वनडे क्रिकेट के पांच बड़े सूरमा, टेस्ट में डेब्यू ही नहीं कर पाए, लिस्ट में भारत का सुपरस्टार प्लेयर भी शामिल

[ad_1]

भारत के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने वनडे क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन वह अभी भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू नहीं कर पाए हैं. हम आपको आज 5 ऐसे खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं. देखें पूरी लिस्ट.

भारत के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने वनडे क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन वह अभी भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू नहीं कर पाए हैं. हम आपको आज 5 ऐसे खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं. देखें पूरी लिस्ट.

साउथ अफ्रीका के डेविड मिलर ने 178 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 42.30 की औसत और 103.68 की स्ट्राइक रेट से 4611 रन बनाए हैं. वनडे क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बावजूद भी मिलर अभी तक टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू नहीं कर पाए हैं.

साउथ अफ्रीका के डेविड मिलर ने 178 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 42.30 की औसत और 103.68 की स्ट्राइक रेट से 4611 रन बनाए हैं. वनडे क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बावजूद भी मिलर अभी तक टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू नहीं कर पाए हैं.

वनडे क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बावजूद ऑस्ट्रेलिया के स्टार लेग स्पिनर एडम जम्पा टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू नहीं कर पाए हैं. जम्पा ने अभी तक 114 वनडे मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 5.56 की बेहतरीन इकॉनमी से 192 विकेट चटकाए हैं.

वनडे क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बावजूद ऑस्ट्रेलिया के स्टार लेग स्पिनर एडम जम्पा टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू नहीं कर पाए हैं. जम्पा ने अभी तक 114 वनडे मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 5.56 की बेहतरीन इकॉनमी से 192 विकेट चटकाए हैं.

भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल 78 वनडे मैच खेल चुके हैं, जिनमें उन्होंने 5.26 की लाजवाब इकॉनमी से 121 विकेट चटकाए हैं. वनडे क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बावजूद भी चहल अभी तक टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू नहीं कर पाए हैं.

भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल 78 वनडे मैच खेल चुके हैं, जिनमें उन्होंने 5.26 की लाजवाब इकॉनमी से 121 विकेट चटकाए हैं. वनडे क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बावजूद भी चहल अभी तक टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू नहीं कर पाए हैं.

वनडे क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बावजूद वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान कीरोन पोलार्ड टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू नहीं कर पाए थे. पोलार्ड ने 123 वनडे मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने 94.41 की दमदार स्ट्राइक रेट से 2706 रन बनाए थे.

वनडे क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बावजूद वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान कीरोन पोलार्ड टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू नहीं कर पाए थे. पोलार्ड ने 123 वनडे मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने 94.41 की दमदार स्ट्राइक रेट से 2706 रन बनाए थे.

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर डेविड हसी ने 69 वनडे मैच खेले थे, जिनमें उन्होंने 90.70 की स्ट्राइक रेट से 1796 रन बनाए थे. वनडे क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बावजूद हसी टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू नहीं कर पाए थे.

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर डेविड हसी ने 69 वनडे मैच खेले थे, जिनमें उन्होंने 90.70 की स्ट्राइक रेट से 1796 रन बनाए थे. वनडे क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बावजूद हसी टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू नहीं कर पाए थे.

Published at : 06 Oct 2025 11:22 PM (IST)

[ad_2]

अपना लिए ये ट्रिक तो कभी Amazon-Flipkart सेल में कभी ‘Out of Stock’ नहीं दिखेगा प्रोडक्ट, जानिए

[ad_1]


Amazon-Flipkart Sale: त्योहारों का मौसम आते ही Amazon और Flipkart दोनों ही ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर भारी डिस्काउंट वाली सेल्स की बाढ़ आ जाती है. स्मार्टफोन से लेकर स्मार्ट टीवी तक हर प्रोडक्ट पर आकर्षक ऑफर्स मिलते हैं. Amazon Great Indian Festival इस समय जोरों पर है जबकि Flipkart की Festive Dhamaka Sale भी शुरू चुकी है.

हालांकि, इन सेल्स के दौरान एक आम समस्या सबको झेलनी पड़ती है ‘Out of Stock’! यानी मनपसंद iPhone या गैजेट कुछ ही सेकंड में गायब हो जाता है. लेकिन अगर आप कुछ खास टिप्स फॉलो करें तो इस परेशानी से आसानी से बच सकते हैं.

एक्सक्लूसिव मेंबरशिप का फायदा उठाएं

Amazon Prime या Flipkart Plus जैसी मेंबरशिप आपको बाकी यूज़र्स से पहले सेल का एक्सेस देती हैं. चूंकि डिस्काउंट वाले प्रोडक्ट्स लिमिटेड क्वांटिटी में आते हैं इसलिए पहले लॉगिन करने वालों को खरीदने का बेहतर मौका मिलता है. अगर आप मेंबर नहीं हैं तो सेल से पहले यह सब्सक्रिप्शन लेना फायदेमंद रहेगा.

