नोट कर लीजिए तारीख, विराट-रोहित अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया ODI सीरीज में कब-कब खेलेंगे? यहां जानें

[ad_1]


Virat Kohli And Rohit Sharma ODI Schedule: विराट कोहली और रोहित शर्मा के फैंस को अपने स्टार प्लेयर्स की मैदान पर वापसी का बेसब्री से इंतजार है. विराट और रोहित दोनों ही टी20 इंटरनेशनल और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं. लेकिन अभी भी ये प्लेयर्स भारत के लिए वनडे क्रिकेट खेल रहे हैं. टीम इंडिया को अगली वनडे सीरीज इसी महीने अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलनी है, जिसके लिए ये दोनों दिग्गज खिलाड़ी टीम में शामिल किए जा सकते हैं.

कब-कब खेलेंगे विराट और रोहित?

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत 19 अक्टूबर से होने जा रही है. इस सीरीज में तीन मैच खेले जाएंगे. रोहित शर्मा अभी भी भारत की वनडे टीम के कप्तान हैं. विराट और रोहित को ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ वनडे सीरीज में शामिल नहीं किया गया. लेकिन ये दोनों खिलाड़ी भारत की सीनियर टीम का हिस्सा बन सकते हैं.

  • भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला वनडे- 19 अक्टूबर, पर्थ
  • भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरा वनडे- 23 अक्टूबर, एडिलेड
  • भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा वनडे- 25 अक्टूबर, सिडनी

विराट-रोहित का आखिरी ODI मैच

विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों ही दिग्गज खिलाड़ी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में आखिरी बार टीम इंडिया के लिए खेलते नजर आए थे. चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल 9 मार्च को खेला गया, जिसमें टीम इंडिया ने रोहित शर्मा की कप्तानी में जीत हासिल की थी. भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया था. अब करीब 7 महीने बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली टीम इंडिया की जर्सी में खेलते नजर आ सकते हैं. ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए अभी टीम इंडिया का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन इन दोनों दिग्गजों के टीम में शामिल होने की पूरी संभावना है.

विराट कोहली और रोहित शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप 2025 के बाद T20 इंटरनेशनल से संन्यास का ऐलान कर दिया था. वहीं इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले रोहित शर्मा ने 7 मई को टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा. रोहित के टेस्ट रिटायरमेंट के पांच दिन
बाद 12 मई को विराट कोहली ने भी टेस्ट से संन्यास लेने की घोषणा की.

यह भी पढ़ें

ध्रुव जुरेल ने पहला टेस्ट शतक लगाकर रचा कीर्तिमान, वेस्टइंडीज के खिलाफ ऐसा करने वाले 5वें भारतीय बने

[ad_2]

पाकिस्तान के 5 सबसे अमीर एक्टर कौन? टॉप 3 में नहीं हैं फवाद और माहिरा का नाम

[ad_1]


पाकिस्तान इंडस्ट्री में कई ऐसे एक्टर्स हैं जो अपनी शानदार एक्टिंग के जरिए लोगों के दिलों पर राज करते हैं. इनकी फैन फॉलोइंग सिर्फ देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी काफी तगड़ी है. ये एक्टर आज करोड़ों की संपत्ति के मालिक भी बन चुके हैं. यहां हम आपको पाकिस्तान के टॉप 5 रिच स्टार्स से मिलवा रहे हैं. हैरानी की बात ये है कि इसमें फवाद खान और माहिरा खान का नाम सबसे नीचे है.

हुमायूं सईद – इस लिस्ट में सबसे पहले नाम हुमायूं सईद का है. जो कई हिट शोज और फिल्मों में काम कर चुके हैं. ये हुमायूं पाकिस्तान के सबसे अमीर एक्टर हैं. इन्हें पाकिस्तान का शाहरुख खान भी कहा जाता है. डीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति 50 मिलियन अमेरिकी डॉलर है. जो पाकिस्तान के हिसाब से 1380 और भारतीय रुपयों में 435 करोड़ रुपए बनते है.  

