लगातार आठवें दिन शेयर बाजार धड़ाम, दिन के हाई से 450 अंक गिरा सेंसेक्स, टूटने के 4 फैक्टर

[ad_1]


Stock Market News: भारतीय शेयर बाजार के लिए 30 सितंबर 2025 का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहा. शुरुआती कारोबार में मजबूती दिखाने के बाद बाजार दोपहर तक लाल निशान में चला गया. कारोबार के अंत में सेंसेक्स 97.32 अंक (0.12%) गिरकर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 23.80 अंक (0.10%) नीचे रहा.

सेंसेक्स टॉप गेनर: UltraCemCo, Adani Ports, Tata Motors, BEL, Bajaj Finance
सेंसेक्स टॉप लूजर: ITC, Bharti Airtel, Trent, Titan

बाजार गिरने की 4 प्रमुख वजह

1. विदेशी निवेशकों की बिकवाली

सितंबर में अब तक विदेशी निवेशकों (FIIs) ने भारतीय शेयर बाजार से 32,900 करोड़ रुपये की निकासी की है. लगातार बिकवाली और किसी बड़े पॉजिटिव ट्रिगर की कमी ने बाजार पर दबाव बनाया. रिलिगेयर ब्रोकिंग के अजीत मिश्रा के अनुसार, निफ्टी को 24,400-24,500 के स्तर पर मजबूत सपोर्ट मिल रहा है, लेकिन एफआईआई की बिकवाली और RBI की पॉलिसी से पहले की सतर्कता बाजार की तेजी रोक रही है.

2. RBI की मॉनिटरी पॉलिसी का इंतजार

RBI की मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की बैठक 29 सितंबर से चल रही है और फैसला 1 अक्टूबर को आएगा. निवेशक सतर्क हैं और नए निवेश से बच रहे हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि RBI फिलहाल रेपो रेट्स में कोई बदलाव नहीं करेगा.

3. इंडिया VIX में उछाल

इंडिया VIX (वोलैटिलिटी इंडेक्स) 3% बढ़कर 11.73 पर पहुंच गया, जिससे बाजार में अस्थिरता और अनिश्चितता का माहौल बढ़ा. यही कारण रहा कि निवेशकों का भरोसा कमजोर पड़ा.

4. टैरिफ और H-1B वीजा विवाद

अमेरिका से टैरिफ वार्ता पर सकारात्मक संकेत नहीं मिले हैं और H-1B वीजा मुद्दा भी अटका हुआ है. इसका असर सीधे आईटी सेक्टर और खासकर TCS जैसे स्टॉक्स पर पड़ा है. कंपनी के शेयर लगातार गिरावट झेल रहे हैं. कुल मिलाकर, विदेशी निवेशकों की बिकवाली, RBI पॉलिसी का इंतजार, अस्थिरता बढ़ना और अमेरिका से जुड़े व्यापारिक विवादों ने भारतीय शेयर बाजार को कमजोर किया.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

यह भी पढ़ें : केन्द्रीय कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, सरकार ने किया बड़ा ऐलान, दशहरा से पहले 30 दिन का बोनस

[ad_2]

स्टेट बैंक का चेयरमैन या RBI गवर्नर…किसे मिलती है ज्यादा सैलरी?

[ad_1]


क्या आप जानते हैं आरबीआई गवर्नर या फिर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के चेयरमैन में किसे ज्यादा सैलरी मिलती है? अगर नहीं तो आज हम आपको बताएंगे. RBI देश में बैंकों का रेगुलेटर है और मॉनेटरी पॉलिसी तय करता है, SBI देश का सबसे बड़ा बैंक है.

फिलहाल चल्ला श्रीनिवासुलु शेट्टी SBI के चेयरमैन हैं. इससे पहले वे जनवरी 2020 में SBI के एमडी रह चुके हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शेट्टी की सालाना सैलरी 39.3 लाख रुपये है. इस सैलरी के अलावा उन्हें मुंबई के मालाबार हिल्स में आलीशान बंगला, वाहन और अन्य सुविधाएं भी मिलती हैं.

एजुकेशन का सफर

शेट्टी पिछले करीब 35 सालों से SBI से जुड़े हुए हैं. उन्होंने साल 1988 में PO के तौर पर कैरियर की शुरुआत की थी. वे एग्रीकल्चर में साइंस ग्रेजुएट हैं और इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ बैंकर्स के सर्टिफाइड एसोसिएट भी हैं. उनके अनुभव और बैंकिंग ज्ञान ने उन्हें बैंक के सर्वोच्च पद तक पहुंचाया है.

