अब स्कूल-कॉलेज में मिलेगा आयुर्वेद का ज्ञान, NCERT और UGC मिलकर तैयार कर रहे कोर्स मॉड्यूल

[ad_1]


भारत में शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. केंद्र सरकार अब स्कूलों और कॉलेजों में आयुर्वेद को पढ़ाई का हिस्सा बनाने जा रही है. केंद्रीय आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने जानकारी दी है कि NCERT और UGC ने नए सिलेबस पर काम शुरू कर दिया है. मंत्रालय का कहना है कि नई पीढ़ी को समग्र स्वास्थ्य और भारतीय परंपरा से जोड़ने के लिए यह कदम उठाया गया है.

आयुष मंत्रालय ने अपने आधिकारिक एक्स (पहले ट्विटर) अकाउंट पर पोस्ट कर बताया कि आने वाले समय में स्कूलों और हायर एजुकेशन संस्थानों में आयुर्वेद की पढ़ाई शुरू हो सकती है. खुद आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने इस जानकारी को री-ट्वीट कर पुष्टि की. उन्होंने कहा कि यह सिर्फ पढ़ाई नहीं, बल्कि जीवनशैली और स्वास्थ्य की भारतीय परंपरा को अपनाने का माध्यम होगा.

आयुर्वेद करिकुलम पर काम शुरू

सूत्रों के मुताबिक, एनसीईआरटी और यूजीसी मिलकर करिकुलम तैयार कर रहे हैं. करिकुलम मॉड्यूल पर चर्चा चल रही है, ताकि स्कूली शिक्षा और उच्च शिक्षा दोनों में आयुर्वेद को एक सरल और प्रैक्टिकल तरीके से शामिल किया जा सके. मंत्री ने बताया कि गोवा, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश जैसे कुछ राज्यों ने भारतीय नॉलेज सिस्टम को पहले ही अपनी शिक्षा प्रणाली में जोड़ना शुरू कर दिया है.

कब से लागू होगा नया सिलेबस?

खबर है कि अगले शैक्षणिक सत्र (2026-27) से आयुर्वेद का नया सिलेबस किताबों में जोड़ा जा सकता है. यानी आने वाले समय में छात्रों को विज्ञान और गणित के साथ-साथ आयुर्वेद के सिद्धांत, घरेलू उपचार और स्वास्थ्य संबंधी प्राचीन ज्ञान भी पढ़ाया जाएगा. हालांकि इसकी आधिकारिक तारीख अभी घोषित नहीं हुई है.

आयुर्वेद के लिए हो रहे क्लिनिकल ट्रायल

आयुर्वेद की विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए सरकार वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपना रही है. केंद्रीय आयुर्वेदिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (CCRAS) और अन्य संस्थानों की मदद से हाई क्वालिटी क्लिनिकल ट्रायल्स किए जा रहे हैं. इसके साथ ही विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के साथ मिलकर आयुर्वेदिक इलाज के लिए मानक तय किए जा रहे हैं. इससे यह सुनिश्चित होगा कि आयुर्वेद न सिर्फ परंपरा का हिस्सा रहे, बल्कि वैज्ञानिक रूप से भी भरोसेमंद बने.

एलोपैथी और आयुष का मेल

केंद्रीय मंत्री जाधव ने साफ किया कि आयुर्वेद और एलोपैथी एक-दूसरे के प्रतिद्वंदी नहीं हैं. बल्कि ये दोनों सिस्टम एक-दूसरे के लिए पूरक हैं. राष्ट्रीय आयुष मिशन और आयुष ग्रिड के जरिए सरकार दोनों पद्धतियों के लाभों को जोड़कर आम जनता को बेहतर और सस्ती स्वास्थ्य सेवाएं देने की दिशा में काम कर रही है.

यह भी पढ़ें – कौन हैं मोहसिन नकवी, जिनसे ट्रॉफी लेने से टीम इंडिया ने किया इनकार? उन्हें कितनी मिलती है सैलरी?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

LPG से लेकर यूपीआई तक… अक्टूबर में बदलने जा रहे ये 7 नियम, आपका जानना है जरूरी

[ad_1]


New Rules From October 2025: सितंबर का महीना खत्म होने को है और कल से अक्टूबर 2025 की शुरुआत हो रही है. इसके साथ ही कई नियमों में बदलाव होने वाले हैं, जिनका सीधा असर आम लोगों की जिंदगी और फाइनेंशियल प्लानिंग पर पड़ सकता है. ट्रेन टिकट, UPI, पेंशन स्कीम, ऑनलाइन गेमिंग, LPG और बैंकिंग जैसी चीजों के नियम बदल रहे हैं. अगर इन बदलावों की जानकारी नहीं होगी तो नुकसान हो सकता है. आइए अक्टूबर से लागू होने वाले नियमों के बारे में जानें.