बार-बार स्टॉक चेक करते रहें

कई बार ‘Out of Stock’ दिखने के बावजूद कुछ घंटों में प्रोडक्ट दोबारा उपलब्ध हो जाता है. ऐसा तब होता है जब कंपनी अपने वेयरहाउस से नया स्टॉक जोड़ती है. इसलिए मनपसंद iPhone या गैजेट के पेज को बार-बार रिफ्रेश करते रहें हो सकता है कुछ मिनटों बाद वही प्रोडक्ट फिर से मिल जाए.

पहले से Wishlist में जोड़ें

सेल शुरू होने से पहले ही अपने पसंदीदा प्रोडक्ट्स को Wishlist में ऐड कर लें. इससे जैसे ही सेल शुरू होगी आप सीधे चेकआउट पेज तक पहुंच जाएंगे और बाकी लोगों से पहले ऑर्डर कर पाएंगे. यह ट्रिक खासकर हाई-डिमांड प्रोडक्ट्स जैसे iPhone, OnePlus या Samsung के लिए बेहद असरदार है.

नोटिफिकेशन ऑन रखें

Amazon और Flipkart दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर “Notify Me” या “Back in Stock” फीचर मौजूद है. इसे एक्टिव करें ताकि जब भी आपका पसंदीदा प्रोडक्ट दोबारा स्टॉक में आए आपको तुरंत अलर्ट मिल जाए. इससे सेल के बीच में भी कोई डील मिस नहीं होगी.

अलग-अलग पिनकोड आज़माएं

कई बार एक ही प्रोडक्ट कुछ क्षेत्रों में “Out of Stock” दिखता है, जबकि दूसरे पिनकोड पर उपलब्ध होता है. ऐसे में आप किसी दूसरे डिलीवरी एड्रेस या पिनकोड डालकर चेक करें. इससे आपको वही प्रोडक्ट किसी और लोकेशन पर मिल सकता है.

सेल सीजन में डिस्काउंटेड iPhone या स्मार्टफोन लेना आसान नहीं होता, लेकिन सही रणनीति और थोड़ी समझदारी से आप ‘Out of Stock’ की झुंझलाहट से बच सकते हैं.

यह भी पढ़ें:

WhatsApp और Telegram भी हो गए फेल! Zoho के Arattai में मिल रहा ऐसा खास फीचर जो और किसी में नहीं मिलेगा

[ad_2]

अरबों का मीट बेचकर अपने कर्जे चुकाएगा पाकिस्तान? इस मुस्लिम देश के साथ करने वाला है बड़ी डील

[ad_1]


मलेशिया और पाकिस्तान के बीच अरबों रुपयों की डील हो सकती है, जिसके तहत पाकिस्तान से मलेशिया अरबों रुपयों का मीट भेजा जाएगा. सोमवार (6 अक्टूबर, 2025) को पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने यह बात कही है. इस समय वह मलेशिया के तीन दिवसीय दौरे पर हैं, यहां पहुंचने के बाद उन्होंने मलेशियाई पीएम अनवर इब्राहिम की जमकर तारीफें कीं और कहा कि मलेशिया उनके लिए सेकेंड होम है. 

पाकिस्तानी अखबर द डॉन की रिपोर्ट के अनुसार शहबाज शरीफ ने कहा कि अनवर इब्राहिम ने पाकिस्तान से मीट एक्सपोर्ट की इच्छा जताई है. उन्होंने बताया कि पाकिस्तान मलेशिया को 200 मिलियन डॉलर यानी करीब 18 अरब का मीट एक्सपोर्ट कर सकता है. शहबाज शरीफ ने कहा, ‘मैं आपका आभारी रहूंगा, लेकिन मैं मलेशिया के आयातकों और अधिकारियों को बता देना चाहता हूं कि मीट एक्सपोर्ट का यह कोटा बाजार मूल्यों पर विनियमित किया जाएगा.’

उन्होंने कहा, ‘मलेशियाई कस्टम और फूड अथॉरिटीज की ओर से जरूरी हलाल सर्टिफिकेशन के आधार पर मीट एक्सपोर्ट किया जाएगा. मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि हम आपकी टर्म्स और कंडिशंस को पूरा करने के लिए सभी प्रयास करेंगे और इस तरह न सिर्फ हम 200 मिलियन डॉलर का कोटा प्राप्त कर पाएंगे, बल्कि समय के साथ इसमें इजाफा भी होगा.’ शहबाज शरीफ ने आगे कहा, ‘जब मैं कल यहां से वापस जाऊंगा तो और अधिक जानकारी लेकर जाऊंगा, और अधिक प्रभावित होकर जाऊंगा और और अधिक आश्वत होकर वापस जाऊंगा.’

