ऋषभ पंत की मैदान पर वापसी, इस खास अंदाज में मनाया अपना जन्मदिन

[ad_1]


Rishabh Pant Birthday Celebration: भारतीय टीम के स्टार प्लेयर ऋषभ पंत ने आज शनिवार, 4 सितंबर को खास अंदाज में बर्थडे सेलिब्रेट किया है. पंत काफी लंबे समय से इंजरी से जूझ रहे हैं. लेकिन आज अपने जन्मदिन के मौके पर ऋषभ पंत ने मैदान पर वापसी की है. मैदान जिम में भी वर्कआउट कर रहे हैं. पंत ने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटो और वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. पंत ने अपने दोस्तों के साथ बर्थडे सेलिब्रेट किया है.

ऋषभ पंत ने नेट्स में बहाया पसीना

ऋषभ पंत को क्रिकेट से बहुत प्यार है और ये खिलाड़ी अपने खेल को काफी पसंद भी करता है. पंत का क्रिकेट के लिए जुनून उनके भयानक रोड एक्सीडेंट के बाद भी देखा गया. पंत उस हादसे के बाद लगातार प्रैक्टिस करके जल्दी ही टीम इंडिया में वापसी कर पाए थे. पंत फिर एक बार इंग्लैंड दौरे पर चोटिल हुए और उनके पैर के अंगूठे में फ्रैक्चर हो गया. लेकिन अब पंत फिर एक बार टीम में वापसी करने की तैयारी कर रहे हैं.

ऋषभ पंत ने अपने जन्मदिन पर जिम से केक काटते हुए वीडियो शेयर किया है, जिसमें पंत के साथ उनके दोस्त पार्टी करते नजर आ रहे हैं. पंत ने इसके साथ ही अपने बैटिंग पैड और जूते पहनते हुए फोटो शेयर की हैं. वहीं इसके बाद पंत ने नेट्स में बैटिंग प्रैक्टिस करते हुए भी फोटो अपलोड किया है.


ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम से बाहर पंत

भारत को 19 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज खेलनी है. ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान भी हो गया है. लेकिन वनडे और टी20 किसी भी टीम के स्क्वाड में ऋषभ पंत का नाम नहीं है. पंत इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट में चोटिल हुए थे और तब से ही क्रिकेट से दूर हैं. पंत इंजरी की वजह से ही एशिया कप में भी शामिल नहीं हो पाए. लेकिन पंत ने टीम में वापसी करने की तैयारी शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें

India vs Pakistan Live Streaming: पाकिस्तान को फिर धूल चटाने की तैयारी में टीम इंडिया, जानिए कब, कहां और कैसे देख सकेंगे ये मैच



[ad_2]

बिहार में निकली कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए शुरू होने जा रही आवेदन प्रोसेस, भरे जाएंगे हजारों पद

[ad_1]


बिहार, केंद्रीय चयन पर्षद (CSBC) ने कॉन्स्टेबल भर्ती 2025 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती अभियान के तहत जेल वार्डर और मोबाइल स्क्वाड कॉन्स्टेबल समेत कुल 4128 रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएगी. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 6 अक्टूबर 2025 से 5 नवंबर 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास है. आयु सीमा पद और वर्ग के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन में दी गई पूरी जानकारी ध्यानपूर्वक पढ़ें.

आयु सीमा

निषेध और मोबाइल दस्ता कॉन्स्टेबल के लिए सामान्य पुरुष की अधिकतम आयु 25 वर्ष, ओबीसी/ईबीसी पुरुष 27 वर्ष, ओबीसी/ईबीसी महिला 28 वर्ष और एससी/एसटी पुरुष व महिला 30 वर्ष निर्धारित की गई है. जेल वार्डर पद के लिए सामान्य पुरुष की आयु 23 वर्ष, ओबीसी/ईबीसी पुरुष 25 वर्ष, ओबीसी/ईबीसी महिला 26 वर्ष और एससी/एसटी पुरुष व महिला 28 वर्ष तक आवेदन कर सकते हैं.

