अडानी विद्या मंदिर के छात्रों को गवर्नर आचार्य देवव्रत ने सुनाई कलाम संघर्षपूर्ण की कहानी

[ad_1]


Gujarat Govenor Acharya Devvra Visits Adani Vidya Mandir: गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने सोमवार 29 सितंबर 2025 को अहमदाबाद स्थित अडानी विद्या मंदिर का दौरा किया और वहां पढ़ रहे बच्चों के साथ मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने अडानी फाउंडेशन की जमकर तारीफ की. आचार्य देवव्रत ने कहा कि अडानी फाउंडेशन ने उन बच्चों को एजुकेशन पाने और अपना करियर बनाने का बड़ा मौका दिया है, जो संसाधनों के अभाव और गरीबी के चलते स्कूल में दाखिला लेने से वंचित रह जाते हैं.

गुजरात गवर्नर का बच्चों को गुरु मंत्र

गुजरात गवर्नर ने आगे कहा कि उन्होंने पांच गुरुकुल खोले और 35 साल तक बच्चों को पढ़ाया है. इनमें करीब पांच हजार बच्चे बढ़ते थे, जिनके खाने-पीने से लेकर रहने तक की गुरुकुल में ही व्यवस्था की जाती थी. अपने संदेश में उन्होंने अडानी विद्या मंदिर में बढ़ रहे बच्चों से कहा कि कभी भी जीवन में न अपने अंदर हीन भावना आने देना और न ही यह सोचना कि अमीर परिवार में पैदा नहीं हुए. साथ ही ऐसा भी मत सोचना कि मकान, कपड़े, स्कूल-किताबें और महंगी गाड़ियां नहीं मिलीं. क्योंकि ईश्वर जब दुनिया में किसी को भेजते हैं तो वे हर एक को इतनी शक्ति देते हैं कि अगर वह मेहनत करेगा तो उसके लिए सभी रास्ते खुल सकते हैं.

कलाम की संघर्षपूर्ण कहानी

आचार्य देवव्रत ने बच्चों के साथ मुलाकात में पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम की संघर्षपूर्ण कहानी का भी जिक्र किया और कहा कि अगर महापुरुषों की जिंदगी पर नजर डालें तो डॉक्टर कलाम का जीवन सबसे ज्यादा संघर्ष से भरा रहा. इसके बावजूद कलाम ने मेहनत की और भारत के राष्ट्रपति बने.

उन्होंने कहा कि इतिहास यह साझा करता है कि जब भी छोटी उम्र में जिन लोगों ने मेहनत की, व्यसनों से दूर रहे और संस्कारी बने, उसके बाद कोई भी दुनिया की ताकत उन्हें आगे बढ़ने से नहीं रोक पाई. गुजरात गवर्नर ने बच्चों से कहा कि इसका पहला उदाहरण आप सभी हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत और माता-पिता के सहयोग से अडानी विद्या मंदिर का एंट्रेंस एग्जाम पास किया.

गौरतलब है कि देशभर में चार अडानी विद्या मंदिर हैं- गुजरात के अहमदाबाद और भद्रेश्वर, छत्तीसगढ़ के सरगुजा और आंध्र प्रदेश के कृष्णपट्टनम में. यहां आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चों की पढ़ाई तीसरी से 12वीं तक बिल्कुल मुफ्त होती है. यहां बच्चों का एडमिशन एंट्रेंस टेस्ट के आधार पर लिया जाता है.



[ad_2]

नवंबर 2025 में विवाह के कितने मुहूर्त? कब से शुरू होंगे मांगलिक कार्य

[ad_1]


Vivah Muhurat November 2025: चातुर्मास का समापन कार्तिक माह की देवउठनी एकादशी पर होगा. 1 नवंबर को देवउठनी एकादशी के बाद समस्त मांगलिक कार्यों दोबार शुरू हो जाएंगें, क्योंकि इसी दिन जगत के पालनहार विष्णु जी निद्रा से जागते हैं और उनके शालीग्राम स्वरूप का तुलसी माता से विवाह होता है. तुलसी विवाह के दिन से विवाह मुहूर्त का शंखनाद होता है.

हिंदू कैलेंडर के अनुसार साल 2025 में नवंबर महीने 14 शुभ मुहूर्त हैं, ऐसे में आइए जानते हैं इस साल नवंबर 2025 में शादी की शहनाई कब-कब बजेगी, क्या है विवाह के शुभ मुहूर्त.

