आज धनु राशि के जातकों को घर पर डांट के लिए बड़ा ही मेल खाएं? पढ़ें आज का धनु राशिफल

[ad_1]


Aaj Ka Sagittarius Rashifal 5 October 2025 in Hindi आज चन्द्रमा आपके तीसरे भाव में गोचर कर रहे हैं, जिससे मित्रों और भाइयों के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे. किसी जरूरतमंद की मदद करने से आत्मिक संतोष मिलेगा. आपका आत्मविश्वास और निर्णय क्षमता आज सफलता का मार्ग प्रशस्त करेगी.

स्वास्थ्य राशिफल
सेहत के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा. जो लोग जोड़ों के दर्द या पुराने दर्द से परेशान थे, उन्हें राहत महसूस होगी. योग, प्राणायाम और हल्के व्यायाम को दिनचर्या में शामिल करें ताकि ऊर्जा बनी रहे.

बिज़नेस राशिफल
व्यवसाय में अनुभवी लोगों से संपर्क बनाना बेहद फायदेमंद रहेगा. किसी बड़े अनुबंध या अवसर की संभावना है. गण्ड योग के प्रभाव से विदेशी व्यापारियों को निवेश या एक्सपोर्ट से लाभ हो सकता है. बिजनेस में लिए गए निर्णय लाभकारी साबित होंगे.

नौकरी राशिफल
कार्यस्थल पर कार्यभार अधिक रहेगा, लेकिन आप अपनी योजनाओं को सफलतापूर्वक पूरा करेंगे. नई परियोजनाओं की शुरुआत के लिए दिन शुभ है. वर्किंग वुमन के लिए आज अपनी स्किल्स को दिखाने और सराहना पाने का अच्छा मौका रहेगा.

युवा और करियर राशिफल
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट और स्पोर्ट्स पर्सन आज रिलैक्स मूड में रहेंगे. हालांकि, पढ़ाई या प्रैक्टिस में थोड़ी गंभीरता दिखाना भविष्य में लाभदायक रहेगा. रचनात्मक क्षेत्र में काम करने वाले युवाओं को नए अवसर मिल सकते हैं.

लव और फैमिली राशिफल
परिवार में सौहार्दपूर्ण वातावरण रहेगा. जीवनसाथी और माता के बीच मधुर संबंध देखने को मिलेंगे, जिससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी. किसी पुराने मतभेद का निपटारा भी संभव है. प्रेम जीवन में स्थिरता आएगी.

धन राशिफल
आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी. आपके पुराने निवेश या बचत अब लाभ देने लगेंगे. विदेशी कारोबारियों को धन लाभ के संकेत हैं. हालांकि, नए निवेश से पहले बाजार की स्थिति का आकलन करें.

शुभ अंक – 4
शुभ रंग – क्रीम
उपाय – भगवान विष्णु को पीले फूल अर्पित करें और “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जाप करें.

FAQs
Q1 क्या आज निवेश के लिए दिन शुभ है?
हां, विशेषकर विदेशी कारोबारियों या आयात-निर्यात से जुड़े लोगों के लिए निवेश में लाभ के योग हैं.

Q2 क्या आज पारिवारिक जीवन में शांति रहेगी?
जी हां, जीवनसाथी और माता के बीच सामंजस्य से घर का माहौल बेहद शांतिपूर्ण रहेगा.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

बिहार में सीनियर रेजिडेंट और ट्यूटर के पदों पर भर्ती का आज आखिरी मौका, फटाफट करें अप्लाई

[ad_1]


बिहार कंबाइंड एंट्रेंस कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन बोर्ड (BCECEB) की ओर से सीनियर रेजिडेंट और ट्यूटर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया का आज आखिरी दिन है. जो उम्मीदवार अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे आज यानी 4 अक्टूबर 2025 की रात 10 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाकर किया जा सकता है.

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 193 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. ये नियुक्तियां राज्य के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में की जाएंगी. सीनियर रेजिडेंट और ट्यूटर पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कार और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर होगा.

योग्यता क्या होनी चाहिए

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातकोत्तर (Post Graduate) की डिग्री होना जरूरी है. इसके साथ ही मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया या स्टेट मेडिकल काउंसिल से रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है. इसके अलावा, उम्मीदवारों को पद से संबंधित विषय में शिक्षण या क्लिनिकल अनुभव होना चाहिए. अगर आपके पास एमडी, एमएस, डीएनबी, डीएम या एमसीएच जैसी डिग्रियां हैं, तो आप आवेदन कर सकते हैं.

