Kal Ka Rashifal: 1 अक्टूबर 2025, बुध की कृपा से कौन पाएगा भाग्य का साथ? जानिए कल का राशिफल

[ad_1]


Kal Ka Rashifal: 1 अक्टूबर 2025 का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें लेकर आएगा. करियर, धन, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन में किस राशि को मिलेगी सफलता और किसे रहना होगा सावधान, आइए जानते हैं कल का राशिफल-

मेष राशि

आज आप मानसिक तनाव से मुक्त होंगे. आपका कोई पुराना कार्य आज पूर्ण हो जाएगा. स्वास्थ्य ठीक रहेगा और व्यापार-व्यवसाय के लिए कार्य योजना बना सकते हैं, जिसमें आपको सफलता मिलेगी. परिवार में कुछ बातों को लेकर मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं. पत्नी में बच्चों के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बन सकता है.

  • शुभ अंक: 5
  • शुभ रंग: लाल
  • उपाय: शिवलिंग पर जल चढ़ाएँ.

वृषभ राशि

आज का दिन आपका अच्छा रहने वाला है. आप कोई नया वाहन या मकान खरीदने का प्लान कर सकते हैं. स्वास्थ्य ठीक रहेगा. किसी कार्य विशेष के कारण लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है. व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे. परिवार में कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा.

  • शुभ अंक: 9
  • शुभ रंग: सफेद
  • उपाय: माँ लक्ष्मी के आगे दीपक जलाएँ.

मिथुन राशि

आज यात्रा आदि में वाहन संभालकर चलाएं, नहीं तो दुर्घटना हो सकती है. स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे. मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं. किसी नए कार्य की शुरुआत आज ना करें, नुकसान हो सकता है. शेयर मार्केट में बड़ा निवेश करने से बचें. परिवार में पत्नी व बच्चों से मतभेद हो सकते हैं.

  • शुभ अंक: 7
  • शुभ रंग: हरा
  • उपाय: तुलसी माता को जल अर्पित करें.

कर्क राशि

आज आप किसी व्यर्थ के विवाद में फंस सकते हैं, इसलिए अपनी वाणी पर संयम रखें. स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा, लेकिन परिवार में किसी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ा लेनदेन ना करें, हानि की संभावना है. न्यायालय पक्ष में चल रहे प्रकरण में आपको लाभ प्राप्त होगा.

  • शुभ अंक: 2
  • शुभ रंग: सफेद
  • उपाय: चावल का दान करें.

सिंह राशि

आज आप कुछ बातों के चलते मानसिक तनाव से गुजर सकते हैं. परिवार और कार्य क्षेत्र में विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है. आपके सहयोगी आपका साथ छोड़ सकते हैं. प्रॉपर्टी संबंधी विवाद भी आज सामने आ सकता है.

  • शुभ अंक: 1
  • शुभ रंग: सुनहरा
  • उपाय: सूर्य देव को जल अर्पित करें.

कन्या राशि

आज आपका दिन अच्छा रहेगा. यदि नए काम के लिए कोई प्लानिंग चल रही है तो उसका शुभारंभ कर सकते हैं. सफलता मिलेगी. व्यापार-व्यवसाय में बड़ी साझेदारी आज हो सकती है, जिससे आगामी समय में लाभ मिलेगा. परिवार में पत्नी के स्वास्थ्य में सुधार होगा, मांगलिक कार्य के योग बनेंगे.

  • शुभ अंक: 6
  • शुभ रंग: नीला
  • उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें.

तुला राशि

आज आप किसी प्रॉपर्टी संबंधी विवाद में फंस सकते हैं. थोड़ी सी लापरवाही बड़ा नुकसान पहुंचा सकती है. वाहन सावधानी से चलाएँ. परिवार में किसी बुजुर्ग का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. कार्य की अधिकता से शारीरिक थकावट रहेगी. पत्नी और बच्चों के साथ बाहर जाने की योजना बन सकती है.

