‘भारत मेरी…’, पाक क्रिकेटर दानिश कनेरिया के बयान से मचा बवाल, जानिए क्या कह दिया

[ad_1]


पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर दानिश कनेरिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं, वह भारत से जुड़े मामलों पर अपनी राय देते रहते हैं. वह भारत-पाकिस्तान मुद्दों पर कई बार भारत का खुलकर पक्ष लेते हैं. बता दें कि पाकिस्तान क्रिकेट के इतिहास में सिर्फ 2 हिंदू क्रिकेटर्स को नेशनल टीम में जगह मिली, उनमें से कनेरिया एक हैं. कनेरिया से कई लोग ऐसे सवाल पूछते हैं कि वह पाकिस्तान के बारे में कुछ क्यों नहीं बोलते हैं. भारत के मामलों पर लिखते रहते हैं.

दानिश कनेरिया पर कुछ यूजर्स ये भी आरोप लगाते हैं कि वह ऐसा इसलिए करते हैं क्योंकि वह भारत की नागरिकता चाहते हैं. अब पूर्व क्रिकेटर ने सोशल मीडिया पर लंबा पोस्ट करते हुए इस पर अपना पक्ष रखा.

दानिश कनेरिया ने क्या लिखा

कनेरिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “हाल ही में, मैंने कई लोगों को मुझसे सवाल करते देखा है, पूछते हुए कि मैं पाकिस्तान के बारे में क्यों नहीं बोलता, भारत के आंतरिक मामलों पर टिप्पणी क्यों करता हूँ, और कुछ तो यह भी आरोप लगाते हैं कि मैं यह सब भारतीय नागरिकता के लिए करता हूँ. मुझे लगता है कि यह बात साफ़ करना ज़रूरी है. पाकिस्तान और उसके लोगों से, मुझे बहुत कुछ मिला है, खासकर आवाम का प्यार. लेकिन उस प्यार के साथ-साथ, मुझे पाकिस्तानी अधिकारियों और पीसीबी से गहरे भेदभाव का भी सामना करना पड़ा, जिसमें जबरन धर्मांतरण के प्रयास भी शामिल हैं.”

उन्होंने आगे लिखा, “भारत और उसकी नागरिकता के बारे में, मैं बिल्कुल स्पष्ट कर दूँ. पाकिस्तान मेरी जन्मभूमि हो सकता है, लेकिन भारत, मेरे पूर्वजों की भूमि, मेरी मातृभूमि है. मेरे लिए, भारत एक मंदिर के समान है. फ़िलहाल, मेरी भारतीय नागरिकता लेने की कोई योजना नहीं है. अगर भविष्य में मेरे जैसा कोई ऐसा करने का फैसला करता है, तो हमारे जैसे लोगों के लिए सीएए पहले से ही लागू है.”

मैं धर्म के लिए खड़ा रहूँगा- कनेरिया

दानिश कनेरिया ने आगे लिखा, “इसलिए, जो लोग दावा करते हैं कि मेरे शब्द या कार्य नागरिकता की इच्छा से प्रेरित हैं, वे पूरी तरह से गलत हैं. मैं धर्म के लिए खड़ा रहूँगा और उन राष्ट्र-विरोधियों और छद्म-धर्मनिरपेक्षतावादियों का पर्दाफ़ाश करता रहूँगा जो हमारे मूल्यों को नुकसान पहुँचा रहे हैं और हमारे समाज को बाँटने की कोशिश कर रहे हैं. “मेरी सुरक्षा के लिए चिंतित लोगों, प्रभु श्री राम के आशीर्वाद से, मैं अपने परिवार के साथ सुरक्षित और खुश हूँ. मेरा भाग्य भगवान राम के हाथों में है. जय श्री राम.”

[ad_2]

iPhone की स्टोरेज हो गई फुल तो डिलीट करें ये प्री-इंस्टॉल्ड ऐप्स, कई और तरीके भी आएंगे काम

[ad_1]


आईफोन यूजर्स को स्टोरेज की चिंता खूब सताती है. ज्यादा स्टोरेज वाला आईफोन लेने के लिए जेब ढीली करनी पड़ती है और कम स्टोरेज ज्यादा दिन चलती नहीं. फोटो-वीडियोज और दूसरी फाइल्स के चलते आईफोन की स्टोरेज जल्दी भर जाती है. ऐसे में आईफोन यूजर्स को स्टोरेज को स्मार्ट तरीके से मैनेज करना पड़ता है. अगर आपके आईफोन की स्टोरेज भी फुल हो गई है तो आप इसमें कई प्री-इंस्टॉल्ड ऐप्स को डिलीट कर सकते हैं. इसका फायदा यह होगा कि आपको कोई जरूरी फोटो-वीडियो या फाइल डिलीट नहीं करनी पडे़गी और अनयूज्ड ऐप्स भी आईफोन से हट जाएंगी.

