अब पतले फोन की जंग होगी मजेदार! अक्टूबर में लॉन्च हो जाएगा Moto X70 Air, जानें फीचर्स

[ad_1]


Moto X70 Air: पतले फोन की जंग अब और मजेदार होने जा रही है. टेक्नो, सैमसंग और ऐप्पल जैसी कंपनियां पहले ही अपने अल्ट्रा-थिन फोन बाजार में उतार चुकी हैं और अब मोटोरोला भी नई पेशकश के साथ तैयार है. मोटोरोला ने Moto X70 Air की झलक दिखाई है. टीजर इमेज में फोन के स्लीक डिजाइन को देखा जा सकता है. कई AI फीचर्स से लैस यह फोन अक्टूबर के अंत में लॉन्च होगा. आइए जानते हैं कि इस फोन में क्या-क्या मिलने की उम्मीद की जा रही है.

कितना पतला होगा Moto X70 Air?

कंपनी ने अभी तक इसकी मोटाई को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है, लेकिन माना जा रहा है कि यह 5.6-5.8mm की रेंज में आ सकता है. आईफोन एयर और सैमसंग का Galaxy S25 Edge भी इसी रेंज में आते हैं. कंपनी ने इसके बाकी फीचर्स को लेकर भी कुछ नहीं बताया है, लेकिन अनुमान है कि इसे Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर से लैस किया जा सकता है. टीजर इमेज से पता चलता है कि फोन की राइट साइड में वॉल्यूम और पावर बटन दी जाएगी. इसके रियर में कम से कम दो कैमरे मिलने की उम्मीद की जा रही है. 

लॉन्च को लेकर सामने आई यह जानकारी

कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि चूंकि मोटोरोला ने केवल Weibo पर फोन की टीजर इमेज रिलीज की है, इसलिए यह फोन अभी केवल चीन में लॉन्च किया जाएगा. इस साल के अंत तक या अगले साल की शुरुआत में इसे ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है. 

सैमसंग ने की थी पतले फोन उतारने की शुरुआत

Samsung ने Galaxy S25 Edge के साथ पतले फोन की शुरुआत की थी. इस फोन की मोटाई 5.8mm है और इसमें 6.7 इंच का QHD+ LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलता है. इसके बाद टेक्नो ने 5.95mm की मोटाई वाला Tecno Pova Slim 5G फोन लॉन्च किया था. इसी महीने ऐप्पल ने भी आईफोन एयर लाकर इस सेगमेंट में मुकाबला बढ़ा दिया है. मोटाई केवल 5.64mm है. इसमें 6.5 इंच का Super Retina XDR OLED डिस्प्ले मिलता है.

ये भी पढ़ें-

YouTube पर एड-फ्री वीडियो देखना हुआ सस्ता, भारत में लॉन्च हो गया प्रीमियम लाइट वर्जन, जानें कीमत और फीचर्स

[ad_2]

गर्दन पकड़ी खून चूसा और जला दिया जिस्म! देखिए कैसे करंट ने केवल एक सेकंड में ली दो लोगों की जान

[ad_1]


सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो वायरल होते हैं जो जिंदगी की अनिश्चितता और खतरों की ओर साफ इशारा करते हैं. ताजा मामला भी कुछ ऐसा ही है जिसे देखकर हर किसी का दिल दहल जाएगा. एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दो युवक बाइक पर नाले के किनारे बैठे दिखाई दे रहे हैं. ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है और अचानक ही ये दोनों युवक उस लाइन की चपेट में आ जाते हैं. कुछ ही सेकंड में एक जोरदार चिंगारी उठती है और दोनों वहीं झुलसकर गिर पड़ते हैं.

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए बाइक पर बैठे युवक

वीडियो में साफ दिखता है कि बाइक पर दो लोग बैठे हैं. सामने एक नाला है और ऊपर से बिजली की हाईटेंशन लाइन गुजर रही है. दोनों युवक सामान्य रूप से बैठे हुए दिखाई देते हैं लेकिन अचानक ही उनकी बाइक ऊपर से जा रही बिजली की लाइन के संपर्क में आ जाती है, जैसे ही करंट लगता है, एक तेज लपट उठती है. इसके बाद पीछे बैठा युवक तुरंत बाइक से नीचे गिरकर अचेत हो जाता है. वहीं आगे बैठा युवक बाइक पर ही अकड़ जाता है और कुछ पलों बाद वहीं गिर पड़ता है.