  • शुभ अंक: 8
  • शुभ रंग: गुलाबी
  • उपाय: माता दुर्गा को लाल फूल चढ़ाएँ.

वृश्चिक राशि

आज आप कुछ बातों को इग्नोर करें नहीं तो पारिवारिक संबंधों में मतभेद बढ़ सकते हैं. आप किसी पुराने विवाद में फिर फंस सकते हैं. नया व्यापार-व्यवसाय का मन बन सकता है, लेकिन साझेदारी में सावधानी बरतें.

  • शुभ अंक: 4
  • शुभ रंग: काला
  • उपाय: जल में गुड़ डालकर सूर्य को अर्पित करें.

धनु राशि

आज आप पत्नी और बच्चों के साथ कहीं बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं. दिन अच्छा रहेगा और परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे. मौसमी बीमारियों से पत्नी व बच्चों का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है. व्यापार-व्यवसाय में नई पार्टनरशिप के योग हैं. बड़ी डील या लेनदेन से आर्थिक स्थिति सुधरेगी.

  • शुभ अंक: 3
  • शुभ रंग: पीला
  • उपाय: भगवान विष्णु को तुलसी दल अर्पित करें.

मकर राशि

आज माता-पिता और पत्नी के बीच विवाद हो सकता है, जिससे आपका मन अशांत रहेगा. पत्नी परिवार के लिए बड़ा निर्णय लेने का दबाव डाल सकती है. व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी. नया भवन या वाहन खरीदने का विचार बन सकता है.

  • शुभ अंक: 10
  • शुभ रंग: भूरा
  • उपाय: शिवलिंग पर दूध चढ़ाएँ.

कुंभ राशि

आज व्यवसाय में पार्टनर से सावधान रहें. कोई आपके खिलाफ षड्यंत्र कर सकता है, जिससे आर्थिक नुकसान हो सकता है. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. यात्रा के योग हैं. पत्नी और बच्चों के साथ नया मकान लेने का विचार बना सकते हैं.

  • शुभ अंक: 11
  • शुभ रंग: नीला
  • उपाय: पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएँ.

मीन राशि

आज परिवार में कोई धार्मिक यात्रा पर जा सकता है. काम की अधिकता से स्वास्थ्य पर असर पड़ेगा. पत्नी से विवाद हो सकता है. व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ी डील आपके हाथ से निकल सकती है. वाणी पर संयम रखें और विवाद से बचें.

  • शुभ अंक: 12
  • शुभ रंग: बैंगनी
  • उपाय: विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

[ad_2]

अब जब चाहो तब होगी बरसात! जानिए क्या है क्लाउड सीडिंग टेक्नोलॉजी जिससे कम होगा दिल्ली का प्रदूष

[ad_1]


What is Cloud Seeding: दिल्ली और इसके आसपास का इलाका हर साल सर्दियों में जहरीली हवा से जूझता है. स्मॉग, धूल और प्रदूषक कण हवा में इतनी मात्रा में घुल जाते हैं कि सांस लेना मुश्किल हो जाता है. सरकारें और वैज्ञानिक लंबे समय से ऐसे उपाय खोज रहे हैं जिससे इस प्रदूषण को जल्दी और प्रभावी तरीके से कम किया जा सके. इन्हीं उपायों में एक है क्लाउड सीडिंग टेक्नोलॉजी जो आर्टिफिशियल बरसात कराकर हवा को साफ करने में मदद करती है.

Cloud Seeding क्या है?

क्लाउड सीडिंग एक ऐसी वैज्ञानिक तकनीक है जिसमें बादलों को बरसने के लिए प्रेरित किया जाता है. सामान्य तौर पर बारिश तभी होती है जब बादलों में मौजूद जलवाष्प पर्याप्त ठंडक पाकर पानी की बूंदों या बर्फ के क्रिस्टलों में बदल जाता है. लेकिन जब वातावरण में यह प्रक्रिया स्वाभाविक रूप से नहीं हो पाती तब वैज्ञानिक इसमें दखल देते हैं.

