो इसे एडवांस और मजबूत बताकर बेचा जाता है. असलियत में 4D, 5D, 9D या 11D जैसी टर्मिनोलॉजी सिर्फ मार्केटिंग का हिस्सा है. कंपनियां इन नामों का इस्तेमाल ग्राहकों को यह एहसास दिलाने के लिए करती हैं कि जितना बड़ा
जहां तक 11D टेम्पर्ड ग्लास की बात है तो इसे एडवांस और मजबूत बताकर बेचा जाता है. असलियत में 4D, 5D, 9D या 11D जैसी टर्मिनोलॉजी सिर्फ मार्केटिंग का हिस्सा है. कंपनियां इन नामों का इस्तेमाल ग्राहकों को यह एहसास दिलाने के लिए करती हैं कि जितना बड़ा “D” होगा, उतना ज्यादा मजबूत ग्लास होगा. जबकि तकनीकी रूप से डाइमेंशन केवल 3 तक ही सीमित होते हैं. यानी 11D कहकर जो ग्लास बेचा जाता है, वह वास्तव में 2.5D या 3D ग्लास ही होता है.
असली मजबूती का पैमाना
असली मजबूती का पैमाना “H” होता है जैसे 9H हार्डनेस. 9H रेटिंग का मतलब है कि ग्लास रोजाना इस्तेमाल में होने वाले स्क्रैच जैसे चाबियों या सिक्कों से स्क्रीन को काफी हद तक बचा लेगा और झटकों को भी सहन कर सकेगा.
तो आखिर कौन-सा टेम्पर्ड ग्लास सही रहेगा? अगर आपका फोन फ्लैट डिस्प्ले वाला है तो 2D या 9H टेम्पर्ड ग्लास ही काफी है. वहीं, अगर फोन में कर्व्ड डिस्प्ले है तो 3D या 11D नाम से बिकने वाले ग्लास बेहतर रहेंगे. मजबूत और टिकाऊ ग्लास चुनने से न सिर्फ स्क्रीन ज्यादा सुरक्षित रहती है बल्कि टच रिस्पॉन्स भी स्मूद रहता है और फोन की हीटिंग भी कंट्रोल में रहती है.
तो आखिर कौन-सा टेम्पर्ड ग्लास सही रहेगा? अगर आपका फोन फ्लैट डिस्प्ले वाला है तो 2D या 9H टेम्पर्ड ग्लास ही काफी है. वहीं, अगर फोन में कर्व्ड डिस्प्ले है तो 3D या 11D नाम से बिकने वाले ग्लास बेहतर रहेंगे. मजबूत और टिकाऊ ग्लास चुनने से न सिर्फ स्क्रीन ज्यादा सुरक्षित रहती है बल्कि टच रिस्पॉन्स भी स्मूद रहता है और फोन की हीटिंग भी कंट्रोल में रहती है.
सीधे शब्दों में कहें तो
सीधे शब्दों में कहें तो “D” के नाम पर ज्यादा भ्रमित होने के बजाय आपको हार्डनेस रेटिंग और डिस्प्ले टाइप के हिसाब से टेम्पर्ड ग्लास चुनना चाहिए. तभी आपके फोन की स्क्रीन लंबे समय तक सुरक्षित रह पाएगी.
Published at : 06 Oct 2025 09:31 AM (IST)
[ad_2]
Sharad Purnima Upay 2025: शरद पूर्णिमा पर 12 राशियों के लिए 12 उपाय, दूर होगा चंद्र दोष
[ad_1]
Sharad Purnima Upay 2025: हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा की रात्रि सबसे शुभ, पवित्र और अद्भुत मानी जाती है. आश्विन महीने की पूर्णिमा को शरद पूर्णिमा या कोजागिरी पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है, जब चंद्रमा 16 कलाओं से पूर्ण होकर पृथ्वी पर अमृत समान वर्षा करता है. इस वर्ष शरद पूर्णिमा सोमवार, 6 अक्टूबर 2025 को है.
