मीन राशि के लिए अक्टूबर का महीना उत्साह से भरा! पढ़ें मासिक राशिफल

[ad_1]


Pisces October Month Horoscope 2025: अक्टूबर 2025 मीन राशि के लिए बदलाव और अवसरों का महीना रहेगा. इस दौरान बुध, शुक्र और गुरु के गोचर आपके व्यवसाय, नौकरी, परिवार, प्रेम और स्वास्थ्य पर असर डालेंगे.

नवरात्रि, करवा चौथ और शरद पूर्णिमा जैसे पर्व आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेंगे. इस महीने किए गए प्रयास लंबी अवधि में आपके लिए लाभकारी साबित होंगे. आइए जानते हैं मीन राशि का मासिक राशिफल

बिजनस एंड वेल्थ

02 से 23 अक्टूबर तक बुध अष्टम भाव में रहते शनि से षडाष्टक संबंध होने से पार्टनरशिप बिजनेस थोड़े कमजोर रह सकते हैं.

माह के अंत तक आप समझ जाएंगे कि सहयोग से ही लाभ मिलेगा.

01 से 16 अक्टूबर तक सूर्य-शनि दृष्टि संबंध बिजनेसमैन के लिए अनुकूल रहेगा, नए स्रोत और मेल-मुलाकात के अवसर मिलेंगे.

18 अक्टूबर से गुरु पंचम भाव में उच्च होकर सातवीं दृष्टि एकादश भाव पर रहने से आर्थिक स्थिति अनुकूल रहेगी, गवर्नमेंट फील्ड से लाभ और साहसिक निर्णयों से अच्छा मुनाफा संभव है.

16 से 26 अक्टूबर तक बुध विशाखा नक्षत्र में रहकर पेरेंट्स का सहयोग और एंसेस्ट्रल प्रॉपर्टी से आर्थिक मदद मिलेगी.

24 अक्टूबर के बाद बुध नवम भाव में रहते सूर्य से 2-12 संबंध के कारण परिणाम में थोड़ी निराशा हो सकती है, लेकिन व्यवसाय धीरे-धीरे गति पकड़ेगा.

26 अक्टूबर तक मंगल अष्टम भाव में रहकर फॉरेन बिजनेस में कुछ डाउनफॉल का सामना करना पड़ सकता है.

जॉब एण्ड प्रॉफेशन

08 अक्टूबर तक शुक्र षष्ठ भाव में रहते दशम भाव से नवम-पंचम संबंध नौकरी में सफलता दिलाएंगे.

16 अक्टूबर तक सूर्य-राहु षडाष्टक संबंध के कारण छुपे कार्यों से बचें.

17 अक्टूबर तक गुरु चतुर्थ भाव में रहते सातवीं दृष्टि दशम भाव पर होने से पदोन्नति के योग हैं.

17-26 अक्टूबर तक सूर्य-मंगल पराक्रम योग नौकरी में लाभकारी रहेगा.

26 अक्टूबर तक मंगल अष्टम भाव में रहकर करियर के कई मामलों में अनुकूलता रहेगी.

01-09 अक्टूबर सूर्य-चंद्र हस्त नक्षत्र में होने से काम सराहनीय रहेगा.

27 अक्टूबर से मंगल नवम स्वगृही अनुकूल, लेकिन मंगल-सूर्य 2-12 संबंध सावधानी आवश्यक.

फैमिली लाइफ, लव लाइफ और रिलेशनशिप

01-08 अक्टूबर तक शुक्र षष्ठ भाव में गुरु से 3-11 संबंध फैमिली में शुभ समाचार देंगे.

06-17 अक्टूबर तक शुक्र सूर्य उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में रोमांस और प्रेम भाव बढ़ाएंगे.

09-23 अक्टूबर बुध-शुक्र परिवर्तन योग से प्रेम में सच्चाई और जिम्मेदारी बढ़ेगी.

18 अक्टूबर से गुरु पंचम भाव में उच्च होकर धार्मिक और यात्रा संबंधित गतिविधियां लाभदायक होंगी.

