यमराज को भी कंफ्यूज कर दिया! साइकिल से रफ्तार भरते हुए हुड़दंगी ने ट्रक और कार को मारे कट

[ad_1]

सोशल मीडिया पर एक खतरनाक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो किसी रेगिस्तानी इलाके का है जहां तपती धूप के बीच से एक लंबा हाईवे गुजर रहा है. सड़क पर दूर-दूर तक रेत का सन्नाटा है लेकिन इसी वीराने के बीच एक शख्स ऐसा करतब करता दिखाई देता है जिसे देखकर रोंगटे खड़े हो जाएं. दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स रेगिस्तान के बीच से गुजर रहे हाईवे पर मौत का नंगा नाच करता दिखाई दे रहा है. मौत उसके लिए मानों एक खेल है. वीडियो देखकर आप भी दांतों तले उंगलियां चबाने लगेंगे.

हाईवे पर साइकिल से शख्स ने काटा गदर

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स साइकिल लेकर हाईवे पर उतरता है. लेकिन उसका अंदाज आम साइकिल सवारों जैसा नहीं बल्कि मौत को दांव पर लगाने जैसा है. वो साइकिल को तेजी से दौड़ाता है और सामने से आती गाड़ियों को कट मारता है. कभी कार तो कभी बस. तेज रफ्तार गाड़ियों के सामने अचानक पहुंच जाना और फिर पलक झपकते ही साइकिल को मोड़ लेना. यही उसका खेल है. शख्स साइकिल पर तेजी से चल रहा है और सामने से आती गाड़ियों को कट मारते हुए स्टंट कर रहा है. क्या तो कार और क्या ही बस उसके लिए सब खिलौनों के समान हैं.

तेज रफ्तार वाहनों को मारे कट

इस स्टंट को देखकर वहां मौजूद लोग दंग रह जाते हैं. गाड़ियों के ड्राइवर भी अचानक सामने आए साइकिल सवार को देखकर ब्रेक लगाने पर मजबूर हो जाते हैं. पल भर की चूक और हादसा इतना बड़ा हो सकता था कि कई जिंदगियां तबाह हो जातीं. लेकिन शख्स को मानो इन सबसे कोई फर्क ही नहीं पड़ता. उसके लिए मौत भी जैसे एक खेल बन चुकी हो. वीडियो इंटरनेट के गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है जिसे देखने के बाद यूजर्स भी यही कह रहे हैं कि इसने तो यमराज को भी चकमा दे दिया.

यह भी पढ़ें: पतियों की कतार! एक बीवी, 15 पति पंजाब से इंग्लैंड तक का शॉकिंग वायरल ट्रैक

यूजर्स ने यूं किया रिएक्ट

वीडियो को @ashfaque80035 नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…अगर ये सच वाली वीडियो है तो भाई बड़ा खतरनाक शख्स है. एक और यूजर ने लिखा…कैसे कैसे लोग रहते हैं, यमराज भी इन्हें देखकर हंसता होगा. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…लगता है भाई का मन भर गया जिंदगी से.

यह भी पढ़ें: लड़की ने पानी में लगाई आग! गुलाबी साड़ी पहन हसीना ने दूध सी कमर से लगाए झन्नाटेदार ठुमके- वीडियो देख होश खो बैठेंगे आप


Apple iPhone 17 Series Launch: कब, कहां और कितने बजे देख सकते हैं इवेंट की Live Streaming? जाने

[ad_1]

Apple iPhone 17 Series Launch Event: साल के सबसे बड़े मोबाइल लॉन्च इवेंट में अब कुछ ही घंटे बाकी रह गए हैं. अमेरिकी टेक दिग्गज 9 सितंबर को ‘Awe Dropping’ इवेंट में बहुप्रतिक्षित आईफोन 17 सीरीज और दूसरे कुछ प्रोडक्ट्स लॉन्च करेगी. इस इवेंट पर पूरे टेक जगत की नजरें टिकी हुई हैं. ऐप्पल के शौकीन लोगों को इस बार इवेंट से बड़ी उम्मीदे हैं. आइए जान लेते हैं कि यह इवेंट कब और कहां देखा जा सकता है और इसमें क्या-क्या लॉन्च होने की उम्मीद है.

कब और कहां देखें एप्पल इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग?

ऐप्पल का  ‘Awe Dropping’ इवेंट 9 सितंबर को भारतीय समयानुसार रात को 10.30 बजे शुरू होगा. इसे ऐप्पल टीवी, कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर लाइव स्ट्रीम किया जा सकता है. यानी आप घर बैठे ही इस इवेंट को लाइव देख सकेंगे. 