शहबाज शरीफ के साथ पाकिस्तानी विदेश मंत्री और डिप्टी पीएम मोहम्मद इशाक डार, केंद्रीय मंत्री अत्ताउल्लाह तरार और पाक पीएम के स्पेशल असिस्टेंट तारिक फतेमी भी मलेशिया के दौरे पर हैं. मलेशिया के शहर पुतराज्य में शहबाज शरीफ की अनवर इब्राहिम से द्विपक्षीय बैठक हुई, जिसके बाद दोनों ने प्रेस कॉन्फ्रेस की. शहबाज शरीफ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि यह उनका मलेशिया का पहला दौरा है, लेकिन जब वह यहां पहुंचे तो उन्हें हर चेहरा जाना-पहचाना सा लगा. लोगों में बहुत गर्मजोशी और सौहादपूर्ण देखा. 

उन्होंने कहा कि मलेशिया के लोगों से मिलकर ऐसा लगा, जैसे कि वह इन्हें सदियों से जानते हैं और यह दोनों देशों की सच्ची दोस्ती की वजह से है. शहबाज शरीफ ने कहा कि यह दौरान उनके लिए फैमिली रियूनियन की तरह है,. बैठक के बारे में बताते हुए शहबाज शरीफ ने कहा कि उनके अनवर इब्राहिम के साथ प्रोडक्टिव डिस्कशन हुए और दोनों ने द्विपक्षीय संबंधों से जुड़े व्यापक मुद्दों पर चर्चा की.

[ad_2]

अमाल मालिक ने खास अंदाज में बयां किया ब्रेकअप का दर्द, दिल टूटा तो लिख डाला ये गाना

[ad_1]


फिल्म ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ का गाना ‘रोके ना रुके नैना’ दर्शकों को काफी पसंद आया था. इसमें आलिया भट्ट और वरुण धवन के किरदारों के बिछड़ने का दर्द दिखाया गया था. इस गाने को अमाल मलिक ने बनाया था. ‘बिग बॉस 19’ में सिंगर ने इस गाने को बनाने के पीछे की वजह बताई और अपने दर्द का भी जिक्र किया. 

‘बिग बॉस 19’ कंटेस्टेंट अमाल मलिक ने बताया कि इस गाने की प्रेरणा अपने ब्रेकअप से मिली थी. ‘बिग बॉस 19’ के लेटेस्ट एपिसोड में अमाल मलिक ने इस बात का खुलासा किया है. अमाल मलिक ने गाने के बारे में बात करते हुए कहा- ‘मैं ब्रेकअप से गुजर रहा था और एक ट्रिप पर जाने वाला था, तभी फिल्म के निर्देशक शशांक ने मुझे यह गाना दिया. मैंने पहले तो मना कर दिया, क्योंकि मैं जाने ही वाला था, लेकिन उन्होंने मुझे ट्रिप के दौरान इस पर काम करने के लिए कहा.’

एक्स से आखिरी मुलाकात के बाद लिखा था गाना
अमाल मलिक ने यह भी बताया कि इसका दूसरा भाग उनके दिल के बेहद करीब है. इसकी वजह बताते हुए अमाल ने आगे कहा- ‘ये हमारी आखिरी मुलाकात थी, हम फिर कभी नहीं मिलने वाले थे. तभी मैंने लिखा, हाथों की लकीरें दो, मिलती जहां हैं, जिसको पता है बता दे, जगह वो कहां है.’  अमाल ने आगे बताया कि गायक अरिजीत सिंह ने इस गाने को सिर्फ 20 मिनट में रिकॉर्ड किया था.

अरिजीत सिंह ने 20 मिनट में रिकॉर्ड किया था गाना
अमाल ने कहा- ‘अरिजीत सिंह को इस गाने को गाना था. मैं और मेरे दोस्त स्टूडियो में उनसे मिलने का इंतजार कर रहे थे. वो बस आए और 20 मिनट में गाना रिकॉर्ड कर लिया और उन्हीं 20 मिनटों के लिए अरिजीत सिंह को फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला.’ फिल्म ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ को शशांक खेतान ने डायरेक्ट किया था. फिल्म के गाने ‘रोके ना रुके नैना’ के लिए अरिजीत सिंह को बेस्ट मेल सिंगर का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था. 

‘बिग बॉस 19’ में नजर आ रहे हैं अमाल मालिक 
रिएलिटी शो ‘बिग बॉस’ की बात करें तो इस शो में इस वीकेंड कोई बाहर नहीं हुआ, जबकि इस बार अशनूर कौर, तान्या मित्तल, अमाल मलिक, नीलम गिरी, जीशान कादरी, कुनिका सदानंद, नेहल चुडासमा और प्रणित मोरे को नॉमिनेट किया गया था. इसके साथ ही ‘बिग बॉस 19’ के घर में एक नए सदस्य की एंट्री हो गई है. घर में फेमस क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन मालती चाहर को वाइल्ड कार्ड के रूप में एंट्री दी गई है.