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

कभी भी आ सकती है मौत, वीडियो बना उदाहरण

लोग इस वीडियो को देख कर कह रहे हैं कि मौत कहीं भी और कभी भी आ सकती है. यह हादसा इस बात का जीता-जागता उदाहरण है. सोशल मीडिया पर दावे के मुताबिक दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. आसपास मौजूद लोग इस घटना को देखकर सन्न रह गए और मदद करने से भी डरते दिखाई दिए क्योंकि करंट का खतरा बना हुआ था.

यह भी पढ़ें: Viral Video: दरवाजे से घुसते हैं खिड़की से निकलते हैं… कैसी होती है चोरी की मोहब्बत, वीडियो देख आ जाएगा समझ

यूजर्स भी रह गए स्तब्ध

वीडियो देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी स्तब्ध हैं. किसी ने लिखा कि “जिंदगी बहुत अनमोल है, एक गलती हमेशा के लिए खत्म कर सकती है.” तो किसी ने कहा, “यह वीडियो चेतावनी है कि बिजली के तारों से दूरी बनाए रखना कितना जरूरी है.” वहीं कई लोग इसे लापरवाही का नतीजा बता रहे हैं और दूसरों को भी सावधान रहने की सलाह दे रहे हैं. वीडियो को Dêêpâk Sîñhmâr Sîsmôrê नाम के फेसबुक अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है.

यह भी पढ़ें: Video: मैडम जी ने बुरी तरह ठोक दी कार, फिर कैब वाले को मारने दौड़ी, सड़क पर कलेश का वीडियो वायरल

‘ओजी’ से ‘जॉली एलएलबी 3’ तक, मंडे टेस्ट में कौन सी फिल्म हुई पास कौन सी हुई फेल?

[ad_1]


सिनेमाघरों में इन दिनों दर्शकों के लिए कई फिल्में मौजूद हैं. जहां ओजी हाल ही में रिलीज हुई है तो जॉली एलएलबी 3 दूसरे हफ्ते में पहुंच चुकी है. वहीं कई और फिल्में कुछ हफ्ते पुरानी हैं. ऐसे में इन सभी मूवीज के बीच बॉक्स ऑफिस पर कमाई के लिए खूब मारामारी हो रही है. चलिए यहां जानते हैं सोमावर को किस फिल्म ने टिकट खिड़की पर बाजी मारी है.

ओजी ने मंडे को कितनी की कमाई? 
सुजीत निर्देशित पवन कल्याण की फिल्म ‘दे कॉल हिम ओजी’ बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बनाए हुए है. फिल्म 150 करोड़ रुपये के आंकड़े के करीब पहुँच रही है.  सोमवार को इसकी कमाई में गिरावट आई इसके बावजूद, फिल्म अच्छा परफॉर्म कर रही है. इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने धमाकेदार शुरुआत की है. हुधवार को अपने प्रीमियर से इसने 21 करोड़ रुपये की शानदार कमाई के साथ शुरुआत की, जिसके बाद सभी भाषाओं में 63.75 करोड़ रुपये का शानदार पहले दिन का कलेक्शन हुआ. इसके बाग शुक्रवार को इसने 18.45 करोड़ रुपये, शनिवार को 18.5 करोड़ रुपये और रविवार को भी 18.5 करोड़ रुपये की कमाई की.

  • जैसी कि उम्मीद थी, सोमवार को गिरावट देखी गई. सैकनिल्क के शुरुआती अनुमानों के अनुसार सभी भाषाओं में इसने 7.50 करोड़ रुपये की कमाई हुई.
  • इसी के साथ इस फिल्म का 5 दिनों का कुल कलेक्शन अब 147.70 करोड़ रुपये हो गया है.