LPG सिलेंडर के दाम बढ़ेंगे
1 अक्टूबर से ऑयल कंपनियां LPG और कमर्शियल सिलेंडर के दाम बदलेंगी.

ट्रेन टिकट बुकिंग में बदलाव
रेल यात्रा करने वालों के लिए 1 अक्टूबर से नया नियम लागू होगा. रिजर्वेशन खुलने के पहले 15 मिनट केवल वही व्यक्ति टिकट बुक कर पाएगा, जिनका आधार कार्ड वेरिफिकेशन हो चुका है. यह नियम अब जनरल रिजर्वेशन पर भी लागू होगा. हालांकि रेलवे काउंटर से टिकट लेने वालों के लिए सुविधा पहले जैसी ही रहेगी.

UPI से भुगतान में बदलाव
1 अक्टूबर से आप यूपीआई पर रिश्तेदारों और दोस्तों से सीधे पैसे नहीं मांग पाएंगे. एनपीसीआई के अनुसार यह कदम ऑनलाइन धोखाधड़ी और फिशिंग रोकने के लिए उठाया गया है. इसके अलावा, अब आप एक बार में यूपीआई से 5 लाख रुपए तक लेन-देन कर सकते हैं, जबकि पहले यह लिमिट 1 लाख रुपए थी. 1 अक्टूबर से UPI ऑटो-पे की सुविधा भी उपलब्ध होगी, जिसका इस्तेमाल सब्सक्रिप्शन और बिल भुगतान के लिए किया जा सकता है. हर ऑटो-डेबिट पर नोटिफिकेशन मिलेगा, और इसे जब चाहें बंद किया जा सकता है.

NPS (नेशनल पेंशन सिस्टम) में बदलाव
सरकार ने 1 अक्टूबर से NPS के नियमों में बदलाव किया है. मासिक न्यूनतम योगदान राशि बढ़ाकर 1000 रुपए कर दी गई है, पहले यह 500 रुपए थी. अब NPS में टियर 1 और टियर 2 विकल्प होंगे. टियर 1 रिटायरमेंट पर केंद्रित होगा, जबकि टियर 2 एक लचीला विकल्प होगा और टैक्स लाभ नहीं देगा. सरकारी कर्मचारियों को नया PRAN (Permanent Retirement Account Number) खोलने पर e-PRAN किट के लिए 18 रुपए का भुगतान करना होगा.

ऑनलाइन गेमिंग में बदलाव
नए नियमों के तहत सभी ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म्स को MeitY से वैध लाइसेंस लेना होगा. सरकार का उद्देश्य गेमिंग उद्योग में सुरक्षा, पारदर्शिता और धोखाधड़ी को कम करना है. नए नियमों के अनुसार, ऑनलाइन रियल-मनी गेमिंग में 18 साल से कम उम्र के बच्चे हिस्सा नहीं ले पाएंगे.

डाक सेवा और स्पीड पोस्ट में बदलाव
डाक सेवा की स्पीड पोस्ट की कीमतों में बदलाव होगा. नई सुविधाओं में OTP आधारित डिलीवरी, रियल-टाइम ट्रैकिंग, ऑनलाइन बुकिंग और SMS नोटिफिकेशन शामिल होंगे. स्पीड पोस्ट पर छात्रों को 10 प्रतिशत और नए थोक ग्राहकों को 5 प्रतिशत की छूट मिलेगी. 

यह भी पढ़ें : Gold Price: सोना हुआ फिर महंगा, खरीदें या बेचें? जानें आज 30 सितंबर को अपने शहर का ताजा रेट

[ad_2]

कृति और रश्मिका संग पूल पार्टी करते दिखे शाहिद, ‘कॉकटेल 2’ की शूटिंग से सामने आईं तस्वीरें

[ad_1]


बॉलीवुड के हैंडसम एक्टर शाहिद कपूर एक बार फिर सुर्खियों में हैं. जो इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘कॉकटेल 2’ की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं. फिल्म में वो एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और कृति सेनन के साथ स्क्रीन शेयर करने वाले हैं. अब इस तिगड़ी की शूटिंग से कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं. जिसमें वो पूल पार्टी करते हुए नजर आ रहे हैं. फोटो में तीनों बाथरोब में दिखाई दे रहे हैं.

