Video: पहले कार फिर ऑटो को मारी टक्कर, सड़क पर तेज रफ्तार ट्रक ने मचाई तबाही, देखें वीडियो

[ad_1]


Road Accident: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोग दंग रह गए. वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क के एक तरफ से बाइक सवार और ट्रक आ रहे थे, वहीं दूसरी ओर से एक सफेद कार और एक ऑटो रिक्शा चल रहा था. ट्रक चालक ने ओवरटेक करने की कोशिश की, लेकिन जगह की कमी और गलत अनुमान के कारण वह सीधे सामने से आ रही सफेद कार से टकरा गया.

 टक्कर से ऑटो पलटा

टक्कर मामूली थी और सफेद कार चालक को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ. कार चालक किसी तरह अपनी गाड़ी संभालते हुए आगे निकल गया. लेकिन असली हादसा इसके बाद हुआ. सफेद कार से टकराने के बाद ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और वह पीछे आ रहे ऑटो पर जा गिरा. अचानक हुए इस टक्कर से ऑटो पलट गया और उसमें बैठे लोग घायल हो गए.

हादसा देखकर आसपास के लोग घबराए

यह नजारा देख आसपास के लोग घबरा गए. सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और लोग मदद के लिए दौड़ पड़े. गनीमत यह रही कि हादसा और भी बड़ा नहीं हुआ, वरना जानमाल का नुकसान गंभीर हो सकता था. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रक चालक ने जल्दबाजी में बाइक को ओवरटेक करने की कोशिश की, लेकिन यह कदम भारी पड़ गया. वहीं ऑटो चालक को तो पीछे से आ रही टक्कर की भनक तक नहीं लगी थी और अचानक उसकी गाड़ी पलट गई.

लोगों का कहना है कि सिंगल लेन या संकरी सड़कों पर ओवरटेक करते समय हमेशा सावधानी बरतनी चाहिए. कई बार ड्राइवर सामने से आने वाली गाड़ियों की रफ्तार और दूरी का गलत अनुमान लगा लेते हैं, जिससे ऐसे हादसे हो जाते हैं.


Samsung Galaxy Ring ने कर दिया कांड! हुआ कुछ ऐसा कि यूजर को ले जाना पड़ा अस्पताल, जानें मामला

[ad_1]


स्मार्ट गैजेट अक्सर यूजर्स की जान बचाने में काम आते हैं, लेकिन कई बार ये जानलेवा भी साबित हो सकते हैं. हाल ही में यूट्यूब और टेक क्रिएटर डेनियल के साथ ऐसा ही हुआ. डेनियल ने अपनी उंगली में सैमसंग की गैलेक्सी रिंग पहनी हुई थी. अचानक से इसकी बैटरी फूलने लगी और यह उंगली में फंस गई. डेनियल ने बताया कि उस वक्त वो एक फ्लाइट पकड़ने वाले थे, लेकिन दर्द के कारण उन्हें जहाज में नहीं बैठने दिया गया और उन्हें अस्पताल में ले जाया गया. आइए पूरा मामला जानते हैं.

उंगली में फंस गई रिंग

डेनियल ने एक्स पर अपनी पोस्ट में कुछ फोटो शेयर करते हुए मदद मांगी थी. इन फोटोज में रिंग का इंटरनल हिस्सा फूला हुआ नजर आ रहा है. उन्होंने कहा कि फ्लाइट लेने से पहले यह फूलना शुरू हुआ था. उन्होंने सैमसंग को टैग कर इस मामले में मदद मांगी और कहा यह रिंग निकल नहीं रही है और उन्हें तेज दर्द हो रहा है. सैमसंग ने उनसे इस घटना के लिए माफी मांगी है और मदद के लिए उनसे संपर्क किया है.