आईफोन 17 सीरीज में 4 मॉडल होंगे लॉन्च

आईफोन 17 सीरीज में ऐप्पल चार मॉडल लॉन्च करेगी. इसमें आईफोन 17 के अलावा आईफोन 17 एयर, आईफोन 17 प्रो और आईफोन 17 प्रो मैक्स लॉन्च होंगे. प्रो मॉडल को इस बार नए डिजाइन के साथ उतारा जाएगा. साथ ही प्लस मॉडल को रिप्लेस कर उसकी जगह अल्ट्रा-स्लिम एयर मॉडल लॉन्च किया जा रहा है. बाकी अपग्रेड के साथ इस सीरीज में पहली बार 24MP फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है.

AirPods Pro 3

‘Awe Dropping’ इवेंट में AirPods Pro 3 भी लॉन्च होने की उम्मीद है. अपग्रेड के तौर पर कंपनी इसके चार्जिंग केस को छोटा कर रही है. इसी तरह इयरबड्स का डिजाइन भी थोड़ा बदलाव जा सकता है. इसमें लाइव ट्रांसलेशन जैसा फीचर मिलने की भी उम्मीद है. 

Apple Watch Ultra

इस इवेंट में कंपनी नई वॉचेज भी पेश कर सकती है. Apple Watch Ultra 3 को दो साल बाद बड़ी अपग्रेड के साथ उतारा जा सकता है. इसी तरह किफायती दाम वाली Apple Watch SE को अपग्रेडेड डिस्प्ले और फास्टर प्रोसेसर से लैस कर उतारा जा सकता है. इसमें बड़ा डिस्प्ले, S11 प्रोसेसर, 5G प्रोसेसर और सैटेलाइट मैसेजिंग जैसे अपग्रेड्स मिलने की उम्मीद है. Apple Watch Series 11 में खास बदलाव होने की उम्मीद नहीं है. हालांकि, कंपनी ब्राइटनेस लेवल बढ़ाने के साथ इसे नए कलर पैलेट को उपलब्ध करवा सकती है. 

ये भी पढ़ें-

ऐसे पहचानें असली और नकली SMS, TRAI ने बता दिया तरीका, अब फ्रॉड से बचना होगा आसान

[ad_2]

स्टील शेयरों में जबरदस्त मजबूती के बीच 200 अंक उछला सेंसेक्स, निफ्टी भी 24800 के पार

[ad_1]

Stock Market Today: हफ्ते के पहले कारोबार दिन सोमवार 8 अगस्त 2025 को शेयर बाजार में तेजी देखी जा रही है. बीएसई पर 30 अंकों वाला सेंसेक्स 201 अंक उछला तो वहीं एनएसई पर निफ्टी 50 भी 24800 के पार जाकर कारोबार कर रहा है. जीएसटी रिफॉर्म और घरेलू संस्थागत निवेशकों की जबरदस्त खरीदारी की वजह से भारतीय बाजार में मजबूती देखी जा रही है. इसके बावजूद राष्ट्रपति ट्रंप के टैरिफ को लेकर अनिश्चितता अभी भी निवेशकों के बीच बनी हुई है. 

शेयर बाजार में तेजी

अमेरिकी टैरिफ के चलते दलाल स्ट्रीट पर निवेशकों की सतर्कता के बीच ज्यादातर स्टॉक्स हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं. टाटा स्टील के शेयर में करीब 2 प्रतिशत की बढ़त है. जबकि स्विगी का शेयर 3 प्रतिशत ऊपर चढ़ा है. एशियाई बाजारों की अगर बात करें तो जापान के पीएम शिगेरू इशिबा के इस्तीफा देने और जीडीपी रिपोर्ट से ठीक पहले निवेशकों की तरफ से खरीदारी की जा रही है.

इस बीच, साउथ कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 0.21 प्रतिशत और जापान का निक्केई 225 इंडेक्स 1.7 प्रतिशत ऊपर उछलकर कारोबार कर रहा था. हालांकि, अमेरिकी बाजार में कमजोरी दिखी और डाउ जोन्स 0.48 प्रतिशत लुढ़क गया तो वहीं एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.32 प्रतिशत और नैस्डेक कंपोजिट 0.03 प्रतिशत गिर गया.

पिछले हफ्ते कैसा रहा बाजार का हाल?

पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को भारतीय घरेलू बाजार सपाट बंद हुआ. आईटी कंपनियों के शेयरों में गिरावट और एफएमसीजी शेयरों में मुनाफावसूली ने बाजार में जबरदस्त दबाव डाला. बीएसई पर 30 अंकों वाला शेयर सुबह 300 प्वाइंट उछलकर 81,012 अंक पर खुला और आखिर में 7 अंक गिरकर 80,711 पर कारोबार करते हुए बंद हुआ था. जबकि, एनएसई निफ्टी 24819 के स्तर पर खुला और उसके बाद हल्के उछाल के साथ 24,741 के स्तर पर बंद हुआ.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें: भारतीय शेयर बाजार से क्यों भाग रहे विदेशी निवेशक? पहले हफ्ते में ही निकाल लिए 12257 करोड़ रुपये

[ad_2]

भारत में UPSC तो पाकिस्तान में अफसर बनने के लिए देना होता है कौन-सा एग्जाम?