कॉकटेल 2के सेट पर हुई पूल पार्टी

‘कॉकटेल 2’ के सेट की ये तस्वीरें निर्देश होमी अदजानिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर शेयर की हैं. इन दो तस्वीरों में से एक में शाहिद एक्ट्रेस रश्मिका और कृति सेनन के साथ पूल किनारे मस्ती करते दिखे. तीनों बाथरोब में फोटो खिंचवाते भी दिखे. इसके कैप्शन पर लिखा है ‘पिस्ता थीम पूल पार्टी..’ हालांकि फोटो फिल्म के एक ही एक सीन की है.  

कृति और रश्मिका संग पूल पार्टी करते दिखे शाहिद कपूर, 'कॉकटेल 2' की शूटिंग से सामने आईं तस्वीरें

कृति संग शाहिद कपूर ने ली सेल्फी

इसके अलावा दूसरी फोटो में शाहिद कपूर और कृति सेनन एक-दूसरे के साथ सेल्फी लेते हुए नजर आ रहे हैं. फोटो में कृति के फेस पर प्यारी सी स्माइल भी है. इसके कैप्शन में  ‘cocktail trio’ लिखा हुआ है. यूजर्स को ये ऑन स्क्रीन जोड़ी काफी ज्यादा पसंद आ रही है. हर कोई फिल्म में दोनों को साथ देखने के लिए एक्साइटिड है.

कृति और रश्मिका संग पूल पार्टी करते दिखे शाहिद कपूर, 'कॉकटेल 2' की शूटिंग से सामने आईं तस्वीरें

कब रिलीज होगी ‘कॉकटेल 2‘ ?

फिल्म ‘कॉकटेल 2’ का निर्देशन होमी अदजानिया कर रहे हैं. ये साल 2012 में आई फिल्म ‘कॉकटेल’ का सीक्वल है. फिल्म का पार्ट 2 अगले साल यानि साल 2026 के अंत में रिलीज हो सकता है. बता दें कि कृति के साथ पहले शाहिद ‘तेरी बातों में उलझा जिया’ में काम कर चुके हैं. इस फिल्म का दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया था. वहीं रश्मिका पहली बार शाहिद और कृति के साथ काम करेंगी.

ये भी पढ़ें –

बॉस लेडी लुक में रैंप पर उतरीं ऐश्वर्या राय, पहले दी फ्लाइंग किस…फिर नमस्ते कर जीता फैंस का दिल, वीडियो वायरल

 

 

[ad_2]

दशहरा पर घर की रौनक को चार चांद लगा देगी फूलों वाली रंगोली, पड़ोसी भी ढूंढेंगे घर आने के बहाने

[ad_1]

Faheem Ashraf Injury Tactic: 'PAK प्लेयर्स कहां से लाते हो ये टेक्टिक्स...', एशिया कप फाइनल में फहीम अशरफ ने बनाया चोट का बहाना तो पाकिस्तानी जनता ने ही लगा दी लताड़

‘PAK प्लेयर्स कहां से लाते हो ये टेक्टिक्स…’, एशिया कप फाइनल में फहीम अशरफ ने बनाया चोट का बहाना तो पाकिस्तानी जनता ने ही लगा दी लताड़

[ad_2]

कहीं देर न हो जाए! इस दिन खत्म हो जाएगी Flipkart Big Billion Days Sale 2025, अब मिलेंगे सबसे ज्

[ad_1]


Flipkart Big Billion Days Sale 2025: फ्लिपकार्ट ने अपनी बहुप्रतीक्षित बिग बिलियन डेज़ सेल की अंतिम तिथि का ऐलान कर दिया है. यह सेल 23 सितंबर से शुरू हुई थी और इसकी शुरुआत में ही फ्लिपकार्ट के ब्लैक और VIP ग्राहकों को 24 घंटे का अर्ली एक्सेस दिया गया था. सेल के दौरान स्मार्टफोन, स्मार्ट टीवी, स्मार्टवॉच, TWS ईयरबड्स, होम अप्लायंसेज़, वॉशिंग मशीन, रेफ्रिजरेटर, लैपटॉप और पीसी जैसी कैटेगरी पर तगड़े डिस्काउंट मिल रहे हैं.

कब खत्म होगी सेल और क्या हैं बैंक ऑफर?

फ्लिपकार्ट की ऑफिशियल माइक्रोसाइट के अनुसार, यह मेगा सेल 2 अक्टूबर 2025 को समाप्त होगी, जो दुर्गा पूजा त्योहार के साथ मेल खाती है. इसके अलावा, एक्सिस बैंक और ICICI बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड से शॉपिंग करने वालों को 10% अतिरिक्त छूट भी दी जा रही है.