आयु सीमा और छूट

  • आवेदन करने के लिए पुरुष उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 37 वर्ष,
  • सामान्य और ओबीसी वर्ग की महिलाओं के लिए 40 वर्ष,
  • जबकि एससी और एसटी उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 42 वर्ष निर्धारित की गई है.
  • वहीं दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 वर्ष की अतिरिक्त छूट दी गई है.

आवेदन शुल्क

सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों को आवेदन के समय साक्षात्कार शुल्क जमा करना जरूरी है. यह शुल्क 2,250 तय किया गया है, जिसे ऑनलाइन माध्यम से भुगतान किया जा सकता है. यह शुल्क सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी और एसटी सभी उम्मीदवारों पर लागू होगा.

आवेदन की प्रक्रिया

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाएं.
  2. होमपेज पर “Online Application Portal” पर क्लिक करें.
  3. मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज कर नया अकाउंट बनाएं या लॉगिन करें.
  4. अब सीनियर रेजिडेंट / ट्यूटर पद का चयन करें.
  5. अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक विवरण, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें.
  6. आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें.

यह भी पढ़ें  – DDA Patwari Recruitment 2025: DDA करेगा पटवारी के पदों पर भर्ती, इतनी मिलेगी सैलरी; जानें कब से कर पाएंगे अप्लाई

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

रोहित शर्मा के बाद सूर्यकुमार यादव से छिनेगी कप्तानी? चीफ सेलेक्टर ने अपने जवाब से चौंकाया

[ad_1]


Suryakumar Yadav Lose Captaincy After Rohit Sharma: भारतीय टीम के ऑस्ट्रेलिया दौरे की शुरुआत 19 अक्टूबर से होने जा रही है. टीम इंडिया को इस दौरे पर 3 वनडे और 5 टी20 मैच खेलने हैं. इसके लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने वनडे और टी20 दोनों के लिए स्क्वाड का ऐलान कर दिया है. भारत की वनडे टीम का नया कप्तान शुभमन गिल को बनाया गया है. बीसीसीआई के इस फैसले के बाद अब टी20 का कप्तान बदलने की भी चर्चा तेज हो गई है.

अजीत आगरकर ने कह दी बड़ी बात

बीसीसीआई के चीफ सेलेक्टर अजीत आगरकर ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम इंडिया के ऐलान के बाद बड़ा बयान दिया है. अजीत आगरकर ने भारत की वनडे टीम का कप्तान बदलने पर कहा कि ‘तीनों फॉर्मेट में अलग-अलग कप्तान रखना मुश्किल है’. आगरकर ने कहा कि ‘तीनों फॉर्मेट में अलग कप्तान होने से रणनीति बनाने में दिक्कत होती है’.

सूर्यकुमार यादव से छिनेगी कप्तानी?

रोहित शर्मा के टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने के बाद शुभमन गिल को इस फॉर्मेट की कप्तानी सौंपी गई थी. वहीं अब भारत की वनडे टीम की कमान भी गिल को सौंपी गई है. अजीत आगरकर के बयान से ये कयास लगाए जा रहे हैं कि तीनों फॉर्मेट में टीम इंडिया का एक ही कप्तान बनाया जा सकता है. टेस्ट और वनडे में शुभमन गिल के कप्तान बनने के बाद अब हो सकता है कि आने वाले समय में टी20 का कप्तान भी गिल को बनाया जा सकता है.

बीसीसीआई की तरफ से इसे लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने टी20 एशिया कप 2025 भी जीता है. ऐसे में अभी भारतीय टीम के टी20 कप्तान बदलने की कोई संभावना नहीं है. वहीं ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टी20 स्क्वाड का कप्तान भी सूर्यकुमार यादव को ही बनाया गया है.

यह भी पढ़ें

पाकिस्तान में ट्रॉफी चोर को इनाम! मोहसिन नकवी को मिलेगा गोल्ड मेडल, ‘साहसिक कदम’ बताकर की जा रही तारीफ

[ad_2]

रविवार के दिन प्यार में किस राशि को देना होगा इम्तिहान और किसे मिलेगा प्यार? पढ़ें आज का लव राश

[ad_1]


Aaj Ka Love Rashifal 5 October 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, 5 अक्टूबर 2025 का पंचांग आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी और चतुर्दशी तिथि रहने वाली है. इसके अलावा शतभिषा नक्षत्र, पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र, गण्ड योग, वृद्धि योग तैतिल करण और गर करण का भी निर्माण हो रहा है.