नवंबर 2025 विवाह मुहूर्त

















2 नवम्बर 2025, रविवार रात 11:11 बजे से 3 नवम्बर 2025, सुबह 06:34 बजे तक
3 नवम्बर 2025, सोमवार सुबह 06:34 बजे से शाम 07:40 बजे तक
6 नवम्बर 2025, बृहस्पतिवार रात 03:28 बजे से 7 नवम्बर 2025, सुबह 06:37 बजे तक
8 नवम्बर 2025, शनिवार सुबह 07:32 बजे से रात 10:02 बजे तक
12 नवम्बर 2025, बुधवार रात 12:51 बजे से 13 नवम्बर 2025, सुबह 06:42 बजे तक
13 नवम्बर 2025, बृहस्पतिवार सुबह 06:42 बजे से शाम 07:38 बजे तक
16 नवम्बर 2025, रविवार सुबह 06:47 बजे से 17 नवम्बर 2025, रात 02:11 बजे तक
17 नवम्बर 2025, सोमवार सुबह 05:01 बजे से 18 नवम्बर 2025, सुबह 06:46 बजे तक
18 नवम्बर 2025, मंगलवार सुबह 06:46 बजे से सुबह 07:12 बजे तक
21 नवम्बर 2025, शुक्रवार सुबह 10:44 बजे से दोपहर 01:56 बजे तक
22 नवम्बर 2025, शनिवार रात 11:27 बजे से 23 नवम्बर 2025, सुबह 06:50 बजे तक
23 नवम्बर 2025, रविवार सुबह 06:50 बजे से दोपहर 12:09 बजे तक
25 नवम्बर 2025, मंगलवार दोपहर 12:50 बजे से रात 11:57 बजे तक
30 नवम्बर 2025, रविवार सुबह 07:12 बजे से 01 दिसम्बर 2025, सुबह 06:56

विवाह में मुहूर्त क्यों देखते हैं ?

 विवाह केवल एक सामाजिक घटना नहीं है, बल्कि यह एक पवित्र मिलन भी है जो दो लोगों के साथ-साथ दो परिवार को एक दूसरे के साथ जोड़ता है और उन्हें जीवन भर के  एक खूबसूरत रिश्ते में बांधता है. यही वजह है कि शादी के इस पवित्र बंधन की डोर सदा के लिए बंधी रहे इसलिए शुभ मुहूर्त में विवाह किए जाते हैं. ताकी जीवन सुखमय हो.

Shardiya Navratri 2025: शारदीय नवरात्रि की अष्टमी और नवमी एक ही दिन है क्या ? जानें सही तारीख

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

‘जॉली एलएलबी 3′ का दूसरे मंडे को कैसा रहा हाल? क्या बन पाई 100 करोड़ी? जाने-कलेक्शन

[ad_1]


अक्षय कुमार और अरशद वारसी की कोर्टरूम ड्रामा ‘जॉली एलएलबी 3’ अपनी शानदार कहानी और स्टार कास्ट की दमदार एक्टिंग की वजह से दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रही है. इसी के साथ ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है. इसने रिलीज के पहले हफ्ते में अच्छी कमाई की और दूसरे वीकेंड पर भी इसका कलेक्शन अच्छा रहा. चलिए यहां जानते हैं ‘जॉली एलएलबी 3’ ने रिलीज के 11वें दिन यानी दूसरे मंडे को कितना कलेक्शन किया है?

‘जॉली एलएलबी 3’ ने 11वें दिन कितनी की कमाई?
अक्षय कुमार और अरशद वारसी स्टारर कोर्टरूम कॉमेडी-ड्रामा ‘जॉली एलएलबी 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई के साथ 11 दिन पूरे कर लिए हैं. 19 सितंबर को रिलीज़ हुई इस फिल्म में हंसी की डोज भी है तो वहीं ये कोर्टरूम ड्रामा सोशल रेलिवेंट थीम पर भी बेस्ड है. यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही है.  इसी वजह से जॉली एलएलबी 3 ने दूसरे हफ़्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी धाक बनाई हुई है.

फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो इसने पहले हफ्ते में 74 करोड़ कमाई की थी. वहीं 8वे दिन इसने 3.75 करोड़ कमाए. इसके बाद 9वें दिन इसकी कमाई 6.5 करोड़ रुपये रही और 10वें दिन भी इसका कलेक्शन 6.25 करोड़ रुपये रहा.

  • वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज के 11वें दिन यानी दूसरे सोमवार को 3 करोड़ की कमाई की है.
  • इसी के साथ ‘जॉली एलएलबी 3’  की 11 दिनों की कुल कमाई अब 93.50 करोड़ रुपये हो गई है.

‘जॉली एलएलबी 3’ 100 करोड़ से कितनी दूर?
‘जॉली एलएलबी 3’ की कमाई में दूसरे सोमवार को थोड़ी गिरावट जरूरी आई है लेकिन इसने फिर भी अच्छी कमाई की है. इसी के साथ ‘जॉली एलएलबी 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत की हुई है और अच्छी बात ये है कि ये फिल्म 100 करोड़ी बनने से बस इंचभर दूर है. इस मील के पत्थर को पार करने के लिए ‘जॉली एलएलबी 3’ को महज 6.50 करोड़ और चाहिए. इसके बाद ये फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली अक्षय कुमार की साल की तीसरी फिल्म बन जाएगी. इससे पहले स्काई फोर्स और हाउसफुल 5 ये उपलब्धि हासिल कर चुकी हैं. 

 

 

 

[ad_2]

PoK में शहबाज सरकार के खिलाफ भड़का विद्रोह, पाकिस्तानी सेना ने कश्मीरियों पर की फायरिंग

[ad_1]


पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में शहबाज सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जोरों पर है. मुजफ्फराबाद में पाकिस्तान सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़क गई, जिसमें 2 लोगों की मौत हुई तो वहीं 18 अन्य घायल हो गए. पाकिस्तानी न्यूज चैनलों पर इस हिसंक प्रदर्शन को वीडियो भी चलाया गया, जिसमें पुलिस फायरिंग करते और प्रदर्शनकारी नारे लगाते नजर आ रहे हैं. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे कश्मीरियों पर पिस्टल से अंधाधुंध गोलीबारी की जा रही है.

शहबाज सरकार ने सुरक्षाबलों की तैनाती की

मौलिक अधिकारों के हनन के विरोध में PoK में पिछले कुछ सालों से बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. अवामी एक्शन कमेटी (AAC) ने सोमवार (29 सितंबर 2025) को पीओके में विरोध प्रदर्शन के लिए हड़ताल बुलाया था. लोगों के गुस्से को देखते हुए पाकिस्तान की सरकार ने इस इलाके में बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की है. वहीं भीड़ को रोकने के लिए रविवार (28 सितंबर 2025) को रात से इंटरनेट बैन कर दिया था.

क्या है प्रदर्शनकारियों की मांगें?

अवामी एक्शन कमेटी की पाकिस्तान सरकार से 38 मांगें हैं, जिनमें पाकिस्तान में रह रहे कश्मीरी शरणार्थियों के लिए पीओके विधानसभा में आरक्षित 12 सीटों को खत्म करना भी शामिल है.  इसके बारे में स्थानीय लोगों का तर्क है कि यह प्रतिनिधि शासन को कमजोर करता है. इसके अलावा वहां के लोग महंगाई, बेरोजगारी और पाकिस्तानी सेना के ज्यादतियों के खिलाफ भी सड़कों पर उतरे हैं.

PoK के लोगों ने पाक पीएम को दी चेतावनी

AAC नेता शौकत नवाज मीर ने कहा, “हमारा अभियान उन मौलिक अधिकारों के लिए है, जो 70 वर्षों से हमारे लोगों को नहीं दिए गए हैं… या तो अधिकार दिलाएं या लोगों के गुस्से का सामना करें.” पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि लोगों का धैर्य जवाब दे चुका है और अधिकारी अब सतर्क हो गए हैं. उन्होंने कहा कि AAC के पास बैकअप और सख्त प्लान भी है.

सेना ने सख्ती से इस विरोध प्रदर्शन का जवाब दिया है. पाकिस्तानी सेना भारी हथियारों के साथ पीओके कस्बों में फ्लैग मार्च कर रही है. इस्लामाबाद से 1,000 अतिरिक्त सैनिक पीओके भेजे गए हैं.

