मेले में टूटा ब्रेक डांस झूला, देर तक फ्लोर पर रगड़ खाते रहे दो युवक- वीडियो देख दहल जाएंगे आप

[ad_1]


सोशल मीडिया की दुनिया में रोज़ाना न जाने कितने वीडियो वायरल होते हैं लेकिन कुछ ऐसे होते हैं जो देखते ही लोगों के होश उड़ा देते हैं. ऐसा ही एक खौफनाक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो किसी मेले का है जहां लोग ब्रेक डांस झूले पर बैठकर मस्ती कर रहे हैं. चारों तरफ रंग-बिरंगी रोशनी, म्यूजिक और हंसी-मजाक के बीच अचानक कुछ ऐसा होता है जिसे देख कर हर किसी की सांसें थम जाती हैं. झूले की एक कार अचानक टूटकर फ्लोर पर गिर जाती है और उसमें बैठे दो युवक भी तेजी से घूम रहे गोलाकार फ्लोर पर धड़ाम से गिर पड़ते हैं.

मेले में टूटा ब्रेक डांस, कई देर तक घिसटते रहे युवक

वीडियो में साफ दिखाई देता है कि मेला पूरी तरह से रोशनी और चहल-पहल से भरा हुआ है. बच्चे, महिलाएं और युवा सभी झूलों का मजा लेते दिखाई दे रहे हैं. इसी दौरान ब्रेक डांस झूले की एक कार अचानक टूटकर फ्लोर पर गिर पड़ती है. इस कार में दो युवक बैठे थे जो झूले के साथ हवा में घूम रहे थे. कार के गिरते ही दोनों युवक नीचे गोलाकार घूम रहे फ्लोर पर आ गिरते हैं. फ्लोर इतनी तेजी से घूम रहा था कि युवक गिरते ही रगड़ खाकर इधर-उधर घिसटते चले गए. आसपास मौजूद लोग इस नजारे को देखकर चीख उठे और तुरंत झूले को रोका गया.


बचाने के लिए भागी लोगों की भीड़

जैसे ही झूला रुका, दर्जनों लोग दौड़ कर उन युवकों को बचाने पहुंचे और किसी तरह उन्हें वहां से बाहर निकाला. गनीमत यह रही कि दोनों युवक गंभीर चोट से बच गए और मामूली खरोंच के साथ सुरक्षित बाहर आ गए. वीडियो में देखा जा सकता है कि हादसे के बाद दोनों युवक घबराए हुए थे लेकिन आसपास मौजूद भीड़ ने तुरंत उन्हें संभाला.

यह भी पढ़ें: Video: ‘मां की गाली देगा?’, दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद को लेकर बवाल, जमकर हुई हाथापाई, देखें वीडियो

यूजर्स ने यूं किया रिएक्ट

वीडियो को ikuldeepkusum नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…बाप रे मैं तो आज के बाद कभी नहीं बैठूंगा. एक और यूजर ने लिखा…बड़े दुख के साथ हंसना पड़ रहा है भाई. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा….मेले में लगने वाला एक भी झूला सुरक्षा की दृष्टि से सेफ नहीं है, इनके मानक पूरे हों तभी इजाजत दी जाए.

यह भी पढ़ें: ये कैसा रावण है… छोटा हाथी पर निकली जलते हुए रावण की सवारी, वीडियो देखकर दहशत में यूजर्स


कन्या साप्ताहिक टैरो राशिफल (05–11 अक्टूबर 2025): पारिवारिक तनाव और करियर से जुड़े अहम फैसलों क

[ad_1]


Kanya Saptahik Tarot Rashifal 05 to 11 October 2025: इस सप्ताह की ऊर्जा “धैर्य” और “संवाद” पर केंद्रित रहेगी. कुछ परिस्थितियाँ आपके अनुरूप न चलने से तनाव बढ़ सकता है. जीवनसाथी या करीबी रिश्तों में मतभेद संभव हैं, लेकिन साथ बिताया समय इन रिश्तों को संतुलित कर देगा. करियर में कोई बड़ा निर्णय सामने आ सकता है, जिसके लिए गहन सोच-विचार और तैयारी आवश्यक होगी.

करियर/बिज़नेस: कार्यस्थल पर दबाव और निर्णय लेने की स्थिति बन सकती है. किसी नए प्रोजेक्ट या भूमिका को लेकर अहम फैसला करना पड़ सकता है. जल्दबाज़ी से बचें और सभी तथ्यों की जाँच करें. व्यापार में साझेदारी या किसी कॉन्ट्रैक्ट से पहले शर्तें पूरी तरह स्पष्ट कर लें.

धन/इन्वेस्टमेंट: आर्थिक मामलों में सावधानी की आवश्यकता है. अचानक खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए योजनाबद्ध ढंग से खर्च करें. बड़े निवेश, कर्ज़ या नए आर्थिक समझौते से इस सप्ताह बचें. मौजूदा बचत को सुरक्षित रखें और भविष्य की योजना सप्ताहांत तक स्थगित करें.

रिश्ते: पति-पत्नी के बीच किसी मुद्दे पर मतभेद हो सकते हैं, लेकिन खुलकर संवाद करने और साथ समय बिताने से स्थिति सामान्य हो जाएगी. प्रेम संबंधों में गलतफहमियाँ उभर सकती हैं, जिन्हें धैर्य और संवेदनशीलता से हल करें. परिवार में भी बातचीत को सहज और पारदर्शी बनाए रखें.