जॉली एलएलबी 3 ने दूसरे  मंडे को कितना किया कलेक्शन
सुभाष कपूर की कोर्टरूम कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’, ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की थी, हालांकि दूसरे हफ़्ते में एंट्री करने के बाद इसकी कमाई में गिरावट देखी गई हैय 19 सितंबर, 2025 को बड़े पर्दे पर आने वाली यह फिल्म अभी तक घरेलू स्तर पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार नहीं कर पाई है.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म ने दूसरे सोमवार को 3 करोड़ रुपये की कमाई की है.
  •  इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 93.5 करोड़ रुपये हो गया है.

होमबाउंड ने सोमवार को कितना किया कलेक्शन?
क्रिटिक्स और दर्शकों, दोनों से पॉजिटिव रिव्यू मिलने के बावजूद, ईशान खट्टर और विशाल जेठवा स्टारर ‘होमबाउंड’ सिनेमाघरों में दर्शकों को खींचने के लिए संघर्ष कर रही है. नीरज घायवान निर्देशित इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 0.3 करोड़ रुपये से शुरुआत की और दूसरे दिन 83.33% की अच्छी वृद्धि के साथ ₹0.55 करोड़ का कलेक्शन किया. हालाँकि, रविवार को इसका कलेक्शन 0.55 करोड़ रुपये रहा.

  • वहीं पहले सोमवार को फिल्म ‘होमबाउंड’ ने 0.23 करोड़ रुपये कमाए.
  • इसी के साथ फिल्म का भारत में कुल कलेक्शन 1.63 करोड़ रुपये हुआ है.

लोका चैप्टर 1 – चंद्रा ने 5वें सोमवार कितना किया कलेक्शन?
कल्याणी प्रियदर्शन स्टारर सुपरहीरो एक्शन फिल्म ‘लोका चैप्टर 1 – चंद्रा’ 30 दिनों से ज़्यादा समय तक सिनेमाघरों में चलने के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है. मलयालम भाषा की इस फिल्म ने अपने पांचवें रविवार को 2 करोड़ रुपये की कमाई की थी, लेकिन पांचवें सोमवार को 0.85 करोड़ रुपये की कमाई कर पाई. फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 147.35 करोड़ रुपये है. बता दें कि फिल्म के निर्माताओं ने इसके सीक्वल ‘लोका चैप्टर 2’ की भी घोषणा की है, जिसमें टोविनो थॉमस मुख्य भूमिकाओं में होंगे।

मिराई का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
तेजा सज्जा की साइंस-फिक्शन एक्शन थ्रिलर ‘मिराई’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत करते हुए पहले दिन 13 करोड़ रुपये की कमाई की थी. इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने अपने पहले हफ़्ते में 65.1 करोड़ रुपये और दूसरे हफ़्ते में 19.4 करोड़ रुपये की कमाई की, कार्तिक गट्टामनेनी और अनिल आनंद निर्देशित इस फिल्म ने तीसरे सोमवार को 0.75 करोड़ रुपये कमाए, जिससे भारत में इसकी कुल कमाई 89 करोड़ रुपये हो गई है. 

 

 

[ad_2]

ट्रंप की वजह से बदला गाजा का नक्शा? इजरायल बॉर्डर पर बफर जोन के साथ होंगे ये बदलाव

[ad_1]


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गाजा युद्ध को खत्म करने का प्लान बनाया है, जिस पर कतर और पाकिस्तान समेत कई देशों ने सहमति जताई है. ट्रंप का कहना है कि इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू भी योजना पर सहमत हो गए हैं. ट्रंप ने योजना के तहत गाजा का एक नया नक्शा भी बनवाया है. इसके मुताबिक इजरायल और गाजा के बीच एक बफर जोन रहेगा और यह हमेशा बना रहेगा.

