‘प्रिया सचदेव ने बर्बाद की थी करिश्मा कपूर की शादी’, संजय कपूर की बहन मंदिरा का शॉकिंग खुलासा

[ad_1]


करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड और इंडस्ट्रियलिस्ट  संजय कपूर की मौत के बाद कपूर परिवार के झगड़े ने एक और मोड़ ले लिया है. दिवंगत संजय कपूर के परिवार में उनकी प्रॉपर्टी को लेकर विवाद हो रहा है. वहीं अब संजय की बहन मंदिरा कपूर स्मिथ ने खुलकर अपनी बात रखी है और अभिनेत्री करिश्मा कपूर से संजय कपूर के सैपरेशन के पीछे उनकी तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव कपूर का हाथ बताया है.

किसी परिवार में आकर उसे बिगाड़ना गलत है
पत्रकार विक्की लालवानी को दिए इंटरव्यू के दौरान संजय कपूर की बहन मंदिरा ने उस समय को याद किया जब उनके भाई की शादी टूटने लगी थी. उन्होंने कहा कि उन्हें संजय और प्रिया की बढ़ती नज़दीकियों के बारे में पता था और उन्होंने इसे कभी एक्सेप्ट नहीं किया. मंदिरा ने कहा, “मैं उनके (प्रिया और संजय) बारे में तब से जानती थी जब वे उस फ्लाइट में मिले थे, और मैं इससे खुश नहीं थी. लोलो (करिश्मा) और मेरा भाई असल में अच्छी जगह पर थे. कियान का जन्म हुआ था. मेरा भाई अपने बच्चों को लेकर बहुत ज़्यादा जुनूनी था.”

उन्होंने आगे कहा, “मुझे लगता है कि किसी दूसरी महिला का उस महिला की परवाह न करना, जिसने अभी-अभी बच्चा पैदा किया है, गलत है. किसी परिवार में आकर उसे बिगाड़ना गलत है… आप एक खुशहाल शादी को नहीं तोड़ते, या फिर जो कामयाब होने की कोशिश कर रही हो, उसे भी नहीं. जब आपका अभी-अभी दूसरा बच्चा हुआ हो, तो आप अलग हो जाते हैं. आप शादी को बर्बाद नहीं करते. और लोलो इसकी हकदार नहीं थी।”

पिता नहीं चाहते संजय और प्रिया सचदेव की शादी
मंदिरा ने बताया कि उनके दिवंगत पिता समेत उनका पूरा परिवार संजय और प्रिया के रिश्ते के खिलाफ था. मंदिरा ने कहा,”पिताजी प्रिया के बिल्कुल खिलाफ थे. उन्होंने कहा था वह (संजय कपूर) उससे कभी शादी नहीं कर सकते. मैं उसका चेहरा भी नहीं देखना चाहता. और उनके बच्चे नहीं हो सकते.’ परिवार में कोई भी उनके साथ नहीं खड़ा था. मैंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि मैं अपने भाई से प्यार करती हूं. लेकिन मेरे लिए, लोलो के बच्चे थे, उसके पास सब कुछ था. उन्हें इसे कामयाब बनाना चाहिए था.”

उन्होंने आगे बताया कि वह और उनकी बहन 2017 में संजय और प्रिया की शादी में शामिल नहीं हुए थी. मंदिरा ने कहा, “मैं और मेरी बहन शादी में भी नहीं गए थे, हम बिल्कुल क्लियर थे कि हम इसका सपोर्ट नहीं कर सकते क्योंकि पिताजी ने कहा था, ‘शादी मत करना और बच्चे मत पैदा करना.”

‘करिश्मा मेरी सबसे अच्छी दोस्त थी’
मंदिरा ने यह भी स्वीकार किया कि उन्हें उस मुश्किल समय में करिश्मा के साथ न होने का अफ़सोस है. उन्होंने कहा, “हम उस समय बात नहीं कर रहे थे… मुझे लगता है कि वह मुझसे नाराज़ थी, और मैं उसे दोष नहीं देती. मुझे बुरा लग रहा है क्योंकि वह मेरी सबसे अच्छी दोस्त थी. मुझे उसके लिए खड़ा होना चाहिए था.”