[ad_2]

दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी ने निकाली ग्रुप A, B और C के 1732 पदों पर भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू

[ad_1]


सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी (DDA) ने बड़ी भर्ती निकाली है. ग्रुप A, B और C के विभिन्न पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 6 अक्टूबर 2025 से शुरू हो गई है. जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में भाग लेने के लिए योग्य हैं, वे DDA की आधिकारिक वेबसाइट dda.gov.in पर जाकर या डायरेक्ट लिंक के माध्यम से फॉर्म भर सकते हैं. ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 5 नवंबर 2025 निर्धारित की गई है.

ये है रिक्ति विवरण

इस भर्ती के माध्यम से कुल 1732 पद भरे जाएंगे. इसमें ग्रुप A, B और C के तहत कई पद शामिल हैं. डिप्टी डायरेक्टर (आर्किटेक्ट) के 4 पद, डिप्टी डायरेक्टर (पब्लिक रिलेशन) 1 पद, डिप्टी डायरेक्टर (प्लानिंग) 4 पद, असिस्टेंट डायरेक्टर (प्लानिंग) 19 पद, असिस्टेंट डायरेक्टर (आर्किटेक्ट) 8 पद, असिस्टेंट डायरेक्टर (लैंडस्केप) 1 पद, असिस्टेंट डायरेक्टर (सिस्टम) 3 पद, असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (सिविल) 10 पद भरे जाएंगे.

इसके अलावा असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) 3 पद, असिस्टेंट डायरेक्टर (मिनिस्ट्रियल) 15 पद, लीगल असिस्टेंट 7 पद, प्लानिंग असिस्टेंट 23 पद, आर्किटेक्चरल असिस्टेंट 9 पद, प्रोग्रामर 6 पद, जूनियर इंजीनियर (सिविल) 104 पद, जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल) 67 पद, सेक्शनल ऑफिसर (हॉर्टिकल्चर) 75 पद, नायब तहसीलदार 6 पद, जूनियर ट्रांसलेटर (राजभाषा) 6 पद, असिस्टेंट सिक्योरिटी ऑफिसर (नॉन मिनिस्ट्रियल) 6 पद, सर्वेयर 6 पद, स्टेनोग्राफर ग्रेड-‘डी’ 44 पद, पटवारी 79 पद, जूनियर सेक्रेटेरियट असिस्टेंट 199 पद, माली 282 पद और मल्टी टास्किंग स्टाफ (नॉन मिनिस्ट्रियल) 745 पद शामिल हैं.

यह भी पढ़ें –  7 अक्टूबर को वाल्मीकि जयंती पर किन-किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? एक नजर में देख लें पूरी लिस्ट

कौन कर सकता है आवेदन

इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवार की योग्यता पद के अनुसार 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन या डिप्लोमा होनी चाहिए. इसके साथ ही आयु सीमा भी पद के अनुसार तय की गई है. न्यूनतम उम्र 18 या 21 वर्ष और अधिकतम आयु 25, 27, 30, 35 या 40 वर्ष हो सकती है. आयु की गणना 5 नवंबर 2025 को ध्यान में रखकर की जाएगी.

इतना देना होगा आवेदन शुल्क

जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 2500 रुपये जमा करने होंगे. वहीं, एससी, एसटी, पीएच और महिला उम्मीदवारों के लिए शुल्क 1500 रुपये तय किया गया है. शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा किया जा सकता है.

आवेदन कैसे करें

आवेदन करने के लिए सबसे पहले DDA की वेबसाइट पर जाएं और भर्ती से संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करें. फिर “To Register” के आगे “Click Here” पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन पूरा करें. रजिस्ट्रेशन के बाद सभी डिटेल्स सही से भरने के बाद निर्धारित शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट कर दें. अंत में प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सेव रख लें.

यह भी पढ़ें – GATE 2026: गेट एग्जाम के लिए आवेदन करने का अंतिम दिन आज, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

सालों से था जिसका इंतजार, आखिरकार WhatsApp में आ रहा है वह फीचर, जानें क्या बदल जाएगा

[ad_1]


WhatsApp में आखिरकार वह फीचर आ रहा है, जिसका सालों से इंतजार हो रहा है. अभी तक व्हाट्सऐप अकाउंट यूजर के फोन नंबर से लिंक होता था, लेकिन अब मेटा इसमें बदलाव करने जा रही है. अब इंस्टाग्राम और बाकी ऐप्स की तरह व्हाट्सऐप पर भी यूजरनेम सपोर्ट आने वाला है. इसके लिए लोग यूजरनेम रिजर्व कर सकेंगे. एंड्रॉयड पर व्हाट्सऐप के बीटा वर्जन पर इस फीचर को सबसे पहल स्पॉट किया गया है. आइए जानते हैं कि यह फीचर आने के बाद क्या बदल जाएगा.

