जाह्नवी कपूर के सारे रिकॉर्ड टूट गए, 7 साल बाद खाते में आई इतनी बड़ी उपलब्धि!

[ad_1]


बीते 7 सालों से जाह्नवी कपूर फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं. इस बीच उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया. इतना ही नहीं दर्शकों ने उन्हें बहुत प्यार दिया साथ ही उनके किरदारों को भी काफी सराहा गया. लेकिन अब एक्ट्रेस का 7 सालों का रिकॉर्ड टूट गया है. यहां एक-एक कर जानिए सभी डिटेल्स. 

टूट गए जाह्नवी कपूर के सभी रिकॉर्ड्स
2 अक्टूबर को जाह्नवी कपूर की मल्टी स्टारर फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी रिलीज हुई. रिलीज होते ही फिल्म को पब्लिक हॉलिडे का पूरा फायदा मिला और इसने अपने खाते में जबरदस्त पैसे जमा कर लिए हैं. ऑडियंस समेत क्रिटिक्स ने भी इस रॉम-कॉम को बहुत प्यार दिया है.

लंबे समय से एक्ट्रेस ने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया और उनके ओपनिंग डे कलेक्शन कुछ इस प्रकार हैं–
1. धड़क – 8.71 करोड़
2. देवरा: पार्ट 1 – 7.95 करोड़
3. परम सुंदरी – 7.37 करोड़
4. मिस्टर एंड मिसेज माही – 6.85 करोड़
5. रूही – 3.06 करोड़
6. उलझ – 1 करोड़
7. मिली – 0.40 करोड़

बता दें, जाह्नवी कपूर की इन सभी फिल्मों के ओपनिंग डे कलेक्शन का डेटा बॉलीवुड हंगामा के रिपोर्ट के मुताबिक है. जहां जाह्नवी कपूर की डेब्यू फिल्म धड़क बॉक्स ऑफिस पर सेमी हिट रही तो वहीं बाकी फिल्मों का परफॉर्मेंस एवरेज और बिलो एवरेज रहा और उनकी दो फिल्में फ्लॉप भी हुईं. लेकिन अब उनकी लेटेस्ट फिल्म ने इन सभी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.
जाह्नवी कपूर के सारे रिकॉर्ड टूट गए, 7 साल बाद 'तुलसी कुमारी' के खाते में आई इतनी बड़ी उपलब्धि!

सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी ओपनिंग डे कलेक्शन
बवाल के बाद जाह्नवी कपूर की जोड़ी एक बार फिर वरुण धवन के साथ जमी है. हमेशा की तरह इस बार भी दोनों को ऑडियंस ने बहुत प्यार दिया. 2 अक्टूबर को फिल्म रिलीज हुई और इसे दर्शकों ने बहुत पसंद किया है.

सैक्निल्क के मुताबिक ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ ने अभी तक सैक्निल्क के मुताबिक 9.2 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. अब उम्मीद लगाई जा रही है हर गुजरते दिन के साथ फिल्म के कलेक्शन में उछाल देखने को मिल सकता है.

[ad_2]

दुनिया के सबसे खतरनाक फाइटर जेट F-35 के अब तक कितने ऑर्डर मिले? आंकड़े सुनकर हिल जाएगी दुनिया

[ad_1]


F-35 Fighter Jet Deal: अमेरिकी रक्षा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी लॉकहीड मार्टिन ने एक बड़ी डील हासिल की है. इस डील में लगभग 300 F-35 फाइटर जेट्स का उत्पादन शामिल है.

Flight Global  की रिपोर्ट के अनुसार, यह डील संयुक्त राज्य अमेरिका की तीनों सेवाओं और अंतरराष्ट्रीय ग्राहकों के लिए है, जो अमेरिकी रक्षा उद्योग और वैश्विक सुरक्षा क्षमताओं के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा.