कैसे हुआ था संजय कपूर का निधन
विंडसर के गार्ड्स पोलो क्लब में एक पोलो मैच के दौरान एक दुखद घटना के बाद 12 जून 2025 को संजय कपूर का निधन हो गया था. क्वीन्स कप के सेमीफाइनल में खेलते समय, उन्होंने गलती से एक मधुमक्खी निगल ली, जिसके बारे में माना जाता है कि उसने उनके मुँह या गले में डंक मार दिया था. डंक के कारण उन्हें गंभीर एलर्जी हुई, जिससे उन्हें दिल का दौरा पड़ा. उस समय उनकी उम्र 53 वर्ष थी.

संजय कपूर के परिवार में उनकी पत्नी प्रिया सचदेव कपूर हैं, जो दिल्ली की एक मॉडल से एंटरप्रेन्योर बनी हैं. संजय कपूर ने प्रिया सचदेव से साल 2017 में शादी की थी. दंपति का एक बेटा अजारियस कपूर है, जिसका जन्म दिसंबर 2018 में हुआ था, जो अब 6 साल का है. वहीं करिश्मा कपूर (2003-2016) से संजय कपूर के दो बच्चे भी हैं समायरा कपूर और कियान कपूर,

[ad_2]

IPO Alert: Shlokka Dyes Ltd. IPO में Invest करने से पहले जानें GMP, Price Band|| Paisa Live

[ad_1]

IPO Alert: Shlokka Dyes Ltd. IPO में Invest करने से पहले जानें GMP, Price Band|| Paisa Live                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                               

[ad_2]

विडियो के करोड़ों रुपए देता है YouTube, जानिए खुद किन चीजों से कमाता है पैसे

[ad_1]


How YouTube Earns Money: आज के डिजिटल दौर में YouTube सिर्फ मनोरंजन और जानकारी का सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म नहीं है बल्कि यह अरबों डॉलर का बिज़नेस भी बन चुका है. यहां हर दिन लाखों वीडियो अपलोड होते हैं और अरबों व्यूज आते हैं. यही वजह है कि लोग अक्सर सोचते हैं कि आखिर YouTube खुद इतना पैसा कहां से कमाता है? जब यूट्यूबर्स वीडियो बनाकर करोड़ों कमा सकते हैं तो इस प्लेटफॉर्म के कमाई के पीछे कितने बड़े राज छिपे हैं यह जानना बेहद दिलचस्प है.

विज्ञापनों से सबसे ज्यादा कमाई

YouTube की कमाई का सबसे बड़ा जरिया है विज्ञापन (Advertisements). जब आप किसी वीडियो को देखते हैं तो उसके बीच-बीच में या शुरुआत और अंत में जो ऐड्स दिखाई देते हैं वे दरअसल गूगल ऐडसेंस के जरिए आते हैं. कंपनियां अपने प्रोडक्ट्स को प्रमोट करने के लिए YouTube को पैसे देती हैं और YouTube उन ऐड्स को लाखों-करोड़ों दर्शकों तक पहुंचाता है. यही विज्ञापन मॉडल YouTube की कमाई का सबसे बड़ा हिस्सा है.

YouTube Premium से आय

यूट्यूब ने उन दर्शकों के लिए YouTube Premium सर्विस शुरू की है जो बिना विज्ञापन के वीडियो देखना चाहते हैं. इस सब्सक्रिप्शन के लिए यूज़र्स हर महीने एक तय शुल्क देते हैं. इससे न केवल दर्शकों को ऐड-फ्री अनुभव मिलता है बल्कि YouTube को एक मजबूत रेगुलर इनकम सोर्स भी मिलता है. इसके अलावा प्रीमियम यूज़र्स को बैकग्राउंड प्ले और एक्सक्लूसिव कंटेंट जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं.

सुपर चैट और सुपर थैंक्स

लाइव स्ट्रीमिंग करने वाले यूट्यूबर्स के लिए YouTube ने Super Chat और Super Thanks जैसी सुविधाएं दी हैं. दर्शक जब लाइव वीडियो देखते हैं तो वे इन फीचर्स के जरिए पैसे भेज सकते हैं. इसका एक हिस्सा यूट्यूबर को जाता है लेकिन एक अच्छी खासी रकम YouTube के पास भी रहती है. यह भी उसकी कमाई का अहम जरिया है.

