Kal Ka Rashifal: 9 सितंबर 2025 से बदलते ग्रह-नक्षत्रों का आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा? जाने

[ad_1]

Kal Ka Rashifal: 9 सितम्बर 2025 का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें लेकर आएगा. करियर, धन, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन में किस राशि को मिलेगी सफलता और किसे रहना होगा सावधान, आइए जानते हैं –

मेष राशि

  • दिन कैसा रहेगा: सामान्य दिन रहेगा, धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी.
  • करियर/धन: उधार दिया धन वापस मिल सकता है, कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा.
  • पारिवारिक जीवन: संतान से शुभ समाचार मिलेगा, परिवार में एकजुटता बनी रहेगी.
  • स्वास्थ्य: तनाव के चलते थकान रह सकती है, संयम रखें.
  • उपाय: हनुमान जी को गुड़-चने का भोग लगाएं.

वृषभ राशि

  • दिन कैसा रहेगा: दिन शुभ रहेगा, लेकिन वाणी पर संयम जरूरी है.
  • करियर/धन: इनकम में वृद्धि के संकेत, बेफिजूल खर्च से बचें.
  • पारिवारिक जीवन: जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, पुराने मित्र से भेंट हो सकती है.
  • स्वास्थ्य: सिरदर्द या थकान संभव है, जल अधिक पिएं.
  • उपाय: लक्ष्मी नारायण का ध्यान करें.

मिथुन राशि

  • दिन कैसा रहेगा: मिला-जुला दिन रहेगा, निर्णय सोच-समझकर लें.
  • करियर/धन: कामकाज में जोखिम न लें, नई जिम्मेदारी मिल सकती है.
  • पारिवारिक जीवन: परिवार से जुड़ी चिंता सताएगी, पुरानी गलती उजागर हो सकती है.
  • स्वास्थ्य: मानसिक तनाव से थकान संभव है.
  • उपाय: तुलसी में जल अर्पित करें.

कर्क राशि

  • दिन कैसा रहेगा: व्यस्त दिन रहेगा, कार्यों को टालने की कोशिश ना करें.
  • करियर/धन: पिताजी की मदद से रुके काम बनेंगे, प्रॉपर्टी संबंधित समस्या संभव.
  • पारिवारिक जीवन: माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा, छवि निखरेगी.
  • स्वास्थ्य: थकावट रह सकती है, आराम जरूरी है.
  • उपाय: शिवलिंग पर जल अर्पित करें.

सिंह राशि

  • दिन कैसा रहेगा: व्याकुलता रहेगी, जल्दबाजी से बचें.
  • करियर/धन: बिजनेस में लाभ होगा, कार्यक्षमता में सुधार होगा.
  • पारिवारिक जीवन: परिवार व प्रेमी का साथ मिलेगा, मित्र से मुलाकात संभव.
  • स्वास्थ्य: मानसिक अशांति रह सकती है.
  • उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें.

कन्या राशि – मेहनत का फल

  • दिन कैसा रहेगा: दिन उत्साह से भरा रहेगा.
  • करियर/धन: मेहनत से आर्थिक लाभ, खुद पर भरोसा रखें.
  • पारिवारिक जीवन: बच्चों के साथ अच्छा समय बीतेगा.
  • स्वास्थ्य: खानपान में संयम रखें.
  • उपाय: हरे फल का दान करें.

तुला राशि – भाग्य का साथ और प्रगति

  • दिन कैसा रहेगा: अनुकूल दिन रहेगा, भाग्य का साथ मिलेगा.
  • करियर/धन: रुके हुए पैसे मिल सकते हैं.
  • पारिवारिक जीवन: दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी.
  • स्वास्थ्य: योग से लाभ मिलेगा.
  • उपाय: मां सरस्वती का पूजन करें.

वृश्चिक राशि – कार्य में व्यस्तता और सराहना

  • दिन कैसा रहेगा: कार्यों में व्यस्त रहेंगे.
  • करियर/धन: काम की सराहना होगी, राजनीतिक लोग चर्चा में रहेंगे.
  • पारिवारिक जीवन: पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी.
  • स्वास्थ्य: मानसिक और शारीरिक ऊर्जा बनी रहेगी.
  • उपाय: लाल वस्त्र का दान करें.

धनु राशि – उपलब्धियां और खुशियां

  • दिन कैसा रहेगा: खुशी से भरा दिन रहेगा.
  • करियर/धन: प्रमोशन या रुका धन मिलने की संभावना है.
  • पारिवारिक जीवन: बच्चों की उपलब्धियों से घर का माहौल खुशनुमा होगा.
  • स्वास्थ्य: टेंशन कम होगी, मन प्रसन्न रहेगा.
  • उपाय: पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं.

