ब्लड ग्रुप ही बता देगा 60 की उम्र से पहले ब्रेन स्ट्रोक पड़ेगा या नहीं, किन्हें ज्यादा खतरा?

[ad_1]


Stroke Symptoms: इंसान का ब्लड ग्रुप उसको होने वाली बीमारी का पता पहले से चल जाता है. यह तमाम तरह की स्टडी से पता चलता है. न्यूरोलॉजी जर्नल में पब्लिश एक रिपोर्ट में यह खुलासा किया गया है कि ब्लड ग्रुप और जल्दी आने वाले स्ट्रोक के बीच कनेक्शन होता है. रिसर्च के अनुसार, ब्लड ग्रुप टाइप A, जिसे A1 के नाम से भी जाना जाता है, इस ग्रुप के लोगों को 60 साल से पहले स्ट्रोक आने का खतरा रहता है. चलिए आपको बताते हैं कि बाकी ब्लड ग्रुप के लोगों के लिए यह खतरा कब आता है और रिसर्च में क्या-क्या निकला है.

क्या निकला रिसर्च में?

न्यूरोलॉजी जर्नल में पब्लिश इस रिसर्च में लगभग 48 जेनेटिक स्टडीज़, जिनमें से 17,000 लोग जिन्हें स्ट्रोक आया था और 6,00,000 लोग जिन्हें स्ट्रोक नहीं आया था, शामिल किए गए थे. सभी प्रतिभागी 18 साल से 59 साल के बीच के थे. जीनोम व्यापी अध्ययन के जरिए, साइंटिस्ट को जो जेनेटिक लोकेशन का पता चला, जिनका संबंध जल्दी स्ट्रोक से था. इनमें से एक था, जिसका संबंध ब्लड ग्रुप के साथ था. इस पर ज्यादा अध्ययन के बाद पता चला कि A1 ब्लड सबग्रुप में बाकी ब्लड ग्रुप की तुलना में 16 प्रतिशत जल्दी स्ट्रोक आने का खतरा रहता है. हालांकि, इसके पीछे कारण क्या है, इसके बारे में अभी तक पूरी तरह पता नहीं चला है. रिसर्च में इस बात का पता चला है कि ब्लड टाइप A1 क्लॉटिंग फैक्टर्स या अन्य मैकेनिज्म को इफेक्ट कर सकता है. यही कारण है कि इससे स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है.

क्या कहा एक्सपर्ट ने?

स्टडी के को-प्रिंसिपल इन्वेस्टिगेटर स्टीवन जे. किटनर (Steven J. Kittner), एमडी, एमपीएच, यूनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड स्कूल ऑफ मेडिसिन (UMSOM) में न्यूरोलॉजी के प्रोफेसर और यूनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड मेडिकल सेंटर में न्यूरोलॉजिस्ट ने कहा कि “जल्दी स्ट्रोक आने वाले लोगों की संख्या बढ़ रही है. ऐसे लोगों के लिए इस जानलेवा घटना से मरने की संभावना ज्यादा होती है, और जो बच जाते हैं उन्हें दशकों तक विकलांगता का सामना करना पड़ सकता है. इसके बावजूद, शुरुआती स्ट्रोक के कारणों पर बहुत कम रिसर्च हुई है.” इस तरह की स्टडी इस बात को और ज्यादा संभावना जताती है कि जेनेटिक्स, जिसमें ब्लड ग्रुप का टाइप भी शामिल है, स्ट्रोक के खतरे को कम या ज्यादा करने में अहम भूमिका निभाती है, खासकर कम उम्र में. शोधकर्ताओं को उम्मीद है कि ये जानकारियां जोखिम वाले व्यक्तियों की जल्द पहचान करने में मदद करेंगी और भविष्य में अधिक टार्गेटेड प्रिवेंशन स्ट्रैटेजी तक ले जाएंगी.

ये भी पढ़ें: PM Modi Work Routine: 4 बार सीएम और 3 बार पीएम नरेंद्र मोदी नहीं ली एक भी छुट्टी, इसका सेहत पर क्या पड़ता है असर?

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

[ad_2]

अर्जुन कपूर की बहन अंशुला की इंगेजमेंट में सजा सितारों का मेला

[ad_1]

अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर की सगाई में शनाया कपूर को भी देखा गया. रेड आउटफिट में एक्ट्रेस बला की खूबसूरत लग रही थीं. पैप्स ने इस स्पेशल ओकेशन पर एक्ट्रेस को बहुत परफेक्ट तरीके से कैप्चर किया है.

अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर की सगाई में शनाया कपूर को भी देखा गया. रेड आउटफिट में एक्ट्रेस बला की खूबसूरत लग रही थीं. पैप्स ने इस स्पेशल ओकेशन पर एक्ट्रेस को बहुत परफेक्ट तरीके से कैप्चर किया है.

रेड हेवी डिजाइनर आउटफिट में शनाया कपूर इतनी खूबसूरत लग रही थीं कि उनसे नजरें हटा पाना मुश्किल है. इसके साथ उन्होंने ग्लौसी मेकअप और खुले बालों के साथ अपना लुक कंप्लीट किया. कंट्रास्टिंग ज्वैलरी में उनका ओवरऑल लुक बहुत प्यारा लग रहा है.

रेड हेवी डिजाइनर आउटफिट में शनाया कपूर इतनी खूबसूरत लग रही थीं कि उनसे नजरें हटा पाना मुश्किल है. इसके साथ उन्होंने ग्लौसी मेकअप और खुले बालों के साथ अपना लुक कंप्लीट किया. कंट्रास्टिंग ज्वैलरी में उनका ओवरऑल लुक बहुत प्यारा लग रहा है.

शनाया के बाद एक्ट्रेस की मां महीप कपूर ने भी खूबसूरती से इवेंट में चार–चांद लगा दिए. बेटी की तरह ही उन्होंने भी रेड आउटफिट में चार– चांद लगा दिए. इसके साथ ही उनके बेटे जहान कपूर को भी अंशुला की सगाई में देखा गया.

शनाया के बाद एक्ट्रेस की मां महीप कपूर ने भी खूबसूरती से इवेंट में चार–चांद लगा दिए. बेटी की तरह ही उन्होंने भी रेड आउटफिट में चार– चांद लगा दिए. इसके साथ ही उनके बेटे जहान कपूर को भी अंशुला की सगाई में देखा गया.

वरुण धवन के भाई रोहित धवन ने भी इवेंट में पहुंचकर लाइमलाइट अपने नाम की. पत्नी जाह्नवी देसाई संग पैपराजी ने उन्हें स्टाइलिश अंदाज में स्पॉट किया. कपल ने भी पैप्स के सामने जमकर पोज दिए.

वरुण धवन के भाई रोहित धवन ने भी इवेंट में पहुंचकर लाइमलाइट अपने नाम की. पत्नी जाह्नवी देसाई संग पैपराजी ने उन्हें स्टाइलिश अंदाज में स्पॉट किया. कपल ने भी पैप्स के सामने जमकर पोज दिए.

बहन की सगाई में अर्जुन कपूर भी बन–ठन कर पैप्स के सामने नजर आएं. वायरल तस्वीरों में उनका ये डैशिंग अंदाज फैंस को बहुत पसंद आ रहा है. पर्पल कलर के स्टाइलिश कुर्ते में अर्जुन कपूर बेहद हैंडसम लग रहे हैं.

बहन की सगाई में अर्जुन कपूर भी बन–ठन कर पैप्स के सामने नजर आएं. वायरल तस्वीरों में उनका ये डैशिंग अंदाज फैंस को बहुत पसंद आ रहा है. पर्पल कलर के स्टाइलिश कुर्ते में अर्जुन कपूर बेहद हैंडसम लग रहे हैं.

अर्जुन कपूर के करीबी दोस्त और कॉस्टयूम डिजाइनर कुणाल रावल ने भी अंशुला कपूर के इंगेजमेंट में शिरकत की. पत्नी संग उनका ये स्टाइलिश अंदाज फैंस के दिल में अपनी जगह बना रहा है.

अर्जुन कपूर के करीबी दोस्त और कॉस्टयूम डिजाइनर कुणाल रावल ने भी अंशुला कपूर के इंगेजमेंट में शिरकत की. पत्नी संग उनका ये स्टाइलिश अंदाज फैंस के दिल में अपनी जगह बना रहा है.

तो वहीं प्रेग्नेंसी रयूमर्स के बीच सोनम कपूर को भी पैप्स ने स्टाइलिश आउटफिट के साथ स्पॉट किया. एक्ट्रेस ने फ्यूजन वेयर कैरी किया था. एक बार फिर उन्होंने अपने जबरदस्त फैशन सेंस ये साबित किया कि उन्हें फैशन आइकन क्यों कहा जाता है.

