Gen Z और  Millennials लड़क‍ियों में क्‍यों द‍िख रहा है मांओं से ज्‍यादा टॉक्‍स‍िक PMS, क्‍या…

[ad_1]

ऑफिस का तनाव लगातार बदलती लाइफस्टाइल और हसल कल्‍चर यानी हर वक्त भागदौड़ में लगे रहना, इसका असर युवा पीढ़ी की सेहत पर साफ दिखाई दे रहा है. खासकर महिलाओं में इसका सीधा असर पीरियड से पहले आने वाले प्री-मेंस्ट्रूअल सिंड्रोम पर पड़ रहा है. डॉक्टरों का भी मानना है कि आज की पीढ़ी यानी जेन जी और मिलेनियल्स को अपनी मांओं की तुलना में ज्यादा गंभीर और टॉक्सिक PMS का सामना करना पड़ रहा है. 

क्या है PMS और क्यों बढ़ रही है दिक्कत 

PMS पीरियड से करीब 1 से 2 हफ्ते पहले शुरू होता है. इसमें मूड स्विंग्स, थकान, चिड़चिड़ापन, भूख और नींद में बदलाव जैसी दिक्कत के सामने आती है. सर्वे बताते हैं कि रिप्रोडक्टिव एज की लगभग 75% महिलाएं इससे प्रभावित होती है. लेकिन हर पांच में से एक महिला को यह इतना गंभीर होता है कि इससे रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित होती है. 

हसल कल्चर और स्ट्रेस की मार 

डॉक्टर मानते हैं कि लगातार काम, देर रात तक जगना और हर वक्त परफॉर्म करने का दबाव महिलाओं के हार्मोनल बैलेंस को बिगाड़ देता है. कई एक्सपर्ट्स यह भी बताते हैं कि स्ट्रेस बढ़ने पर शरीर का कॉर्टिसोल लेवल ऊपर रहता है, जिससे नर्वस सिस्टम पर असर पड़ता है और PMS के लक्षण और ज्यादा तेज हो जाते हैं. इसके अलावा हाई कॉर्टिसोल का सीधा असर एस्ट्रोजन और प्रोटेस्टेरोन पर पड़ता है, जिसकी वजह से PMS ज्यादा परेशान करने लगता है. 

वर्कप्लेस और सोशल प्रेशर 

कई महिलाएं मानती है कि वर्कप्लेस पर PMS को गंभीरता से नहीं लिया जाता है. इसे लेकर एक्सपर्ट्स बताते हैं कि कई बार दिक्कत होने पर काम से छुट्टी लेना कमजोरी माना जाता है.  ऐसे में महिलाएं लक्षणों को दबाती रहती है और हालात और बिगड़ जाते हैं. एक्सपर्ट्स  यह भी कहते हैं कि समय रहते ध्यान न देने पर यह PMDD यानी प्रीमेंस्ट्रूअल डिस्फोर‍िक  डिसऑर्डर जैसी गंभीर स्थिति में बदल सकता है.  वहीं माओं की तुलना में नई पीढ़ी ज्यादा खुलकर PMS पर बात तो कर रही है, लेकिन लाइफस्टाइल और स्ट्रेस की वजह से वही लक्षण अब ज्यादा गंभीर नजर आ रहे हैं. 

ये भी पढ़ें- क्या एक बटन दबाते ही किसी देश में बंद हो जाते हैं फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म, बैन के बाद क्या होता है प्रॉसेस?

[ad_2]

हरियाणवी सिंगर के बाद वरुण की फिल्म में हुई खेसारी की एंट्री, करेंगे ये खास काम

[ad_1]

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और जाह्नवी कपूर बहुत जल्द फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ के जरिए बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाले हैं. फिल्म में हाल ही में हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा की एंट्री हुई थी. वहीं अब खबरें आ रही हैं कि भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव भी फिल्म में एंट्री ले चुके हैं. जानिए वो इसमें क्या करेंगे….