मकर राशि – शुभ समाचार और लाभ

  • दिन कैसा रहेगा: दिन शुभ समाचारों से भरा रहेगा.
  • करियर/धन: धन लाभ और सामाजिक सम्मान के योग हैं.
  • पारिवारिक जीवन: संतान सुख की प्राप्ति संभव है.
  • स्वास्थ्य: स्वास्थ्य में सुधार रहेगा.
  • उपाय: शनिदेव के मंदिर में सरसों का तेल चढ़ाएं.

कुंभ राशि – संयम और नए संपर्क

  • दिन कैसा रहेगा: दिन अच्छा रहेगा, संयमित व्यवहार जरूरी है.
  • करियर/धन: आर्थिक स्थिति बेहतर होगी, नए संपर्क बनेंगे.
  • पारिवारिक जीवन: संतान से सुख और मित्रों से सहयोग मिलेगा.
  • स्वास्थ्य: पेट संबंधी परेशानी हो सकती है, ऑयली फूड से बचें.
  • उपाय: नीले कपड़े पहनें और शनिदेव को तिल अर्पित करें.

मीन राशि – निर्णय में सावधानी

  • दिन कैसा रहेगा: सामान्य दिन, फैसले सोच-समझकर लें.
  • करियर/धन: योजनाएं सफल हो सकती हैं.
  • पारिवारिक जीवन: परिवार से जुड़ी समस्याएं सुलझेंगी.
  • स्वास्थ्य: अत्यधिक सोच से बचें.
  • उपाय: केले के पेड़ की पूजा करें.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

बिहार STET 2025 रजिस्ट्रेशन शुरू, लाइफटाइम वैलिड सर्टिफिकेट के साथ मिलेगा BPSC TRE-4 में मौका

[ad_1]

बिहार में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है इस बार परीक्षा में सबसे खास बात यह है कि सफल उम्मीदवारों को लाइफटाइम वैलिड सर्टिफिकेट मिलेगा यानी अब बार-बार परीक्षा देने की टेंशन खत्म इतना ही नहीं इस सर्टिफिकेट के आधार पर उम्मीदवार सीधे दिसंबर 2025 में होने वाली BPSC TRE-4 भर्ती में शामिल हो पाएंगे.

रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 8 सितंबर 2025 से शुरू हो चुकी है और फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 16 सितंबर 2025 तय की गई है उम्मीदवारों को आवेदन के लिए secondary.biharboardonline.com पर विजिट करना होगा.

कितनी है एप्लीकेशन फीस?

• एक पेपर के लिए:
• सामान्य/बीसी/ईडब्ल्यूएस – 960 रुपये
• एससी/एसटी/पीएच – 760  रुपये
• दोनों पेपर के लिए:
• सामान्य/बीसी/ईडब्ल्यूएस – 1440  रुपये
• एससी/एसटी/पीएच – 1140  रुपये

फीस का भुगतान केवल ऑनलाइन मोड (डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग) से किया जा सकता है

परीक्षा कब होगी?

STET 2025 परीक्षा का आयोजन 4 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2025 के बीच कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में किया जाएगा वहीं, परिणाम घोषित होने की संभावित तारीख 1 नवंबर 2025 है.

उम्र सीमा और छूट

• सामान्य वर्ग के लिए अधिकतम आयु सीमा: 37 वर्ष
• महिला, पिछड़ा वर्ग (BC) और अति पिछड़ा वर्ग (MBC) उम्मीदवारों को 3 साल की अतिरिक्त छूट मिलेगी.

क्या होगा परीक्षा पैटर्न?
STET 2025 परीक्षा पूरी तरह CBT मोड में होगी.
• कुल प्रश्न: 150
• 100 प्रश्न: विषय से संबंधित
• 50 प्रश्न: शिक्षक कला और अन्य दक्षताओं से जुड़े
• परीक्षा की अवधि: 2 घंटे 30 मिनट

कौन से होंगे विषय?

पेपर-1 (माध्यमिक स्तर)
हिन्दी, उर्दू, बांग्ला, मैथिली, संस्कृत, अंग्रेजी, भोजपुरी, गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, वाणिज्य, राजनीति विज्ञान, शारीरिक शिक्षा, संगीत, नृत्य, ललित कला और विशेष शिक्षा.

पेपर-2 (उच्च माध्यमिक स्तर)
हिन्दी, उर्दू, बांग्ला, मैथिली, संस्कृत, अंग्रेजी, भोजपुरी, गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, वाणिज्य, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, मनोविज्ञान, गृह विज्ञान, अरबी, फारसी, वाणिज्य, कंप्यूटर विज्ञान, कृषि और संगीत.