कॉन्ट्रैक्ट में शामिल हैं Lot 18 और Lot 19 जेट्स

कंपनी और F-35 जॉइंट प्रोग्राम ऑफिस के बीच हुए इस समझौते में Lot 18 और Lot 19 के विमान शामिल हैं, और लॉकहीड मार्टिन के अनुसार इन विमानों की डिलीवरी 2026 से शुरू होगी. अमेरिकी रक्षा विभाग (पहले जिसे डिपार्टमेंट ऑफ डिफेंस कहा जाता था) के अनुसार, यह डील कुल $12.5 बिलियन की है. इस कॉन्ट्रैक्ट में कुल 296 विमान शामिल होंगे, जिनमें से हर Lot में 148 विमान होंगे.

डिफेंस विभाग ने जारी किया बयान

डिफेंस विभाग ने बताया कि यह समझौता Lot 18 के उत्पादन और वितरण की शर्तों को अंतिम रूप देता है और इसके साथ ही Lot 19 के 148 विमानों के उत्पादन और वितरण का दायरा जोड़ता है. दिसंबर 2024 में, विभाग ने घोषणा की थी कि Lot 18 के 83 जेट्स अमेरिकी सैन्य बलों को और 62 जेट्स अंतरराष्ट्रीय ग्राहकों को दिए जाएंगे. वहीं, Lot 19 के 69 विमान अमेरिकी सैन्य बलों को और 79 विमान अंतरराष्ट्रीय ग्राहकों को वितरित किए जाएंगे.

दोनों Lots को मिलाकर वितरण इस प्रकार होगा, 210 F-35A (सामान्य टेक-ऑफ और लैंडिंग वाले), 52 F-35B (शॉर्ट टेक-ऑफ और वर्टिकल लैंडिंग वाले), और 34 F-35C (कैरेयर कैपेबल).

चॉन्सी मैकइंटॉश ने कही ये बात

F-35 प्रोग्राम के उपाध्यक्ष और जनरल मैनेजर चॉन्सी मैकइंटॉश ने कहा कि यह ठेका इस बात का प्रमाण है कि F-35 आज उत्पादन में सबसे सक्षम और किफायती फाइटर विमान है. उन्होंने कहा, “हम अपने ग्राहकों का समर्थन करने और F-35 की भूमिका को शक्ति के माध्यम से शांति सुनिश्चित करने में गर्व महसूस कर रहे हैं.”

[ad_2]

Aaj Ka Kumbh Rashifal 3 October 2025: कुंभ राशि मित्रों के सहयोग से मन प्रसन्न रहेगा और व्यापार

[ad_1]


Aaj Ka kumbh Rashifal 3 October 2025 in Hindi: आज चन्द्रमा द्वादश भाव में होने से कानूनी जटिलताओं का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए सतर्क रहें और किसी भी दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर करने से पहले पूरी जांच करें. व्यवसाय में फेस्टिवल सीजन की वजह से कार्यभार बढ़ेगा. किसी कॉल को नज़रअंदाज़ न करें, क्योंकि इसी से आपको बड़े ऑर्डर मिलने की संभावना है.

स्वास्थ्य राशिफल: सेहत के मामले में दिन मिश्रित है. स्पोर्ट्स पर्सन को मस्कुलर पेन के कारण अपनी प्रैक्टिस रोकनी पड़ सकती है. तनाव और डिप्रेशन की स्थिति से बचने के लिए मेडिटेशन और हल्की एक्सरसाइज करें. खानपान में लापरवाही न बरतें.

व्यापार/बिज़नेस राशिफल: बिजनेस पार्टनरशिप में चुनौतियाँ आएंगी. विपरीत परिस्थितियों से निपटने के लिए नई रणनीति अपनानी होगी. धैर्य रखें, समस्याओं का हल जल्द ही मिलेगा. फेस्टिवल सीजन का लाभ उठाने के लिए ग्राहकों के साथ सक्रियता बनाए रखें.

नौकरी/करियर राशिफल: वर्किंग वुमन को वर्कस्पेस पर अपेक्षित सफलता नहीं मिलेगी, जिससे तनाव रहेगा. नौकरीपेशा लोग आत्मविश्वास में रहें लेकिन ओवर कॉन्फिडेंस से बचें, वरना गलतियाँ हो सकती हैं. सीनियर्स की सलाह मानना आपके लिए लाभकारी होगा.