खेसारी लाल की हुई वरुण की फिल्म में एंट्री

वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है. जिसका दोनों स्टार्स इन दिनों जोर-शोर से प्रमोशन कर रहे हैं. इसी बीच फिल्म से जुड़ी एक बड़ी अपडेट सामने आई है. दरअसल मेकर्स ने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज देते हुए फिल्म में भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव की भी एंट्री करवा दी है. इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर फैंस को दी गई है.


खेसारी ने खुद दिया फैंस को सरप्राइज

ये वीडियो धर्मा प्रोडक्शन के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है. जिसमें खेसारी लाल यादव कहते हैं कि वो फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ में एक ब्लॉकबस्टर सॉन्ग गाने जा रहे हैं. वो बताते हैं कि, “पनवाड़ी के पीछे वाली पतली गली में है, तुम्हारे सजन की कोठरी… मैं हूं खेसारी लाल यादव… एक बहुत ही प्यारी फिल्म बनी है ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ जो आपको थिएटर में देखने के लिए मिलेगी. इसमें आपके भाई की आवाज में एक गाना भी है. लव यू ऑल..मेरी तरफ से फिल्म की टीम को बहुत सारी शुभकामनाएं..”


हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा भी गाएंगे गाना

बता दें कि इससे पहले हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की थी. फोटो में वो संगीतकार प्रीतम के साथ नजर आए थे. उन्होंने बताया था कि वो वरुण-जाह्नवी की मूवी में डांसिंग सॉन्ग गाते हुए सुनाई देंगे. बता दें कि ये फिल्म 2 अक्टूबर 2025 को रिलीज होने वाली है.

ये भी पढ़ें –

‘रामायण’ की ‘सीता’ बनीं महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा, एक्टिंग और लुक देख फैंस भी हुए इंप्रेस

 



[ad_2]

Elon Musk के लिए Tesla ने खोल दिया कुबेर का भंडार, ये काम कर दिया तो होगी पैसे की बारिश

[ad_1]

इलेक्ट्रिक कारें बनाने वाली कंपनी Tesla के बोर्ड ने कंपनी के सीईओ Elon Musk के लिए बहुत बड़े पैकेज का प्रस्ताव रखा है. अगर मस्क को यह पैकेज मिलता है तो वो दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बन जाएंगे. हालांकि, इसके लिए बोर्ड ने उनके सामने कई बड़े लक्ष्य रखे हैं. इन लक्ष्यों को प्राप्त करने पर मस्क इस पैकेज को पाने के हकदार होंगे. यह पैकेज एक ट्रिलियन डॉलर का होगा. इस पैकेज में मस्क अगले लगभग एक दशक के दौरान टेस्ला के 423 मिलियन शेयर पाने के हकदार भी होंगे.

मस्क के लिए क्या लक्ष्य रखा गया है?

टेस्ला के बोर्ड ने मस्क के सामने पहाड़ जैसा लक्ष्य रखा है. अगर मस्क कंपनी की मार्केट वैल्यू को 8.5 ट्रिलियन डॉलर (आज की तुलना में 8 गुना और किसी भी कंपनी के रिकॉर्ड से दोगुना) कर देते हैं तो उन्हें यह पैकेज मिल जाएगा. अभी कंपनी की वैल्यू 1.1 ट्रिलियन डॉलर की है. यह पैकेज पाने के लिए उन्हें कम से कम 7.5 साल तक कंपनी की सीईओ पद पर रहना होगा. साथ ही एक मिलियन ऑटोनोमस टैक्सीज, एक मिलियन रोबोट का डिप्लॉयमेंट और कंपनी के मुनाफे में 24 गुना इजाफा करना होगा. 

कंपनी ने क्या कहा?