 यह भी पढ़ें : 10 वीं पास कैंडिडेट्स के लिए IB में नौकरी, सिक्योरिटी असिस्टेंट ट्रांसपोर्ट के लिए इस डेट से पहले करें अप्लाई

कैसे करें अप्लाई?
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाएं.
2. होमपेज पर दिए गए लिंक “Bihar STET 2025 Application” या “New Registration” पर क्लिक करें.
3. पंजीकरण के लिए आवश्यक डिटेल भरें और रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड जनरेट करें.
4. लॉगिन करके फॉर्म भरें और मांगे गए दस्तावेज़ स्कैन करके अपलोड करें.
5. डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग से आवेदन शुल्क जमा करें.
6. सभी जानकारी ध्यान से जांचें और फॉर्म सबमिट कर दें.
7. सबमिट करने के बाद आवेदन फॉर्म और फीस रसीद का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें.

यह भी पढ़ें: यूपी में होमगार्ड को कितनी मिलती है सैलरी, 8वें वेतन आयोग से यह कितनी बढ़ेगी?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

जेब में पैसा रखे तैयार! आ रहा है LG का 15000 करोड़ रुपये का आईपीओ; जानें कब हो रहा है लॉन्च?

[ad_1]

LG Electronics IPO: अगर आप भी आईपीओ में दांव लगाने का सोच रहे हैं, तो आपके लिए एक जरूरी खबर है. दक्षिण कोरिया की दिग्गज कंपनी एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स अपना आईपीओ लॉन्च करने की तैयारी में जुटी है. कंपनी आईपीओ के जरिए 15,000 करोड़ रुपये के 10.2 करोड़ शेयर या 15 परसेंट हिस्सेदारी बेचना चाह रही है. यानी कि दक्षिण कोरियाई यह कंपनी अपनी भारतीय यूनिट से आईपीओ के जरिए 15 परसेंट हिस्सेदारी घटाने का सोच रही है. इसी के साथ यही साल 2025 का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बन जाएगा. 

 कब तक लॉन्च होगा आईपीओ‌? 

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, एलजी का आईपीओ अक्टूबर 2025 में आ सकता है. कंपनी ने इससे पहले आईपीओ लॉन्च करने के अपने प्लान को कुछ समय के लिए टाल दिया था क्योंकि इसे मार्केट की स्थिति में सुधार होने का इंतजार था. अब कंपनी अक्टूबर के महीने को इस लिहाज से बेहतर मानते हुए अपना आईपीओ लॉन्च करने का सोच रही है. दिसंबर 2024 में कंपनी ने ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) दाखिल कराया था, जिसे मार्केट रेगुलेटर सेबी से मंजूरी मिल गई है. 

पहले इस महीने लॉन्च करने का था प्लान

बता दें कि एलजी ने पहले अप्रैल-मई के महीने में आईपीओ लॉन्च करने का प्लान बनाया था, लेकिन टैरिफ को लेकर बढ़ते टेंशन, बाजार में उतार-चढ़ाव और कम वैल्यूएशन के चलते इसे टालने का फैसला लिया. DRHP के मुताबिक, मॉर्गन स्टेनली इंडिया कंपनी, जेपी मॉर्गन इंडिया, एक्सिस कैपिटल, बोफा सिक्योरिटीज इंडिया और सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स इंडिया इस इश्यू के बुक-रनिंग लीड मैनेजर हैं. केफिन टेक्नोलॉजीज इस इश्यू का रजिस्ट्रार है.

अक्टूबर में अपना आईपीओ लॉन्च कर कंपनी देश के प्राइमरी मार्केट में आई मजबूत तेजी का फायदा उठाना चाहती है. साल 2025 में अब तक लगभग 30 कंपनियों ने आईपीओ के जरिए 60,000 करोड़ से अधिक जुटाए हैं, जिसमें HDB फाइनेंशियल सर्विसेज अपने 12,500 करोड़ के आईपीओ के साथ पहले पायदान पर है. आने वाले समय में आगे 70,000 करोड़ रुपये के और भी कई सारे आईपीओ पाइपलाइन में हैं, जिनमें टाटा कैपिटल (17,200 करोड़) के साथ-साथ ग्रो, मीशो, फोनपे, बोट, वीवर्क इंडिया, लेंसकार्ट, शैडोफैक्स और फिजिक्स वाला जैसे कई बड़े नाम शामिल हैं.  