मेंबरशिप और चैनल जॉइन फीचर

आजकल कई यूट्यूबर्स अपने चैनल पर Membership Program या Join Button ऑफर करते हैं. इसमें दर्शक हर महीने एक फीस देकर चैनल के एक्सक्लूसिव कंटेंट, बैज और अन्य सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं. इस फीचर से भी YouTube का एक बड़ा हिस्सा जाता है जो उसकी आय बढ़ाता है.

ब्रांड पार्टनरशिप और मर्चेंडाइजिंग

YouTube क्रिएटर्स और ब्रांड्स को जोड़ने का काम भी करता है. जब कोई बड़ा ब्रांड किसी यूट्यूबर से प्रमोशन करवाता है तो इसमें भी यूट्यूब की अप्रत्यक्ष कमाई होती है. इसके अलावा YouTube Merch Shelf फीचर के जरिए क्रिएटर्स अपने प्रोडक्ट्स बेच सकते हैं और इससे होने वाली आय में YouTube को भी हिस्सेदारी मिलती है.

यह भी पढ़ें:

YouTube पर 15000 व्यूज पर कितने पैसे मिलते हैं, आंकड़े जान रह जाएंगे हैरान

[ad_2]

इजरायल-हमास डील पर PM मोदी ने की ट्रंप की तारीफ, फ्रांस से कतर तक के नेताओं का आया रिएक्शन

[ad_1]


गाजा संघर्ष में एक संभावित मोड़ आया है. दरअसल शुक्रवार (03 अक्तूबर) को हमास ने घोषणा की कि वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के गाजा शांति प्रस्ताव के कुछ हिस्सों को स्वीकार करने के लिए तैयार है और बंधकों को रिहा करने का प्रस्ताव भी रखा है. यह कदम न केवल क्षेत्रीय राजनीतिक परिदृश्य में अहम माना जा रहा है, बल्कि इसे लेकर दुनिया में मिश्रित भावनाएं भी देखी जा रही हैं.

इस घोषणा के बाद अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने इसे लेकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. पीएम मोदी से लेकर मैक्रों तक सबने इस फैसले का स्वागत किया है. अन्य वैश्विक नेताओं और संस्थाओं ने भी हमास की इस पहल को स्वागत योग्य बताया है, लेकिन साथ ही उन्होंने सभी पक्षों से संयम बरतने और शांति प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का आग्रह भी किया है.

ट्रंप ने किया हमास की प्रतिक्रिया का स्वागत

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हमास की प्रतिक्रिया का स्वागत किया और इज़राइल पर दबाव डाला कि वह संघर्ष विराम स्वीकार करे. ट्रंप ने अपने सोशल प्लेटफॉर्म Truth Social पर कहा कि उन्हें विश्वास है कि हमास “स्थायी शांति के लिए तैयार” है और उन्होंने इज़राइल से गाजा में बमबारी तुरंत रोकने का आग्रह किया, ताकि बंधकों को सुरक्षित और शीघ्रता से रिहा किया जा सके. उन्होंने यह भी बताया कि बातचीत पहले ही कुछ बिंदुओं पर शुरू हो चुकी है जिन्हें हल करने की आवश्यकता है. ट्रंप ने कहा, “यह केवल गाजा के बारे में नहीं है, बल्कि यह मध्य पूर्व में लंबे समय से चाही जाने वाली शांति के लिए है.”

भारत

पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, “हम अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के नेतृत्व का स्वागत करते हैं, क्योंकि गाजा में शांति प्रयासों में निर्णायक प्रगति दिखाई दे रही है. बंधकों की रिहाई के संकेत एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखे जा सकते हैं.  भारत सभी प्रयासों का लगातार समर्थन करता रहेगा, जो एक स्थायी और न्यायसंगत शांति की दिशा में काम कर रहे हैं.”