इन ऐप्स को करें डिलीट

बुक्स- अगर आपको डिजिटल बुक्स पढ़ने का शौक नहीं है तो इस ऐप को डिलीट कर आप आईफोन की स्टोरेज में जगह बचा सकते हैं. 
होम और कंपास ऐप्स- जरूरत न होने पर होम और कंपास ऐप्स को भी डिलीट किया जा सकता है.
फ्रीफॉर्म- इसमें आपको डूडल और पेंटिंग आदि बनाने का ऑप्शन मिलता है. अगर आपको इन कामों में रूचि नहीं है तो इसे भी डिलीट कर सकते हैं. 
जर्नल- अगर आपको जर्नलिंग में रूचि नहीं है तो यह ऐप डिलीट कर आप स्टोरेज खाली कर सकते हैं. 
Measure- यह ऐप जगह को मापने के काम आती है. अगर आपको ऐसा कोई काम नहीं पड़ता तो इस ऐप को डिलीट कर सकते हैं.
Magnifier- यह ऐप किसी भी चीज को जूम कर देखने की सहूलियत देती है. जरूरत न पड़े तो इस ऐप को डिलीट कर दें.
न्यूज और टीवी– अगर आप आईफोन को न्यूज, वेब सीरीज, टीवी शो और फिल्में आदि देखने के लिए यूज नहीं करते हैं तो इन दोनों ऐप्स को डिलीट कर सकते हैं. इन ऐप्स को डिलीट करना आसान है. इनके आइकन पर लॉन्ग प्रेस करें और फिर डिलीट ऐप को सेलेक्ट कर लें.

ये तरीके भी आएंगे काम

प्री-इंस्टॉल्ड ऐप्स डिलीट करने के साथ-साथ आप आईफोन से उन ऐप्स को भी हटा सकते हैं, जिन्हें आप काफी समय से यूज नहीं कर रहे हैं. इसके अलावा फोटोज-वीडियोज को भी डिलीट कर भी स्पेस बचाया जा सकता है. अपनी गैलरी में जाएं और ऐसी फोटो वीडियो को सेलेक्ट करें, जिनकी अब आपको जरूरत नहीं है. इनमें कई स्क्रीनशॉट, किसी चार्ट की फोटो आदि हो सकती हैं.

ये भी पढ़ें-

ऐप्पल की धांसू तैयारी, एक-दो नहीं, इस महीने लॉन्च करेगी पूरे पांच प्रोडक्ट्स, देखें लिस्ट

[ad_2]

गाजा में सीजफायर के लिए ट्रंप के प्लान का मास्टरमाइंड कौन? पुतिन के खास ने किया खुलासा

[ad_1]


राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के निवेश और आर्थिक सहयोग के विशेष दूत किरिल दिमित्रिव ने शनिवार (04 अक्टूबर, 2025) को कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति के दूत स्टीवन विटकॉफ गाजा में संघर्ष को खत्म करने की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की योजना के पीछे एक प्रमुख प्रेरक शक्ति थे.

किरिल दिमित्रिएव ने ‘X’ पर पोस्ट में कहा, ‘राष्ट्रपति ट्रंप के दूत स्टीव विटकॉफ अमेरिकी राष्ट्रपति की गाजा शांति योजना के पीछे मुख्य प्रेरक शक्ति थे, जिसे मिडिल ईस्ट में स्थायी शांति के लिए बनाया गया था. न्यूयॉर्क टाइम्स के नेतृत्व में लीगेसी मीडिया ने विटकोफ के काम को कमजोर करने की कोशिश की और ऐसा करके शांति को भी कमजोर करने की कोशिश की.’

ट्रंप ने इजरायल को गाजा पर बमबारी रोकने की दी सलाह

बता दें, हमास ने बंधकों की रिहाई के लिए हामी भरी है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गाजा से सभी बंधकों को रिहा करने के हमास के फैसले का स्वागत करते हुए कहा, ‘मैं आपको बस यह बताना चाहता हूं कि यह एक बहुत ही खास दिन है. कई मायनों में, यह अभूतपूर्व है, लेकिन आप सभी का धन्यवाद और उन सभी महान देशों का भी धन्यवाद, जिन्होंने इसमें मदद की. हम इसे हासिल करने के बहुत करीब हैं. देखते हैं कि यह सब कैसे होता है. हमें अंतिम निर्णय ठोस रूप में लेना होगा.’