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा की सैलरी

वर्तमान में RBI के गवर्नर शक्तिकांत दास हैं. 11 दिसंबर, 2024 से इस पद पर संजय मल्होत्रा आ रहे हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, नए गवर्नर को 2.5 लाख रुपये प्रति माह सैलरी मिलेगी. यह राशि केवल उनकी बेसिक सैलरी का हिस्सा है. RBI गवर्नर को सरकार की ओर से मुफ्त आवास, गाड़ी, मेडिकल सुविधाएं और पेंशन जैसी कई सुविधाएं भी दी जाती हैं.

RBI के गवर्नर को भी मुंबई के मालाबार हिल में बड़ा घर आवास के लिए दिया जाता है. हालांकि, कुल मिलाकर देखा जाए तो SBI चेयरमैन की सैलरी RBI गवर्नर से कहीं अधिक है.

यह भी पढें – RBI में निकली वैकेंसी के लिए आवेदन का मौका आज, तुरंत करें इस भर्ती के लिए अप्लाई

संजय मल्होत्रा की शिक्षा

संजय मल्होत्रा राजस्थान कैडर के 1990 बैच के आईएएस अधिकारी हैं. उन्होंने IIT कानपुर से कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की और इसके बाद प्रिंस्टन यूनिवर्सिटी, अमेरिका से पब्लिक पॉलिसी में मास्टर्स की पढ़ाई की. अपने शानदार शैक्षिक और प्रशासनिक अनुभव के कारण ही उन्हें RBI के गवर्नर के पद के लिए चुना गया है.

यह भी पढ़ें – अब स्कूल-कॉलेज में मिलेगा आयुर्वेद का ज्ञान, NCERT और UGC मिलकर तैयार कर रहे कोर्स मॉड्यूल

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

‘मुझे टैरिफ बहुत पसंद है, सबसे खूबसूरत शब्द’, शहबाज-मुनीर से मीटिंग के बाद बदल गए ट्रंप के बोल!

[ad_1]


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार (30 सितंबर 2025) को कहा कि उन्हें टैरिफ बहुत पसंद है और इंग्लिश डिक्शनरी में यह उनका सबसे पसंदीदा शब्द है. उन्होंने एक बार फिर कहा कि दूसरे देश अब तक अमेरिका का फायदा उठा रहे थे. ट्रंप ने कहा, “अब हम बहुत अमीर होते जा रहे हैं. हमने अरबों डॉलर कमाए हैं. अगर हम इसे खत्म कर देंगे तो हमारे पास इतनी दौलत कभी नहीं होगी. दूसरे देश कई सालों से हमारा फायदा उठा रहे हैं. अब हम उनके साथ सही बिजनेस कर रहे हैं.”

‘टैरिफ के खिलाफ फैसला नहीं सुनाएगा कोर्ट’
 
एरिजोना स्थित मरीन कॉर्प्स बेस क्वांटिको में शीर्ष अमेरिकी सैन्य जनरलों को संबोधित करते हुए ट्रंप ने विश्वास जताया कि अमेरिका का सुप्रीम कोर्ट टैरिफ के खिलाफ फैसला नहीं सुनाएगा. अमेरिका की एक निचली अदालत ने माना था कि ट्रंप के पास कार्यकारी आदेशों के माध्यम से टैरिफ लगाने के लिए आवश्यक शक्तियां नहीं थीं, जिसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है.

शहबाज-मुनीर से मीटिंग के बाद बदल गए ट्रंप के बोल

हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ और सेना चीफ आसिम मुनीर के साथ मुलाकात की थी. इसके बाद से ट्रंप के बोल बदले नजर आ रहे हैं. ट्रंप ने हाल ही में ब्रांडेड दवाइयों, किचन कैबिनेट्स, अपहोल्स्टर्ड फर्नीचर और भारी ट्रकों पर 25 से 100 फीसदी तक टैरिफ लगाने की बात कही थी. अब उन्होंने सोमवार (29 सितंबर 2025) को घोषणा की है कि विदेशों में निर्मित सभी फिल्मों पर 100 फीसदी टैरिफ लगाया जाएगा.