यूजरनेम रिजर्व करने का मिलेगा ऑप्शन

ऐप की सेटिंग में जाकर यूजर्स को अपना हैंडल रिजर्व करने का मौका मिलेगा. इसका मतलब है कि जब मेटा इस फीचर को रोलआउट कर देगी, तब यूजर्स उस हैंडल को अपना यूजरनेम बना सकेंगे. एक बार हैंडल रिजर्व करने के बाद कोई दूसरा यूजर इसकी नकल नहीं कर पाएगा. सिग्नल और टेलीग्राम जैसी व्हाट्सऐप की कंपीटिटर ऐप्स पर यह फीचर पहले से ही मौजूद है. यहां तक कि ऐप्पल के आईमैसेज पर भी यूजर ईमेल एड्रेस की मदद से दूसरे लोगों से कनेक्ट हो सकते हैं.

क्यों पड़ी नए फीचर की जरूरत?

लॉन्चिंग से लेकर अब तक व्हाट्सऐप पर केवल फोन नंबर के जरिए ही अकाउंट बनाया जा सकता है. यह बहुत आसान है और इससे लोगों को सर्च करना काफी आसान हो जाता है, लेकिन इससे प्राइवेसी को भी खतरा होता है. दरअसल, इस वजह से आपका फोन नंबर उन लोगों तक भी पहुंच जाता है, जिन्हें आप नहीं जानते. इसके अलावा अगर फोन नंबर बदलना पड़ जाए तो भी काफी झंझट होता है. इन वजहों से अब व्हाट्सऐप यूजरनेम से रजिस्टर करने का ऑप्शन भी देगी. व्हाट्सऐप के मालिकाना हक वाली कंपनी मेटा पिछले कई सालों से इस फीचर को लॉन्च करने की बात कह रही है. अब कंपनी ने हैंडल को रिजर्व करने का ऑप्शन दे दिया है ताकि फीचर रोल आउट होने पर लोगों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े.

ये भी पढ़ें-

सावधान! बेईमान बना सकते हैं ChatGPT जैसे टूल्स, संभलकर करें इस्तेमाल, रिसर्च में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

[ad_2]

‘अगर मलेशिया साथ दे तो पाकिस्तान हमेशा के लिए…’, विदेशी धरती से अब कौन सी चाल चल रहे शहबाज शर

[ad_1]


पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ 7 अक्तूबर तक मलेशिया के दो दिवसीय दौरे पर हैं. यहां उन्होंने मलेशियाई पीएम अनवर इब्राहिम के साथ द्विपक्षीय बैठक की और फिर दोनों नेताओं ने संयुक्त साझा बयान जारी किया. ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान की हालत ऐसी हो गई कि पीएम शहबाज शरीफ को कटोरा लेकर IMF के दरवाजे खटखटाने पड़े. अब वह मलेशिया को अपने जाल में फंसाना चाहते हैं. 

फिलहाल हमें IMF कार्यक्रम की जरूरत: शहबाज

शहबाज शरीफ ने कहा कि मलेशिया के साथ पार्टनरशिप कर पाकिस्तान हमेशा के लिए आईएमएफ को अलविदा कह देगा. दोनों देशों के जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा, “पाकिस्तान के अर्थव्यवस्था को स्थिर करने के लिए फिलहाल हमें IMF के कार्यक्रम की जरूरत है. हमारे लक्ष्य है कि जल्द ही हम बाहरी वित्तीय निर्भरता से मुक्त होंगे.” इसके लिए उन्होंने मलेशिया से भी मदद करने की गुहार लगाई है.

मलेशिया के सामने पाकिस्तान ने फैलाया हाथ

पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ ने कहा, “अभी जो हमारा आईएमएफ का कार्यक्रम चल रहा है वो अगले दो सालों में खत्म हो जाएगा. हालांकि अभी हालातों को देखें तो यह पाकिस्तान के लिए काफी जरूरी है.” उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान और मलेशिया के उद्यमी मिलकर संयुक्त निवेश करने का संकल्प लें तो यकीनन हम हमेशा के लिए IMF को अलविदा कह सकते हैं.

ऑपरेशन सिंदूर के बाद IMF ने पाकिस्तान को दिया कर्ज

आईएमएफ ने मई 2025 में पाकिस्तान को लगभग 8,000 करोड़ रुपये (1 अरब डॉलर) की मदद मंजूर की. भारत ने इस पर चिंता जताई थी, क्योंकि यह मदद उस समय दी गई जब भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकवादी ठिकानों पर हमला किया था. भारत ने आईएमएफ से कहा था कि वह यह मदद दोबारा सोचकर दे, क्योंकि पाकिस्तान अपनी जमीन से भारत पर आतंकी हमलों को बढ़ावा देता है.

