40 की उम्र में भी आ जाएगी 25 वाली जवानी, ये देसी नुस्खे आएंगे काम

[ad_1]


Anti Aging Diet Plan: हर कोई जवान दिखना चाहता है, इसके लिए लोग तरह-तरह के उपाय अपनाते हैं. कुछ लोग डाइट में सुधार करते हैं, तो कुछ यंग दिखने के लिए प्लास्टिक सर्जरी तक करवा लेते हैं. लेकिन आपको इसकी जरूरत नहीं है, क्योंकि आज हम जो आपको नुस्खा बताने जा रहे हैं, वह आपको 40 साल की उम्र में भी 25 वाली जवानी की फीलिंग देगा. बस आपको इसके लिए कुछ बातों का ध्यान रखना होगा, ताकि आप अपने चेहरे पर पड़ने वाली इन झुर्रियों को हटा सकें. एक बार झुर्रियां चेहरे से गायब हो गईं, उसके बाद आपकी स्किन ग्लो करने लगती है.

40 की उम्र में यंग दिखने का डाइट प्लान

अगर आपको 40 साल की उम्र में यंग दिखना है, तो आपको अपनी डाइट में कुछ बदलाव करना होगा और कुछ चीजों को शामिल करना होगा, जैसे कि अनार. अगर आप अनार का सेवन करते हैं, तो यह आपके चेहरे की रंगत को बचाकर रखता है. यह न सिर्फ हमारी सेहत के लिए फायदेमंद है, इससे हमारी स्किन को काफी फायदा होता है. इसमें कई तरह के विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट मिलते हैं, जो हमें सूरज की किरणों और झुर्रियों से बचने में मदद करते हैं. इसके बाद दूसरी जरूरी चीज जो है, वह है हरी पत्तेदार सब्जियां. हरी सब्जियां हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती हैं, यही कारण है कि सीजनल सब्जियों की डिमांड मार्केट में काफी ज्यादा रहती है. आप इन सब्जियों में पालक, ब्रोकली को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं, इसमें पोषक तत्व काफी ज्यादा मात्रा में मिलते हैं. इसमें विटामिन और मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो स्किन को काफी समय तक खूबसूरत और जवान रखते हैं.

ये भी है बेहतरीन विकल्प

अगर आप अनार और हरी सब्जियों से परहेज करते हैं, तो आप अपनी डाइट में डार्क चॉकलेट को शामिल कर सकते हैं. इसमें भी फ्लेवनॉल्स होता है, जो स्किन को लंबे समय तक जवान रखने में मदद करता है. आप इसका भी सेवन कर सकते हैं. डार्क चॉकलेट न सिर्फ स्किन बल्कि ओवरऑल हमारी हेल्थ के लिए भी काफी फायदेमंद होता है. यह हमारे हार्ट को सही रखता है, ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करके रखता है, इससे यह फायदा होता है कि हमारी सेहत अच्छी रहती है, जिसका असर हमारी स्किन पर देखने को मिलता है. हालांकि इनका सेवन करते समय आप इस बात का ध्यान रखें कि इनका सेवन एक सीमित मात्रा में करें और डॉक्टर्स से सलाह जरूर लें, ताकि वे आपको अच्छे से जानकारी दे सकें.

इसे भी पढ़ें- Dietary Profile: डाइट में शामिल इन आदतों से लग जाता है डायबिटीज होने का पता, आज ही दूर कर लें यह कमी

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

[ad_2]

करवा चौथ पर सास को क्या दिया जाता है?

[ad_1]

करवा चौथ का व्रत साल 2025 में शुक्रवार 10 अक्टूबर को है. इस दिन सुहागन महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं. करवा चौथ व्रत की शुरुआत सुबह सगरी करने के बाद से शुरू हो जाएगी और रात 8:13 पर चंद्रोदय के बाद व्रत समाप्त होगा.

करवा चौथ का व्रत साल 2025 में शुक्रवार 10 अक्टूबर को है. इस दिन सुहागन महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं. करवा चौथ व्रत की शुरुआत सुबह सगरी करने के बाद से शुरू हो जाएगी और रात 8:13 पर चंद्रोदय के बाद व्रत समाप्त होगा.

