‘बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ नहीं हो रही हिंसा’, मोहम्मद यूनुस ने भारत पर लगा दिया ये आरोप

[ad_1]


बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस ने अपने देश में अल्पसंख्यकों, विशेषकर हिंदुओं के खिलाफ हिंसा के आरोपों को पूरी तरह गलत ठहराया है. यूनुस का कहना है कि उनके देश में हिंदुओं और मंदिरों को निशाना बनाने की कोई सच्चाई नहीं है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चिंता को उन्होंने जानकारी की कमी से जोड़ा और यह भी कहा कि भारत में फैल रही ऐसी खबरें झूठ पर आधारित हैं. यूनुस ने यह बातें पत्रकार महदी हसन के साथ इंटरव्यू में कही.

यूनुस ने बताया कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले की लगातार खबरें फैली हैं, जबकि वास्तविकता में ऐसा कुछ नहीं हुआ. उन्होंने कहा, “भारत की मीडिया से फर्जी खबरें फैल रही हैं. यह सब झूठ पर आधारित है और बांग्लादेश में कोई हिंदू विरोधी हिंसा नहीं हो रही.” यूनुस ने यह भी कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप बांग्लादेश की जमीनी हकीकत नहीं जानते और उनकी टिप्पणियों में कोई सच्चाई नहीं है.

चुनावी प्रक्रिया पर क्या बोले यूनुस?

इसके अलावा यूनुस ने अपने राजनीतिक विरोध और चुनावी प्रक्रिया पर भी बात की. उन्होंने कहा कि उनके देश में आबादी के एक वर्ग जल्दी चुनाव चाहता है, जबकि दूसरे वर्ग का मानना है कि स्थिरता और स्वच्छ शासन को प्राथमिकता दी जानी चाहिए. यूनुस ने यह भी कहा कि लोग चाहते हैं कि वह अगले पांच से दस साल तक पद पर बने रहें. उन्होंने अंतरिम सरकार की 18 महीने की समय-सीमा का बचाव करते हुए कहा कि यह देश को भ्रष्टाचार और अस्थिरता के पुराने चक्र में लौटने से रोक सकती है.

‘देश में स्थिरता बनाए रखना प्राथमिकता’

यूनुस की ये टिप्पणियां बांग्लादेश में वर्तमान राजनीतिक स्थिति और अंतरराष्ट्रीय चिंताओं के बीच संतुलन बनाने का प्रयास प्रतीत होती हैं. उनका कहना है कि उनकी प्राथमिकता देश में स्थिरता बनाए रखना और अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है, जबकि झूठी खबरों और गलतफहमियों को तुरंत दूर किया जाना चाहिए.

ये भी पढ़ें-

पाकिस्तान के पांच F-16 और JF-17 फाइटर जेट हुए तबाह, ऑपरेशन सिंदूर को लेकर एयरफोर्स चीफ एपी सिंह का बड़ा खुलासा

[ad_2]

कनिका कपूर की 10 ग्लैमरस तस्वीरें: 47 की उम्र में भी सुपरफिट हैं ‘बेबी डॉल’ सिंगर

[ad_1]

कनिका कपूर की 10 ग्लैमरस तस्वीरें: 47 की उम्र में भी सुपरफिट हैं ‘बेबी डॉल’ सिंगर, हुस्न देख खो बैठेंगे होश

[ad_2]

Video: रावण बने इन बच्चों ने एक्टिंग से स्टेज पर लगा दी आग, फेस एक्सप्रेशन देख हैरान रह गए लोग

[ad_1]


Social Media Viral Video: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ छोटे-छोटे बच्चे रावण की भूमिका को बखूबी निभाते हुए नजर आ रहे हैं और उनकी एक्टिंग इतनी प्रभावशाली है कि सोशल मीडिया पर उन्हें बॉलीवुड एक्टर से भी बेहतर बताया जा रहा है. उनके इस अभिनय का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिस पर लोगों के कई पॉजिटिव कमेंट्स आ रहे हैं.

बच्चे मंच पर रावण की एक्टिंग करते नजर आए

हालांकि, ये वीडियो कहां का है इसकी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है. वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ बच्चे रावण के किरदार में सजे हुए हैं. उन्होंने सिर पर बड़ा सा मुकुट पहना हुआ है और साथ ही साथ शरीर पर चमकदार कपड़े पहने हुए हैं.  