ये भी पढ़ें :  PM मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी की आत्मकथा में लिखी प्रस्तावना, कहा- ‘यह मैं दोस्ती की भावना से कर रहा’

[ad_2]

RBI के डिप्टी गवर्नर बने शिरीष चंद्र मुर्मू, जानें इस पद पर उन्हें कितनी मिलेगी सैलरी

[ad_1]


भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) को नया डिप्टी गवर्नर मिल गया है. केंद्र सरकार ने शिरीष चंद्र मुर्मू को आरबीआई का नया डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया है. उनकी नियुक्ति तीन साल के लिए की गई है और उनकी जिम्मेदारी 9 अक्टूबर 2025 से शुरू होगी. कैबिनेट की अपॉइंटमेंट कमेटी (ACC) ने उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी है. वह एम. राजेश्वर राव की जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल 8 अक्टूबर को खत्म हो रहा है. राजेश्वर राव ने अपने कार्यकाल में बैंकिंग रेगुलेशन और सुपरविजन समेत कई अहम विभागों की जिम्मेदारी संभाली. अब यह जिम्मेदारी शिरीष चंद्र मुर्मू के कंधों पर होगी.

कौन हैं शिरीष चंद्र मुर्मू?

शिरीष चंद्र मुर्मू फिलहाल रिजर्व बैंक में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के तौर पर काम कर रहे हैं. वे सुपरविजन डिपार्टमेंट की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. आरबीआई की वेबसाइट के अनुसार, मुर्मू संगठन के कई अहम प्रशासनिक कामों, नियामक नीतियों और इंटर-डिपार्टमेंटल कोऑर्डिनेशन की देखरेख करते हैं.

इसके अलावा वे गवर्नेंस से जुड़े मामलों, रेगुलेटरी कंप्लायंस और इंटरनल मैनेजमेंट पर भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. उनकी कार्यशैली और अनुभव की वजह से उन्हें आरबीआई का डिप्टी गवर्नर चुना गया है.

यह भी पढ़ें -अभिषेक शर्मा से सूर्य कुमार यादव तक, एशिया कप जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम में सबसे पढ़ा-लिखा कौन?

आरबीआई में डिप्टी गवर्नर का रोल

आरबीआई एक्ट 1934 के मुताबिक, भारतीय रिजर्व बैंक में कुल चार डिप्टी गवर्नर होते हैं. इनमें से दो आरबीआई के ही अधिकारी होते हैं, एक वाणिज्यिक बैंकिंग सेक्टर से और एक अर्थशास्त्री, जो मौद्रिक नीति विभाग (Monetary Policy Department) को देखते हैं.

यह भी पढ़ें –  अभिषेक शर्मा के गुरु युवराज सिंह से नोएडा में सीखने हैं बैटिंग टिप्स, जानें कहां कर सकते हैं अप्लाई?

हर डिप्टी गवर्नर की अलग-अलग जिम्मेदारियां होती हैं, जिनमें शामिल हैं-

  • मौद्रिक नीति (Monetary Policy)
  • फाइनेंशियल मार्केट रेगुलेशन
  • बैंकिंग सुपरविजन
  • नियामक नीतियों का पालन
  • इंटरनल गवर्नेंस और प्रशासनिक फैसले

शिरीष चंद्र मुर्मू को कितनी मिलेगी सैलरी?

RBI के डिप्टी गवर्नर को हर महीने 2.25 लाख की सैलरी मिलती है. इसके साथ ही उन्हें सरकारी सेवा के तहत मिलने वाले अन्य भत्ते और सुविधाएं भी मिलती हैं.

यह भी पढ़ें – कौन हैं मोहसिन नकवी, जिनसे ट्रॉफी लेने से टीम इंडिया ने किया इनकार? उन्हें कितनी मिलती है सैलरी?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

Samsung Galaxy S25 FE Vs iPhone Air: कौन सा प्रीमियम फोन देता है तगड़ा परफॉर्मेंस, कंपैरिजन से

[ad_1]


Samsung Galaxy S25 FE Vs iPhone Air: सैमसंग और एप्पल ने 2025 में अपने नए स्मार्टफोन्स को यूजर्स के लिए बाजार में उतारा जिनका मकसद है प्रीमियम फीचर्स को फ्लैगशिप फोन्स से कम दाम में पेश करना. सैमसंग गैलेक्सी S25 FE और iPhone Air मिड-प्रीमियम सेगमेंट में अलग-अलग अंदाज़ लाते हैं एक ओर है एंड्रॉइड का दमदार पैकेज और दूसरी ओर iOS का स्लीक अनुभव. दोनों ही डिवाइस एडवांस प्रोसेसर, मॉडर्न डिज़ाइन और लंबे समय तक सॉफ्टवेयर सपोर्ट के साथ आते हैं लेकिन कीमत, बिल्ड और फीचर प्राथमिकताओं में बड़ा अंतर है.