‘ट्रुथ’ सोशल पर एक अलग पोस्ट में, अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि इजरायल को गाजा पर बमबारी तुरंत रोकनी चाहिए, ताकि हम बंधकों को सुरक्षित और जल्दी से बाहर निकाल सकें. उन्होंने यह भी कहा कि उनका मानना ​​है कि हमास स्थायी शांति के लिए तैयार है. ट्रंप का यह बयान हमास की ओर से गाजा में बंधक बनाए गए सभी इजरायली बंधकों को रिहा करने और उनके शव सौंपने की योजना की घोषणा के बाद आया है.

हमास ने समझौते को लेकर दी प्रतिक्रिया

सोशल मीडिया साइट ‘टेलीग्राम’ पर एक बयान में हमास ने कहा, ‘हमास इस समझौते के विवरण पर चर्चा करने के लिए मध्यस्थों के माध्यम से तुरंत बातचीत शुरू करने के लिए अपनी तत्परता की पुष्टि करता है.’ इसके अलावा हमास ने गाजा प्रशासन को फिलिस्तीनी राष्ट्रीय सहमति और अरब व इस्लामी समर्थन पर आधारित स्वतंत्र तकनीकी विशेषज्ञों के एक निकाय को सौंपने पर भी सहमति जताई. माना जा रहा है कि लगभग 48 लोग अभी भी बंदी हैं, जिनमें से 20 अभी भी जीवित हैं.

हमास ने यह फैसला अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से रविवार तक गाजा शांति योजना पर हस्ताक्षर करने की चेतावनी देने के कुछ घंटों बाद सार्वजनिक किया, जिसमें ट्रंप ने कहा कि रविवार शाम 6 बजे (वाशिंगटन, डीसी समयानुसार) तक हमास के साथ समझौता हो जाना चाहिए. सभी देशों ने इस पर हस्ताक्षर कर दिए हैं. अगर यह आखिरी समझौता नहीं हुआ तो हमास के खिलाफ पहले कभी न देखी गई तबाही मच जाएगी.

ये भी पढ़ें:- ‘नक्सल मुक्त होगा हर गांव, 2031 तक 24 घंटे बिजली-पानी’, अमित शाह ने बस्तर के लोगों से किया वादा

[ad_2]

Reliance Jio के IPO को लेकर आया बड़ा अपडेट, कंपनी ने शुरू की बैंकरों के साथ बातचीत

[ad_1]


Reliance Jio IPO: Reliance Jio के IPO को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है. ब्लूमबर्ग ने मामले की जानकारी रखने वाले लोगों के हवाले से अपनी रिपोर्ट में बताया कि Reliance Industries (RIL) ने अपनी यूनिट Reliance Jio Infocomm Ltd की संभावित लिस्टिंग को लेकर बैंकों के साथ अनौपचारिक बातचीत शुरू कर दी है. रिपोर्ट के मुताबिक, इस महीने के आखिर तक औपचारिक प्रक्रिया शुरू हो सकती है. उम्मीद जताई जा रही है रिलायंस नवंबर में ऑफिशियली इंवेस्टमेंट बैंकरों की नियुक्ति कर लेगी. इस पर बातचीत जारी है. आईपीओ के साइज और इसके लॉन्च होने की तारीख बदल सकते हैं. 

देश के इतिहास का सबसे बड़ा आईपीओ 

ब्लूमबर्ग ने पहले बताया था कि मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज अपनी टेलीकॉम कंपनी जियो इन्फोकॉम की लिस्टिंग से 52,200 करोड़ रुपये (करीब 6 अरब डॉलर) जुटाने पर विचार कर रही है, जो भारत के इतिहास का सबसे बड़ा आईपीओ हो सकता है. जियो की एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) में मैनेजिंग डायरेक्टर और चेयरमैन मुकेश अंबानी ने इसकी घोषणा की थी.