शान शाहिद – पाकिस्तान के सबसे अमीर एक्टर्स की लिस्ट में दूसरे नंबर पर शान शाहिद है. ये इस इंडस्ट्री के फेमस एक्टर और निर्माता है. एक्टर साल 2014 तक 576 फिल्मों में काम कर चुके थे, इसमें 388 पंजाबी और 188 उर्दू फिल्में हैं. नेटवर्थ की बात करें तो ई24 की रिपोर्ट के मुताबिक ये 20 मिलियन अमेरिकी डॉलर है. जो भारतीय रुपयों में 163 करोड़ बताई जाती है.

माया अली – टीवी शो ‘दुर्र-ए-शहवार’ से करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस माया अली इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. माया एक बिजनेसवुमन भी हैं. उनका एक क्लोदिंग ब्रांड भी है. ई24 के मुताबिक एक्ट्रेस की नेटवर्थ 15 मिलियन अमेरिकी डॉलर है. भारतीय रुपयों में  122 करोड़ रुपए है.

माहिरा खान – पाकिस्तान इंडस्ट्री के साथ हिंदी फिल्मों में काम कर चुकी एक्टेस माहिरा खान लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं. न्यूज 18 के अनुसार माहिरा की नेटवर्थ 5-8 मिलियन अमेरिकी डॉलर है. ये भारतीयों रुपयों में 58 करोड़ के करीब बनती है.

फवाद खान – फवाद खान पाकिस्तान के पॉपुलर एक्टर हैं. ये भी हिंदी फिल्मों में काम कर चुकी हैं. उन्हें बॉलीवुड फिल्म ‘खूबसूरत’ और ‘कपूर एंड संस’ में देखा गया था. कुछ वक्त पहले वाणी कपूर संग उनकी अबीर गुलाल रिलीज हुआ है. हालांकि फिल्म में भारत में बैन है. celebritys worth के मुताबिक एक्टर की नेटवर्थ 5 मिलियन अमेरिकी डॉलर है. ये भारतीयों पैसों में 40 करोड़ बाताई जाती है.

ये भी पढ़ें – 

‘राजनेता नहीं होते तो क्या बनते’, परिणीति चोपड़ा के पॉडकास्ट में पहुंचे पति राघव चड्ढा, एक्ट्रेस के सवाल सुनकर चकराया दिमाग

 

 

 

 

[ad_2]

लगातार दूसरे दिन मजबूती के साथ बंद बाजार, टाटा स्टील समेत चमके ये 7 शेयर, जानें टॉप लूजर

[ad_1]


Stock Market Today: हफ्ते के आखिरी कारोबार दिन यानी शुक्रवार 3 अक्टूब 2025 को भारतीय शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन तेजी के साथ बंद हुए. धातु शेयरों में मजबूत खरीदारी और वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों की वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में बढ़त दर्ज की गई. बीएसई का सेंसेक्स 223.86 अंक यानी 0.28 प्रतिशत की बढ़त के साथ 81,207.17 पर बंद हुआ.

कारोबार के दौरान इसमें 602 अंकों का उतार-चढ़ाव देखा गया और यह 81,251.99 के ऊपरी स्तर और 80,649.57 के निचले स्तर तक गया. इसी तरह, एनएसई का निफ्टी 57.95 अंक यानी 0.23 प्रतिशत चढ़कर 24,894.25 पर बंद हुआ.

उछले इन कंपनियों के शेयर

सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा स्टील का शेयर सबसे ज्यादा 3.40 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुआ. इसके अलावा पावर ग्रिड, एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, एलएंडटी, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और भारती एयरटेल में भी मजबूती देखने को मिली. वहीं दूसरी तरफ टेक महिंद्रा, मारुति, अल्ट्राटेक सीमेंट और बजाज फिनसर्व के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई. सेक्टोरल इंडेक्स में बीएसई मेटल इंडेक्स 1.85 प्रतिशत चढ़ा, जिसमें लॉयड्स मेटल्स एंड एनर्जी, नेशनल एल्युमीनियम कंपनी और जिंदल स्टेनलेस जैसी कंपनियों में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली.