 

अपडेट जारी है…

[ad_2]

ऐसा साला मिलने अच्छा भगवान मौत देदे! बहन की शादी में भाई का डांस देख यूजर्स ने ले लिए मजे

[ad_1]


कहते हैं कि सांप का काटा छुड़ाए नेवला लेकिन नेवले का काटा छुड़ा कोई नहीं सकता. लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को देखने के बाद इस कहावत को लेकर आपका नजरिया बदल जाएगा. दरअसल, डांस करने के लिए जुनून की जरूरत होती है लेकिन अगर किसी को डांस का सुलेमानी कीड़ा काट जाए तो फिर उसे कोई नहीं बचा सकता. ऐसा ही कुछ हुआ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में. जहां एक भाई ने अपनी बहन की शादी में ऐसा डांस किया कि बेचारी की पूरी एंट्री खराब कर दी. वीडियो देखकर आपकी भी हंसी नहीं रुकेगी.

बहन की शादी में अजीब डांस करके बुरा फंसा बेचारा भाई

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक भाई अपनी बहन की शादी में जबरन डांस करता दिखाई दे रहा है. उसका डांस ऐसा है मानों वहां पहुंचे मेहमानों के लिए सजा हो. ना कोई ताल ना मेल और ना ही कोई परफेक्शन. इस भाई को डांस के सुलेमानी कीड़े ने ऐसा काटा कि भरी महफिल में तो अपनी फजीहत करवाई ही साथ ही पूरा सोशल मीडिया भी इस डांस की खिल्ली उड़ाने लगा. वीडियो में दिख रहा है कि लड़का शादी में अपनी बहन की एंट्री पर डांस कर रहा है. उसका कॉन्फिडेंस तो मानों ऐसा है जैसे माइकल जैक्सन से ट्रेनिंग लेकर आया हो लेकिन जमीनी हकीकत देखकर आपकी हंसी छूट जाएगी. बेचारा दूल्हा भी सोच रहा होगा कि कहां फंस गया. यूजर्स जमकर वीडियो के मजे ले रहे हैं.


यह भी पढ़ें: Video: मैडम जी ने बुरी तरह ठोक दी कार, फिर कैब वाले को मारने दौड़ी, सड़क पर कलेश का वीडियो वायरल

यूजर्स ने लिए जमकर मजे, बोले ना डांस आता है ना शर्म

वीडियो को aarshu_shukla_79 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…हिम्मत चाहिए भाई सबके सामने इस तरह का डांस करने से पहले ( हंसने वाली इमोजी इस्तेमाल करते हुए) एक और यूजर ने लिखा…जीजा सोच रहा होगा कि ऐसे साले से तो अच्छा भगवान मौत दे देता. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…भाई को ना डांस आता है और ना शर्म.

यह भी पढ़ें: Viral Video: दरवाजे से घुसते हैं खिड़की से निकलते हैं… कैसी होती है चोरी की मोहब्बत, वीडियो देख आ जाएगा समझ


शारदीय नवरात्रि की महा अष्टमी पर आज जरूर पढ़ें मां महागौरी की कथा

[ad_1]

शारदीय नवरात्रि के नौ दिनों में आठवां दिन मां दुर्गा की आठवीं शक्ति महागौरी की पूजा होती है. आज मंगलवार, 30 सितंबर 2025 को मां महागौरी की पूजा का दिन रहेगा. आज के दिन कई लोग कंजक पूजन और हवन भी करते हैं.

शारदीय नवरात्रि के नौ दिनों में आठवां दिन मां दुर्गा की आठवीं शक्ति महागौरी की पूजा होती है. आज मंगलवार, 30 सितंबर 2025 को मां महागौरी की पूजा का दिन रहेगा. आज के दिन कई लोग कंजक पूजन और हवन भी करते हैं.

देवी भागवत पुराण में मां महागौरी स्वरूप दिव्य और तेजवान है. इन्हें भगवान शिव की अर्धांगिनी के रूप में पूजा जाता है. महागौरी की पूजा से उपासक को सभी सिद्धियों की प्राप्ति होती है. आइए जानते हैं मां महागौरी से जुड़ी कथा के बारे में.