जियो का आईपीओ अगले साल यानी 2026 की पहली छमाही में लॉन्च होगा. रिपोर्ट के मुताबिक, रिलायंस ने जियो इन्फोकॉम में केवल 5 परसेंट हिस्सेदारी बेचने की मंजूरी लेने के लिए मार्केट रेगुलेटर सेबी के साथ भी बातचीत शुरू कर दी है. अगर मंजूरी मिल जाती है, तो यह भारत में आईपीओ के सभी पिछले रिकॉर्ड तोड़ देगा और हुंडई मोटर इंडिया के 28,000 करोड़ रुपये के आईपीओ को भी पीछे छोड़ देगा. 

आईपीओ का साइज हो जाएगा आधा

मौजूदा नियमों के तहत कंपनियों के लिए लिस्टिंग के 3 साल के भीतर 25 परसेंट पब्लिक शेयरहोल्डिंग बनाए रखना जरूरी है. हालांकि, ब्लूमबर्ग ने बताया कि रिलायंस ने सेबी को बताया है कि मार्केट में बड़े ऑफर को अब्जॉर्व करने के लिए पर्याप्त लिक्विडिटी नहीं हो सकती है. बाजार में लिस्टिंग को आसान बनाया जा सके इसके लिए रिलायंस जियो छोटी हिस्सेदारी बेचने की मांग कर रही है.

सेबी के भी संशोधित नियमों के मुताबिक, बड़ी कंपनियों को 5 परसेंट के बजाय अब सिर्फ 2.5 परसेंट हिस्सेदारी बेचनी होगी. यानी कि सेबी ने सार्वजनिक हिस्सेदारी को 5 परसेंट से घटाकर 2.5 परसेंट कर दिया है. सेबी के इस नए नियम के साथ रिलायंस जियो के आईपीओ का साइज आधा हो जाएगा. यानी कि यह 52,200 करोड़ रुपये से घटकर 30,000 करोड़ रुपये के आसपास होगा. 

 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें:

Reliance Jio के IPO ने बढ़ाई हलचल, जानें कितना होगा इसका साइज? एक्सपर्ट्स ने लगाया अनुमान 

[ad_2]

जवानी के दिनों में ऐसी थीं अक्षय की ट्विंकल, यहां देखें 10 तस्वीरें

[ad_1]

अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना ने 90 के दशक की टॉप खूबसूरत एक्ट्रेसेस की लिस्ट में अपनी जगह बनाई थी. उस जमाने में हसीना की खूबसूरती देख सभी उनपर अपना दिल हार बैठते. यहां तक कि खिलाड़ी कुमार भी पहली नजर में ही ट्विंकल को अपना दिल दे बैठे.

अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना ने 90 के दशक की टॉप खूबसूरत एक्ट्रेसेस की लिस्ट में अपनी जगह बनाई थी. उस जमाने में हसीना की खूबसूरती देख सभी उनपर अपना दिल हार बैठते. यहां तक कि खिलाड़ी कुमार भी पहली नजर में ही ट्विंकल को अपना दिल दे बैठे.

हसीना का बॉलीवुड में करियर कुछ खास नहीं रहा. भले वो लेजेंडरी एक्टर राजेश खन्ना और दिग्गज अदाकारा डिम्पल कपाड़िया की बेटी हैं लेकिन बॉलीवुड में वो अपना सिक्का नहीं चला पाईं.

हसीना का बॉलीवुड में करियर कुछ खास नहीं रहा. भले वो लेजेंडरी एक्टर राजेश खन्ना और दिग्गज अदाकारा डिम्पल कपाड़िया की बेटी हैं लेकिन बॉलीवुड में वो अपना सिक्का नहीं चला पाईं.

अपने करियर में उन्होंने कुछ ही फिल्मों में काम किया. उनकी ज्यादातर फिल्में फ्लॉप रहीं जिस वजह से उन्हें हिन्दी सिनेमा जगत को अलविदा कहना पड़ा. इसके बाद वो शादी कर अपने मैरिड लाइफ में व्यस्त हो गईं.

अपने करियर में उन्होंने कुछ ही फिल्मों में काम किया. उनकी ज्यादातर फिल्में फ्लॉप रहीं जिस वजह से उन्हें हिन्दी सिनेमा जगत को अलविदा कहना पड़ा. इसके बाद वो शादी कर अपने मैरिड लाइफ में व्यस्त हो गईं.

हसीना की पहली फिल्म बरसात 1995 में रिलीज हुई थी जहां उन्हें बॉबी देओल के साथ देखा गया. डेब्यू फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर इतनी शानदार कमाई की कि ट्विंकल खन्ना रातोंरात स्टार बन गईं. इसके बाद उन्हें एक से बढ़कर एक फिल्मों में देखा गया.

