ऐसे होती है यूपी रोडवेज चलाने की ट्रेनिंग! वीडियो देख ड्राइवरों के लिए बढ़ जाएगी इज्जत

[ad_1]


दुनिया की सबसे खतरनाक नौकरियों के बारे में तो आपने कई बार सुना होगा. लेकिन भारत की सबसे खतरनाक नौकरियों का जब भी नाम आता है तो रोडवेज बस ड्राइवर का ख्याल जहन में आता ही आता है. ऐसे में जब बात होती है उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और हिमाचल रोडवेज की तो लोगों के जहन में ड्राइवर की जगह पायलट आने लगते हैं. ये ड्राइवर इतनी चालाकी और सफाई से बस चलाते हैं कि लोग इनके फैन तक हो जाते हैं. ऐसे में एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ा वायरल हो रहा है जिसमें उत्तर प्रदेश रोडवेज ड्राइवर की ट्रेनिंग दिखाई गई है, साथ ही दिखाया गया है कि कितने खतरनाक पड़ाव से उन्हें गुदरना पड़ता है.

सामने आया उत्तर प्रदेश रोडवेज ड्राइवरों की ट्रेनिंग का वीडियो

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें उत्तर प्रदेश रोडवेज बस के ड्राइविंग टेस्ट और ट्रेनिंग को दिखाया गया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रेनिंग सेंटर में एक बड़ी सी दीवार बनाई गई है जो किसी पुल के आकार में झुकी हुई है. इस पर ड्राइवरों को बस चढ़ाने के लिए कहा जाता है और जैसे ही बस उस दीवार पर चढ़ती है वैसे ही ड्राइवर ब्रेक लगा देता है. लेकिन बस उसी पुल नुमा दीवार पर फंस जाती है जो देखने में काफी खतरनाक लग रहा है. कुल मिलाकर वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे उत्तर प्रदेश रोडवेज ड्राइवरों को बस चलाने के लिए तैयार किया जाता है ताकि वो सुरक्षित तरीके से यात्रियों को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचा सकें.


यह भी पढ़ें: Viral Video: दरवाजे से घुसते हैं खिड़की से निकलते हैं… कैसी होती है चोरी की मोहब्बत, वीडियो देख आ जाएगा समझ

यूजर्स बोले, इन्हें ये तमीज भी सिखाओ कि….

वीडियो को uttarpradesh_roadways नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…ये 20 साल पुराने कबाड़े को चला रहे हो, ये पॉल्युशन नहीं करता क्या. एक और यूजर ने लिखा…ये ड्राइविंग टेस्ट करा रहे हो या पहाड़ पर चढ़ने की तैयारी करा रहे हो. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…इन्हें ये भी सिखाओ कि एक्सीडेंट करके भागा नहीं जाता.

यह भी पढ़ें: Video: मैडम जी ने बुरी तरह ठोक दी कार, फिर कैब वाले को मारने दौड़ी, सड़क पर कलेश का वीडियो वायरल


दाल-तेल से शैम्पू तक… , GST में कटौती के बाद सरकार अलर्ट, हर प्रोडक्ट्स की कीमत पर पैनी नजर

[ad_1]


GST 2.0: सरकार अब रोजमर्रा के उपयोग की वस्तुओं-जैसे शैम्पू, दाल, मक्खन और टूथपेस्ट—की कीमतों पर कड़ी निगरानी रख रही है. इसके लिए ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स को भी जांच के दायरे में शामिल किया गया है. उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि जीएसटी दरों में कटौती का लाभ उपभोक्ताओं तक पूरी तरह और सही तरीके से पहुंचे.

क्या है मामला?

हाल ही में लागू की गई  जीएसटी कटौती  (22 सितंबर से) के बाद रोजमर्रा की करीब  99% वस्तुओं की कीमतें कम होनी चाहिए थीं. शिकायतें मिलीं कि कुछ ई-कॉमर्स कंपनियां उपभोक्ताओं तक पूरा लाभ नहीं पहुंचा रही हैं. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, सरकार ने अनौपचारिक रूप से कई ई-कॉमर्स ऑपरेटरों को चेतावनी दी है कि वे कीमतों में पारदर्शिता लाएं.

