छंटनी के दौर में आई खुशखबरी! अगले 10 सालों में इस इंडस्ट्री में 9 करोड़ नौकरियां मिलेगी

[ad_1]

WTTC Report 2025 : एआई और नई टेक्नोलॉजी के आने से एक ओर जहां पूरी दुनिया में छंटनी हो रही है. लोग अपनी नौकरियां गंवा रहे है. वहीं इस बीच एक राहत देने वाली खबर सामने आई है. इंटरनेशनल ट्रैवल और टूरिज्म क्षेत्र में आने वाले 10 सालों में 9.1 करोड़ नई नौकरियां पैदा होने की उम्मीद जताई जा रही है. वर्ल्ड ट्रैवल एंड टूरिज्म काउंसिल (WTTC) की एक रिपोर्ट के अनुसार ट्रैवल और टूरिज्म क्षेत्र में आने वाले समय में बहार आ सकती है और नई नौकरियों के अवसर बन सकते हैं. 

क्या कहती है रिपोर्ट?

फ्यूचर ऑफ द ट्रैवल एंड टूरिज्म वर्कफोर्स नाम से जारी एक रिपोर्ट में यह बात कही गई है कि अगर लगातार बढ़ रही आबादी और व्यवस्था पर ध्यान नहीं दिया गया तो, ट्रैवल और टूरिज्म क्षेत्र में 4.3 करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों की कमी हो जाएगी. इस कमी को भरने के लिए नए वर्कफोर्स की जरूरत होगी. जिसके कारण नई नौकरियों के अवसर बनेंगे. यह रिपोर्ट दुनिया की 20 बड़ी अर्थव्यवस्थाओं को फोकस में रख कर बनाया गया है. 

रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि 2035 तक इस क्षेत्र में काम करने वाले लोगों की जरूरत और आपूर्ति के बीच 4.3 करोड़ लोगों का अंतर हो सकता है. यानि कि जितने लोगों की जरूरत होगी, उतने कुशल लोग इस क्षेत्र में उपलब्ध नहीं होंगे. जिसका सीधा असर बड़ी देश की अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है. रिपोर्ट के अनुसार सबसे बड़ी कमी चीन, भारत और यूरोपीय संघ में देखने को मिलेगी. एक ओर यूरोप के कई देशों की जीडीपी का बड़ा हिस्सा पर्यटन से आता है. आज भी यूरोप वैश्विक पर्यटन के मामले में टॉप पर है. 

क्या है वर्ल्ड ट्रैवल एंड टूरिज्म काउंसिल (WTTC)?

WTTC, दुनिया भर में निजी ट्रैवल और टूरिज्म से जुड़ी नीतियों और उनके आर्थिक व सामाजिक असर पर काम करने वाली एक संस्था है. वर्ल्ड ट्रैवल एंड टूरिज्म काउंसिल दुनिया के अलग अलग सरकारों के साथ यात्रा और पर्यटन के बारे में जागरूकता फैलाने का काम करती है.

नई नौकरियों के लिए बनेगा अवसर
 
टूरिज्म वर्कफोर्स में कमी आने से यह नए अवसर भी लेकर आएगी. दुनिया भर में कुशल वर्कफोर्स की जरूरत होगी. यानि कि अगर युवा पीढ़ी इस क्षेत्र के अनुसार आवश्यक स्किल्स हासिक करें तो भविष्य में उनके लिए रोजगार के नए रास्ते खुल सकते है.