हसीना की पहली फिल्म बरसात 1995 में रिलीज हुई थी जहां उन्हें बॉबी देओल के साथ देखा गया. डेब्यू फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर इतनी शानदार कमाई की कि ट्विंकल खन्ना रातोंरात स्टार बन गईं. इसके बाद उन्हें एक से बढ़कर एक फिल्मों में देखा गया.

अभिनेत्री ने 'इतिहास', 'जान', 'दिल तेरा दीवाना', 'बादशाह', 'जोरू का गुलाम' जैसी फिल्मों में कई बड़े स्टार्स के साथ काम किया. लेकिन उनके करियर में ऐसा मोड़ भी आया कि उनकी फिल्में फ्लॉप होने लगीं.

अभिनेत्री ने ‘इतिहास’, ‘जान’, ‘दिल तेरा दीवाना’, ‘बादशाह’, ‘जोरू का गुलाम’ जैसी फिल्मों में कई बड़े स्टार्स के साथ काम किया. लेकिन उनके करियर में ऐसा मोड़ भी आया कि उनकी फिल्में फ्लॉप होने लगीं.

आखिरी बार हसीना को 2001 में 'लव के लिए कुछ भी करेगा' में देखा गया. उनकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गईं. इसके बाद उन्होंने अक्षय कुमार से शादी करने का फैसला किया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से दूर हो गईं.

आखिरी बार हसीना को 2001 में ‘लव के लिए कुछ भी करेगा’ में देखा गया. उनकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गईं. इसके बाद उन्होंने अक्षय कुमार से शादी करने का फैसला किया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से दूर हो गईं.

भले 6 साल के करियर में उन्होंने 13 फिल्मों में ही काम किया लेकिन अपनी खूबसूरती से उन्होंने करोड़ों लोगों को घायल किया था. उस जमाने में अदाकारा के स्टाइल और फैशन सेंस देख सभी अपना दिल हार बैठते थे.

भले 6 साल के करियर में उन्होंने 13 फिल्मों में ही काम किया लेकिन अपनी खूबसूरती से उन्होंने करोड़ों लोगों को घायल किया था. उस जमाने में अदाकारा के स्टाइल और फैशन सेंस देख सभी अपना दिल हार बैठते थे.

उस जमाने में भी हसीना का फैशन भीड़ से अलग था. अपनी सादगी और ग्रेस से उन्होंने दर्शकों की बहुत वाहवाही बटोरी हैं. यही वजह है कि उनकी खूबसूरती देख बॉलीवुड के खिलाड़ी भी ट्विंकल खन्ना पर अपना दिल हार बैठे.

उस जमाने में भी हसीना का फैशन भीड़ से अलग था. अपनी सादगी और ग्रेस से उन्होंने दर्शकों की बहुत वाहवाही बटोरी हैं. यही वजह है कि उनकी खूबसूरती देख बॉलीवुड के खिलाड़ी भी ट्विंकल खन्ना पर अपना दिल हार बैठे.

रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों की मुलाकात एक मैगजीन शूट के दौरान हुई जहां अक्षय कुमार पहली ही नजर में ट्विंकल खन्ना को अपना दिल दे बैठे. लेकिन 1999 में इंटरनेशनल खिलाड़ी की शूटिंग के दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ने लगीं.

रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों की मुलाकात एक मैगजीन शूट के दौरान हुई जहां अक्षय कुमार पहली ही नजर में ट्विंकल खन्ना को अपना दिल दे बैठे. लेकिन 1999 में इंटरनेशनल खिलाड़ी की शूटिंग के दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ने लगीं.

एक दूसरे को डेट करने के बाद कपल ने फाइनली 2001 में शादी करने का फैसला किया. अब उनकी शादी को 24 साल हो चुके हैं और दोनों ने ही अपनी-अपनी जिंदगी में अलग मुकाम हासिल किया है. ट्विंकल खन्ना इन दिनों अपने टॉक शो 'टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल' को लेकर लाइमलाइट में हैं.

एक दूसरे को डेट करने के बाद कपल ने फाइनली 2001 में शादी करने का फैसला किया. अब उनकी शादी को 24 साल हो चुके हैं और दोनों ने ही अपनी-अपनी जिंदगी में अलग मुकाम हासिल किया है. ट्विंकल खन्ना इन दिनों अपने टॉक शो ‘टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल’ को लेकर लाइमलाइट में हैं.

Published at : 04 Oct 2025 10:03 PM (IST)

[ad_2]