हेल्थ/वेलनेस: मानसिक तनाव और थकान इस सप्ताह बढ़ सकती है. ध्यान, योग और पर्याप्त नींद राहत देंगे. खानपान पर ध्यान दें और तैलीय या भारी भोजन से परहेज़ करें, ताकि पाचन संबंधी समस्या से बचा जा सके.

साप्ताहिक उपाय: शुक्रवार को माता लक्ष्मी के सामने दीपक जलाएँ और सफेद फूल अर्पित करें. किसी भी बड़े निर्णय को लेने से पहले कम से कम 24 घंटे का समय लें और उसे लिखकर विश्लेषण करें.

Do / Don’t

  • Do: रिश्तों में धैर्य बनाए रखें और संवाद को प्राथमिकता दें.
  • Don’t: तनाव में आकर कोई बड़ा निर्णय न लें.

लकी कलर: क्रीम | लकी नंबर: 5 | लकी डे: बुधवार

FAQs

प्र1: क्या इस सप्ताह करियर से जुड़ा बड़ा निर्णय सही रहेगा?
 हाँ, लेकिन जल्दबाज़ी न करें. हर पहलू का गहन विश्लेषण करने के बाद ही कदम उठाएँ.

प्र2: क्या दांपत्य जीवन में तनाव रहेगा?
 हाँ, कुछ मतभेद हो सकते हैं, लेकिन धैर्य और संवाद से स्थिति सुधर जाएगी.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

Unclaimed Deposits पर सरकार की नयी पहल: अब अपने पैसों को वापस कैसे लें?| Paisa Live

[ad_1]

क्या आप जानते हैं कि भारत में लगभग ₹1.84 लाख करोड़ की राशि unclaimed यानी अधर में पड़ी है, जो बैंक जमा, बीमा पॉलिसी, शेयर, म्यूचुअल फंड और अन्य वित्तीय साधनों में फंसी हुई है? इनमें बहुत सी राशियाँ आपके नाम या आपके रिश्तेदारों के इनोप्रेटिव (सक्रिय न रहे) खाते से जुड़ी हो सकती हैं। इसीलिए केंद्र सरकार ने “आपकी पूँजी, आपका अधिकार” नामक अभियान की शुरुआत की है। यह अभियान तीन महीने चलेगा (अक्टूबर से दिसंबर 2025) और इसका उद्देश्य है नागरिकों को उनके अनक्लेम्ड वित्तीय संपत्ति की खोज और दावा करने में सहायता करना। इस पहल में कई विभाग मिलकर काम करेंगे जैसे RBI, IRDAI, SEBI, IEPFA आदि। SOPs और FAQs जारी किए जाएँगे ताकि प्रक्रिया सरल हो सके। अगर आप जांच करना चाहते हैं कि आपके नाम पर कोई अनक्लेम्ड राशि है, तो आप RBI की वेबसाइट या UDGAM पोर्टल पर बैंक जमा जाँच सकते हैं, IRDAI के SIIP पोर्टल पर बीमा संबंधित रकमें देख सकते हैं, और SEBI के SCORES पोर्टल पर शेयर एवं म्यूचुअल फंड की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस अभियान का मकसद है Awareness (जागरूकता), Access (पहुंच), और Action (कार्रवाई) — ताकि आम नागरिक अपने हक का पैसा वापस पा सकें।

[ad_2]

नेपाल में मूसलाधार बारिश के बाद भूस्खलन और बाढ़ में 51 लोगों की मौत, कई अभी भी लापता

[ad_1]


पूर्वी नेपाल में विभिन्न स्थानों पर कल शनिवार (4 अक्टूबर, 2025) की रात से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण भूस्खलन और बाढ़ आ गई. इस कारण रविवार (5 अक्टूबर, 2025) की सुबह तक कम से कम 51 लोगों की मौत हो गई.

सशस्त्र पुलिस बल (APF) के प्रवक्ता कालिदास धौवजी ने कहा कि पिछले दो दिनों में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन के कारण कोशी प्रांत में इलम जिले के विभिन्न स्थानों पर कम से कम 37 लोगों की मौत हुई है.

किन-किन इलाकों में कितने लोगों की हुई मौत?

राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण और प्रबंधन प्राधिकरण (NDRRMA) ने एक बयान जारी कर कहा कि इन 37 लोगों में से देउमाई और माईजोगमाई नगरपालिका क्षेत्रों में आठ-आठ लोगों की मौत हुई, इलम नगरपालिका और संदकपुर ग्रामीण नगरपालिका में छह-छह, मंगसेबुंग में तीन और फाकफोकथुम गांव में एक व्यक्ति की मौत हुई है. बाढ़ और भूस्खलन के कारण उदयपुर में दो और पंचथार में एक व्यक्ति की मौत हो गई.

इसके अलावा, रौतहट में बिजली गिरने से तीन और खोतांग जिले में दो लोगों की मौत हो गई. इस बीच, पंचथार जिले में भारी बारिश के कारण सड़कें क्षतिग्रस्त होने के कारण हुई एक दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई.