 

फ्रांस

फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने हमास की घोषणा पर तुरंत प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि इज़राइली बंधकों की रिहाई और गाजा में संघर्ष विराम “संभव के भीतर” हैं. मैक्रॉन ने सोशल मीडिया पर लिखा, “अब हमारे पास शांति की दिशा में निर्णायक प्रगति करने का अवसर है.” उन्होंने ट्रंप के प्रयासों के लिए धन्यवाद भी किया. उन्होंने आगे कहा कि फ्रांस संयुक्त राष्ट्र में अपने प्रयासों के अनुरूप अमेरिका, इज़राइल, फिलिस्तीनी और अन्य अंतरराष्ट्रीय साझेदारों के साथ पूरी भूमिका निभाएगा.

संयुक्त राष्ट्र

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने सभी पक्षों से अपील की है कि वे गाजा में इस दुखद संघर्ष को समाप्त करें. उनके प्रवक्ता ने कहा कि गुटेरेस ने कतर और मिस्र की मध्यस्थता के लिए भी धन्यवाद दिया. प्रवक्ता स्टेफेन डुजारिक ने कहा कि गुटेरेस ने तत्काल और स्थायी संघर्ष विराम, सभी बंधकों की बिना शर्त रिहाई और मानवीय सहायता के लिए पूर्ण पहुँच की भी पुन: अपील की. उन्होंने कहा, “संयुक्त राष्ट्र इन लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए सभी प्रयासों का समर्थन करेगा ताकि और अधिक पीड़ा रोकी जा सके.”

यूनाइटेड किंगडम

यूके के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने हमास द्वारा अमेरिकी शांति योजना को स्वीकार करने पर प्रतिक्रिया दी और इसे “महत्वपूर्ण कदम” बताया. उन्होंने X पर लिखा, “हमास का अमेरिकी शांति प्रस्ताव को स्वीकार करना एक महत्वपूर्ण प्रगति है.”

कतर

कतर के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने हमास की घोषणा का स्वागत किया और कहा कि कतर ने मध्यस्थ मिस्र और अमेरिका के साथ समन्वय शुरू कर दिया है ताकि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के गाजा योजना पर युद्ध को समाप्त करने के लिए बातचीत जारी रखी जा सके. प्रवक्ता ने कहा, “कतर, हमास की राष्ट्रपति ट्रंप की योजना को स्वीकार करने और योजना में उल्लिखित बंधक विनिमय ढांचे के तहत सभी बंधकों को रिहा करने की तत्परता का स्वागत करता है.” उन्होंने आगे कहा, “हम बंधकों की सुरक्षित और शीघ्र रिहाई के लिए तत्काल संघर्ष विराम की राष्ट्रपति की अपील का समर्थन भी करते हैं, ताकि गाजा पट्टी में फिलिस्तीनियों पर हो रहे खूनखराबे को समाप्त किया जा सके.”

ये भी पढ़ें-

अगर दुनिया के नक्शे पर रहना है तो…’, आर्मी चीफ उपेंद्र द्विवेदी ने पाकिस्तान को दी चेतावनी, आसिम मुनीर की उड़ी नींद!



[ad_2]

Premanand Maharaj: प्रेमानंद महाराज ने बताया सफलता का मूल मंत्र! कहा- मिट्टी की तरह कष्ट…

[ad_1]


Premanand Maharaj: आज के वर्तमान समय में हर कोई सफलता की चाह रखता है. हर किसी की यही तमन्ना होती है कि, उसके पास पैसा, गाड़ी, बंगला और अच्छा लाइफस्टाइल हो. जिसके लिए लाखों ही लोग प्रतिदिन मेहनत कर रहे हैं.

वृंदावन के संत श्री प्रेमानंद महाराज ने भक्तों से बातचीत के दौरान इस प्रश्न का उत्तर दिया और बताया कि, जीवन में सफलता किसे मिलती है?

सफलता किसे मिलती है?

वृंदावन स्थित श्री राधा हित केलि कुंज आश्रम के संत श्री प्रेमानंद महाराज प्रतिदिन भक्तों के साथ संवाद करते हैं. इस दौरान भक्त उनसे निजी सवाल करते हैं. इन्हीं में से एक भक्त ने प्रेमानंद महाराज से एक प्रश्न पूछा.

प्रश्न- महाराज जी जीवन में सफलता किसको मिलती है? सफल होने के लिए क्या करें?