करवा चौथ में सरगी, व्रत, पूजा आदि के साथ ही अन्य कई तरह की रस्में निभाई जाती हैं, जिसमें ‘बायना’ भी एक है. करवा चौथ पर बहु अपनी सास को कुछ सामान देती है, जिसे बायना कहा जाता है.

करवा चौथ में सरगी, व्रत, पूजा आदि के साथ ही अन्य कई तरह की रस्में निभाई जाती हैं, जिसमें ‘बायना’ भी एक है. करवा चौथ पर बहु अपनी सास को कुछ सामान देती है, जिसे बायना कहा जाता है.

करवा चौथ पर बायना के रूप में बहु सास को साड़ी, सुहाग के सामना जैसे चूड़ी, बिंदी, बिछुआ, पायल, मेंहदी, सिंदूर, काजल, मिठाई आदि जैसी चीजें एक थाल में सजाकर देती है.

करवा चौथ पर बायना के रूप में बहु सास को साड़ी, सुहाग के सामना जैसे चूड़ी, बिंदी, बिछुआ, पायल, मेंहदी, सिंदूर, काजल, मिठाई आदि जैसी चीजें एक थाल में सजाकर देती है.

बायना के बगैर करवा चौथ का पर्व अधूरा माना जाता है. इसलिए हर बहू को अपनी सास को बायना जरूर देना चाहिए. बायना देने के बाद बहू सास के पैर छूती है और सास बदले में उसे सदा सौभाग्यवती रहने का आशीर्वाद देती है.

बायना के बगैर करवा चौथ का पर्व अधूरा माना जाता है. इसलिए हर बहू को अपनी सास को बायना जरूर देना चाहिए. बायना देने के बाद बहू सास के पैर छूती है और सास बदले में उसे सदा सौभाग्यवती रहने का आशीर्वाद देती है.

इस बात का ध्यान रखें कि, करवा चौथ की पूजा-अर्चना करने और चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद बहू अपने सास के पैर छूकर आशीर्वाद लेते समय बायना दे. यह रिवाज सास के प्रति बहू के आदर और स्नेह का प्रतीक होता है.

इस बात का ध्यान रखें कि, करवा चौथ की पूजा-अर्चना करने और चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद बहू अपने सास के पैर छूकर आशीर्वाद लेते समय बायना दे. यह रिवाज सास के प्रति बहू के आदर और स्नेह का प्रतीक होता है.

यदि किसी महिला की सास न हो तो वह बड़ी ननद, जेठानी या किसी बुजुर्ग सुहागिन स्त्री को भी बायना दे सकती है. करवा चौथ पर्व में बायना को सुख-समृद्धि और खुशहाली का आशीर्वाद प्राप्त करने लिए उपहार में देने का रिवाज है.

यदि किसी महिला की सास न हो तो वह बड़ी ननद, जेठानी या किसी बुजुर्ग सुहागिन स्त्री को भी बायना दे सकती है. करवा चौथ पर्व में बायना को सुख-समृद्धि और खुशहाली का आशीर्वाद प्राप्त करने लिए उपहार में देने का रिवाज है.

Published at : 06 Oct 2025 12:52 PM (IST)

[ad_2]

Video: आगे से नहीं पीछे से आई ट्रेन! फाटक तोड़ निकली बिना सवार की घोड़ा गाड़ी, वीडियो वायरल

[ad_1]


Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक मजेदार और हैरान कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक  राइडर और एक व्यक्ति रेलवे फाटक के पास खड़े होकर ट्रेन गुजरने का इंतजार कर रहे थे. दोनों धैर्य से ट्रेन के निकलने का इंतजार कर रहे थे ताकि फाटक खुलने के बाद वे पटरी पार कर सकें. लेकिन तभी कुछ ऐसा हुआ, जिसे देखकर वहां मौजूद लोग हैरान भी रह गए और हंसने भी लगे.