देवी भागवत पुराण में मां महागौरी स्वरूप दिव्य और तेजवान है. इन्हें भगवान शिव की अर्धांगिनी के रूप में पूजा जाता है. महागौरी की पूजा से उपासक को सभी सिद्धियों की प्राप्ति होती है. आइए जानते हैं मां महागौरी से जुड़ी कथा के बारे में.

पौराणिक कथा के अनुसार, एक बार हिमालय की पुत्री पार्वती ने भगवान शंकर को पति के रूप में पाने का निश्चय कर लिया और इसके लिए कठोर तपस्या शुरू कर दी.

पौराणिक कथा के अनुसार, एक बार हिमालय की पुत्री पार्वती ने भगवान शंकर को पति के रूप में पाने का निश्चय कर लिया और इसके लिए कठोर तपस्या शुरू कर दी.

पार्वती ने वर्षों तक तप किया. इस दौरान न भोजन ग्रहण किया और न जल पिया. पार्वती की तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने उन्हें वरदान देने का वचन दिया.

पार्वती ने वर्षों तक तप किया. इस दौरान न भोजन ग्रहण किया और न जल पिया. पार्वती की तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने उन्हें वरदान देने का वचन दिया.

वर्षों तक तपस्या करते-करते पार्वती का शरीर काला और कृश पड़ गया. तब भगवान शिव ने गंगा जी को आदेश दिया कि वे पार्वती का स्नान कराएं. पवित्र गंगा जल से स्नान करने के बाद पार्वती का शरीर गौरवर्ण हो गया और वो ‘महागौरी’ के नाम से प्रसिद्ध हुईं. e 7

वर्षों तक तपस्या करते-करते पार्वती का शरीर काला और कृश पड़ गया. तब भगवान शिव ने गंगा जी को आदेश दिया कि वे पार्वती का स्नान कराएं. पवित्र गंगा जल से स्नान करने के बाद पार्वती का शरीर गौरवर्ण हो गया और वो ‘महागौरी’ के नाम से प्रसिद्ध हुईं. e 7

ऐसी मान्यता है कि, अष्टमी के दिन जो भक्त इस कथा को श्रद्धा भाव से पढ़ता या सुनता है, उसके जीवन से अंधकार दूर होता है सभी मनोकामना की पूर्ति होती है.

ऐसी मान्यता है कि, अष्टमी के दिन जो भक्त इस कथा को श्रद्धा भाव से पढ़ता या सुनता है, उसके जीवन से अंधकार दूर होता है सभी मनोकामना की पूर्ति होती है.

Published at : 30 Sep 2025 04:38 AM (IST)

[ad_2]

Watch: एशिया कप जीतकर लौटे प्लेयर्स का एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत, फैंस की उमड़ी भीड़; वीडियो

[ad_1]


एशिया कप 2025 ट्रॉफी जीतकर भारतीय क्रिकेट टीम भारत लौट आई है. प्लेयर्स का एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत हुआ.तिलक वर्मा के स्वागत में बड़ी संख्या में फैंस पहुंचे. तिलक ने फाइनल में 69 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली थी, वो भी तब जब भारत ने 20 रन पर अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल और सूर्यकुमार यादव के रूप में टॉप 3 विकेट गंवा दिए थे. हालांकि प्लेयर्स ट्रॉफी लेकर नहीं आए, क्योंकि फाइनल जीतने के बाद एसीसी अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने एक ओछी हरकत करते हुए ट्रॉफी अपने साथ ले गए थे.

हैदराबाद लौटे तिलक वर्मा का एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत हुआ. वीडियो में देख सकते हो कि एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में फैंस पहुंचे. तिलक ने भी फैंस को निराश नहीं किया, उन्होंने अपनी कार की सनरूफ से निकलकर सभी फैंस का अभिवादन किया. तिलक को पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए फाइनल में प्लेयर ऑफ़ द मैच का अवार्ड मिला था. तिलक ने फाइनल में 63 गेंदों में 4 छक्के और 3 चौकों की मदद से नाबाद 69 रन बनाए थे.