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा. सबसे पहले लिखित परीक्षा होगी, जिसमें सामान्य ज्ञान, रीजनिंग, अंकगणित और भाषा से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे. इसके बाद पीईटी यानी शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी, जिसमें उम्मीदवार की फिटनेस का मूल्यांकन होगा. अंतिम चरण में पीएसटी यानी शारीरिक माप परीक्षा होगी, जिसमें ऊंचाई, वजन और सीने का माप लिया जाएगा.

इतना देना होगा आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए कैंडिडेट्स को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा. उम्मीदवारों को आवेदन के लिए 100 रुपये शुल्क जमा करना होगा.

जरूरी दस्तावेज

आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को 10वीं और 12वीं का प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), पहचान पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो और अन्य निर्धारित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी.

यह भी पढ़ें –  UP में पंचायत सहायक को हर महीने मिलते हैं कितने रुपये? जानकर रह जाएंगे हैरान

कैसे करें आवेदन

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. वेबसाइट पर आवेदन लिंक पर क्लिक करके व्यक्तिगत जानकारी और शैक्षणिक योग्यता भरनी होगी. इसके बाद दस्तावेज अपलोड करें, आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें. फॉर्म सबमिट करने के बाद प्रिंट आउट लेना न भूलें.

यह भी पढ़ें  – DDA Patwari Recruitment 2025: DDA करेगा पटवारी के पदों पर भर्ती, इतनी मिलेगी सैलरी; जानें कब से कर पाएंगे अप्लाई

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

पाकिस्तान कभी हिंदू भूमि थी? सिंधु सभ्यता से इस्लामी गणराज्य तक की जानें छिपी सच्चाई

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

जिस जमीन पर कभी वेदों की ध्वनि गूंजी, जहां बुद्ध ने करुणा का संदेश दिया और जहां संस्कृत का पहला स्वर फूटा, आज वही भूमि इस्लामी गणराज्य पाकिस्तान कहलाती है. यह सवाल चौंकाता है कि क्या पाकिस्तान कभी हिंदू राष्ट्र था, और अगर नहीं, तो वह इस्लामी देश कैसे बन गया. इसका जवाब इतिहास, धर्म और राजनीति, तीनों के मेल में छिपा है. कैसे आइए जानते हैं.

आज का पाकिस्तान वही भूभाग है जिसे वेदों में सप्तसिंधु प्रदेश कहा गया है. सिंधु घाटी की सभ्यता, मोहनजोदड़ो, हड़प्पा, तक्षशिला, इस धरती पर फली-फूली. यहां यज्ञ हुए, ऋषियों ने तप किया, और बौद्ध धर्म का प्रसार हुआ.

यह क्षेत्र मूल रूप से भारतीय संस्कृति का हिस्सा था, लेकिन समय के साथ धर्म और सत्ता दोनों बदलते गए. आठवीं शताब्दी में अरब सेनापति मुहम्मद बिन क़ासिम ने सिंध पर आक्रमण किया.

राजा दाहर ने वीरता से लड़ा लेकिन पराजित हुए, और पहली बार इस भूमि पर इस्लामी शासन स्थापित हुआ. इसके बाद ग़जनवी, गौरी, लोधी और मुगलों के शासन में इस्लामी संस्कृति गहराई तक फैल गई.

आग और लहू से सना इतिहास!

ब्रिटिश राज के दौर में हिंदू और मुस्लिम साथ तो रहते थे, लेकिन उनके बीच अविश्वास की दीवारें खड़ी हो चुकी थीं. 1906 में बनी मुस्लिम लीग ने यह घोषणा की कि मुसलमानों को हिंदू बहुल भारत में अपनी अलग पहचान चाहिए. यहीं से शुरू हुआ दो राष्ट्र सिद्धांत, वह विचार जिसने एक नई त्रासदी की नींव रखी.