नवग्रहों के लिहाज से रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित होता है. आइए जानते हैं 5 अक्टूबर 2025 का लव राशिफल मेष से लेकर मीन राशि के जातकों के लिए कैसा जाने वाला है?

Aaj Ka Love Rashifal 5 October 2025: रविवार के दिन प्यार में किस राशि को देना होगा इम्तिहान और किसे मिलेगा प्यार? पढ़ें आज का लव राशिफल

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
मेष राशि के जातकों के लिए रविवार का दिन मिला जुला रहने वाला है. पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर हल्का फुल्का तनाव देखने को मिल सकता है. हालांकि इस दौरान संयम रखने से चीजें सही हो जाएंगी. वैवाहिक जीवन में मधुरता के साथ विश्वास भी बढ़ेगा.

Aaj Ka Love Rashifal 5 October 2025: रविवार के दिन प्यार में किस राशि को देना होगा इम्तिहान और किसे मिलेगा प्यार? पढ़ें आज का लव राशिफल

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
वृषभ राशि के जातकों के लिए रविवार का दिन व्यस्तताओं से भरा रहने वाला है. जिसके कारण पार्टनर को भरपूर समय नहीं दे पाएंगे. सिंगल जातकों को प्यार में समझदारी दिखाने की जरूरत है. 

Aaj Ka Love Rashifal 5 October 2025: रविवार के दिन प्यार में किस राशि को देना होगा इम्तिहान और किसे मिलेगा प्यार? पढ़ें आज का लव राशिफल

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
मिथुन राशि के सिंगल जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है. शादी की बात किसी से पक्की हो सकती है. शादीशुदा जातकों के जीवन में दांपत्य सुख की प्राप्ति होगी. 

Aaj Ka Love Rashifal 5 October 2025: रविवार के दिन प्यार में किस राशि को देना होगा इम्तिहान और किसे मिलेगा प्यार? पढ़ें आज का लव राशिफल

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
कर्क राशि के जातकों के लिए रविवार का दिन बड़े बदलावों की ओर इशारा कर सकता है. शादीशुदा जातक आज पार्टनर के साथ मूवी देखने का प्लान बना सकते हैं. सिंगल लोग मन ही मन किसी के बारे में सोचकर रोमांटिक ख्यालों का आनंद उठा सकते हैं. 

Aaj Ka Love Rashifal 5 October 2025: रविवार के दिन प्यार में किस राशि को देना होगा इम्तिहान और किसे मिलेगा प्यार? पढ़ें आज का लव राशिफल

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
सिंह राशि के शादीशुदा जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है. घर में किसी का आना हो सकता है. जीवनसाथी के साथ भरपूर समय का आनंद उठाएं.

Aaj Ka Love Rashifal 5 October 2025: रविवार के दिन प्यार में किस राशि को देना होगा इम्तिहान और किसे मिलेगा प्यार? पढ़ें आज का लव राशिफल

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
कन्या राशि के जातकों के लिए रविवार का दिन रोमांटिक रहने वाला है. पार्टनर के साथ कोजी हो सकते हैं. वहीं, सिंगल जातकों को अक्टूबर के दूसरे हफ्ते में किसी का साथ मिल सकता है. 

Aaj Ka Love Rashifal 5 October 2025: रविवार के दिन प्यार में किस राशि को देना होगा इम्तिहान और किसे मिलेगा प्यार? पढ़ें आज का लव राशिफल

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)
5 अक्टूबर का दिन तुला राशि के जातकों के लिए प्यार के लिहाज से खुशनुमा रहने वाला है. सिंगल जातकों को शादी का रिश्ता आ सकता है. वहीं जिन लोगों की शादी हो चुकी है, वो पार्टनर के साथ दांपत्य सुख का भोग उठाएंगे. 

Aaj Ka Love Rashifal 5 October 2025: रविवार के दिन प्यार में किस राशि को देना होगा इम्तिहान और किसे मिलेगा प्यार? पढ़ें आज का लव राशिफल

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Rashifal)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए रविवार का दिन संयम और धैर्य से भरा रहने वाला है. पार्टनर आपके प्यार का इम्तिहान ले सकता है. इसलिए शांत मन से सोचें. रिश्ते को मजबूत करने पर ध्यान दें. 

