भारत ने बेनकाब किया पाकिस्तान का नापाक चेहरा! यूएन में अलापा कश्मीर राग तो बुरी तरह धोया

[ad_1]


भारत ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) के 60वें सत्र में मानवाधिकारों और अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न को लेकर पाकिस्तान को लताड़ लगाई है. भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए राजनयिक मोहम्मद हुसैन ने कहा कि यह विडंबना है कि सबसे खराब मानवाधिकार रिकॉर्ड वाला एक देश दूसरों को ज्ञान देने की कोशिश कर रहा है.

UNHRC में भारत ने पाकिस्तान को धोया

भारत के प्रतिनिधि मोहम्मद हुसैन ने कहा कि पाकिस्तान को प्रोपेगेंडा फैलाने के बजाय अपनी धरती पर अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न का सामना करना चाहिए. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अपने धार्मिक और जातीय अल्पसंख्यकों के खिलाफ राज्य प्रायोजित उत्पीड़न और भेदभाव को दूर करे. भारत की यह टिप्पणी PoK में पाकिस्तानी सेना की ओर से की गई फायरिंग में 12 लोगों की मौत के बाद आई है. PoK के कई इलाकों में इस समय पाकिस्तान सेना और शहबाज सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन हो रहा है.

इससे पहले पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र के मंच से एक बार फिर कश्मीर का राग अलापा था. पाकिस्तानी प्रतिनिधि अब्बास सरवर ने अपने जवाब देने के अधिकार का इस्तेमाल करते हुए भारत पर जम्मू-कश्मीर में मानवाधिकारों का उल्लंघन करन का आरोप लगाया. इस दौरान उन्होंने लद्दाख के मौजूदा घटनाक्रमों को जिक्र किया, जिसके बाद भारतीय राजदूत ने उन्हें आड़े हाथों लिया.

पाकिस्तान के दमन के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय हस्तक्षेप की मांग

जिनेवा में ये बातचीत पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में बढ़ती अशांति के समय हुई. यूनाइटेड कश्मीर पीपुल्स नेशनल पार्टी (यूकेपीएनपी) के प्रवक्ता नासिर अजीज खान ने यूएनएचआरसी को संबोधित करते हुए क्षेत्र में पाकिस्तान के दमन के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय हस्तक्षेप की मांग की. उन्होंने 29 सितंबर 2025 को हुए विरोध प्रदर्शनों का हवाला दिया, जिसमें संयुक्त अवामी एक्शन कमेटी के नेतृत्व में पूर्ण बंद और चक्का जाम किया गया.

उन्होंने इस्लामाबाद पर PoK में रेंजर्स तैनात करने, इंटरनेट सेवाएं बंद करने और कम्युनिकेशन ब्लैकआउट करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, “PoK में 30 लाख से ज्यादा कश्मीरी घेरे में हैं, जबकि विदेशों में 20 लाख लोग अपने परिवारों से कटे हुए हैं.” उन्होंने इसे शांतिपूर्ण प्रतिरोध को दबाने का एक जानबूझकर किया गया प्रयास बताया.

[ad_2]