यूरोप और एशियाई बाजार में तेजी

निवेश के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 1,605.20 करोड़ रुपये की बिकवाली की, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 2,916.14 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे. एशियाई बाजारों में जापान का निक्की बढ़त के साथ बंद हुआ, जबकि हांगकांग का हैंग सेंग गिरावट में रहा. चीन और दक्षिण कोरिया के शेयर बाजार अवकाश के चलते बंद रहे. यूरोपीय बाजारों में दोपहर के कारोबार में तेजी देखने को मिली और अमेरिकी बाजार भी गुरुवार को लाभ में बंद हुए. वहीं, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.86 प्रतिशत बढ़कर 64.61 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया.

कुल मिलाकर, घरेलू संस्थागत निवेशकों की मजबूत खरीदारी और मेटल शेयरों की तेजी ने बाजार को सहारा दिया. हालांकि एफआईआई की बिकवाली और कुछ दिग्गज कंपनियों में गिरावट का दबाव रहा, फिर भी सेंसेक्स और निफ्टी मजबूती के साथ सप्ताहांत पर बंद हुए.

ये भी पढ़ें: US स्टाफ को निकाले जाने पर भड़के अमेरिकी सांसद, TCS समेत इन 9 कंपनियों पर जानें क्या लिया एक्शन

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

[ad_2]

ट्रंप के गाजा प्लान पर पाकिस्तान ने क्यों लिया यू-टर्न? जानें इस फैसले का जिन्ना कनेक्शन

[ad_1]


Gaza Peace Plan: पाकिस्तान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा पेश की गई 20 सूत्रीय गाजा शांति योजना से औपचारिक रूप से खुद को अलग कर लिया है.  विदेश मंत्री और उप प्रधानमंत्री इशाक डार ने राष्ट्रीय सभा में कहा कि अमेरिका का अंतिम प्रस्ताव पाकिस्तान द्वारा समर्थित नहीं है और यह मुस्लिम और अरब देशों के साझा मसौदे का पूर्ण प्रतिनिधित्व नहीं करता.

डार ने साफ किया कि राष्ट्रपति ट्रंप ने जो 20 बिंदु सार्वजनिक किए हैं, वे हमारे नहीं हैं. हमारे मसौदे में बदलाव किए गए थे. मेरे पास इसका रिकॉर्ड है. उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में राजनीति की कोई गुंजाइश नहीं है.

जानें इसका इतिहास

विदेश मंत्री डार ने बताया कि यह मसौदा 80वें संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र के दौरान तैयार किया गया. इस दौरान ट्रंप और आठ देशों पाकिस्तान, जॉर्डन, संयुक्त अरब अमीरात, इंडोनेशिया, तुर्की, सऊदी अरब, कतर और मिस्र के विदेश मंत्री शामिल थे. इस मसौदे में तत्काल युद्धविराम, मानवीय सहायता और गाजा में जारी हिंसा रोकने पर खास ध्यान दिया गया था.

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शुरुआत में इस योजना का स्वागत किया और टू स्टेट सल्यूशन के लिए समर्थन दोहराया. लेकिन पाकिस्तान में इस समर्थन की तीखी आलोचना हुई. कई लोगों ने इसे “आत्मसमर्पण” बताया और फिलिस्तीनी राज्य के लिए स्पष्ट रोडमैप न होने पर सवाल उठाए.

‘पाकिस्तान और अमेरिकी मसौदे में है अंतर’

विदेश मंत्री डार ने बताया कि पाकिस्तान का मसौदा और अमेरिकी प्रस्ताव कई मामलों में अलग हैं. पाकिस्तान चाहता था कि गाजा से इजरायली सेना पूरी तरह पीछे हटे, जबकि अमेरिकी योजना में बंधकों की रिहाई के साथ चरणबद्ध वापसी का सुझाव दिया गया. डार ने कहा, “राष्ट्रपति ट्रंप की समिति ने हमारी मांगों पर खुली बातचीत की. उन्होंने हमें 20 सूत्रीय प्रस्ताव दिया. अगले 24 घंटों में आठ देशों ने अनौपचारिक रूप से मसौदे का आदान-प्रदान किया. हम होटल के कमरों में हार्ड कॉपी का आदान-प्रदान कर रहे थे.”