टेस्ला के बोर्ड ने कहा कि केवल मस्क के पास ही कंपनी को बदलने और इसके लॉन्ग-टर्म मिशन को पूरा करने के लिए जरूरी लीडरशिप है. बता दें कि टेस्ला को इस बात चिंता है कि मस्क अपना समय स्पेसएक्स, स्टारलिंक, xAI और दूसरे राजनीतिक कार्यक्रमों में दे रहे हैं. इसके चलते कंपनी ने पिछले साल उनकी जगह किसी दूसरे व्यक्ति को सीईओ पद सौंपने पर विचार किया था. इसके बाद मस्क ने भरोसा दिया कि वह अपना पूरा समय और ध्यान टेस्ला पर केंद्रित करेंगे.

अभी कितनी है मस्क की संपत्ति?

मस्क पहले ही 400 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं. अगर उन्हें टेस्ला का प्रस्तावित पैकेज मिलता है तो उनकी संपत्ति में 900 बिलियन डॉलर का और इजाफा हो जाएगा. यह इतिहास में किसी भी सीईओ को मिलने वाला सबसे बड़ा पैकेज होगा. ऐसा होने पर मस्क के पास टेस्ला की 29 प्रतिशत हिस्सेदारी हो जाएगी.

ये भी पढ़ें-

हर साल सितंबर में ही क्यों नई iPhone सीरीज लॉन्च करती है Apple? 1-2 नहीं, इसके पीछे हैं कई कारण, जानिए

[ad_2]

अवैध शराब रुकवाने पहुंची थी पुलिस, लट्ठ लेकर पीछे पड़ गए गांव वाले! दौड़ा दौड़ाकर पीटा- वीडियो

[ad_1]

सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें बिहार के एक गांव में पुलिस बल को ग्रामीणों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा. वीडियो में साफ दिख रहा है कि जब पुलिस दल गांव में अवैध शराब का धंधा बंद करवाने पहुंचा तो महिलाएं, बच्चे और युवक सभी एकजुट होकर लाठियों के साथ पुलिस पर टूट पड़े. हालात इतने बिगड़े कि वर्दी पहनकर आए जवानों को अपनी जान बचाने के लिए हाथ जोड़कर माफी मांगनी पड़ी.

अवैध शराब का कारोबार रोकने आई पुलिस को ग्रामीणों ने लट्ठ लेकर दौड़ाया!

वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस बल गांव की गलियों में भागता नजर आ रहा है और ग्रामीण पीछे से लाठियां लेकर दौड़ रहे हैं. एक जगह तो हालात इतने बेकाबू हो गए कि कुछ जवानों ने दोनों हाथ जोड़कर ग्रामीणों से रहम की गुहार लगाई. वहीं, कुछ कमांडो और पुलिसकर्मी अपनी वर्दी और हथियार छोड़कर भागते दिखाई दिए. यह घटना कथित तौर पर बिहार के जमुई की बताई जा रही है.

दावा है कि यहां गांव में  अवैध शराब का कारोबार लंबे समय से फल-फूल रहा है. सरकार की सख्ती के बावजूद शराब माफिया गांव-गांव सक्रिय हैं. पुलिस को जैसे ही सूचना मिली कि यहां अवैध शराब बनाई जा रही है, तुरंत छापेमारी की गई. लेकिन ग्रामीणों ने पुलिस का ऐसा विरोध किया कि पूरा ऑपरेशन ही उल्टा पड़ गया.

क्या बच्चे और क्या महिलाएं, सब ने दौड़ाया

ग्रामीणों का गुस्सा इस कदर था कि औरतें भी हाथ में लाठी लेकर पुलिस को दौड़ाने लगीं. छोटे-छोटे बच्चे भी इस भीड़ का हिस्सा बने और जवानों पर पथराव करते नजर आए. वीडियो में एक पल ऐसा भी दिखा जब पूरी पुलिस फोर्स एक घर के आंगन में घिरी हुई थी और लोग चारों तरफ से हमला कर रहे थे. वीडियो देखने के बाद यूजर्स भी हैरान रह गए हैं और अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. खबर केवल सोशल मीडिया पर हो रहे दावे पर लिखी गई है.

