क्या भूख लगते ही ऑनलाइन मंगाते हैं खाना? इस दिन से Swiggy, Zomato से ऑर्डर पड़ सकता है महंगा

[ad_1]

GST on Online Food Delivery: भूख लगने पर ऑनलाइन फूड ऑर्डर लोग अक्सर करते ही हैं, लेकिन 22 सितंबर से इसके लिए जेबें थोड़ी और ढीली करनी होंगी. दरअसल, पिछले हफ्ते हुई जीएसटी काउंसिल की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए.

इसके तहत Swiggy, Zomato, Blinkit, Zepto जैसे ऑनलाइन फूड डिलीवरी और क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स को 18 परसेंट GST स्लैब के दायरे में लाया गया है. यानी कि इन प्लेटफॉर्म्स को अपनी सर्विसेज पर जीएसटी का भुगतान करना होगा. ऐसे में अब सवाल यह आता है कि इस बढ़े हुए खर्च को कंपनियां कैसे मैनेज करेंगी, क्या ग्राहकों पर इसका बोझ डाला जाएगा?

हाल ही में बढ़ाया गया प्लेटफॉर्म फीस

इकोनॉमिक टाइम्स ने मॉर्गन स्टेनली का हवाला देते हुए अपनी रिपोर्ट में बताया है कि नए नियम के चलते जोमैटो के फूड डिलीवरी बिजनेस पर लगभग 2 रुपये प्रति ऑर्डर और स्विगी पर लगभग 2.6 रुपये प्रति ऑर्डर का अतिरिक्त बोझ पड़ सकता है. अभी जोमैटो की एवरेज डिलीवरी फीस 11–12 रुपये है और स्विगी की एवरेज डिलीवरी फीस 14.5 रुपये है. जोमैटो और स्विगी जैसे प्लेटफॉर्म पहले से ही बढ़े हुए कॉस्ट का सामना कर रहे हैं. फेस्टिव सीजन के दौरान अधिक प्रॉफिट कमाने के मकसद से हाल ही इन्होंने अपना प्लेटफॉर्म फीस भी बढ़ाया. अब जीएसटी का बोझ बढ़ने की चुनौती का कंपनियां कैसे सामना करेंगी, इस पर सवाल खड़े हो रहे हैं.

क्या कस्टमर्स पर बढ़ेगा दबाव?

मीडिया रिपोर्ट‌्स के मुताबिक, फिलहाल कंपनी अपने ऑपरेशंस पर बढ़े हुए खर्च और इसका मुनाफे पर पड़ने वाले असर का आकलन कर रही हैं. अब अगर ग्राहकों पर इस जीएसटी को डाल दिया गया, तो बेशक डिलीवरी चार्जेस में बढ़ोतरी होगी. इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म के एक अधिकारी ने भी यही बताया कि हमारे पास ग्राहकों पर इसका भार डालने के अलावा और कोई ऑप्शन नहीं है.
 
नई दरें 22 सितंबर से लागू होने के बाद ग्राहक जोमैटो या स्विगी से खाना ऑर्डर करने के बजाय डोमिनोज या दूसरे ऑपरेटरों का रूख कर सकते हैं. इंडियन एक्सप्रेस की ही एक रिपोर्ट के मुताबिक, डोमिनोज फूड ऑडर्स पर पैकेजिंग चार्जेस के साथ 5 परसेंट जीएसटी लगाता है. वहीं, ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म्स 88 रुपये रेस्टोरेंट GST, पैकिंग चार्ज और 15 रुपये GST सहित प्लेटफॉर्म फीस वसूलने के साथ अब डिलीवरी पर भी 18 परसेंट GST वसूलेगी. 