नदी और बाढ़ में बह जाने से कई लोग लापता

रसुवा जिले के लांगटांग संरक्षण क्षेत्र में उफनती नदी में बह जाने से कम से कम चार लोग लापता हो गए और इल्लम, बारा और काठमांडू में बाढ़ की घटनाओं में एक-एक व्यक्ति लापता हैं. धौबाजी ने कहा कि लांगंग क्षेत्र में ट्रैकिंग अभियान पर गए 16 लोगों में से चार लोग भी लापता हो गए हैं.

नेपाल सेना, नेपाल पुलिस और APF के जवान बचाव अभियान में शामिल हैं. सुरक्षाकर्मियों ने विमान से इलम जिले से एक गर्भवती महिला सहित चार लोगों को बचाया और उन्हें धरान नगरपालिका के एक अस्पताल में भर्ती कराया. नेपाल के सात प्रांतों में से पांच प्रांतों में मानसून सक्रिय है जिनमें कोशी, मधेश, बागमती, गण्डकी और लुम्बिनी शामिल हैं.

पीएम मोदी ने आपदा में मदद की पेशकश की

पड़ोसी देश को मदद की पेशकश करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ‘नेपाल में भारी बारिश से हुई जनहानि और क्षति दुखद है. इस कठिन समय में हम नेपाल की जनता और सरकार के साथ हैं.’ मोदी ने एक्स प्लेटफॉर्म पर लिखा, ‘एक मित्रवत पड़ोसी और प्रथम प्रतिक्रियादाता के रूप में, भारत हरसंभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है.’

नेपाल सरकार ने मौसम में सुधार के बाद दिया निर्देश

इस बीच, नेपाल सरकार ने मौसम में सुधार को देखते हुए कुछ वाहनों को काठमांडू आने-जाने की अनुमति दे दी है. काठमांडू घाटी में रविवार (5 अक्टूबर, 2025) को पिछले दो दिनों की तुलना में कम बारिश हुई और कुछ राष्ट्रीय राजमार्गों से भूस्खलन के कारण हुई रुकावटें हटा दी गई हैं.

NDRRMA की ओर में जारी एक बयान में कहा गया, ‘मानसून काउंटर कमांड पोस्ट के निर्णय के अनुसार, राष्ट्रीय राजमार्गों के बीच में रुकी आपातकालीन सेवाओं, माल परिवहन, यात्री वाहनों और छोटी दूरी के वाहनों को स्थानीय अधिकारियों के साथ समन्वय में सड़कों की स्थिति को ध्यान में रखते हुए अपने गंतव्य की ओर जाने की अनुमति दी जाएगी.’ हालांकि, अगले आदेश तक जोखिम भरी सड़कों और राजमार्गों पर रात में वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित कर दिया गया है.

नेपाल के अधिकारियों ने जारी किया रेड अलर्ट

नेपाली अधिकारियों ने शनिवार (4 अक्टूबर, 2025) को लगातार बारिश और अगले तीन दिनों तक भूस्खलन की संभावना के कारण काठमांडू से वाहनों के प्रवेश और निकास पर प्रतिबंध लगा दिया. बागमती और पूर्वी राप्ती नदियों के आसपास के क्षेत्रों के लिए भी रेड अलर्ट जारी किया गया. अधिकारियों ने बताया कि मानसून के सक्रिय रहने के कारण शुक्रवार रात से काठमांडू और देश के अन्य हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है.

खराब मौसम के चलते TIA से घरेलू उड़ानें रद्द

खराब मौसम के कारण शनिवार (4 अक्टूबर, 2025) को भी त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (टीआईए) से घरेलू उड़ानें रोक दी गईं. टीआईए, काठमांडू के महाप्रबंधक हंसा राज पाण्डे ने कहा कि काठमांडू, भरतपुर, जनकपुर, भद्रपुर, पोखरा और तुमलिंगतार से घरेलू उड़ानें अगली सूचना तक रोक दी गई हैं.

यह भी पढ़ेंः दार्जिलिंग भूस्खलनः भारी बारिश से मची तबाही, 17 की मौत, बचाव अभियान जारी | ताजा अपडेट्स

[ad_2]

पापा धर्मेंद्र या बेटा सनी देओल, यंग एज में कौन था ज्यादा हैंडसम? देखें गजब तस्वीरें

[ad_1]

धर्मेंद्र और सनी देओल दोनों ही अपने-अपने जमाने के हिट एक्टर्स रह चुके हैं. कमाल की बात तो ये है कि आज भी बाप-बेटे की ये जोड़ी फिल्मी पर्दे पर एक्टिव है और अपना कमाल दिखाती है.

धर्मेंद्र और सनी देओल दोनों ही अपने-अपने जमाने के हिट एक्टर्स रह चुके हैं. कमाल की बात तो ये है कि आज भी बाप-बेटे की ये जोड़ी फिल्मी पर्दे पर एक्टिव है और अपना कमाल दिखाती है.

लेकिन जवानी के दिनों में भी दोनों ने अपने पर्सनैलिटी और हैंडसम लुक्स से सभी को अपना दीवाना बनाया था. आज भी उनकी पुरानी तस्वीरों को कोई देखता है तो एक बार फिर दोनों का दीवाना बन जाता है.