डेनियल को ले जाना पड़ा अस्पताल

कुछ ही घंटो बाद डेनियल ने एक और पोस्ट डालकर बताया कि उन्हें जहाज में सवार नहीं होने दिए गया और अस्पताल लाया गया है. यहां डॉक्टरों की मदद से रिंग को निकाला गया है. उन्होंने कहा कि साबुन और हैंड क्रीम की मदद से जब रिंग निकालने की कोशिश की गई तो पहले से फूल चुकी बैटरी और फूल रही थी. अस्पताल में डॉक्टरों ने पहले बर्फ की मदद से उंगली की सूजन को कम किया और फिर मेडिकल लुब्रिकेंट की मदद से इस डिवाइस को बाहर निकाला. डेनियल इस घटना के बाद काफी सहमे हुए हैं और उन्होंने एक्स पर लिखा कि वो दोबार कभी इस डिवाइस को यूज नहीं करेंगे. 

ये भी पढ़ें-

अब पतले फोन की जंग होगी मजेदार! अक्टूबर में लॉन्च हो जाएगा Moto X70 Air, जानें फीचर्स



[ad_2]

Aaj Ka Vrishabh Rashifal 1 October 2025: वृषभ राशि आध्यात्मिकता की ओर झुकाव, कार्यक्षेत्र में स

[ad_1]


Aaj Ka Vrishabh Rashifal 1 October 2025 in Hindi: आज का दिन आध्यात्मिक दृष्टि से विशेष रूप से शुभ है. चंद्रमा के नवम भाव में गोचर करने से धर्म, दर्शन और ईश्वर के प्रति झुकाव बढ़ेगा. ध्यान, साधना और सकारात्मक ऊर्जा के लिए यह समय उत्तम है. किसी धार्मिक स्थल की यात्रा या परिवार के साथ धार्मिक चर्चा हो सकती है.

स्वास्थ्य राशिफल
स्वास्थ्य के मामले में आपको सतर्क रहना चाहिए. मौसम परिवर्तन से जुकाम या बदन दर्द जैसी समस्या हो सकती है. पुराने रोगों में सुधार दिखेगा, लेकिन तनाव से बचें और नींद पूरी लें. योग और प्राणायाम से लाभ मिलेगा.

व्यवसाय/नौकरी
बिजनेस में गोपनीयता बनाए रखें, आपकी प्लानिंग सफल होगी. अतिगंड योग के प्रभाव से आज जो भी कार्य शुरू करेंगे, उसमें सफलता मिलना तय है. ऑफिस में हालांकि कुछ लोग आपकी तरक्की से ईर्ष्या कर सकते हैं, इसलिए अपने कार्य पर ध्यान केंद्रित रखें. नौकरीपेशा लोगों को नये अवसर मिल सकते हैं.

प्रेम और पारिवारिक जीवन
परिवार में कुछ तनाव उत्पन्न हो सकता है. घर की मरम्मत या इंटीरियर पर खर्च बढ़ेगा. जीवनसाथी के साथ समय बिताएं और संवाद में संयम रखें. प्रेम संबंधों में ईमानदारी और पारदर्शिता ज़रूरी है, वरना गलतफहमियां हो सकती हैं.

धन राशिफल
आज धन आगमन के अच्छे योग हैं, विशेषकर लाभ-अमृत के चौघड़िया में किए गए कार्य से लाभ होगा. निवेश सोच-समझकर करें. कोई पुराना रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है.

युवा/विद्यार्थी जीवन
युवाओं को करियर से जुड़े निर्णय में वरिष्ठों की सलाह लेनी चाहिए. मन में असमंजस की स्थिति बनी रह सकती है. छात्र अपने शिक्षक या गाइड से मार्गदर्शन प्राप्त करें, इससे मानसिक शांति मिलेगी.

शुभ अंक और रंग
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: नेवी ब्लू
अशुभ अंक: 2

आज का उपाय
आज पीपल के वृक्ष के नीचे घी का दीपक जलाएं और 7 परिक्रमा करें. इससे ग्रह दोषों से राहत मिलेगी और मन में शांति आएगी.

(FAQs)

1. क्या आज नौकरी बदलना शुभ रहेगा?
अगर आपने पहले से योजना बनाई है और लाभ-अमृत के समय में कोई कदम उठाते हैं, तो सफलता मिलने की प्रबल संभावना है.