[ad_1]

भारत में जब भी टॉप लेवल के सरकारी अधिकारियों की बात होती है, तो सबसे पहले IAS और IPS का नाम लिया जाता है. ये अधिकारी देश की नीतियों को लागू करने, प्रशासन को चलाने और कानून व्यवस्था बनाए रखने जैसे कामों में अहम भूमिका निभाते हैं. इन अफसरों का चयन UPSC यानी संघ लोक सेवा आयोग की आयोजित सिविल सेवा परीक्षा के माध्यम से होता है. ऐसे में भारत के पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की बात करें तो जिस तरह भारत में UPSC परीक्षा के जरिए प्रशासनिक और पुलिस सेवाओं के लिए अधिकारी चुने जाते हैं, ठीक वैसे ही पाकिस्तान में भी परीक्षा होती है.अब सवाल ये है कि क्या पाकिस्तान में   कौन-सी परीक्षा होती है और वहां अफसरों को क्या कहा जाता है. तो चलिए जानते हैं कि भारत में यूपीएससी तो पाकिस्तान में अफसर बनने के लिए कौन-सा एग्जाम देना होता है. 

पाकिस्तान में अफसर बनने के लिए कौन-सा एग्जाम देना होता है?

पाकिस्तान में भी भारत की तरह सिविल सेवा की परीक्षा होती है. लेकिन वहां इस परीक्षा को CSS कहा जाता है, जिसका पूरा नाम Central Superior Services है. इस परीक्षा का आयोजन भारत की UPSC की तरह ही वहां की Federal Public Service Commission (FPSC) करती है. पाकिस्तान में UPSC की जगह FPSC होता है. साथ ही पाकिस्तान में  IAS की जगह PAS और IPS की जगह PSP होता है. 

क्या है CSS परीक्षा? 

पाकिस्तान में जो युवा IAS या IPS जैसे अफसर बनना चाहते हैं, उन्हें हर साल आयोजित की जाने वाली CSS परीक्षा देनी होती है. ये परीक्षा भी बेहद कठिन मानी जाती है, ठीक वैसे ही जैसे भारत में UPSC की परीक्षा होती है.यह परीक्षा हर साल FPSC के जरिए आयोजित की जाती है. इसमें शामिल होने के लिए आयु सीमा 21 से 30 वर्ष है. उम्मीदवार को यह परीक्षा अधिकतम तीन बार देने की अनुमति होती है. CSS परीक्षा काफी मुश्किल होती है. 2019 में पाकिस्तान में कुल 14,521 उम्मीदवारों ने CSS परीक्षा दी थी, इनमें से केवल 214 उम्मीदवार ही पास हो सके थे. ये आंकड़ा साफ बताता है कि पाकिस्तान में भी भारत की तरह सिविल सेवा परीक्षा टफ और चुनौतीपूर्ण होती है. 
 
यह भी पढ़ें: हीरा चेक करने की नौकरी के लिए कौन-सा कोर्स जरूरी, जानें कितनी मिलती है सैलरी?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

संडे को थिएटर में 6 फिल्मों के बीच थी तगड़ी जंग, जानें बॉक्स ऑफिस पर किसका बजा डंका?

[ad_1]

सितंबर का पहले शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड, साउथ और हॉलीवुड की कई बड़ी फ़िल्में एक साथ रिलीज़ हुईं थी. इनमें टाइगर श्रॉफ की ‘बागी 4’, विवेक अग्निहोत्री की ‘द बंगाल फाइल्स’ और हॉलीवुड की हॉरर सीरीज़ ‘द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स’ शामिल हैं. वहीं, तमिल की ‘मद्रा’ और पहले से चल रही ‘परम सुंदरी’ भी थिएटर्स में मौजूद है. आइए जानते हैं रविवार को इन फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया है?

बागी 4’ ने संडे को कितना किया कलेक्शन?
टाइगर श्रॉफ अपनी एक्शन से भरपूर फिल्मों के लिए जाने जाते हैं और ‘बागी 4’ भी इसी कड़ी में एक और नाम है. इस बार उनके साथ संजय दत्त, सोनम बाजवा और हरनाज़ कौर संधू जैसे कलाकार भी हैं. इस फिल्म ने पहले दिन 12 करोड़ रुपये की दमदार शुरुआत की थी, लेकिन दूसरे दिन कमाई घटकर 9 करोड़ रुपये रह गई. दो दिनों का कुल आंकड़ा 21 करोड़ रुपये रहा है.

  • वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेड रिपोर्ट के मुताबिक ‘बागी 4’ ने रिलीज के तीसरे दिन यानी संडे को 10करोड़ की कमाई की है.
  • इसके बाद ‘बागी 4’ ने तीन दिनों में 31.25 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.