तो वहीं प्रेग्नेंसी रयूमर्स के बीच सोनम कपूर को भी पैप्स ने स्टाइलिश आउटफिट के साथ स्पॉट किया. एक्ट्रेस ने फ्यूजन वेयर कैरी किया था. एक बार फिर उन्होंने अपने जबरदस्त फैशन सेंस ये साबित किया कि उन्हें फैशन आइकन क्यों कहा जाता है.

Published at : 03 Oct 2025 09:43 AM (IST)

[ad_2]

Arattai ऐप के बाद अब Zoho के Ulaa ब्राउजर का जलवा, ऐप स्टोर में टॉप पर पहुंचा, जानें खासियत

[ad_1]


Arattai ऐप के बाद अब जोहो कॉर्पोरेशन का Ulaa ब्राउजर अपना जलवा बिखेर रहा है. भारत में बना यह वेब ब्राउजर ऐप्पल ऐप स्टोर और गूगल प्ले स्टोर में टॉप पर पहुंच गया है. Arattai ऐप जहां WhatsApp के विकल्प के तौर पर देखी जा रही है, वहीं Ulaa ब्राउजर अपनी कैटेगरी में गूगल क्रोम और आईफोन पर सफारी ब्राउजर को टक्कर दे रहा है. प्राइवेसी पर खास फोकस वाला यह ब्राउजर एंड्रॉयड, iOS, विंडोज, मैक और Linux जैसे सभी प्लेटफॉर्म के लिए अवेलेबल है.

यूजर्स की प्राइवेसी का खास ध्यान

जोहो का Ulaa ब्राउजर गूगल क्रोम की तरह क्रोमियम पर ही बना है, लेकिन इसमें यूजर्स प्राइवेसी का विशेष ख्याल रखा गया है. गूगल क्रोम जहां एड दिखाने के लिए यूजर का डेटा कलेक्ट करता है, वहीं Ulaa न तो यूजर्स डेटा कलेक्ट करता है और न ही इसे बेचता है. जोहो ने कहा कि इसके स्टेट-ऑफ-द-आर्ट फीचर्स यह सुनिश्चित करते हैं कि आपकी पर्सनल जानकारी गोपनीय रहे और आपके ऑनलाइन फुटप्रिंट विज्ञापनदाताओं की नजरों में न आएं. यह ब्राउजर बिल्ट-इन एड ब्लॉकर्स के साथ आता है, जो आपके ब्राउजिंग एक्सपीरियंस को आसान और सुरक्षित बनाता है.

सरकार से अवॉर्ड जीत चुका है यह ब्राउजर

Ulaa ब्राउजर ने इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी मंत्रालय की तरफ से आयोजित इंडियन वेब ब्राउजर डेवलपमेंट चैलेंज को जीता था. इस चैलेंज में सरकार ने भारतीय कंपनियों से वर्ल्ड क्लास ब्राउजर तैयार करने को कहा था. Ulaa ब्राउजर में वर्क, पर्सनल, किड्स, डेवलपर्स और ओपन सीजन समेत कई प्रोफाइल मोड मिलते हैं. वर्क मोड में जहां खास तौर पर एंटरप्राइज यूजर्स के लिए बनाया गया है, वहीं डेवलपर मोड को प्रोफेशनल वेब डेवलपर्स और टेस्टर के लिए तैयार किया गया है.

Arattai ऐप ने भी मचाई थी धूम

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की अपील के बाद Arattai ऐप अचानक से पॉपुलर हो गई. 2021 में लॉन्च हुई व्हाट्सऐप जैसे फीचर्स वाली इस ऐप को लाखों की संख्या में लोग डाउनलोड कर रहे हैं और यह भी ऐप स्टोर पर टॉप पर पहुंच गई थी. 

ये भी पढ़ें-

कब लॉन्च होगा 200MP वाला Vivo V60e 5G? लॉन्च डेट हो गई कंफर्म, मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

[ad_2]

Live: दूसरे दिन का खेल शुरू, 9 साल का इंतजार खत्म करना चाहेंगे केएल राहुल; गिल के साथ क्रीज पर

[ad_1]

भारत बनाम वेस्टइंडीज पहला टेस्ट अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. गुरुवार को टॉस जीतकर वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह की घातक गेंदबाजी के आगे वेस्टइंडीज के टॉप बल्लेबाज धराशाई हो गए, पहली पारी में पूरी टीम 162 रन पर सिमट गई. जवाब में पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 2 विकेट खोकर 121 रन बना लिए हैं. केएल राहुल (53*) अर्धशतक लगाकर शुभमन गिल (18*) के साथ नाबाद हैं, वह दूसरे दिन भारत की पारी को आगे बढ़ाएंगे.