2. क्या प्रेम प्रस्ताव देने का आज सही समय है?
आज का दिन थोड़ा संवेदनशील है. बेहतर होगा कि प्रेम प्रस्ताव कुछ दिनों के लिए टालें और पहले संबंधों को मजबूत बनाएं.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

एमपी में 7500 पदों पर होने वाली पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती की आवेदन तिथि बढ़ी, यहां जानिए

[ad_1]


मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ा मौका आया है. मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने पुलिस कॉन्स्टेबल के 7,500 पदों पर भर्ती निकाली है. खास बात यह है कि यह भर्ती सिर्फ मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे देश के उम्मीदवारों के लिए खुली है. यानी भारत का कोई भी पात्र उम्मीदवार इसमें आवेदन कर सकता है. अब विभाग ने इस भर्ती के लिए आवेदन तिथि को आगे बढ़ा दिया है जिसे लेकर अभ्यर्थियों में खुशी की लहर है.

विभाग ने बढ़ाई आवेदन की अंतिम तिथि

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 सितंबर 2025 से शुरू हो चुकी है और पहले इसकी अंतिम तिथि 29 सितंबर 2025 तय की गई थी. हालांकि, लेकिन अब विभाग ने इसके लिए आवेदन की तिथि 6 अक्टूबर 2025 तक बढ़ा दी है. जबकि फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 8 अक्टूबर है. पहले ये तिथि 4 अक्टूबर थी. जिन योग्य उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है वो विभाग की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in जाकर आवेदन कर सकते हैं. आपको बता दें कि सितंबर में आवेदन के बाद परीक्षा 30 अक्टूबर को होनी है. आपको बता दें कि परीक्षा भोपाल, इंदौर, खंडवा, जबलपुर, रतलाम, सतना, नीमच, रीवा, सागर, सीधी और उज्जैन में परीक्षाएं होनी है.

इतनी देनी होगी आवेदन फीस, इतनी होनी चाहिए आयु

उम्मीदवार की उम्र 29 सितंबर 2025 तक कम से कम 18 साल होनी चाहिए. मध्य प्रदेश के सामान्य व ईडब्ल्यूएस वर्ग तथा अन्य राज्यों के उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 33 साल रखी गई है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी. इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सभी श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन करना होगा. सामान्य वर्ग और अन्य राज्यों के उम्मीदवारों को 560 रुपये फीस देनी होगी. ओबीसी, एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 310 रुपये रखा गया है. इसके अलावा सभी को पोर्टल शुल्क 60 रुपये अलग से जमा करना होगा. शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन मोड से ही किया जा सकेगा.

यह भी पढ़ें: 8वें वेतन आयोग से NSG के कमांडो को कितना होगा फायदा? जानें वर्तमान सैलरी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

वरुण धवन की एक्ट्रेस ने खास अंदाज में सेलिब्रेट किया बर्थडे,देखें तस्वीरें

[ad_1]

वामिका गब्बी अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरों में खूबसूरत बैकग्राउंड के बीच बड़े केक और रंग-बिरंगे बैलून के साथ बैठी नजर आईं. वो केक काटने से पहले विश मांगती भी दिखीं.

वामिका गब्बी अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरों में खूबसूरत बैकग्राउंड के बीच बड़े केक और रंग-बिरंगे बैलून के साथ बैठी नजर आईं. वो केक काटने से पहले विश मांगती भी दिखीं.

‘भूल चूक माफ’ एक्ट्रेस ने अपने इस खास दिन को नेचर के बीच बिताया और इसे यादगार बनाने के लिए कई खूबसूरत पलों का प्लेजर लिया.

‘भूल चूक माफ’ एक्ट्रेस ने अपने इस खास दिन को नेचर के बीच बिताया और इसे यादगार बनाने के लिए कई खूबसूरत पलों का प्लेजर लिया.

वामिका ने सोशल मीडिया पर ग्रैटीट्यूड जाहिर करते हुए लिखा कि उनका जन्मदिन कई मायनों में खास था. वामिका ने यूनिवर्स को थैंक्यू किया और फैंस को भी प्यार के लिए शुक्रिया कहा.