Sunday Box Office Collection: संडे को थिएटर में 6 फिल्मों में थी तगड़ी जंग, जानें-किसने बॉक्स ऑफिस पर मारी बाजी, कौन रह गई पीछे

द बंगाल फाइल्स ने संडे को कितना किया कलेक्शन?
विवेक अग्निहोत्री की फिल्में हमेशा चर्चा में रहती है. ‘द बंगाल फाइल्स’ भी विवादों के बीच रिलीज़ हुई थी, लेकिन दर्शकों ने इसमें ज़्यादा दिलचस्पी नहीं दिखाई. पहले दिन फिल्म ने सिर्फ़ 1.75 करोड़ रुपये कमाए, जबकि दूसरे दिन कमाई बढ़कर 2.25 करोड़ रुपये हो गई. कुल मिलाकर दो दिनों का कारोबार 4 करोड़ रुपये रहा.

  • वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘द बंगाल फाइल्स’ ने रिलीज के तीसरे दिन यानी संडे को 2.75 करोड़ की कमाई की है.
  • इसके बाद ‘द बंगाल फाइल्स’ की तीन दिनों की कुल कमाई अब 6.65 करोड़ रुपये हो गई है.

Sunday Box Office Collection: संडे को थिएटर में 6 फिल्मों में थी तगड़ी जंग, जानें-किसने बॉक्स ऑफिस पर मारी बाजी, कौन रह गई पीछे

द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स ने संडे को कितनी की कमाई?
हॉलीवुड की मशहूर हॉरर फ्रेंचाइज़ी ‘द कॉन्ज्यूरिंग’ का चौथा पार्ट भारतीय दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है. एड और लॉरेन वॉरेन के आखिरी केस पर बेस्ड इस फिल्म ने पहले दिन 17.5 करोड़ रुपये की कमाई की और दूसरे दिन भी इसने 17.5 करोड़ रुपये का ही कारोबार किया हैं. दोनों दिनों का कुल आंकड़ा 35 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

  • वहीं सैकनिल्क की अर्ल ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स ने तीसरे दिन यानी संडे को इसकी कलेक्शन 15.50 करोड़ रुपये हो गया है.
  • इसी के साथ द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स की तीन दिनों की कुल कमाई अब 50.50 करोड़ रुपये हो गई है.

Sunday Box Office Collection: संडे को थिएटर में 6 फिल्मों में थी तगड़ी जंग, जानें-किसने बॉक्स ऑफिस पर मारी बाजी, कौन रह गई पीछे

मद्रासी ने संडे को कितना किया कलेक्शन ?
दक्षिण सिनेमा ने अपनी दमदार कहानियों और एक्शन से दर्शकों को हमेशा इम्प्रेस किया है. एआर मुरुगादॉस द्वारा निर्देशित शिवकार्तिकेयन, रुक्मिणी वसंत और विद्युत जामवाल स्टारर तमिल साइकोलॉजिकस एक्शन थ्रिलर मद्रासी ने भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की. पहले दिन इस फिल्म ने 13 करोड़ रुपये और दूसरे दिन 11.75 करोड़ रुपये की कमाई इसी के साथ इसने दो दिन में कुल 25.40 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लिया.

  • वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक मद्रासी ने रिलीज के तीसरे दिन 10.85 करोड़ की कमाई की है.
  • इसी के साथ मद्रासी ने रिलीज के तीन दिनों में 36.60 करोड़ की कमाई कर ली है.


Sunday Box Office Collection: संडे को थिएटर में 6 फिल्मों में थी तगड़ी जंग, जानें-किसने बॉक्स ऑफिस पर मारी बाजी, कौन रह गई पीछे

परम सुंदरी ने दूसरे संडे कितनी की कमाई
सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और जान्हवी कपूर की फिल्म परम सुंदरी पहले ही सिनेमाघरों में अपनी जगह बना चुकी है। एक हफ्ते में 39.75 करोड़ रुपये की कमाई के बाद, फिल्म ने दूसरे शुक्रवार को 1.85 करोड़ रुपये और दसवें दिन 2 करोड़ रुपये और कमाए.

  • वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक परम सुंदरी ने रिलीज के 10वें दिन 2.36 करोड़ की कमाई की है.
  • इसी के साथ परम सुंदरी की 10 दिनों की कुल कमाई अब 45.86 करोड़ रुपये हो गई है.

Sunday Box Office Collection: संडे को थिएटर में 6 फिल्मों में थी तगड़ी जंग, जानें-किसने बॉक्स ऑफिस पर मारी बाजी, कौन रह गई पीछे

लोकाह चैप्टर 1 चंद्रा ने 11वें दिन कितनी की कमाई
कल्याणी प्रियदर्शन और नासलेन स्टारर फिल्म ‘लोकाह चैप्टर 1: चंद्रा’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म कर रही है. इस मलयालम सुपरहीरो फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में 54.7 करोड़ का दमदार कलेक्शन किया था. वहीं 9वें दिन फिल्म ने 7.65 करोड़ कमाए और 10वे दिन इसका कलेक्शन 10 करोड़ रुपये रहा.