पाकिस्तानी अर्थव्यवस्था पर सेना की पकड़

पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था पर वहां की सेना की पकड़ पर काफी मजबूत है. यही कारण है कि देश में बढ़ती गरीबी और बेरोजगारी के बीच संसाधनों का इस्तेमाल मुख्य रूप से हथियार और आतंकियों पर किया जाता रहा है.

पाकिस्तान आईएमएफ के 7 बिलियन डॉलर के बेलआउट पैकेज की दूसरी समीक्षा के लिए तय पांच लक्ष्यों में से तीन को पूरा करने में नाकाम रहा है. इससे भारत का यह दावा सही साबित हुआ कि इस्लामाबाद लंबे समय से कर्ज में डूबा हुआ है और आईएमएफ के नियमों को ठीक से लागू करने और पालन करने का उसका रिकॉर्ड बहुत खराब है.

ये भी पढ़ें : अरबों का मीट बेचकर अपने कर्जे चुकाएगा पाकिस्तान? डील करने इस मुस्लिम देश पहुंच गए शहबाज शरीफ

[ad_2]

कैश ऑन डिलिवरी पर एक्स्ट्रा चार्ज! ग्राहकों को ठगना अब ई-कॉमर्स कंपनियों को पड़ेगा महंगा

[ad_1]


Complaint Against E-Commerce Platforms: देश में तेजी से लोकप्रिय हो रही ई-कॉमर्स कंपनियों का कारोबार लगातार बढ़ता जा रहा है, लेकिन इसी के साथ इन प्लेटफॉर्म्स के कामकाज को लेकर सवाल भी उठने लगे हैं. हाल के महीनों में ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिनमें ग्राहकों से कैश ऑन डिलिवरी (COD) विकल्प चुनने पर अतिरिक्त शुल्क वसूला जा रहा है. अब सरकार ने इस पर सख्त रुख अपनाया है और ऐसी कंपनियों के खिलाफ जांच तेज कर दी है.

सरकार के निशाने पर आए ई-प्लेटफॉर्म्स

उपभोक्ता मामलों का विभाग (Department of Consumer Affairs) उन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स की जांच कर रहा है, जो ग्राहकों से नकद भुगतान के विकल्प पर अतिरिक्त चार्ज लेते हैं. केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने हाल में एक ट्वीट में ऐसे मामलों को “डार्क पैटर्न” करार दिया है — यानी ऐसी भ्रामक रणनीतियाँ, जिनसे उपभोक्ताओं को गुमराह कर अतिरिक्त भुगतान करवाया जाता है.

जोशी ने कहा कि सरकार उपभोक्ताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए सख्त कदम उठाएगी और ई-कॉमर्स क्षेत्र में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए आवश्यक सुधार करेगी.

कैश ऑन डिलिवरी पर वसूले जा रहे “हैंडलिंग चार्ज”

यह विवाद तब सामने आया जब सोशल मीडिया पर कई उपभोक्ताओं ने स्क्रीनशॉट साझा किए, जिनमें कुछ कंपनियों द्वारा “पेमेंट हैंडलिंग चार्ज” के नाम पर अतिरिक्त शुल्क वसूला गया था. एक्स (X) प्लेटफॉर्म पर कई यूजर्स ने जोमैटो, स्विगी और जेप्टो जैसी ऐप्स पर “रेन फीस (Rain Fee)” और अन्य अतिरिक्त चार्ज को लेकर भी नाराजगी जताई.

इन शिकायतों के बाद सरकार अब इस मुद्दे पर एक्शन मोड में है. जोशी ने शुक्रवार को ट्वीट किया कि इन मामलों की गहन जांच की जाएगी और जो कंपनियाँ उपभोक्ताओं के अधिकारों का उल्लंघन कर रही हैं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी.

नए कानून की तैयारी में सरकार

सरकार पहले ही ई-कॉमर्स कंपनियों को चेतावनी दे चुकी है कि वे उपभोक्ताओं के साथ अनुचित व्यवहार न करें. इसके साथ ही, “डार्क पैटर्न्स” और अतिरिक्त शुल्क वसूली जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए नए कानून लाने की तैयारी भी चल रही है.

सरकार का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि उपभोक्ताओं को खरीदारी के दौरान पूर्ण पारदर्शिता मिले और उन्हें किसी भी तरह से छिपे हुए शुल्क (Hidden Charges) या भ्रामक विकल्पों से गुमराह न किया जाए. कुल मिलाकर, ई-कॉमर्स कंपनियों पर सरकार की इस सख्ती से उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में ऑनलाइन खरीदारी को अधिक पारदर्शी और उपभोक्ता-हितैषी बनाया जा सकेगा.