लेकिन जवानी के दिनों में भी दोनों ने अपने पर्सनैलिटी और हैंडसम लुक्स से सभी को अपना दीवाना बनाया था. आज भी उनकी पुरानी तस्वीरों को कोई देखता है तो एक बार फिर दोनों का दीवाना बन जाता है.

लेजेंडरी एक्टर धर्मेंद्र ने अपने प्राइम टाइम में डैशिंग पर्सनैलिटी और लुक्स से खूब जलवे बिखेरे हैं. लड़कियां उन्हें पर्दे पर देखते ही अपना दिल हार बैठती थीं. आज भी धर्मेंद्र की फैन फॉलोविंग उतनी ही है जितनी 60 और 70 के दशक में थी.

लेजेंडरी एक्टर धर्मेंद्र ने अपने प्राइम टाइम में डैशिंग पर्सनैलिटी और लुक्स से खूब जलवे बिखेरे हैं. लड़कियां उन्हें पर्दे पर देखते ही अपना दिल हार बैठती थीं. आज भी धर्मेंद्र की फैन फॉलोविंग उतनी ही है जितनी 60 और 70 के दशक में थी.

अभिनेता ने अपने करियर की शुरुआत 1960 में फिल्म दिल भी तेरा हम भी तेरे से की थी. डेब्यू फिल्म से ही धर्मेंद्र पर्दे पर छा गए और दर्शकों के बीच भी काफी पॉपुलर हो गए. एक के बाद एक उन्होंने कई एक्ट्रेसेस के साथ हिट फिल्में की.

अभिनेता ने अपने करियर की शुरुआत 1960 में फिल्म दिल भी तेरा हम भी तेरे से की थी. डेब्यू फिल्म से ही धर्मेंद्र पर्दे पर छा गए और दर्शकों के बीच भी काफी पॉपुलर हो गए. एक के बाद एक उन्होंने कई एक्ट्रेसेस के साथ हिट फिल्में की.

इंटरव्यू में खुद हीमैन धर्मेंद्र ने ये खुलासा किया है कि जवानी के दिनों में उनकी तुलना कई हॉलीवुड स्टार्स से भी की जाती थी. अपने लुक्स से उन्होंने बहुत सुर्खियां बटोरी हैं. प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ धर्मेंद्र अपने अफेयर्स को लेकर भी चर्चा में रहे.

इंटरव्यू में खुद हीमैन धर्मेंद्र ने ये खुलासा किया है कि जवानी के दिनों में उनकी तुलना कई हॉलीवुड स्टार्स से भी की जाती थी. अपने लुक्स से उन्होंने बहुत सुर्खियां बटोरी हैं. प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ धर्मेंद्र अपने अफेयर्स को लेकर भी चर्चा में रहे.

रिपोर्ट्स की मानें तो हेमा मालिनी के पहले उनका नाम राखी गुलजार, मीना कुमारी और आशा पारेख के साथ भी जुड़ चुका है. लेकिन बाद में उन्होंने धर्म बदलकर हेमा मालिनी को अपनी दूसरी पत्नी बनाया और अब दोनों मैरिड लाइफ में बेहद खुश हैं.

रिपोर्ट्स की मानें तो हेमा मालिनी के पहले उनका नाम राखी गुलजार, मीना कुमारी और आशा पारेख के साथ भी जुड़ चुका है. लेकिन बाद में उन्होंने धर्म बदलकर हेमा मालिनी को अपनी दूसरी पत्नी बनाया और अब दोनों मैरिड लाइफ में बेहद खुश हैं.

वहीं बात करें सनी देओल की तो उनकी फैन फॉलोविंग भी तगड़ी है. साथ ही जवानी के दिनों के उनके ये डैशिंग लुक्स भी आपका दिल चुरा लेंगे. पापा की तरह ही बेटे सनी देओल भी लुक्स और पर्सनैलिटी के मामले में पीछे नहीं हैं.

वहीं बात करें सनी देओल की तो उनकी फैन फॉलोविंग भी तगड़ी है. साथ ही जवानी के दिनों के उनके ये डैशिंग लुक्स भी आपका दिल चुरा लेंगे. पापा की तरह ही बेटे सनी देओल भी लुक्स और पर्सनैलिटी के मामले में पीछे नहीं हैं.

90 के दशक में उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर अपना कब्जा जमाया था और एक के बाद एक कई हिट फिल्मों में काम किया. जवानी के दिनों में तो वो हैंडसम थे ही आज भी उनका फिटनेस और पर्सनैलिटी कमाल की है.

90 के दशक में उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर अपना कब्जा जमाया था और एक के बाद एक कई हिट फिल्मों में काम किया. जवानी के दिनों में तो वो हैंडसम थे ही आज भी उनका फिटनेस और पर्सनैलिटी कमाल की है.

1982 में अभिनेता ने 'बेताब' से डेब्यू कर 80 और 90 के दशक में कई हिट फिल्मों में काम किया. इसके बाद वो बतौर प्रोड्यूसर और डायरेक्शन की दुनिया में भी हाथ आजमा चुके हैं.

1982 में अभिनेता ने ‘बेताब’ से डेब्यू कर 80 और 90 के दशक में कई हिट फिल्मों में काम किया. इसके बाद वो बतौर प्रोड्यूसर और डायरेक्शन की दुनिया में भी हाथ आजमा चुके हैं.