वित्त मंत्रालय ने केंद्रीय जीएसटी अधिकारियों को आदेश दिया है कि वे 54 आम वस्तुओं (ब्रांड-वार एमआरपी) की कीमतों की मासिक रिपोर्ट दें. पहली रिपोर्ट मंगलवार तक सीबीआईसी (केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड) को सौंपनी थी. सूचीबद्ध वस्तुओं में शैम्पू, टूथपेस्ट, मक्खन, टोमैटो केचप, जैम, आइसक्रीम, एसी, टीवी, सीमेंट, डायग्नोस्टिक किट, थर्मामीटर, क्रेयॉन आदि शामिल हैं.

कंपनियों का तर्क

कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स ने जीएसटी कटौती के बाद कीमतों में विसंगतियों को “तकनीकी गड़बड़ी” बताया. वहीं, कुछ कंपनियों ने खुद आगे आकर दावा किया है कि वे उपभोक्ताओं को कीमतें घटाकर लाभ पहुंचा रही हैं. साफ है कि सरकार “मुनाफाखोरी-रोधी प्रणाली” के कमजोर होने के बावजूद ई-कॉमर्स ऑपरेटरों पर कड़ी नजर रखे हुए है, ताकि जीएसटी कटौती का सीधा फायदा आम जनता को मिले.

सरकार की सख्त निगरानी का असर न केवल उपभोक्ताओं पर पड़ेगा बल्कि ई-कॉमर्स कंपनियों के शेयरों और निवेशकों पर भी महसूस किया जा सकता है. ई-कॉमर्स कंपनियों के ऊपर बढ़ती निगरानी और कीमतों में कटौती का दबाव उनके मुनाफे को प्रभावित कर सकता है. निवेशकों में संदेह के चलते स्टॉक्स में संक्षिप्त अवधि में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. यदि कंपनियां कीमतें बढ़ा नहीं सकतीं या जीएसटी कटौती का पूरा लाभ उपभोक्ताओं को देना पड़े, तो लाभ मार्जिन कम हो सकता है. लंबे समय में कंपनी की वित्तीय सेहत पर असर पड़ सकता है.

ये भी पढ़ें: अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस इन्फ्रा के खिलाफ जांच तेज, ED की छह ठिकानों पर छापेमारी

[ad_2]

Video: किस्मत थी, जो बच गए! फिसलकर बाइक ट्रक से टकराई, कुचलने से बचे 2 लोग, वीडियो वायरल

[ad_1]


Road Accident: सोशल मीडिया पर आए दिन तरह-तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं. इनमें से कुछ ऐसे होते हैं, जो दिल दहला देते हैं और लोग उन्हें बार-बार देखकर हैरान रह जाते हैं. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें दो बाइक सवार मौत के मुंह से बाल-बाल बचते दिख रहे हैं.

तेज रफ्तार से बिगड़ा संतुलन

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक बाइक पर दो युवक सवार थे. सड़क पर चलते समय अचानक उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह बुरी तरह फिसल गई. बाइक तेज रफ्तार में थी, इसलिए फिसलते हुए काफी दूर तक घिसटती चली गई. तभी सामने से एक भारी-भरकम ट्रक आ रहा था. देखते ही देखते बाइक और बाइक सवार सीधे ट्रक के नीचे जा पहुँचे.

इस दौरान देखने वालों की सांसें थम गईं. लग रहा था कि अब बड़ा हादसा हो जाएगा, लेकिन किस्मत ने दोनों युवकों का साथ दिया. बाइक ट्रक के पिछले पहिए के नीचे आ गई, लेकिन दोनों सवार एकदम बगल की ओर गिर पड़े. यही वजह रही कि दोनों की जान बच गई.

पूरा हादसा सीसीटीवी में कैद

हैरानी की बात तो यह रही कि हादसे के बाद दोनों युवक तुरंत फुर्ती से उठे और दूसरी ओर भाग निकले. जैसे उन्हें चोट भी नहीं लगी हो. यह पूरा मंजर पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया. 

अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो देखने के बाद लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं. किसी ने मजाक में लिखा – जल्दी उठ जाओ, किसी ने देखा नहीं है. तो किसी ने कहा – ये दोनों तो सच में मौत को मात देकर लौटे हैं.