Samsung Galaxy S25 FE Vs iPhone Air: डिज़ाइन

गैलेक्सी S25 FE सैमसंग की Fan Edition परंपरा को आगे बढ़ाता है. इसमें दोनों तरफ Gorilla Glass Victus+ और आर्मर एल्युमिनियम फ्रेम दिया गया है. फोन का वज़न 190 ग्राम और मोटाई 7.4mm है. साथ ही यह IP68 रेटिंग के साथ पानी और धूल से सुरक्षित है.

वहीं iPhone Air, iPhone 17 सीरीज़ का हिस्सा है और डिज़ाइन के मामले में हल्का और पतला है. इसका वज़न केवल 165 ग्राम और मोटाई 5.6mm है. इसमें नया सिंगल कैमरा बार डिज़ाइन है जो Pro मॉडल्स के आयताकार कैमरा सेटअप से अलग है.

Samsung Galaxy S25 FE Vs iPhone Air: डिस्प्ले

Samsung Galaxy S25 FE में 6.7-इंच का Dynamic LTPO AMOLED 2X डिस्प्ले है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, HDR10+ सपोर्ट और 1900 निट्स तक ब्राइटनेस मिलती है. डिस्प्ले Gorilla Glass Victus+ से प्रोटेक्टेड है.

इसके मुकाबले iPhone Air में 6.5-इंच का OLED पैनल है जिसका रेज़ोल्यूशन 1320 × 2868 पिक्सल और पिक्सल डेंसिटी 458 PPI है. इसमें अब ProMotion के साथ 120Hz एडैप्टिव रिफ्रेश रेट भी दिया गया है. इसकी खासियत है 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस और Ceramic Shield 2 प्रोटेक्शन.

परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर

गैलेक्सी S25 FE को पावर देता है सैमसंग का Exynos 2400 चिपसेट. यह Android 16 और One UI 8 पर चलता है. कंपनी 7 बड़े एंड्रॉइड अपडेट का वादा कर रही है जो इसे लंबे समय तक सपोर्ट पाने वाले फोन्स में शामिल करता है.

दूसरी ओर iPhone Air में Apple का नया A19 Pro चिप दिया गया है, जिसमें 6-कोर CPU, 5-कोर GPU और Neural Accelerators शामिल हैं. यह iOS 26 पर चलता है, जिसमें Apple Intelligence नाम का AI और मशीन लर्निंग फीचर जोड़ा गया है जो मैसेजिंग, प्रोडक्टिविटी और पर्सनलाइजेशन को और स्मार्ट बनाता है.

कैमरा सेटअप

Samsung Galaxy S25 FE में ट्रिपल कैमरा दिया गया है—50MP वाइड सेंसर, 8MP टेलीफोटो लेंस (3x ऑप्टिकल ज़ूम) और 12MP अल्ट्रावाइड कैमरा. यह 8K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है.

iPhone Air में केवल एक 48MP वाइड कैमरा है, जिसे Fusion Camera कहा गया है. यह सिंगल लेंस होते हुए भी अलग-अलग शूटिंग परिस्थितियों में एडजस्ट हो सकता है. फ्रंट पर 18MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है जिसमें नया ऑरिएंटेशन फीचर है जो पोर्ट्रेट और लैंडस्केप मोड में फ्रेम को खुद एडजस्ट करता है.