पहले दिन के शुरूआती 2 सेशन तक वेस्टइंडीज की पारी 162 पर समाप्त हो गई थी. तीसरे सेशन में भारत की पहली पारी शुरू हुई. केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने पहले विकेट के लिए 68 रनों की साझेदारी की, जायसवाल 36 रन बनाकर आउट हुए. साई सुदर्शन ने एक बार फिर निराश किया, वह 7 रन बनाकर आउट हुए. चौथे नंबर पर आए कप्तान शुभमन गिल ने राहुल के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 72 रनों की साझेदारी कर ली है, जो आज दूसरे दिन भी जारी रहेगी.

केएल राहुल की निगाहें भारत में दूसरे शतक पर

केएल राहुल 53 रन बनाकर नाबाद हैं, वह चाहेंगे कि इस पारी को शतक तक पहुंचाया जाए. इससे पहले उन्होंने भारत में एकमात्र टेस्ट शतक 2016 में लगाया था, तब इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने 199 रन बनाए थे. उसके बाद से वह भारत में टेस्ट शतक नहीं लगा पाए हैं.

मोहम्मद सिराज ने लिए 4 विकेट

पहले दिन मोहम्मद सिराज की शानदार गेंदबाजी देखने को मिली, पहले ही सेशन में सिराज ने 3 विकेट चटका दिए थे. सिराज ने पहली पारी में 14 ओवरों के स्पेल में 40 रन देकर 4 विकेट लिए. जसप्रीत बुमराह ने 3 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. 2 विकेट स्पिनर कुलदीप यादव को और 1 विकेट वाशिंगटन सुंदर को मिला.

भारत की प्लेइंग 11

यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज.

वेस्टइंडीज की प्लेइंग 11

तेजनारायण चंद्रपॉल, जॉन कैंपबेल, एलिक एथनाज, ब्रैंडन किंग, शाई होप (विकेट कीपर), रोस्टन चेज़ (कप्तान), जस्टिन ग्रीव्स, जोमेल वारिकन, खैरी पियरे, जोहान लेने, जायडेन सील्स.

[ad_2]

नई शिक्षा नीति का असर, क्या अब बिना कोचिंग Crack होगा JEE और NEET?

[ad_1]


भारत में जेईई और नीट जैसी प्रवेश परीक्षाएं लाखों छात्रों के लिए एक सपने की तरह होती हैं. ये परीक्षाएं इंजीनियरिंग और मेडिकल जैसे प्रतिष्ठित क्षेत्रों में प्रवेश के लिए जरूरी हैं. लेकिन इन परीक्षाओं की कठिनाई और कॉम्पिटिशन इतनी ज्यादा है कि ज्यादातर छात्र इनकी तैयारी के लिए महंगी कोचिंग क्लासेस का सहारा लेते हैं. धीरे-धीरे कोचिंग एक ऑप्शन नहीं बल्कि जरूरत बन गई है. कोचिंग पर बढ़ती निर्भरता ने कई समस्याएं भी पैदा की हैं, जैसे मेंटल स्ट्रेस, पारिवारिक दबाव, आत्महत्या के मामले, आगजनी की घटनाएं और कोचिंग संस्थानों की अव्यवस्था.

ऐसे हालात को देखते हुए सरकार ने एक अहम कदम उठाया है. अब केंद्र सरकार जेईई और नीट जैसी परीक्षाओं की कठिनाई के स्तर की समीक्षा करने जा रही है. इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि ये परीक्षाएं कक्षा 12 के अनुसार हों और छात्र बिना कोचिंग के सिर्फ स्कूल की पढ़ाई से ही इन परीक्षाओं को पास कर सकें. 

क्या है सरकार का नया प्लान?

सरकार ने एक विशेषज्ञ समिति बनाई है, जिसका काम  जेईई और नीट जैसी प्रवेश परीक्षाओं की कठिनाई का स्तर जांचना है और यह देखना कि क्या ये परीक्षाएं कक्षा 12 के सिलेबस के मुताबिक हैं या नहीं, इस समिति को जून 2025 में गठित किया गया था. समिति में कई बड़े शिक्षा संस्थानों के विशेषज्ञ और स्कूल प्रतिनिधि शामिल हैं. इसका नेतृत्व उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी कर रहे हैं. 

क्यों जरूरी है यह समीक्षा?