'बॉर्डर' और 'गदर' के जरिए उन्होंने अपनी एक्टिंग स्किल्स का जलवा इस कदर बिखेरा कि वो हर एक इंसान के दिल में बस गए. आज भी फिल्म इंडस्ट्री में सनी देओल एक्टिव हैं और अपनी परफॉर्मेंसेस से दर्शकों को इंप्रेस करते हैं.

‘बॉर्डर’ और ‘गदर’ के जरिए उन्होंने अपनी एक्टिंग स्किल्स का जलवा इस कदर बिखेरा कि वो हर एक इंसान के दिल में बस गए. आज भी फिल्म इंडस्ट्री में सनी देओल एक्टिव हैं और अपनी परफॉर्मेंसेस से दर्शकों को इंप्रेस करते हैं.

Published at : 05 Oct 2025 07:26 PM (IST)

[ad_2]

करंट की बुआ का लड़का! शख्स ने नंगे हाथों से जोड़े ट्रांसफार्मर के तार- वीडियो देख नहीं आएगा यकी

[ad_1]


सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे वीडियो वायरल होते हैं जो न केवल हैरान कर देते हैं बल्कि लोगों को डराने के लिए भी काफी होते हैं लेकिन कभी-कभी ऐसा दृश्य सामने आता है जो आश्चर्य, दहशत और हैरत के सभी भावों को एक साथ जगा देता है. हाल ही में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स बिजलीघर में खड़े ट्रांसफार्मर के नंगे तारों को नंगे हाथों से जोड़ते हुए दिखाई दे रहा है. यह कोई आम काम नहीं है बल्कि ऐसी हरकत जिसे देख कर इंसान की रूह कांप उठे. वीडियो में देखा जा सकता है कि नंगे तारों पर बिजली की चमकदार चिंगारी लगातार झपक रही है.

ट्रांसफार्मर के नंगे तारों को हाथों से बांधते दिखा शख्स

वीडियो में दिख रहा शख्स बिजलीघर के एक छोटे से खंड में खड़ा है जहां बड़े-बड़े ट्रांसफार्मर रखे हुए हैं. इस इलाके में सुरक्षा के कड़े नियम होने चाहिए थे लेकिन वीडियो से ऐसा प्रतीत होता है कि सुरक्षा की कोई भी व्यवस्था नजर नहीं आ रही है. नंगे तारों को हाथों में पकड़ कर जोड़ना किसी भी सामान्य इंसान के लिए जानलेवा हो सकता है लेकिन शख्स बिल्कुल सामान्य तरीके से काम करता नजर आता है. इसके तारों के संपर्क में आने से छोटी-छोटी चिंगारी निकलती रहती है लेकिन ऐसा लग रहा है कि शख्स को बिजली का कोई भी असर नहीं हो रहा.

चमकती रही बिजली लेकिन नहीं रुके शख्स के हाथ

वीडियो में देखा जा सकता है कि नंगे तारों पर बिजली की चमकदार चिंगारी लगातार झपक रही है, और हर झपक के साथ आसपास का वातावरण और भी खतरनाक नजर आता है. इसके बावजूद शख्स पूरी तरह से निर्भीक नजर आता है, मानो ये तार और बिजली उसकी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा हों और वो इसे जैसे कपड़े सुखाने की रस्सी बांध रहा हो वैसा ही आराम से जोड़ रहा हो.

यह भी पढ़ें: ये कैसा रावण है… छोटा हाथी पर निकली जलते हुए रावण की सवारी, वीडियो देखकर दहशत में यूजर्स

यूजर्स भी रह गए हैरान

वीडियो को humoursgagg नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…लगता है यमराज का वीक ऑफ है. एक और यूजर ने लिखा….भाई रोज चाय की थड़ी पर यमराज के साथ चाय पीता होगा. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा….अमेरिका क्या कहता था.

यह भी पढ़ें: Video: ‘मां की गाली देगा?’, दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद को लेकर बवाल, जमकर हुई हाथापाई, देखें वीडियो


वनडे क्रिकेट में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले 7 खिलाड़ी, पहले नंबर पर 14 साल का प्लेयर

[ad_1]


क्रिकेट की दुनिया में युवा खिलाड़ियों का उभरना हमेशा से ही रोमांचक रहा है. कई खिलाड़ी ऐसे भी हैं, जिन्होंने बहुत ही कम उम्र में इंटरनेशनल वनडे क्रिकेट में डेब्यू करके दुनिया को चौंका दिया. इनमें से कई खिलाड़ियों ने आगे चलकर अपने करियर में भी अच्छा प्रदर्शन किया और इन युवा खिलाड़ियों ने अपनी क्षमता और हौसले से यह साबित कर दिया कि टैलेंट की कोई उम्र नहीं होती. यहां हम आपको वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले 7 खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे.

