कुंभ राशि के लिए अक्टूबर माह खास, व्यापार और जॉब में मिलेगा बेहतर परिणाम! पढ़ें मासिक राशिफल
[ad_1]
Aquarius October Month Horoscope 2025: अक्टूबर 2025 का महीना कुंभ राशि के लिए कई मायनों में महत्वपूर्ण रहेगा. इस महीने बुध, शुक्र और गुरु के गोचर आपकी जीवनशैली, व्यवसाय, नौकरी, शिक्षा और पारिवारिक जीवन में बदलाव ला सकते हैं.
नवरात्रि, करवा चौथ और शरद पूर्णिमा जैसे पर्व आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेंगे. इस महीने किए गए प्रयास लंबे समय तक आपके लिए लाभकारी साबित होंगे. आइए जानते हैं कुंभ राशि का मासिक राशिफल क्या कहता है?
बिजनस एंड वेल्थ
02 से 23 अक्टूबर तक बुध नवम भाव में रहते सप्तम भाव से 3-11 का संबंध होने से ग्रॉसरी, क्रॉकरी और इलेक्ट्रॉनिक्स बिजनेसमैन के लिए आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.
09 अक्टूबर से शुक्र अष्टम भाव में रहते द्वितीय भाव पर होने से सही माध्यमों से अच्छा धन कमाने के अवसर मिलेंगे.
09 से 23 अक्टूबर तक बुध-शुक्र परिवर्तन योग के कारण नए वाहन या बिजनेस इन्वेस्टमेंट में खर्च हो सकता है, लेकिन यह आपके व्यवसाय की वृद्धि में मदद करेगा. शनि-केतु षडाष्टक संबंध पार्टनरशिप में चुनौतीपूर्ण हो सकता है, इसलिए आमदनी बढ़ाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी.
1,6,7,12,13,21,22,23 तारीख को खर्चे रहेंगे, लेकिन फॉरेन स्रोत से धन प्राप्ति भी संभव है. 17 से 26 अक्टूबर तक सूर्य-मंगल का पराक्रम योग गवर्नमेंट फील्ड से लाभ दिला सकता है.
जॉब एण्ड प्रॉफेशन
02 से 10 अक्टूबर तक सूर्य-चंद्रमा हस्त नक्षत्र में रहने से नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा.
17 अक्टूबर तक सूर्य अष्टम भाव में नीच होने के कारण खर्च बढ़ सकते हैं.
2,3,10,11,19,20,28,29,30 तारीख को फार्मास्यूटिकल और मार्केटिंग कर्मचारियों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है.
17 से 26 अक्टूबर तक नवम भाव में सूर्य-मंगल का पराक्रम योग इलेक्ट्रॉनिक्स और टेक्सटाइल कर्मचारियों के लिए लाभकारी रहेगा.
18 अक्टूबर से गुरु षष्ठ भाव में उच्च होकर एक से अधिक पार्ट-टाइम माध्यम से धन प्राप्ति के अवसर देंगे. 26 अक्टूबर तक मंगल-शनि षडाष्टक संबंध खर्च बढ़ा सकते हैं, इसलिए आर्थिक प्रबंधन पर ध्यान दें.
फैमिली लाइफ, लव लाइफ और रिलेशनशिप
08 अक्टूबर तक शुक्र-राहु दृष्टि संबंध के कारण वाणी में कड़वाहट से बचें. 09 से 23 अक्टूबर तक बुध-शुक्र परिवर्तन योग परिवार में सुख-शांति और नए वाहन खरीदने के अवसर लाएगा.
सप्तम भाव में केतु की दृष्टि भाई-बहनों के स्वास्थ्य पर असर डाल सकती है.
17 से 27 अक्टूबर तक शुक्र-चंद्रमा हस्त नक्षत्र में सामाजिक दायरा बढ़ेगा, लेकिन परिवार के लिए समय कम रहेगा.
17 अक्टूबर से सूर्य नवम भाव में नीच होने के कारण पिताजी के साथ संवाद में सावधानी रखें.
स्टूडेंट्स और लर्नर्स
02 से 23 अक्टूबर तक नवम-पंचम राजयोग से स्टूडेंट्स के लिए समय अनुकूल रहेगा.
13 अक्टूबर तक मंगल-चंद्रमा स्वाति नक्षत्र में होने से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में सफलता मिल सकती है.
17 अक्टूबर तक गुरु पंचम भाव में होने से रुचि बनी रहेगी और अच्छे अंक मिलेंगे.
18 अक्टूबर से गुरु षष्ठ भाव में उच्च होकर हायर एजुकेशन में सफलता का योग बनेगा.
27 अक्टूबर से मंगल दशम भाव में रहते स्पोर्ट्स पर्सन चोट के कारण बड़े इवेंट से हट सकते हैं.
हेल्थ और ट्रैवल्स
16 अक्टूबर तक सूर्य अष्टम भाव में रहते स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान दें. शनि वक्री होने से रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित हो सकती है. 15 अक्टूबर के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ी यात्रा संभव है. खान-पान में लापरवाही सेहत बिगाड़ सकती है, इसलिए सतर्क रहें और जरूरत पड़ने पर चिकित्सीय उपचार लें.
उपाय
- 02 अक्टूबर (विजयदशमी): लाल कपड़े में मसूर की दाल, पांच लाल फल, गुड़, एक मीठा पान, दस ग्राम लौंग, पांच रुपए का सिक्का, सिन्दूर की पुड़िया बांधकर राम व हनुमान मंदिर में अर्पित करें.
- 06 अक्टूबर (शरद पूर्णिमा): पवित्र जल में स्नान करें या घर में गंगाजल मिलाकर नहाएं. रात में खीर चंद्रमा की रोशनी में रखें और सुबह परिवार के साथ ग्रहण करें.
- 10 अक्टूबर (करवा चौथ): रंग-बिरंगी साड़ी पहनकर शिव-पार्वती का पूजन करें और ऊँ अधनाथाय नमः मंत्र का जाप करें.
- 16 अक्टूबर: श्रृंगार सामग्री का दान करें.
FAQs (अक्टूबर 2025 मासिक राशिफल)
Q1. अक्टूबर 2025 में कुंभ राशि के लिए व्यवसाय कैसा रहेगा?
A1. कृषि, ट्रेडिंग और इलेक्ट्रॉनिक्स बिजनेस में लाभ के योग हैं. टेक्सटाइल और केमिकल सेक्टर में सावधानी रखें.
Q2. नौकरीपेशा कुंभ राशि वालों के लिए समय कैसा रहेगा?
A2. ट्रांसफर और प्रमोशन के योग हैं, लेकिन IT और फाइनेंस सेक्टर में चुनौतियां आ सकती हैं.
Q3. परिवार और लव लाइफ कैसी रहेगी?
A3. नए रिश्ते और परिवार में खुशियां बढ़ेंगी, लेकिन संवाद में सावधानी आवश्यक है.
Q4. छात्रों और प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए माह कैसा रहेगा?
A4. पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षा के लिए समय अनुकूल है. मेहनत का फल अच्छे अंक के रूप में मिलेगा.
Q5. स्वास्थ्य और यात्रा के मामले में सावधानी कैसी रहेगी?
A5. खान-पान और स्वास्थ्य का ध्यान रखें. लंबी यात्रा और मेहनत से पहले तैयारी आवश्यक है.
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
[ad_2]