बैटरी और चार्जिंग

Galaxy S25 FE में 4900mAh बैटरी है, जिसमें 45W वायर्ड चार्जिंग, 15W वायरलेस चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट है. वहीं, iPhone Air का पतला डिज़ाइन इसकी बैटरी को सीमित करता है. इसमें 3149mAh बैटरी है जो 20W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करती है और 30 मिनट में लगभग 50% चार्ज हो जाती है. हालांकि, वायरलेस चार्जिंग के मामले में यह बेहतर है क्योंकि यह MagSafe और Qi2 स्टैंडर्ड पर 20W तक की चार्जिंग स्पीड देती है. दोनों ही कंपनियां फास्ट चार्जिंग एडॉप्टर अलग से बेचती हैं.

भारत में कीमत

Samsung Galaxy S25 FE की शुरुआती कीमत 59,999 रुपये (8GB + 128GB) है, जबकि इसका टॉप वेरिएंट 77,999 रुपये (512GB) तक जाता है. iPhone Air की कीमत काफी अधिक है. यह 1,19,900 रुपये (256GB) से शुरू होता है, 512GB मॉडल 1,39,900 रुपये का है और 1TB वेरिएंट 1,59,900 रुपये में आता है.

यह भी पढ़ें:

5G यूज़र्स सावधान! नेटवर्क खा रहा आपके फोन की जान, जानिए कैसे जल्दी हो रहा खराब

[ad_2]

फिर आमने-सामने होंगे भारत-पाकिस्तान, कल से शुरू हो रहा ODI वर्ल्ड कप, देखें पूरा शेड्यूल

[ad_1]


भारत की एशिया कप 2025 में खिताबी जीत के 2 दिन बाद महिला वनडे वर्ल्ड कप शुरू होने वाला है. वनडे वर्ल्ड कप 30 सितंबर-2 नवंबर तक चलेगा, जिसमें कुल 8 टीम भाग लेंगी. इस वर्ल्ड कप टूर्नामेंट की मेजबानी भारत और श्रीलंका मिलकर कर रहे हैं. सबसे पहला मैच कल भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा. वनडे वर्ल्ड कप राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में खेला जाएगा, इसलिए इसमें भी भारत और पाकिस्तान की टक्कर तय है.

महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 राउंड रॉबिन फॉर्मेट में खेला जाएगा. सभी 8 टीम लीग स्टेज में एक-दूसरे से एक-एक बार भिड़ेंगी. टेबल के टॉप-4 में रहने वाली टीम नॉकआउट चरण के लिए क्वालीफाई करेंगी. फिर सेमीफाइनल से होते हुए टीम फाइनल तक का सफर तय करेंगी, जो 2 नवंबर को खेला जाना है.

महिला वनडे वर्ल्ड कप में भारत का शेड्यूल

भारतीय टीम कल यानी 30 सितंबर को अपना पहला मैच श्रीलंका के साथ खेलेगी. फिर 5 अक्टूबर की तारीख टीम इंडिया के लिए खास होगी, क्योंकि इसी दिन भारत और पाकिस्तान का मैच होगा. 9 अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका, 12 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया और 19 अक्टूबर को भारतीय टीम का सामना इंग्लैंड से होगा. 23 अक्टूबर को उसकी भिड़ंत न्यूजीलैंड और भारत का लीग स्टेज में आखिरी मैच 26 अक्टूबर को बांग्लादेश के साथ होगा.

  • 30 सितंबर- भारत बनाम श्रीलंका
  • 5 अक्टूबर- भारत बनाम पाकिस्तान
  • 9 अक्टूबर- भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका
  • 12 अक्टूबर- भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
  • 19 अक्टूबर- भारत बनाम इंग्लैंड
  • 23 अक्टूबर- भारत बनाम न्यूजीलैंड
  • 26 अक्टूबर- भारत बनाम बांग्लादेश

सिर्फ 2 बार फाइनल खेला है भारत

महिला वनडे वर्ल्ड कप टूर्नामेंट की शुरुआत साल 1973 में हुई थी. उसके बाद 12 बार महिला वर्ल्ड कप खेला जा चुका है, जिनमें से टीम इंडिया ने सिर्फ 2 बार फाइनल खेला है. 2005 में उसे ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में 98 रनों से हराया. वहीं 2017 के वर्ल्ड कप में भारतीय टीम को फाइनल में इंग्लैंड के हाथों 9 रनों से हार मिली थी.

यह भी पढ़ें:

भारत-वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज से पहले खूंखार गेंदबाज चोटिल, टीम में हुआ बड़ा बदलाव, देखें अपडेटेड स्क्वाड

[ad_2]