प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर धमाकेदार डील

इस बार सेल का सबसे बड़ा आकर्षण प्रीमियम स्मार्टफोन्स हैं. iPhone, Google Pixel और Samsung के हाई-एंड मॉडल्स पर भारी कटौती की गई है.

  • iPhone 16 – 53,999 रुपये
  • iPhone 16 Pro – 77,999 रुपये
  • iPhone 16 Pro Max – 99,499 रुपये
  • Samsung Galaxy S24 Ultra (Snapdragon Variant) – 38,999 रुपये
  • Google Pixel 9 – 52,999 रुपये

मिड-रेंज स्मार्टफोन्स पर ऑफर्स

फ्लिपकार्ट ने मिड-बजट स्मार्टफोन्स की कीमतों में भी जबरदस्त कमी की है.

  • Vivo T4R – 17,499 रुपये
  • Oppo K13 – 14,999 रुपये
  • Vivo T4 Pro – 25,499 रुपये

मोटोरोला स्मार्टफोन्स पर कीमतों में गिरावट

मोटोरोला के कई मॉडलों को भी कम कीमत पर पेश किया गया है.

  • Motorola Edge 60 Pro – 24,999 रुपये
  • Moto G96 – 14,999 रुपये
  • Motorola Edge 60 Fusion – 19,999 रुपये

फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज़ सेल अब अपने आखिरी पड़ाव पर है. अगर आप स्मार्टफोन या इलेक्ट्रॉनिक्स खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो यह सही मौका है, क्योंकि 2 अक्टूबर के बाद ये धमाकेदार डील्स खत्म हो जाएंगी.

यह भी पढ़ें:

किस देश के पास है दुनिया की सबसे एडवांस ऑटोमैटिक मिसाइल, जानिए किस टेक्नोलॉजी पर करती है काम

[ad_2]

सूर्या-हार्दिक फेल, अभिषेक के साथ ये चमके, देखें एशिया कप में भारतीय खिलाडियों का रिपोर्ट कार्ड

[ad_1]


एशिया कप 2025 का खिताब जीतकर टीम इंडिया स्वदेश लौट आई है. कप्तान सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम ने ग्रुप स्टेज और फिर सुपर-4 के सभी मैच जीते, फाइनल में टीम ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया. इसमें तिलक वर्मा प्लेयर ऑफ़ द मैच चुने गए, जिन्होंने 69 रनों की नाबाद पारी खेली. अभिषेक शर्मा को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ प्लेयर चुना गया, उन्होंने टूर्नामेंट में कुल 314 रन बनाए. कुलदीप यादव टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने, उन्होंने 7 मैचों में 17 विकेट लिए. हार्दिक पांड्या ने गेंदबाजी में महत्वपूर्ण रोल निभाया, लेकिन बल्ले से फ्लॉप रहे. सूर्यकुमार यादव भी एक पारी छोड़कर अन्यों में असफल रहे.

सूर्यकुमार यादव

सबसे पहले कप्तान से शुरुआत करते हैं. सूर्यकुमार यादव को एशिया कप में 6 मैचों में बल्लेबाजी करने का मौका मिला, यूएई के खिलाफ लक्ष्य छोटा था तो वह 7 रन पर नाबाद थे. इसके बाद उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 47 रनों की अच्छी पारी खेली, लेकिन इसके बाद वह 4 पारियों में सिर्फ 18 ही रन बना पाए. फाइनल में सूर्यकुमार ने सिर्फ 1 रन बनाया था.

अभिषेक शर्मा

अभिषेक एशिया कप 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर बने, उन्होंने अपनी पारियों से खूब प्रभावित किया. प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट बने अभिषेक ने सुपर-4 के तीनों मैचों में अर्धशतकीय पारियां खेली. हालांकि फाइनल में वह सिर्फ 5 रन बना पाए थे. उन्होंने सुपर-4 में पाकिस्तान के खिलाफ 74, बांग्लादेश के खिलाफ 75 और श्रीलंका के खिलाफ 61 रन बनाए थे. टूर्नामेंट में उन्होंने 7 पारियों में 314 रन बनाए.

हार्दिक पांड्या

अनुभवी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने गेंदबाजी में प्रभावित किया लेकिन उनका बल्ला नहीं चला. फाइनल में वह चोट के कारण खेल नहीं पाए थे, इससे पहले एशिया कप 2025 में खेली 4 पारियों में उन्होंने सिर्फ 48 रन बनाए.

वरुण चक्रवर्ती

वरुण चक्रवर्ती ने एशिया कप के 6 मैचों में 7 विकेट लिए. बेशक विकेट बहुत ज्यादा नहीं है, लेकिन उनका इम्पैक्ट बहुत ज्यादा रहा. वरुण काफी किफायती गेंदबाज रहे, उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 31 रन दिए थे और ये इस टूर्नामेंट में उनके द्वारा दिए गए सबसे ज्यादा रन थे. इस टूर्नामेंट के दौरान वरुण दुनिया के नंबर -1 टी20 गेंदबाज बने.