मोहम्मद अली जिन्ना ने इसे इस्लामी अस्तित्व का प्रश्न बना दिया, जबकि गांधी और नेहरू अखंड भारत की बात करते रहे. 1940 के लाहौर प्रस्ताव ने मुस्लिम बहुल इलाकों के लिए अलग राष्ट्र की मांग को औपचारिक रूप दिया, और सात साल बाद 1947 में वह सपना खून के सैलाब में सच हो गया.

विभाजन के समय पंजाब और बंगाल जल उठे. लगभग दस लाख लोग मारे गए और एक करोड़ से अधिक विस्थापित हुए. सिंध, पंजाब और बलूचिस्तान के वे इलाके जो पहले हिंदू और सिखों से आबाद थे, खाली हो गए. मंदिरों की घंटियां शांत गईं, अजान की गूंज ने जगह ले ली. 1947 में पाकिस्तान के इन हिस्सों में हिंदू आबादी लगभग 15 प्रतिशत थी, लेकिन 1951 की जनगणना तक यह घटकर दो प्रतिशत से भी कम रह गई.

1956 में पाकिस्तान ने खुद को इस्लामिक रिपब्लिक घोषित कर दिया. धर्मनिरपेक्षता की अवधारणा को संवैधानिक रूप से खारिज कर दिया गया. जिया-उल-हक़ के शासन में शरीयत कानून लागू हुआ, और इस्लाम को राजनीति व न्याय प्रणाली की जड़ में बैठा दिया गया. इस्लामीकरण की इस प्रक्रिया ने पाकिस्तान को पूरी तरह एक धार्मिक राष्ट्र में बदल दिया, जबकि भारत ने समानांतर रूप से धर्मनिरपेक्ष राज्य का मार्ग चुना.

आज पाकिस्तान में हिंदू आबादी करीब 1.8 प्रतिशत रह गई है. वे ज्यादातर सिंध के थरपारकर और मीरपुरखास जैसे इलाकों में रहते हैं. कई मंदिर Heritage Sites घोषित हैं लेकिन पूजा की स्वतंत्रता सीमित है. जिन परिवारों की जड़ें सदियों से वहीं थीं, उन्होंने या तो पलायन किया या सहम कर रहना सीखा.

धर्म एव हतो हन्ति, धर्मो रक्षति रक्षितः

मनुस्मृति का श्लोक याद आता है, धर्म एव हतो हन्ति, धर्मो रक्षति रक्षितः. अर्थात् जो धर्म का नाश करता है, वही नष्ट होता है. जो उसकी रक्षा करता है, वही जीवित रहता है. पाकिस्तान का इतिहास इसी सत्य का जीवंत उदाहरण है. भारत ने धर्म को राजनीति से अलग रखा, जबकि पाकिस्तान ने धर्म को ही राजनीति बना दिया.

इसलिए कहना गलत नहीं होगा कि पाकिस्तान कभी हिंदू राष्ट्र नहीं था, लेकिन वह जरूर हिंदू संस्कृति की भूमि था. उसकी मिट्टी में वैदिक युग की गंध थी, उसकी नदियों में वेदों का इतिहास बहता था.

समय, सत्ता और सिद्धांतों ने उस पहचान को मिटा दिया. सीमाएं बदल गईं, पर मिट्टी वही है, जो अब भी शायद पूछती है, मैं कौन हूं, सिंधु की भूमि या इस्लामी गणराज्य? कभी इस धरती पर दीपक जलता था, अब बस अजान की गूंज है, इतिहास का यह विरोधाभास ही पाकिस्तान की असली कहानी है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

IPO Alert: Greenleaf Envirotech IPO में Invest करने से पहले जानें GMP, Price Band| Paisa Live

[ad_1]

Greenleaf Envirotech IPO is a book build issue of ₹21.90 crores. Greenleaf Envirotech IPO bidding opened for subscription on Sep 30, 2025 and will close on Oct 6, 2025 . The allotment for the shares is expected to be finalized on Oct 6, 2025.Greenleaf Envirotech IPO will list on BSE, NSE with a tentative listing date fixed as Oct 9, 2025. Greenleaf Envirotech IPO price band is set at ₹136 per share.                                                                                                                     