 

ये भी पढ़ें: 

चीन पर दिख रहा ट्रंप के टैरिफ का असर, अगस्त में एक्सपोर्ट की रफ्तार पड़ी धीमी; महज 4.4 परसेंट रहा ग्रोथ

[ad_2]

3 फिल्मों ने बनाए इतने रिकॉर्ड कि गिनते-गिनते थक जाएंगे, 2 देसी और 1 विदेशी फिल्म बनी वजह

[ad_1]

इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड बने. ये रिकॉर्ड 5 सितंबर को रिलीज हुई 'बागी 4' और 'द कन्ज्यूरिंग लास्ट राइट्स' के साथ-साथ दो हफ्ते पहले रिलीज हुई 'लोका चैप्टर 1 चंद्रा' ने मिलकर बनाए हैं. तो चलिए जानते हैं इन तीनों फिल्मों ने मिलकर कौन से रिकॉर्ड बना डाले हैं.

इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड बने. ये रिकॉर्ड 5 सितंबर को रिलीज हुई ‘बागी 4’ और ‘द कन्ज्यूरिंग लास्ट राइट्स’ के साथ-साथ दो हफ्ते पहले रिलीज हुई ‘लोका चैप्टर 1 चंद्रा’ ने मिलकर बनाए हैं. तो चलिए जानते हैं इन तीनों फिल्मों ने मिलकर कौन से रिकॉर्ड बना डाले हैं.

सबसे पहले बात करते हैं टाइगर श्रॉफ की 'बागी 4' की. इसने पहले वीकेंड में दो बड़े रिकॉर्ड बनाए. पहला रिकॉर्ड 2025 की टॉप ओपनिंग लेने वाली फिल्मों की लिस्ट में 8वीं जगह अपने नाम करके बनाया. फिल्म ने ओपनिंग डे पर 12 करोड़ रुपये कमाए.

सबसे पहले बात करते हैं टाइगर श्रॉफ की ‘बागी 4’ की. इसने पहले वीकेंड में दो बड़े रिकॉर्ड बनाए. पहला रिकॉर्ड 2025 की टॉप ओपनिंग लेने वाली फिल्मों की लिस्ट में 8वीं जगह अपने नाम करके बनाया. फिल्म ने ओपनिंग डे पर 12 करोड़ रुपये कमाए.

इसके बाद फिल्म ने पहले वीकेंड में भी एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया. फिल्म 2025 की टॉप 10 ओपनिंग वीकेंड वाली फिल्मों की लिस्ट में भी अपनी जगह पक्की कर ली. फिल्म ने भूल चूक माफ और केसरी चैप्टर 2 को पीछे कर दिया और पहले वीकेंड में 31.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया.

इसके बाद फिल्म ने पहले वीकेंड में भी एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया. फिल्म 2025 की टॉप 10 ओपनिंग वीकेंड वाली फिल्मों की लिस्ट में भी अपनी जगह पक्की कर ली. फिल्म ने भूल चूक माफ और केसरी चैप्टर 2 को पीछे कर दिया और पहले वीकेंड में 31.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया.

अब बात करते हैं 'द कन्ज्यूरिंग लास्ट राइट्स' की. इस फिल्म ने भी ओपनिंग डे पर इस साल रिलीज हुई सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली हॉलीवुड फिल्मों की लिस्ट में पहली जगह अपने नाम की. पहले ये रिकॉर्ड मिशन इंपॉसिबल द फाइनल रेकनिंग के नाम था, लेकिन पहले ही दिन 17.5 करोड़ रुपये कमाकर लिस्ट में हॉरर फिल्म नंबर वन बन गई.

अब बात करते हैं ‘द कन्ज्यूरिंग लास्ट राइट्स’ की. इस फिल्म ने भी ओपनिंग डे पर इस साल रिलीज हुई सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली हॉलीवुड फिल्मों की लिस्ट में पहली जगह अपने नाम की. पहले ये रिकॉर्ड मिशन इंपॉसिबल द फाइनल रेकनिंग के नाम था, लेकिन पहले ही दिन 17.5 करोड़ रुपये कमाकर लिस्ट में हॉरर फिल्म नंबर वन बन गई.

इसके बाद फिल्म ने पहले ही वीकेंड में 50.50 करोड़ रुपये कमाए और ऐसा करते ही इसने टॉप 10 हॉलीवुड फिल्मों की उस लिस्ट में अपनी जगह बना ली जिन्हें इस साल इंडिया में रिलीज किया गया है.