तिलक वर्मा

फाइनल में तिलक वर्मा ने टूर्नामेंट में अपना एकमात्र अर्धशतक लगाया था, इससे पहले श्रीलंका के खिलाफ वह 49 पर नाबाद रहे थे. सुपर-4 में पाकिस्तान एक खिलाफ उन्होंने 30 रनों की अच्छी पारी खेली थी. टूर्नामेंट में खेली 6 पारियों में उन्होंने कुल 213 रन बनाए.

कुलदीप यादव

स्पिनर गेंदबाज कुलदीप यादव की फिरकी से हर टीम के बल्लेबाज परेशान रहे. कुलदीप ने एशिया कप 2025 के पहले मैच में भी 4 विकेट लिए थे और फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ भी 4 विकेट लिए थे. 7 मैचों में उन्होंने 17 विकेट हासिल किए. कुलदीप टूर्नामेंट के सबसे इम्पैक्टफुल गेंदबाज रहे.

जसप्रीत बुमराह

जसप्रीत बुमराह ने एशिया कप में 5 मैच खेले, उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 3 मैचों के आलावा सुपर-4 में बांग्लादेश और ग्रुप स्टेज में यूएई के खिलाफ मैच खेला था. 5 मैचों में उन्होंने कुल 7 विकेट लिए. फाइनल में बुमराह ने 25 रन देकर 2 विकेट लिए थे.

शुभमन गिल

सलामी बल्लेबाज गिल पर इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा नजरें थी, क्योंकि उनके सिलेक्शन को लेकर भी सवाल उठा था. कई फैंस चाहते थे कि श्रेयस अय्यर को चुना जाए. खैर, एशिया कप 2025 में शुभमन गिल ने सभी 7 मैच खेले. इनमें उन्होंने सबसे बड़ी पारी सुपर-4 में पाकिस्तान के खिलाफ खेली थी, उन्होंने 47 रन बनाए थे. इसके आलावा उनका बल्ला ज्यादा चला नहीं. टूर्नामेंट में उन्होंने 7 मैचों में 127 रन बनाए.

[ad_2]

‘PAK प्लेयर्स कहां से लाते हो ये टेक्टिक्स…’, एशिया कप फाइनल में फहीम अशरफ ने बनाया चोट का बहाना तो पाकिस्तानी जनता ने ही लगा दी लताड़

[ad_1]

एशिया कप टूर्नामेंट 2025 खत्म हो चुका है, जिसका चैंपियन भारत बना है, लेकिन टूर्नामेंट की बातें खत्म नहीं हो रही हैं. भारत की जीत पर पूरा देश जश्न में डूबा हुआ है तो वहीं पाकिस्तान में दुख का माहौल है. ऐसे ही कुछ पाकिस्तानियों ने अपना गम जाहिर किया है और मैच के दौरान पाकिस्तानी क्रिकेटर्स ने जो घटिया टैक्टिक्स का इस्तेमाल किया, उसकी भी निंदा की है.

एशिया कप टूर्नामेंट 2025 खत्म हो चुका है, जिसका चैंपियन भारत बना है, लेकिन टूर्नामेंट की बातें खत्म नहीं हो रही हैं. भारत की जीत पर पूरा देश जश्न में डूबा हुआ है तो वहीं पाकिस्तान में दुख का माहौल है. ऐसे ही कुछ पाकिस्तानियों ने अपना गम जाहिर किया है और मैच के दौरान पाकिस्तानी क्रिकेटर्स ने जो घटिया टैक्टिक्स का इस्तेमाल किया, उसकी भी निंदा की है.

एक पाकिस्तानी ने कहा कि मैच के आखिर में पाकिस्तानी बॉलर ने जानबूझकर टाइम बर्बाद करने की कोशिश की ताकि भारतीय बैट्समैन का कॉन्फिडेंस कम हो, लेकिन फिर भी वह कामयाब नहीं हो सके और उन्हीं की बॉल पर चौके लगे. यह शख्स पाकिस्तानी गेंदबाज फहीम अशरफ की बात कर रहे हैं, जो 19वां ओवर डालने के लिए आए. दो बार उन्होंने पूरा रनअप लिया, लेकिन दोनों बार पैर में खिंचाव का बहाना बनाकर बॉल नहीं डाली.