मुंबई लौटे सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या

एशिया कप चैंपियन टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव भी स्वैग के साथ मुंबई लौटे, इसका वीडियो भी सामने आया. होना तो यूं चाहिए था कि सूर्या के पास ट्रॉफी भी होती लेकिन मोहसिन नकवी ने ओछी हरकत करते हुए टीम को ट्रॉफी दी ही नहीं. दरअसल भारतीय प्लेयर्स नहीं चाहते थे कि हमें ट्रॉफी नकवी से मिले, जो पाकिस्तान के गृह मंत्री भी है और हमारे देश के खिलाफ युद्ध की बात करते हों. इसके बाद नकवी ट्रॉफी अपने साथ ले गए. मुंबई एयरपोर्ट पर हार्दिक पांड्या का भी कूल अंदाज दिखा.

भारत ने 5 विकेट से जीता था फाइनल

एशिया कप 2025 फाइनल में सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. पाकिस्तान ने भारत के सामने 147 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसका पीछा करते हुए भारत के 3 विकेट मात्र 20 रन के अंदर गिर गए थे. फिर तिलक वर्मा ने संजू सैमसन के साथ मिलकर 57 और फिर शिवम दुबे के साथ मिलकर 60 रनों की साझेदारी की. अंतिम ओवर की चौथी गेंद पर रिंकू सिंह ने विनिंग शॉट लगाया और भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया. ये टीम इंडिया का नौवां एशिया कप खिताब है.



[ad_2]

ChatGPT में आ गए पैरेंटल कंट्रोल, अब मिलेगी स्क्रीन टाइम लिमिट से लेकर सेफ कंटेट तक की सुविधा

[ad_1]


अमेरिका में एक किशोर की आत्महत्या के बाद OpenAI का ChatGPT चैटबॉट विवादों में घिर गया था. किशोर के माता-पिता ने मुकदमा कर आरोप लगाए कि उनके बेटे की आत्महत्या के लिए ChatGPT भी जिम्मेदार है. इसके बाद कंपनी ने कई सुरक्षा उपाय और पैरेंटल कंट्रोल लाने की बात कही थी. अब कंपनी ने पैरेंटल कंट्रोल लॉन्च कर दिए हैं. इनकी मदद से पैरेंट्स यह नजर रख सकेंगे कि उनके बच्चे ChatGPT पर क्या देख और पूछ रहे हैं. सबसे पहले इनकी शुरुआत वेब से होगी और धीरे-धीरे इन्हें मोबाइल पर भी लागू कर दिया जाएगा. 

बच्चों के लिए ChatGPT को ऐसे सुरक्षित बना सकते हैं पैरेंट्स

OpenAI ने बताया है कि अब पैरेंट्स अपने टीनएजर्स बच्चों के साथ अपने अकाउंट लिंक कर सकते हैं. अकाउंट लिंक होने के बाद पैरेंट्स यह निर्धारित कर सकेंगे कि उनके बच्चे ChatGPT को कैसे यूज करेंगे. इसके अलावा अब सेंसेटिव कंटेट को भी कम किया गया है. इसका मतलब है कि लिंक्ड अकाउंट पर अब ग्राफिक मैटेरियल और वायरल चैलेंज पहले की तुलना में कम दिखेंगे. साथ ही पैरेंट्स यह भी सेलेक्ट कर पाएंगे कि चैटबॉट पर्सनलाइज्ड रिस्पॉन्स के लिए पुरानी कन्वर्सेशन को याद रखें या न रखें. 

स्क्रीन टाइम पर लगा सकेंगे लिमिटेशन

नए फीचर में Quiet Hours को भी शामिल किया गया है. यह एक तरह से स्क्रीन टाइम लिमिटेशन है कि बच्चे कितनी देर के बाद ChatGPT यूज नहीं कर पाएंगे. अन्य फीचर्स की बात करें तो पैरेंट्स बच्चों के लिए वॉइस मोड और इमेज जनरेशन को भी बंद कर सकेंगे. 