बच्चे एक मंच पर डांस और एक्टिंग करते हुए नजर आ रहे हैं और उनके डायलॉग इतने सटीक हैं कि देखने वाले उन्हें देखते ही रह जाए. आगे वीडियो में देखा गया है कि बच्चे न सिर्फ डांस करते हैं, बल्कि रावण के किरदार को जीवंत कर रहे हैं. उनकी आंखों में चमक और उनके हाव-भाव में रावण जैसी शक्ति सब साफ नजर आ रही है.

लोगों ने बच्चों के अभिनय की बड़ी सराहना की

नीचे बैठे दर्शक भी उनके इस अभिनय को बड़े ही आराम से और उत्सह के साथ देख रहे होते हैं और उनके एक्सप्रेशन से साफ पता चल रहा है कि लोगों को उनका अभिनय कितना पसंद आ रहा है. सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों ने इस वीडियो को काफी शेयर किया और लोगों ने बच्चों के इस अभिनय और डांस की भी बड़ी सराहना की. वीडियो को काफी बार शेयर किया जा चुका है.


टेस्ट में एमएस धोनी का छक्कों का रिकॉर्ड टूटा, ये रहे रेड-बॉल में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले 5 भारतीय

[ad_1]

टेस्ट में एमएस धोनी का छक्कों का रिकॉर्ड टूटा, ये रहे रेड-बॉल में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले 5 भारतीय

[ad_2]

ऐप्पल को बड़ा झटका, फ्लॉप हो गया आईफोन 17 सीरीज का यह मॉडल, नहीं मिल रहे ग्राहक

[ad_1]


Apple ने पिछले महीने आईफोन 17 सीरीज लॉन्च की थी, जिसमें आईफोन 17, आईफोन एयर, आईफोन 17 प्रो और आईफोन प्रो मैक्स मॉडल शामिल थे. सीरीज को लेकर लोगों में खूब उत्साह था. प्री-बुकिंग शुरू होते ही सारे रिकॉर्ड टूट गए और मांग को देखते हुए ऐप्पल को कुछ मॉडल का प्रोडक्शन बढ़ाना पड़ा. कुछ मॉडल के लिए तो इतना क्रेज था कि प्री-बुकिंग के दौरान ही ये आउट ऑफ स्टॉक हो गए थे. हालांकि, आईफोन एयर के साथ ऐसा नहीं हुआ. इस मॉडल को कंपनी की उम्मीद से कम ग्राहक मिल रहे हैं.

आईफोन एयर की चमक पड़ी फीकी

मॉर्गन स्टेनली के एनालिस्ट का कहना है कि आईफोन 17 सीरीज के एक मॉडल को छोड़कर बाकी सबकी मजबूत मांग है. इनकी बिक्री उम्मीद से बढ़कर हो रही है. यह डेटा ऐप्पल सप्लाई चैन और ऑनलाइन स्टोर पर शिपिंग एस्टीमेट के आधार पर सामने आया है. दूसरी तरफ आईफोन एयर की मांग में मजबूती नहीं देखी जा रही. इस मांग उम्मीद से कम है और इसकी एक बड़ी वजह चीन में इस आईफोन का लॉन्च न होना है. इसकी एक और बड़ी वजह इसमें मिलने वाली छोटी बैटरी है. बैटरी को लेकर भी कुछ लोग इसे पसंद नहीं कर रहे हैं.

अब तक का सबसे पतला आईफोन है आईफोन एयर

5.6mm की मोटाई वाला आईफोन एयर ऐप्पल का अब तक का सबसे पतला मॉडल है. इसमें 6.5 इंच का Super Retina XDR OLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120z रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है. इसमें प्रो मॉडल वाला A19 Pro चिपसेट लगा है, जिसे 3nm प्रोसेस पर तैयार किया गया है. इसके रियर में 48MP का फ्यूजन कमरा और फ्रंट में 18MP का सेंटर स्टेज कैमरा मिलता है. यह केवल ई-सिम को सपोर्ट करता है और इसी वजह से इसे चीन में लॉन्च नहीं किया जा सका है. चीन में इस फोन को अभी तक रेगुलेटरी अप्रूवल नहीं मिली है. 