आईपीओ से कंपनियों ने 60,000 करोड़ से ज्यादा

अक्टूबर में अपना आईपीओ लॉन्च कर कंपनी देश के प्राइमरी मार्केट में आई मजबूत तेजी का फायदा उठाना चाहती है. साल 2025 में अब तक लगभग 30 कंपनियों ने आईपीओ के जरिए 60,000 करोड़ से अधिक जुटाए हैं, जिसमें HDB फाइनेंशियल सर्विसेज अपने 12,500 करोड़ के आईपीओ के साथ पहले पायदान पर है. आने वाले समय में आगे 70,000 करोड़ रुपये के और भी कई सारे आईपीओ पाइपलाइन में हैं, जिनमें टाटा कैपिटल (17,200 करोड़) के साथ-साथ ग्रो, मीशो, फोनपे, बोट, वीवर्क इंडिया, लेंसकार्ट, शैडोफैक्स और फिजिक्स वाला जैसे कई बड़े नाम शामिल हैं.  

 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें: 

PhysicsWallah के आईपीओ का जल्द हो सकता है डेब्यू, कंपनी ने सेबी के पास जमा कराए ड्राफ्ट पेपर्स

[ad_2]

अक्षय कुमार ने इस एक्ट्रेस संग कर ली थी सीक्रेट सगाई, फिर दूसरी हीरोइन के लिए दिया धोखा, ऐसी रह

[ad_1]

एक्टर अक्षय कुमार इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर हैं. उन्होंने अपने टैलेंट के दम पर इंडस्ट्री में पहचान बनाई. अक्षय कुमार की लव लाइफ भी सुर्खियों में रही थी. उनका कई एक्ट्रेसेस के साथ नाम जुड़ा था. एक्ट्रेस रवीना टंडन के साथ उनका अफेयर काफी सीरियस था. खबरें थीं कि दोनों ने सीक्रेट सगाई भी कर ली थी. लेकिन उनका ये रिश्ता चला नहीं और उन्होंने ब्रेकअप कर लिया था.

अक्षय कुमार और रवीना टंडन ने साथ में कई सारी फिल्मों में काम किया है. 90 के दशक में दोनों के अफेयर की खबरें उड़ने लगी थीं. दोनों उस समय अपने करियर की पीक पर थे. उनकी केमिस्ट्री ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन काफी हिट रही थी. रवीना ने अक्षय के लिए काम तक छोड़ दिया था. 

अक्षय कुमार संग हुई थी रवीना टंडन की सगाई

रवीना ने अक्षय संग सगाई को लेकर रिएक्ट किया था. उन्होंने कहा था, ‘मैंने उस इंसान से सगाई की जिसे मैं जानती थी. मैं लाइफ में ये ही चाहती थी. मैंने शादी से पहले ही अपनी जॉब छोड़ दी थी, क्योंकि हमने सोचा था कि जब भी मेरा लास्ट दिन होगा शूट का हम उस दिन शादी कर लेंगे. जब मैंने अपना करियर री-स्टार्ट किया था तब भी उन्होंने कहा था कि करियर छोड़ दो. लेकिन मैंने उन्हें कहा कि एक बार मैंने काम ऊपर आपको चुना था, लेकिन इस बार आपके ऊपर काम को चुन रही हूं.’


रवीना और अक्षय की शादी की अफवाह भी उड़ी थी. इस पर रवीना ने कहा था, ‘सिर्फ सगाई हुई थी, जो कि बाद में टूट गई. हमारी शादी नहीं हुई थी.’

अक्षय पर लगाया था धोखा देने का आरोप

रवीना ने अक्षय पर धोखा देने के आरोप लगाए थे. रवीना ने कहा था कि वो अक्षय संग रिश्ते में लॉयल थीं. लेकिन अक्षय बहुत तेजी से लड़कियों को डेट कर रहे थे. उसे देखकर ऐसा लगता था कि मुंबई की 75 परसेंट लड़कियों के पेरेंट्स को उन्हें मम्मी-पापा कहना होगा. अक्षय से ब्रेकअप के बाद रवीना की हालत खराब हो गई थी. वो सड़कों पर गाड़ी लेकर घूमती रहती थी.

अक्षय और रवीना ने साथ में इन फिल्मों में किया काम

उन्होंने साथ में मोहरा, खिलाड़ियों का खिलाड़ी, बारूद, कीमत, पुलिस फोर्स: एन इनसाइड स्टोरी जैसी कई फिल्मों में साथ काम किया. अब दोनों सालों के बाद फिल्म वेलकम टू द जंगल में दिखेंगे. दोनों ने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है.

अक्षय के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो फिल्म जॉली एलएलबी 3 में नजर आएंगे.