यह भी पढ़ें : छोटा निवेश, बड़ा फायदा; लाखों का कैपिटल बनाने कि लिए चाहिए बस 1000 रुपए

[ad_2]

गली से गुजर रहे बुजुर्ग पर सांड का हमला! सींग से उछालकर नाली में पटका- वीडियो वायरल

[ad_1]

शहरों और कस्बों की गलियों में आवारा पशुओं का आतंक कोई नई बात नहीं है. आए दिन ऐसी घटनाएं सामने आती रहती हैं जहां सड़क पर अचानक गाय, बैल या सांड लोगों पर हमला कर देते हैं. कई बार ये हादसे इतने भयावह हो जाते हैं कि देखने वालों की भी रूह कांप जाए. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही खौफनाक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक बुजुर्ग शख्स गली में अचानक आए सांड का शिकार बन जाता है. सांड इतनी बेरहमी से बुजुर्ग पर हमला करता है कि पूरा नजारा देख वहां मौजूद लोग भी दहशत में आ जाते हैं. यह वीडियो इंटरनेट पर लोगों को हैरान कर रहा है और साथ ही सवाल भी खड़े कर रहा है कि आखिर कब तक लोग आवारा पशुओं के खतरे से जूझते रहेंगे.

बुजुर्ग पर सांड का जानलेवा हमला!

वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक बुजुर्ग शख्स गली से गुजर रहा होता है और अपने घर में घुसने की कोशिश करता है तभी अचानक वहां एक सांड आ धमकता है और बिना किसी कारण उसके ऊपर टूट पड़ता है. सांड अपने तेज सींगों से बुजुर्ग को सीधा निशाना बनाता है. हमले की शुरुआत होते ही बुजुर्ग बेसहारा होकर जमीन पर गिर पड़ता है. लेकिन यहां मामला यहीं खत्म नहीं होता.

सीसीटीवी में कैद हुई दर्दनाक घटना

सांड गुस्से में बुजुर्ग को सींगों से उठाता है और हवा में उछालकर पटक देता है. यह मंजर इतना डरावना होता है कि आसपास खड़े लोग भी आगे आने की हिम्मत नहीं जुटा पाते. वीडियो में साफ दिखता है कि सांड बार-बार बुजुर्ग को निशाना बनाता है और कई बार उसे हवा में फेंककर जमीन से दे मारता है. इस हमले के बीच बुजुर्ग दर्द से कराहता है और बिल्कुल असहाय नजर आता है. पूरी घटना गली में लगे सीसीटीवी में कैद हो जाती है. मामला उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर का है.

यह भी पढ़ें: ये कैसा रावण है… छोटा हाथी पर निकली जलते हुए रावण की सवारी, वीडियो देखकर दहशत में यूजर्स

यूजर्स का दहल गया दिल

हमले के दौरान बुजुर्ग नाली में गिर जाता है. वहां भी सांड उसे छोड़ता नहीं और लगातार हमला करता रहता है. सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को देखकर सिहर उठे हैं. कई लोगों ने कमेंट कर इसे बेहद दर्दनाक और डरावना बताया है. किसी ने लिखा…”यह बहुत ही खतरनाक है, बुजुर्ग की हालत देखकर दिल दहल गया.” वहीं किसी ने प्रशासन को टैग करते हुए कहा…”सड़कों पर ऐसे आवारा पशुओं से बचाव के इंतजाम कब होंगे.” वीडियो को सोशल मीडिया पर अलग अलग प्लेटफॉर्म से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है.

यह भी पढ़ें: Video: ‘मां की गाली देगा?’, दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद को लेकर बवाल, जमकर हुई हाथापाई, देखें वीडियो

नेपाल में भारी बारिश और भूस्खलन से तबाही, अब तक 43 लोगों की मौत, जानें बड़े अपडेट

[ad_1]

भारत के पड़ोसी देश नेपाल में कुदरत का कहर बरसा है. नेपाल में लगातार बारिश की वजह से भूस्खलन का मामला भी सामने आया. सशस्त्र पुलिस बल मुख्यालय के अनुसार, भूस्खलन में शुक्रवार से अबतक 43 लोगों की मौत हो चुकी है. शुक्रवार (03 अक्टूबर, 2025) से लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से अलग-अलग जगहों पर भूस्खलन, बाढ़ और जलभराव जैसी स्थिति देखने को मिल रही है. भारत में दार्जिलिंग की सीमा से सटे इलाम जिले में सबसे ज्यादा मौतें हुईं.

