मेष मासिक राशिफल अक्टूबर 2025 का महीना उतार चढ़ाव से भरा! धन लाभ के अच्छे योग

[ad_1]


Aries October Month Horoscope 2025: अक्टूबर 2025 का महीना ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है. इस महीने बुध, शुक्र और गुरु के महत्वपूर्ण गोचर कई लोगों के जीवन में बदलाव लेकर आएंगे. व्यवसाय, नौकरी, शिक्षा, पारिवारिक जीवन और स्वास्थ्य से जुड़े उतार-चढ़ाव आपके सामने रहेंगे.

खासकर नवरात्रि, करवा चौथ और शरद पूर्णिमा जैसे पर्व आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेंगे. आइए विस्तार से जानते हैं अक्टूबर 2025 का मासिक राशिफल कैसा रहने वाला है?

बिजनेस और आर्थिक स्थिति

  • 02 से 24 अक्टूबर तक बुध सप्तम भाव में रहकर एकादश भाव से नवम-पंचम राजयोग बनाएंगे. इससे कृषि क्षेत्र से जुड़े बिजनेसमैन को धन संचय और बैंक बैलेंस बढ़ाने का अवसर मिलेगा.
  • 09 से 24 अक्टूबर तक शुक्र और बुध का परिवर्तन योग आपको कर्ज चुकाने और बजट प्रबंधन का मौका देगा.
  • 16 से 26 अक्टूबर तक बुध गुरू के विशाखा नक्षत्र में रहेंगे, जिससे आपको अनुभवी व्यक्तियों की सलाह और दैवीय कृपा मिलेगी.
  • 18 अक्टूबर से गुरु चतुर्थ भाव में उच्च के होकर हंस योग बनाएंगे. इस समय नए कॉन्ट्रैक्ट मिलने और पुराने अधूरे काम पूरे होने की संभावना रहेगी.
  • वहीं 26 अक्टूबर तक मंगल और शनि का षडाष्टक संबंध टेक्सटाइल, सीफूड और केमिकल व्यवसायियों को नुकसान पहुँचा सकता है.
  • 24 अक्टूबर के बाद बुध अष्टम भाव में रहेंगे जिससे आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी और धन लाभ के योग बनेंगे.

जॉब और प्रोफेशन

  • 02 से 24 अक्टूबर तक वर्कप्लेस पर सहयोगियों और अधिकारियों का पूरा सपोर्ट मिलेगा.
  • 17 अक्टूबर तक मंगल और गुरु का राजयोग ट्रांसफर चाहने वालों को मनचाही जगह पोस्टिंग दिला सकता है.
  • 10 से 23 अक्टूबर के बीच सूर्य-मंगल के चित्रा नक्षत्र में रहने से मेहनत का फल करियर में अच्छे बदलाव देगा.
  • 26 अक्टूबर तक मंगल की दशम भाव पर दृष्टि मार्केटिंग, टेक्नोलॉजी और एजुकेशन से जुड़े लोगों को तनाव के बावजूद सफलता दिलाएगी.
  • 17 अक्टूबर के बाद सूर्य नीच के होने से आईटी और फाइनेंस सेक्टर वालों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है.
  • 24 अक्टूबर से बुध और शनि का योग आपको यह समझने का संकेत देगा कि सबकुछ आपके नियंत्रण में नहीं है.

परिवार, लव लाइफ और रिलेशनशिप

  • 08 अक्टूबर तक आपके आस-पास या सोशल प्लेसेस (मॉल, जिम, फूड जोन) पर नई प्रेम कहानी शुरू हो सकती है.
  • 06 से 17 अक्टूबर तक आप अपने रिश्तों की सीमाओं को समझने लगेंगे.
  • 09 से 24 अक्टूबर तक बुध-शुक्र परिवर्तन योग जीवन के कुछ पुराने पैटर्न बदलने का अवसर देगा.
  • राहु की दृष्टि और शुक्र-राहु संबंध वैवाहिक जीवन में तनाव और वाणी में कड़वाहट बढ़ा सकते हैं.
  • 18 अक्टूबर के बाद गुरु का प्रभाव भाई-बहनों के साथ संबंधों में मिठास और पारिवारिक सुख प्रदान करेगा.

स्टूडेंट्स और लर्नर्स

  • 02 से 08 अक्टूबर तक शिक्षा में अच्छी प्रगति होगी.
  • 17 से 26 अक्टूबर तक सूर्य-मंगल का पराक्रम योग प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों को सफलता की उम्मीद देगा.
  • 18 अक्टूबर से गुरु का हंस योग उच्च शिक्षा और विदेश में पढ़ाई की दिशा में सफलता दिला सकता है.
  • 17 से 23 अक्टूबर तक बुधादित्य योग आपको आत्मज्ञान और सीमाओं की समझ बढ़ाएगा.

हेल्थ और ट्रैवल

  • 09 से 24 अक्टूबर तक स्वास्थ्य में सुधार होगा और आप अधिक ऊर्जावान महसूस करेंगे.
  • शनि की दृष्टि आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करेगी.
  • 26 अक्टूबर तक मंगल की वजह से खान-पान में लापरवाही सेहत बिगाड़ सकती है.
  • 16 अक्टूबर के बाद मेडिकल एजुकेशन या प्रतियोगी परीक्षा से जुड़ी यात्रा संभव है.

अक्टूबर 2025 के उपाय

  • 02 अक्टूबर विजयदशमी पर श्रीराम को लाल पुष्प, दूध से बनी मिठाई अर्पित करें और रामरक्षा स्तोत्र का पाठ करें.
  • 06 अक्टूबर शरद पूर्णिमा पर चंद्रमा को अर्घ्य दें और खीर पूरे परिवार के साथ ग्रहण करें.
  • 10 अक्टूबर करवा चौथ पर महिलाएं गुलाबी साड़ी पहनकर शिव-पार्वती का पूजन करें और सुहाग सामग्री का दान करें.

FAQs (अक्टूबर 2025 मासिक राशिफल)

Q1: अक्टूबर 2025 में बिजनेस कैसा रहेगा?
कृषि और ट्रेडिंग से जुड़े लोगों को फायदा होगा, लेकिन टेक्सटाइल और केमिकल सेक्टर में नुकसान की संभावना है.

Q2: नौकरीपेशा लोगों के लिए समय कैसा है?
ट्रांसफर और प्रमोशन के योग हैं, लेकिन IT और फाइनेंस सेक्टर वालों को चुनौतियाँ झेलनी पड़ेंगी.

Q3: प्रेम और वैवाहिक जीवन कैसा रहेगा?
नए रिश्ते शुरू हो सकते हैं, लेकिन वैवाहिक जीवन में राहु की दृष्टि के कारण तनाव रह सकता है.

Q4: छात्रों को लाभ मिलेगा या नहीं?
प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों और उच्च शिक्षा प्राप्त करने वालों के लिए समय अनुकूल रहेगा.

Q5: स्वास्थ्य की स्थिति कैसी रहेगी?
अनुशासन में रहकर स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन खान-पान की लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]