देश चुनौतियों से नहीं… ताजी बनी सड़क पर दारूबाज शख्स ने चला दी मोटरसाइकिल, वीडियो वायरल
[ad_1]
भारत में आमतौर पर खराब सड़कों को लेकर लोग परेशान रहते हैं. शहर से लेकर गांव तक आये दिन खराब सड़कें हजारों एक्सीडेंट का कारण बनती है. खराब सड़कों की वजह से कई बार तो लोगों की मौत तक हो जाती है. ऐसे में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो और वायरल हो रहा है जिसे देखकर हर कोई हैरान और गुस्से दिख रहा है. दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक आदमी नई बनी सड़क जो अभी तक पूरी तरह सुखी भी नहीं थी. उस सड़क पर मोटरसाइकिल चला कर निकल जाता है . जिससे पूरी नई बनी सड़क पर टायर के निशान बन जाते हैं और सड़क खराब हो जाती है. वहीं जिस शख्स ने नई बनी सड़क पर मोटरसाइकिल चलाई वह नशे में धुत बताया जा रहा है. सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को देखकर काफी भड़क रहे हैं और तरह-तरह के कमेंट भी कर रहे हैं.
वीडियो में क्या दिखा?
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @𝙼𝚛 𝚃𝚢𝚊𝚐𝚒 नाम के अकाउंट से शेयर किए गए, इस वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि एक आदमी नई ताजा बनी सड़क से तेज रफ्तार में अपनी मोटरसाइकिल निकाल देता है. जिसके चलते पूरी सड़क खराब हो जाती है. वहीं बाइक चालक को भी पूरी तरह नशे में धुत होता है. इसके अलावा वीडियो वायरल होने के बाद वीडियो से सोशल मीडिया यूजर्स बाइक के नंबर निकाल लिए. बाइक नंबरों के अनुसार यह मामला इंदौर का बताया जा रहा है और वह बाइक मोहम्मद जब्बार के नाम पर बताई जा रही है. एक सोशल मीडिया यूजर ने बाइक की डिटेल भी शेयर की जिसके अनुसार बाइक का इंश्योरेंस भी समाप्त हो चुका है.
ठेकेदार सड़क बनाकर एक तरफ हुआ और गीली सड़क पर एक नशेबाज़ मोटरसाइकिल लेकर उसे ख़राब करता चला गया। यह देश चुनौतियों से नहीं, चुटियों से परेशान है। pic.twitter.com/mnHunLOj0e
— 𝙼𝚛 𝚃𝚢𝚊𝚐𝚒 (@mktyaggi) October 1, 2025
सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शन
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लोग वीडियो को लेकर जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कई लोग तो वीडियो को देखकर काफी नाराज हो रहे हैं और मांग कर रहे हैं कि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त की कार्रवाई की जानी चाहिए. वहीं एक यूजर ने वीडियो लिखा कि देश चुनौतियों से नहीं… भरा हुआ है. इसके अलावा एक यूजर लिखता है कि सड़क सुरक्षा को नजरअंदाज करना अब गंभीर अपराध बन चुका है, नशे में वाहन चलाना किसी भी नागरिक के लिए खतरे की घंटी हो सकती है. एक यूजर ने तो वीडियो बनाने वाली पर ही गुस्सा दिखा दिया और लिखा कि इस तरह वीडियो बनाने से अच्छा उस बाइक सवार को रोक कर पीटना चाहिए. वहीं एक और यूजर लिखता है कि वैसे ही पहले देश में सड़कें सही से नहीं बनती है और फिर जब बनती है तो इस तरह से कुछ लोग खराब कर देते हैं. ऐसे ही लोगों की वजह से जनता परेशान रहती है.
ये भी पढ़ें- बहू है या चुड़ैल! सास को बाल पकड़कर घसीटा और मारने लगी थप्पड़, वायरल वीडियो देखकर उड़ जाएंगे होश