इसके बाद फिल्म ने पहले ही वीकेंड में 50.50 करोड़ रुपये कमाए और ऐसा करते ही इसने टॉप 10 हॉलीवुड फिल्मों की उस लिस्ट में अपनी जगह बना ली जिन्हें इस साल इंडिया में रिलीज किया गया है.

अब बात करें 'लोका चैप्टर 1 चंद्रा' की तो 30 करोड़ में बनी इस फिल्म ने 11वें दिन किसी सिंगल डे पर सबसे ज्यादा कमाई कर अपना ही चौथे दिन का रिकॉर्ड तोड़ दिया. बता दें फिल्म ने चौथे दिन 10.1 करोड़ कमाए थे जबकि 11वें दिन 10.25 करोड़ कमा लिए.

अब बात करें ‘लोका चैप्टर 1 चंद्रा’ की तो 30 करोड़ में बनी इस फिल्म ने 11वें दिन किसी सिंगल डे पर सबसे ज्यादा कमाई कर अपना ही चौथे दिन का रिकॉर्ड तोड़ दिया. बता दें फिल्म ने चौथे दिन 10.1 करोड़ कमाए थे जबकि 11वें दिन 10.25 करोड़ कमा लिए.

बता दें कि इस मलयालम फिल्म ने सिर्फ 30 करोड़ के बजट में वर्ल्डवाइड 187.30 करोड़ रुपये का कमाते हुए नेक्स्ट ब्लॉकबस्टर बनने की रेस में भी नंबर 1 जगह हासिल कर ली है.

बता दें कि इस मलयालम फिल्म ने सिर्फ 30 करोड़ के बजट में वर्ल्डवाइड 187.30 करोड़ रुपये का कमाते हुए नेक्स्ट ब्लॉकबस्टर बनने की रेस में भी नंबर 1 जगह हासिल कर ली है.

Published at : 08 Sep 2025 09:57 PM (IST)

Preferred Sources

बॉलीवुड फोटो गैलरी

[ad_2]

अजित पवार से बहस के बाद चर्चा में आईं IPS अंजना, जानें UPSC में मिली थी कौन सी रैंक?

[ad_1]

महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के कुर्डू गांव से हाल ही में एक वीडियो सामने आया, जिसने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं. इस वीडियो में आईपीएस अधिकारी अंजना कृष्णा, राज्य के डिप्टी सीएम अजित पवार से बातचीत करते हुए दिखाई दे रही हैं. दरअसल, यह बातचीत बहस का रूप ले लेती है और तभी से अंजना कृष्णा चर्चा का केंद्र बन गई हैं. अंजना इस समय सोलापुर जिले के करमाला तहसील में डीएसपी के पद पर कार्यरत हैं. ऐसे में आइए जानते हैं अंजना की सफलता की कहानी…

अंजना कृष्णा केरल के तिरुवनंतपुरम से है. साधारण परिवार में जन्मी अंजना की मां, सीना, कोर्ट में टाइपिस्ट के रूप में काम करती हैं जबकि पिता, बीजू कृष्णा, कपड़ों का छोटा सा कारोबार चलाते हैं. आर्थिक स्थिति बहुत मजबूत नहीं थी, लेकिन अंजना की लगन और मेहनत ने हालात को कभी उनके सपनों के रास्ते में नहीं आने दिया.

किस सब्जेक्ट की पढ़ाई

अंजना ने अपनी स्कूली पढ़ाई सेंट मैरी सेंट्रल स्कूल, पूजापुरा से पूरी की. पढ़ाई में हमेशा तेज रहने वाली अंजना ने आगे की पढ़ाई के लिए एनएसएस कॉलेज फॉर वुमन, नीरमंकारा का रुख किया और वहां से गणित विषय में बीएससी (B.Sc. Mathematics) पूरी की.