बेतहाशा अमीर हो रहा अमेरिका: ट्रंप

ट्रंप ने कहा, “टैरिफ के कारण हम बेतहाशा अमीर होते जा रहे हैं. हमारे पास जो पैसा अभी आ रहा है हमने पहले कभी ऐसा नहीं देखा था. पिछले दिनों हमारे पास 31 अरब डॉलर आया, जिससे बहुत सारे युद्धपोत खरीदे जा सकते हैं.”

ब्राजील के अलावा भारत भी अमेरिका का ओर से सबसे ज्यादा टैरिफ (50 फीसदी) लगाए जाने वाले देशों में शामिल है. ट्रंप ने कहा है कि इसका आधा हिस्सा रूसी तेल खरीदने पर लगने वाला जुर्माना है. हाल ही में उन्होंने संयुक्त राष्ट्र के मंच से कहा कि भारत और चीन यूक्रेन में जारी युद्ध के लिए रूस से तेल खरीदकर उसे फंड कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें : क्या गाजा में अपनी सेना तैनात करेगा पाकिस्तान? ट्रंप के प्लान पर विदेश मंत्री इशाक डार का बड़ा बयान

[ad_2]

कब आएगा 6G फोन? जानिए 5G से कितना होगा अलग, होंगे ऐसे धांसू फीचर्स जो उड़ा देंगे आपके होश

[ad_1]


6G: तकनीक की दुनिया हर दिन नए बदलावों से गुजर रही है. अभी भारत समेत कई देशों में 5G नेटवर्क का विस्तार हो रहा है और लोग हाई-स्पीड इंटरनेट का मज़ा ले रहे हैं. लेकिन अब चर्चा 6G की होने लगी है जिसे मोबाइल कम्युनिकेशन का अगला बड़ा कदम माना जा रहा है. सवाल यह है कि 6G फोन कब तक हमारे हाथों में होगा और यह 5G से कितना अलग होगा? आइए जानते हैं विस्तार से.

6G कब तक आ सकता है?

विशेषज्ञों का मानना है कि 6G टेक्नोलॉजी पर रिसर्च 2020 के बाद से ही तेज़ हो गई है. साउथ कोरिया, जापान, अमेरिका और चीन इस दिशा में तेज़ी से काम कर रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, साल 2030 तक 6G नेटवर्क का इस्तेमाल शुरू हो सकता है. भारत भी इस रेस में पीछे नहीं है यहां सरकार और कई टेक कंपनियां 6G को लेकर तैयारी कर रही हैं. संभावना है कि अगले 5-6 सालों में 6G स्मार्टफोन्स की एंट्री मार्केट में हो सकती है.

5G से कितना अलग होगा 6G?

5G ने मोबाइल इंटरनेट को बहुत तेज़ बना दिया है लेकिन 6G इसे एक नए स्तर पर ले जाएगा. जहां 5G की डाउनलोड स्पीड 10 Gbps तक पहुंच सकती है, वहीं 6G में यह स्पीड 100 Gbps या उससे भी ज्यादा हो सकती है. इसका मतलब है कि कुछ ही सेकंड में पूरी फिल्म या भारी डेटा फाइल डाउनलोड करना संभव होगा. इसके अलावा, 5G से जहां कम लेटेंसी (delay) मिली है, वहीं 6G में यह और भी कम होगी. यानी वीडियो कॉल, ऑनलाइन गेमिंग या रियल-टाइम एप्लिकेशन में ज़रा भी रुकावट महसूस नहीं होगी.

6G से मिलने वाले धांसू फीचर्स

6G सिर्फ इंटरनेट स्पीड तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यह कई ऐसे शानदार फीचर्स लेकर आएगा जो हमारी जिंदगी बदल सकते हैं.

होलोग्राम कॉलिंग: 6G नेटवर्क पर आप अपने किसी दोस्त या ऑफिस मीटिंग को होलोग्राम के रूप में 3D में देख सकेंगे.

AI और रोबोटिक्स इंटीग्रेशन: 6G नेटवर्क में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस गहराई से शामिल होगी जिससे स्मार्ट डिवाइस और भी समझदार बनेंगे.

मेटावर्स और XR अनुभव: 6G के साथ वर्चुअल रियलिटी (VR), ऑगमेंटेड रियलिटी (AR) और मिक्स्ड रियलिटी (XR) बेहद स्मूद और वास्तविक लगेंगी.