एक पाकिस्तानी ने कहा कि मैच के आखिर में पाकिस्तानी बॉलर ने जानबूझकर टाइम बर्बाद करने की कोशिश की ताकि भारतीय बैट्समैन का कॉन्फिडेंस कम हो, लेकिन फिर भी वह कामयाब नहीं हो सके और उन्हीं की बॉल पर चौके लगे. यह शख्स पाकिस्तानी गेंदबाज फहीम अशरफ की बात कर रहे हैं, जो 19वां ओवर डालने के लिए आए. दो बार उन्होंने पूरा रनअप लिया, लेकिन दोनों बार पैर में खिंचाव का बहाना बनाकर बॉल नहीं डाली.

फहीम ग्राउंड में लेट गए, फिर उनके फिजियोथेरपिस्ट आए और इस तरह फहीम ने 8 मिनट बर्बाद कर दिए. उस वक्त शिवम दुबे और तिलम वर्मा बल्लेबाजी कर रहे थे. फिर फहीम अशरफ ने ही ओवर डाला, जिसमें चौके भी लगे, लेकिन आखिरी बॉल पर शिवम दुबे आउट हो गए. फहीम अशरफ की ये टेक्टिक सिर्फ भारतीयों को ही नहीं पाकिस्तानियों को भी अच्छी नहीं लगी.

फहीम ग्राउंड में लेट गए, फिर उनके फिजियोथेरपिस्ट आए और इस तरह फहीम ने 8 मिनट बर्बाद कर दिए. उस वक्त शिवम दुबे और तिलम वर्मा बल्लेबाजी कर रहे थे. फिर फहीम अशरफ ने ही ओवर डाला, जिसमें चौके भी लगे, लेकिन आखिरी बॉल पर शिवम दुबे आउट हो गए. फहीम अशरफ की ये टेक्टिक सिर्फ भारतीयों को ही नहीं पाकिस्तानियों को भी अच्छी नहीं लगी.

एक पाकिस्तानी यूट्यूबर ने जनता से सवाल किया कि पाक क्रिकेट टीम क्यों प्रेशर में आ जाती है, वैसे हम कहते हैं कि हम डरते नहीं हैं, हमारा बहुत जज्बा है? इस पर एक पाकिस्तानी ने कहा, 'हमारे यहां सिस्टेमेटिक प्रॉब्लम है, हमारा सिंगल पॉइंट फेलियर है. अगर एक प्लेयर की परफोर्मेंस खराब हुई तो  बाकी सारे प्लेयर्स भी खराब खेलना शुरू कर देते हैं. कोई सिस्टम नहीं बनाया हुआ है.'

एक पाकिस्तानी यूट्यूबर ने जनता से सवाल किया कि पाक क्रिकेट टीम क्यों प्रेशर में आ जाती है, वैसे हम कहते हैं कि हम डरते नहीं हैं, हमारा बहुत जज्बा है? इस पर एक पाकिस्तानी ने कहा, ‘हमारे यहां सिस्टेमेटिक प्रॉब्लम है, हमारा सिंगल पॉइंट फेलियर है. अगर एक प्लेयर की परफोर्मेंस खराब हुई तो बाकी सारे प्लेयर्स भी खराब खेलना शुरू कर देते हैं. कोई सिस्टम नहीं बनाया हुआ है.’

उन्होंने कहा, 'इंडिया का कॉन्फिडेंस सिस्टम से आता है. उन्हें फर्क नहीं पड़ता, जिस तरह आखिर में आपने देखा होगा कि पाकिस्तानी बॉलर्स ने थोड़ा टाइम खराब करने की कोशिश की ताकि वह इंडियन क्रिकेटर्स का कॉन्फिडेंस खराब कर दें, लेकिन इंडियंस को फर्क नहीं पड़ता है, उनके पास कॉन्फिडेंस है. पाकिस्तानी ये माइंड गेम्स खेलते हैं. सेकेंडरी टेक्टिक्स पर ये दिमाग लगाते हैं, ऐसी चीजों को अपने गेम का बेस बनाते हैं, लेकिन सिस्टेमेटिक चीजों पर ध्यान नहीं देते हैं.'

उन्होंने कहा, ‘इंडिया का कॉन्फिडेंस सिस्टम से आता है. उन्हें फर्क नहीं पड़ता, जिस तरह आखिर में आपने देखा होगा कि पाकिस्तानी बॉलर्स ने थोड़ा टाइम खराब करने की कोशिश की ताकि वह इंडियन क्रिकेटर्स का कॉन्फिडेंस खराब कर दें, लेकिन इंडियंस को फर्क नहीं पड़ता है, उनके पास कॉन्फिडेंस है. पाकिस्तानी ये माइंड गेम्स खेलते हैं. सेकेंडरी टेक्टिक्स पर ये दिमाग लगाते हैं, ऐसी चीजों को अपने गेम का बेस बनाते हैं, लेकिन सिस्टेमेटिक चीजों पर ध्यान नहीं देते हैं.’