इलाम के मुख्य जिला अधिकारी सुनीता नेपाल ने IANS से बातचीत में कहा, शनिवार को हुए भूस्खलन में तीन मकान ढह गए. उन्होंने कहा कि भूस्खलन में ज्यादा घरों को नुकसान पहुंचा है, इसलिए मौत का आंकड़ा बढ़ने की संभावना है. इलाम जिला प्रशासन कार्यालय (DAO) ने जिले के स्थानीय प्रशासन से भूस्खलन और बाढ़ से हुए नुकसान की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है.

काठमांडू के ललितपुर जिले में सबसे अधिक बारिश

अधिकारी सुनीता नेपाल ने कहा कि भूस्खलन की वजह से इलाम को दक्षिणी झापा जिले से जोड़ने वाला मेची राजमार्ग भी कई जगहों पर अवरुद्ध हो गया. जल विज्ञान एवं मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, शुक्रवार से भारी बारिश हो रही थी, लेकिन रविवार सुबह स्थिति में थोड़ा सुधार हुआ.

रविवार (05 अक्टूबर, 2025) को जारी एक नोटिस में, मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि अधिकांश जिलों में बारिश कम हुई है और काठमांडू घाटी के ललितपुर जिले के कुछ हिस्सों में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई. विभाग ने कहा, ‘काठमांडू, मोरंग, सुनसरी, उदयपुर, सप्तरी, सिराहा, धनुषा, सरलाही, सिंधुली और रामेछाप जिलों के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो रही है.’

भूस्खलन के कारण कई राजमार्ग प्रभावित

विभाग ने रविवार दोपहर और रात को पूर्वी कोशी प्रांत के पहाड़ी जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है. भूस्खलन के कारण कई राजमार्ग को भी नुकसान पहुंचा है, जिसकी वजह से आवाजाही भी बाधित हो गई. नेपाल सरकार ने काठमांडू घाटी में आने-जाने वाले वाहनों के प्रवेश और निकास पर अभी भी प्रतिबंध जारी रखा है.

मेट्रोपॉलिटन ट्रैफिक पुलिस डिवीजन के अनुसार, घाटी को जोड़ने वाले प्रमुख राजमार्ग, पृथ्वी राजमार्ग (काठमांडू को पश्चिमी नेपाल से जोड़ता है), बीपी राजमार्ग (राजधानी को दक्षिण-पूर्वी नेपाल से जोड़ता है) और अरानिको राजमार्ग (काठमांडू को चीनी सीमा से जोड़ता है) पूरी तरह से अवरुद्ध हो गए हैं.

नेपाली अंतरिम प्रधानमंत्री की जनता से अपील

वहीं देश की अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने एक वीडियो संदेश जारी कर नागरिकों से घर के अंदर रहने और जब तक बहुत जरूरत न हो, यात्रा करने से परहेज करने की अपील की है. इसके अलावा उन्होंने नागरिकों की सुरक्षा का आश्वासन दिया है.

ये भी पढ़ें:- भारत के दो सबसे बड़े शहरों को मिलेंगे नए इंटरनेशनल एयरपोर्ट, अक्टूबर में उद्घाटन संभव

[ad_2]

जहीर इकबाल के प्यार में दीवानी हुईं सोनाक्षी सिन्हा, पति संग हाथ में बनवाया खास टैटू

[ad_1]

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल बॉलीवुड के पॉपुलर कपल में से हैं. दोनों कभी अपनी फनी रील्स तो कभी प्यार भरी केमिस्ट्री को लेकर चर्चा में बने रहते हैं. इस वक्त सोना और जहीर अपने नए टैटू को लेकर सुर्खियों में हैं. दरअसल दोनों ने अपने हाथ पर एक प्यारा सा टैटू गुदवाया है. इसकी झलक अब उन्होंने फैंस के साथ भी शेयर की है.