स्पेस इंटरनेट कनेक्टिविटी: 6G उपग्रहों से जुड़कर दूर-दराज़ इलाकों और यहां तक कि समुद्र के बीच भी तेज़ इंटरनेट उपलब्ध करा सकता है.

और क्या मिलेगा खास

जब 6G आएगा तो नए स्मार्टफोन्स को इससे लैस होना पड़ेगा. इन फोन्स में एडवांस्ड चिपसेट, पावरफुल बैटरी और ऐसे मॉड्यूल होंगे जो अल्ट्रा-फास्ट नेटवर्क को सपोर्ट कर सकें. साथ ही, कंपनियां इसमें AI-आधारित फीचर्स, बेहतर कैमरे और नई तरह की डिस्प्ले टेक्नोलॉजी शामिल कर सकती हैं. हालांकि अभी हमें 6G के लिए कुछ साल इंतजार करना होगा लेकिन यह तय है कि यह तकनीक लोगों के जीने के तरीके को और भी बेहतर बना सकती है.

यह भी पढ़ें:

कैसे कटा हुआ सेब बन गया स्मार्टफोन जगत का सबसे बड़ा ब्रांड, जानिए क्या है इस डिजाइन का राज

[ad_2]

दुर्गा पूजा की 10 तस्वीरें… काजोल, रानी मुखर्जी से जया बच्चन तक ने यूं किया सेलिब्रेट

[ad_1]

काजोल ने इस साल अपने ट्रेडिशनल लुक और फैमिली के साथ बिताए हैप्पी मोमेंट्स के जरिए दुर्गा पूजा के फेस्टिवल को और भी खास बना दिया.

काजोल ने इस साल अपने ट्रेडिशनल लुक और फैमिली के साथ बिताए हैप्पी मोमेंट्स के जरिए दुर्गा पूजा के फेस्टिवल को और भी खास बना दिया.

काजोल ने इस साल के दुर्गा पूजा फेस्टिवल के कुछ प्यारी तस्वीरें शेयर की, जो दिल को छू लेने वाले थी.

काजोल ने इस साल के दुर्गा पूजा फेस्टिवल के कुछ प्यारी तस्वीरें शेयर की, जो दिल को छू लेने वाले थी.

फेस्टिवल पर काजोल ने बेज कलर की साड़ी पहनी हुई थी. जिस पर येलो और पिंक कलर की बांधनी प्रिंट था. उनके लुक ने इस दुर्गा पूजा को और भी खास बना दिया

फेस्टिवल पर काजोल ने बेज कलर की साड़ी पहनी हुई थी. जिस पर येलो और पिंक कलर की बांधनी प्रिंट था. उनके लुक ने इस दुर्गा पूजा को और भी खास बना दिया

उन्होंने साड़ी के साथ येलो कलर का ब्लाउज पहना हुआ था जिससे साड़ी की खूबसूरती और भी ज्यादा बढ़ गई.

उन्होंने साड़ी के साथ येलो कलर का ब्लाउज पहना हुआ था जिससे साड़ी की खूबसूरती और भी ज्यादा बढ़ गई.

उन्होंने अपने लुक को सिंपल रखा और सिर्फ एक खूबसूरत सा झुमका और चूड़ियां पहनी जो उनके लुक और भी अट्रैक्टिव बना रहे थे.

उन्होंने अपने लुक को सिंपल रखा और सिर्फ एक खूबसूरत सा झुमका और चूड़ियां पहनी जो उनके लुक और भी अट्रैक्टिव बना रहे थे.

काजल, रानी मुखर्जी ,अयान मुखर्जी और बहन तनीषा मुखर्जी के साथ पूजा करती नजर आईं और पोज देती दिखीं.

काजल, रानी मुखर्जी ,अयान मुखर्जी और बहन तनीषा मुखर्जी के साथ पूजा करती नजर आईं और पोज देती दिखीं.

उन्होंने फेमस एक्ट्रेस जया बच्चन के साथ भी तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें फैमिली की गैदरिंग और दुर्गा पूजा की खुशी साफ दिखाई दे रही है.

उन्होंने फेमस एक्ट्रेस जया बच्चन के साथ भी तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें फैमिली की गैदरिंग और दुर्गा पूजा की खुशी साफ दिखाई दे रही है.