वामिका ने सोशल मीडिया पर ग्रैटीट्यूड जाहिर करते हुए लिखा कि उनका जन्मदिन कई मायनों में खास था. वामिका ने यूनिवर्स को थैंक्यू किया और फैंस को भी प्यार के लिए शुक्रिया कहा.

वामिका ने ये भी कहा कि अगले साल उनके फैंस के लिए कई सरप्राइज तैयार हैं और आगे लिखा- 'अच्छे लोगों से ही हेवन होता है और मेरी ज़िंदगी अच्छे लोगों से भरी पड़ी है. धन्यवाद सबको.'

वामिका ने ये भी कहा कि अगले साल उनके फैंस के लिए कई सरप्राइज तैयार हैं और आगे लिखा- ‘अच्छे लोगों से ही हेवन होता है और मेरी ज़िंदगी अच्छे लोगों से भरी पड़ी है. धन्यवाद सबको.’

वामिका के इस स्पेशल डे पर फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारों ने भी उन्हें विश दीं. अलाया एफ ने लिखा- 'हैप्पीएस्ट बर्थडे टू यू,' सिद्धांत चतुर्वेदी ने 'हैप्पीएस्ट बर्थडे' के साथ लाल दिल का इमोजी शेयर किया.

वामिका के इस स्पेशल डे पर फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारों ने भी उन्हें विश दीं. अलाया एफ ने लिखा- ‘हैप्पीएस्ट बर्थडे टू यू,’ सिद्धांत चतुर्वेदी ने ‘हैप्पीएस्ट बर्थडे’ के साथ लाल दिल का इमोजी शेयर किया.

इसके अलावा, वामिका की फिल्म 'गुडाचारी 2' में उनके को-स्टार रहे अदिवि शेश ने भी सोशल मीडिया पर उनके लिए बर्थडे पोस्ट शेयर किया और उन्हें टैलेंटेड, खूबसूरत और प्रोफेशनल लीड एक्ट्रेस के रूप में बधाई दी.

इसके अलावा, वामिका की फिल्म ‘गुडाचारी 2’ में उनके को-स्टार रहे अदिवि शेश ने भी सोशल मीडिया पर उनके लिए बर्थडे पोस्ट शेयर किया और उन्हें टैलेंटेड, खूबसूरत और प्रोफेशनल लीड एक्ट्रेस के रूप में बधाई दी.

वामिका के आने वाले प्रोजेक्ट्स भी काफी रोमांचक हैं, जिनमें 'जी2', 'भूत बंग्ला' और 'दिल का दरवाजा खोल ना डार्लिंग' शामिल हैं.

वामिका के आने वाले प्रोजेक्ट्स भी काफी रोमांचक हैं, जिनमें ‘जी2’, ‘भूत बंग्ला’ और ‘दिल का दरवाजा खोल ना डार्लिंग’ शामिल हैं.

Published at : 30 Sep 2025 11:14 PM (IST)

[ad_2]

लड़की के ठुमकों पर आया आशिक का दिल! नोटों से भर दी हसीना की झोली- वीडियो हो रहा वायरल

[ad_1]


कहते हैं कि दिल अगर किसी पर आ जाए तो आशिक अपने जान माल की परवाह किए बगैर अपना सबकुछ महबूबा पर वार देता है. एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स स्टेज पर डांस करने वाली ऑर्केस्ट्रा के प्यार और ठुमकों से इतना प्रभावित हुआ कि उसने ऑर्केस्ट्रा की पूरी झोली नोटों से भर दी. इधर हसीना ठुमके लगाती रही और पास खड़ा आशिक उस पर नोट लुटाता रहा. अब शख्स का ये अंदाज इंटरनेट पर वायरल हो गया है.