  • वही सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक लोकाह चैप्टर 1 चंद्रा ने रिलीज के 11वें दिन यानी संडे को 7.85 करोड़ की कमाई की है.
  • इसी के साथ लोकाह चैप्टर 1 चंद्रा की 11 दिनों की कुल कमाई अब 80.2 करोड़ रुपये हो गई है.

Sunday Box Office Collection: संडे को थिएटर में 6 फिल्मों में थी तगड़ी जंग, जानें-किसने बॉक्स ऑफिस पर मारी बाजी, कौन रह गई पीछे

ये भी पढ़ें:-जन्मदिन के मौके पर बड़ी खुशखबरी देंगे अक्षय कुमार, सिर्फ एक एलान करते ही बनाएंगे अद्भुत रिकॉर्ड

[ad_2]

सनरूफ से सिर बाहर निकालना पड़ा भारी! चलती कार में लोहे के एंगल से टकराया मासूम का सिर

[ad_1]

सोशल मीडिया पर एक दिल दहला देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें लापरवाही की वजह से एक मासूम बच्चे की जिंदगी पर सवाल खड़े हो गए हैं. वायरल फुटेज में साफ दिखाई देता है कि एक चमचमाती लाल SUV कार सड़क पर निकल रही है. कार की सनरूफ खुली हुई है और उसमें से एक छोटा बच्चा खुशी-खुशी सिर बाहर निकालकर हवा का मजा ले रहा है. सड़क किनारे खड़े लोग भी उसे देख रहे हैं. लेकिन कुछ ही सेकंड बाद जो हुआ, उसने हर किसी की सांसें रोक दीं.

सनरूफ से सिर बाहर निकालना पड़ा भारी, मासूम का हुआ बुरा हाल

वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही कार आगे बढ़ी, रास्ते में लगे लोहे का गेट बच्चे की ओर आया और उसका सिर सीधे उस गेट से टकरा गया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कैमरे में कैद फुटेज देखते ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं. इसके बाद वीडियो यहीं कट जाता है और बच्चा सुरक्षित है या घायल, इस पर कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है. लोगों का कहना है कि ये पूरा वाकया किसी कॉलोनी या गेटेड सोसाइटी का लग रहा है जहां अक्सर एंट्री प्वाइंट पर लोहे के गेट लगे होते हैं. हैरानी की बात ये है कि कार चला रहे बड़े-बुजुर्ग को अंदाजा तक नहीं था कि मासूम का सिर बाहर निकला है और कुछ ही पल में ये खतरनाक हादसा हो सकता है.

यह भी पढ़ें: लड़की ने पानी में लगाई आग! गुलाबी साड़ी पहन हसीना ने दूध सी कमर से लगाए झन्नाटेदार ठुमके- वीडियो देख होश खो बैठेंगे आप

यूजर्स ने जताई नाराजगी

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर जबरदस्त बहस छिड़ गई है. कुछ लोग कह रहे हैं कि “ये पैरेंट्स की लापरवाही है” तो वहीं कई लोगों का कहना है कि “सनरूफ बच्चों के लिए नहीं, बल्कि ताजी हवा और धूप के लिए बनाई जाती है.” इंटरनेट पर यूजर्स लगातार इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं और चेतावनी दे रहे हैं कि ऐसी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है. याद दिला दें कि ट्रैफिक नियमों के मुताबिक, चलते वाहन में सनरूफ से सिर बाहर निकालना पूरी तरह से खतरनाक और गैर-कानूनी माना जाता है.

यह भी पढ़ें: पतियों की कतार! एक बीवी, 15 पति पंजाब से इंग्लैंड तक का शॉकिंग वायरल ट्रैक


चंद्र ग्रहण समाप्त, अब 177 दिन बाद देख पाएंगे आसमान में अगला लाल चांद

[ad_1]

रविवार 7 सितंबर 2025 को भारत में पूर्ण चंद्र ग्रहण लगा. ग्रहण के दौरान चांद सूर्ख लाल रंग का नजर आया, जिसे देखने की बेसब्री पहले से ही लोगों में थी और देखने के बाद भी यह चर्चा का विषय बना हुआ है. देशभर के विभिन्न हिस्सों में ग्रहण के दौरान दुर्लभ ब्लड मून देखा गया.

रविवार 7 सितंबर 2025 को भारत में पूर्ण चंद्र ग्रहण लगा. ग्रहण के दौरान चांद सूर्ख लाल रंग का नजर आया, जिसे देखने की बेसब्री पहले से ही लोगों में थी और देखने के बाद भी यह चर्चा का विषय बना हुआ है. देशभर के विभिन्न हिस्सों में ग्रहण के दौरान दुर्लभ ब्लड मून देखा गया.