वनडे क्रिकेट में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले 7 खिलाड़ी

  1. हसन रजा (पाकिस्तान): हसन रजा 14 साल और 233 दिन की उम्र में वनडे डेब्यू करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी हैं. उन्होंने 30 अक्टूबर 1996 को क्वेटा में जिम्बाब्वे के खिलाफ अपना पहला मैच खेला था. हालाँकि, उनकी जन्मतिथि पर बाद में विवाद भी हुआ था.
  2. मोहम्मद शरीफ (बांग्लादेश): बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मोहम्मद शरीफ 15 साल और 116 दिन की उम्र में वनडे डेब्यू करने वाले दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी हैं. उन्होंने 7 अप्रैल 2001 को हरारे में जिम्बाब्वे के खिलाफ अपना पहला मैच खेला था.
  3. गुलशन झा (नेपाल): नेपाल के ऑलराउंडर गुलशन झा 15 साल और 212 दिन की उम्र में वनडे डेब्यू करने वाले तीसरे युवा खिलाड़ी हैं. उन्होंने 17 सितंबर 2021 को अल अमीरात में अमेरिका के खिलाफ अपना पहला वनडे मैच खेला था.
  4. गुरदीप सिंह (केन्या): केन्या के गुरदीप सिंह 15 साल और 258 दिन की उम्र में वनडे डेब्यू करने वाले चौथे युवा खिलाड़ी हैं. उन्होंने 4 अक्टूबर 2013 को शारजाह में अफगानिस्तान के खिलाफ अपना पहला वनडे मैच खेला था.
  5. एनआर कुमार (कनाडा): कनाडा के एनआर कुमार 15 साल 273 दिन की उम्र में वनडे डेब्यू करने वाले पांचवें युवा खिलाड़ी हैं. उन्होंने 18 फरवरी 2010 को शारजाह में अफगानिस्तान के खिलाफ अपना पहला वनडे मैच खेला था.
  6. रोहित कुमार पौडेल (नेपाल): नेपाल के रोहित कुमार पौडेल 15 साल और 335 दिन की उम्र में वनडे डेब्यू करने वाले छठवें युवा खिलाड़ी हैं. उन्होंने 3 अगस्त 2018 को एम्स्टेलवीन में नीदरलैंड के खिलाफ अपना पहला वनडे मैच खेल था.
  7. कुशाल मल्ला (नेपाल): नेपाल के ही एक और खिलाड़ी कुशाल मल्ला ने 15 साल और 340 दिन की उम्र में वनडे डेब्यू करने वाले सातवें युवा खिलाड़ी हैं. उन्होंने 8 फरवरी 2020 को कीर्तिपुर में अमेरिका के खिलाफ अपना पहला वनडे मैच खेला था.

[ad_2]

EMI पर फोन खरीदा? अब गलती से भी न चूकें किस्त नहीं तो लॉक हो जाएगा आपका डिवाइस, जानिए क्या है य

[ad_1]


Phone on EMI: भारत आज दुनिया के सबसे बड़े स्मार्टफोन बाजारों में से एक है. यहां हर बजट सेगमेंट में लाखों लोग नए-नए फोन खरीद रहे हैं जिनमें से बड़ी संख्या ऐसे यूज़र्स की है जो EMI यानी आसान किस्तों पर स्मार्टफोन लेते हैं. इन योजनाओं पर कंपनियां आकर्षक डिस्काउंट भी देती हैं लेकिन इसी कारण बढ़ते बकाया कर्ज (Bad Loans) का खतरा भी बढ़ गया है. अब भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) एक ऐसा नया नियम लाने की तैयारी में है जिससे EMI न चुकाने वालों का फोन दूर से लॉक किया जा सकेगा.

क्या है RBI का नया प्रस्ताव?

Reuters की रिपोर्ट के मुताबिक, RBI जल्द ही अपने Fair Practices Code में बड़ा बदलाव करने जा रहा है. इस प्रस्ताव के तहत बैंक और नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनियां (NBFCs) उन मोबाइल फोनों को रिमोटली लॉक कर सकेंगी जिन्हें ग्राहकों ने EMI पर खरीदा हो. यानी अगर किसी ने समय पर किस्त नहीं भरी तो लेंडर कंपनी उस फोन को चलने नहीं देगी. हालांकि, RBI इस सिस्टम के कानूनी, तकनीकी और नैतिक पहलुओं पर अभी गहराई से विचार कर रहा है ताकि इसे सुरक्षित और पारदर्शी तरीके से लागू किया जा सके.

क्यों ज़रूरी समझा गया यह नियम

RBI का यह कदम बढ़ते नॉन-परफॉर्मिंग एसेट्स (NPA) को नियंत्रित करने के लिए उठाया जा रहा है. भारत में छोटे लोन खासकर 1 लाख रुपये से कम के कंज्यूमर लोन तेजी से बढ़ रहे हैं और इनके डिफॉल्ट्स भी बढ़े हैं. 2024 की Home Credit Finance रिपोर्ट के अनुसार, इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स की EMI सेल्स में तेज़ उछाल आया है और इनके डिफॉल्ट मामलों में भी बढ़ोतरी हुई है. ऐसे में यह नीति लेंडर्स को सुरक्षा देगी ताकि वे कम क्रेडिट स्कोर वाले ग्राहकों को भी लोन देने में हिचकिचाएं नहीं.