लड़की ने लगाए ठुमके, खूबसूरती देख नोट उड़ाता रहा शख्स

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स ऑर्केस्ट्रा के ठुमकों से इतना खुश हुआ कि उसने 500 रुपये के नोटों से ऑर्केस्ट्रा की झोली भर दी. ऑर्केस्ट्रा भी नोटों को देखकर जोश में आ गई और एक के बाद एक कयामत ठुमके आशिक की खिदमत में पेश करती रही. हुआ ये कि हसीना के ठुमके खत्म हो गए लेकिन शख्स उसी रफ्तार से हसीन ऑर्केस्ट्रा की झोली में नोट भरता रहा.

ये नजारा देखने के बाद आसपास के लोग भी एक दम हैरान रह गए. ये पूरा नजारा ऑर्केस्ट्रा मंच पर पेश आया, जहां गानों पर हसीना ठुमक रही थी और आशिक नोटों की बरसात कर रहा था. वीडियो इंटरनेट पर वायरल होने के बाद यूजर्स भी हैरान रह गए और तरह तरह की प्रतिक्रियाएं देने लगे.

यह भी पढ़ें: Video: मैडम जी ने बुरी तरह ठोक दी कार, फिर कैब वाले को मारने दौड़ी, सड़क पर कलेश का वीडियो वायरल

यूजर्स बोले, इससे अच्छा गरीबों में बांट देता

वीडियो को @Rupali_Gautam19 नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…मजा आ गया, हुस्न की कोई कीमत नहीं होता. एक और यूजर ने लिखा…भाई इतना पैसा उड़ाने के लिए जिगरा चाहिए होता है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…ये सब क्या हो रहा है, ठुमकों पर इतने पैसे उड़ा दिए, इससे अच्छा था गरीबों में बांट देता.

यह भी पढ़ें: Viral Video: दरवाजे से घुसते हैं खिड़की से निकलते हैं… कैसी होती है चोरी की मोहब्बत, वीडियो देख आ जाएगा समझ


एशिया कप ट्रॉफी विवाद के बीच बोले शाहिद अफरीदी, कहा- मोहसिन नकवी दें इस्तीफा…

[ad_1]


मोहसिन नकवी इस समय बहुत बड़े विवाद का केंद्र बने हुए हैं. एशिया कप फाइनल के बाद वो चैंपियन टीम इंडिया को ट्रॉफी देने के बजाय ट्रॉफी लेकर वहां से चले गए थे. नकवी अभी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन, एशियाई क्रिकेट काउंसिल के चेयरमैन और साथ ही पाकिस्तान सरकार में गृहमंत्री भी हैं. एशिया कप ट्रॉफी विवाद के बीच शाहिद अफरीदी ने सलाह दी है कि मोहसिन नकवी को कोई एक पद छोड़ देना चाहिए.

टेलिकॉम एशिया से बातचीत में पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी ने मांग की है कि एशिया कप विवाद के बड़ा नकवी को एक पद छोड़ देना चाहिए. उन्होंने कहा, “मेरी मोहसिन नकवी साहब से सलाह या आग्रह है कि आपके पास 2 बहुत महत्वपूर्ण पद हैं. ये बहुत बड़े पद हैं और अलग से समान मांगते हैं. PCB और गृह मंत्रालय दो अलग-अलग क्षेत्र हैं, इसलिए उन्हें अलग ही रखा जाना चाहिए. यह बहुत अहम फैसला है, जिसे जल्द लिया जाना चाहिए.”

उन्हें क्रिकेट के बारे में कुछ नहीं पता…

अफरीदी ने यह भी कहा कि मोहसिन नकवी को पूरी तरह सलाहकारों पर निर्भर नहीं रहना चाहिए. अफरीदी कहते हैं कि नकवी खुद मान चुके हैं कि उन्हें क्रिकेट का बहुत ज्यादा ज्ञान नहीं है. पाकिस्तानी दिग्गज ने कहा, “उन्हें ऐसे सलाहकार रखने चाहिए, जिन्हें क्रिकेट की अच्छी समझ हो.”