इस वजह से डोनाल्ड ट्रंप को 200 करोड़ रुपये से ज्यादा चुकाएगी यूट्यूब, जानें पूरा मामला

[ad_1]


गूगल के मालिकाना हक वाली यूट्यूब एक मामले को सुलझाने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लगभग 217 करोड़ रुपये चुकाने के लिए तैयार हो गई है. मामले की शुरुआत जनवरी, 2021 में हुई थी, जब यूट्यूब ने कैपिटल हिल पर हुई हिंसा के बाद ट्रंप का चैनल बंद कर दिया था. कंपनी का कहना था कि ट्रंप के वीडियो उसकी पॉलिसी का उल्लंघन कर रहे थे, जबकि ट्रंप का कहना था कि यूट्यूब राजनीतिक रूप से पक्षपाती है और वो कंजर्वेटिव्स की आवाज दबाना चाहती है. अब सुलह होने के बाद यह मुकदमा खत्म हो जाएगा. 

ट्रंप ने किया था मुकदमा

ट्रंप ने यूट्यूब पर मुकदमा करते हुए कहा था कि उनकी आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है. दरअसल, यूट्यूब ने एक स्ट्राइक आने के बाद ट्रंप का चैनल बंद कर दिया था और कमेंट सेक्शन भी डिसेबल कर दिया था. उस समय ट्रंप के लगभग 27 लाख फॉलोअर्स थे और लगातार चैनल पर वीडियो अपलोड करते थे. हालांकि, यूट्यूब ने चैनल बंद करते समय यह नहीं बताया कि उनका कौन-सा वीडियो नियमों के खिलाफ था. इसे लेकर ट्रंप के वकील कोर्ट पहुंच गए थे. बता दें कि सैटलमेंट की खबर ऐसे समय में आई है, जब यूट्यूब ने कुछ दिन पहले ही ऐलान किया था कि वो कोरोना महामारी और कैपिटल हिल हिंसा के बाद बंद किए गए चैनल्स से पाबंदी हटा रही है. 

अब ट्रंप को 24.5 मिलियन डॉलर चुकाएगी यूट्यूब

समझौते के तहत यूट्यूब ट्रंप को कुल 24.5 मिलियन डॉलर चुकाएगी. इनमें से 22 मिलियन डॉलर नॉन-प्रोफिट ग्रुप ट्रस्ट फॉर द नेशनल मॉल को चुकाए जाएंगे, जो व्हाइट हाउस में नया बॉलरूम बना रहा है. इसके अलावा 2.5 मिलियन डॉलर उन संगठनों और व्यक्तियों को चुकाए जाएंगे, जो इस मुकदमे में ट्रंप के साथ थे. बता दें कि ट्रंप के दूसरी बार राष्ट्रपति बनने के बाद एक्स और मेटा समेत कई कंपनियों ने उनके साथ मुकदमे खत्म करने के लिए समझौते किए हैं.

ये भी पढ़ें-

ChatGPT बनाने वाली कंपनी ला रही टिकटॉक जैसी नई ऐप, AI से बना होगा हर वीडियो, मेटा भी कर चुकी ऐसा ऐलान

[ad_2]

ऑरी संग रेखा की मस्ती, क्लासिक लुक में दिखीं दिग्गज एक्ट्रेस

[ad_1]


ओरहान अवात्रमानी यानी ऑरी सोशल मीडिया पर हमेशा किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं. वह अक्सर बॉलीवुड के बड़े सितारों के साथ तस्वीरें शेयर करते हैं, जिनमें करीना कपूर खान, आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और सलमान खान जैसे नाम शामिल हैं. इसके अलावा वह नई पीढ़ी की एक्ट्रेसेस सारा अली खान, जाह्नवी कपूर, भूमि पेडनेकर और सुहाना खान के भी अच्छे दोस्त हैं.

ऑरी ने रेखा के साथ हल्के-फुल्के मोमेंट किया शेयर

हाल ही में ऑरी ने दिग्गज एक्ट्रेस रेखा के साथ एक वीडियो शेयर किया, जिसे देखकर फैंस बेहद एक्साइटेड हो गए. यह खास पल बोनी कपूर की पार्टी का है. वीडियो में ऑरी पहले कैमरा खुद पर रखते हैं और फिर रेखा की ओर घुमाते हैं. रेखा मजेदार अंदाज़ में उनके आउटफिट पर बने दिल के आकार वाले कटआउट की ओर इशारा करती हैं.


इस हल्के-फुल्के मोमेंट ने सोशल मीडिया पर फैंस का दिल जीत लिया. वीडियो में फैशन डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा भी दिखाई दिए, जिससे शाम का ग्लैमर और बढ़ गया.