सिविल सर्विस का सपना

रिपोर्ट्स के मुताबिक पढ़ाई के दौरान ही अंजना ने तय कर लिया था कि वह सिविल सर्विस में जाएंगी. यूपीएससी परीक्षा कितनी कठिन होती है, यह बात हर कोई जानता है. हजारों अभ्यर्थी हर साल इस परीक्षा में बैठते हैं, लेकिन सफलता कुछ ही को मिल पाती है.

यह भी पढ़ें – बिहार STET 2025 रजिस्ट्रेशन शुरू, लाइफटाइम वैलिड सर्टिफिकेट के साथ मिलेगा BPSC TRE-4 में मौका

अंजना ने भी इस चुनौती को स्वीकार किया. कई बार असफल होने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी. उन्होंने लगातार पढ़ाई और मेहनत जारी रखी. उनका कहना है कि यूपीएससी सिर्फ पढ़ाई का नहीं, बल्कि धैर्य और मानसिक मजबूती का भी इम्तिहान है.

यूपीएससी में मिली सफलता

साल 2022-23 में अंजना कृष्णा का सपना पूरा हुआ था. उन्होंने यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा में 355वीं रैंक हासिल की. फिलहाल अंजना कृष्णा महाराष्ट्र के सोलापुर जिले की करमाला तहसील की डीएसपी हैं. यहां उनका काम कानून-व्यवस्था बनाए रखना और जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करना है. हाल ही में डिप्टी सीएम अजित पवार से हुई बहस के बाद वे अचानक सुर्खियों में आ गईं.

यह भी पढ़ें – सिर्फ इंटरव्यू से बनेगा करियर, कैनरा बैंक सिक्योरिटीज में बिना लिखित परीक्षा होगी भर्ती

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

एशिया कप का पहला मैच, अफगानिस्तान-हांगकांग की प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

[ad_1]

Afghanistan VS Hong Kong China Playing Eleven: एशिया कप 2025 इस बार टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा. इस टूर्नामेंट की शुरुआत 9 सितंबर से होने जा रही है. एशिया कप का आगाज अफगानिस्तान और हांगकांग चीन के बीच होगा. इस मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसान रात 8 बजे होगी. ये मुकाबला अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच से पहले दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन और मैच प्रिडिक्शन जानिए.

अफगानिस्तान-हांगकांग मैच की पिच रिपोर्ट

एशिया कप का पहला मैच संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैदान की पिच बल्लेबाजों को मदद करती है. यहां बल्लेबाजों बेहतर शॉट मारने का मौका मिलता है. लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, गेंदबाज भी इस मैदान पर कमाल दिखा सकते हैं. इस पिच पर बल्लेबाजों को धीमी गति की बॉल से आउट किया जा सकता है.

हेड टू हेड रिकॉर्ड

अफगानिस्तान और हांगकांग चीन के बीच खेले गए आखिरी पांच मुकाबलों में तीन में अफगानिस्तान की जीत हुई है. वहीं दो मैच में हांगकांग ने अफगानिस्तान को परास्त किया है.

अफगानिस्तान की संभावित प्लेइंग इलेवन

राशिद खान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, करीम जनत, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, एएम गजनफर, नूर अहमद और फजलहक फारूकी.

हांगकांग चीन की संभावित प्लेइंग इलेवन

यासिम मुर्तजा (कप्तान), अंशी रथ, मार्टिन कोएत्जी, किंचित शाह, शाहिद वासिफ, जीशान अली (विकेटकीपर), ऐजाज खान, निजाकत खान, अतीक इकबाल, अली हसन और एहसान खान.

मैच प्रिडिक्शन

राशिद खान की कप्तानी में अफगानिस्तान की टीम मजबूत नजर आ रही है. इस टीम के पास एशिया कप से पहले यूएई और पाकिस्तान के साथ टी20 ट्राई सीरीज खेलने का भी अनुभव है. ऐसे में अफगानिस्तान के पास मैच से पहले कई प्लस पॉइंट्स हैं. वहीं हांगकांग की टीम इस सभी संभावनाओं को पलटकर मैच का रुख बदलने की क्षमता रखती है.