सोनाक्षी-जहीर ने बनवाया स्पेशल टैटू

सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति जहीर इकबाल संग एक तस्वीर शेयर की. जो अब तेजी से वायरल हो रही है. तस्वीर में दोनों के हाथ पर टैटू बना हुआ नजर आ रहा है. सोनाक्षी और जहीर ने अपने हाथ पर आधी-आधी लाइन बनवाई है. जो हाथ थामने पर एक हो जाती है. उनका ये प्यार और टैटू देखकर फैंस कमेंट सेक्शन में कपल की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

यूजर्स ने लुटाया कपल की तस्वीर पर प्यार

सोनाक्षी ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, ‘एक-दूसरे की लाइफलाइन..’ कपल की फोटो पर अभी तक 2 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं. इसके अलावा कमेंट सेक्शन में फैंस उनकी तारीफों को पूल बांध रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘बेस्ट कपल..आपकी मस्ती भरी वाइब्स बहुत पसंद आती है..’ दूसरे ने लिखा,’ नजर ना लगे..’ एक यूजर ने लिखा, ‘ये बहुत क्यूट है. भगवान आप दोनों को खुश रखें..’

कब हुई थी सोनाक्षी और जहीर की शादी?

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने सात साल की डेटिंग के बाद जून 2024 में एक-दूजे संग शादी की थी. दोनों बेहद सादगी के साथ रजिस्टर्ड मैरिज की थी. जो मुंबई में ही उनके घर पर हुई थी. बता दें कि जहीर मुस्लिम है. इसको लेकर सोनाक्षी को काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था. हालांकि अब दोनों की जोड़ी लोगों को खूब पसंद आती है.

ये भी पढ़ें –

‘जिसने बाप को सुपरस्टार बनाया, उसका मजाक उड़ा रहे’, आर्यन खान की सीरीज पर कॉमेडियन सुनील पाल ने कसा तंज

[ad_2]

चढ़ावा और दिखावा एक साथ… कैंसर मरीजों को दिया 10 रुपये वाला बिस्किट, फोटो खिंचते ही लिया वापस

[ad_1]

घर में हाथी की मूर्ति लक, वेल्थ और गुड वाइब्स का पॉवर कॉम्बो! जानिए इसके फायदे

[ad_1]

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में हाथी की मूर्ति रखने से सौभाग्य, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. घर में हाथी की मूर्ति को विशिष्ट दिशाओं और स्थानों पर रखने से इसके प्रभावों में कई गुना वृद्धि होती है.

घर में हाथी की मूर्ति सौभाग्य का प्रतीक मानी जाती है. खासकर सोने,चांदी या पीतल से बनी हाथी की मूर्तियां घर में रखने से धन और समृद्धि का आगमन बना रहता है.

घर में हाथी की मूर्ति सौभाग्य का प्रतीक मानी जाती है. खासकर सोने,चांदी या पीतल से बनी हाथी की मूर्तियां घर में रखने से धन और समृद्धि का आगमन बना रहता है.

हाथियों को रक्षक का प्रतीक भी माना जाता है. इसकी मूर्ति घर में रखने से नकारात्मक ऊर्जाओं का नाश होता है. घर में हाथी की मूर्ति रखने से शक्ति और बुद्धि जैसे गुण भी प्राप्त होते हैं.

हाथियों को रक्षक का प्रतीक भी माना जाता है. इसकी मूर्ति घर में रखने से नकारात्मक ऊर्जाओं का नाश होता है. घर में हाथी की मूर्ति रखने से शक्ति और बुद्धि जैसे गुण भी प्राप्त होते हैं.

हाथी की मूर्ति को घर के उत्तर-पूर्व कोने में रखना शुभ माना जाता है और यह सौभाग्य, वित्तीय लाभ और आध्यात्मिक विकास  को अपनी ओर आकर्षित करता है.

हाथी की मूर्ति को घर के उत्तर-पूर्व कोने में रखना शुभ माना जाता है और यह सौभाग्य, वित्तीय लाभ और आध्यात्मिक विकास को अपनी ओर आकर्षित करता है.