पिछले कुछ साल में यह देखा गया है कि ज्यादातर छात्र जेईई और नीट के लिए कोचिंग पर निर्भर हो गए हैं. कोचिंग संस्थानों का बोझ और दबाव छात्रों की मेंटल हेल्थ पर असर डाल रहा है. इसके अलावा आत्महत्या जैसे गंभीर मामले भी सामने आए हैं, खासकर कोटा जैसे शहरों से, वहीं डमी स्कूल यानी सिर्फ कोचिंग के लिए बनाए गए फॉर्मल स्कूल छात्रों के संपूर्ण विकास को रोक रहे हैं. यह पूरा कदम नई शिक्षा नीति की सोच से जुड़ा है, जिसका उद्देश्य शिक्षा को समझ आधारित बनाना, हर छात्र की प्रतिभा को उभारना और उन्हें रचनात्मक तथा व्यावहारिक सोच के लिए प्रेरित करना है. 

यह भी पढ़ें: आईबीपीएस पीओ मेन्स एडमिट कार्ड जारी, जानें कैसे कर सकते हैं इसे डाउनलोड

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

देश चुनौतियों से नहीं… ताजी बनी सड़क पर दारूबाज शख्स ने चला दी मोटरसाइकिल, वीडियो वायरल

[ad_1]


भारत में आमतौर पर खराब सड़कों को लेकर लोग परेशान रहते हैं. शहर से लेकर गांव तक आये द‍िन खराब सड़कें हजारों एक्सीडेंट का कारण बनती है. खराब सड़कों की वजह से कई बार तो लोगों की मौत तक हो जाती है. ऐसे में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो और वायरल हो रहा है जिसे देखकर हर कोई हैरान और गुस्से द‍िख रहा है. दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक आदमी नई बनी सड़क जो अभी तक पूरी तरह सुखी भी नहीं थी. उस सड़क पर मोटरसाइकिल चला कर निकल जाता है . जिससे पूरी नई बनी सड़क पर टायर के निशान बन जाते हैं और सड़क खराब हो जाती है. वहीं जिस शख्स ने नई बनी सड़क पर मोटरसाइकिल चलाई वह नशे में धुत बताया जा रहा है. सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को देखकर काफी भड़क रहे हैं और तरह-तरह के कमेंट भी कर रहे हैं. 

वीडियो में क्या दिखा?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @𝙼𝚛 𝚃𝚢𝚊𝚐𝚒 नाम के अकाउंट से शेयर किए गए, इस वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि एक आदमी नई ताजा बनी सड़क से तेज रफ्तार में अपनी मोटरसाइकिल निकाल देता है. जिसके चलते पूरी सड़क खराब हो जाती है. वहीं बाइक चालक को भी पूरी तरह नशे में धुत होता है. इसके अलावा वीडियो वायरल होने के बाद वीडि‍यो से सोशल मीडि‍या यूजर्स बाइक के नंबर निकाल लिए. बाइक नंबरों के अनुसार यह मामला इंदौर का बताया जा रहा है और वह बाइक मोहम्मद जब्बार के नाम पर बताई जा रही है. एक सोशल मीडिया यूजर ने बाइक की डिटेल भी शेयर की जिसके अनुसार बाइक का इंश्योरेंस भी समाप्त हो चुका है. 

सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शन 

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्‍स पर लोग वीड‍ियो को लेकर जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कई लोग तो वीडियो को देखकर काफी नाराज हो रहे हैं और मांग कर रहे हैं कि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त की कार्रवाई की जानी चाहिए. वहीं एक यूजर ने वीडियो ल‍िखा कि‍ देश चुनौतियों से नहीं… भरा हुआ है. इसके अलावा एक यूजर ल‍िखता है क‍ि सड़क सुरक्षा को नजरअंदाज करना अब गंभीर अपराध बन चुका है, नशे में वाहन चलाना किसी भी नागरिक के लिए खतरे की घंटी हो सकती है.  एक यूजर ने तो वीडियो बनाने वाली पर ही गुस्सा द‍िखा दिया और लिखा कि इस तरह वीडियो बनाने से अच्छा उस बाइक सवार को रोक कर पीटना चाहिए. वहीं एक और यूजर लिखता है कि वैसे ही पहले देश में सड़कें सही से नहीं बनती है और फ‍िर जब बनती है तो इस तरह से कुछ लोग खराब कर देते हैं. ऐसे ही लोगों की वजह से जनता परेशान रहती है.