Aaj Ka Love Rashifal 5 October 2025: रविवार के दिन प्यार में किस राशि को देना होगा इम्तिहान और किसे मिलेगा प्यार? पढ़ें आज का लव राशिफल

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
धनु राशि के जातकों के लिए रविवार का दिन सामान्य रहने वाला है. प्रेम जीवन में मौजूद लोगों को पार्टनर से झूठ बोलने से बचना चाहिए. ये समय अपने रिश्ते में विश्वसनीयता बरकरार बनाए रखने की है. 

Aaj Ka Love Rashifal 5 October 2025: रविवार के दिन प्यार में किस राशि को देना होगा इम्तिहान और किसे मिलेगा प्यार? पढ़ें आज का लव राशिफल

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)
मकर राशि के सिंगल जातकों को आज के दिन किसी का प्रपोजल मिल सकता है. जल्दबाजी में आकर निर्णय न लें. अगर आपको सच में प्यार की जरूरत है, तो हां जरूर कहें, अन्यथा किसी के साथ धोखा करने से बचें. 

Aaj Ka Love Rashifal 5 October 2025: रविवार के दिन प्यार में किस राशि को देना होगा इम्तिहान और किसे मिलेगा प्यार? पढ़ें आज का लव राशिफल

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला जुला रहने वाला है. जीवनसाथी के साथ डिनर डेट पर जाने की योजना बना सकते हैं. 

Aaj Ka Love Rashifal 5 October 2025: रविवार के दिन प्यार में किस राशि को देना होगा इम्तिहान और किसे मिलेगा प्यार? पढ़ें आज का लव राशिफल

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)
मीन राशि के सिंगल जातकों के लिए आज का दिन मिलनसार रहने वाला है. हो सकता है आपको अपना सोलमेट भी मिल जाए. पार्टनर के साथ किसी भी तरह का गलत व्यवहार करने से बचें.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

EMI पर खरीदे फोन की पेमेंट नहीं दी तो बढ़ेगी मुश्किल, फोन हो जाएगा लॉक, आ रहा है नया नियम

[ad_1]


चीन के बाद भारत में दुनिया के सबसे ज्यादा स्मार्टफोन बिकते हैं. यहां लोग सस्ते से लेकर प्रीमियम सेगमेंट के फोन को हाथों-हाथ लेते हैं. पिछले कुछ समय से EMI पर फोन खरीदने का चलन भी बढ़ा है. कंपनियां भी नो-कॉस्ट EMI जैसे ऑप्शन देकर अपने स्मार्टफोन बेच रही हैं. हालांकि, इससे उन लोगों की संख्या भी बढ़ी है, जो समय पर लोन वापस नहीं चुकाते हैं. इसे देखते हुए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) एक नया नियम ला रहा है. इसके तहत अगर कोई ग्राहक समय पर EMI की पेमेंट नहीं करता है तो लोन देने वाली कंपनी या बैंक उसका फोन लॉक कर सकते हैं. 

नए नियम पर चल रहा है काम

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आगामी महीनों में RBI अपने फेयर प्रैक्टिस कोड को अपडेट करने पर विचार कर रहा है. इसके बाद बैंक और नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनियां उन ग्राहकों के फोन को लॉक कर सकेंगी, जिन्होंने समय पर EMI नहीं चुकाई है. यह फीचर पूरी तरह रिमोटली काम करेगा. RBI इस नियम के जरिए कंज्यूमर लोन सेगमेंट में बढ़ते नॉन-परफॉर्मिंस एसेट्स की समस्या से छुटकारा पाना चाहता है. बता दें कि पिछले काफी समय से देश में कंज्यूमर लोन मार्केट तेजी से बढ़ी है और इसी के साथ एक लाख से कम लोन लेकर डिफॉल्टर होने वाले लोगों की संख्या में भी इजाफा हुआ है.

ग्राहकों की लेनी होगी सहमति

RBI नए नियम में ग्राहक की प्राइवेसी और डेटा सेफ्टी का भी ध्यान रख रहा है. नए नियम में लोन देने वाली कंपनियों को ग्राहकों से यह सहमति लेनी होगी कि पेमेंट न चुकाने पर उनके फोन को लॉक किया जा सकता है. साथ ही बैंकों और कंपनियों को ग्राहकों के फोन से पर्सनल डेटा एक्सेस करने की परमिशन नहीं होगी. RBI ने 2024 में ऐसी ऐप्स के यूज पर रोक लगाई थी, लेकिन अब एक बार फिर कड़े प्रावधानों के साथ नया नियम लाने की तैयारी चल रही है.