कैसे लागू होगा नया सिस्टम

RBI अपने Fair Practices Code में संशोधन कर यह तय करेगा कि फोन लॉकिंग टेक्नोलॉजी कैसे काम करेगी. लोन देने से पहले ग्राहकों की पूर्व सहमति लेना अनिवार्य होगा. बैंक या NBFC किसी भी हाल में ग्राहक के फोन के पर्सनल डेटा तक पहुंच नहीं पाएंगे. लॉकिंग फीचर केवल फोन को निष्क्रिय करने तक सीमित रहेगा, डेटा सुरक्षित रहेगा. इस तरह यह सिस्टम एक संतुलित और पारदर्शी प्रोसेस के रूप में लागू किया जाएगा.

कब तक आ सकता है यह नियम

RBI ने 2024 में लोन कंपनियों को ऐसे लॉकिंग ऐप्स के इस्तेमाल से रोक दिया था, क्योंकि कुछ मामलों में इनके दुरुपयोग की शिकायतें मिली थीं. लेकिन अब नई चर्चाओं और परामर्शों के बाद RBI इसे दोबारा लाने की योजना बना रहा है इस बार कड़े सुरक्षा नियमों के साथ. हालांकि आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है लेकिन उम्मीद है कि यह नीति आने वाले कुछ महीनों में लागू हो सकती है.

किन लोगों पर पड़ेगा असर

अगर यह नियम लागू हुआ तो इसका सीधा असर उन करोड़ों भारतीयों पर पड़ेगा जो EMI पर मोबाइल या इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस खरीदते हैं. भारत में वर्तमान में 1.16 अरब से अधिक मोबाइल कनेक्शन हैं जिन पर लोगों की रोज़मर्रा की ज़िंदगी, काम, पढ़ाई और ऑनलाइन लेन-देन निर्भर करता है. लेंडर्स के लिए यह कदम जोखिम कम करने का उपाय साबित हो सकता है लेकिन आम यूज़र्स के लिए यह चिंता का विषय है. कई विशेषज्ञों का कहना है कि फोन लॉक करने से गरीब या ग्रामीण उपभोक्ताओं की डिजिटल पहुंच प्रभावित हो सकती है और यह डिजिटल डिवाइड को और गहरा कर सकता है.

यह भी पढ़ें:

1.49 लाख रुपए वाले iPhone 17 Pro Max को बनाने में कितनी आती है लागत, असलियत जान नहीं होगा यकीन

[ad_2]

राहुल द्रविड़ या केएल राहुल, पढ़ाई-लिखाई के मामले में किसकी बीवी सबसे आगे?

[ad_1]


KL Rahul Rahul Dravid Wives Education Details:  भारत में क्रिकेट और बॉलीवुड हमेशा चर्चा में रहते हैं. लोग अपने पसंदीदा क्रिकेटर्स और स्टार्स के बारे में हर छोटी-बड़ी बात जानना चाहते हैं. कई बार फैंस सिर्फ उनके खेल या फिल्मों में नहीं. बल्कि उनके निजी जीवन में भी दिलचस्पी दिखाते हैं. खासकर जब बात उनके परिवार और पढ़ाई-लिखाई की हो. 

टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज और मौजूदा कोच राहुल द्रविड़ और टीम के स्टाइलिश क्रिकेटर केएल राहुल दोनों अपने-अपने अंदाज में फैंस के चहेते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनकी पत्नियों की एजुकेशन भी काफी अलग है? चलिए आपको बताते हैं कि पढ़ाई-लिखाई के मामले में राहुल द्रविड़ की पत्नी डॉ. विजेता पेंढारकर और केएल राहुल की पत्नी अथिया शेट्टी में कौन ज्यादा आगे हैं.

राहुल द्रविड़ की पत्नी डॉ. विजेता पेंढारकर की पढ़ाई 

राहुल द्रविड़ की पत्नी डॉ. विजेता पेंढारकर पेशे से डॉक्टर हैं. उनका परिवार एयरफोर्स से जुड़ा है और उनकी पढ़ाई बेहद मजबूत रही है. उन्होंने दिल्ली के बाल भारती स्कूल से स्कूलिंग की फिर नागपुर के श्री शिवाजी साइंस कॉलेज से साइंस की पढ़ाई की. इसके बाद उन्होंने नागपुर के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस और सर्जरी में पोस्टग्रेजुएशन पूरा किया. 

यह भी पढ़ें: दिवाली से पहले आ सकती है किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त, जानें क्या है इसका स्टेटस?

विजेता पेंढारकर एक क्वालिफाइड मेडिकल सर्जन हैं और उन्होंने मेडिकल क्षेत्र में कई साल तक ट्रेनिंग और प्रैक्टिस की है. उनकी शिक्षा मेडिकल फील्ड के कठिन और लंबे अध्ययन से जुड़ी रही है, जो उन्हें देश की सबसे पढ़ी-लिखी क्रिकेटर वाइफ्स में से एक बनाता है.

केएल राहुल की पत्नी अथिया शेट्टी की पढ़ाई 

केएल राहुल की पत्नी अथिया शेट्टी बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं और उन्होंने भी अपनी पढ़ाई पर खास ध्यान दिया है. उन्होंने मुंबई के कैथेड्रल एंड जॉन कॉनन स्कूल और अमेरिकन स्कूल ऑफ बॉम्बे से स्कूलिंग की. इसके बाद वे न्यूयॉर्क फिल्म अकादमी, अमेरिका गईं, जहां से उन्होंने फिल्ममेकिंग और लिबरल आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया. 