क्लाउड सीडिंग में हवाई जहाज या रॉकेट के जरिए सिल्वर आयोडाइड, सोडियम क्लोराइड या ड्राई आइस जैसे कण बादलों में छोड़े जाते हैं. ये कण नमी को आकर्षित करते हैं और बूंदों को आपस में जोड़कर बारिश की संभावना बढ़ा देते हैं.

दिल्ली में क्यों जरूरी है यह तकनीक?

दिल्ली का प्रदूषण हर साल खतरनाक स्तर पर पहुंच जाता है. हवा में पीएम 2.5 और पीएम 10 जैसे सूक्ष्म कणों की मात्रा इतनी बढ़ जाती है कि मास्क भी इन्हें रोकने में पूरी तरह सक्षम नहीं होते. ऐसी स्थिति में अगर कृत्रिम बारिश कर दी जाए तो यह कण जमीन पर बैठ जाते हैं और हवा साफ हो जाती है.

सिर्फ इतना ही नहीं, बारिश होने से मिट्टी की नमी बढ़ती है और धूल उड़ना कम हो जाता है. साथ ही स्मॉग की परत टूट जाती है और लोगों को राहत मिलती है. यही कारण है कि दिल्ली सरकार और वैज्ञानिक संस्थान क्लाउड सीडिंग पर गंभीरता से काम कर रहे हैं.

क्लाउड सीडिंग के फायदे

  • आर्टिफिशियल बारिश से हवा में फैले जहरीले कण कम हो जाते हैं.
  • सूखे इलाकों में बारिश लाकर पानी की कमी को दूर किया जा सकता है.
  • समय पर बारिश न होने पर किसानों को राहत मिल सकती है.
  • मौसम को कंट्रोल करने में यह तकनीक सहायक हो सकती है.

क्या आती हैं समस्याएं

क्लाउड सीडिंग उतनी आसान नहीं है जितनी सुनने में लगती है. इसके लिए जरूरी है कि आसमान में पहले से ही पर्याप्त बादल मौजूद हों. अगर बादल ही न हों तो यह तकनीक बेअसर साबित होती है. इसके अलावा इसमें इस्तेमाल होने वाले रसायनों के पर्यावरण और सेहत पर असर को लेकर भी बहस जारी है. साथ ही यह तकनीक काफी महंगी है इसलिए इसे बड़े पैमाने पर लागू करना चुनौतीपूर्ण है.

यह भी पढ़ें:

सरकार की चेतावनी: आ गया ऐसा वायरस जो भारत के डिजिटल सिस्टम को कर सकता है तहस-नहस, जानिए किन यूजर्स पर पड़ेगा असर

[ad_2]

फिर नए रिकॉर्ड पर सोना, पिछले 14 वर्षों के दौरान सितंबर में सबसे बड़ी उछाल, जानें क्या है वजह

[ad_1]


Gold Price Hit Fresth Record: सोने की चमक दिनों-दिन तेज होती जा रही है. मंगलवार को इसके दाम एक बार फिर नए रिकॉर्ड पर पहुंच गए. इसके साथ ही पिछले 14 वर्षों के दौरान सितंबर महीने में सबसे ज्यादा तेजी देखी गई. इसकी वजह अमेरिकी सरकार की संभावित शटडाउन और अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की तरफ से ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद को माना जा रहा है, जिससे सुरक्षित निवेश समझे जाने वाले सोने की मांग और बढ़ गई.

सोने में जबरदस्त उछाल

स्पॉट गोल्ड की कीमत 0.2 प्रतिशत की बढ़त के साथ 3842.76 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई. सितंबर महीने में इंडियन बुलियन पर सोने का भाव 11.4 प्रतिशत बढ़ा. यानी 2011 के सितंबर महीने के बाद यह पहला महीना है जब सोने की कीमत इतनी तेजी से ऊपर चढ़ी है.