ये भी पढ़ें-

Youtube से जल्दी बनना है अमीर तो करें ये काम, तेजी से बढ़ जाएगी इनकम

[ad_2]

ट्रंप टैरिफ टेंशन के बीच भारत के लिए एक और झटका, कम हो गया विदेशी मुद्रा भंडार

[ad_1]


India’s Forex Reserve: भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 26 सितंबर को समाप्त हुए हफ्ते में 2.33 अरब डॉलर घटकर 700.24 अरब डॉलर पर आ गया. आरबीआई ने शुक्रवार को इस संबंध में आंकड़े जारी किए. एक सप्ताह पहले देश का कुल विदेशी मुद्रा भंडार 702.57 अरब डॉलर था, जो 39.6 करोड़ डॉलर की कमी के साथ गिरा.

विदेशी मुद्रा भंडार गिरावट

रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, मुद्रा भंडार का प्रमुख घटक मानी जाने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियां 4.39 अरब डॉलर घटकर 581.76 अरब डॉलर हो गईं. इन आस्तियों में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं में मूल्यवृद्धि या मूल्यह्रास का प्रभाव भी शामिल होता है.

हाल ही में हुई मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में RBI के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि मार्च 2025 के अंत तक भारत के विदेशी मुद्रा भंडार इतने पर्याप्त हैं कि ये 11 महीने के माल के आयात को कवर कर सकते हैं या देश के कुल बकाया बाहरी ऋण का लगभग 95.4 प्रतिशत पूरा कर सकते हैं. यह भारत की विदेशी मुद्रा स्थिति की मजबूती और वित्तीय स्थिरता को दर्शाता है.

समीक्षाधीन सप्ताह में स्वर्ण भंडार 2.24 अरब डॉलर बढ़कर 95.02 अरब डॉलर हो गया, जबकि विशेष आहरण अधिकार (SDR) 9 करोड़ डॉलर घटकर 18.78 अरब डॉलर रह गया. इसके अलावा, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष में भारत का आरक्षित भंडार 8.9 करोड़ डॉलर घटकर 4.67 अरब डॉलर हो गया.

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया कमजोर हुआ

आयातकों की डॉलर मांग और लगातार विदेशी पूंजी निकासी के चलते शुक्रवार को अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले सात पैसे गिरकर 88.78 (अस्थायी) पर बंद हुआ. विदेशी मुद्रा कारोबारियों के अनुसार, व्यापार तनाव और वैश्विक अनिश्चितताओं के कारण डॉलर के मुकाबले रुपया अपने सर्वकालिक निचले स्तर के आसपास बना हुआ है.

इसके अलावा, लगातार विदेशी पूंजी निकासी और अमेरिकी वीज़ा शुल्क वृद्धि के मुद्दे ने भी घरेलू मुद्रा पर दबाव डाला. दिनभर के कारोबार में, रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 88.68 पर खुला और 88.85 के दिन के निचले स्तर तक गया, जबकि अंत में यह पिछले बंद भाव से सात पैसे गिरकर 88.78 (अस्थायी) पर बंद हुआ.

तुलना के लिए, बुधवार को रुपया नौ पैसे की बढ़त के साथ डॉलर के मुकाबले 88.71 पर बंद हुआ था. गौरतलब है कि तीस सितंबर को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 88.80 के अपने सर्वकालिक निचले स्तर पर आ गया था. बृहस्पतिवार को गांधी जयंती और दशहरा के कारण शेयर, विदेशी मुद्रा, सर्राफा और जिंस बाजार बंद रहे.

ये भी पढ़ें: लगातार दूसरे दिन मजबूती के साथ बंद बाजार, टाटा स्टील समेत चमके 7 शेयर, जानें कौन-कौन रहे टॉप लूजर

[ad_2]

Video: गजब हाल है! नशे में चूर महिला ड्राइवर ने टैक्सी को मारी टक्कर, काटा बवाल, वीडियो वायरल

[ad_1]


Social Media Viral Video:  सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला, जो शराब के नशे में एक दम धुत नजर आ रही है. उसने अपनी कार से एक टैक्सी को टक्कर मार दी, जिसके बाद वह हंगामा मचाती नजर आ रही है. वीडियो में देखा गया है कि महिला की कार के सामने वाला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

महिला लोगों से बहस करती नजर आई

वीडियो की शुरुआत में देखा गया है कि एक महिला, जो लाल रंग की कार चला रही है. महिला एक गली में कार लेकर आती है और गली में पहले से ही एक टैक्सी पार्क हुई होती है, जिसे महिला कार से टक्कर मार देती है. टक्कर के बाद महिला स्थानीय लोगों से बहस करने लगती है.