शास्त्रों में बताया गया है कि शरद पूर्णिमा की रात्रि चंद्रमा से केवल प्रकाश ही नहीं बल्कि अमृत, ऊर्जा, सकारात्मकता और सौभाग्य का संचार होता है. शरद पूर्णिमा की रात्रि का शुभ फल पाने के लिए इस दिन कई तरह के उपाय भी किए जाते हैं. लोग इस पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी की पूजा करते हैं, घर के कई स्थानों पर दीप जलाए जाते हैं, खीर बनाकर चंद्रमा के प्रकाश के नीचे रखा जाता है.
इसी के साथ शरद पूर्णिमा पर चंद्र दोष से मुक्ति के लिए भी कुछ उपाय बताए गए हैं, जिन्हें अगर राशि अनुसार किया जाए तो कुंडली में चंद्रमा की स्थिति शुभ होती है और मानसिक स्थिति बेहतर होती है. आइये जानते हैं शरद पूर्णिमा पर राशि अनुसार किए जाने वाले उपायों के बारे में-
शरद पूर्णिमा राशि अनुसार उपाय (Sharad Purnima 2025 Rashi Anusar Upay)
मेष राशि (Mesh)- खीर बनाकर चंद्रमा को प्रकाश के नीचे रखने से पहले माता लक्ष्मी को इसका भोग लगाएं और गाय को भी खीर खिलाएं.
वृषभ राशि (Vrishabh)- शरद पूर्णिमा पर वृषभ राशि वाले मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु को खीर का भोग लगाएं. इससे वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी.
मिथुन राशि (Mithun)- रात में चंद्रमा के उदित होने पर दूध से अर्घ्य दें और सफेद वस्त्र धारण करें.
कर्क राशि (Kark)- चंद्रमा कर्क राशि वालों के स्वामी हैं. ऐसे में आप कुंडली में चंद्रमा को मजबूत करने के लिए सफेद फूल चंद्रदेव की पूजा करें और जल में दूध मिलाकर अर्घ्य दें.
सिंह राशि (Singh)- कुंडली में चंद्रमा को मजबूत करने के लिए पीतल के धातु (दीया) में घी का दीप जलाएं. इससे आत्मविश्वास बढ़ेगा.
कन्या राशि (Kanya)- चंद्र दोष दूर करने के लिए शरद पूर्णिमा पर विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें. दरीबों में हरे मूंग की दाल या हरी वस्तुओं का दान करें.
तुला राशि (Tula)- दही, चावल, सफेद वस्त्र या दूध से बनी मिठाईयों का दान करना शुभ रहेगा.
वृश्चिक राशि (Vrishchik)- इस राशि के लोग शरद पूर्णिमा पर भगवान शिव की पूजा करें. शिवलिंग पर दूध और जल से अभिषेक करें और शिवजी के मंत्रों का जाप करें.
धनु राशि (Dhanu)- चंद्र दोष से मुक्ति के लिए शरद पूर्णिमा पर भगवान विष्णु को केले और खीर का भोग लगाएं.
मकर राशि (Makar)- शरद पूर्णिमा पर भगवान शिव और पीपल वृक्ष की पूजा करें. साथ ही चंद्रमा को अर्घ्य देकर चंद्र देव के मंत्रों का जाप करें.
कुंभ राशि (Kumbh)- जल में सफेद चंदन मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करना शुभ रहेगा. चंद्र दोष निवारण का यह उत्तम उपाय माना जाता है.
मीन राशि (Meen)- शरद पूर्णिमा पर खीर बनाकर लोगों में दान करें साथ ही चंद्र देव की पूजा करें और ऊँ सोमाय नम: मंत्र का जाप करें.