हाल में आए आर्थिक आंकड़ों के बाद यूएस फेड की तरफ से इस साल के आखिर तक एक बार फिर ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद बढ़ गई है. माना जा रहा है कि फेड की अगली बैठक में 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती की जा सकती है. सेंट लुइस फेडरल रिजर्व प्रेसिडेंट एल्बर्टो मुसालेम ने कहा कि वे ब्याज दरों में कटौती के लिए तैयार हैं, लेकिन मुद्रास्फीति के खिलाफ फेड को सतर्क रहना होगा.

क्यों चढ़ रहा सोने का भाव

सोने और चांदी में हाल में जिस तेजी को देखा गया है, उसके पीछे कई कारण हैं. सबसे बड़ा कारण भू-राजनीतिक तनाव और अंतरराष्ट्रीय बाजार की स्थिति है. इसके अलावा, भारत में त्योहारी सीजन भी सोने की मांग को बढ़ा रहा है. ट्रंप हाई टैरिफ और रुपये में गिरावट ने भी सोने और चांदी की कीमतों और मांग पर असर डाला है. जब शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव होता है, निवेशक सबसे सुरक्षित माने जाने वाले सोने की तरफ आकर्षित होते हैं.

राजनीतिक और आर्थिक अनिश्चितता के दौरान भी लोग सोने की खरीदारी सबसे सुरक्षित और माकूल विकल्प मानते हैं, क्योंकि यह हर महंगाई के दौर में सबसे अधिक रिटर्न देने वाला निवेश साबित हुआ है. दुनिया के सबसे बड़े एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ETF) एसपीडीआर ने कहा कि उसने अपने सोने के भंडार को सोमवार को 0.60 प्रतिशत बढ़ाकर 1,011.73 मीट्रिक टन कर दिया, जबकि शुक्रवार को यह 1,005.72 मीट्रिक टन था.

ये भी पढ़ें: अमेरिकी टैरिफ की मार से छलांग लगाती इंडियन इकोनॉमी बदहाल, इस रिपोर्ट में चौकाने वाले फैक्ट्स

[ad_2]

‘चीन में धर्मों को समाजवादी समाज के और अधिक अनुरूप होना चाहिए’, जिनपिंग ने कहा

[ad_1]


चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने सोमवार (29 सितंबर, 2025) को कहा कि इस कम्युनिस्ट देश में धर्मों को समाजवादी समाज के और अधिक अनुरूप होना चाहिए. सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि चीन में धर्म चीनी परिप्रेक्ष्य के और अधिक अनुरूप होने चाहिए.

शी ने चीन की कम्युनिस्ट पार्टी (CPC) की केंद्रीय समिति के राजनीतिक ब्यूरो के एक समूह अध्ययन सत्र की अध्यक्षता करते हुए धर्मों को सक्रिय मार्गदर्शन प्रदान करने का भी आह्वान किया ताकि वे समाजवादी समाज के अनुरूप बन सकें. साल 2012 में सत्ता में आने के बाद से, शी (72) सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी की धर्म संबंधी नीतियों को मार्क्सवादी विचारधारा के साथ जोड़कर उन्हें नया रूप दे रहे हैं.

इस साल जुलाई में, चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने एक सवाल का जवाब देते हुए, शी द्वारा जारी दिशानिर्देशों के तहत तिब्बती बौद्ध धर्म और अन्य धर्मों के चीनीकरण का बचाव किया था. माओ ने कहा, ‘मेरा मानना ​​है कि धर्म का चीनीकरण धार्मिक आचरण पर प्रतिबंध लगाने के बारे में नहीं है, बल्कि सभी धर्मों को देश के सामाजिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य के अनुरूप होना चाहिए.’

उन्होंने कहा, ‘चीन में तिब्बती बौद्ध धर्म एक ऐसे धर्म का प्रमुख उदाहरण है जिसने चीनी विशेषताओं को समाहित किया है और जो चीनीकरण की प्रक्रिया का उदाहरण है.’ चीन का कहना है कि उसके पास धार्मिक स्वतंत्रता है, लेकिन उसे पार्टी द्वारा निर्धारित मानदंडों के भीतर काम करना चाहिए.

