Video: किस्मत थी, जो बच गए! फिसलकर बाइक ट्रक से टकराई, कुचलने से बचे 2 लोग, वीडियो वायरल
[ad_1]
Road Accident: सोशल मीडिया पर आए दिन तरह-तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं. इनमें से कुछ ऐसे होते हैं, जो दिल दहला देते हैं और लोग उन्हें बार-बार देखकर हैरान रह जाते हैं. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें दो बाइक सवार मौत के मुंह से बाल-बाल बचते दिख रहे हैं.
तेज रफ्तार से बिगड़ा संतुलन
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक बाइक पर दो युवक सवार थे. सड़क पर चलते समय अचानक उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह बुरी तरह फिसल गई. बाइक तेज रफ्तार में थी, इसलिए फिसलते हुए काफी दूर तक घिसटती चली गई. तभी सामने से एक भारी-भरकम ट्रक आ रहा था. देखते ही देखते बाइक और बाइक सवार सीधे ट्रक के नीचे जा पहुँचे.
क्या चमत्कार होते हैं?
क़िस्मत क्या होती हैं, उस से भी आगे की सोची हैं भाईयों ने तो??
किसी ने नहीं देखा ,उठ जाओ🫣🤣 pic.twitter.com/dFAa32HwlM
— राजस्थानी मानस (@Manas___05) September 27, 2025
इस दौरान देखने वालों की सांसें थम गईं. लग रहा था कि अब बड़ा हादसा हो जाएगा, लेकिन किस्मत ने दोनों युवकों का साथ दिया. बाइक ट्रक के पिछले पहिए के नीचे आ गई, लेकिन दोनों सवार एकदम बगल की ओर गिर पड़े. यही वजह रही कि दोनों की जान बच गई.
पूरा हादसा सीसीटीवी में कैद
हैरानी की बात तो यह रही कि हादसे के बाद दोनों युवक तुरंत फुर्ती से उठे और दूसरी ओर भाग निकले. जैसे उन्हें चोट भी नहीं लगी हो. यह पूरा मंजर पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया.
अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो देखने के बाद लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं. किसी ने मजाक में लिखा – जल्दी उठ जाओ, किसी ने देखा नहीं है. तो किसी ने कहा – ये दोनों तो सच में मौत को मात देकर लौटे हैं.