ये भी पढ़ें- ‘सलमान खान गंदे इंसान हैं, वो गुंडे हैं’, दबंग डायरेक्टर ने फैमिली को लेकर भी बहुत कुछ कह दिया



[ad_2]

Facebook वीडियो पर 1,000 व्यूज आ जाएं तो कितने पैसे मिलते हैं? जानकर होश उड़ जाएंगे

[ad_1]

YouTube की तरह Facebook भी क्रिएटर्स को पैसा कमाने का मौका देती है. जिन क्रिएटर्स के वीडियो पर मिलियन्स में व्यूज आते हैं, वो हर महीने अच्छी कमाई कर लेते हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से होने वाली कमाई को देखते हुए अब बड़ी संख्या में लोग रेगुलर जॉब्स छोड़कर क्रिएटर्स बन रहे हैं और फेसबुक, यूट्यूब समेत कई अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेट जनरेट कर रहे हैं. इससे अच्छी कमाई के मौके हैं. आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि वीडियो पर 1,000 व्यूज आने पर फेसबुक क्रिएटर्स को कितना पैसा देती है.

फेसबुक पर कैसे होती है कमाई?

कंटेट क्रिएटर्स को अपनी कमाई बढ़ाने के लिए यह पता होना जरूरी है कि व्यूज के आधार पर फेसबुक कितना पैसा देती है. रील्स या लंबे वीडियो पर व्यूज के हिसाब से कमाई कई चीजों पर निर्भर करती है. इनमें एंगेंजमेंट मेट्रिक्स और ऑडियंस डेमोग्राफिक्स आदि कई फैक्टर्स का रोल रहता है. फेसबुक पर कमाई के लिए क्रिएटर्स का कंपनी के मॉनेटाइजेशन प्रोग्राम में शामिल होना जरूरी है. 

कितना पैसा देती है फेसबुक?

1,000 व्यूज पर फेसबुक आमतौर पर 1-3 डॉलर (लगभग 88 रुपये से लेकर 264 रुपये) तक दे सकती है, लेकिन यह कंटेट क्वालिटी, दर्शकों की लोकेशन और एंगेजमेंट लेवल समेत कई चीजों पर निर्भर करता है. कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि 2025 में Reels पर फेसबुक ने ज्यादा पैसा देना शुरू किया है. अब हाई-परफॉर्मिंग कंटेट पर हर व्यूज पर 15-50 रुपये तक भी कमाए जा सकते हैं.

इन चीजों से पड़ता है कमाई पर असर

फेसबुक से होने वाली कमाई पर सबसे बड़ा असर Ad Performance का पड़ता है. अगर किसी वीडियो पर दिख रहे विज्ञापन पर अधिक लोग क्लिक कर रहे हैं तो इससे ज्यादा कमाई होती है. इसके अलावा अगर अमेरिका और इंग्लैंड जैसे विकसित देशों के लोग अधिक वीडियो देख रहे हैं तो भारतीय दर्शकों की तुलना में उनके व्यूज से अधिक कमाई होती है. क्रिएटर्स को ज्यादा कमाई के लिए अपने कंटेट की क्वालिटी टॉप लेवल की रखनी चाहिए. साथ ही उन्हें अपने दर्शकों के साथ ज्यादा से ज्यादा एंगेज रहना चाहिए. ये तरीके भी कमाई बढ़ाने के काम आते हैं.

ये भी पढ़ें-

Apple iPhone 17 Series Launch: कब, कहां और कितने बजे देख सकते हैं इवेंट की Live Streaming? जान लें हर डिटेल

[ad_2]

गजब टोपीबाज आदमी है! बूढ़ी महिला को कहा मैं अंतरिक्ष में फंस गया हूं और लगा दिया ऑनलाइन चूना

[ad_1]

सोशल मीडिया पर बातचीत करना कभी-कभी बहुत खतरनाक साबित हो सकता है. जापान के उत्तरी हिस्से होक्काइडो से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां 80 साल की एक बुजुर्ग महिला को एक शख्स ने ठगी का शिकार बना डाला. रिपोर्ट्स के मुताबिक, जुलाई में इस महिला की सोशल मीडिया पर एक धोखेबाज से मुलाकात हुई. उसने खुद को अंतरिक्ष यात्री बताया और कहा कि वो अभी अंतरिक्ष मिशन पर है. बुजुर्ग महिला को उस पर भरोसा हो गया और दोनों के बीच बातचीत बढ़ने लगी. इसके बाद जो हुआ वो आपको हिला देगा.