ये भी पढ़ें- बहू है या चुड़ैल! सास को बाल पकड़कर घसीटा और मारने लगी थप्पड़, वायरल वीडियो देखकर उड़ जाएंगे होश


रूस से तेल लेकर भारत आ रहा जहाज, बीच रास्ते में किसने पकड़ लिया कैप्टन, अब चलेगा केस, मगर क्यों

[ad_1]


फ्रांस के अटलांटिक तट के पास पकड़े गए रूसी बेड़े से जुड़े एक तेल टैंकर के कप्तान के खिलाफ फरवरी में मुकदमा चलाया जाएगा, क्योंकि चालक दल कथित तौर पर जांच में सहयोग करने से इनकार कर रहा था. यह जानकारी गुरुवार को फ्रांस के अभियोजक ने दी.

बंदरगाह शहर ब्रेस्ट के अभियोजक स्टीफन केलेनबर्जर के अनुसार, मंगलवार को हिरासत में लिए गए दो चीनी चालक दल के सदस्य- कप्तान और ‘चीफ मेट’ को पुलिस हिरासत से रिहा कर दिया गया. हालांकि ‘चीफ मेट’ को बिना किसी आरोप के छोड़ा गया.

केलेनबर्जर ने oदी ये जानकारी

केलेनबर्जर ने बताया कि अटलांटिक समुद्री प्रीफेक्ट द्वारा न्यायिक अधिकारियों को सूचित किए जाने के बाद चालक दल के सहयोग न करने पर प्रारंभिक जांच शुरू हुई. चालक दल यह भी स्पष्ट नहीं कर पाया कि जहाज किस देश का है. जब जहाज की बताई गई राष्ट्रीयता और वास्तविक राष्ट्रीयता में गड़बड़ देखी गई, तो फ्रांसीसी नौसेना ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुसार जहाज पर चढ़ाई की.

फ्रांसीसी नौसेना ने पाया कि यह जहाज रूस से भारत जा रहा था और उस पर किसी देश का ध्वज नहीं था. जहाज में बड़ी मात्रा में तेल की खेप थी. कप्तान को 23 फरवरी को ब्रेस्ट में मुकदमे के लिए बुलाया गया है. उन्हें एक साल तक की जेल और 150,000 यूरो (लगभग 176,000 अमेरिकी डॉलर) जुर्माने की सजा हो सकती है.

रूस और शैडो बेड़े का संबंध

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि यह टैंकर रूस के कथित शैडो बेड़े का हिस्सा हो सकता है. ऐसे पुराने टैंकरों का मालिकाना हक स्पष्ट नहीं होता, और यूक्रेन युद्ध के कारण पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों से बचने के लिए इनका इस्तेमाल किया जा सकता है.

मैक्रों ने यह भी कहा कि यह टैंकर डेनमार्क के ऊपर ड्रोन उड़ानों से जुड़े मामले में शामिल हो सकता है, क्योंकि यह पिछले सप्ताह डेनमार्क के तट से गुजर रहा था. उन्होंने स्पष्ट किया कि अभी जांच जारी है और दोनों घटनाओं के बीच स्पष्ट संबंध नहीं बताया जा सकता.

समुद्री यातायात निगरानी वेबसाइट के अनुसार, टैंकर ‘पुष्पा’ या ‘बोराके’ नामक जहाज 20 सितंबर को सेंट पीटर्सबर्ग के पास रूसी तेल टर्मिनल से रवाना हुआ था. यह डेनमार्क के तट से गुजरा और वर्तमान में फ्रांस के पश्चिमी बंदरगाह सेंट-नजायर के पास रुका है. जहाज का नाम कई बार बदल चुका है और इस पर पश्चिम अफ्रीकी देश बेनिन का ध्वज लगा है. इसे यूरोपीय संघ के रूस विरोधी प्रतिबंधों के तहत लक्षित किया गया है.

रूस की आई प्रतिक्रिया

रूसी राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा कि उन्हें जहाज के बारे में कोई जानकारी नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि कई देश रूस के खिलाफ ‘उकसाने वाली कार्रवाई’ कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें-

Russia-Pakistan Defence Deal: जिस JF-17 थंडर लड़ाकू विमान के लिए रूस पाकिस्तान को देगा इंजन, जानें वो कितना ताकतवर, क्यों डील से भारत परेशान?