ये भी पढ़ें: जीएसटी रिफॉर्म भी नहीं थाम पाया ये नुकसान, US हाई टैरिफ का हो गया इकोनॉमी पर बड़ा असर

[ad_2]

‘थप्पड़कांड वीडियो’ को लेकर बुरी तरह भड़के हरभजन सिंह, पूर्व IPL चेयरमैन पर निकाली भड़ास

[ad_1]


Harbhajan Singh Furious On Lalit Modi: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी हरभजन सिंह का गुस्सा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के पूर्व चेयरपर्सन ललित मोदी पर फूटा है. ललित मोदी ने हाल ही में हरभजन सिंह और श्रीसंत के बीच 2008 में हुई लड़ाई का वीडियो शेयर किया था. इस वीडियो में हरभजन, श्रीसंत को थप्पड़ मारते नजर आ रहे हैं. ललित मोदी ने इस घटना के 17 साल बाद ये वीडियो शेयर किया.

ललित मोदी पर भड़के हरभजन सिंह

भारतीय टीम के पूर्व स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि ‘मैं समझ नहीं पा रहा हूं कि अब इस वीडियो को पब्लिक करने की क्या जरूरत थी. हर कोई अलग तरह से सोचता है. उस समय जो कुछ भी गलत हुआ था, मैं उसके लिए पहले भी माफी मांग चुका हूं. उस समय मेरे और श्रीसंत के बीच जो कुछ भी हुआ था, वो गलत था. एक खिलाड़ी के तौर पर मुझे नहीं लगता कि मुझे वो करना चाहिए था. लोग अपनी गलतियों से ही सीखते हैं और मैंने भी उसके बाद काफी कुछ समझा और मैंने ऐसी गलती फिर दोबारा नहीं की’.

हरभजन सिंह ने आगे कहा कि ’18 साल पहले जो कुछ भी हुआ था, वो दोबारा लोगों के सामने लाया गया है. मैं इसके पीछे का मकसद समझ नहीं पा रहा हूं. मुझे लगता है कि तब ज्यादा अच्छा रहता, जब ये वीडियो सामने ही नहीं आता, क्योंकि इसे शेयर करने की कोई जरूरत नहीं थी. मैं समझ नहीं पा रहा हूं कि जब वो ये वीडियो शेयर कर रहे थे, तब वो या तो किसी के इंफ्लुएंस में थे या किसी चीज में उलझे थे. मैं नहीं चाहता कि कभी भी कोई ऐसी वीडियो सामने आए’.

यह भी पढ़ें

क्या रोहित शर्मा पर आने वाली है एक और बैड न्यूज़? सुनील गावस्कर का जवाब सुनकर हैरान रह जाएंगे आप



[ad_2]

Aaj Ka Love Rashifal 7 October 2025: मंगलवार के दिन बुध का नक्षत्र परिवर्तन, जाने किस राशि के

[ad_1]


Aaj Ka Love Rashifal 7 October 2025: ज्योतिष शास्त्र में बुध देव को ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है. इनका प्रभाव न केवल बुद्धि और व्यापार पर पड़ता है, बल्कि प्रेम जीवन में भी खास असर डालता है. 7 अक्टूबर को दोपहर 12:21 पर बुध नक्षत्र परिवर्तन करेंगे.

इसका असर मेष से मीन तक सभी राशियों के रिश्तों में नए उतार-चढ़ाव लेकर आएगा. इस दिन आश्विन माह की पूर्णिमा और प्रतिपदा तिथि भी रहेगी, साथ ही रेवती और अश्विनी नक्षत्र का संयोग भी कई महत्वपूर्ण योग बना रहा है. आइए जानते हैं 7 अक्टूबर 2025 का लव राशिफल मेष से लेकर मीन राशि के जातकों के लिए कैसा जाने वाला है?

Aaj Ka Love Rashifal 07 October 2025: मंगलवार के दिन बुध का नक्षत्र परिवर्तन, जाने किस राशि के लव लाइफ में आएगा भूचाल! पढ़ें लव राशिफल

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
मेष राशि वालों के लिए अक्टूबर का पहला मंगलवार रिश्तों में मिठास घोलने वाला रहेगा. जीवनसाथी के साथ खुशियों के पल साझा होंगे और किसी गलतफहमी को दूर करने का सुनहरा मौका मिलेगा.

Aaj Ka Love Rashifal 07 October 2025: मंगलवार के दिन बुध का नक्षत्र परिवर्तन, जाने किस राशि के लव लाइफ में आएगा भूचाल! पढ़ें लव राशिफल

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
वृषभ राशि के विवाहित जातकों के लिए अक्टूबर का पहला मंगलवार शांत और साधारण रहने वाला है. इस दिन भले ही जीवनसाथी के साथ अधिक समय बिताने का अवसर न मिले, लेकिन आप अन्य पारिवारिक और सामाजिक रिश्तों को मजबूत बनाने में ध्यान देंगे.