घोड़ा गाड़ी देख डरे लोग

वीडियो में अचानक पीछे से एक घोड़ा गाड़ी तेज रफ्तार में आती दिखती है. खास बात यह थी कि उस गाड़ी पर कोई सवार नहीं था. घोड़ा खुद ही भागता हुआ सीधा रेलवे फाटक की ओर बढ़ गया. फाटक बंद था, लेकिन घोड़ा किसी तरह नीचे झुककर या किनारे से निकल गया और पटरी पार कर दूसरी ओर चला गया. यह नजारा इतना अचानक था कि  राइडर और पास खड़े लोग कुछ पल के लिए डर गए, क्योंकि अगर वे थोड़ा आगे खड़े होते तो हादसा हो सकता था.

सोशल मीडिया पर हुआ वायरल वीडियो

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दोनों व्यक्ति बाल-बाल बच गए. पहले तो सभी घबरा गए, लेकिन जैसे ही घोड़ा गाड़ी पार निकल गई, लोग हंसने लगे और यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. कई लोगों ने मजाक में लिखा – गाड़ी तो पटरी पर आने की थी, लेकिन ये तो सड़क से ही निकल गई.

लोग इस वीडियो को देखकर तरह-तरह के मीम्स बना रहे हैं. कुछ यूजर्स ने लिखा कि घोड़ा शायद किसी काम से बहुत जल्दी में था, जबकि कुछ ने कहा कि यह ऑटो मोड वाली गाड़ी थी.


7 अक्टूबर को वाल्मीकि जयंती पर किन-किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? एक नजर में देख लें पूरी लि

[ad_1]


आश्विन माह की पूर्णिमा तिथि पर हर साल की तरह इस बार भी पूरे देश में महर्षि वाल्मीकि जयंती बड़ी श्रद्धा और आस्था के साथ मनाई जाएगी. यह वही दिन है जब आदिकवि महर्षि वाल्मीकि को उनकी अमर रचना रामायण के लिए याद किया जाता है. महर्षि वाल्मीकि न केवल संस्कृत साहित्य के जनक माने जाते हैं, बल्कि उन्होंने मानवता, नैतिकता और धर्म के आदर्शों को अपनी रचनाओं के माध्यम से समाज तक पहुंचाया.

इस वर्ष वाल्मीकि जयंती 7 अक्टूबर 2025, मंगलवार को मनाई जाएगी. इस पवित्र अवसर पर देशभर में भक्ति और उत्सव का माहौल रहेगा. उत्तर प्रदेश और दिल्ली सरकार दोनों ने इस दिन को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है.

यूपी में रहेगा सार्वजनिक अवकाश

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने 7 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर प्रदेशभर में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है. जारी सरकारी आदेश के अनुसार, इस दिन राज्य के सभी सरकारी कार्यालय, प्राइवेट संस्थान, स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय बंद रहेंगे.

सरकार की ओर से दिसंबर 2024 में जारी वार्षिक अवकाश सूची में पहले से ही वाल्मीकि जयंती को शामिल किया गया था. लेकिन अब शासन ने इसकी औपचारिक पुष्टि करते हुए आदेश जारी कर दिया है.

वाल्मीकि जयंती पर उत्तर प्रदेश के कई शहरों में भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज और कानपुर जैसे बड़े शहरों में झांकियां, शोभायात्राएं और सांस्कृतिक आयोजन होंगे. लोगों के बीच महर्षि वाल्मीकि के जीवन और उनके उपदेशों को लेकर विशेष जागरूकता अभियान भी चलाए जाएंगे.

दिल्ली में भी रहेगा अवकाश

इसी तरह दिल्ली सरकार ने भी 7 अक्टूबर को वाल्मीकि जयंती के मौके पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बीते रविवार को इसकी औपचारिक घोषणा की.

दिल्ली में इस अवसर पर स्कूल, कॉलेज और सभी शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे. साथ ही सरकारी दफ्तरों और निगम कार्यालयों में भी अवकाश रहेगा. राजधानी में महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर शोभायात्राएं, भजन संध्या और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. दिल्ली के वाल्मीकि मंदिरों और सामुदायिक केंद्रों को सजाया जा रहा है और श्रद्धालु बड़ी संख्या में भाग लेने की तैयारी में हैं.

