Video: इंसान के रूप में मदद करते भगवान! चलती गाड़ी में लगी आग तो शख्स ने किया ऐसा काम
[ad_1]
Social Media Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक सड़क पर चल रहे ट्रक में अचानक आग लग जाती है, लेकिन कंक्रीट मिक्सर ट्रक के ड्राइवर की मदद से आग पर काबू पाया गया. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
देखिए हादसे का वायरल वीडियो
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक ट्रक, जो खाली डिब्बों से भरा हुआ है. उसमें अचानक आग पकड़ लेती है. ट्रक का ड्राइवर तुरंत गाड़ी को रोकता है और बाहर निकलता है, लेकिन आग जबतक तेजी से फैल जाती है. ट्रक में काफी सामान दिखाई दे रहा है, जिसकी वजह से आग जल्दी ही पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में लेने लगती है, लेकिन इसी दौरान एक कंक्रीट मिक्सर ट्रक, जो सड़क के पास से गुजर रहा था.
निस्वार्थ भाव ✅
कभी-कभी हमें निस्वार्थ भाव से भी किसी की मदद कर देनी चाहिए„
क्या पता हमारी छोटी सी मदद से उसकी जिंदगी बदल जाए…🤔 pic.twitter.com/1bOCa7R7MU
— Er.Kamlesh Yadav (@Kamleshmani20) October 3, 2025
उसके ड्राइवर ने तुरंत सड़क पर गाड़ी को रोककर दूसरे ट्रक ड्राइवर की मदद की. वे ट्रक से नीचे उतरता है और कंक्रीट मिक्सर की नली का इस्तेमाल करते हुए पानी की तरह स्प्रे करना शुरू कर देता है.
ट्रक के ड्राइवर की मदद से आग पर काबू पाया
वीडियो में देखा गया कि इसके इस्तेमाल के बाद कुछ ही देर में आग बुझ जाती है. यह स्प्रे आग पर काबू पाने में मदद करता है, जिसके कारण एक बड़ा और खतरनाक हादसा होते-होते टल जाता है. अगर समय रहते कंक्रीट मिक्सर ट्रक के ड्राइवर ने मदद नहीं की होती तो हादसा बेहद ही खतरनाक और जानलेवा साबित हो सकता था. सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों ने कंक्रीट मिक्सर ट्रक के ड्राइवर की खूब सराहना की.