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले जानकारियों संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
[ad_2]
MTNL default कर गई! लेकिन क्या आपके पैसे सुरक्षित हैं? जानिए पूरा सच| Paisa Live
[ad_1]
सोचिए अगर आपने किसी कंपनी के बॉन्ड में निवेश किया हो और वो अचानक कहे कि “हम ब्याज नहीं चुका सकते!” तो डरना लाज़मी है। लेकिन यही हुआ है सरकारी टेलीकॉम कंपनी MTNL के साथ, जो 12 अक्टूबर 2025 को देय अपने बॉन्ड पर ब्याज नहीं चुका सकी। वजह? कंपनी के पास कैश ही नहीं था जिसे Escrow Account में डाला जा सके। लेकिन घबराइए नहीं! क्योंकि इन बॉन्ड्स पर है भारत सरकार की Sovereign Guarantee — यानी अगर MTNL फेल भी होती है, तो सरकार आपका पैसा और ब्याज वापस चुकाएगी। MTNL के शेयर 2025 में अब तक -15% गिर चुके हैं, और पिछले एक साल में -23% की गिरावट आई है। लेकिन 5 साल में इसने 428% रिटर्न भी दिया है! अब बड़ा सवाल: क्या सिर्फ सरकारी भरोसे पर डूबती कंपनी में निवेश करना समझदारी है?
[ad_2]
रब ने बना दी जोड़ी! शादी की खुशी में दीवानों की तरह नाचा दूल्हा, दुल्हन ने भी दिया साथ
[ad_1]
शादी का जश्न केवल एक रस्म नहीं बल्कि खुशियों का ऐसा समुंदर होता है जिसमें हर कोई डूब जाता है. कभी दूल्हे की बारात में ढोल नगाड़ों की थाप पर रिश्तेदार थिरकते हैं तो कभी दुल्हन के परिवार वाले अपने अंदाज से महफिल को रौनकदार बना देते हैं. इन पलों में अक्सर ऐसा कुछ देखने को मिल जाता है जो सालों तक याद रहता है. सोशल मीडिया पर हर दिन शादी के कई वीडियो वायरल होते रहते हैं लेकिन इन दिनों एक ऐसा वीडियो लोगों के दिलों को जीत रहा है जिसमें दूल्हा अपनी शादी की खुशी में ससुराल के आंगन में ही नाचना शुरू कर देता है और उसकी मस्ती देख हर कोई मुस्कुरा उठता है.
शादी की खुशी में बेसुध हो डांस करने लगा दूल्हा
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा अपनी शादी के मौके पर खुशी से इतना भर जाता है कि ससुराल के आंगन में ही धूम मचा देता है. नगाड़ों की थाप जैसे ही गूंजती है वैसे ही दूल्हा अपने हाथ-पांव इधर-उधर फेंकते हुए दिल खोलकर डांस करने लगता है. उसके चेहरे की मुस्कान और अंदाज से साफ झलकता है कि यह पल उसकी जिंदगी का सबसे हसीन लम्हा है. वहां मौजूद लोग भी दूल्हे की इस मस्ती को देखकर तालियां बजाते हैं और माहौल और भी रौनकदार हो जाता है.
दुल्हन ने भी खूब आजमाया हाथ
लेकिन वीडियो का असली मजा तब आता है जब दुल्हन भी इस जश्न में शामिल हो जाती है. दूल्हे का डांस देखकर दुल्हन खुद को रोक नहीं पाती और झट से आकर अपने जीवनसाथी के साथ डांस फ्लोर पर कूद पड़ती है. दुल्हन की मस्ती और उछल-कूद देखकर वहां मौजूद लोग दूल्हे को भूलकर उसे देखने लगते हैं. दुल्हन का यह बेबाक अंदाज और खुलकर नाचना सभी के दिल को छू जाता है.
यह भी पढ़ें: Video: ‘मां की गाली देगा?’, दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद को लेकर बवाल, जमकर हुई हाथापाई, देखें वीडियो
यूजर्स ने यूं किया रिएक्ट
वीडियो को @Ks_Jaatni नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…भाई की तो रब ने बना दी जोड़ी. एक और यूजर ने लिखा…देखना कहीं नीला ड्रम ना रखा हो ससुराल में. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…भाई ज्यादा खुश मत हो, घर पर भी तुझे ही नाचना है.