[ad_2]

Tata Capital IPO: आज से एंकर निवेशकों के लिए खुल रहा Tata Capital का IPO, चेक करें GMP

[ad_1]


Tata Capital IPO: टाटा ग्रुप की NBFC कंपनी टाटा कैपिटल (Tata Capital IPO) का आईपीओ आज 3 अक्टूबर को एंकर निवेशकों के लिए ओपन हो रहा है. जबकि रिटेल निवेशकों के लिए यह सोमवार, 6 अक्टूबर को खुलेगा और बुधवार, 8 अक्टूबर को इश्यू बंद होगा. वैसे तो कंपनी इस आईपीओ के जरिए 15,512 करोड़ रुपये जुटाने का टारगेट लेकर चल रही है. इनमें से 4641.6 करोड़ रुपये एंकर निवेशकों से जुटाने की कोशिश की जाएगी.

एंकर निवेशकों में ये हो सकते हैं शामिल

बताया जा रहा है कि कंपनी के एंकर निवेशकों में ICICI प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड, HDFC म्यूचुअल फंड, Axis AMC और सरकारी बीमा कंपनी शामिल हैं. हालांकि, कंपनी की तरफ से इस बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं दी गई है. एंकर निवेशकों को क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बॉयर्स (QIB) भी कहा जाता है. इनमें आमतौर पर कोई संस्थान, म्यूचुअल फंड या पेंशन फंड शामिल होते हैं. इन्हें आईपीओ खुलने से एक दिन पहले शेयर अलॉट किए जाते हैं ताकि रिटेल निवेशकों को आईपीओ में निवेश के लिए भरोसा दिलाया जा सके. एंकर निवेशक बड़ी मात्रा में आईपीओ के लिए शेयर्स खरीदते हैं. 

करोड़ों के बेचे जाएंगे शेयर

टाटा कैपिटल के इस आईपीओ में कंपनी 6,846 करोड़ रुपये के 21 करोड़ नए शेयर जारी करेगी और ऑफर-फॉर-सेल (OFS) के जरिए 8,665.87 करोड़ रुपये के 26.58 करोड़ शेयर जारी करेगी. बताया जा रहा है कि OFS में टाटा संस 23 करोड़ शेयर और इंटरनेशनल फाइनेंस कॉरपोरेशन 3.58 करोड़ शेयर बेचने की तैयारी में है.

आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 310-326 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है. रिटेल निवेशकों को 46 शेयरों के एक लॉट में बोली लगानी होगी. इसके लिए कम से कम 14,996 रुपये का निवेश आवश्यक है. आईपीओ में निवेशक निवेशक अधिकतम 13 लॉट के लिए आवेदन कर सकते हैं. 9 अक्टूबर को शेयर अलॉट किए जा सकते हैं और बीएसई व एनएसई दोनों पर शेयरों की संभावित लिस्टिंग सोमवार, 13 अक्टूबर को हो सकती है. 

 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें: 

IPO लाने से पहले कानूनी पचड़े में फंसी कंपनी, आज से खुल रहा है इश्यू; जानें क्या है मामला? 

[ad_2]

क्या इंस्टाग्राम सुनती है आपकी बातें? कंपनी के सीईओ ने खुद कर दिया खुलासा, पता चली यह बात

[ad_1]


आपने आमतौर पर लोगों को कहते हुए सुना होगा कि इंस्टाग्राम आपकी सारें बातें सुनती है और आप जिस भी बारे में बातचीत करते हैं, आपको उसी से जुड़ा विज्ञापन देखने को मिलता है. अब खुद इंस्टाग्राम के प्रमुख एडम मोस्सेरी ने इसे लेकर अपनी बात रखी है. उन्होंने इस बात को अफवाह बताते हुए कहा कि अगर ऐसा होता तो यह यूजर्स की प्राइवेसी का गंभीर उल्लंघन है. अगर मेटा फोन के माइक्रोफोन से कुछ सुन रही होती तो यूजर्स को इसका पता चल जाता क्योंकि इस कारण बैटरी जल्दी डिस्चार्ज होती और फोन में माइक्रोफोन इंडिकेटर लाइट ऑन रहती. 

मोस्सेरी की पत्नी को भी था शक

यह अफवाह लंबे समय से चली आ रही है कि मेटा फोन के माइक के जरिए यूजर्स की बातें सुन रही हैं और इसी के आधार पर टारगेटेड विज्ञापन दिखाए जाते हैं. मोस्सेरी ने बताया कि उनकी पत्नी ने भी इसे लेकर सवाल किया था. हालांकि, मेटा इन आरोपों को खारिज करती आई है. पिछले कई सालों में खुद मेटा चीफ मार्क जुकरबर्ग भी इसे लेकर सफाई दे चुके हैं.