यह भी पढ़ें: लड़की ने पानी में लगाई आग! गुलाबी साड़ी पहन हसीना ने दूध सी कमर से लगाए झन्नाटेदार ठुमके- वीडियो देख होश खो बैठेंगे आप

यूजर्स ने यूं किया रिएक्ट

वीडियो को @gharkekalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…आइए ना हमरा बिहार में. एक और यूजर ने लिखा…यही वजह है कि बिहार इतनी तरक्की कर रहा है, लोग पुलिस को भी खदेड़ दे रहे हैं. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…इन लोगों को किसी लोकल नेता का जरूर सपोर्ट होगा.

यह भी पढ़ें: पतियों की कतार! एक बीवी, 15 पति पंजाब से इंग्लैंड तक का शॉकिंग वायरल ट्रैक


भारतीय सेना में JAG ऑफिसर कौन होता है? जानें इस पोस्ट पर कितनी मिलती है सैलरी

[ad_1]

देश की सेवा करने के कई रास्ते होते हैं. कोई सीमा पर जाकर दुश्मनों से लड़ता है, तो कोई कानूनी मोर्चे पर खड़ा होकर सेना की गरिमा और अनुशासन की रक्षा करता है. भारतीय सेना की जज एडवोकेट जनरल (JAG) ब्रांच भी ऐसा ही मौका देती है, जहां उम्मीदवार वर्दी पहनकर देश की सेवा तो करते हैं, लेकिन उनकी ताकत हथियार नहीं, बल्कि कानून और न्याय होता है.

JAG ऑफिसर कौन होता है?

रिपोर्ट्स के अनुसार भारतीय सेना में JAG ऑफिसर को कानूनी सलाहकार के तौर पर नियुक्त किया जाता है. ये ऑफिसर सेना से जुड़े कानूनी मामलों पर राय देते हैं, कोर्ट मार्शल की प्रक्रिया का हिस्सा बनते हैं और अनुशासन से जुड़े विवादों का निपटारा करते हैं. एक तरह से कहें तो वे सेना के “कानूनी प्रहरी” होते हैं. उनकी भूमिका बेहद अहम है क्योंकि सेना में नियम और कानून का पालन सुनिश्चित करना उन्हीं की जिम्मेदारी होती है.

योग्यता क्या होनी चाहिए?

अगर आप JAG ऑफिसर बनना चाहते हैं तो आपके पास कानून की डिग्री यानी LLB होना जरूरी है. इसमें कम से कम 50% अंक होने चाहिए. इसके अलावा उम्मीदवार का नाम बार काउंसिल ऑफ इंडिया में रजिस्टर्ड होना चाहिए. कई बार आवेदन के लिए CLAT PG स्कोर भी मांगा जाता है. उम्र की बात करें तो इस पद के लिए उम्मीदवार की आयु 21 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए. यानी युवा कानून के छात्र या नए वकील इस क्षेत्र में बेहतरीन करियर बना सकते हैं.

यह भी पढ़ें – संजय दत्त या सुनील शेट्टी किसने कहां से की है पढ़ाई? यहां देखें कौन है पढ़ाई में बेस्ट

चयन की प्रक्रिया कैसी है?

JAG ऑफिसर बनने के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं देनी होती. उम्मीदवारों का चयन SSB इंटरव्यू के आधार पर होता है. इस इंटरव्यू में आपकी पर्सनालिटी, आत्मविश्वास, निर्णय क्षमता और नेतृत्व कौशल की गहन जांच की जाती है. इसके बाद उम्मीदवार का मेडिकल टेस्ट होता है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वह सेना के निर्धारित शारीरिक और मानसिक मानकों पर खरा उतरता है.