यह भी पढ़ें: ये कैसा रावण है… छोटा हाथी पर निकली जलते हुए रावण की सवारी, वीडियो देखकर दहशत में यूजर्स
करवाचौथ पर रश्मिका मंदाना को भी मात दे देंगी आप, इन 10 फोटोज से आजमा लें ब्राइडल लुक
[ad_1]
'न्याय मिलना चाहिए', राहुल गांधी ने विदेश से रायबरेली लगाया फोन, दलित युवक की हत्या के बाद परिवार से की बात
‘न्याय मिलना चाहिए’, राहुल गांधी ने विदेश से रायबरेली लगाया फोन, दलित युवक की हत्या के बाद परिवार से की बात
[ad_2]
BSNL यूजर्स की मौज! अब बिना नेटवर्क के भी कर सकेंगे कॉल, शुरू हो गई ये नई सर्विस, जानिए पूरी जा
[ad_1]
BSNL VoWiFi: सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपने यूज़र्स के लिए एक बड़ा तोहफा दिया है. अब कंपनी के ग्राहक बिना मोबाइल नेटवर्क के भी वॉयस कॉल (Voice Call) कर सकेंगे. BSNL ने अपनी नई VoWiFi (Voice over Wi-Fi) सेवा की शुरुआत की है जिससे यूज़र्स मोबाइल नेटवर्क के बजाय Wi-Fi कनेक्शन के ज़रिए कॉल कर पाएंगे. इस कदम से BSNL अब Jio, Airtel और Vodafone-Idea जैसी प्राइवेट कंपनियों की बराबरी में आ गया है जो पहले से यह सुविधा दे रही हैं.
BSNL का नेटवर्क विस्तार
BSNL ने हाल ही में देशभर में 1 लाख से अधिक मोबाइल टावर लगाकर अपनी 4G सेवा का विस्तार किया है. कंपनी आने वाले समय में करीब 97,500 और टावर लगाने की योजना बना रही है. इस बीच, VoWiFi सेवा की शुरुआत BSNL के 25 साल पूरे होने के मौके पर एक और बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है.
इस सेवा का सॉफ्ट लॉन्च 2 अक्टूबर को दूरसंचार विभाग (DoT) के सचिव नीरज मित्तल द्वारा किया गया. फिलहाल यह सेवा दक्षिण और पश्चिम सर्किल में शुरू की गई है लेकिन जल्द ही इसे देशभर में उपलब्ध कराया जाएगा. साथ ही, BSNL ने हाल ही में मुंबई में 4G और eSIM सेवा की भी शुरुआत की है जो पहले तमिलनाडु में लॉन्च की जा चुकी थी.
कैसे काम करेगी BSNL की VoWiFi सेवा?
यह सेवा उन इलाकों के लिए खासतौर पर फायदेमंद होगी जहां मोबाइल नेटवर्क कमजोर होता है. यूज़र्स अपने घर के Wi-Fi या ब्रॉडबैंड कनेक्शन के ज़रिए बिना किसी रुकावट के स्पष्ट और स्थिर कॉल कर सकेंगे. हालांकि, इसके लिए यूज़र के पास ऐसा स्मार्टफोन होना चाहिए जो VoWiFi सपोर्ट करता हो. आजकल ज़्यादातर नए एंड्रॉयड और आईफोन मॉडल्स में यह विकल्प सेटिंग्स में पहले से मौजूद रहता है.
सभी BSNL ग्राहकों के लिए फ्री सुविधा
BSNL ने पुष्टि की है कि यह नई VoWiFi सेवा पूरी तरह से मुफ्त होगी. कॉल करने के लिए यूज़र्स को कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना पड़ेगा. कंपनी ने अपने आधिकारिक X (पूर्व में Twitter) अकाउंट के माध्यम से जानकारी दी कि यह सेवा ग्राहकों को बेहतर कनेक्टिविटी और निर्बाध कॉलिंग अनुभव प्रदान करेगी वो भी बिना किसी अतिरिक्त खर्च के.