यह अभी तक स्पष्ट नहीं है कि धर्मों को चीनी परिस्थितियों के अनुरूप होने के लिए क्या करना चाहिए. धर्म पर शी की टिप्पणी तिब्बत और शिनजियांग की उनकी हालिया यात्रा की पृष्ठभूमि में आई है. ये ऐसे दो विशाल प्रांत हैं जो सात दशकों से अधिक समय तक सीपीसी शासन और दमन के बावजूद भी अपनी धार्मिक पहचान बरकरार रखे हुए हैं.

दलाई लामा के धर्मशाला में रहने के लिए निर्वासन में चले जाने के दशकों बाद भी तिब्बत में बौद्ध धर्म मजबूती से जड़ें जमाये हुए है, लेकिन शिनजियांग में उइगर मुसलमान बहुसंख्यक समुदाय अब भी रह रहे हैं, जहां संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार समूहों ने समुदाय के सदस्यों को बड़े पैमाने पर नजरबंद किए जाने का आरोप लगाया है.

चीन ने पूर्वी तुर्किस्तान इस्लामिक मूवमेंट नामक चरमपंथी समूह पर प्रतिबंध लगा दिया है, जिस पर बीजिंग उइगर मुसलमानों के लिए एक अलग देश की मांग करने का आरोप लगाता रहा है.

 

[ad_2]

बिग बॉस 19 के कंटेस्टेंट अभिषेक बजाज की एक्स वाइफ आकांक्षा जिंदल ने उन पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।

[ad_1]

<p>Bigg Boss 19 Contestant Abhishek Bajaj’s Ex-Wife Akanksha Jindal Accuses Him Of Cheating<br />Bigg Boss 19 का drama अब और भी बढ़ गया है। show &nbsp;के contestant Abhishek Bajaj की ex-wife Akanksha Jindal ने उनपर cheating का आरोप लगाया है। Abhishek फिलहाल घर के अंदर अपनी game strategy बना रहे हैं, लेकिन बाहर उनकी personal life पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। Social media पर fans divided हैं &nbsp;कोई उनका support कर रहा है तो कोई उनकी &nbsp;loyalty पर doubt जता रहा है। अब देखना ये होगा कि Abhishek show &nbsp;के बहार आने के बाद में इस controversy पर react करते हैं या चुप्पी साधे रहते हैं।</p>

[ad_2]

‘मैंने देखा, ट्रॉफी लेकर भाग गए..’, मोहसिन नकवी की ओछी हरकत पर सूर्यकुमार यादव ने दिया बड़ा बयान

[ad_1]


सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने पाकिस्तान को फाइनल में हराकर एशिया कप 2025 का खिताब जीता, लेकिन भारतीय प्लेयर्स ट्रॉफी हाथ में नहीं ले पाए. दरअसल पीसीबी चीफ और एसीसी प्रमुख मोहसिन नकवी सूर्या को ट्रॉफी देने वाले थे, लेकिन टीम का फैसला था कि वह ऐसे व्यक्ति के हाथों ट्रॉफी नहीं ले सकते जो उनके देश के खिलाफ युद्ध छेड़ने की बात कर रहा हो. इसके बाद नकवी इतना चिढ़ गए कि चैंपियन टीम इंडिया की जीती हुई ट्रॉफी अपने साथ लेकर चले गए.

इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए सूर्यकुमार यादव ने कहा कि, “हम दरवाजे बंद करके ड्रेसिंग रूम के अंदर नहीं बैठे थे. हमने प्रेजेंटेशन सेरेमनी में किसी को भी इंतजार नहीं करवाया. ट्रॉफी लेकर भाग गए वो. यही मैंने देखा. मुझे नहीं पता, कुछ लोग हमारी वीडियो बना रहे थे, लेकिन हम तो खड़े थे. हम अंदर नहीं गए थे.

एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें एसीसी का एक कर्मचारी ट्रॉफी अपने साथ लेकर जा रहा है. फाइनल वाली रात ही खबर आई थी कि नकवी ये ट्रॉफी अपने साथ लेकर चले गए, इससे पहले उन्होंने ही ट्रॉफी को टीम इंडिया को न देखर बाहर भिजवाने के लिए कहा था.

फाइनल के बाद प्रेस कांफ्रेंस में आए सूर्यकुमार यादव ने साफ किया था कि मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने के लिए उन्हें न तो बीसीसीआई और न तो सरकार ने कहा था. ट्रॉफी न लेने का फैसला पूरी तरह से टीम का था. इससे पहले भारतीय खिलाड़ियों ने ग्रुप स्टेज और सुपर-4 में भी पाकिस्तान के खिलाफ मैच के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया था. फाइनल में टॉस के दौरान भी दो प्रेजेंटर थे, भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव से रवि शास्त्री ने बात की और पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा से वकार यूनिस ने बात की.



[ad_2]

WhatsApp ने कर दिया कमाल! एक साथ ले आईं कई अपडेट्स, अब ये काम हो जाएंगे आसान

[ad_1]


अगर आप WhatsApp यूज करते हैं तो अब कई काम आसान होने वाले हैं. दरअसल, कंपनी ने कई अपडेट्स का ऐलान किया है, जो इसे यूज करना पहले से ज्यादा आसान बना देंगी. साथ ही यूजर्स को अब पर्सनलाइजेशन के ज्यादा ऑप्शन मिलेंगे. अब WhatsApp के जरिए लाइव और मोशन फोटोज शेयर की जा सकती हैं. इसके अलावा अब यूजर्स AI की मदद से अपनी पसंद की थीम्स और बैकग्राउंड भी बना सकेंगे. आइए जानते हैं कि WhatsApp अपने यूजर्स के लिए क्या-क्या अपडेट्स लेकर आई है. 

लाइव फोटो शेयरिंग

एंड्रॉयड यूजर अब इस ऐप के जरिए मोशन पिक्चर और आईफोन यूजर लाइव फोटो शेयर कर सकेंगे. अभी तक यह ऑप्शन मौजूद नहीं था, जिसके चलते यूजर्स सिर्फ सिंपल फोटोज भेज पाते थे. 

AI से बनाएं थीम्स और बैकग्राउंड

व्हाट्सऐप में चैट थीम्स पहले से ही मौजूद है, लेकिन अब यूजर्स अपनी पसंद की थीम्स भी बना सकेंगे. यूजर अपनी मर्जी से मिनिमल, आर्टिस्टिक या प्लेफुल किसी भी प्रकार की थीम क्रिएट कर पाएंगे. इसी तरह AI की मदद से वीडियो कॉल्स और चैट्स के लिए बैकग्राउंड भी तैयार किया जा सकता है. बता दें कि यह फीचर चरणबद्ध तरीके से रोल आउट किया जा रहा है, ऐसे में सभी यूजर्स के लिए अवेलेबल होने में इसे थोड़ा समय लग सकता है.

इन-ऐप डॉक्यूमेंट स्कैनिंग

एंड्रॉयड यूजर्स को अब व्हाट्सऐप के अंदर ही डॉक्यूमेंट स्कैन करने का ऑप्शन मिलेगा. डॉक्यूमेंट को स्कैन करने के बाद ऐप में ही इसे क्रॉप, सेव या सेंड किया जा सकेगा. iOS यूजर्स के लिए यह फीचर पहले से मौजूद था, अब एंड्रॉयड पर भी इसका फायदा मिलेगा.

ग्रुप सर्च करना होगा आसान

कई बार ज्यादा ग्रुप में ऐड होने की वजह से चैटिंग के लिए ग्रुप को ढूंढना मुश्किल हो जाता है. इसके लिए यूजर को लगातार स्क्रॉल करते जाना पड़ता है. इस समस्या के समाधान के लिए अब नया फीचर आएगा. इसके बाद यूजर को सर्च बार में किसी भी एक कॉन्टैक्ट का नाम लिखना होगा. इसके बाद वो सारे ग्रुप सामने आ जाएंगे, जिसमें वो कॉन्टैक्ट आपके साथ शामिल है.