फर्जी अंतरिक्ष यात्री को महिला ने भेज दिए 6700 डॉलर

कुछ दिन बाद उस ठग ने महिला से कहा कि उसके अंतरिक्ष यान पर हमला हो सकता है और उसे ऑक्सीजन खरीदने के लिए पैसे चाहिए. महिला को यकीन हो गया कि अगर उसने मदद नहीं की तो “अंतरिक्ष यात्री” की जान खतरे में पड़ जाएगी. इसके बाद महिला ने जुलाई और अगस्त के बीच पांच अलग-अलग दुकानों से प्रीपेड सिस्टम के जरिए 6,700 डॉलर (करीब 6 लाख रुपये) भेज दिए. इस दौरान उसने अपने परिवार को कुछ नहीं बताया. लेकिन बाद में जब उसे शक हुआ कि मामला अजीब है, तो उसने अपने घरवालों से बात की. तभी जाकर सारा सच सामने आया.

पुलिस बोली, पैसे मिलना लगभग नामुमकिन

परिवार से चर्चा करने के बाद महिला ने पुलिस को इसकी जानकारी दी. जांच में पता चला कि यह मामला रोमांस और ऑनलाइन फ्रॉड का है. पुलिस ने साफ कहा कि महिला के पैसे वापस मिलना लगभग नामुमकिन है. स्थानीय मीडिया ने यह खबर छापी ताकि और लोग भी सावधान रहें. पुलिस का कहना है, “अगर सोशल मीडिया पर कोई आपसे पैसे मांगे, तो तुरंत शक करें और पुलिस से संपर्क करें.”

यह भी पढ़ें: पतियों की कतार! एक बीवी, 15 पति पंजाब से इंग्लैंड तक का शॉकिंग वायरल ट्रैक

यूजर्स बोले, गजब टोपीबाज आदमी है

यह कोई पहला मामला नहीं है. जापान में इससे पहले भी ऐसे अजीब ठगी के केस सामने आ चुके हैं. साल 2022 में भी एक महिला ने खुद को अंतरिक्ष यात्री बताने वाले शख्स को 30,000 डॉलर (करीब 25 लाख रुपये) दे दिए थे. मामला जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वैसे ही यूजर्स के भी होश उड़ गए. एक यूजर ने लिखा…कोई इतना बेवकूफ कैसे हो सकता है. एक और यूजर ने लिखा…गजब टोपीबाज आदमी है भाई.

यह भी पढ़ें: लड़की ने पानी में लगाई आग! गुलाबी साड़ी पहन हसीना ने दूध सी कमर से लगाए झन्नाटेदार ठुमके- वीडियो देख होश खो बैठेंगे आप

Video: ‘इसको बांधकर रखिए’, सुनते ही आग बबूला हो गए ‘डॉग लवर’ सरदार जी, महिला को मारे चांटे

[ad_1]

Social Media Viral Video: आपने ऐसे कई लोग अपने आसपास जरूर देखें होंगे जो, खुद से भी ज्यादा अपने डॉग को प्यार और उनकी देखभाल करते हैं. अपने डॉग को साथ घूमाते हैं उन्हें अच्छा-अच्छा खाना खिलाते हैं और यहां तक की अगर कोई उनके डॉग को नाम से न बुलाए तो आग बबूला हो जाते हैं.

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसी घटना देखने को मिली है, जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान रह गया. वीडियो में दिखाया गया है कि एक महिला सड़क से गुजर रही होती है तो एक घर के बाहर खड़ा एक कुत्ता उसपर भौंकने लगता है, जिससे महिला डर जाती है और महिला कुत्ते के मालिक को उसे बांध कर रखने के लिए कहती है, जिसपर व्यक्ति गुस्सा हो जाता है. जनिए पूरे मामले के बारे में.

व्यक्ति ने महिला को जोरदार थप्पड़ मारा

वीडियो में देखा गया है कि एक महिला कहीं जा रही होती है और एक घर के सामने खड़ा कुत्ता उसपर भौंकने लगता है, जिसके चलते महिला डर जाती है. फिर घर के अंदर से एक व्यक्ति बाहर आता है, जिसे महिला कुत्ते को बांधकर रखने को कहती है. जिससे व्यक्ति आग बबूला हो जाता है और महिला को कहता है कि अभी एक थप्पड़ मारूंगा, जिस पर महिला कहने लगती है कि मारो थप्पड़.

दोनों के बीच बहस होने लगती है, जिसके बाद घर के अंदर से एक महिला बाहर आती है और दोनों महिलाओं के बीच हाथापाई होने लगती है और अचानक से व्यक्ति महिला को आकर जोरदार थप्पड़ मार देता है.

घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई

वीडियो में आगे देखा गया है कि लड़ाई बहुत बढ़ जाती है. मौके पर लोगों की भी भीड़ जमा होने लगती है. महिला फोन करके अपने घर से लोगों को बुलाती है. वीडियो के आखिर में देखा गया है कि एक आदमी गुस्से में भागता हुआ आता है और उसके हाथ में एक डंडा होता है.

ये पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है और लोगों की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है.