हाथी की मूर्ति को घर की उत्तर दिशा में रखने से करियर और व्यापार में तरक्की मिलती है. मुख्य द्वार पर हाथी की प्रतिमा स्थापित करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है.

हाथी की मूर्ति को घर की उत्तर दिशा में रखने से करियर और व्यापार में तरक्की मिलती है. मुख्य द्वार पर हाथी की प्रतिमा स्थापित करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है.

शयनकक्ष में हाथी की प्रतिमा लगाने से सद्भाव और शांति का वातावरण बना रहता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार शयनकक्ष में शांत हाथी की प्रतिमा ही रखनी चाहिए. बच्चों को सकारात्मक ऊर्जा की बेहद जरूरत होती है, तो इसके लिए बच्चों के कमरों में भी शांत हाथी की मूर्ति रखनी चाहिए.

वास्तु शास्त्र के अनुसार सूंड ऊपर वाले हाथी की प्रतिमा जीवन में समृद्धि और सौभाग्य लाता है, जबकि सूंड नीचे वाले हाथी शांति और धैर्य का प्रतीक माने जाते हैं.

वास्तु शास्त्र के अनुसार सूंड ऊपर वाले हाथी की प्रतिमा जीवन में समृद्धि और सौभाग्य लाता है, जबकि सूंड नीचे वाले हाथी शांति और धैर्य का प्रतीक माने जाते हैं.

Published at : 05 Oct 2025 02:59 PM (IST)

[ad_2]

ICC टूर्नामेंट में 25 में से 24 मैच जीते, दो खिताब जिताए; फिर क्यों रोहित से छीनी गई कप्तानी

[ad_1]

भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल वनडे कप्तानों में से एक रोहित शर्मा शनिवार को अचानक कप्तानी से हटा दिए गए. इसी साल मार्च में रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में भारत को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जिताई थी. इसके बाद भारत ने कोई वनडे मैच नहीं खेला. फिर भी रोहित को कप्तानी से हटाने का फैसला लिया गया. कहा जा रहा है कि भविष्य को देखते हुए बीसीसीआई ने रोहित की जगह 26 साल के शुभमन गिल को वनडे टीम का कप्तान नियुक्त किया है. 

वैसे तो रोहित शर्मा को हटाने की साफ वजह बीसीसीआई या चयन समिति के अध्यक्ष ने नहीं बताई है, लेकिन शनिवार को ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम इंडिया के एलान के बाद मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने कहा कि हमने उन्हें इस फैसले के बारे में बता दिया था. 

रोहित शर्मा से क्यों छीनी गई कप्तानी 

टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने साफ तौर पर कहा कि अब कुछ ही वनडे खेलने हैं. लिहाजा तीन अलग-अलग कप्तान रखना असंभव है, क्योंकि इससे रणनीति बनाने में दिक्कत होती है. उन्होंने कहा, “यह व्यवहारिक तौर पर संभव नहीं है कि तीन प्रारूपों में तीन कप्तान हों. इससे रणनीति बनाना मुश्किल हो जाता है.” उन्होंने आगे कहा, “एक समय पर जाकर आप अगले विश्व कप पर विचार करेंगे और यह फॉर्मेट अब बहुत कम खेला जाता है. इसलिए अगले कप्तान को देने के लिये ज्यादा मैच भी नहीं हैं. उसे खुद को तैयार करने और रणनीति बनाने के लिये समय दिया जाना जरूरी है.”

आईसीसी टूर्नामेंट में रोहित ने 25 मैचों में से 24 मुकाबले जीते, धोनी और कोहली से बेहतर रिकॉर्ड

रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाए जाने पर सब हैरान इसलिए हैं, क्योंकि आईसीसी टूर्नामेंट में रोहित ने 25 मैचों में से 24 मुकाबले जीते हैं. 2017 से 2025 तक रोहित ने वनडे में 56 मैचों में कप्तानी की. इस दौरान उन्होंने 42 मैचों में भारत को जीत दिलाई है. रोहित ने 2025 चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जिताया. इससे पहले 2024 टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को चैंपियन बनाया. रोहित की कप्तानी में जीत प्रतिशत 75 का रहा. रोहित का यह रिकॉर्ड विराट कोहली (68.4%) और एमएस धोनी (55%) से काफी बेहतर है.