काजोल और उनकी बहनें तनीषा मुखर्जी हर साल दुर्गा पूजा में एक साथ तस्वीरों में पोज देती नजर आती हैं.

काजोल और उनकी बहनें तनीषा मुखर्जी हर साल दुर्गा पूजा में एक साथ तस्वीरों में पोज देती नजर आती हैं.

फैंस इन स्टार्स के दुर्गा पूजा की फोटोज को खूब एंजॉय कर रहे हैं.

फैंस इन स्टार्स के दुर्गा पूजा की फोटोज को खूब एंजॉय कर रहे हैं.

Published at : 30 Sep 2025 11:04 PM (IST)

[ad_2]

वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की ‘ब्लॉकबस्टर ओपनिंग’, श्रीलंका को 59 रनों से बुरी तरह रौंदा

[ad_1]


भारत ने वर्ल्ड कप के पहले मैच में श्रीलंका को 59 रनों से हरा दिया है. ये महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 (Womens ODI World Cup 2025) का पहला मैच रहा, जिसमें बारिश ने भी खलल डाला. टीम इंडिया ने पहले खेलते हुए 269 रन बनाए थे, लेकिन बारिश के कारण DLS नियम अमल में लाया गया, जिसकी वजह से श्रीलंका को 47 ओवरों में 271 रनों का लक्ष्य मिला. इस टारगेट का पीछा करते हुए श्रीलंकाई टीम सिर्फ 211 रनों पर ऑलआउट हो गई.

भारतीय टीम के लिए प्रतिका रावल ने 37 रन, हरलीन देओल ने 48 रन और दीप्ति शर्मा ने 53 रनों की दमदार अर्धशतकीय पारी खेली. इस पारी में सबसे ज्यादा समां अमनजोत कौर और स्नेह राणा ने बांधा. आठवें क्रम पर बैटिंग करते हुए कौर ने 56 गेंद में 57 रन की शानदार पारी खेली. वहीं नंबर-9 बल्लेबाज स्नेह राणा 15 गेंद में 28 रनों की छोटी लेकिन तूफानी पारी खेल भारत को 269 के बड़े स्कोर तक पहुंचाया था.

पूरे मैच में रहा दीप्ति शर्मा का जलवा

दीप्ति शर्मा के ऑलराउंडर प्रदर्शन ने भारत की श्रीलंका पर जीत में बड़ा योगदान दिया. पहली पारी में दीप्ति शर्मा तब बैटिंग करने आईं, जब भारत के 4 विकेट 120 रन पर गिर गए थे. इसके बाद उन्होंने अमनजोत कौर के साथ मिलकर 103 रनों की पार्टनरशिप की. उन्होंने 53 गेंद में 53 रन बनाए. वहीं जब गेंदबाजी की बारी आई, तो यहां भी उन्होंने 3 विकेट लेकर जलवा बिखेरा. उन्होंने 9 ओवर में 54 रन देकर 3 विकेट झटके.

श्रीलंका ने भी अंतिम ओवरों तक हार नहीं मानी, जिसके 6 विकेट सिर्फ 140 रनों पर गिर गए थे. उसके बाद नीलाक्शी डी सिल्वा ने 35 रनों की पारी खेली, लेकिन उन्हें स्नेह राणा ने क्लीन बोल्ड कर दिया. कुलासूर्या भी काफी देर तक क्रीज पर डटी रहीं, लेकिन अपनी पारी को 17 रन से आगे नहीं बढ़ा पाईं.

भारत की ओर से सभी गेंदबाजों ने कम से कम एक विकेट जरूर लिया. दीप्ति शर्मा ने 3 विकेट, वहीं स्नेह राणा और श्री चरणी ने दो-दो विकेट झटके. उनके अलावा क्रान्ति गौड़, अमनजोत कौर और प्रतिका रावल ने एक-एक विकेट लिया.