भारतीय हॉकी टीम की एशिया कप फाइनल में जीत पर ये क्या बोले गौतम गंभीर, बयान हुआ वायरल

[ad_1]

Hockey Asia Cup 2025: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने रविवार को राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गए एशिया कप फाइनल में दक्षिण कोरिया को 4-1 से करारी शिक्स्त दी और चौथी बार यह ट्रॉफी अपने नाम कर ली. इस जीत के साथ भारत एशिया कप में अब दूसरा सबसे सफल देश बन गया है. हार के बाद भी कोरिया पहले नंबर पर है जिसने पांच बार एशिया कप जीता है. भारत ने इससे पहले 2003 (कुआलालंपुर), 2007 (चेन्नई) और 2017 (ढाका) में यह खिताब अपने नाम किया था.

गौतम गंभीर ने क्या कहा?

इस ऐतिहासिक जीत पर भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर भी खुश नजर आए. उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “बहुत अच्छे, लड़कों! शानदार!” गौरतलब है कि गंभीर इस समय भारतीय क्रिकेट टीम के साथ दुबई में मौजूद हैं. भारतीय क्रिकेट टीम का एशिया कप भी 10 सितंबर को शुरू होने जा रहा है. भारत का पहला मुकाबला यूएई के खिलाफ होगा और 14 सितंबर को भारतीय टीम पाकिस्तान से भिड़ेगी.

फाइनल मैच का हाल

राजगीर में खेले गए मैच में भारत ने खेल का नियंत्रण शुरू से ही अपने हाथ में रखा. भारत के सुखजीत सिंह ने पहले ही मिनट में शानदार गोल किया इसके बाद दिलप्रीत ने मैच के 28वें और 45वें मिनट में गोल दागते हुए भारत की बढ़त को मजबूत किया. अंतिम पेनल्टी कार्नर को अमित रोहिदास ने 50वें मिनट में गोल में बदलकर भारत की जीत सुनिश्चित की. दक्षिण कोरिया की ओर से डेन सोन 51वें मिनट में एक गोल करने में सफल रहे.

वर्ल्ड कप की राह आसान

कोरिया पर मिली यह जीत भारत को अगले साल होने वाले हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में सीधे प्रवेश दिलाती है. वर्ल्ड कप का आयोजन 14 से 30 अगस्त के बीच में किया जाएगा. टूर्नामेंट इस बार बेल्जियम और नीदरलैंड में खेला जाएगा. इस जीत के साथ भारत की टीम की विश्व स्तर पर स्थिति और मजबूत हुई है और यह टीम वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन की उम्मीद जगाती है.

भारत की हॉकी टीम का यह सफर न केवल खेल की दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि आने वाले वर्ल्ड कप में भारत की मजबूत पकड़ का संकेत भी देता है. टीम अब पूरी तैयारी के साथ अगले विश्व मंच पर देश का नाम रोशन करने के लिए जुटेगी. 

[ad_2]

‘ट्रंप ने किया सही’, भारत पर अमेरिकी टैरिफ लगाए जाने को लेकर आया जेलेंस्की का बड़ा बयान

[ad_1]

भारत और अमेरिका के बीच तनाव की स्थिति है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर कुल 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया गया है. इसको लेकर वे अपने ही देश में आलोचना का सामना कर चुके हैं, लेकिन इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमीर जेलेंस्की ने चौंकाने वाला बयान दिया है. जेलेंस्की ने भारत पर लगे टैरिफ को सही ठहराया है. उन्होंने इस दौरान रूस का भी जिक्र किया. यूक्रेन और रूस के बीच महीनों से युद्ध चल रहा है, जो कि अभी तक थम नहीं पाया है. 

दरअसल एबीसी न्यूज की एक अमेरिकी पत्रकार ने जेलेंस्की से बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और व्लादिमीर पुतिन की मीटिंग का जिक्र किया. ये तीनों चीन में एससीओ समिट के दौरान मिले थे. अमेरिकी पत्रकार ने सवाल पूछते हुए कहा कि क्या ट्रंप का टैरिफ वाला प्लान उलटा पड़ गया है. इसके जवाब में जेलेंस्की ने कहा, ”रूस से सौदा करने वाले देशों पर टैरिफ लगाना बिल्कुल सही है.”

पीएम मोदी, पुतिन और जिनपिंग की मीटिंग के बाद मची हलचल

प्रधानमंत्री मोदी हाल ही में एससीओ समिट के लिए चीन दौरे पर गए थे. उन्होंने इस दौरान रूस के राष्ट्रपति पुतिन के साथ खास मीटिंग की थी. उन्होंने जिनपिंग से भी मुलाकात की. इन तीनों की तस्वीर सोशल मीडिया पर आने के बाद हलचल मच गई. माना जा रहा है कि ये तीनों देश साथ आए तो नई ग्लोबल पॉवर उभरकर सामने आएगी.