Aaj Ka Love Rashifal 07 October 2025: मंगलवार के दिन बुध का नक्षत्र परिवर्तन, जाने किस राशि के लव लाइफ में आएगा भूचाल! पढ़ें लव राशिफल

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
मिथुन राशि के अविवाहित जातकों के लिए यह दिन खास हो सकता है. बुध देव की कृपा से किसी से नया रिश्ता बन सकता है. शादीशुदा लोगों के रिश्तों में भी नई ताजगी और नजदीकी बढ़ने की संभावना है.

Aaj Ka Love Rashifal 07 October 2025: मंगलवार के दिन बुध का नक्षत्र परिवर्तन, जाने किस राशि के लव लाइफ में आएगा भूचाल! पढ़ें लव राशिफल

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
कर्क राशि के विवाहित जातकों को इस दिन थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए. किसी मामूली बात पर जीवनसाथी से बहस हो सकती है, जिससे घर में तनाव का माहौल बन सकता है.

Aaj Ka Love Rashifal 07 October 2025: मंगलवार के दिन बुध का नक्षत्र परिवर्तन, जाने किस राशि के लव लाइफ में आएगा भूचाल! पढ़ें लव राशिफल

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
सिंह राशि वालों को रिश्तों में स्पष्टता बनाए रखनी होगी. यदि आपने कोई बात छिपाई है तो समय रहते उसे बता दें. क्योंकि किसी तीसरे व्यक्ति के वजह से गलतफहमी हो सकती है, इसलिए ज्यादा समय अपने जीवनसाथी के साथ बताएं.

Aaj Ka Love Rashifal 07 October 2025: मंगलवार के दिन बुध का नक्षत्र परिवर्तन, जाने किस राशि के लव लाइफ में आएगा भूचाल! पढ़ें लव राशिफल

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
कन्या राशि के लिए यह दिन भाग्यशाली रहेगा. जीवनसाथी आपके साथ पूरा सहयोग करेंगे और माहौल भी खुशनुमा रहेगा. घर वालो के साथ छोटी दूरी की यात्रा के योग भी बन सकते हैं.

Aaj Ka Love Rashifal 07 October 2025: मंगलवार के दिन बुध का नक्षत्र परिवर्तन, जाने किस राशि के लव लाइफ में आएगा भूचाल! पढ़ें लव राशिफल

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)
तुला राशि वालों के लिए यह समय रिश्तों को सुधारने का अवसर लेकर आएगा. यदि जीवनसाथी से नाराजगी चल रही है तो बातचीत की पहल करना फायदेमंद रहेगा. दूरियां कम होंगी और रिश्तों में सुकून आएगा.

Aaj Ka Love Rashifal 07 October 2025: मंगलवार के दिन बुध का नक्षत्र परिवर्तन, जाने किस राशि के लव लाइफ में आएगा भूचाल! पढ़ें लव राशिफल

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Rashifal)
अविवाहित वृश्चिक राशि के जातकों के लिए किसी मित्र के घर से शादी का प्रस्ताव आने की संभावना है. विवाहित लोग थोड़ा अच्छा महसूस नहीं करेंगे क्योंकि साथी के साथ समय बिताने का अवसर कम मिलेगा.

Aaj Ka Love Rashifal 07 October 2025: मंगलवार के दिन बुध का नक्षत्र परिवर्तन, जाने किस राशि के लव लाइफ में आएगा भूचाल! पढ़ें लव राशिफल

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
धनु राशि के लोग अपने रिश्तों में गहराई महसूस करेंगे. जीवनसाथी से खुली और ईमानदार बातचीत रिश्तों में भरोसा और निकटता बढ़ाएगी.

Aaj Ka Love Rashifal 07 October 2025: मंगलवार के दिन बुध का नक्षत्र परिवर्तन, जाने किस राशि के लव लाइफ में आएगा भूचाल! पढ़ें लव राशिफल

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)
मकर राशि के विवाहित जातक अपने संबंधों से जुड़ा कोई अहम निर्णय ले सकते हैं, जिससे रिश्ते में स्थिरता और सम्मान बढ़ेगा.

Aaj Ka Love Rashifal 07 October 2025: मंगलवार के दिन बुध का नक्षत्र परिवर्तन, जाने किस राशि के लव लाइफ में आएगा भूचाल! पढ़ें लव राशिफल

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
कुंभ राशि के सिंगल लोगों के लिए यह दिन रोमांचक साबित हो सकता है. कोई खास व्यक्ति आपकी जिंदगी में आ सकता है. विवाहित लोगों के खुले विचार रिश्ते को र मजबूत बनाएंगे.

Aaj Ka Love Rashifal 07 October 2025: मंगलवार के दिन बुध का नक्षत्र परिवर्तन, जाने किस राशि के लव लाइफ में आएगा भूचाल! पढ़ें लव राशिफल

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)
बुध देव की कृपा से मीन राशि वालों को अपने रिश्तों को सुधारने का मौका मिलेगा. समझदारी और शांतिपूर्ण बातचीत से स्थितियां पहले जैसी हो जाएंगी और संबंधों में मजबूती आएगी.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]