[ad_2]

Video: दीदी को सलाम! गाड़ी में लगी आग तो बहादुर लड़की ने ऐसे बचाई सबकी जान, वीडियो वायरल

[ad_1]


Social Media Viral Video: सोशल मीडिया पर एक हादसे का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवा रही गाड़ी में अचानक भयानक आग लग जाती है और गाड़ी के अंदर सवार व्यक्ति अपनी जान बचाने के लिए गाड़ी की खिड़की से बाहर निकलता है, लेकिन पेट्रोल पंप पर मौजूद एक महिला कर्मचारी की सूझबूझ और हिम्मत के चलते एक बड़ा हादसा टल जाता है. इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में लिया

हालांकि, ये वीडियो कहां का है इसकी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है. वीडियो में देखा गया कि काफी लोग पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवा रहे थे और एक गाड़ी जैसे ही पेट्रोल भरवाने लगती है, तभी गाड़ी में भयानक आग लग जाती है. आग को देखकर मौके पर अफरा-तफरी का मच जाती है.

गाड़ी के अंदर सवार व्यक्ति अपनी जान बचाने के लिए गाड़ी की खिड़की से बाहर कूद जाता है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है आग ने कुछ ही सेकंड में पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया. अगर व्यक्ति तुंरत गाड़ी से बाहर न निकलता तो उसकी जान भी जा सकती थी.

 लोगों ने भी महिला की खूब तारीफ की

आगे वीडियो में देखा गया कि पेट्रोल पंप पर मौजूद महिला कर्मचारी ने तुरंत बिना किसी डर के फायर एक्सटिंगुइशर से आग पर पानी की तरह छिड़काव किया, जिसके कारण आग और फैलने से बच गई.  

ये आग काफी ज्यादा खतरनाक साबित हो सकती थी और धीरे-धीरे हर तरफ फैल जाती, लेकिन महिला की हिम्मत और साहस की वजह से आग पर काबू पाया गया, जिसकी वजह से कई जिंदगियां बच गई. सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों ने भी महिला की खूब तारीफ की.


PoK में जुल्म के खिलाफ बगावत तेज, सड़कों पर उतरे लोग, पुलिस ने की फायरिंग और दागे आंसू गैस के ग

[ad_1]


पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) की राजधानी मुजफ्फराबाद में आज मंगलवार (30 सितंबर, 2025) को कश्मीरियों के प्रदर्शन के दूसरे दिन शाम को हालात एक बार फिर से गृहयुद्ध जैसे हो गए. सड़क पर नारेबाजी कर रही जनता को तितर-बितर करने के लिए पहले पाकिस्तान की पुलिस और अर्धसैनिक बल फ्रंटियर कॉर्प्स ने आंसू गैस के गोले छोड़े, जिसके बाद कश्मीरी भीड़ और उग्र हो गई और उन्होंने पुलिस और पैरा-मिलिट्री पर जबरदस्त पथराव शुरू कर दिया और उन्हें दौड़ा दिया.

जिसके बाद हालात इतने बिगड़ गए कि पाकिस्तानी पुलिस और फ्रंटियर कॉर्प्स की गाड़ियां सड़कों से भागती नजर आईं और पुलिस और पैरा-मिलिट्री के जवान जान बचाकर भागकर गाड़ियों में बैठते दिखे.

जनता को डराने के लिए पाक पुलिस ने की हवाई फायरिंग

हालांकि, इस झड़प के बाद स्थानीय पुलिस ने जनता को डराने के लिए हवाई फायरिंग भी की, लेकिन इसके बावजूद कश्मीरियों का गुस्सा कम नहीं हुआ और लोग सड़कों पर डटे रहे. इसी बीच, रावलकोट और कोटली जैसे जिलों में भी शाम ढलने से पहले बड़े पैमाने पर कश्मीरियों ने जुलूस निकाले और पाकिस्तान सरकार के खिलाफ नारे लगाए और संदेश दिया की पाकिस्तानी कब्जे वाले कश्मीर की जनता अब इस्लामाबाद के हुक्म को मानने को तैयार नहीं है और ना ही इस्लामाबाद के आगे झुकेगी.

अवामी एक्शन कमेटी ने सरकार के सामने रखी मांग

कल तीसरे दिन भी अवामी एक्शन कमेटी की 38 मांगों की वजह से पूरे पीओके में बंद और पाकिस्तान विरोधी प्रदर्शन जारी रहेंगे. साथ ही आज मंगलवार (30 सितंबर, 2025) को अवामी एक्शन कमेटी के सदस्य सरदार उमर नजीर ने ऐलान किया कि कि पाकिस्तानी सरकार से किसी भी तरह की बातचीत तभी होगी जब पहले पाकिस्तानी सरकार अपनी पुलिस और फ्रंटियर कॉर्प्स को पीओके से वापस पाकिस्तान बुलाएगी और इंटरनेट व कॉलिंग सेवाएं बहाल की जाएंगी.