[ad_2]

कभी महंगा समझकर नहीं खरीदते थे आईफोन, आज भारत में ऐप्पल की हो रही धुआंधार बिक्री, जानिए आंकड़े

[ad_1]


भारतीय बाजार में एक समय आईफोन को खूब महंगा समझा जाता था और लोग इसे खरीदने से बचते थे, लेकिन आज स्थिति बदल गई है. अब ऐप्पल की भारत में धुआंधार बिक्री हो रही है और कंपनी ने भारत की स्मार्टफोन मार्केट के 8 प्रतिशत हिस्से पर कब्जा कर लिया है. पिछले कुछ सालों में ऐप्पल ने शानदार प्रदर्शन किया है और भारत में सबसे ज्यादा फोन बेचने वाली कंपनियों में शुमार हो गई है. 

क्या कहते हैं आंकड़े?

2019 में ऐप्पल के पास भारतीय स्मार्टफोन मार्केट का केवल एक प्रतिशत हिस्सा था. इसके बाद इसमें तेजी से बढ़ोतरी हुई और कंपनी ने 2022 तक 4.6 प्रतिशत मार्केट शेयर अपने नाम कर लिया. इसके बाद कंपनी ने पीछे मुड़कर नहीं देखा. 2023 की पहली छमाही में कंपनी का मार्केट शेयर बढ़कर 6 प्रतिशत हो गया था. 2024 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में ऐप्पल की बिक्री तेजी से बढ़ी और इसका मार्केट शेयर 9-10 प्रतिशत के करीब हो गया था. इस साल भी यह गति जारी रही और दूसरी तिमाही में कंपनी ने 7.5 प्रतिशत से ज्यादा मार्केट शेयर अपने नाम कर लिया है. 

ऐप्पल की यह प्लानिंग ला रही रंग

जानकारों का कहना है कि प्रोडक्ट लॉन्च करने की सही टाइमिंग और शानदार ऑफर्स ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं. ट्रेड-इन स्कीम, कैशबैक के लिए बैंकों के साथ साझेदारी और आसान EMI प्लान के कारण पहले से ज्यादा लोग अब आईफोन खरीद रहे हैं. इसके साथ फेस्टिव सीजन में मिलने वाले डिस्काउंट और ऑनलाइन डील्स भी अहम साबित हो रही है. इसी वजह से कंपनी पिछले साल की आखिरी तिमाही में सबसे ज्यादा फोन बेचने वाली टॉप पांच कंपनियों में शामिल हो पाई थी. 

रिटेल स्टोर भी कर रहे मदद

पिछले कुछ सालों में ऐप्पल ने भारत में अपने रिटेल स्टोर खोले हैं. खुद ऐप्पल सीईओ टिम कुक ने 2023 में दिल्ली और मुंबई के स्टोर्स का उद्घाटन किया था. इसके बाद भी स्टोर खुलने जारी हैं. दूसरी तरफ ऐप्पल भारत में अपना प्रोडक्शन भी बढ़ा रही है. अब हर पांच में से एक आईफोन भारत में बन रहा है. 

ये भी पढ़ें-

ऐप्पल की धांसू तैयारी, एक-दो नहीं, इस महीने लॉन्च करेगी पूरे पांच प्रोडक्ट्स, देखें लिस्ट

[ad_2]

51 की उम्र में मलाइका अरोड़ा की फिटनेस है कमाल, इन 6 योग पोज को बताया फिटनेस मंत्र

[ad_1]


51 साल की बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा आज भी इतनी फिट हैं कि 31 साल की एक्ट्रेस को भी फिटनेस में टक्कर दे सकती हैं.एक्ट्रेस जिम में पसीना बहाने से लेकर शरीर को फ्लेक्सिबल बनाने के लिए योग का सहारा लेती हैं और हेल्थी डाइट फॉलो करती हैं. अब एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ योगा पोज शेयर किए हैं, जो आपके संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए वरदान हैं.