ये भी पढ़ें-

Perplexity Comet ब्राउजर में हैं ये कमाल के फीचर्स, गूगल क्रोम में भी नहीं मिलते, कई काम हो जाएंगे आसान

[ad_2]

भारत की नक्शे से मिटाने की चेतावनी पर पाकिस्तानी सेना का पहला रिएक्शन, कहा- ‘विनाशकारी तबाही…

[ad_1]


India-Pak conflict: पाकिस्तान सेना का भारत के ‘पाकिस्तान को नक्शे से मिटाने वाले बयान पर फर्स्ट रिएक्शन सामने आया है. पाकिस्तानी सेना ने कहा है कि अगर दोनों देशों के बीच भविष्य में कोई युद्ध हुआ तो वह बहुत विनाशकारी होगा. 

पाकिस्तानी सेना ने कहा कि पाकिस्तान की सेना शत्रु के हर इलाके में लड़ाई करने में सक्षम है.

पाक सेना ने जारी किया बयान

पाकिस्तान सेना ने अपने बयान में कहा कि भारतीय रक्षा मंत्री और सेना व वायुसेना प्रमुखों के तेज़ और भड़काऊ बयानों को देखते हुए वे चेतावनी दे रहे हैं कि भविष्य में किसी भी तरह का संघर्ष बहुत विनाशकारी हो सकता है. अगर शत्रुता का नया दौर शुरू हुआ तो पाकिस्तान पीछे नहीं हटेगा. हम बिना हिचकिचाहट और बिना संयम के कड़ा जवाब देंगे.

पाकिस्तान सेना ने आगे कहा कि जिन लोगों की मंशा नया नियम बनाना है, उन्हें समझ लेना चाहिए कि पाकिस्तान ने अब एक नया तरीका अपना लिया है, यह तरीका तेज, निर्णायक और विनाशकारी होगा. बेवजह की धमकियों और बेतहाशा हमलों का सामना करते हुए पाकिस्तान की जनता और सशस्त्र बलों के पास दुश्मन के हर इलाके तक लड़ने की क्षमता और दृढ़ संकल्प है. इस बार हम भौगोलिक सीमाओं के पीछे छिपने की धारणा को तोड़ देंगे और भारतीय क्षेत्र के सबसे दूरदराज इलाकों तक पहुंच जाएंगे. जहां तक पाकिस्तान को नक्शे से मिटाने की बात है, भारत को जानना चाहिए कि अगर ऐसी कोई स्थिति आई तो इसका असर दोनों तरफ होगा.

जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने दी थी चेतावनी

भारत के जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने शुक्रवार को कहा कि पाकिस्तान को आतंकवाद को समर्थन देना बंद करना चाहिए, अगर वह विश्व मानचित्र पर अपनी जगह बनाए रखना चाहता है. इसके एक दिन पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा था कि भारत जरूरत पड़ने पर किसी भी सीमा को पार कर सकता है ताकि अपनी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.

जनरल द्विवेदी ने यह भी कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान दिल्ली द्वारा दिखाया गया संयम भविष्य में किसी भी युद्ध में नहीं दोहराया जाएगा. उन्होंने भारतीय सैनिकों से सतर्क रहने और युद्ध के लिए तैयार रहने का अनुरोध किया.

[ad_2]

P&G ने समेटा कारोबार Pakistan में टूट रहा है Foreign Companies का भरोसा?| Paisa Live

[ad_1]

Pakistan की अर्थव्यवस्था इन दिनों गहरे संकट में है, और इसका सीधा असर विदेशी निवेश पर पड़ रहा है। हाल ही में MFCG क्षेत्र की दिग्गज Company Procter & Gamble (P&G) ने Pakistan से अपने कारोबार को समेटने का ऐलान कर दिया है। Company ने स्पष्ट किया कि वहां का आर्थिक और राजनीतिक माहौल अब व्यापार के लिए उपयुक्त नहीं रहा। विदेशी मुद्रा संकट, ऊंचे Tax, राजनीतिक अस्थिरता और बढ़ती महंगाई जैसे कारणों से कारोबारी गतिविधियां गंभीर रूप से प्रभावित हो रही हैं।P&G से पहले Microsoft, Yamaha, Telenor, Shell, Total Energies, और Pfizer जैसी बड़ी Companies भी Pakistan में अपनी Manufacturing और संचालन बंद कर चुकी हैं। इन Companies के बाहर जाने से देश में निवेश, रोजगार, तकनीकी स्थानांतरण और Business Confiedence पर बुरा असर पड़ा है। करीब 36 लाख करोड़ की GDP वाली पाकिस्तानी अर्थव्यवस्था के लिए यह झटका किसी चेतावनी से कम नहीं है। अगर हालात में सुधार नहीं होता, तो आने वाले दिनों में और भी Companies देश छोड़ सकती हैं।