प्रेम और पारिवारिक राशिफल: घर-परिवार में सामंजस्य बनाए रखने की आवश्यकता है. आज आपके लिए परिवार और काम के बीच अच्छा संतुलन बनाना चुनौती रहेगा. जीवनसाथी के साथ संवेदनशील मुद्दों पर बातचीत करते समय शांत रहें.

धन राशिफल: फेस्टिवल सीजन में धन की आवक होगी, लेकिन साथ ही खर्चे भी बढ़ेंगे. निवेश सोच-समझकर करें.

युवा राशिफल: युवा वर्ग को गलत संगत और बेड एक्टिविटी से दूर रहना होगा. सही दिशा में की गई मेहनत से ही भविष्य उज्ज्वल बनेगा.

  • शुभ अंक: 8
  • शुभ रंग: पर्पल
  • अशुभ अंक: 2
  • उपाय: भगवान शनि को सरसों का तेल अर्पित करें और पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं.

FAQs

Q1. क्या बिजनेस पार्टनरशिप में समस्याएं बढ़ेंगी?
A1. हाँ, लेकिन नई रणनीति और धैर्य से इन्हें हल किया जा सकता है.

Q2. क्या स्पोर्ट्स पर्सन के लिए दिन ठीक है?
A2. नहीं, मस्कुलर पेन के चलते प्रैक्टिस बाधित हो सकती है, आराम ज़रूरी है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

अश्विन से पहले विदेशी लीग में खेल चुके हैं ये भारतीय क्रिकेटर, लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल

[ad_1]

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑफ स्पिनर आर अश्विन ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग में खेलने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बनेंगे. उन्हें सिडनी थंडर ने 2026 सीजन के लिए साइन किया है.

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑफ स्पिनर आर अश्विन ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग में खेलने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बनेंगे. उन्हें सिडनी थंडर ने 2026 सीजन के लिए साइन किया है.

युवराज सिंह 2020 में कनाडा की ग्लोबल टी20 लीग में टोरंटो नेशनल्स की ओर से खेल चुके हैं. उन्होंने टोरंटो नेशनल्स के लिए 6 मैचों में 153 रन बनाए और दो विकेट भी लिए थे. इस शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के बावजूद वह दोबारा इस लीग में खेलते नहीं दिखे.

युवराज सिंह 2020 में कनाडा की ग्लोबल टी20 लीग में टोरंटो नेशनल्स की ओर से खेल चुके हैं. उन्होंने टोरंटो नेशनल्स के लिए 6 मैचों में 153 रन बनाए और दो विकेट भी लिए थे. इस शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के बावजूद वह दोबारा इस लीग में खेलते नहीं दिखे.

दिनेश कार्तिक साउथ अफ्रीकी लीग SA20 में खेलने वाले इकलौते भारतीय खिलाड़ी हैं. उन्होंने पार्ल रॉयल्स के लिए 2024 सीजन खेला था. इसके बाद अब तक वह दूसरे विदेशी लीग में खेलते नजर नहीं आए हैं.

दिनेश कार्तिक साउथ अफ्रीकी लीग SA20 में खेलने वाले इकलौते भारतीय खिलाड़ी हैं. उन्होंने पार्ल रॉयल्स के लिए 2024 सीजन खेला था. इसके बाद अब तक वह दूसरे विदेशी लीग में खेलते नजर नहीं आए हैं.

शिखर धवन ने पिछले साल अगस्त में संन्यास लिया था. इसके तीन महीने बाद वह नेपाल प्रीमियर लीग में खेलते हुए नजर आए थे. उसके बाद वह अब तक किसी दूसरी विदेशी लीग में नहीं खेले हैं.

शिखर धवन ने पिछले साल अगस्त में संन्यास लिया था. इसके तीन महीने बाद वह नेपाल प्रीमियर लीग में खेलते हुए नजर आए थे. उसके बाद वह अब तक किसी दूसरी विदेशी लीग में नहीं खेले हैं.

रॉबिन उथप्पा ILT20 के पहले सीजन में दुबई कैपिटल्स के लिए खेलते नजर आए थे, लेकिन पहले सीजन के बाद वह दोबारा इस लीग में नहीं खेले. रॉबिन अबू धाबी T10 लीग में भी खेल चुके हैं.