यह भी पढ़ें: C-DAC में निकली 100 से ज्यादा पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा होगा सिलेक्शन; तगड़ी मिलेगी सैलरी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

‘तुम ठीक हो दोस्त…?’ इतना पूछते ही हत्यारे ने इंडियन बिजनेसमैन को मार दी गोली, जानें मामला

[ad_1]


अमेरिका के पिट्सबर्ग से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. एक भारतीय मूल के शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई. 51 साल के राकेश पिट्सबर्ग के रॉबिन्सन टाउनशिप में एक मोटल चलाते थे, वे कुछ लोगों को झगड़ा करते देख मोटल से बाहर निकले. इस दौरान एक अपराधी ने उन्हें पॉइंट ब्लैक रेंज से गोली मार दी. पिट्सबर्ग अमेरिका के पेंसिल्वेनिया राज्य का का एक शहर है.

‘सीएनबीसी’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक स्टेनली यूजीन वेस्ट नाम के शख्स ने मोटल मालिक राकेश को गोली मार दी. पुलिस को वारदात के दौरान की सीसीटीवी फुटेज भी हाथ लगी है. स्टेनली एक महिला से झगड़ा कर रहा था. जब राकेश मामला शांत कराने पार्किंग में पहुंचे तो उन्होंने स्टेनली से पूछा, ”क्या तुम ठीक हो दोस्त?” इसके तुरंत बाद स्टेनली ने राकेश के सिर में गोली मार दी. यह पूरा घटना मोटल के पार्किंग में हुई. 

आरोपी ने महिला को भी मारी गोली

रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने बताया कि आरोपी स्टेनली एक महिला और एक बच्चे के साथ करीब दो हफ्तों से मोटल में रह रहा था. आरोप है कि स्टेनली ने मोटल मालिक को गोली मारने से ठीक पहले अपनी साथी महिला को भी गोली मारी थी. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला एक बच्चे के साथ काली गाड़ी में बैठी, तभी हमलावर पहुंचा और गोली चला दी. घायल महिला काफी मुश्किलों के बाद कर्निक टायर एंड ऑटो सर्विस सेंटर पहुंची, जहां पुलिस ने उसे बचा लिया. महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. 

आरोपी ने पुलिस पर भी की फायरिंग

महिला और स्टेनली के बीच बहस भी हुई थी, जिसकी आवाज सुनकर राकेश मौके पर पहुंचे थे. राकेश, स्टेनली से कुछ ही कदम की दूरी पर खड़े थे और तभी उसने गोली मार दी. स्टेनली मोटल मालिक की हत्या के बाद कुछ ही दूर पर खड़ी वैन में बैठा और भाग गया, लेकिन पुलिस उस तक पहुंचने में कामयाब रही. जब पुलिस आरोपी तक पहुंची तो उसने पुलिस पर भी गोली चला दी. हालांकि उसकी गिरफ्तारी हो चुकी है.

[ad_2]

Video: दर्दनाक! चलते-चलते मेले में टूटा झूला, घिसटता चला गया शख्स, घटना का वीडियो वायरल

[ad_1]


Social Media Viral Video: मेले में जाना आमतौर पर सभी लोगों को पसंद होता है. लोग अपने परिवार के साथ मेले में मौज-मस्ती करने जाते हैं. खासकर, छोटे बच्चों को मेले में जाना ज्यादा पसंद होता है, क्योंकि उनके पसंद की हर एक चीज वहां होती है, लेकिन मेले से जुड़े हादसों की खबर भी आपने कई बार सुनी और देखी होंगी.

हाल ही में मेले से एक खतरनाक घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें काफी लोग एक झूले में झूल रहे होते हैं और अचानक ही झूला टूट जाता है और उसमें सवार दो व्यक्ति बुरी तरह गिर जाते हैं. इस खतरनाक हादसे का लाइव वीडियो वहां मौजूद लोगों ने रिकॉर्ड कर लिया. 