कन्वर्सेशन नहीं देख पाएंगे पैरेंट्स

इन फीचर्स के बीच महत्वपूर्ण बात यह है कि पैरेंट्स चैटबॉट के साथ अपने बच्चों की बातचीत को नहीं पढ़ पाएंगे. केवल अपवाद के तौर पर अगर OpenAI के सिस्टम या रिव्यूवर को ऐसा लगता है कि कोई गंभीर खतरा है, केवल उसी स्थिति में पैरेंट्स को नोटिफाई किया जाएगा. इस नोटिफिकेशन में भी पूरी बातचीत न भेजकर केवल उतनी जानकारी भेजी जाएगी, जो टीन यूजर्स की सुरक्षा के लिए जरूरी है.

ये भी पढ़ें-

मेड इन इंडिया Arattai ने मचा दी धूम, ऐप स्टोर पर नंबर वन, अब WhatsApp को आएगा पसीना!

[ad_2]

जब गणेश जी को माला चढ़ाने पहुंचा हाथी! वीडियो देख नतमस्तक हो गए भक्त, बोले- साक्षात भगवान पधारे

[ad_1]


सोशल मीडिया की दुनिया में आए दिन ऐसे-ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं जो देखने वालों को हैरान कर देते हैं. कुछ वीडियो इतने भावनात्मक होते हैं कि लोग उन्हें दिल से जोड़ लेते हैं और श्रद्धा से देखने लगते हैं. ताजा मामला भी कुछ ऐसा ही है. एक वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है जिसमें हाथी खुद जंगल से निकलकर चौपाल पर रखी गणेश जी की मूर्ति को माला अर्पित करता हुआ दिखाई दे रहा है. यह दृश्य देखने में इतना भावुक और प्यारा लगता है कि लोग इसे भगवान की लीला मानकर शेयर कर रहे हैं. हालांकि हकीकत कुछ और है.

गणेशी जी की मूर्ति को माला चढ़ाने पहुंचा हाथी

दरअसल, वायरल वीडियो रात के अंधेरे का सीसीटीवी फुटेज टाइप दिखता है. वीडियो की शुरुआत में चौपाल जैसा दृश्य नजर आता है जहां बीच में गणेश जी की मूर्ति रखी है. मूर्ति के सामने दीपक जैसी रोशनी दिखाई देती है. तभी पीछे से जंगल की ओर से एक विशाल हाथी आता है और हाथी धीरे-धीरे चलते हुए मूर्ति के करीब पहुंचता है. इसके बाद वह अपनी सूंड से माला उठाता है और बड़ी सहजता से गणेश जी की मूर्ति पर चढ़ा देता है. यह पूरा दृश्य इतना वास्तविक लगता है कि पहली नजर में किसी को भी यह असली लग सकता है. हाथी माला अर्पित करने के बाद थोड़ी देर वहां खड़ा रहता है और फिर वापस जंगल की ओर लौट जाता है.

ये है वीडियो की सच्चाई

लेकिन सच्चाई यह है कि यह पूरा वीडियो एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से बनाया गया है. डिजिटल टूल्स और एआई जनरेशन तकनीक से आजकल ऐसे विजुअल तैयार करना बेहद आसान हो गया है जो असलियत से बिल्कुल अलग नहीं लगते. यही वजह है कि यह हाथी और गणेश जी का वीडियो भी इतने लोगों को असली लग रहा है.

यह भी पढ़ें: Viral Video: दरवाजे से घुसते हैं खिड़की से निकलते हैं… कैसी होती है चोरी की मोहब्बत, वीडियो देख आ जाएगा समझ

यूजर्स बोले, सब भगवान की लीला है

वीडियो को को सोशल मीडिया पर अलग अलग प्लेटफॉर्म से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…सब भगवान की लीला है. एक और यूजर ने लिखा…ये वीडियो एआई जनरेटेड है, लोगों को बेवकूफ मत समझो. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…हाथी की भक्ति देखकर मजा आ गया. साक्षात भगवान पधारे हैं.

यह भी पढ़ें: Video: मैडम जी ने बुरी तरह ठोक दी कार, फिर कैब वाले को मारने दौड़ी, सड़क पर कलेश का वीडियो वायरल