शुरुआत में सभी विदेश मंत्रियों से संयुक्त हस्ताक्षर लेने की कोशिश हुई, लेकिन सहमति नहीं बन पाई. 29 सितंबर को ट्रंप की इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू से मुलाकात के बाद अमेरिकी 20 सूत्रीय योजना सार्वजनिक कर दी गई.

पाकिस्तान की फिलिस्तीन नीति

डार ने दोहराया कि पाकिस्तान की फिलिस्तीन नीति कायदे-आजम मोहम्मद अली जिन्ना की नीति जैसी ही है और इसमें कभी बदलाव नहीं होगा. पाकिस्तान एक स्वतंत्र फिलिस्तीनी राज्य को अल कुद्स अल शरीफ की राजधानी बनाने का समर्थन करता है. उन्होंने यह भी बताया कि आठ देशों के कुछ प्रस्ताव स्वीकृत किए गए हैं, जबकि कुछ को आगे की बातचीत के लिए रखा गया है.

[ad_2]

2 साल से छोटे बच्चों के लिए सिरप खतरनाक, 12 बच्चों की मौत के बाद सरकार ने जारी की एडवायजरी

[ad_1]


मध्य प्रदेश और राजस्थान में कफ सिरप पीने से 12 बच्चों की मौत के बाद केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. इस संबंध में हेल्थ मिनिस्ट्री की ओर से एडवायजरी जारी की गई है, जिसमें दो साल से छोटे बच्चों को सिरप नहीं मिलाने की सलाह दी गई है. साथ ही, बच्चों को सिरप पिलाने का तरीका भी बताया है.

एडवायजरी में दी गई यह सलाह

हेल्द मिनिस्ट्री की एडवाइजरी में साफ कहा गया है कि अगर बच्चा 2 साल से छोटा है तो पैरेंट्स उसे खांसी-जुकाम की दवा बिल्कुल न दें. उसे स्पेशलिस्ट डॉक्टर को जरूर दिखाएं. 5 साल से कम उम्र के बच्चों को भी ये दवाएं आमतौर पर नहीं दी जाती हैं. 5 साल से बड़े बच्चों को भी दवा उस वक्त दें, जब डॉक्टर जांच के बाद जरूरी समझे. इन बच्चों को बेहद कम डोज देनी चाहिए. इसके अलावा दवाओं का सही कॉम्बिनेशन इस्तेमाल करें. मंत्रालय का कहना है कि बच्चों की देखभाल में पहले घरेलू नुस्खे और बिना दवा वाले तरीके आजमाएं. इनमें खूब पानी पिलाना, आराम देना और अच्छी देखभाल आदि का ध्यान रखें.

एडवाइजरी में यह भी कहा गया है कि हर अस्पताल, दवा की दुकान और हेल्थ सेंटर ये सुनिश्चित करें कि वह सिर्फ गुड मैन्युफैक्चरिंग प्रैक्टिस (GMP) वाली सुरक्षित दवाएं ही खरीदें और बच्चों को दें. मंत्रालय ने राज्यों और जिलों के हेल्थ अफसरों को हिदायत दी है कि यह एडवाइजरी सरकारी अस्पतालों, प्राइमरी हेल्थ सेंटर्स (PHC), कम्युनिटी हेल्थ सेंटर्स (CHC), जिला अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों तक पहुंचा दें.

सिरप की जांच में क्या मिला?

गौरतलब है कि राजस्थान और मध्य प्रदेश में बच्चों की मौत आने के बाद सरकार ने सिरप की जांच के आदेश दिए थे. इसके बाद राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (NCDC), राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान (NIV) और केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) की जॉइंट टीम ने जांच की. साथ ही, खांसी की कई दवाओं के सैंपल लिए. जांच में पता चला कि किसी भी सैंपल में डायएथिलीन ग्लाइकोल (DEG) या एथिलीन ग्लाइकोल (EG) जैसे खतरनाक केमिकल नहीं थे. ये केमिकल किडनी को नुकसान पहुंचा सकते हैं.