सैलरी और सुविधाएं

JAG ऑफिसर बनने के बाद उम्मीदवार को कमीशन्ड ऑफिसर की रैंक दी जाती है. उनका वेतन लेवल 10 के तहत तय होता है, जो लगभग 56,100 रुपये से शुरू होकर 1,77,500 रुपये प्रति माह तक जा सकता है. इसके साथ ही उन्हें सेना में मिलने वाले सभी भत्ते, मेडिकल सुविधाएं और प्रमोशन के अवसर भी दिए जाते हैं.

यह भी पढ़ें – अजित पवार से बहस के बाद चर्चा में आईं IPS अंजना, जानें UPSC में मिली थी कौन सी रैंक?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

पीटर नवारो ने फिर उगला भारत के खिलाफ जहर, रूस से तेल खरीद पर बोले- ये ब्लड मनी है और…

[ad_1]

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ट्रेड एडवाइजर पीटर नवारो ने एक बार फिर से भारत पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाया कि भारत रूस से तेल खरीदकर युद्ध को बढ़ावा दे रहा है. उन्होंने अपने ताजा ट्वीट में लिखा कि भारत रूस से बड़े पैमाने पर तेल खरीद रहा है, जिसे उन्होंने ‘ब्लड मनी’ कहा. नवारो का कहना है कि भारत ने यूक्रेन पर रूस के आक्रमण से पहले रूस से तेल नहीं खरीदा था, लेकिन अब बड़ी मात्रा में खरीदी कर रहा है. उन्होंने कहा, “यह ब्लड मनी है और लोग मर रहे हैं.”

X ने किया फैक्ट चेक, नवारो की पोस्ट को बताया ‘हइपोक्रिटिकल’
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X ने नवारो के एक पोस्ट को फैक्ट चेक कर ‘पाखंडी’ (hypocritical) लेबल किया था. X के फैक्ट चेक नोट में कहा गया कि भारत द्वारा रूस से तेल खरीदना एक कानूनी और संप्रभु फैसला है. इसे अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन नहीं माना जा सकता. इस कदम को भारत की ऊर्जा सुरक्षा की जरूरत से जोड़ा गया. इस फैक्ट चेक को लेकर नवारो ने कड़ी प्रतिक्रिया दी और इसे “बेकार नोट” (cr*p note) करार दिया. उन्होंने प्लेटफॉर्म पर “प्रोपेगेंडा” चलाने का भी आरोप लगाया.

अमेरिका पर डबल स्टैंडर्ड का आरोप
एक X नोट में यह भी बताया गया कि अमेरिका हर साल अरबों डॉलर का रूस से माल आयात करता है, जिसमें उर्वरक और यूरेनियम शामिल हैं. इस पर टिप्पणी करते हुए यूजर्स ने नवारो के आरोपों को डबल स्टैंडर्ड कहा. इसके बावजूद नवारो ने यह दोहराया कि भारत रूस से तेल केवल मुनाफे के लिए खरीद रहा है और यह युद्ध मशीन को वित्तपोषित करने का तरीका है. उन्होंने भारतीय सरकार की नीतियों की भी आलोचना की और कहा कि भारत सच्चाई नहीं स्वीकार करता.



[ad_2]

ऋषभ पंत की टीम इंडिया में वापसी, एशिया कप से पहले भारत के लिए अच्छी खबर

[ad_1]

Rishabh Pant In Bengaluru: भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर में खेले गए चौथे टेस्ट मैच के दौरान ऋषभ पंत के सीधे पैर के अंगूठे में चोट लग गई थी, जिसके बाद में उनके पैर में फ्रैक्चर के बारे में जानकारी सामनी आई. वहीं एशिया कप 2025 से पहले एक बड़ा अपडेट सामने आया है. पंत भारत वापस आ गए हैं और जल्दी ही बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस भी पहुंचेंगे.