दूसरे पाकिस्तानी ने कहा कि आज पाकिस्तान की टीम ने अच्छी कोशिश की, फील्डिंग भी बेहतर हुई, लेकिन हारना तो पाकिस्तान के नसीब में ही है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी टीम को यूनाइट होना पड़ेगा. भारत की लीडरशिप और हमारी लीडरशिप में फर्क है. मुझे नहीं लगता कि पाकिस्तान की लीडरशिप कभी इस गेम को लेकर सीरियस हुई है. जब तक हमारी सरकार सीरियस नहीं होगी, तब तक ये टीम कभी ग्रो नहीं करेगी.

दूसरे पाकिस्तानी ने कहा कि आज पाकिस्तान की टीम ने अच्छी कोशिश की, फील्डिंग भी बेहतर हुई, लेकिन हारना तो पाकिस्तान के नसीब में ही है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी टीम को यूनाइट होना पड़ेगा. भारत की लीडरशिप और हमारी लीडरशिप में फर्क है. मुझे नहीं लगता कि पाकिस्तान की लीडरशिप कभी इस गेम को लेकर सीरियस हुई है. जब तक हमारी सरकार सीरियस नहीं होगी, तब तक ये टीम कभी ग्रो नहीं करेगी.

उन्होंने कहा कि कोई मैच जीतना या हारना किसी एक प्लेयर की वजह से नहीं होता है, ये टीम वर्क होता है. हमारे यहां टीम में आपस में कम्यूनिकेशन की कमी है और वो बहुत बार देखा गया है. उन्होंने कहा कि फील्डिंग में या जब कोई कैच की बात आती है तो प्लेयर जब एक दूसरे को इंस्ट्रक्शन दे रहे होते हैं, तो उसमें गैप हमेशा नजर आता है. ये चीजें अगर टीम ठीक कर लें तो सब ठीक हो जाएगा इसलिए टीम की रीयूनियन जरूरी है.

उन्होंने कहा कि कोई मैच जीतना या हारना किसी एक प्लेयर की वजह से नहीं होता है, ये टीम वर्क होता है. हमारे यहां टीम में आपस में कम्यूनिकेशन की कमी है और वो बहुत बार देखा गया है. उन्होंने कहा कि फील्डिंग में या जब कोई कैच की बात आती है तो प्लेयर जब एक दूसरे को इंस्ट्रक्शन दे रहे होते हैं, तो उसमें गैप हमेशा नजर आता है. ये चीजें अगर टीम ठीक कर लें तो सब ठीक हो जाएगा इसलिए टीम की रीयूनियन जरूरी है.

Published at : 30 Sep 2025 10:44 AM (IST)

[ad_2]

ऑफिस से लौटे पिता तो बेटियों ने राजस्थानी गाने पर कराया डांस! बाप-बेटी के ठुमकों ने जीता दिल

[ad_1]


सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं जो देखने वालों के चेहरे पर मुस्कान ला देते हैं. ताजा मामला भी कुछ ऐसा ही है. एक वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है जिसमें पिता ऑफिस से घर लौटते ही उनकी दोनों बेटियां घर के ही दुपट्टे को राजस्थानी महिलाओं की तरह औढ़ लेती हैं और जैसे ही पिता घर में प्रवेश करते हैं, राजस्थानी चौधरी गाने पर डांस करने लगती हैं. यह दृश्य देखने में इतना प्यारा और मस्ती भरा लगता है कि लोग इसे बार-बार देख रहे हैं और शेयर कर रहे हैं.

पिता के साथ चौधरी गाने पर जमकर थिरकीं बेटियां

वीडियो की शुरुआत में साफ दिखता है कि बेटियां घर के एक कोने में खड़ी हैं और उनके पास रखे दुपट्टे को राजस्थानी पारंपरिक अंदाज में ओढ़ा गया है. जैसे ही पिता घर के दरवाजे से अंदर आते हैं, बेटियां अचानक उत्साहित होकर गाने के साथ ठुमके मारने लगती हैं. उनका डांस इतनी मासूमियत और जोश से भरा हुआ है कि तुरंत ही पिता की भी नजरें उन पर टिक जाती हैं. थोड़ी ही देर में बेटियां अपने पिता से भी डांस करने का आग्रह करती हैं. पिता थोड़े हिचकिचाते हुए भी बेटियों के जोश और मस्ती में शामिल हो जाते हैं. फिर क्या था, घर में पूरे परिवार के साथ राजस्थानी चौधरी गाने पर जमकर ठुमके लगे. वीडियो में पिता और बेटियों का तालमेल देखने लायक है और उनकी खुशी सीधे कैमरे में कैद हो गई है.