रिपोर्ट के अनुसार, मध्य प्रदेश के राज्य खाद्य एवं औषधि प्रशासन (SFDA) की जांच में भी ये केमिकल नहीं मिले. बच्चों की मौत के मामलों से जुड़े एक केस में लेप्टोस्पायरोसिस इंफेक्शन पाया गया, जिसकी जांच अभी चल रही है.अब NEERI, NIV पुणे और दूसरी लैब्स पानी, मच्छरों व अन्य कीड़ों, साथ ही सांस की बीमारी से जुड़े सैंपलों की जांच कर रही हैं.

इसे भी पढ़ें: खांसी की दवा या जहर? सिरप से राजस्थान-एमपी में 11 बच्चों की मौत, जानें कब दवा बन जाती है जहर

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

[ad_2]

Video: रेड लाइट तोड़ साइकिल वाले को उड़ाया, सड़क पर दिखा रफ्तार का कहर, होश उड़ा देगा वीडियो

[ad_1]


Karnataka News: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के बैनरघट्टा रोड पर एक सड़क हादसा हो गया, जहां एक कार ड्राइवर ने रेड सिग्नल तोड़ते हुए एक साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिसके कारण साइकिल सवार व्यक्ति सड़क पर बुरी तरह गिर जाता है. इस हादसे का वीडियो एक कार में लगे डैशकैम में रिकॉर्ड हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

हादसे में साइकिल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई

डैशकैम वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे कार रेड सिग्नल को तोड़ते हुए आगे बढ़ती है और एक साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार देती है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि साइकिल सवार व्यक्ति उछलकर सड़क पर गिर जाता है और हादसे में व्यक्ति की साइकिल भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो जाती है.

साइकिल सवार को टक्कर मारने के बाद कार सवार व्यक्ति मौके से फरार हो जाता है. मौके पर मौजूद लोग हादसे का शिकार हुए व्यक्ति को उठाते हैं और उसकी साइकिल को भी साइड में खड़ा करते हैं.

लोगों ने ड्राइवर के लाइसेंस रद्द करने की अपील की

बैनरघट्टा रोड बेंगलुरु का एक व्यस्त सड़क है. वीडियो में भी देखा जा सकता है कि काफी गाड़ियां सड़क पर खड़ी थी, लेकिन कार ड्राइवर की लापरवाही के कारण इतना बड़ा हादसा हो गया.

सोशल मीडिया पर हादसे के वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने कार ड्राइवर की लापरवाही पर सवाल खड़े किए है और उसके खिलाफ केस दर्ज करवाने की भी अपील की है. गनीमत रही कि हादसे में साइकिल सवार व्यक्ति की जान बच गई. लोगों ने कहा कि ऐसे लापरवाह ड्राइवर का लाइसेंस रद्द करना चाहिए.


करोड़ों यूजर्स मुश्किल में, इसी महीने बंद हो जाएगा Windows 10 के लिए सपोर्ट, आगे क्या रास्ता?

[ad_1]


Windows 10 यूज करने वाले करोड़ों यूजर्स मुश्किल में हैं. दरअसल, माइक्रोसॉफ्ट ने इसी महीने से विंडोज 10 के लिए टेक्निकल और सिक्योरिटी सपोर्ट बंद करने का फैसला लिया है. कंपनी 14 अक्टूबर से विंडोज 10 के लिए नया सपोर्ट रिलीज नहीं करेगी. इस फैसले के बाद विंडोज 10 पर चलने वाले सिस्टम में अगर सुरक्षा खामी या दूसरा बग आता है तो कंपनी की तरफ से इसे ठीक नहीं किया जाएगा. इससे यूजर्स की सुरक्षा कमजोर हो जाएगी और साइबर अटैक का खतरा बढ़ जाएगा. 