यह भी पढ़ें: बेटी की पढ़ाई-शादी के लिए सिर्फ 12500 रुपये निवेश करें, करीब 70 लाख रुपये तक हो जाएंगे जमा

यह कोर्स फिल्म, स्क्रिप्ट, प्रोडक्शन और विजुअल स्टोरीटेलिंग जैसे विषयों पर फोकस करता है. अथिया की पढ़ाई क्रिएटिव और आर्ट्स फील्ड से जुड़ी है, जो ग्लोबल लेवल पर काफी मान्यता प्राप्त है. उनकी शिक्षा ने उन्हें बॉलीवुड में काम करने का आत्मविश्वास और प्रोफेशनल समझ दी, लेकिन यह मेडिकल जैसी तकनीकी पढ़ाई की तुलना में ज्यादा क्रिएटिव दिशा में जाती है.

किसकी पत्नी ज्यादा पढ़ी लिखी?

अगर दोनों की पढ़ाई की तुलना की जाए तो राहुल द्रविड़ की पत्नी डॉ. विजेता पेंढारकर अकादमिक रूप से ज्यादा मजबूत मानी जाती हैं. उन्होंने मेडिकल फील्ड में एमबीबीएस और सर्जरी में पोस्टग्रेजुएशन किया है. जो लंबी स्टडी और काफी गहराई वाली पढ़ाई मानी जाती है. वहीं केएल राहुल की पत्नी अथिया शेट्टी ने न्यूयॉर्क फिल्म अकादमी से फिल्ममेकिंग और लिबरल आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है. जो क्रिएटिव और आर्ट्स से जुड़ा कोर्स है. यानी दोनों की पढ़ाई अलग है. लेकिन अकादमिक स्तर के लिहाज से देखा जाए तो डॉक्टर विजेता ज्यादा पढ़ी लिखी हैं.

यह भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू से इस नंबर पर कर सकत हैं बात, अधिकारियों की कर सकते हैं शिकायत

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

दिल्ली मेट्रो का दीवाना हुई विदेशी युवक! बोला लंदन से कई गुना साफ- वीडियो देख होने लगेगा गर्व

[ad_1]


दिल्ली मेट्रो सिर्फ राजधानी की लाइफलाइन नहीं बल्कि अब दुनिया भर के यात्रियों के लिए गर्व का विषय बन चुकी है. रोजाना लाखों लोग इस मेट्रो से सफर करते हैं और इसकी सुविधाओं, समय की पाबंदी और आरामदायक यात्रा का अनुभव लेते हैं. लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसने दिल्ली मेट्रो को एक नई पहचान दिला दी है. इस वीडियो में एक विदेशी टूरिस्ट को दिल्ली मेट्रो की जमकर तारीफ करते देखा जा सकता है. टूरिस्ट ने यहां तक कह दिया कि दिल्ली मेट्रो लंदन की मशहूर ‘अंडरग्राउंड मेट्रो’ से भी बेहतर है. इस बयान ने न सिर्फ भारतीयों का सीना चौड़ा कर दिया बल्कि इंटरनेट पर भी इस वीडियो को लेकर खूब चर्चा हो रही है.

मुंबई से दिल्ली लैंड हुआ था विदेशी शख्स

वायरल वीडियो में दिख रहा शख्स हाल ही में मुंबई से दिल्ली पहुंचा था. एयरपोर्ट पर उतरने के बाद उसने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन तक पहुंचने के लिए दिल्ली मेट्रो की एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन का इस्तेमाल किया. टूरिस्ट का कहना है कि उसने सफर बेहद आरामदायक और आसान पाया. उसने बताया कि केवल एक घंटे में वह एयरपोर्ट से सीधा नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंच गया. दिल्ली जैसे भीड़भाड़ वाले शहर में जहां सड़क पर घंटों ट्रैफिक जाम में फंसना आम बात है, वहां मेट्रो से इतनी तेज और सुरक्षित यात्रा करना उसके लिए बेहद खास अनुभव रहा.

यह भी पढ़ें: Video: ‘मां की गाली देगा?’, दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद को लेकर बवाल, जमकर हुई हाथापाई, देखें वीडियो

बोला, लंदन से बेहतर है दिल्ली मेट्रो, यूजर्स को हुआ गर्व

शख्स ने वीडियो में साफ कहा “दिल्ली मेट्रो शानदार है. यह लंदन की अंडरग्राउंड से कहीं बेहतर और ज्यादा ट्रेवल-फ्रेंडली है.” इस बयान ने सोशल मीडिया पर भारतीयों का दिल जीत लिया है. लोग इस पर गर्व महसूस कर रहे हैं और वीडियो को लगातार शेयर कर रहे हैं. कई यूजर्स ने लिखा कि जब विदेशी भी दिल्ली मेट्रो की तारीफ कर रहे हैं तो हमें भी इस उपलब्धि पर फख्र होना चाहिए. शख्स का नाम लुईस इस्लाम है. वीडियो को islamlewis नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है.

यह भी पढ़ें: ये कैसा रावण है… छोटा हाथी पर निकली जलते हुए रावण की सवारी, वीडियो देखकर दहशत में यूजर्स