महिला की पूरी हरकत को एक व्यक्ति रिकॉर्ड कर रहा होता है. वो महिला को नुकसान भरने के लिए कहता है, लेकिन महिला इतने नशे में होती है कि किसी की कोई बात सुनने को तैयार ही नहीं होती है. महिला कार में बैठकर बहस करती नजर आ रही है और वहीं स्थानीय लोग उसे समझाने की कोशिश करते हैं.

यूजर्स ने महिला के खिलाफ कार्रवाई की अपील की

महिला को स्थानीय लोग कार से उतरने के लिए कहते हैं, लेकिन वो किसी की कोई बात नहीं सुनती है. शराब पीकर गाड़ी चलाना बिल्कुल गलत है और महिला को देखा जा सकता है कि वो कितने नशे में चूर नजर आ रही है. वीडियो में साफ देखा गया कि महिला की गाड़ी बिल्कुल क्षतिग्रस्त हो रखी है.

 सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों के बीच बहस छिड़ गई है. वीडियो में भी लोग पुलिस को बुलाने की बात करते हैं, लेकिन अभी साफ नहीं हुआ है कि पुलिस मौके पर पहुंची या नहीं. यूजर्स ने महिला के खिलाफ कार्रवाई की अपील की. 


जीवन की कठिनाइयों से जंग जीतकर DSP बनी अंजू यादव, पढ़ें उम्मीदों और मेहनत की कहानी

[ad_1]


कभी खेतों की मेड़ पर खेलती मासूम बच्ची, कभी रसोई और जिम्मेदारियों में उलझी युवा महिला, और आज राजस्थान पुलिस की चमकदार वर्दी में खड़ी डीएसपी… यह कहानी है अंजू यादव की, जिन्होंने जीवन की हर चुनौती को अपने हौसले और मेहनत की सीढ़ी बना दिया. अंजू ने साबित कर दिया कि अगर हौसला हो तो कोई भी बाधा बड़ी नहीं होती.

हरियाणा के नारनौल जिले के छोटे से गांव धौलेड़ा में 1988 में जन्मी अंजू यादव एक किसान परिवार से आती हैं. पिता लालाराम खेती और परचून की दुकान से परिवार का भरण-पोषण करते थे, जबकि मां घर संभालती थीं. चार बेटियों के पालन-पोषण में चुनौतियां थीं, लेकिन माता-पिता ने कभी उन्हें बेटों से कमतर नहीं माना. इसी परवरिश ने अंजू को आत्मनिर्भर और मजबूत बनाया. आज यही बेटियां राजस्थान पुलिस सेवा में DSP बनकर अपने गांव और समाज के लिए प्रेरणा बन गई हैं.

जवानी में जिम्मेदारियां और मां बनने की चुनौती
21 साल की उम्र में शादी और 24 साल में मां बनने के बाद अंजू की जिंदगी में जिम्मेदारियों का पहाड़ टूट पड़ा. पति के परिवार से सपोर्ट न मिलने पर उन्होंने अपने मायके लौटकर बेटे मुकुलदीप की परवरिश संभाली. यह वह दौर था जब आम लोग अपने सपनों को त्याग देते हैं, लेकिन अंजू ने हार मानने की बजाय खुद को साबित करने की ठानी.

सरकारी स्कूल से मेहनत की शुरुआत
गांव के सरकारी स्कूल से 12वीं तक पढ़ाई करने के बाद अंजू ने डिस्टेंस मोड से ग्रेजुएशन पूरा किया. महंगी कोचिंग या बड़े स्कूल का सहारा नहीं था, केवल हौसला और लगन ही उनके साथ थी. उन्होंने शिक्षक के रूप में करियर शुरू किया और अपनी मेहनत से तीन बार सरकारी टीचर की नौकरी हासिल की.

2016 में अंजू मध्यप्रदेश के भिंड में जवाहर नवोदय विद्यालय में पढ़ाने लगीं. इसके बाद राजस्थान और दिल्ली के सरकारी स्कूलों में भी उन्होंने बच्चों को शिक्षा दी. दिल्ली में करीब पांच साल तक नौकरी करने के दौरान उन्होंने बेटे की परवरिश और बच्चों की पढ़ाई दोनों जिम्मेदारियों को साथ निभाया.