क्या काम करना बंद कर देंगे कंप्यूटर?

कई लोगों को लग रहा है कि 14 अक्टूबर के बाद विंडोज 10 पर चलने वाले सिस्टम और लैपटॉप काम नहीं करेंगे. यह पूरी तरह गलत है. 14 अक्टूबर के बाद भी ये सिस्टम पहले की तरह काम करते रहेंगे. बस फर्क इतना होगा कि अब माइक्रोसॉफ्ट की तरफ से इन सिस्टम के लिए कोई अपडेट नहीं आएगी. बता दें कि विंडोज 10 की शुरुआत जुलाई, 2015 में हुई थी और अब एक दशक बाद इसका सपोर्ट बंद किया जा रहा है. 

अब आगे क्या रास्ता?

विंडोज 10 का सपोर्ट खत्म होने के बाद भी माइक्रोसॉफ्ट अपने डिफेंडर एंटीवायरस को अक्टूबर, 2028 तक सिक्योरिटी अपडेट देता रहेगा. इसकी मदद से विंडोज 10 पर काम कर रहे यूजर्स को बेसिक लेवल की प्रोटेक्श मिलती रहेगी. इसके अलावा माइक्रोसॉफ्ट ने एक्सटेंडेड सिक्योरिटी अपडेट्स (ESU) प्रोग्राम का भी ऐलान किया है. 15 अक्टूबर से यूजर्स इसे सब्सक्राइब कर सकेंगे. इसके जरिए यूजर्स फ्री विंडोज बैकअप ले पाएंगे या 30 डॉलर (लगभग 2,650 रुपये) देकर एक साल की कवरेज पा सकते हैं. इससे उन्हें अगले साल अक्टूबर तक प्रोटेक्शन मिल जाएगा. बिजनसेस के लिए ESU प्रोग्राम की कीमत 61 डॉलर (लगभग 5400 रुपये) है. इसे तीन साल तक रिन्यू किया जा सकता है.

इस वजह से मुश्किल में फंसे यूजर्स

अमेरिकी उपभोक्ता संगठन कंज्यूमर रिपोर्ट्स का कहना है कि कई लाख लोग ऐसे डिवाइस यूज कर रहे हैं, जिन्हें विंडोज 11 पर अपग्रेड नहीं किया जा सकता. ऐसे में विंडोज 10 का सपोर्ट खत्म होने पर इन लोगों पर साइबर हमलों का खतरा बढ़ जाएगा. रिपोर्ट्स का कहना है कि इस साल अगस्त तक पूरी दुनिया के 46 प्रतिशत से अधिक यूजर्स विंडोज 10 ही यूज कर रहे हैं. इनमें से ज्यादातर के सिस्टम विंडोज 11 की जरूरतों को पूरा करने में सक्षम नहीं हैं.

ये भी पढ़ें-

Youtube से जल्दी बनना है अमीर तो करें ये काम, तेजी से बढ़ जाएगी इनकम

[ad_2]

Video: गड्ढे में गिरा बच्चा, मां ने बाहर निकालकर खूब कूटा, जड़े थप्पड़, लोग बोले- मन बहुत दुखी

[ad_1]


Social Media Viral Video: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप हंसने लगेंगे या फिर गुस्से से तिलमिला जाएंगे.वायरल वीडियो में एक मां और उसके दो छोटे-छोटे बच्चें कहीं जा रहे होते हैं, तभी महिला का छोटा बेटा अचानक गड्ढे में गिर जाता है, लेकिन इसके बाद उसकी मां ने ऐसा कारनामा किया है कि जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे. साथ ही साथ खूब हसेंगे भी. 

मां ने गड्ढे से निकालने के बाद पीट डाला

वीडियो में देखा गया कि मां अपने दो बच्चों के साथ कहीं जा रही होती हैं. दोनों बच्चे अपनी मां के पीछे-पीछे चल रहे होतें हैं और तभी महिला का बेटा एक गड्ढे में अचानक गिर जाता है. महिला ने तुरंत बच्चे को गड्ढे से बाहर निकाला और बच्चे को ऐसा सहारा देती है कि बच्चा जोर-जोर से रोने लगता है.