यह भी पढ़ें: Video: मैडम जी ने बुरी तरह ठोक दी कार, फिर कैब वाले को मारने दौड़ी, सड़क पर कलेश का वीडियो वायरल

यूजर्स बोले, हमारे पिता ऐसा करने पर कूट देते हैं

सोशल मीडिया यूज़र्स इस वीडियो को देखकर बहुत खुश हैं. कई लोग कमेंट कर रहे हैं कि “छोटे-छोटे पलों में भी परिवार की खुशियां ऐसी ही जश्न मनाई जाती हैं.” कई लोगों ने लिखा कि यह वीडियो परिवार के प्यार और बच्चों की मासूमियत का शानदार उदाहरण है. एक यूजर ने तो लिखा कि हम अगर पिता जी के साथ ये कर दें तो पिता जी हमें कूट दें. वीडियो को  takarugang नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है.

यह भी पढ़ें: Viral Video: दरवाजे से घुसते हैं खिड़की से निकलते हैं… कैसी होती है चोरी की मोहब्बत, वीडियो देख आ जाएगा समझ


सात दिनों की गिरावट के बाद बाजार में तेजी, 250 अंक उछला सेंसेक्स, निफ्टी भी 24500 के पार

[ad_1]


Stock Market News: लगातार सात दिनों की गिरावट के बाद हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन की शुरुआत मजबूती के साथ हुई है. पीएसयू बैंक और उपभोक्ता सामान बनाने वाली कंपनियों के स्टॉक्स में उछाल देखने को मिला. मंगलवार को बीएसई पर 30 अंकों वाला सेंसेक्स 299.85 अंक चढ़कर 80,664.79 पर खुला. वहीं सुबह करीब 9:30 बजे निफ्टी 50 भी 71 अंक उछलकर 24,705.90 पर कारोबार कर रहा था.

तेजी वाले शेयर

पावर ग्रिड: 1.82% की बढ़त

एशियन पेंट्स: 1.36% की बढ़त

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड: 0.94% की बढ़त

टाइटन: 0.85% की बढ़त

एचडीएफसी बैंक: 0.75% की बढ़त

गिरावट वाले शेयर

आईटीसी: 0.36% की गिरावट

रिलायंस इंडस्ट्रीज: 0.29% की गिरावट

एटरनल: 0.14% की गिरावट

लार्सन एंड टर्बो: 0.12% की गिरावट

ट्रेंट: 0.09% की गिरावट

सोमवार के बाजार की स्थिति

भारतीय शेयर बाजार ने सोमवार के कारोबारी सत्र में सपाट बंद होने के साथ हफ्ते की शुरुआत की. सेंसेक्स 61.52 अंक (0.08%) गिरकर 80,364.94 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50, 19.80 अंक (0.08%) की कमजोरी के साथ 24,634.90 पर बंद हुआ. पूरे दिन बाजार का रुख मिलाजुला रहा.

लार्जकैप और स्मॉलकैप शेयरों में हल्की बिकवाली देखी गई, वहीं मिडकैप शेयरों में खरीदारी का रुझान बना रहा. बाजार में कमजोरी के मुख्य कारण विदेशी निवेशकों की जबरदस्त निकासी, बिकवाली और आरबीआई की मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की बैठक को लेकर निवेशकों की सतर्कता थे.

शुरुआती कारोबार में निफ्टी 50 24,728.55 पर तेजी के साथ खुला और बीएसई सेंसेक्स की शुरुआत 162.31 अंकों की उछाल के साथ 80,588.77 पर हुई. हालांकि दोपहर तक बाजार लाल निशान में फिसल गया.

बीएसई टॉप गेनर्स: Titan, SBI, Eternal, Trent, BEL
बीएसई टॉप लूजर्स: Axis Bank, Maruti, L&T, ICICI Bank, Bharti Airtel

सेक्टोरल प्रदर्शन: निफ्टी बैंक, निफ्टी 100, निफ्टी फिन सर्विसेज और निफ्टी मिडकैप 100 में तेजी रही, जबकि निफ्टी स्मॉल कैप, निफ्टी ऑटो और निफ्टी आईटी कमजोरी के साथ बंद हुए.

ये भी पढ़ें: क्या इस साल चौथी बार रेपो रेट में कटौती? कमजोर होते रुपये के बीच क्या है ब्रोकरेज फर्म्स की राय

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

[ad_2]