प्राइवेट कंपनियों को टक्कर देगा BSNL
BSNL का यह कदम अब उसे Jio, Airtel और Vi जैसे बड़े टेलीकॉम प्लेयर्स की सीधी प्रतिस्पर्धा में खड़ा करता है. पहले जहां ये निजी कंपनियां ही Wi-Fi कॉलिंग सुविधा देती थीं अब BSNL भी उसी कतार में शामिल हो गया है. यह पहल BSNL के लिए भारतीय टेलीकॉम मार्केट में अपनी पकड़ मजबूत करने और नेटवर्क को आधुनिक रूप देने की दिशा में एक अहम कदम साबित हो सकती है.
यह भी पढ़ें:
EMI पर फोन खरीदा? अब गलती से भी न चूकें किस्त नहीं तो लॉक हो जाएगा आपका डिवाइस, जानिए क्या है ये नया नियम
[ad_2]
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का बड़ा बयान, कहा- गाजा युद्ध अब तक खत्म नहीं हुआ
[ad_1]
गाजा में जारी युद्ध अभी समाप्त नहीं हुआ है. अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने रविवार को कहा कि बंधकों की रिहाई को केवल "पहला चरण" माना जा रहा है, जबकि इसके बाद क्या होगा, इस पर अभी बातचीत चल रही है.
रुबियो ने कहा कि हमास ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शांति प्रस्ताव को मूल रूप से स्वीकार कर लिया है, और बंधकों की रिहाई के लिए तय रूपरेखा पर बातचीत जारी है. उन्होंने बताया कि इस समझौते के लॉजिस्टिक पहलुओं पर बैठकें चल रही हैं, और अमेरिका स्थिति पर करीबी नजर बनाए हुए है.
उन्होंने कहा, “हमास ने इस बात पर भी सहमति जताई है कि बंधकों की रिहाई के बाद आगे की प्रक्रिया पर बातचीत होगी. हालांकि इसके कई अहम बिंदुओं पर अभी सहमति बननी बाकी है.”
रुबियो के अनुसार, यह पता लगाने में ज्यादा समय नहीं लगेगा कि हमास इस समझौते को लेकर वास्तव में गंभीर है या नहीं. उन्होंने कहा, “हमारी प्राथमिकता बंधकों की रिहाई है, जिसके बदले में इजरायल गाजा में अगस्त के मध्य में निर्धारित ‘येलो लाइन’ तक अपनी सेना पीछे हटाने पर विचार करेगा.”
“दूसरा चरण सबसे कठिन”
रुबियो ने कहा कि गाजा के दीर्घकालिक भविष्य को तय करना सबसे कठिन काम होगा. उन्होंने आगे कहा,  “जब इजरायल अपनी सेना पीछे हटा लेगा, तब सवाल उठेगा कि आगे क्या? क्या गाजा में ऐसा फिलिस्तीनी नेतृत्व तैयार किया जा सकता है जो तकनीकी रूप से सक्षम हो लेकिन हमास से जुड़ा न हो?”
उन्होंने आगे कहा कि “गाजा से आतंकी संगठनों को कैसे निष्क्रिय किया जाए, सुरंगों को कैसे नष्ट किया जाए और हथियारबंद गुटों को कैसे शांतिपूर्ण रास्ते पर लाया जाए,” यह आने वाले समय की सबसे बड़ी चुनौती होगी.
अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा कि अगर इन मुद्दों पर ठोस प्रगति नहीं हुई, तो स्थायी शांति की उम्मीद नहीं की जा सकती. “यह कठिन काम होगा, लेकिन बहुत जरूरी है. इसके बिना गाजा में शांति कायम नहीं हो सकती.”
ये भी पढ़ें-
[ad_2]