ऋषभ पंत की टीम इंडिया में वापसी

ऋषभ पंत भारत की एशिया कप टीम का हिस्सा नहीं है और न ही वे एशिया कप में किसी तरह शामिल होने वाले हैं. पंत अब अगली बार मैदान पर वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज में दिखाई दे सकते हैं, जो कि अक्टूबर महीने में भारत में ही खेली जाएगी. अगर ऋषभ पंत इस सीरीज तक टीम इंडिया में वापसी नहीं कर पाते हैं, तब वे ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय स्क्वाड का हिस्सा बन सकते हैं. टीम इंडिया को अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज खेलनी है.

ऋषभ पंत ने मुंबई में भी मेडिकल एक्सपर्ट्स के साथ भी बात की है. पंत इंग्लैंड से सीधे अपने पैर की जांच कराने के लिए डॉक्टर के पास गए. रिपोर्ट्स के मुताबिक पंत के पैर में अभी भी चोट लगी है.

ऋषभ पंत के पैर में फ्रैक्चर

भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट के दौरान क्रिस वोक्स की गेंद पर चोटिल हो गए थे, जिसके बाद 37 के स्कोर पर उन्हें रिटायर्ड हर्ट होकर लौटना पड़ा. लेकिन जब टीम इंडिया को पंत की जरूरत पड़ी, तब वे लंगड़ाते हुए फिर एक बार बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरे. पंत ने पैर में चोट लगने के बाद भी काफी दर्द में होते हुए 54 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली. पंत के उन रनों ने टीम इंडिया के लिए वो मैच ड्रॉ कराने में एक अहम रोल निभाया.

यह भी पढ़ें

‘मुझे बेइज्जत किया, मैं डिप्रेशन में चला गया था’, क्रिस गेल ने IPL टीम पर लगाए आरोप; कुंबले को भी नहीं बख्शा

[ad_2]

पति ने चेक करने कि लिए मांगा था फोन, पत्नी ने उठाकर दे मारी पूरी खिड़की- वीडियो हो रहा वायरल

[ad_1]

पति और पत्नी के रिश्ते में अगर खटपट ना हो तो कहते हैं कि मोहब्बत सच्ची नहीं है. प्यार और इजहार के साथ कभी कभी खटपट का मसाला भी रिश्ते को मजबूती का नया जायका दे देता है. लेकिन कुछ खटपट ऐसी होती है जो हिंसा में बदल जाती है और उसके बाद पुलिस आती है और बसा बसाया घर एक पल में उजड़ जाता है. ऐसा ही कुछ हुआ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में. दरअसल, इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर आप अपनी सिर पकड़ लेगें, जहां बीवी का फोन लेने के बाद बीवी ने ही पति पर खिड़की दे मारी.

फोन लेने पर बीवी ने की पति की कुटाई, दे मारी कांच वाली खिड़की

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला अपने हाथ में कांच की खिड़की लेकर अपने पति पर हमला करती दिखाई दे रही है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महिला अपने पति पर खिड़की का दरवाजा लिए हमला करती दिखाई दे रही है इस दौरान वो पति से अपना फोन वापस करने की मांग भी कर रही है. लेकिन पति उसका वीडियो बनाते हुए कह रहा है कि आज तेरी सच्चाई पुलिस को दिखाउंगा. जिसके बाद महिला खिड़की से पति पर जोरदार वार करती है और फिर उसी खिड़की को दीवार में जोर से दे मारती है जिससे हर तरफ कांच ही कांच फैल जाते हैं.


पत्नी ने लगाया गला दबाने का आरोप

वीडियो में बीवी अपने पति पर गला दबाने का इल्जाम लगा रही है लेकिन पति उसे सिरे से खारिज कर रहा है. बाद में वो पुलिस को बुलाने की बात कहता है और बालकनी में जाकर जोर जोर से चीखता है. वीडियो इंटरनेट के गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है जिसे लेकर यूजर्स भी तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. 