यूजर की जरूरत के विज्ञापन कैसे दिखाती है इंस्टाग्राम

फेसबुक और इंस्टाग्राम समेत मेटा की ऐप्स पर यूजर्स को ऐसे विज्ञापन दिखाए जाते हैं, जो उनकी जरूरत से बिल्कुल मैच होते हैं. अगर मेटा यूजर की बात नहीं सुन रही है तो फिर यह कैसे संभव है? मोस्सेरी ने इसका जवाब देते हुए कहा कि यह एल्गोरिद्म के कारण संभव है. उन्होंने कहा कि एडवरटाइजिंग देने वाली कंपनियां अपनी वेबसाइट पर आने वाले यूजर्स का डेटा मेटा के साथ शेयर करती हैं. इसके बाद मेटा उसकी प्रोफाइलिंग करती है और फिर ऐसे यूजर्स देखे जाते हैं, जिनके इंटरेस्ट सेम होते हैं. मोस्सेरी ने यह भी बताया कि कई बार लोग कई बार ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर विज्ञापनों को ज्यादा नोटिस करने लगते हैं, जिससे उन्हें लगता है कि सर्विलांस हो रहा है. 

ये भी पढ़ें-

कब लॉन्च होगा 200MP वाला Vivo V60e 5G? लॉन्च डेट हो गई कंफर्म, मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

[ad_2]

ट्रेन बाद में चलाऊंगा पहले तेरी… पटरी पर खड़ा हो गया शराबी, लोको पायलट ने की धुनाई

[ad_1]


आजकल इंटरनेट पर हर दिन कुछ न कुछ ऐसा देखने को मिल जाता है, जो या तो हंसी ला देता है या फिर हैरान कर देता है.सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे X, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर वायरल कंटेंट की बरसात सी आ गई है. खासकर जब कोई वीडियो आम जनता से जुड़ा हो या फिर किसी सामाजिक मुद्दे पर हो, तो वो चुटकी में वायरल हो जाता है. इसी कड़ी में इन दिनों एक वीडियो ने इंटरनेट पर खूब धमाल मचा रखा है. यह वीडियो ट्रेन से जुड़ा हुआ है, लेकिन इसमें न कोई ट्रेवल की कहानी है और न ही किसी स्टेशन पर झगड़ा या डांस रील. यह वीडियो एक लोको पायलट और एक शराबी की टक्कर का है. जिसमें लोको पायलट ने दिखाया कि सिर्फ ट्रेन चलाना ही नहीं आता, बल्कि वक्त आने पर सबक सिखाना भी आता है. 

क्या है वीडियो में?

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक नशे में धुत आदमी रेलवे ट्रैक पर जा खड़ा होता है. ऐसा करना न सिर्फ उसकी जान के लिए खतरा था, बल्कि ट्रेन में सफर कर रहे सैकड़ों यात्रियों की सुरक्षा के लिए भी एक बड़ा जोखिम था. लोको पायलट ने जैसे ही देखा कि कोई शख्स ट्रैक पर खड़ा है, उसने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकी, लेकिन इसके बाद जो हुआ, वो आज तक शायद ही किसी ने देखा हो. लोको पायलट ने ट्रेन से उतरते ही उस शराबी की जमकर धुनाई कर दी. इसके बाद यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग कह रहे हैं कि लोको पायलट के मन में आया होगा कि ट्रेन बाद में चलाऊंगा, पहले तेरी खबर ले लूं. कई यात्रियों ने इस पूरे सीन को मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया और देखते ही देखते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. 

लोगों के सोशल मीडिया कमेंट

इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं. कुछ लोगों का कहना है कि लोको पायलट ने सही किया, क्योंकि ऐसे गैर-जिम्मेदार लोगों को सबक सिखाना जरूरी है.वहीं कुछ लोग इसे मनोरंजन की नजर से देख रहे हैं और मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर लिखता है कि लोको पायलट नहीं, रियल लाइफ का हीरो है ये, तो वही दूसर यूजर कमेंट करता है कि ऐसे पियक्कड़ों को ऐसे ही सबक मिलना चाहिए. इसके अलावा एक यूजर ने बोला सरकारी कर्मचारी का गुस्सा पहली बार इतने सही मौके पर देखा. 

यह भी पढ़ें: चाचा उम्र का लिहाज करो! छत पर चाची संग बूढ़े चाचा ने जमकर लगाए ठुमके- वीडियो हो रहा वायरल