रोहित शर्मा विश्व के दूसरे ऐसे खिलाड़ी, सिर्फ डिविलियर्स उनसे आगे

क्रिकेट के इतिहास के रोहित शर्मा ऐसे दूसरे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने वनडे में बतौर कप्तान 50 से ज्यादा की औसत और 100 के ज्यादा के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं. इस मामले में सिर्फ एबी डिविलियर्स ही उनसे आगे हैं. भारत में खेले गए 2023 के वनडे वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा ने 597 रन बनाए थे. यह किसी वनडे टूर्नामेंट में कप्तान द्वारा बनाए गए दूसरे सबसे ज्यादा रन रहे.

क्या रोहित की उम्र को देखते हुए लिया गया फैसला?

साफ समझा जाता है कि रोहित शर्मा की उम्र को देखते हुए यह फैसला लिया गया है. दरअसल, 2027 में वनडे वर्ल्ड कप होना है, तब तक रोहित की उम्र 40 हो जाएगी. अभी वह 38 साल के हैं. ऐसे में रोहित शर्मा को हटाने की सबसे बड़ी वजह यही मानी जा सकती है. इसके अलावा और कोई कारण समझ नहीं आता है.

[ad_2]

इन 6 तरीकों से खाई लौकी तो आ जाएगा मजा, चाटते रह जाएंगे उंगलियां

[ad_1]

इसमें सबसे पहले जिसका नाम आता है वह है लौकी चना दाल. लौकी और चना का कम्बिनेशन इसके स्वाद में चार चांद लगा देता है साथ में इसमें प्रोटीन की मात्रा भी अच्छी पाई जाती है. इसका स्वाद आप मजे से रोटी या चावल के साथ उठा सकते हैं.

लौका हलआ- आप लौकी का हलवा अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं. अगर आपने इसको बेहतरीन तरीके से बनाया, तो यकीन मानिए जिंदगी भर आप इसका स्वाद नहीं भूल पाएंगे. यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पोषक तत्वों से भरपूर होता है. इसको मिल्क और घी में पकाया जाता है, जिससे यह आपके हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होता है.

लौकी जूस- आप लौकी का जूस भी पी सकते हैं, यह काफी पौष्टिक होता है. पुदीना, नींबू और लौकी के जूस का कम्बिनेशन शरीर को डिटॉक्स करने, ठंडा करने और वेट लॉस करने में मददगार होता है.

लौकी जूस- आप लौकी का जूस भी पी सकते हैं, यह काफी पौष्टिक होता है. पुदीना, नींबू और लौकी के जूस का कम्बिनेशन शरीर को डिटॉक्स करने, ठंडा करने और वेट लॉस करने में मददगार होता है.

लौकी कोफ्ता- अगर आपको कोफ्ता पसंद है, तो आप लौकी का कोफ्ता बनाकर खा सकते हैं. आप इसको डीप फ्राई करने की जगह हल्का स्ट्रीम करके टमाटर की ग्रेवी के साथ मस्त मजे लेकर खा सकते हैं.

लौकी कोफ्ता- अगर आपको कोफ्ता पसंद है, तो आप लौकी का कोफ्ता बनाकर खा सकते हैं. आप इसको डीप फ्राई करने की जगह हल्का स्ट्रीम करके टमाटर की ग्रेवी के साथ मस्त मजे लेकर खा सकते हैं.

लौकी पराठा- अगर आप आलू, गोभी, प्याज या बाकी पराठा खा कर थक चुके हैं और कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो अपनी लिस्ट में लौकी का पराठा शामिल कर लें. यह फाइबर रिच नाश्ते में आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है.