इस सवाल को सुनने के बाद प्रेमानंद महाराज ने उत्तर देते हुए कहा कि, ‘आपने कभी सोचा है कि, एक पात्र बनाने में मिट्टी को कितनी ही तकलीफों का सामना करना पड़ता है. पहले तो मिट्टी को खोदा जाता है, जिसके कारण वो अपने आसपास के समुदाय से अलग हो जाता है.

फिर उसकी पिटाई की जाती है, ताकि एक कण मात्र ढेला न रह जाए. इसके बाद मिट्टी को जमकर कचरा जाता है. फिर तब जाकर वो पात्र बनने लायक मिट्टी बनती है. 


सफलता का मूल मंत्र जान लीजिए

आप खुद सोचिए कि एक मिट्टी के पात्र को बनाने के लिए मिट्टी को क्या कुछ नहीं सहना पड़ता है. आपको हर परिस्थिति में तैयार रहना सीखना होगा. सफलता उन्हीं को मिलती है, जो कष्ट सहते हैं.

अच्छे और बुरे दोनों ही कार्यों में आपको सहना पड़ेगा. फर्क बस इतना है कि, अच्छा आचरण अपनाने पर चमक जाओगे और बुरे कर्म करने पर मिट जाओगे. इसलिए भगवत प्राप्ति के लिए कार्य करना चाहिए.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 



[ad_2]

कुंभ साप्ताहिक टैरो राशिफल (5–11 अक्टूबर 2025): जीवन की नई शुरुआत, शिक्षा-प्रतियोगिता में सफलता

[ad_1]


Kumbh Saptahik Tarot Rashifal 05 to 11 October: टैरो कार्ड्स संकेत दे रहे हैं कि कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह कार्यक्षेत्र में चुनौतियों और उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा. शुरुआत में विपरीत परिस्थितियाँ आपको उदास या हताश महसूस करा सकती हैं. सप्ताह के मध्य में स्थिति में सुधार आएगा और आप राहत की सांस ले पाएंगे.

करियर/बिज़नेस:
कार्यस्थल पर कुछ बाधाएँ और विरोधाभास उत्पन्न हो सकते हैं. सहकर्मियों या वरिष्ठों के साथ मतभेद हो सकते हैं, इसलिए धैर्य और संयम बनाए रखें. सप्ताह के मध्य में परिस्थितियाँ बेहतर होंगी और आपके प्रयास सफल होंगे. व्यवसायियों के लिए चुनौतीपूर्ण परियोजनाएँ धीरे-धीरे सुलझेंगी.

धन/इन्वेस्टमेंट:
आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी. अनियोजित खर्च से बचें और बड़े निवेश या जोखिम भरे निर्णय टालें. पुराने बकाया वसूलने के प्रयास सफल हो सकते हैं.

रिश्ते:
पारिवारिक जीवन में सकारात्मक ऊर्जा रहेगी. आप अपने रिश्तेदारों को घर पर आमंत्रित कर सकते हैं और उनके साथ अच्छा समय बिताएँगे. साथी या जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर बने रहेंगे.

हेल्थ/वेलनेस:
स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. मानसिक तनाव के कारण सिरदर्द या थकान हो सकती है. हल्का व्यायाम, योग और पर्याप्त नींद मददगार रहेंगे.

साप्ताहिक उपाय:
गुरुवार को घर में सफेद फूल और दीपक जलाएँ. परिवार के साथ बैठकर सकारात्मक वार्ता करें.

Do/Don’t:

Do: कार्यक्षेत्र में धैर्य बनाए रखें और अपने रिश्तों में समय दें.
Don’t: शुरुआती तनाव के कारण कोई जल्दबाज़ी निर्णय न लें.

लकी कलर / नंबर / डे: सफेद | 6 | गुरुवार

FAQs:

Q1: कार्यक्षेत्र में तनाव को कैसे कम करें?
उत्तर: धैर्य और संयम बनाए रखें, परिस्थिति को शांतिपूर्ण तरीके से संभालें.