रॉबिन उथप्पा ILT20 के पहले सीजन में दुबई कैपिटल्स के लिए खेलते नजर आए थे, लेकिन पहले सीजन के बाद वह दोबारा इस लीग में नहीं खेले. रॉबिन अबू धाबी T10 लीग में भी खेल चुके हैं.

अंबाती रायडू 2023-24 सीजन में कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) और ILT20 लीग में खेल चुके हैं. इसके बाद रायडू दुबारा किसी लीग में खेलते नजर नहीं आए.

अंबाती रायडू 2023-24 सीजन में कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) और ILT20 लीग में खेल चुके हैं. इसके बाद रायडू दुबारा किसी लीग में खेलते नजर नहीं आए.

प्रवीण तांबे कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) में खेलने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं. वे 48 साल की उम्र में ट्रिनबागो नाइट राइडर्स की ओर से 2020 सीजन में खेले थे.

प्रवीण तांबे कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) में खेलने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं. वे 48 साल की उम्र में ट्रिनबागो नाइट राइडर्स की ओर से 2020 सीजन में खेले थे.

Published at : 02 Oct 2025 07:07 PM (IST)

[ad_2]

ChatGPT बनाने वाली कंपनी OpenAI मस्क के SpaceX को छोड़ा पीछे, 500 अरब डॉलर पहुंचा वैल्यूएशन

[ad_1]


OpenAI Valuation: चैटजीपीटी (ChatGPT) की पेरेंट कंपनी ओपनएआई (OpenAI) दुनिया की सबसे वैल्यूएबल स्टार्टअप है. यहां तक कि इसने एलन मस्क के स्पेसएक्स (SpaceX) तक को पीछे छोड़ दिया है. कंपनी ने यह मुकाम एक बड़ी डील के बाद हासिल की है, जिसके तहत कंपनी ने अपने कर्मचारियों को 500 अरब डॉलर के वैल्यूएशन पर शेयर बेचने का मौका दिया है.

क्या है मामला?

ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी में स्टॉक सेल हुआ था, जिसमें OpenAI के मौजूदा और पूर्व कर्मचारियों ने थ्राइव कैपिटल, सॉफ्टबैंक, ड्रैगनियर इन्वेस्टमेंट ग्रुप, अबू धाबी के MGX और T. Rowe प्राइस जैसे कईबड़े निवेशकों को लगभग 6.6 अरब डॉलर मूल्य के शेयर बेचे हैं. इसके चलते OpenAI के वैल्यूएशन में 300 अरब डॉलर से कहीं ऊपर पहुंचा दिया है, जिसे कंपनी ने इस साल की शुरुआत में सॉफ्टबैंक की अगुवाईमें एक फंडिंग राउंड के जरिए हासिल किया था. कंपनी के वैल्यूएशन में इस उछाल से निवेशकों की इनमें दिलचस्पी को दर्शाता है.ये कंपनियां डेटा सेंटर बनाने और AI-टूल्स बनाने की होड़ में हैं. 

क्याें जरूरी है स्टॉक डील? 

कंपनी भले ही अभी तक बहुत ज्यादा मुनाफे में नहीं रही है, लेकिन कई अहम डील्स के जरिए कंपनी आगे बढ़ रही है. कंपनी ने  Oracle और दक्षिण कोरिया की SK Hynix के साथ साझेदारी भी की है. इसकी माइक्रोसॉफ्ट के साथ भी एक डील पर बातचीत चल रही है.

एक रिपोर्ट के मुताबिक, OpenAI का यह स्टॉक सेल अपने कर्मचारियों को मोटिवेट करने और दूसरे जॉब ऑफर्स को ठुकराने की दिशा में उठाया गयार एक बड़ा कदम है. दरअसल, OpenAI इन दिनों टॉप AI एक्सपर्ट्स को अपनी कंपनी तक सीमित रखने के लिए मुश्किलों का सामना कर रहा है.  शेयरों की यह डील एक ऐसे समय में हुई थी, जब टेक कंपनियां एआई टैलेंट के लिए मोटी सैलरी देने के लिए तैयार हैं.