यह भी पढ़ें: पतियों की कतार! एक बीवी, 15 पति पंजाब से इंग्लैंड तक का शॉकिंग वायरल ट्रैक

यूजर्स ने दिए अलग अलग रिएक्शन

वीडियो को lafda_uncut नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…हर लड़की इस महिला को कमेंट बॉक्स में सपोर्ट कर रही है. एक और यूजर ने लिखा…ये लड़का वीडियो बनाने की जगह ऐसी बीवी की कुटाई क्यों नहीं कर रहा. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…बड़ी खतरनाक महिला है, तुरंत पुलिस को बुलाकर हवाले कर देना चाहिए.

यह भी पढ़ें: लड़की ने पानी में लगाई आग! गुलाबी साड़ी पहन हसीना ने दूध सी कमर से लगाए झन्नाटेदार ठुमके- वीडियो देख होश खो बैठेंगे आप


एक लाख व्यूज पर कितना पैसा देता है इंस्टाग्राम, हैरान कर देगा जवाब

[ad_1]

आज के समय में सोशल मीडिया सिर्फ मनोरंजन का जरिया नहीं रह गया है, बल्कि यह एक बड़ा करियर ऑप्शन बन चुका है. खासकर इंस्टाग्राम पर लाखों लोग रोजाना कंटेंट बनाते हैं. इसके जरिए लोग लाखों की कमाई कर रहे हैं. हालांकि सबसे बड़ा सवाल यही रहता है कि इंस्टाग्राम एक मिलियन व्यूज पर कितना पैसा देता है?

क्या इंस्टाग्राम सीधे पैसे देता है?

सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि इंस्टाग्राम सीधे “views” के पैसे नहीं देता. मतलब अगर आपकी किसी रील पर 1 मिलियन व्यू आ भी जाएं, तो इंस्टाग्राम आपको सिर्फ व्यूज के लिए पैसा नहीं देगा, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि कमाई का कोई रास्ता नहीं है. इंस्टाग्राम ने कई ऐसे टूल्स दिए हैं जिनसे क्रिएटर्स पैसा कमा सकते हैं.

कमाई करने के तरीके

बैज(लाइव वीडियो पर) – जब आप इंस्टाग्राम पर लाइव आते हैं, तो आपके फॉलोअर्स बैज खरीदकर आपको सपोर्ट कर सकते हैं. यह बैज सीधे पैसे में बदल जाते हैं.

सब्सक्रिप्शन (प्रीमियम कंटेंट) – अगर आपके पास इंस्टाग्राम पर 10,000 से ज्यादा फॉलोअर्स हैं तो आप सब्सक्रिप्शन ऑन कर सकते हैं. इसमें लोग हर महीने पैसे देकर आपका एक्सक्लूसिव कंटेंट देख सकते हैं.

गिफ्ट्स (Reels पर) – इंस्टाग्राम ने गिफ्ट्स का फीचर दिया है, जिसमें फॉलोअर्स आपकी रील देखकर वर्चुअल गिफ्ट भेजते हैं. ये गिफ्ट्स पैसे में बदल जाते हैं.

बोनस – इंस्टाग्राम समय-समय पर क्रिएटर्स को बोनस भी ऑफर करता है. यह बोनस आपके कंटेंट और एंगेजमेंट पर निर्भर करता है.

ब्रांड स्पॉन्सरशिप और पेड कंटेट – इंस्टाग्राम पर ब्रांड और पेड कंटेट सबसे बड़ा कमाई का रास्ता है. ब्रांड्स अपने प्रोडक्ट या सर्विस को प्रमोट कराने के लिए क्रिएटर्स को मोटी रकम देते हैं.

1 मिलियन व्यूज पर कितनी कमाई?

औसतन देखा जाए तो 1 मिलियन व्यूज से आपकी कमाई 500 डॉलर (लगभग 40,000 रुपये) से लेकर 10,000 डॉलर (लगभग 8 लाख रुपये) तक हो सकती है. यह फर्क इसलिए है क्योंकि कोई क्रिएटर सिर्फ बैज और गिफ्ट्स से कमाता है, तो कोई ब्रांड डील और स्पॉन्सरशिप से लाखों कमा लेता है.