Q2: परिवार के साथ समय कैसे बढ़ाएँ?
उत्तर: रिश्तेदारों को घर आमंत्रित करें और उनके साथ सकारात्मक बातचीत करें.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

फ्लिपकार्ट पर आ गई एक और सेल, iPhone 16 सीरीज के सभी मॉडल्स पर मिल रहा छप्परफाड़ डिस्काउंट

[ad_1]


Flipkart Big Festival Dhamaka: ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने बिग बिलियन डेज सेल खत्म होने के एक दिन बाद ही नई सेल शुरू कर दी है. इस बार फ्लिपकार्ट बिग फेस्टिवल धमाका लेकर आई है, जिसमें आईफोन 16 सीरीज समेत कई मोबाइल फोन पर शानदार डिस्काउंट मिल रहा है. ऐसे में अगर आप बिग बिलियन डेज सेल में अपनी पसंद का मोबाइल लेने से चूक गए थे तो आपके पास अब एक बार फिर मौका आया है. आइए जानते हैं कि 4 अक्टूबर से शुरू हुई सेल में आईफोन 16 सीरीज समेत बाकी स्मार्टफोन पर कितनी छूट मिल रही है.

आईफोन 16 सीरीज पर बंपर छूट

बिग फेस्टिवल धमाका सेल में आप आईफोन 16 को इसकी असली कीमत से लगभग 23 हजार रुपये सस्ता खरीद सकते हैं. इस सेल में आईफोन 16 को 56,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर बेचा जा रहा है. इस फोन को 79,900 रुपये में लॉन्च किया गया था. इस तरह यह फोन 22,901 रुपये की छूट के साथ उपलब्ध है.

आईफोन 16 प्रो 

अगर आपको यह फोन पसंद है तो खरीदने का यह लगभग आखिरी मौका है. ऐप्पल ने इसे अपनी वेबसाइट से हटा दिया है. फ्लिपकार्ट पर अब यह फोन 85,999 रुपये में खरीदने का मौका मिल रहा है. लॉन्चिंग के समय इस फोन की कीमत 1,19,900 रुपये थी. 

आईफोन 16 प्रो मैक्स

फ्लिपकार्ट की मौजूदा सेल में 16 प्रो मैक्स मॉडल पर लगभग 40 हजार रुपये की बचत की जा सकती है. 1,44,900 की कीमत के साथ लॉन्च हुआ 256GB वेरिएंट अब 1,04,999 रुपये में खरीदने का मौका मिल रहा है. इस तरह सेल में पूरी आईफोन 16 लाइनअप शानदार डिस्काउंट के साथ मौजूद है. इन कीमतों में कैशबैक, डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस आदि सब शामिल हैं.

इन स्मार्टफोन्स पर भी मिल रही छूट

आईफोन के अलावा इस सेल में सैमसंग गैलेक्सी S24, मोटोरोला एज 60 फ्यूजन, ओप्पो K13x 5G और मोटो G96 5G समेत कई दूसरे स्मार्टफोन्स पर भी भारी छूट का फायदा उठाया जा सकता है. 

ये भी पढ़ें-

ऐप्पल को बड़ा झटका, फ्लॉप हो गया आईफोन 17 सीरीज का यह मॉडल, नहीं मिल रहे ग्राहक

[ad_2]

8वें वेतन आयोग के बाद कितना बढ़ेगा ट्रेड स्टाफ का वेतन? आपको जानकर नहीं होगा यकीन

[ad_1]


अगर आप ट्रेड स्टाफ लेवल-3 में हैं तो 8 वें वेतन आयोग के बाद आपकी सैलरी में बड़ी बढ़ोतरी होने की संभावना है. 8वें वेतन आयोग में नई सैलरी का कैलकुलेशन फिटमेंट फैक्टर के माध्यम से किया जाएगा. ऐसे में आइए जानते हैं किस ट्रेड स्टाफ पद पर काम करने वाले कर्मियों की सैलरी कितनी बढ़ेगी, आइए जानते हैं डिटेल्स…

इस बढ़ोतरी की वजह है फिटमेंट फैक्टर, जिसे सैलरी में गुणा कर नई राशि निकालते हैं. पहले 7वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2.57 था. इसका मतलब यह हुआ कि बेसिक सैलरी 7,000 रुपये से बढ़कर 18,000 रुपये हो गई थी. अब उम्मीद है कि 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2.86 हो सकता है. अगर यह लागू होता है तो ट्रेड स्टाफ लेवल-3 की बेसिक सैलरी में और भी बड़ी बढ़ोतरी होगी.

कितनी होगी सैलरी?