बता दें कि पूर्ण चंद्र ग्रहण को लाल चांद या ब्लड मून कहते हैं. क्योंकि जैसे ही पृथ्वी की छाय़ा चंद्रमा की सतह पर पड़ती है तो चंद्रमा का रंग लाल हो जाता है. नासा के अनुसार, ग्रहण के समय पृथ्वी के वायुमंडल में जितनी अधिक धूल या बादल होंगे, चंद्रमा उतना ही अधिक लाल दिखाई देगा.

बता दें कि पूर्ण चंद्र ग्रहण को लाल चांद या ब्लड मून कहते हैं. क्योंकि जैसे ही पृथ्वी की छाय़ा चंद्रमा की सतह पर पड़ती है तो चंद्रमा का रंग लाल हो जाता है. नासा के अनुसार, ग्रहण के समय पृथ्वी के वायुमंडल में जितनी अधिक धूल या बादल होंगे, चंद्रमा उतना ही अधिक लाल दिखाई देगा.

खगोल वैज्ञानिकों की माने तो अब फिर से आसमान में ऐसा दुर्लभ नजारा यानी लाल चांद 177 दिन बाद देखा जा सकेगा, जोकि भारत में 2-3 मार्च 2026 को दिखाई देगा.

खगोल वैज्ञानिकों की माने तो अब फिर से आसमान में ऐसा दुर्लभ नजारा यानी लाल चांद 177 दिन बाद देखा जा सकेगा, जोकि भारत में 2-3 मार्च 2026 को दिखाई देगा.

177 दिन बाद दिखाई देने वाला ब्लड मून खासकर उन लोगों के ज्यादा खास रहेगा, जोकि किसी कारण इस वर्ष ब्लड मून नहीं देख सके. साथ ही उन देशों के लिए भी खास रहेगा, जहां इस साल लाल चांद नजर नहीं आया. बता दें कि, न्यूयॉर्क या संयुक्त राज्य अमेरिका में 7 सितंबर को लाल चांद नहीं देखा गया.

177 दिन बाद दिखाई देने वाला ब्लड मून खासकर उन लोगों के ज्यादा खास रहेगा, जोकि किसी कारण इस वर्ष ब्लड मून नहीं देख सके. साथ ही उन देशों के लिए भी खास रहेगा, जहां इस साल लाल चांद नजर नहीं आया. बता दें कि, न्यूयॉर्क या संयुक्त राज्य अमेरिका में 7 सितंबर को लाल चांद नहीं देखा गया.

2025 के बाद अब अगला चंद्र ग्रहण 2-3 मार्च 2026 को लगेगा. खगोल वैज्ञानिकों के अनुसार इस दौरान एक बार फिर से आसमान में चंद्रमा का मनमोहक दृश्य देखा जा सकते हैं. भारत के साथ ही इसे उत्तरी अमेरिका के कुछ हिस्सों और अन्य देशों में भी देखा जा सकेगा.

2025 के बाद अब अगला चंद्र ग्रहण 2-3 मार्च 2026 को लगेगा. खगोल वैज्ञानिकों के अनुसार इस दौरान एक बार फिर से आसमान में चंद्रमा का मनमोहक दृश्य देखा जा सकते हैं. भारत के साथ ही इसे उत्तरी अमेरिका के कुछ हिस्सों और अन्य देशों में भी देखा जा सकेगा.

बता दें कि, बीते 7 सितंबर को भारत में पूर्ण चंद्र ग्रहण लगा. ग्रहण की शुरुआत रात 09:58 पर हुई और देर रात करीब 01:27 पर चंद्र ग्रहण समाप्त हो गया. यह साल 2025 का सबसे लंबा ग्रहण था.

बता दें कि, बीते 7 सितंबर को भारत में पूर्ण चंद्र ग्रहण लगा. ग्रहण की शुरुआत रात 09:58 पर हुई और देर रात करीब 01:27 पर चंद्र ग्रहण समाप्त हो गया. यह साल 2025 का सबसे लंबा ग्रहण था.

Published at : 08 Sep 2025 08:01 AM (IST)

Preferred Sources

ऐस्ट्रो फोटो गैलरी

[ad_2]

ट्रंप के टैरिफ के बीच भारत-EU के बीच होगा फ्री ट्रेड एग्रीमेंट? इस हफ्ते दिल्ली में बड़ी मीटिंग

[ad_1]

भारत और यूरोपीय संघ (EU) इस हफ्ते नई दिल्ली में फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) पर 13वें दौर की बातचीत करने वाले हैं. इस बार ध्यान बड़े मुद्दों पर होगा, जैसे- गैर-शुल्क बाधाएं, बाजार तक पहुंच और सरकारी खरीद. दोनों का लक्ष्य है कि साल 2025 के अंत तक इस समझौते को पूरा कर लिया जाए.