लौकी सूप- अगर आपको सूप पीने का शौक है, तो आप गर्म मसालेदार लौकी के हल्के और कम कैलोरी वाले सूप को आप अपने ऑप्शन की लिस्ट में शामिल कर सकते हैं.

लौकी सूप- अगर आपको सूप पीने का शौक है, तो आप गर्म मसालेदार लौकी के हल्के और कम कैलोरी वाले सूप को आप अपने ऑप्शन की लिस्ट में शामिल कर सकते हैं.

अगर आप लौकी को अपनी डाइट में शामिल करना चाहते हैं, तो इनमें से एक विकल्प को अपना सकते हैं. ये न सिर्फ स्वाद बल्कि आपकी सेहत के लिए भी फायदेमंद साबित होंगे.

अगर आप लौकी को अपनी डाइट में शामिल करना चाहते हैं, तो इनमें से एक विकल्प को अपना सकते हैं. ये न सिर्फ स्वाद बल्कि आपकी सेहत के लिए भी फायदेमंद साबित होंगे.

Published at : 05 Oct 2025 03:16 PM (IST)

[ad_2]

नन्ही बच्ची ने हाथी को झुककर किया प्रणाम तो गजराज ने बुजुर्गों की तरह दे डाला आशीर्वाद- वीडियो

[ad_1]

सोशल मीडिया की दुनिया में हर दिन हजारों वीडियो सामने आते हैं लेकिन कुछ पल ऐसे होते हैं जो दिल को छू जाते हैं और लंबे समय तक याद रह जाते हैं. इंसान और जानवर के बीच का रिश्ता हमेशा से भावनाओं और अपनापन से भरा रहा है. कभी कोई कुत्ता अपनी वफादारी से लोगों का दिल जीत लेता है तो कभी कोई पक्षी इंसान के साथ दोस्ती करके सभी को हैरान कर देता है. इन दिनों इंटरनेट पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक विशाल हाथी और एक नन्ही बच्ची का अनोखा रिश्ता देखने को मिला. यह नजारा इतना भावुक कर देने वाला है कि इसे देखने वाला हर शख्स मुस्कुरा भी रहा है और सुकून भी महसूस कर रहा है.

हाथी ने मासूम बच्ची को सूंड से दिया आशीर्वाद

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक छोटी सी बच्ची पहले तो हाथी के पास जाने से हिचकिचाती है. उसकी मासूम आंखों में डर साफ झलकता है. लेकिन उसके साथ खड़ा आदमी उसे हौसला देता है और बच्ची धीरे-धीरे आगे बढ़ती है. जैसे ही बच्ची हाथ जोड़कर हाथी को प्रणाम करती है वैसे ही हाथी भी अपनी लंबी सूंड धीरे से बच्ची के सिर पर रख देता है. यह नजारा किसी आशीर्वाद से कम नहीं लगता. मानो भगवान खुद इस मासूम पर कृपा बरसा रहे हों. हाथी को लोगों ने शाही चादर औढ़ा रखी है इसके अलावा हाथी के मस्तक पर विशाल तिलक भी बना हुआ है, जिससे ज्यादा लोग आकर्षित हो रहे हैं.

यह भी पढ़ें: ये कैसा रावण है… छोटा हाथी पर निकली जलते हुए रावण की सवारी, वीडियो देखकर दहशत में यूजर्स

यूजर्स ने यूं किया रिएक्ट

वीडियो को  comedyculture.in नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा….जानवर भी जानता है कि आशीर्वाद कैसे देते हैं, वाह मजा आ गया. एक और यूजर ने लिखा…गजराज पूरे धार्मिक लग रहे हैं. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा….जानवर है, भरोसा नहीं किया जा सकता. बच्चों को दूर रखें.

यह भी पढ़ें: Video: ‘मां की गाली देगा?’, दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद को लेकर बवाल, जमकर हुई हाथापाई, देखें वीडियो