रेखा का क्लासिक लुक

रेखा हमेशा की तरह अपने क्लासिक लुक में नजर आईं. उन्होंने ओवरसाइज्ड सफेद शर्ट को फुल-स्लीव ब्लैक ड्रेस के साथ पेयर किया. इसके साथ गोल्डन ज्वेलरी, बालों में ब्लैक-व्हाइट स्कार्फ, बड़े ब्लैक सनग्लासेस और रेड लिपस्टिक ने उनके अंदाज़ को और भी आइकॉनिक बना दिय. एक बार फिर उन्होंने साबित किया कि वह बॉलीवुड की एटरनल स्टाइल क्वीन क्यों कहलाती हैं.

ऑरी संग रेखा की मस्ती, क्लासिक लुक में दिखीं दिग्गज एक्ट्रेस

ऑरी काफी मजेदार लुक मे आए नज़र

वहीं ऑरी का लुक भी काफी मजेदार था. उन्होंने सफेद टी-शर्ट पहनी थी, जिस पर दिल के आकार का कटआउट था. इसके ऊपर उन्होंने व्हाइट फरी जैकेट और ब्लू डेनिम पहनी थी.

फैंस ने इस वीडियो पर खूब प्यार लुटाया. किसी ने लिखा, “ऑरी, तुम्हारे बिना बॉलीवुड अधूरा है!” तो किसी ने मजाकिया अंदाज़ में उन्हें हिलेरियस कहा.



[ad_2]

ट्रंप का फिर घूमा माथा? H-1B वीजा में बड़े बदलाव की तैयारी, जानें पूरा मामला

[ad_1]


भारत और अमेरिका के बीच टैरिफ की वजह से दूरी बढ़ गई है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसके बाद H-1B वीजा को लेकर भी चौंकाने वाले फैसला कर लिया. उन्होंने वीजा के लिए एक लाख डॉलर के शुल्क की घोषणा की थी. अब पर अमेरिका के वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लुटनिक ने अहम जानकारी दी है. उन्होंने संकेत दिया है कि वीजा के नियमों में बदलाव किया जा सकता है.

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक लुटनिक ने कहा कि फरवरी 2026 में H-1B वीजा मामले में एक लाख डॉलर का नया शुल्क लागू होने से पहले इस वीजा प्रक्रिया में काफी बदलाव होंगे. ट्रंप प्रशासन ने इस महीने नए H-1B कामकाजी वीजा के लिए 1,00,000 अमेरिकी डॉलर के एकमुश्त शुल्क की घोषणा की है. यह आदेश अस्थायी वीजा पर अमेरिका में काम करने के इच्छुक भारतीय पेशेवरों को प्रभावित करेगा.

H-1B की घोषणा पर हस्ताक्षर किए जाने के दौरान ओवल ऑफिस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मौजूद लुटनिक ने कहा था कि 1,00,000 अमेरिकी डॉलर सभी H-1B वीजा के लिए वार्षिक शुल्क होगा, जिसमें पहली बार आवेदन करने वाले आवेदक भी शामिल हैं.

वीजा पर नए शुल्क को लेकर क्या हुई थी घोषणा

इस बीच, ट्रंप प्रशासन ने स्पष्ट किया कि H-1B वीजा के लिए नया शुल्क आवश्यकता मौजूदा वीजा धारकों पर लागू नहीं होगी और यह एकमुश्त भुगतान है जो केवल नए आवेदनों पर लागू होगा. लुटनिक ने कहा, ”यह प्रक्रिया फरवरी 2026 में लागू होगी, इसलिए मेरा अनुमान है कि अभी से लेकर 2026 तक इसमें कई बड़े बदलाव होंगे.”

ट्रंप की शहबाज-मुनीर से मुलाकात

बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप भारत से बढ़ती दूरी के बीच पाकिस्तान के करीब पहुंच गए हैं. पाक प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और आर्मी चीफ आसिम मुनीर ने हाल ही में ट्रंप से मुलाकात की थी. ट्रंप और शहबाज के साथ यह मुलाकात काफी चर्चा में रही. ट्रंप ने इसके बाद दोनों की तारीफ भी की थी.