फैंस संग मलाइका अरोड़ा ने शेयर किया अपना फिटनेस मंत्र 
मलाइका अरोड़ा ने अपना सोशल मीडिया अपडेट किया है और छह अलग-अलग योगा पोज डाले हैं. एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, ‘6 जेंटल योगा पोज, जिसे करने पर आपका शरीर आपको धन्यवाद देगा’. एक्ट्रेस पहले वीडियो में ‘कैट एंड काऊ’ पोज करती दिख रही हैं. इस आसन को करने से रीढ़ की हड्डी में रक्त संचार बढ़ता है और शरीर की मांसपेशियां भी खुला महसूस करती हैं. दूसरी वीडियो में एक्ट्रेस ‘हिप स्ट्रेच’ करती दिख रही हैं. ये आसन पैरों, कुल्हे और गर्भाश्य के लिए अच्छा होता है.


हर एक आसान से आएगा शरीर में बदलाव 
तीसरी वीडियो में एक्ट्रेस ‘पप्पी पोज’ कर रही हैं. ये योगासन सिर और कंधे में पैदा होने वाली जकड़न से छुटकारा दिलाता है. अगर आप कम्प्यूटर पर काम करते हैं, तो ये आसन आपके लिए बेस्ट है. योग में इस आसन को ‘उत्तान शीशोसन’ कहते हैं. अगली वीडियो में एक्ट्रेस ‘पिजन फॉरवर्ड पोज’ या ‘कपोतासन’ कर रही हैं. ये आसन शरीर में लचीलापन बढ़ाकर रक्त संचार को सही करता है और कुल्हों को मजबूत करता है.
51 की उम्र में मलाइका अरोड़ा की फिटनेस है कमाल, इन 6 योग पोज को बताया फिटनेस मंत्र

बाकी दो वीडियो में मलाइका ‘भुजंगासन’ और ‘फ्रॉग स्ट्रेच’ करती दिख रही हैं. भुजंगासन रीढ़ की हड्डी, कंधे की मांसपेशी और गर्दन के लिए लाभकारी है, जबकि फ्रॉग स्ट्रेच जांघों के अंदरूनी हिस्से, कूल्हे और पैरों की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है. ये सभी योगासन डेली लाइफस्टाइल में अपनाने से शरीर में बहुत सारे बदलाव देखने को मिलेंगे.

मलाइका अरोड़ा का वर्कफ्रंट 
वर्क फ्रंट की बात करें तो मलाइका अरोड़ा बतौर जज इंडियाज गॉट टैलेंट में दिखने वाली हैं. शो आज से सोनी टीवी पर टेलीकास्ट होगा. शो में मलाइका अरोड़ा के अलावा नवजोत सिंह सिद्धू और सिंगर शान भी दिखने वाले हैं. शो रात को 9 बजकर 30 मिनट पर टेलीकास्ट होगा. इसके अलावा एक्ट्रेस ‘पिच टू गेट रिच’ मॉडलिंग शो में करण जौहर के साथ शो को जज करेंगी. शो 20 अक्टूबर से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा.



[ad_2]

कश्मीर की इन जगहों पर बेफिक्र होकर घूम सकते हैं आप! खूबसूरती के साथ सुरक्षा की भी है फुल गारंट

[ad_1]


[ad_2]

‘मैं देरी बर्दाश्त नहीं करूंगा, जल्दी कदम उठाओ वरना…’, हमास को ट्रंप की वॉर्निंग

[ad_1]


अमेरिका की मध्यस्थता से इजरायल और हमास के बीच शांति समझौते की शुरुआत हो चुकी है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के गाजा प्लान पर हमास ने हामी भर दी है. इस बीच डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार (4 अक्टूबर, 2025) को एक बार फिर फिलिस्तीनी उग्रवादी संगठन हमास को चेतावनी दी.

राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर एक पोस्ट शेयर किया. पोस्ट में राष्ट्रपति ट्रंप ने लिखा, ‘मैं इस बात की सराहना करता हूं कि इजरायल ने अस्थायी रूप से बमबारी को रोक दिया है, ताकि बंधकों की रिहाई और शांति समझौते को पूरा होने का मौका मिल सके. हमास को जल्द से जल्द कदम उठाना होगा, वरना फिर कोई भरोसा नहीं रहेगा. मैं किसी भी तरह से देरी बर्दाश्त नहीं करूंगा, जैसा कि कई लोगों का मानना है कि हो सकता है या फिर ऐसे किसी नतीजे को स्वीकार नहीं करूंगा जहां गाजा दोबारा खतरा पैदा करे. इसे जल्दी से पूरा करो. सभी के साथ न्यायपूर्ण व्यवहार किया जाएगा!’

व्हाइट हाउस के अधिकारी ने दी जानकारी

व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने कहा कि इस बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनर और वरिष्ठ अमेरिकी राजदूत स्टीव विटकॉफ मिस्र जा रहे हैं ताकि हमास की ओर से बंधकों की रिहाई से जुड़े अंतिम जानकारियों को पुष्ट किया जा सके. यह कदम तब उठाया गया जब गाजा पर शासन कर रहे उग्रवादी समूह हमास ने दो साल से चल रहे युद्ध को खत्म करने के लिए तैयार की गई शांति योजना पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी.

हमास ने ट्रंप के प्रस्ताव पर चर्चा के लिए दी सहमति

फिलिस्तीनी उग्रवादी संगठन हमास ने कहा कि वह इजरायल के सभी बंधकों को रिहा करने के लिए पूरी तरह से तैयार है और वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से पेश किए गए 20 सूत्री शांति योजना पर भी चर्चा करेगा. हमास के सकारात्मक प्रतिक्रिया के बाद ब्रिटेन, फ्रांस, भारत, सऊदी अरब समेत कई अन्य देशों ने भी इसका समर्थन किया है.

इजरायल गाजा में लगातार कर रहा था बमबारी

राष्ट्रपति ट्रंप के गाजा प्लान के मुताबिक, जैसे ही दोनों पक्ष (इजरायल और हमास) प्रस्ताव पर पूर्ण रूप से सहमत हो जाते हैं, तो युद्ध तुरंत ही खत्म हो जाएगा. उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ समय से इजरायल गाजा के ऊपर लगातार बमबारी कर रहा था. यहां तक कि इजरायल ने आज शनिवार (4 अक्टूबर, 2025) की सुबह भी गाजा पर बमबारी की थी. लेकिन ट्रंप के शांति समझौते की शुरुआत के साथ ही इजरायल ने अस्थायी रूप से बमबारी रोक दी.

यह भी पढ़ेंः ‘हमास तुरंत नहीं करेगा बंधकों को रिहा, ये शर्त न भूलें’, ट्रंप के गाजा प्लान पर एक्सपर्ट ने कही बड़ी बात

[ad_2]

दुल्हन को पार्लर से आते हुए रास्ते में मिली बारात! शर्म से लाल हो गया चेहरा- वीडियो हो रहा वायर

[ad_1]


शादी का दिन हर लड़की के जीवन का सबसे यादगार और भावुक दिन होता है. यह दिन सिर्फ उसके लिए ही नहीं बल्कि परिवार और रिश्तेदारों के लिए भी बेहद खास होता है. दुल्हन जब सज-धज कर अपने सपनों के राजकुमार के साथ सात फेरे लेने की तैयारी करती है तो उसका हर कदम कैमरे में कैद होने लायक होता है. सोशल मीडिया पर इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दुल्हन अपने शादी वाले दिन पार्लर से लौट रही होती है और अचानक उसे अपनी ही बारात रास्ते में मिल जाती है. इसके बाद जो नजारा देखने को मिलता है, उसने इंटरनेट पर हर किसी का दिल जीत लिया है.