[ad_2]

करीना कपूर से परिणीति चोपड़ा तक, मॉल से भी आलीशान है इन स्टार्स का वॉर्डरोब एरिया

[ad_1]

अनन्या पांडे - बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे अपनी लैविश लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं. एक्ट्रेस के घर के साथ उनका वॉर्डरोब एरिया भी काफी आलीशान है. जिसे उन्होंने  बेज और वाइट थीम से डेकोरेट किया है. यहां कपड़ों के अलावा शूज और बैग्स रखने की भी जगह बनाई गई है.

अनन्या पांडे – बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे अपनी लैविश लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं. एक्ट्रेस के घर के साथ उनका वॉर्डरोब एरिया भी काफी आलीशान है. जिसे उन्होंने बेज और वाइट थीम से डेकोरेट किया है. यहां कपड़ों के अलावा शूज और बैग्स रखने की भी जगह बनाई गई है.

प्रियंका चोपड़ा - प्रियंका चोपड़ा शादी के बाद विदेश में सेटल हो चुकी हैं. वहां एक्ट्रेस अपने बड़े से बंगले में ठाठ से रहती हैं. एक्ट्रेस ने अपने वॉर्डरोब का व्हाइट थीम पर सजाया है. ये एरिया काफी बड़ा है. अक्सर एक्ट्रेस यहां सेल्फी लेती नजर आती हैं.

प्रियंका चोपड़ा – प्रियंका चोपड़ा शादी के बाद विदेश में सेटल हो चुकी हैं. वहां एक्ट्रेस अपने बड़े से बंगले में ठाठ से रहती हैं. एक्ट्रेस ने अपने वॉर्डरोब का व्हाइट थीम पर सजाया है. ये एरिया काफी बड़ा है. अक्सर एक्ट्रेस यहां सेल्फी लेती नजर आती हैं.

मलाइका अरोड़ा – बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा फिल्मों में कम एक्टिव होकर भी लग्जरी लाइफ जीती हैं. एक्ट्रेस का वॉर्डरोब एरिया भी काफी बड़ा और सुंदर है. इसकी झलक वो कई बार फैंस के साथ शेयर कर चुकी हैं.

मलाइका अरोड़ा – बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा फिल्मों में कम एक्टिव होकर भी लग्जरी लाइफ जीती हैं. एक्ट्रेस का वॉर्डरोब एरिया भी काफी बड़ा और सुंदर है. इसकी झलक वो कई बार फैंस के साथ शेयर कर चुकी हैं.

परिणीति चोपड़ा - एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपना प्रेग्नेंसी पीरियड एंजॉय कर रही हैं. एक्ट्रेस फिलहाल दिल्ली अपने ससुराल में हैं. लेकिन ये फोटो उनके मुंबई वाली लग्जरी अपार्टमेंट की है. जहां पर एक्ट्रेस ने अपने लिए एक बड़ी सी वॉर्डरोब बनवाई हुई है. यहां उनका मेकअप, कपड़े और जूते सब रखा जाता है.

परिणीति चोपड़ा – एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपना प्रेग्नेंसी पीरियड एंजॉय कर रही हैं. एक्ट्रेस फिलहाल दिल्ली अपने ससुराल में हैं. लेकिन ये फोटो उनके मुंबई वाली लग्जरी अपार्टमेंट की है. जहां पर एक्ट्रेस ने अपने लिए एक बड़ी सी वॉर्डरोब बनवाई हुई है. यहां उनका मेकअप, कपड़े और जूते सब रखा जाता है.

हर्षवर्धन कपूर - अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर भले ही इंडस्ट्री में पहचान ना बना पाए हो, लेकिन उनके ठाठ-बाट किसी बड़े स्टार से कम नहीं है. हर्षवर्धन को जूतों का बहुत शौक है. इसके लिए उन्होंने घर में एक अलग ही कमरा बना रखा है.

हर्षवर्धन कपूर – अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर भले ही इंडस्ट्री में पहचान ना बना पाए हो, लेकिन उनके ठाठ-बाट किसी बड़े स्टार से कम नहीं है. हर्षवर्धन को जूतों का बहुत शौक है. इसके लिए उन्होंने घर में एक अलग ही कमरा बना रखा है.