PAK एजेंसियों की हरकतों को अवामी एक्शन कमेटी वैश्विक मंच पर लेकर जाएगी

इसके साथ ही अवामी एक्शन कमेटी ने घाटी में पाकिस्तानी सेना और खुफिया एजेंसी आईएसआई के दखल का आरोप लगाया और कहा कि पाकिस्तानी सेना और आईएसआई पीओके में भी वही हरकत करना चाहती है, जो पाकिस्तान के प्रांतों में करती है. अवामी एक्शन कमेटी के सदस्य शौकत नवाज मीर ने कहा कि पाकिस्तानी सरकार की जिन संस्थाओं का काम देश की रक्षा करना है वो कश्मीरियों के प्रदर्शन को रोकने में शामिल हो रहे हैं. साथ ही इन सरकरी संस्थाओं ने जो ट्रेंड पूरे पाकिस्तान में चलाया है उसे कश्मीर में भी चलाया जा रहा है. ऐसे में अवामी एक्शन कमेटी अब इन संस्थाओं की हरकतों को वैश्विक मंच पर लेकर जाएगी.

यह भी पढ़ेंः भूकंप के झटकों से दहली धरती! रिक्टर स्केल पर 6.9 थी तीव्रता; सुनामी का अलर्ट

[ad_2]

अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस इन्फ्रा के खिलाफ जांच तेज, ED की छह ठिकानों पर छापेमारी

[ad_1]


ED Raids Against Reliance Infra: अनिल अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर (R-Infra) पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई की है. मंगलवार को ईडी ने मुंबई से लेकर इंदौर तक छह जगहों पर छापेमारी की. ये कार्रवाई विदेशी मुद्रा विनिमय प्रबंधन अधिनियम (FEMA) के तहत चल रही जांच का हिस्सा है, जिसमें कंपनी पर विदेशों में अवैध धन प्रेषण के आरोप लगे हैं.

मामला क्या है?

  1. ईडी पहले से ही धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत रिलायंस इंफ्रा और समूह की अन्य कंपनियों में 17,000 करोड़ रुपये से अधिक के ऋण डायवर्जन की जांच कर रही है.
  2. सेबी की एक रिपोर्ट में आरोप लगाया गया था कि R-Infra ने CLE नामक कंपनी के जरिए रिलायंस समूह की अन्य कंपनियों में इंटर-कॉर्पोरेट डिपॉजिट (ICD) के रूप में धन का उपयोग किया.
  3. आरोप है कि कंपनी ने CLE को “संबंधित पक्ष” के रूप में प्रकट नहीं किया ताकि शेयरधारकों और ऑडिट पैनल की मंजूरी से बचा जा सके.

कंपनी का बचाव

रिलायंस समूह ने इन आरोपों को खारिज किया है. कंपनी का कहना है कि:

  • लगभग 10,000 करोड़ रुपये का मामला करीब 10 साल पुराना है.
  • कंपनी का वास्तविक जोखिम केवल 6,500 करोड़ रुपये था, जिसे उसने अपने वित्तीय विवरणों में पहले ही सार्वजनिक किया था.
  • इस मामले का खुलासा कंपनी ने 9 फरवरी 2025 को किया था.
  • R-Infra का दावा है कि वह इस पूरे जोखिम की वसूली के लिए अनिवार्य मध्यस्थता कार्यवाही और बॉम्बे हाई कोर्ट में दाखिल याचिका के जरिए समझौते पर पहुंच चुकी है.

अनिल अंबानी की स्थिति

कंपनी ने साफ किया है कि अनिल अंबानी मार्च 2022 से R-Infra के बोर्ड में शामिल नहीं हैं और तीन साल से अधिक समय से उनकी कोई सीधी भूमिका नहीं है. कुल मिलाकर, ईडी की इस कार्रवाई ने रिलायंस इंफ्रा पर दबाव बढ़ा दिया है. आने वाले समय में जांच से कंपनी और अनिल अंबानी समूह की मुश्किलें और गहरा सकती हैं.

ये भी पढ़ें: लगातार आठवें दिन गिरा बाजार, 400 अंक तक टूटा सेंसेक्स, ये हैं 4 बड़े फैक्टर

[ad_2]