जिंदगी का सबसे कठिन मोड़
2021 में पति नित्यानंद का बीमारी के कारण निधन हो गया. अकेले बेटे और बढ़ती जिम्मेदारियों के बीच यह समय अंजू के लिए बेहद कठिन था. लेकिन इस दुख ने उन्हें कमजोर नहीं किया; बल्कि उन्होंने इसे अपनी ताकत बनाया. उसी साल उन्होंने राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) की परीक्षा का फॉर्म भरा और लगातार मेहनत करते रही.

मेहनत का फल
लगातार प्रयास और समर्पण के बाद 2023 में परिणाम आया. विधवा कोटे से अंजू ने 1725वीं रैंक हासिल की. यह उनकी मेहनत और हिम्मत का नतीजा था, जिसने दिखा दिया कि परिस्थिति चाहे जैसी भी हो, अगर प्रयास सच्चे हों तो सफलता निश्चित है.

सितंबर 2025 में DSP बनी अंजू
कड़ी मेहनत, संघर्ष और अनगिनत चुनौतियों को पार कर आखिरकार सितंबर 2025 में अंजू यादव ने राजस्थान पुलिस सेवा में DSP के रूप में शपथ ली. वर्दी पहनकर उन्होंने साबित कर दिया कि असली जीत वही है, जो हालात से लड़कर हासिल की जाए. आज अंजू न केवल अपने बेटे की प्रेरणा हैं, बल्कि हर उस महिला के लिए मिसाल हैं, जो मुश्किलों के बीच भी अपने सपनों को पूरा करना चाहती है.

यह भी पढ़ें  – DDA Patwari Recruitment 2025: DDA करेगा पटवारी के पदों पर भर्ती, इतनी मिलेगी सैलरी; जानें कब से कर पाएंगे अप्लाई

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

Video: ‘मां की गाली देगा?’, दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद को लेकर बवाल, जमकर हुई हाथापाई

[ad_1]


Delhi Metro Video: दिल्ली मेट्रो में सीट और जगह को लेकर अक्सर विवाद देखने को मिलते हैं. कभी-कभी ये झगड़े इतनी तेजी से बढ़ जाते हैं कि हाथापाई तक पहुंच जाते हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मेट्रो में दो यात्रियों के बीच गंभीर झगड़ा और हाथापाई दिखाई दे रही है.

हाथापाई देख सहमे लोग

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक नौजवान और एक अधेड़ उम्र का व्यक्ति आपस में बहस कर रहे हैं. शुरू में लड़का चिल्लाते हुए कहता है कि अंकल ने उसे गंदी गालियां दी हैं. यह बात सुनते ही दोनों आपस में भिड़ जाते हैं और कॉलर पकड़ लेते हैं. जैसे ही नौजवान हाथ उठाकर मारने की कोशिश करता है, अधेड़ उम्र का व्यक्ति उसे जोर से लात मारकर गिरा देता है. इस घटना ने मेट्रो में मौजूद बाकी यात्रियों को भी डर और सहम का एहसास दिलाया.

इसके बाद लड़के के साथ यात्रा कर रहे एक अन्य व्यक्ति ने अधेड़ उम्र के शख्स के बाल पकड़कर खींचना शुरू कर दिया. दोनों मिलकर उस व्यक्ति की धुनाई करने लगते हैं. झगड़े की आवाज सुनकर कई अन्य यात्री बीच-बचाव करने की कोशिश करते हैं. वे दोनों को अलग करने और शांत करने की कोशिश करते हैं.

सोशल मीडिया पर हुआ वायरल वीडियो

वीडियो में लड़का बार-बार चिल्लाते हुए कहता है, ‘मां की गाली देगा?’ और अधेड़ व्यक्ति पर अपना गुस्सा दिखाता है. पूरी घटना के दौरान मेट्रो की भीड़ में हलचल मची रहती है. कुछ यात्री डर के मारे पीछे हट जाते हैं, जबकि कुछ बीच-बचाव के लिए आगे आते हैं. मेट्रो में ऐसे झगड़ों से न सिर्फ यात्री परेशान होते हैं, बल्कि यात्रा का माहौल भी तनावपूर्ण बन जाता है. 