वर्तमान में इस लेवल के कर्मचारियों को 21,700 रुपये प्रतिमाह मिलते हैं, लेकिन 8वें वेतन आयोग के लागू होने के बाद ये बढ़कर 62,062 रुपये तक पहुंच सकती है. इस बढ़ोतरी से जुड़े अन्य लाभों में भी सुधार की संभावना है, जैसे हाउस रेंट अलाउंस, ट्रांसपोर्ट अलाउंस और अन्य सरकारी भत्ते.
मिलेगी राहत

रिपोर्ट्स के अनुसार ये बदलाव कर्मचारियों के लिए वित्तीय राहत के साथ-साथ उनकी जीवनशैली में सुधार भी ला सकता है. कर्मचारियों की मेहनत और समय की कद्र इस बढ़ोतरी के जरिए सरकार ने जताई है. इस नई सैलरी का लाभ न केवल वर्तमान कर्मचारियों को मिलेगा, बल्कि आने वाले समय में पदोन्नति या अन्य भत्तों में भी असर पड़ेगा. कर्मचारी संगठन भी इस बदलाव का स्वागत कर रहे हैं और इसे कर्मचारियों के हक में एक बड़ा कदम मान रहे हैं.

लेवल -1 और 2 कर्मियों के भी मजे

लेवल-1 पर कार्यरत कर्मचारियों की वर्तमान बेसिक सैलरी 18,000 रुपये है, जिसे नए वेतन आयोग के अनुसार बढ़ाकर करीब 51,480 रुपये किया जा सकता है. इसका मतलब है कि उन्हें लगभग 33,480 रुपये का अतिरिक्त लाभ मिलेगा.

वहीं, लेवल-2 के कर्मचारियों की मौजूदा सैलरी 19,900 रुपये है, जो नए सुधारों के बाद लगभग 56,914 रुपये तक बढ़ सकती है. इस बढ़ोतरी के साथ उनकी सैलरी में लगभग 37,014 रुपये का इजाफा होने की संभावना है.

यह भी पढ़ें  – DDA Patwari Recruitment 2025: DDA करेगा पटवारी के पदों पर भर्ती, इतनी मिलेगी सैलरी; जानें कब से कर पाएंगे अप्लाई

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

कल होगा ऑस्ट्रेलिया टूर के लिए भारतीय ODI स्क्वाड का ऐलान? ऋषभ पंत समेत ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं

[ad_1]


Team India Squad For Australia Tour: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 19 अक्टूबर से वनडे और टी20 सीरीज शुरू होने जा रही है. टीम इंडिया के ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए कल यानी शनिवार, 4 सितंबर को स्क्वाड का ऐलान किया जा सकता है. भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इंजरी के चलते ऑस्ट्रेलिया दौरे से बाहर हो सकते हैं. पंत अभी तक पूरी तरह फिट नहीं है, इसलिए भारत के इस स्टार खिलाड़ी को वनडे और टी20 सीरीज से बाहर रहना पड़ सकता है.

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बाहर होंगे ये 3 खिलाड़ी

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए अभी टीम इंडिया का ऐलान होना बाकी है. लेकिन इससे पहले ही ये खबर सामने आ रही है कि ऋषभ पंत के साथ हार्दिक पांड्या भी इंजरी की वजह से इस दौरे से बाहर हो सकते हैं. पंत और पांड्या के अलावा भारत की टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल को भी इस दौरे पर आराम दिया जा सकता है. शुभमन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज से बाहर किए जा सकते हैं.

ऋषभ पंत बाहर

भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में चौथे टेस्ट के दौरान चोटिल हो गए थे. मैच के बाद पता चला कि पंत के पैर के अंगूठे में फ्रैक्चर हुआ है. पंत मैनचेस्टर टेस्ट के बाद से ही टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. इस चोट की वजह से ही पंत एशिया कप 2025 में नहीं खेल पाए और अब ऑस्ट्रेलिया दौरे से भी बाहर बैठाए जा सकते हैं.

हार्दिक पांड्या भी चोटिल

भारत के ऑलराउंडर प्लेयर हार्दिक पांड्या भी चोटिल हैं. एशिया कप फाइनल में पांड्या चोट की वजह से नहीं खेल पाए थे. यही वजह है कि ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी हार्दिक पांड्या नजर नहीं आ सकते.