लोगों ने तुरंत झूले को रुकवाया

हालांकि, ये हादसा कहां का है इसकी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है. वीडियो में देखा गया है कि झूला तेजी से घूम रहा था और उसके ऊपर सवार लोग चीख पुकार कर रहे थे, सभी को बड़ा मजा आ रहा था. काफी लोग वीडियो भी बना रहे थे, तभी अचानक झूले का एक हिस्सा टूट जाता है और उस पर सवार दो लोग गिर जाते हैं.

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे झूले के टूटने के बाद दोनों किसी तरह बच जाते हैं. आस-पास के लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े और झूले को जल्दी रोका गया. इस घटना से मेले में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

हादसे पर लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आई

हादसे में दोनों की जान बाल-बाल बच गई. इस हादसे के वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया गया, जिसके बाद लोगों की तमाम प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी. कई लोगों ने इस घटना को देखकर अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने की बात कही.

कुछ लोग तो इस घटना के बाद झूले पर बैठने से ही डरने लगे. काफी लोगों ने कहां की अब इस झूले पर नहीं बैठेंगे. लोगों ने यह भी कहां कि झूलों को चलाने से पहले उनकी सुरक्षा जांच जरूर करनी चाहिए.


सावधान! बेईमान बना सकते हैं ChatGPT जैसे टूल्स, संभलकर करें इस्तेमाल, रिसर्च में हुआ खुलासा

[ad_1]


पिछले कुछ समय से दुनियाभर में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) की धूम मची हुई है. आम लोगों से लेकर बड़ी-बड़ी कंपनियां AI टूल्स यूज कर रही हैं. नई टेक्नोलॉजी को अपनाने के साथ-साथ नए तरह के जोखिम भी बढ़ रहे हैं. अब एक रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. नैचर पत्रिका में पब्लिश हुई इस रिसर्च में बताया गया है कि ChatGPT जैसे AI टूल्स का अधिक इस्तेमाल लोगों को बेईमान बना सकता है. आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं.

किस बारे में हुई थी रिसर्च?

आजकल लोग अपने घर से लेकर ऑफिस तक के काम AI टूल्स से करवाने लगे हैं. इस तरह AI को काम सौंप देने और इससे इंसान के व्यवहार पर पड़ने वाले असर को लेकर एक रिसर्च की गई थी. इसमें सामने आया कि लोगों के लिए अपने लिए किसी मशीन को झूठ बोलने की बात कह देना आसान होता है और AI टूल ऐसा आराम से कर लेते हैं. उनमें इंसानों की तरह साइकोलॉजिकल बैरियर नहीं होते, जो झूठ बोलने या बेईमानी करने से रोकते हैं. 

रिसर्च में हुआ यह खुलासा

रिसर्चर ने बताया कि AI के जरिए इंसान बेईमानी करते समय बुरा महसूस नहीं करता. मशीनें हर बार और हर काम में बेईमानी कर सकती हैं, लेकिन इंसान ऐसा नहीं करता. अब चूंकि AI टूल्स बड़े लेवल पर लोगों के लिए एक्सेसिबल हो गए हैं और लोग उन्हें कई तरह के काम सौंप रहे हैं. इस वजह से अनैतिक व्यवहार में बढ़ोतरी हो सकती है. ऐसा किसी बदनीयति के कारण नहीं हो रहा बल्कि अब लोग ऐसा करते समय नैतिकता और दूसरी चीजों की कम परवाह कर रहे हैं. रिसर्चर का कहना है कि लोगों के लिए खुद अनैतिक व्यवहार करने की बजाय मशीनों से ऐसा करने की रिक्वेस्ट करना ज्यादा आसान है. 