इनपुट – एजेंसी

[ad_2]

Video: चोर पकड़ने की निंजा टेक्निक, शटर काट दुकान में घुसे लुटेरे, मालिक ने कर दिया कमाल

[ad_1]


Theft Video: अक्सर आपने सुना होगा कि चोर चोरी करने के लिए पूरी तैयारी करके आते हैं, लेकिन इस बार मामला उल्टा पड़ गया.  एक इलाके से ऐसा ही एक मजेदार और अनोखा किस्सा सामने आया है. चोर सोचकर आए थे कि आसानी से दुकान का माल समेट लेंगे और बिना पकड़े भाग निकलेंगे, लेकिन दुकान मालिक की चालाकी ने उनकी पूरी प्लानिंग पर पानी फेर दिया.

चोरों के घुसते ही फॉग मशीन हुई एक्टिव

दरअसल, दुकान मालिक ने अपनी सुरक्षा के लिए दुकान में एक खास फॉग मशीन लगाई थी. जैसे ही चोर दुकान में घुसे और सामान उठाने की कोशिश करने लगे, मशीन एक्टिव हो गई. पल भर में पूरी दुकान धुएं से भर गई. कुछ ही सेकंड में वहां कुछ भी दिखाई देना बंद हो गया.

चोर घबराकर इधर-उधर टटोलने लगे, लेकिन उन्हें समझ नहीं आया कि आखिर निकलें किस रास्ते से. जिस जगह से आए थे, वह रास्ता भी उन्हें दिखाई नहीं दे रहा था. हालत यह हो गई कि चोरी तो दूर, वे खुद बाहर निकलने का रास्ता ढूंढने लगे.

सीसीटीवी कैमरे में कैद मामला

सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखा कि चोर धुएं में इधर-उधर हाथ मारते हुए भटक रहे थे. कभी किसी दीवार से टकरा रहे थे तो कभी शेल्फ से. आखिरकार जब उन्हें कुछ समझ नहीं आया तो घबराकर दुकान से भाग खड़े हुए.

महंगे ताले और सीसीटीवी कैमरे भी कई बार चोरी रोकने में नाकाम हो जाते हैं, लेकिन इस फॉग मशीन ने चोरों को चौंका दिया. इस घटना के बाद इलाके के कई दुकानदार अब अपनी दुकानों में इसी तरह की मशीन लगाने की सोच रहे हैं.


Happy Maha Navami 2025 Wishes: महानवमी पर मां सिद्धिदात्री के भक्तिमय संदेशों से दें शुभकामनाएं

[ad_1]


Happy Maha Navami 2025 Wishes: नवरात्रि पूरे 9 दिनों का उत्सव है. इस दौरान पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ मां दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है. शारदीय नवरात्रि की नवमी तिथि के साथ ही नौ दिवसीय नवरात्रि का भी समापन हो जाता है.

नवरात्रि की नवमी, 1 अक्टूबर 2025 को है. इसे दुर्गा नवमी या महानवमी भी कहते हैं. नवमी के दिन कन्या पूजन किया जाता है और भक्तगण हवन आदि भी करते हैं. नवमी के दिन मां दुर्गा के नौंवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है. दुर्गा नवमी के शुभ दिन आप अपनों को शुभकामनाएं भेज इस दिन की बधाई दे सकते हैं. शुभकामना देने के लिए यहां देखिए टॉप  Wishes, Messages Status in Hindi-

देवी सिद्धिदात्री की कृपा से आपके 
जीवन में ज्ञान, धन और सुख का आगमन हो.
महा नवमी की शुभकामनाएं.


Happy Maha Navami 2025 Wishes: महा नवमी पर मां सिद्धिदात्री के इन भक्तिमय संदेशों से दें शुभकामनाएं

माता तेरे चरणों में, भेंट हम चढ़ाते हैं,
कभी नारियल तो, कभी फूल चढ़ाते हैं,
और झोलियां भर-भर के, तेरे दर से लाते हैं.
Happy Maha Navami 2025

या देवी सर्वभूतेषु मां सिद्धिदात्री रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।
महानवमी की हार्दिक शुभकामनाएं


Happy Maha Navami 2025 Wishes: महा नवमी पर मां सिद्धिदात्री के इन भक्तिमय संदेशों से दें शुभकामनाएं

मां की ज्योति से प्रेम मिलता है
सबके दिलो को आनंद मिलता है
जो भी जाता है माता के द्वार
उसे कुछ न कुछ जरूर मिलता है!
दुर्गा नवमी की शुभकामनाएं!