शुभमन गिल को आराम

शुभमन गिल काफी लंबे समय से लगातार क्रिकेट खेल रहे हैं. इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद एशिया कप स्क्वाड में भी गिल को शामिल किया गया था. इसके बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में गिल कप्तानी कर रहे हैं. ऐसे में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर शुभमन गिल को आराम दिया जा सकता है और उनकी जगह कप्तान रोहित शर्मा के साथ अभिषेक शर्मा ओपनिंग करते नजर आ सकते हैं.

यह भी पढ़ें

ध्रुव जुरेल ने पहला टेस्ट शतक लगाकर रचा कीर्तिमान, वेस्टइंडीज के खिलाफ ऐसा करने वाले 5वें भारतीय बने

[ad_2]

पाकिस्तान ने ट्रंप के गाजा प्लान पर मारी पलटी! PAK के विदेश मंत्री इशाक डार बोले- ‘ये मुस्लिम द

[ad_1]


Donald Trump Gaza Plan: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से गाजा युद्ध खत्म करने के लिए पेश किए गए 20 बिंदुओं वाले ब्लूप्रिंट को पाकिस्तान ने मुस्लिम देशों की ओर से दी गई ड्राफ्ट योजना से अलग बताया है.

इशाक डारके मुताबिक, 22 सितंबर को मुस्लिम देशों ने ट्रंप से हुई बैठक में साफ कहा था कि गाजा से इजरायली सेना की पूरी तरह वापसी होनी चाहिए. लेकिन ट्रंप की योजना में सिर्फ आंशिक वापसी का जिक्र है ताकि हमास के कब्जे में मौजूद बंधकों को छोड़ा जा सके.

इशाक डार ने अपने बयान में कही ये बात

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तानी संसद में बोलते हुए इशाक डार ने कहा, “मैंने साफ कर दिया है कि ट्रंप द्वारा सार्वजनिक किए गए 20 बिंदु हमारे प्रस्ताव से मेल नहीं खाते. इसमें कई बदलाव किए गए हैं, जो हमने ड्राफ्ट में दिए थे.”

जानें क्या है ट्रंप की योजना

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को गाजा युद्ध को खत्म करने के लिए 20 बिंदुओं की एक योजना पेश की. इस योजना के अनुसार, युद्धविराम होने के बाद 72 घंटे के अंदर सभी बंधकों (चाहे वे जिंदा हों या मृत) को वापस लाना होगा. योजना में आगे चलकर एक नए और विकसित न्यू गाजा बनाने का भी जिक्र किया गया है. हालांकि, योजना के कई हिस्से अभी बातचीत पर निर्भर हैं और यह पूरी तरह इस बात पर टिका है कि हमास इसे मानता है या नहीं.

गौरतलब है कि हमास ने 7 अक्टूबर 2023 को इजरायल पर हमला किया था, जिसमें 1,200 से ज्यादा लोग मारे गए और 251 लोगों को बंधक बना लिया गया था. इसके जवाब में इजरायल ने गाजा में युद्ध छेड़ दिया. गाजा के स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, इस युद्ध में अब तक 66,000 से अधिक फिलिस्तीनी मारे जा चुके हैं और गाजा पट्टी का बड़ा हिस्सा पूरी तरह तबाह हो गया है.

आठ देशों ने ट्रंप से लिया है ये वादा

पाकिस्तान के प्रतिनिधि डार ने बताया कि आठ देशों ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से वादा लिया था कि वह वेस्ट बैंक पर इजरायल के कब्ज़े को और बढ़ाने की अनुमति नहीं देंगे. मुस्लिम देशों के साझा दस्तावेज़ में साफ लिखा था कि गाजा से इजरायल को पूरी तरह बाहर जाना चाहिए और दो राष्ट्र समाधान के आधार पर शांति स्थापित होनी चाहिए. डार ने कहा कि पाकिस्तान की नीति यह है कि फिलिस्तीन को एक स्वतंत्र राष्ट्र बनाकर इजरायल के साथ शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व सुनिश्चित किया जाए. हालांकि, इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू बार-बार फिलिस्तीनी राज्य बनने की संभावना को नकारते रहे हैं.

 

[ad_2]