ये भी पढ़ें-

Samsung Galaxy Ring ने कर दिया कांड! हुआ कुछ ऐसा कि यूजर को ले जाना पड़ा अस्पताल, जानें मामला

[ad_2]

Video: सड़क पर दौड़ रही कार के उड़े परखच्चे, कई बार पलटी, दूर गिरी लड़की, वीडियो वायरल

[ad_1]


Road Accident: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक सड़क हादसे का भयानक दृश्य कैद है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की कार चला रही थी. कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि लड़की ने संतुलन खो दिया और कार सड़क के किनारे फिसलते हुए पलट गई.

कार के पलटने से हवा में उड़ी लड़की

कार के पलटते ही उसकी हालत बेहद खतरनाक हो गई. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कार इतनी जोरदार तरीके से पलटी कि उसके पूरे हिस्से उड़ गए. कार के अंदर बैठी लड़की भी हवा में उछलकर दूसरी ओर गिर गई. गनीमत रही कि उसकी जान तो बच गई, लेकिन उसे गंभीर चोटें आई हैं.


स्थानीय लोग और राहगीर तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे. उन्होंने लड़की की मदद करने की कोशिश की. इसके बाद पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी गई. घायल लड़की को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है.

सीसीटीवी कैमरे में कैद घटना

इस घटना का पूरा दृश्य पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कार की तेज रफ्तार और चालक की लापरवाही ने इस बड़े हादसे को अंजाम दिया. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे देखकर डर और चिंता व्यक्त कर रहे हैं.

लोग सड़क सुरक्षा नियमों के पालन और वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता पर जोर दे रहे हैं.  पुलिस ने बताया कि चालक के खिलाफ तेज रफ्तार और लापरवाही के तहत मामला दर्ज किया गया है. प्रशासन ने भी सड़क पर सुरक्षा उपाय बढ़ाने और वाहन चालकों की निगरानी कड़ी करने के निर्देश दिए हैं.


पाकिस्तान के क्वेटा में बड़ा आत्मघाती हमला, बम धमाके में 8 लोगों की मौत, जानें ताजा अपडेट

[ad_1]


पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा में पाकिस्तानी पैरामिलिट्री फोर्स फ्रंटियर कॉपर्स के हेडक्वार्टर के पास बड़ा फिदायीन धमका हुआ है. ये धमाका भारतीय समयानुसार दोपहर 12 बज कर 3 मिनट पर हुआ. धमाके में पैरामिलिट्री के 3 जवानों की मौत की खबर आ रही है. हालांकि अभी तक पाकिस्तानी सेना या बलूचिस्तान सरकार ने कोई बयान नहीं जारी किया है. इसके अलावा किसी भी बलूच विद्रोही गुट ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है. घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है.

पुलिस के अनुसार, जरघून रोड के पास हुआ विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि आस-पास की इमारतों की खिड़कियां और दरवाज़े टूट गए. पुलिस और बचाव दल तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए. सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है. फ्रंटियर कॉर्प्स (FC) के जवान भी घटनास्थल पर मौजूद हैं.
 
बलूचिस्तान के स्वास्थ्य मंत्री का आदेश
बलूचिस्तान के स्वास्थ्य मंत्री बख्त मुहम्मद काकर ने शहर भर में सभी अस्पतालों में आपातकाल घोषित कर दिया है और एक्सपर्ट्स, डॉक्टरों, फार्मासिस्टों, नर्सों और पैरामेडिकल कर्मचारियों को तुरंत ड्यूटी पर आने का निर्देश दिया है. प्रशासन ने विस्फोट के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है. घटनास्थल से प्राप्त फुटेज में काफी दूर से धुएं का विशाल गुबार उठता दिखाई दे रहा है.

खबर अपडेट की जा रही है….

[ad_2]