अफरीदी के इस बयान को उस रूप में देखा जा रहा है कि वो मोहसिन नकवी के 2 पदों पर रहने से संतुष्ट नहीं हैं, लेकिन उनकी चेतावनियों को लगातार अनसुना किया जाता रहा है. सूत्रों ने यह भी बताया है कि अफरीदी ने देश के आर्मी चीफ से भी यह बात कही है कि नकवी को सिर्फ एक पद पर ठीक से ध्यान देने के लिए दूसरा पद छोड़ देना चाहिए.

यह भी पढ़ें:

Tilak Varma: इलेक्ट्रिशियन पिता ने नहीं, इस कोच ने तिलक वर्मा की जिंदगी बदल कर रख दी, जानें संघर्ष की दास्तां

[ad_2]

इस्लाम के मुताबिक किन घरों में होता है शैतान का बसेरा! इससे बचें कैसे?

[ad_1]

इस्लाम धर्म के अनुसार जब इंसान किसी खास जगह जैसे घर, कार, या कमरे में जाता है और बिस्मिल्लाह यानी अल्लाह का नाम नहीं लेता है, तो उस जगह पर शैतान का वास होता है. वही अगर बिस्मिल्लाह पढ़ ली जाए तो शैतान को अंदर जाने की इजाजत नहीं मिलती है.

इस्लाम धर्म के अनुसार जब इंसान किसी खास जगह जैसे घर, कार, या कमरे में जाता है और बिस्मिल्लाह यानी अल्लाह का नाम नहीं लेता है, तो उस जगह पर शैतान का वास होता है. वही अगर बिस्मिल्लाह पढ़ ली जाए तो शैतान को अंदर जाने की इजाजत नहीं मिलती है.

ऐसी जगह जहां कुरान पढ़ने या सुनने का इंतजाम न हो, तो वह जगह अल्लाह के बर्कत (आशीर्वाद) और रहमत से खाली हो जाती है. कुरान को पढ़ने और सुनने से सुकून मिलता है और ऐसी जगह पर कभी भी शैतान का वास नहीं होता है.

ऐसी जगह जहां कुरान पढ़ने या सुनने का इंतजाम न हो, तो वह जगह अल्लाह के बर्कत (आशीर्वाद) और रहमत से खाली हो जाती है. कुरान को पढ़ने और सुनने से सुकून मिलता है और ऐसी जगह पर कभी भी शैतान का वास नहीं होता है.

शैतान का वास वहां भी होता है, जहां अल्लाह का जिक्र नहीं किया जाता है. किसी बैठकों, महफिलों या बातचीत में अल्लाह का जिक्र न आए तो वह महफिल बेगरत और फिजूल मानी जाती है.

शैतान का वास वहां भी होता है, जहां अल्लाह का जिक्र नहीं किया जाता है. किसी बैठकों, महफिलों या बातचीत में अल्लाह का जिक्र न आए तो वह महफिल बेगरत और फिजूल मानी जाती है.

इस्लाम धर्म के मुताबिक जिन घरों में नमाज या अल्लाह की इबादत न की जाती हो, वहां शैतान का वास होता है. नमाज और अतिरिक्त इबादतें करने से खुदा की रहमत और बरकत बनी रहती है.

इस्लाम धर्म के मुताबिक जिन घरों में नमाज या अल्लाह की इबादत न की जाती हो, वहां शैतान का वास होता है. नमाज और अतिरिक्त इबादतें करने से खुदा की रहमत और बरकत बनी रहती है.

कभी भी खाना खाने से पहले बिस्मिल्लाह न कहने पर शैतान भी उसी खाने में शरीक हो जाता है. लेकिन बिस्मिल्लाह कहने से खाना अल्लाह की हिफाजत में आ जाता है और शैतान उसका भागीदार नहीं बन पाता है.

कभी भी खाना खाने से पहले बिस्मिल्लाह न कहने पर शैतान भी उसी खाने में शरीक हो जाता है. लेकिन बिस्मिल्लाह कहने से खाना अल्लाह की हिफाजत में आ जाता है और शैतान उसका भागीदार नहीं बन पाता है.