AI की रेस में मेटा भी आगे रहना चाहता है. Meta अपने Superintelligence Labs के लिए बड़े-बड़े AI इंजीनियर्स को अप्रोच कर रहे हैं. उन्हें अच्छी सैलरी ऑफर कर रहे हैं.  OpenAI से लेकर Scale या GitHub जैसी कंपनियों से Superintelligence Labs में कई रिसर्चर जुड़ चुके हैं. बड़े अमेरिकी स्टार्टअप्स के लिए कर्मचारियों के शेयरों की बिक्री का मौका देना उन्हें अपने यहां बनाए रखने और नए निवेश को आकर्षित करने के लिए किया जाता है.

 

ये भी पढ़ें:

मस्क ने रचा इतिहास, 500 अरब डॉलर नेटवर्थ वाले पहले इंसान बने, जानें कैसे किया यह कारनाम

[ad_2]

भारत के किस राज्य में है राजकुमारों का स्कूल, जहां पढ़ते हैं राजा-महाराजाओं के बच्चे?

[ad_1]


भारत में एक ऐसा स्कूल है जिसे लोग अमीरों का स्कूल कहते हैं इसे ‘Eton of the East’ भी कहा जाता है राजस्थान के अजमेर में बना मेयो कॉलेज देश के सबसे पुराने और शानदार बोर्डिंग स्कूलों में से एक है आइये जानते है इसके बारे में.

मेयो कॉलेज की शुरुआत 1875 में हुई थी असल में इसको स्थपित करने की योजना 1869 में बनी थी  जब लेफ्टिनेंट कर्नल एफ.के.एम. वाल्टर ने एक ऐसे स्कूल का प्रस्ताव रखा जहां राजाओं और अमीरों के बच्चे पढ़ सकें 1870 में तत्कालीन वायसराय लॉर्ड मेयो ने ‘राजकुमार कॉलेज’ की योजना बनाई स्कूल का मुख्य भवन 1885 में 3.28 लाख रुपये खर्च कर बनकर तैयार हुआ.

इस स्कूल का पहला छात्र अलवर के महाराजा का बेटा राजकुमार मंगल सिंह था कहा जाता है कि वे पालकी में बैठकर 300 नौकरों के साथ स्कूल आए थे उस समय स्कूल के प्रिंसिपल सर ओलिवर सेंट जॉन थे. महेंद्र सिंह मेवाड़ (महाराणा प्रताप के वंशज और पूर्व सांसद) ने भी यहीं पढ़ाई की. आज भी बिजनेसमैन, डिप्लोमैट्स और अमीर परिवारों के बच्चे यहां पढ़ने आते हैं.

यह भी पढ़ें: UPSC का नया लोगो लॉन्च, अब इंटरव्यू अनुभव भी होंगे देश के साथ साझा

एडमिशन कैसे होता है?

यहां सिर्फ 7वीं, 9वीं और 11वीं क्लास में एडमिशन मिलता है सितंबर में ऑफलाइन मोड में एप्टीट्यूड टेस्ट होता है पास होने वाले छात्रों को उनके पेरेंट्स के साथ इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है यह प्रक्रिया नवंबर से जनवरी तक चलती है फिलहाल यहां 850 से ज्यादा छात्र पढ़ते हैं.

कितनी है फीस

फीस की बात करें तो मेयो कॉलेज की सालाना मेयो कॉलेज की फीस काफी ज्यादा है आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक सालाना फीस 1053000 रुपये है, कॉटेशन फीस 526500 रुपये है, एडमिशन फीस 250000 रुपये, आईटी फीस 42000 रुपये, इम्प्रेस्ट मनी 80000 रुपये, यूनिफॉर्म 25000 रुपये, रजिस्ट्रेशन 25,000 रुपये और प्रॉस्पेक्टस व सैंपल पेपर 1000 रुपये है. स्कूल का कैंपस 76 हेक्टेयर में फैला है जिसमें शानदार संगमरमर की इमारतें, 9 होल गोल्फ कोर्स, स्विमिंग पूल और 60 घोड़ों का अस्तबल शामिल है यहां 20 से ज्यादा स्पोर्ट्स की सुविधाएं मिलती हैं.

यह भी पढ़ें: राजस्थान में निकली लेक्चरर के 500 पदों पर भर्ती, आवेदन की लास्ट डेट बेहद करीब

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]