करीना कपूर - बॉलीवुड की बेबो यानि करीना कपूर भी अपनी वॉर्डरोब की झलक फैंस को दिखा चुकी है. जो एक बहुत बड़े एरिया में बनाई गई है. यहां पर एक्ट्रेस अपने कपड़ों से लेकर जूते और महंगे बैग्स सब रखती हैं.

करीना कपूर – बॉलीवुड की बेबो यानि करीना कपूर भी अपनी वॉर्डरोब की झलक फैंस को दिखा चुकी है. जो एक बहुत बड़े एरिया में बनाई गई है. यहां पर एक्ट्रेस अपने कपड़ों से लेकर जूते और महंगे बैग्स सब रखती हैं.

आलिया भट्ट - एक्ट्रेस आलिया भट्ट का वॉर्डरोब एरिया किसी शॉपिंग मॉल से कम नही है. इसे व्हाइट कलर और ब्राउन अलमारियों के साथ तैयार किया गया है. अक्सर एक्ट्रेस यहां मिरर सेल्फी लेती दिखाई देती हैं.

आलिया भट्ट – एक्ट्रेस आलिया भट्ट का वॉर्डरोब एरिया किसी शॉपिंग मॉल से कम नही है. इसे व्हाइट कलर और ब्राउन अलमारियों के साथ तैयार किया गया है. अक्सर एक्ट्रेस यहां मिरर सेल्फी लेती दिखाई देती हैं.

Published at : 04 Oct 2025 10:17 PM (IST)

[ad_2]

Google का बड़ा अलर्ट! टॉप अधिकारियों को मिला फिरौती का नोटिस, जानिए क्या है पूरा मामला

[ad_1]


Google Alert: टेक्नोलॉजी की दुनिया पर एक बार फिर बड़ा खतरा मंडरा रहा है. Alphabet Inc. की Google ने चेतावनी दी है कि हैकर्स अब अलग-अलग कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारियों को निशाना बना रहे हैं. इन अधिकारियों को ऐसे मेल भेजे जा रहे हैं जिनमें दावा किया गया है कि उन्होंने Oracle E-Business Suite से संवेदनशील डेटा चुरा लिया है और अगर फिरौती नहीं दी गई तो ये डेटा सार्वजनिक कर दिया जाएगा. सबसे चिंताजनक बात यह है कि इन मेल्स का संबंध कुख्यात Clop रैंसमवेयर ग्रुप से जोड़ा जा रहा है जो पहले भी बड़े साइबर हमले कर चुका है.

कैसे हो रहा है धमकी भरा हमला

गूगल के मुताबिक, हैकर्स ईमेल के ज़रिए कंपनियों के टॉप अधिकारियों को यह कहकर डराने की कोशिश कर रहे हैं कि उनके पास वित्तीय और ऑपरेशनल डेटा मौजूद है. हालांकि गूगल ने साफ किया है कि अब तक ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है जिससे यह साबित हो सके कि वास्तव में कोई डेटा चोरी हुआ है. माना जा रहा है कि यह केवल कंपनियों को डराकर पैसा वसूलने की साज़िश है. फिलहाल गूगल ने यह जानकारी साझा नहीं की है कि कितनी कंपनियां या किन अधिकारियों को ऐसे मेल मिले हैं.

क्यों है यह खतरा गंभीर

दुनियाभर की बड़ी कंपनियां Oracle E-Business Suite का इस्तेमाल करती हैं जिसमें उनका अहम वित्तीय और परिचालन संबंधी डेटा सुरक्षित रहता है. अगर वास्तव में यह डेटा लीक होता है या इसके लीक होने की खबर फैलती है तो कंपनियों को भारी आर्थिक नुकसान और ब्रांड वैल्यू पर गहरा असर झेलना पड़ सकता है.

विशेषज्ञों का कहना है कि कई बार हैकर्स के पास कोई असली डेटा नहीं होता, वे सिर्फ़ धमकी देकर कंपनियों से पैसा वसूलने की कोशिश करते हैं. कई कंपनियां अपनी साख बचाने के लिए फिरौती चुका भी देती हैं जिससे ऐसे साइबर अपराधियों का हौसला और बढ़ जाता है.

बचाव के तरीके

  • गूगल और साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स का मानना है कि कंपनियों को तुरंत सतर्क होने की ज़रूरत है.
  • कर्मचारियों को फ़िशिंग और स्पैम ईमेल की पहचान करना सिखाया जाए.
  • नेटवर्क सिक्योरिटी और डेटा एन्क्रिप्शन की नियमित जांच की जाए.
  • संगठन में मल्टी-लेयर सिक्योरिटी प्रोटोकॉल लागू किए जाएं ताकि ऐसे साइबर हमलों से बचा जा सके.