अब आप सोचने पर मजबूर हो गए होंगे की ऐसा क्या किया मां ने बच्चे के साथ. बच्चे को मां ने गड्ढे से निकालने के बाद पीटना शुरू कर दिया. एक तो बच्चे को गिरने के कारण पहले ही दर्द हो रहा था और अब उसकी मां ने बेचारे को और दर्द दे दिया.

वीडियो को देखकर यूजर्स भी हैरान रह गए

मां लड़के को पीटकर भी नहीं रुकी. उसके बाद मां ने लड़की को भी नहीं छोड़ा, भले ही लड़की ने कुछ गलत नहीं किया हो, लेकिन पहले मां ने लड़के को पीटा. फिर बेचारी लड़की को भी पीट डाला. वीडियो को देखकर यूजर्स भी हैरान रह गए कि आखिरकार लड़की को क्यों पीट डाला. मन बहुत दुखी है.

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने काफी फनी कमेंट्स किए हुए है. एक यूजर ने लिखा कि शायद मां ने सोचा, गिरा तो मारो, नहीं गिरा तो भी मारो, बस मारो. लोगों का हंस-हंसकर बुरा हाल हो गया है.


मेष साप्ताहिक टैरो राशिफल (5 से 11 अक्टूबर 2025): करियर में अचानक मोड़, भाग्य का साथ मिलेगा आश्

[ad_1]


Mesh Saptahik Tarot Rashifal 05 to 11 October: इस सप्ताह टैरो कार्ड्स संकेत दे रहे हैं कि मेष राशि के जातकों के लिए समय बेहद अनुकूल रहेगा. नौकरीपेशा लोगों को करियर में नए अवसर और तरक्की मिलने के आसार हैं. भाग्य आपका साथ देगा और कार्यक्षेत्र में आप अपनी मेहनत और आत्मविश्वास से अलग पहचान बना पाएंगे. जो संपर्क इस सप्ताह बनेंगे, वे भविष्य में आपको लाभ देंगे.

स्वास्थ्य राशिफल: आज आपको अपनी दिनचर्या और खानपान पर ध्यान देने की आवश्यकता है. तनाव या नींद की कमी आपको थका सकती है. ताज़ा फल, पानी और हल्की कसरत आपको बेहतर महसूस कराएंगे.

व्यापार राशिफल: व्यापारियों के लिए दिन शुभ रहेगा. पुराने ग्राहकों से नए ऑर्डर मिल सकते हैं और रुका हुआ पैसा वापस आने की संभावना है. लेकिन निवेश से पहले सोच-समझकर कदम उठाएँ.

नौकरी राशिफल: नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन भाग्यशाली है. वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे और आपको नई जिम्मेदारियाँ मिल सकती हैं. प्रमोशन या वेतनवृद्धि की चर्चा भी हो सकती है.

लव और परिवार राशिफल: प्रेम संबंधों में नयापन आएगा. अविवाहित लोगों के लिए रिश्ता आने के संकेत हैं. दांपत्य जीवन में सामंजस्य बढ़ेगा और परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा. माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा.

साप्ताहिक उपाय:
सुबह माँ को लाल फूल अर्पित करें और उनका आशीर्वाद लें. इससे घर का वातावरण सकारात्मक होगा.

Do/Don’t:

  • Do: नए संपर्कों और रिश्तों को महत्व दें.
  • Don’t: माता की सलाह को नज़रअंदाज़ न करें.

लकी कलर / नंबर / डे: गुलाबी | 3 | शुक्रवार

FAQs:

Q1: क्या नई योजनाएँ शुरू करना ठीक रहेगा?
उत्तर: हाँ, यह समय नई योजनाओं की नींव रखने के लिए शुभ है.

Q2: माता के स्वास्थ्य को कैसे संभालें?
उत्तर: उनकी नियमित जांच कराएँ और उनके साथ समय बिताएँ, इससे वे बेहतर महसूस करेंगी.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

[ad_2]