लवर के लिए 03,05,19,21,29,30 अक्टूबर को मानसिक तनाव कम करके अपने पार्टनर को महत्व दें, संबंध मजबूत होंगे.

24 अक्टूबर से बुध नवम भाव में रहकर फेस्टिवल सीजन के दौरान घर की जिम्मेदारी बढ़ सकती है.

स्टूडेंट्स और लर्नर्स

08 अक्टूबर तक शुक्र षष्ठ भाव में सातवीं दृष्टि द्वादश भाव पर होने से विदेश में पढ़ाई के इच्छुक छात्रों के लिए सफलता संभव है.

01,06,07,12,13,21,22,23 अक्टूबर को प्रदर्शन और उपलब्धि के मौके मिल सकते हैं.

18 अक्टूबर से गुरु पंचम भाव में उच्च होकर विराजित, स्पोर्ट्स पर्सन के लिए बड़ी उपलब्धि लाएगा.

24 अक्टूबर से बुध नवम भाव में रहकर नवम-पंचम राजयोग छात्रों को शुभ समाचार देगा.

हेल्थ और ट्रैवल्स

शनि-केतु षडाष्टक संबंध स्वास्थ्य प्रभावित कर सकते हैं. नेत्र रोग, पैरों में दर्द या चोट की संभावना.

17 अक्टूबर से सूर्य अष्टम भाव में नीच होने से दांत संबंधी समस्याओं से सावधानी जरूरी. द्वादश भाव में राहु की दृष्टि मध्यम से बेहतर स्वास्थ्य दर्शाती है.

पुरानी बीमारियों में सुधार होगा. 16 अक्टूबर के बाद यात्रा की योजना संभव है.

उपाय

  • 02 अक्टूबर (विजयदशमी) हनुमान जी के उड़ते चित्र के सामने ऊँ रामदूताय नमः मंत्र का जाप करें और हनुमान चालीसा 7 बार पढ़ें.
  • 06 अक्टूबर (शरद पूर्णिमा) चाँदी या स्टील पात्र में जल, चावल, फूल मिलाकर चंद्रमा को अर्घ्य दें, ऊँ सोम सोमाय मंत्र का जाप करें. शक्कर, दूध, दही और मीश्री का दान करें.
  • 10 अक्टूबर (करवा चौथ) केसरिया या सुनहरे रंग की साड़ी पहनकर शिव-पार्वती को बिल्वपत्र, आक, धतुरा अर्पित करें और सफेद मावे का भोग लगाकर ऊँ गजवक्त्राय नमः मंत्र का जाप करें.

FAQs (अक्टूबर 2025 मासिक राशिफल)

Q1. अक्टूबर 2025 में मीन राशि के लिए व्यवसाय कैसा रहेगा?
A1. पार्टनरशिप में थोड़ा संघर्ष हो सकता है, लेकिन साहसिक निर्णय और सहयोग से लाभ संभव है. गवर्नमेंट फील्ड से आर्थिक लाभ भी मिलेगा.

Q2. नौकरीपेशा मीन राशि वालों के लिए माह कैसा रहेगा?
A2. पदोन्नति और लाभ के योग हैं, लेकिन कुछ कार्यों में सावधानी जरूरी है. मंगल-सूर्य संबंध के कारण छोटी गलतियों से बचें.

Q3. प्रेम और पारिवारिक जीवन कैसा रहेगा?
A3. प्रेम और लव लाइफ में सच्चाई बढ़ेगी. पार्टनर को महत्व देने से संबंध मजबूत होंगे. पारिवारिक खुशियां बढ़ेंगी.

Q4. छात्रों और प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए माह कैसा रहेगा?
A4. उच्च शिक्षा और विदेश में पढ़ाई के अवसर अनुकूल हैं. नवम-पंचम राजयोग से शुभ समाचार और अच्छी उपलब्धियां मिल सकती हैं.

Q5. स्वास्थ्य और यात्रा की स्थिति कैसी रहेगी?
A5. नेत्र, दांत और पैरों में चोट से सावधानी रखें. पुरानी बीमारियों में सुधार होगा. 16 अक्टूबर के बाद यात्रा की योजना संभव है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]