पार्लर से लौट रही दुल्हन को मिली बारात

दरअसल वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दुल्हन सज-धज कर कार की फ्रंट सीट पर बैठी हुई है. कार जैसे ही रास्ते से गुजरती है तो सामने से आती हुई बारात दिखाई देती है. ढोल-नगाड़ों की आवाज, डांस करती भीड़ और दूल्हे के साथ आए रिश्तेदारों को देखकर दुल्हन का चेहरा एकदम बदल जाता है. अचानक से उसे समझ नहीं आता कि इस पल कैसे रिएक्ट करे. बारातियों की भीड़ उसे देखते ही दुल्हन पर प्यार लुटाने लगती है. हर कोई बाहर से खिड़की में झांककर उसकी एक झलक पाने की कोशिश करता है.


शर्म से लाल हुआ दुल्हन का चेहरा

यह सब देखकर दुल्हन का चेहरा शर्म से लाल हो जाता है. वह तुरंत ही अपना चेहरा दुपट्टे से ढक लेती है और हल्की सी मुस्कान के साथ झेंप जाती है. उसका यह मासूम रिएक्शन सोशल मीडिया पर दिल जीत रहा है. कई लोग कह रहे हैं कि यही असली भारतीय शादी की खूबसूरती है जहां हर एक पल इमोशन और मासूमियत से भरा होता है.

यह भी पढ़ें: ये कैसा रावण है… छोटा हाथी पर निकली जलते हुए रावण की सवारी, वीडियो देखकर दहशत में यूजर्स

यूजर्स ने खूब लिए मजे

वीडियो को palakkukreja159 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…ये मौका ही ऐसा है जब शर्म से लड़कियां लाल हो जाती हैं. एक और यूजर ने लिखा…ओवर एक्टिंग करने की क्या जरूरत थी दीदी. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…मेरे साथ भी बिल्कुल ऐसा ही हुआ था.

यह भी पढ़ें: Video: ‘मां की गाली देगा?’, दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद को लेकर बवाल, जमकर हुई हाथापाई, देखें वीडियो


जसप्रीत बुमराह से हार्दिक पांड्या तक, इन 5 खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया ODI सीरीज के लिए नहीं मिली

[ad_1]


India vs Australia ODI Series: भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच 19 अक्टूबर से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. इसके लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान कर दिया है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में रोहित शर्मा की जगह शुभमन गिल को टीम का नया कप्तान बनाया गया है. वहीं जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या समेत पांच स्टार प्लेयर को टीम में जगह नहीं दी गई है.

पांड्या और बुमराह बाहर

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली वनडे सीरीज के लिए जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है. बुमराह टी20 स्क्वाड में तो शामिल हैं, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की वनडे टीम से बाहर रखे गए हैं. वहीं हार्दिक पांड्या इंजरी के चलते टीम से बाहर हैं. एशिया कप 2025 में फाइनल मुकाबले से पहले पांड्या चोटिल हो गए थे, जिस वजह से वे पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में नहीं खेल पाए और अब ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी टीम के साथ नहीं जा रहे हैं.

वरुण चक्रवर्ती और संजू सैमसन बाहर

भारत के धाकड़ गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती और स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 स्क्वाड में तो शामिल किया गया है, लेकिन ODI सीरीज के लिए इन खिलाड़ियों को नहीं चुना गया. वरुण चक्रवर्ती और सैमसन एशिया कप में भी भारत की टी20 टीम में शामिल थे, लेकिन वे वनडे टीम में अपनी जगह नहीं बना पा रहे.

मोहम्मद शमी को नहीं मिला मौका

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को ऑस्ट्रेलिया में होने वाली ODI सीरीज के लिए नहीं चुना गया है. भारत ने आखिरी वनडे मैच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में खेला था और उस वक्त शमी टीम इंडिया का हिस्सा थे. चैपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भी शमी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा थे, लेकिन अब ऑस्ट्रेलिया दौरे पर शमी को टीम से बाहर रखा गया है.

यह भी पढ़ें

पहले टेस्ट में टीम इंडिया की ‘विराट’ जीत, वेस्टइंडीज को पारी और 140 रनों से रौंदा; सिराज ने झटके 7 विकेट

[ad_2]