तो सीधी बात यह है कि इंस्टाग्राम व्यूज के पैसे नहीं देता, लेकिन 1 मिलियन व्यूज आपके लिए कमाई का दरवाजा जरूर खोल सकते हैं. अगर आपके पास यूनिक कंटेंट और फॉलोअर्स हैं, तो ब्रांड्स खुद आपको अप्रोच करेंगे. इसलिए सिर्फ व्यूज के पीछे भागने से ज्यादा जरूरी है कि आप अपने कंटेंट की क्वालिटी और ऑडियंस एंगेजमेंट पर ध्यान दें.

[ad_2]

15 रुपये का शेयर आज 19000 के पार… 1 लाख के बना दिए 12 करोड़, पेनी स्टॉक ने बनाया मालामाल

[ad_1]

Multibagger Penny Stock: शेयर बाजार में निवेश जोखिम भरा हो सकता है, खासकर तब भू-राजनीतिक तनाव अपने चरम पर हो. ऐसे में निवेशकों के लिए किसी शेयर पर दांव लगाने से पहले उसके बारे में जांच-परख कर लेनी चाहिए. आज हम आपको जिस शेयर के बारे में बताने जा रहे, जिसने अपने निवेशकों की किस्मत बदल दी है. यहां हिताची एनर्जी इंडिया (Hitachi Energy India shares) की बात की जा रही है, जिसने बीते कुछ सालों में छप्पड़फाड़ रिटर्न दिया है.

शेयर पर निवेश करने वाले हुए मालामाल 

हिताची एनर्जी इंडिया के शेयर की कीमत 2020 में महज 15 रुपये थी और अब NSE पर यह 19,030 पर कारोबार कर रहा है. इस हिसाब से देखे तो पांच साल पहले इसके शेयरों पर किया गया 1 लाख रुपये का निवेश आज बढ़कर 12.60 करोड़ हो जाता. बीते पांच सालों में शेयर ने 1,24,608.61 परसेंट की बढ़त हासिल की है. वहीं, बीते छह महीनों में इसमें 48.10 परसेंट की तेजी देखी गई है. एक साल में कंपनी का शेयर 64.65 परसेंट तक उछल चुका है. यानी कि कुल मिलाकर इस स्टॉक ने अपने लॉन्ग टर्म निवेशकों को मालामाल बना दिया है. इसके शेयर ने लगातार पॉजिटिव रिटर्न दिया है. 
सोमवार को कारोबारी सेशन के दौरान मल्टीबैगर पेनी स्टॉक हिताची एनर्जी इंडिया के शेयर 18,875 पर स्थिर कारोबार कर रहा था. 

पहली तिमाही में कंपनी के नतीजे 

30 जून, 2025 को समाप्त पहली तिमाही के दौरान हिताची एनर्जी इंडिया लिमिटेड का नेट प्रॉफिट 1,163 परसेंट उछलकर 131.6 करोड़ हो गया. जबकि पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 10.42 करोड़ रुपये रहा. कंपनी का ऑपरेश्नल रेवेन्यू पिछले साल की पहली तिमाही के 1,327 करोड़ के मुकाबले 11.4 परसेंट बढ़कर 1,479 करोड़ तक पहुंच गया, जो ऑपरेश्नल एफिशिएंसी और समय पर ऑर्डर पूरा करने के चलते हुआ. ऑपरेश्नल लेवल पर EBITDA इस वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 224 परसेंट बढ़कर 155 करोड़ हो गया, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 47.9 करोड़ था.  पहली तिमाही के लिए EBITDA मार्जिन 10.5 परसेंट रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि के 3.6 परसेंट से अधिक है. 

 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें:

क्या भूख लगते ही ऑनलाइन मंगाते हैं खाना? इस दिन से Swiggy, Zomato से ऑर्डर करना पड़ सकता है महंगा 

[ad_2]