Happy Maha Navami 2025 Wishes: महा नवमी पर मां सिद्धिदात्री के इन भक्तिमय संदेशों से दें शुभकामनाएं

नव शक्ति, नव चेतना, नव उत्थान,
नव भक्ति, नव आराधना, नव कल्याण,
नव ज्योत्सना, नव कल्पना, नव निर्माण।
महा नवमी की शुभकामनाएं!

अम्बे तू है जगदम्बे काली
जय दुर्गे खप्पर वाली
तेर ही गुण गायें भारती
ओ मैया हम सब उतारे तेरी आरती!
महादुर्गा नवमी की शुभकामनाएं!

रिद्धि दे सिद्धि दे, अष्ट नव निद्धि दे
वंश में वृद्धि दे बाकबानी
ह्रदय में ज्ञान दे, चित्त में ध्यान दे
दुख को दूर कर, सुख भरपूर कर
आशा सम्पूर्ण कर मां भवानी!


Happy Maha Navami 2025 Wishes: महा नवमी पर मां सिद्धिदात्री के इन भक्तिमय संदेशों से दें शुभकामनाएं

मिलता है सच्चा सुख केवल
मैया तुम्हारे चरणों में
यह विनती है हर पल मां
रहे ध्यान तुम्हारे चरणों में।
Happy Maha Navami!

ये भी पढ़ें: Shardiya Navratri 2025 Day 9 Puja: शारदीय नवरात्रि नवमी के दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा, जानें विधि, भोग, रंग, मंत्र, आरती
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

अभी किसके पास है एशिया कप ट्रॉफी? कैसे भारत आ सकती है? जानें ताजा अपडेट और प्रोसेस

[ad_1]


एशिया कप फाइनल, भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया, जिसके बाद टीम इंडिया को ट्रॉफी से पुरस्कृत किया जाना था. किसको पता था कि यह एशिया कप ट्रॉफी कई दिनों तक कई दिनों तक बहस का मुद्दा बनी रहेगी. भारतीय टीम ने एशियाई क्रिकेट काउंसिल के चेयरमैन (ACC Chairman Mohsin Naqvi) के हाथों ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था. इसके बाद नकवी ट्रॉफी लेकर मैदान से बाहर चले गए थे. उस घटना को लगभग 2 दिन हो चुके हैं, लेकिन अब आखिर एशिया कप ट्रॉफी कहां है और ये कैसे भारत आ सकती है?

अभी कहां है एशिया कप ट्रॉफी?

एशिया कप फाइनल के बाद मोहसिन नकवी एशिया कप ट्रॉफी को अपने साथ ले गए थे और ट्रॉफी अभी भी उन्हीं के पास है. दरअसल क्रिकबज की एक ताजा रिपोर्ट अनुसार मोहसिन नकवी भारतीय टीम को ट्रॉफी और मेडल देने को तैयार हैं, लेकिन इसके लिए उन्होंने शर्त रखी है. नकवी का कहना है कि वो टीम इंडिया को मेडल और ट्रॉफी दे देंगे, लेकिन ऐसा तभी संभव होगा जब एक कार्यक्रम आयोजित करवाया जाए, जिसमें वो खुद भारतीय टीम को मेडल और ट्रॉफी देंगे. ऐसी शर्त टीम इंडिया शायद ही स्वीकार करे, क्योंकि फाइनल के बाद वो भारतीय टीम ही थी जिसने नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने से मना कर दिया था.

भारत कैसे आ सकती है ट्रॉफी

अब एशिया कप ट्रॉफी भारत कैसे आएगी? इसका एक जवाब यह हो सकता है कि मोहसिन नकवी अपनी हठ छोड़ते हुए भारतीय टीम को ट्रॉफी और मेडल बिना किसी शर्त के दे दें. दूसरा यह हो सकता है कि BCCI औपचारिक प्रक्रिया के तहत ACC और ICC में इस मामले की शिकायत दर्ज करवाए. हाल ही में टाइम्स ऑफ इंडिया अनुसार BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने कहा भी था कि मोहसिन नकवी को ट्रॉफी अपने पास रखने का कोई अधिकार नहीं है. सैकिया ने चेतावनी देकर यह भी कहा कि वो पहले ACC और जरूरत पड़ने पर ICC में भी इसकी शिकायत दर्ज करवाएंगे.

यह भी पढ़ें:

‘तानाशाही’ पर उतरा PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी, अपने ही खिलाड़ियों के साथ कर रहे जबरदस्ती

[ad_2]