अमेरिका की बदलती टैरिफ नीतियों और वैश्विक आर्थिक हालात को देखते हुए भारत और EU की यह बातचीत और भी अहम हो गई है. बातचीत को तेज करने के लिए EU के व्यापार आयुक्त मारोस सेफकोविक और कृषि आयुक्त क्रिस्टोफ हेंसन दिल्ली पहुंचेंगे. भारत की तरफ से वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल इस चर्चा का नेतृत्व करेंगे.

अब तक समझौते के 23 में से 11 हिस्सों पर सहमति

अब तक समझौते के 23 में से 11 हिस्सों पर सहमति बन चुकी है. इनमें बौद्धिक संपदा अधिकार, डिजिटल व्यापार, छोटे और मझोले उद्योग (MSMEs), व्यापार में आसानी, विवाद निपटारा, सब्सिडी और प्रतिस्पर्धा नियम, टिकाऊ खाद्य प्रणाली, पारदर्शिता, नियामक प्रक्रियाएं और एंटी-फ्रॉड क्लॉज जैसे मुद्दे शामिल हैं. इसके अलावा, पूंजी के प्रवाह वाले हिस्से पर भी जल्द समझौता हो सकता है.

अक्टूबर में ब्रसेल्स में शुरू होगा 14वां दौर 

सितंबर का यह दौर खत्म होने के बाद, अक्टूबर में ब्रसेल्स में 14वां दौर होगा. इन बैठकों में खास तौर पर तकनीकी व्यापार बाधाएं, स्वास्थ्य और सुरक्षा से जुड़े मानक, माल की उत्पत्ति के नियम, बाजार तक पहुंच और सरकारी खरीद जैसे बड़े मुद्दों पर चर्चा होगी. साथ ही सेवाओं और निवेश पर भी बात आगे बढ़ेगी. जुलाई में दोनों पक्षों ने अपने-अपने प्रस्ताव दिए थे और अब उनमें संतुलन बनाने की कोशिश हो रही है.

भारत और EU चाहते हैं कि साल 2026 की शुरुआत में होने वाले India-EU Summit में इस समझौते से जुड़े बड़े ऐलान किए जाएं. इसी वजह से आने वाले महीनों में दिल्ली और ब्रसेल्स में लगातार बैठकें होंगी.

ये भी पढ़ें-

‘नहीं माने तो अंजाम बुरा होगा’, भड़के डोनाल्ड ट्रंप ने किसको दे डाली आखिरी चेतावनी

[ad_2]

सिनर को हराकर कार्लोस अल्काराज ने जीता US Open 2025 का खिताब, 2 साल बाद बने No-1

[ad_1]

स्पेन के कार्लोस अल्काराज ने यूएस ओपन के फाइनल मुकाबले में जैनिक सिनर को 6-2, 3-6, 6-1, 6-4 से हराया. इस जीत के साथ अल्काराज करीब 2 साल बाद एक बार फिर रैंकिंग में नंबर-1 बन गए हैं, सिनर खिसककर दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. ये अल्काराज का छठा ग्रैंडस्लैम और दूसरा यूएस ओपन खिताब है. यूएस ओपन का खिताब जीतने पर अल्काराज को 5 मिलियन डॉलर की इनामी राशि मिली है.

पहले सेट में कार्लोस अल्काराज ने दमदार प्रदर्शन करते हुए इसे 6-2 से जीता. लेकिन दूसरे सेट में जैनिक सिनर ने वापसी की, इसे सिनर ने 6-3 से अपने नाम किया. अंतिम 2 सेट में अल्काराज पूरी तरह हावी नजर आए. पूरे मुकाबले में अल्काराज ने एक भी डबल फॉल्ट नहीं किया, जबकि सिनर से 4 बार डबल फॉल्ट हुआ.

कार्लोस अल्काराज का दूसरा यूएस ओपन खिताब

तीसरे सेट को अल्काराज ने 6-1, और चौथे सेट को 6-4 से जीता. अल्काराज ने 2022 के बाद दूसरी बार यूएस ओपन का खिताब जीता है. ये अल्काराज का छठा ग्रैंडस्लैम खिताब है. निम्नलिखित वर्षों में उन्होंने ग्रैंडस्लैम खिताब जीते हैं.

  • फ्रेंच ओपन 2024
  • फ्रेंच ओपन 2025 
  • विंबलडन 2023 
  • विंबलडन 2024 
  • यूएस ओपन 2022 
  • यूएस ओपन 2025

2 साल बाद बने नंबर-1

यूएस ओपन 2025 का खिताब जीतकर कार्लोस अल्काराज एटीपी रैंकिंग में एक बार फिर नंबर-1 बन गए हैं. इस खिताबी भिड़ंत से पहले जैनिक सिनर नंबर-1 थे. 22 वर्षीय अल्काराज के 11,540 ऑफिशियल पॉइंट्स हैं. उनके पॉइंट्स 1950 बढ़ गए हैं. जबकि सिनर अब दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं, उनके 700 पॉइंट्स कट (10,780) गए हैं.