जिन घरों में लोग बाएं हाथ से खाना खाते हैं, उन घरों में शैतान का वास होता है. अल्लाह ने फरमाया है कि, हमेशा दाएं हाथ से ही खाना खाना चाहिए, क्योंकि बाएं हाथ का इस्तेमाल गंदगी और नापाक कामों के लिए किया जाता है.

जिन घरों में लोग बाएं हाथ से खाना खाते हैं, उन घरों में शैतान का वास होता है. अल्लाह ने फरमाया है कि, हमेशा दाएं हाथ से ही खाना खाना चाहिए, क्योंकि बाएं हाथ का इस्तेमाल गंदगी और नापाक कामों के लिए किया जाता है.

इस्लाम धर्म के मुताबिक जब इंसान अल्लाह का नाम लिए बिना ही सो जाता है, तो शैतान नींद में भी दखल देता है. वही सोने से पहले दुआ और जिक्र से नींद इबादत बन जाती है.

इस्लाम धर्म के मुताबिक जब इंसान अल्लाह का नाम लिए बिना ही सो जाता है, तो शैतान नींद में भी दखल देता है. वही सोने से पहले दुआ और जिक्र से नींद इबादत बन जाती है.

जहां रात के समय दरवाजे और खिड़कियां बंद न की जाए तो शैतान और नापाक चीजें अंदर आ सकती हैं. इसलिए रात को सोते समय खिड़की और दरवाजे बंद रखना चाहिए.

जहां रात के समय दरवाजे और खिड़कियां बंद न की जाए तो शैतान और नापाक चीजें अंदर आ सकती हैं. इसलिए रात को सोते समय खिड़की और दरवाजे बंद रखना चाहिए.

अल्लाह ने हिदायत दी है कि, शाम और रात के समय छोटे बच्चों को बेवजह घर से बाहर नहीं जाने दे,क्योंकि उस समय जिन्नात और शैतानी शक्तियों की ताकतें बढ़ जाती है. इसलिए शाम होते ही बच्चों को घर के अंदर कर लें.

अल्लाह ने हिदायत दी है कि, शाम और रात के समय छोटे बच्चों को बेवजह घर से बाहर नहीं जाने दे,क्योंकि उस समय जिन्नात और शैतानी शक्तियों की ताकतें बढ़ जाती है. इसलिए शाम होते ही बच्चों को घर के अंदर कर लें.

अल्लाह ने फरमाया है कि, जब पति-पत्नी संबंध स्थापित करें तो उससे पहले दुआ जरूर पढ़नी चाहिए. अगर हमबिस्तरी से पहले दुआ पढ़ी जाए तो शैतान की बुरी नजर संबंध और उससे जन्म लेने वाले बच्चे पर नहीं पड़ती है.

अल्लाह ने फरमाया है कि, जब पति-पत्नी संबंध स्थापित करें तो उससे पहले दुआ जरूर पढ़नी चाहिए. अगर हमबिस्तरी से पहले दुआ पढ़ी जाए तो शैतान की बुरी नजर संबंध और उससे जन्म लेने वाले बच्चे पर नहीं पड़ती है.

Published at : 30 Sep 2025 08:09 PM (IST)

[ad_2]

Video: तेज रफ्तार पिकअप और कार की जोरदार भिड़ंत, एक साथ टकराई 3 गाड़ियां, वीडियो वायरल

[ad_1]


Kerala News: केरल से एक भयानक सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यहां एक पिकअप और एक कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई. यह दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए. हादसे का पूरा दृश्य पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जिसे अब सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है.

हादसे से सड़क पर मची अफरा-तफरी 

जानकारी के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब पिकअप सड़क पर सामान्य गति से जा रही थी और सामने से एक कार आ रही थी. जैसे ही पिकअप और कार आमने-सामने आए, उन्होंने टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि कार का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और इसके परखच्चे उड़ने लगे.


हादसे के बाद पिकअप थोड़ा पीछे हट गया, लेकिन इसी दौरान पीछे से आ रही दूसरी कार भी इसमें फंस गई और कार की टक्कर पिकअप और पहले वाहन से हुई. इस वजह से सड़क पर अफरा-तफरी मच गई. आसपास के लोग मौके पर दौड़े और घायल लोगों को बचाने की कोशिश की.