ये भी पढ़ें-

ये हैं दुनिया के सबसे सिक्योर फोन, हैकर्स के छूट जाएंगे पसीने, लेकिन नहीं होंगे हैक

[ad_2]

बैंकिंग स्टॉक्स में मजबूती के बीच 326 अंक उछला सेंसेक्स, निफ्टी भी 25000 के करीब

[ad_1]


Stock Market News: भारतीय शेयर मार्केट में सोमवार के कारोबारी सत्र की शुरूआत तेज रही. बीएसई पर 30 अंकों वाला सेंसेक्स इंडेक्स 67.62 अंक या 0.08 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 81,274.79 पर ओपन हुआ. उसके बाद सुबह करीब 11 बजे यह 300 अंक के ऊपर चला गया. वहीं एनएसई पर निफ्टी 50 इंडेक्स 22.30 अंक या 0.09 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,916.55 पर ट्रेड करते हुए शुरु हुआ.

सोमवार को 9:25 बजे खबर लिखे जाने तक, बीएसई सेंसेक्स 81,266.64 और निफ्टी 50 24,924.80 अंक पर हरे निशान पर ट्रेड कर रहा था. बीएसई सेंसेक्स में ऐक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, एचसीएल टेक, टीसीएस हरे निशान पर ट्रेड कर रही थी, वहीं टाटा मोर्टस, टाइटन, टाटा स्टील लाल निशान पर ट्रेड कर रहे थे.

कैसा रहा था शुक्रवार का कारोबारी दिन?

शुक्रवार के कारोबारी सत्र में भारतीय शेयर मार्केट मजबूती के साथ बंद हुआ था. बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स 223.86 अंक या 0.28 प्रतिशत की बढ़त के साथ 80,207.17 और निफ्टी 50 इंडेक्स 57.95 अंक या 0.23 प्रतिशत की तेजी के साथ 24,894.25 की बढ़त के साथ ट्रेड करते हुए बंद हुआ था. 

कारोबारी सत्र में पीएसयू बैंकिंग, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और प्राइवेट बैंकों के शेयरों में खरीदारी देखी गई थी. बैंकिंग और मेटल शेयरों में मजबूती से शेयर मार्केट में बहार रही और यह हरे निशान पर बंद हुआ था. बीएसई सेंसेक्स में टॉप गेनर टाटा स्टील, पावरग्रिड, कोटक बैंक, एक्सिस बैंक, एलएंडटी, बीईएल, टाइटन, एशियन पेंट, एनटीपीसी और एसबीआई रहे थे. वहीं टॉप लूजर में टेक महिंद्रा, मारुति, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फिनसर्व, सन फार्मा, आईसीआईसीआई बैंक ने जगह बनाई थी.

जापान में नए पीएम की घोषणा के बाद से निक्केई में 4 प्रतिशत का उछाल देखा गया था. शुक्रवार को डाओ जोंस करीब 250 पाइंट की तेजी के साथ बंद हुआ था. साथ ही S&P 500 फ्लैट रहे थे. 

यह भी पढ़ें: त्योहारी सीजन में सस्ती उड़ानों का तोहफा! DGCA ने एयरलाइंस को दिया बड़ा निर्देश

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

[ad_2]

Video: सड़क पार कर रही बुजुर्ग को बचाते हुए पलटा टेंपो, दूसरी ओर जाकर गिरा, वीडियो वायरल

[ad_1]


Karnataka News: कर्नाटक के गुरुवायनकेरे–कारकला रोड के अलादांगड़ी के पास एक हैरान कर देने वाली घटना हुई. सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला सड़क पार कर रही थी और उसने सामने से आ रहे टेम्पो ट्रैवलर को नहीं देखा. अचानक वह सड़क पर आ गई. इस दौरान महिला को बचाते हुए टैंपो ट्रैवलर पलट गया.

टेम्पो ट्रैवलर सड़क पर पलटी

टेम्पो ट्रैवलर ड्राइवर ने महिला की जान बचाने के लिए गाड़ी को दाईं ओर मोड़ने की कोशिश की. लेकिन इसी दौरान ड्राइवर का वाहन पर नियंत्रण टूट गया और टेम्पो ट्रैवलर सड़क के दूसरी तरफ पलट गई. हादसे के बावजूद टेम्पो में सवार सभी यात्री मामूली चोटों के साथ बच गए. महिला को भी हल्की चोटें आईं.

यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. वीडियो में साफ दिख रहा है कि किस तरह अचानक सड़क पार करने वाली महिला ने ड्राइवर को मुश्किल स्थिति में डाल दिया और ड्राइवर ने पल भर में अपना जीवन जोखिम में डालते हुए गाड़ी को मोड़ने की कोशिश की.

सड़क पर सतर्कता बेहद जरूरी

लोगों का कहना है कि यह घटना सड़क पर पैदल चलने वाले लोगों की लापरवाही और सावधानी न बरतने का परिणाम है. सड़क पर ऐसे पल अक्सर ड्राइवरों के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं. अचानक किसी पैदल यात्री के सड़क पार करने से चालक को तेजी से निर्णय लेने पड़ते हैं, जिससे वाहन पलटने या दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है.

यह घटना एक चेतावनी के रूप में सामने आई है कि सड़क पर सतर्कता और जिम्मेदारी बेहद जरूरी है. एक क्षण की लापरवाही किसी के जीवन को खतरे में डाल सकती है.


बदतमीजी पर उतरे पाकिस्तानी क्रिकेटर अबरार अहमद, कहा- इस भारतीय प्लेयर को मुक्का मारने का ख्वाब

[ad_1]


एशिया कप 2025 में 3 बार भारत ने पाकिस्तान को हराया, फाइनल में भी मात देकर खिताब अपने नाम किया. पूरे टूर्नामेंट में पाकिस्तान के खिलाड़ी अपनी घटिया हरकतों के कारण चर्चा में रहे. अब टूर्नामेंट के खत्म होने के बाद अबरार अहमद ने फिर कुछ ऐसा कह दिया है, जिससे बवाल मच गया. उन्होंने कहा कि वह शिखर धवन से बॉक्सिंग करना चाहते हैं.

अबरार अहमद के हालिया बयान से विवाद खड़ा हो गया. उन्होंने कहा कि वह पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन के साथ बॉक्सिंग करना चाहते हैं. इंटरव्यू के दौरान उन्होंने ये बात कही. बता दें कि शिखर धवन ने पहलगाम हमले के बाद खुलकर पाकिस्तान की आलोचना की थी. वह उन खिलाड़ियों में शामिल थे, जिन्होंने वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ़ लीजेंड्स मैच में पाकिस्तान के साथ खेलने से मना कर दिया था. उनकी शाहिद अफरीदी के साथ भी जुबानी जंग हुई थी.

अबरार अहमद ने क्या कहा?

अबरार अहमद हाल ही में संपन्न हुए एशिया कप 2025 में पाकिस्तान टीम का हिस्सा थे. पाकिस्तान टीम फाइनल में भारत से हार गई थी. एक इंटरव्यू के दौरान उनसे पूछा गया कि अगर आपके सामने कोई प्लेयर हो और आप बॉक्सिंग करे तो वो कौन सा प्लेयर आप चाहते हो कि सामने खड़ा हो? जिस पर आपको बड़ा गुस्सा आता हो? इस सवाल के जवाब में अबरार अहमद ने कहा, “मैं चाहता हूं कि मैं बॉक्सिंग करूँ और सामने शिखर धवन खड़े हों.”

शिखर धवन ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है, वह अब कुछ लीग में ही खेलते हैं. शिखर धवन ने अपने इंटरनेशनल करियर में पाकिस्तान के खिलाफ कुल 9 मैच (7 वनडे और 2 टी20) खेले हैं. पाकिस्तान के खिलाफ 7 वनडे मैचों में धवन ने 380 रन बनाए हैं, इसमें 1 शतक और 2 अर्धशतक शामिल हैं.

अबरार अहमद ने एशिया कप 2025 में पाकिस्तान के लिए टूर्नामेंट के सभी 7 मैच खेले थे, उन्होंने कुल 6 ही विकेट लिए थे. भारत के खिलाफ 3 मैचों में वह सिर्फ 2 ही विकेट ले पाए थे.

[ad_2]