यह पूरा मामला बताता है कि साइबर अपराधी अब सिर्फ डेटा चोरी नहीं कर रहे बल्कि उसके नाम पर कंपनियों को ब्लैकमेल कर भारी रकम ऐंठने की कोशिश कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें:

विडियो के करोड़ों रुपए देता है YouTube, जानिए खुद किन चीजों से कमाता है पैसे

[ad_2]

गाजा युद्ध का अंत कितना करीब है? ट्रंप की शांति योजना का इजरायल और हमास पर क्या होगा असर

[ad_1]


Donald Trump Peace Plan: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने  इजरायल से गाजा पर बमबारी रोकने की मांग की है. यह कदम हमास द्वारा सभी बंधकों को रिहा करने और अमेरिका की मध्यस्थता वाली नई शांति योजना के कुछ हिस्सों को स्वीकार करने के बाद उठाया गया. इस पहल से लगभग दो साल से चल रहे गाजा युद्ध के समाप्त होने की संभावना बढ़ गई है. ट्रंप ने हमास को तुरंत जवाब देने की चेतावनी भी दी है.

ट्रंप की घोषणा को माना जा रहा है महत्वपूर्ण

ट्रंप की यह घोषणा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण मोड़ मानी जा रही है. उन्होंने कहा कि यह केवल गाजा के लिए नहीं, बल्कि मध्य पूर्व में लंबे समय से चाही जा रही शांति के लिए भी है. इस कदम के बाद गाजा में पहले कुछ घंटों के दौरान भारी बमबारी हुई, लेकिन इसके बाद हवाई हमलों और गोलाबारी में नाटकीय कमी आई, जिससे कुछ समय के लिए अपेक्षाकृत शांति बनी.

इजरायल ने किया समर्थन

इजरायल ने कहा कि वह शांति योजना के पहले चरण को तुरंत लागू करने पर काम करेगा. प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इसे वाशिंगटन यात्रा के दौरान मंजूरी दी थी. हालांकि स्थायी शांति पाने की राह में अभी भी कई बाधाएं मौजूद हैं, जिनमें समयसीमा, भरोसे की समस्याएं और युद्धरत पक्षों के बीच राजनीतिक तनाव शामिल हैं.

कई सवालों के जवाब नहीं मिले

हमास की प्रतिक्रिया में कई महत्वपूर्ण सवाल अब भी अनसुलझे हैं. अक्टूबर 2023 में इजरायल  पर हमले और गाजा युद्ध की शुरुआत करने वाले फिलिस्तीनी आतंकवादी समूह ने अभी तक निरस्त्रीकरण पर अपनी स्थिति स्पष्ट नहीं की है. यह ट्रंप की शांति योजना की मुख्य मांगों में से एक है और इजरायल  के युद्ध के उद्देश्यों में भी शामिल है. नेतन्याहू ने इस योजना को मंजूरी दी है, लेकिन भविष्य में फिलिस्तीनी राज्य के लिए इसका मार्ग बहुत सशर्त है. इसके अलावा इजरायल  की वापसी का समय और सीमाएं तथा एन्क्लेव का भविष्य भी विवादित मुद्दे बने हुए हैं.

गाजा युद्ध के भविष्य को लेकर ट्रंप ने कहा है कि वह अपनी 20 सूत्री योजना के साथ संघर्ष को खत्म करने के लिए दृढ़ हैं. हालांकि, हमास ने योजना के सभी 20 बिंदुओं को अभी तक मंजूरी नहीं दी है और कहा है कि वह मध्यस्थों के माध्यम से वार्ता में शामिल होकर प्रक्रिया के विवरण पर चर्चा करेगा. योजना के अनुसार, सभी बंधकों को, चाहे जीवित हों या मृत, इजरायल  द्वारा समझौते को सार्वजनिक रूप से स्वीकार करने के 72 घंटों के भीतर रिहा किया जाना था. लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि 72 घंटे की समय सीमा कब पूरी होगी. हमास के करीबी सूत्रों के अनुसार, जीवित बंधकों को रिहा करना अपेक्षाकृत आसान हो सकता है, लेकिन गाजा के मलबे में फंसे मृत बंधकों को निकालने में कई दिन लग सकते हैं.

[ad_2]