सीसीटीवी में कैद हादसा

सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट देखा जा सकता है कि दोनों गाड़ियों के चालक किसी तरह से नियंत्रण बनाए रखने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन तेज रफ्तार और सटीक दूरी न होने की वजह से यह बड़ा हादसा हो गया. सिंगल लेन या संकरी सड़कों पर वाहन चलाते समय हमेशा दूरी बनाए रखना और ओवरटेक करते समय सतर्क रहना बहुत जरूरी है.

हादसे में किसी की जान जाने की सूचना नहीं है, लेकिन दोनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं. पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर यातायात को नियंत्रित किया और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है.


ChatGPT बनाने वाली कंपनी ला रही टिकटॉक जैसी नई ऐप, AI से बना होगा हर वीडियो

[ad_1]


ChatGPT बनाने वाली कंपनी OpenAI अब टिकटॉक जैसी एक शॉर्ट वीडियो ऐप पर काम कर रही है. टिकटॉक पर जहां यूजर जनरेटेड वीडियोज होते हैं, वहीं OpenAI की ऐप पर सारे वीडियो AI से बने होंगे. इसके लिए कंपनी अपने अपकमिंग वीडियो मॉडल Sora 2 को यूज करेगी. अभी तक इस मॉडल को पब्लिक नहीं किया गया है. बता दें कि कुछ दिन पहले मेटा ने भी AI वीडियो वाले प्लेटफॉर्म Vibes का ऐलान किया था, जिसमें सारे AI जनरेटेड वीडियो होते हैं.  

10 सेकंड से कम होगी वीडियो की ड्यूरेशन

बताया जा रहा है कि OpenAI की अपकमिंग ऐप में यूजर अपने वीडियो अपलोड नहीं कर पाएंगे. उनके पास सिर्फ Sora 2 मॉडल से वीडियो जनरेट करने का ऑप्शन होगा. यानी यह ऐप ह्यूमन जनरेटेड कंटेट की जगह AI जनरेटेड वीडियो पर फोकस करेगी. इस ऐप में दिखने वाले सारे वीडियो 10 सेकंड या इससे कम ड्यूरेशन वाले होंगे. इस ऐप में आइडेंटिटी वेरिफिकेशन सिस्टम भी होगा. इसका मतलब है कि अगर कोई यूजर खुद को वेरिफाई करता है तो यह मॉडल उसकी पसंद के वीडियो जनरेट करता रहेगा. दूसरे यूजर भी उन क्लिप के साथ अपनी क्लिप को रीमिक्स कर सकेंगे. कॉपीराइट को रोकने के लिए इसमें कुछ लिमिटेशन भी दी जा सकती है.

मेटा भी ला चुकी ऐसा प्लेटफॉर्म

OpenAI जहां अभी प्लानिंग में ही जुटी है, वहीं मेटा ने ऐसा प्लेटफॉर्म लॉन्च कर दिया है. मेटा ने Vibes नाम से एक नया AI वीडियो फीड शुरू किया है, जिस पर यूजर्स AI वीडियो जनरेट और रीमिक्स कर सकेंगे. Vibes को मेटा AI ऐप और वेबसाइट के जरिए एक्सेस किया जा सकता है. इस प्लेटफॉर्म पर इंसानों के दिए प्रॉम्प्ट के बाद AI से जनरेट हुए वीडियोज दिखेंगे. अगर आपको कोई वीडियो पसंद आता है तो यह प्लेटफॉर्म उसे रीमिक्स करने का ऑप्शन देगा. इसमें आप उसमें म्यूजिक एड कर सकेंगे, विजुअल चेंज कर सकेंगे या अपनी पसंद से नया प्रॉम्प्ट देकर एक पूरा नया वीडियो बना सकेंगे. 

ये भी पढ़ें-

Windows 10 यूजर्स के लिए खतरे की घंटी! दो हफ्ते बाद बंद हो जाएगा सपोर्ट, उसके बाद क्या ऑप्शन?

[ad_2]