पुतिन ने ट्रंप पर लगाए डबल स्टैंडर्ड्स के आरोप, बोले- भारत पर टैरिफ लगाया और खुद खरीद रहे…

[ad_1]


रूस से कच्चा तेल खरीदने के लिए भारत पर भारी भरकम टैरिफ लगाने के यूएस प्रेजिडेंट डोनाल्ड ट्रंप के फैसले की व्लादिमीर पुतिन ने कड़ी आलोचना की है. उन्होंने अमेरिका पर ‘डबल स्टैंडर्ड’ का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि अमेरिका रूस से बड़ी मात्रा में यूरेनियम खरीदता है. पिछले साल रूस ने अमेरिका को 800 मिलियन डॉलर का यूरेनियम बेचा था और इस साल 1.2 बिलियन डॉलर तक बेचने की उम्मीद है. उन्होंने कहा कि ट्रंप खुद यूरेनियम खरीद रहे हैं और भारत पर कच्चा तेल खरदीना बंद करने के लिए दबाव बना रहे हैं.

रूस के सोची में भारत समेत 140 देशों के सिक्योरिटी और जियोपॉलिटिकल एक्सपर्ट्स के इंटरनेशनल वल्दाई फोरम में पुतिन ने यह बात कही. पुतिन ने बताया कि पूरी दुनिया में रूस अमेरिका का दूसरा सबसे बड़ा यूरेनियम सप्लायर है और इस साल वह रूस से 1.2 बिलियन डॉलर का यूरेनियम खरीदने वाला है.

800 मिलियन डॉलर का रूस से यूरेनियम खरीद चुका अमेरिका
व्लादिमीर पुतिन ने कहा, ‘न्यूक्लियर प्लांट इस्तेमाल करने वाले दुनिया के सबसे बड़ी देशों में अमेरिका भी शामिल है और अगर नहीं भी है, लेकिन न्यूक्लियर एनर्जी तो वहां बनाई जा रही है न, जिसके लिए बड़ी मात्रा में अमेरिका को ईंधन की जरूरत होती है. हम यूरेनियम के सबसे बड़े सप्लायर नहीं हैं, लेकिन अमेरिका के दूसरे सबसे बड़े सप्लायर हैं.’ उन्होंने बताया कि यूएस मार्केट में 25 प्रतिशत यूरेनियम रूस से जाता है और 2024 में अमेरिका को यूरेनियम बेचकर रूस ने करीब 800 मिलियन डॉलर कमाए थे.

पुतिन ने ट्रंप पर लगाए डबल स्टैंडर्ड्स के आरोप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय सामानों पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाए हैं, जिसमें से 25 प्रतिशत टैरिफ रूस से कच्चा तेल खरीदने के लिए पेनल्टी के तौर पर लगाया गया है. यूक्रेन के साथ दो साल से भी ज्यादा समय से चल रही जंग की वजह से पश्चिमी देशों ने रूस पर सेंक्शन लगाए हैं, लेकिन भारत खरीदता है, जिससे ट्रंप को आपत्ति है. वह यूरोपीय देशों से भी रूसी तेल खरीदने वाले देशों पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने का अनुरोध कर चुके हैं. हालांकि, खुद अमेरिका रूस से केमिकल्स, यूरेनियम और फर्टिलाइजर्स खरीद रहा है.

ट्रंप के टैरिफ के नुकसान की भरपाई करेगा रूस
पुतिन ने यह भी कहा है कि ट्रंप के टैरिफ से भारत को नुकसान हो रहा है, उसकी भरपाई तेल के आयात से की जाएगी. भारत रूस से बड़े पैमाने पर कच्चा लेत खरीदता है, जिसकी वजह से दोनों देशों के बीच व्यापार में काफी असंतुलन है. उधर, अमेरिका भी भारत पर रूस से तेल नहीं खरीदने के लिए दबाव बना रहा है इसलिए पुतिन चाहते हैं कि भारत के साथ व्यापार असंतुलन को कम किया जाए. उन्होंने अपनी सरकार को इस दिशा में कदम उठाने के निर्देश दिए हैं और कहा कि रूस भारत से फार्मास्यूटिकल और एग्रीकल्चर प्रोडक्ट खरीद सकता है.

[ad_2]