ATP Rankings में टॉप 5 प्लेयर्स

  • कार्लोस अल्काराज (स्पेन)- 11,540 पॉइंट्स
  • जैनिक सिनर (इटली)- 10.780 पॉइंट्स
  • अलेक्जेंडर ज्वेरिव (जर्मनी)- 5,930 पॉइंट्स
  • नोवाक जोकोविच (सर्बिया)- 4,830 पॉइंट्स
  • टेलर फ्रिट्ज (अमेरिका)- 4,675 पॉइंट्स

2025 में तीसरी बार ग्रैंडस्लैम के लिए भिड़े अल्काराज और सिनर

ये 2025 में तीसरी बार था, जब कार्लोस अल्काराज और जैनिक सिनर ग्रैंडस्लैम के फाइनल में भिड़ रहे थे. इससे पहले फ्रेंच ओपन 2025 के फाइनल में अल्काराज ने सिनर को हराया था. विंबलडन 2025 का खिताब सिनर ने अल्काराज को हराकर जीता था.

यूएस ओपन 2025 से पहले दोनों सिनसिनाटी मास्टर्स 2025 के फाइनल में भी आमने-सामने हुए थे. तब चोट के कारण सिनर को मुकाबले से हटना पड़ा था और अल्काराज चैंपियन बने थे.



[ad_2]

Oppo F31 5G Series की लॉन्च डेट आई सामने, 7000mAh की बैटरी और 50MP कैमरा समेत मिलेंगे ये फीचर्स

[ad_1]

Oppo F31 5G Series Launch Date: मोबाइल कंपनी Oppo अगले हफ्ते भारतीय बाजार में दो नए फोन लॉन्च करने जा रही है. कंपनी ने पुष्टि कर दी है कि वह 15 सितंबर को अपनी F31 सीरीज लॉन्च करेगी. इसके टीजर पोस्टर में कंपनी ने दो नए डिवाइस दिखाए हैं. इनमें से एक गोल्डन और दूसरा डार्क ब्लू कलर में है और इनके रियर में सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल है. ओप्पो ने इस सीरीज को ‘ड्यूरेबल चैंपियन’ टैगलाइन दी है. 

सीरीज में हो सकते हैं तीन फोन

रिपोर्ट्स के मुताबिक, चाइनीज कंपनी अपनी F31 सीरीज में F31, F31 Pro और F31 Pro+ समेत तीन नए डिवाइस लॉन्च कर सकती है. माना जा रहा है कि तीनों ही मॉडल IP66, IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आएंगे. इसका मतलब है कि ये लगभग 30 मिनट तक पानी में रह सकते हैं. इनमें डस्ट रजिस्टेंस भी मिलेगा.

क्या होंगे फीचर्स?

Oppo F31 में 6.57 इंच का120Hz AMOLED डिस्प्ले और मीडियाटेक डायमेंसिटी 6300 प्रोसेसर मिल सकता है, जिसे 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ पेयर किया जाएगा. इसमें 50 MP का प्राइमरी सेंसर, 2MP का डेप्थ सेंसर और सेल्फी के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है. इस फोन के 7,000mAh बैटरी और 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च होने की उम्मीद है.

Oppo F31 Pro की बात करें तो इसमें डिस्प्ले F31 वाला रह सकता है, लेकिन प्रोसेसर में बदलाव होगा. इसे मीडियाटेक डायमेंसिटी 7300 चिप से लैस किया जाएगा. रियर कैमरा सेटअप भी पहले मॉडल जैसा होगा, लेकिन फ्रंट कैमरा 32MP का हो सकता है. F31 Pro+ में और ज्यादा फीचर्स देखने को मिलेंगे. इसमें 6.7 इंच का बड़ा डिस्प्ले और Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर मिल सकता है. इसकी बेस स्टोरेज 256GB होने की उम्मीद है.

कितनी रह सकती है कीमत?

अभी तक इस सीरीज की कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है, लेकिन पिछले साल लॉन्च हुई सीरीज के आधार पर अनुमान लगाएं तो F31 20-25 हजार, F31 Pro 25-30 हजार और F31 Pro+ 30-35 हजार रुपये की रेंज में लॉन्च हो सकता है.

किससे होगा मुकाबला?

ओप्पो की अपकमिंग सीरीज के बेस मॉडल Oppo F31 का सीधा मुकाबला Realme 15T 5G से होगा. रियलमी के इस फोन में भी 7000mAH की पावरफुल बैटरी मिलती है. यह डायमेंसिटी 6400 MAX प्रोसेसर और 50MP प्राइमरी कैमरे से लैस है. इस फोन की कीमत 20,999 रुपये है. 

ये भी पढ़ें-

9 सितंबर को ऐप्पल का इवेंट, iPhone 17 series और Watch Ultra 3 समेत ये प्रोडक्ट्स होंगे लॉन्च

[ad_2]