रूस से तेल खरीदने की कीमत चुका रहा भारत

ट्रंप ने भारत पर पहले 25 प्रतिशत टैरिफ लगाया था, लेकिन इसके बाद 25 प्रतिशत का अतिरिक्त टैरिफ लगा दिया. इस तरह अब कुल 50 प्रतिशत टैरिफ हो चुका है. ट्रंप ने भारत से कहा था कि उसे रूस से तेल नहीं खरीदना चाहिए. ट्रंप का कहना है कि रूस अपनी कमाई को युद्ध में लगा रहा है. भारत भी अपनी बात पर टिका रहा. इसी वजह से उस पर ज्यादा टैरिफ लगा है.

यूक्रेन-रूस युद्ध का नहीं निकल पाया हल

रूस और यूक्रेन के बीच कई महीनों से युद्ध चल रहा है, जो कि अभी तक थम नहीं सका है. इसे रोकने के लिए दुनिया के कई बड़े नेताओं ने प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पुतिन और जेलेंस्की से मीटिंग की थी, फिर भी अभी तक हल नहीं निकल पाया है.

[ad_2]

ब्लड प्रेशर रहता है आउट ऑफ कंट्रोल, जानें किस वक्त वॉक करना होगा फायदेमंद?

[ad_1]

आजकल के समय में फिट और हेल्दी जीवन जीना बेहद मुश्किल हो गया है। खान-पान की खराब आदतें और बिगड़ते लाइफस्टाइल के चलते लोगों को अक्सर कई तरह की बीमारियां हो जाती हैं. इनमें सबसे आम बीमारी है ब्लड प्रेशर. ये समस्या आजकल हर 4 में से 1 इंसान को होती है. इसके लिए कई लोग डॉक्टर द्वारा दी गई मेडिसिन भी लेते हैं, लेकिन कोई खास फर्क नजर नहीं आता. ऐसे में क्या आप जानते हैं कि रोजाना कुछ देर वॉक करने से आप अपना बीपी कंट्रोल में रख सकते हैं. आइए जानते हैं कि कैसे रोजाना कुछ देर की वॉक दिलाएगी इस जानलेवा बीमारी से छुटकारा.

किस समय और कितने समय करनी चाहिए वॉक?

हाई बीपी वाले मरीजों को रोजाना 30 मिनट वॉक करनी चाहिए. लेकिन अगर आप शुरुआत कर रहे हैं तो रोजाना 10 मिनट वॉक से शुरू करते हुए धीरे-धीरे 30 मिनट तक की आदत बनाना बेहतर होता है. साथ ही कई लोगों को इस बात में भी कंफ्यूजन रहती है कि किस समय वॉक करना ज्यादा फायदेमंद होता है. ऐसे में आपको बता दें कि आप किसी भी समय वॉक कर सकते हैं. हालाकि सुबह का समय वॉक के लिए सबसे बेहतर होता है क्योंकि ये दिनभर के काम के लिए शरीर को अच्छी ऊर्जा से भर देता है.

सुबह वॉक करने से कैसे कंट्रोल होगा बीपी?

बीपी की बीमारी में शरीर के ब्लड वैसल्स को सबसे अधिक नुकसान होता है जिस कारण दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. रोजाना वॉक करने से शरीर में बल्ड सर्कुलेशन बेहतर होता है. साथ ही 30 मिनट की रोजाना वॉक शरीर में जमे हुए बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करती है. दरअसल, तेज वॉक करने से शरीर में जमा बैड कोलेस्ट्रॉल और फैट, ऊर्जा देने के लिए इस्तेमाल हो जाता है और बल्ड वैसल्स साफ होने लगती हैं. जिससे हार्ट अटैक का खतरा भी कम रहता है.

किस तरह की वॉक करेगी फायदा?

वॉक भी कई तरह की होती हैं. ये सभी वॉक के तरीके शरीर को अलग-अलग तरीको से फायदा देते हैं. ऐसे में बीपी की समस्या में इंटरवल वॉकिंग करना सबसे बेहतर माना जाता है. इसमें तेज और धीमी गति से चलने के दौरों को शामिल किया जाता है। इससे दिल की गति बढ़ती है और बल्ड वैसल्स लचीली बनती हैं, जो हाई बीपी को कम करने में मददगार है.

इसे भी पढ़ें: तुरंत छोड़ दें ये 8 आदतें वरना खराब हो जाएगा पाचन तंत्र, दिक्कत होने पर नजर आते हैं ऐसे लक्षण

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

[ad_2]