यह भी पढ़ें

भारत के लिए सिर दर्द होगा यह अंपायर! IND vs PAK मैच में हुई एंट्री; जानें क्यों है ‘अनलकी’

[ad_2]

ये हैं दुनिया के टॉप 5 सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स जिनकी हर महीने की कमाई जान उड़ जाएंगे होश, जानें कौन है नंबर 1

[ad_1]

ये हैं दुनिया के टॉप 5 सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स जिनकी हर महीने की कमाई जान उड़ जाएंगे होश, जानें कौन है नंबर 1

[ad_2]

नेपाल में सोशल मीडिया बैन से भड़की प्रदर्शन की आग, निशाने पर आए पीएम केपी ओली… जानें Gen-Z प्

[ad_1]

नेपाल में सोमवार (8 सितंबर 2025) को सोशल मीडिया बैन और सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ हजारों युवाओं ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया. कई प्रदर्शनकारी संसद भवन में घुस गए, जिसके बाद पुलिस ने कई राउंड फायरिंग की. इसके बाद संसद भवन, राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, पीएम आवास के पास के इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया गया. नेपाल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब प्रदर्शनकारियों ने संसद भवन के दो गेटों पर कब्जा कर लिया. इसके बाद जो हुआ उसे पूरी दुनिया ने देखा.

पीएम केपी ओली के खिलाफ उठने लगी आवाज

नेपाल सरकार की ओर से सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाने के फैसले से कुछ समय पहले देश में पीएम केपी ओली के खिलाफ आवाजें उठने लगी थी. नेपाल सरकार ने पिछले सप्ताह फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, एक्स और यूट्यूब सहित 26 सोशल मीडिया साइटों पर प्रतिबंध लगा दिया था. नेपाल सरकार साइबर क्राइम, फर्जी खबरों और मिसलीडिंग कंटेंट में बढ़ोतरी का हवाला देते हुए एक साल से भी ज्यादा समय से बड़ी सोशल मीडिया कंपनियों को नियंत्रित करने की मांग कर रही है.

इन ऐप्स पर नहीं लगा प्रतिबंध

नेपाल की सुप्रीम कोर्ट ने पिछले महीने एक आदेश के तहत सरकार ने इन कंपनियों को रजिस्ट्रेशन कराने, शिकायत दूर करने को लेकर अधिकारी नियुक्त करने की अंतिम समय सीमा दी थी. जिन कंपनियों ने पंजीकरण नहीं कराया, उन्हें प्रतिबंधित कर दिया गया. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक टिकटॉक, वाइबर, वीटॉक, निंबज और पोपो लाइव जैसे ऐप रजिस्ट्रेशन कराकर बैन होने से बच गए. टिकटॉक को पहले नेपाल में साल 2023 में प्रतिबंध किया गया था, लेकिन सरकार के साथ डील के बाद इसे फिर से शुरू करने की अनुमति दे दी गई.

पीएम केपी ओली ने क्या कहा?

न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक पीएम केपी ओली ने रविवार (7 सितंबर 2025) को कहा कि उनकी पार्टी सोशल मीडिया के खिलाफ नहीं है, लेकिन ये कंपनी नेपाल में व्यापार कर रहे हैं, पैसा कमा रहे हैं और फिर भी कानून का पालन नहीं कर रहे हैं. नेपाल सरकार का कहना है कि आदेशों का पालन करते ही सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फिर से शुरू हो सकते हैं.

सरकार के विरोधियों का कहना है कि सरकार अभिव्यक्ति की आजादी, आलोचनाओं पर लगाम लगाने और प्रेस की आजादी पर अंकुश लगाने की कोशिश कर रही है. इसके अलावा नेपाल टूरिज्म सेक्टर से जुड़े लोग अपने व्यवसायों के लिए सोशल मीडिया पर निर्भर हैं.

नेपाल के गृह मंत्री ने दिया इस्तीफा

सोशल मीडिया पर प्रतिबंध को लेकर नेपाल में चल रहा प्रदर्शन राजनीतिक संकट की ओर भी इशारा कर रहा है. नेपाल के गृह मंत्री रमेश लेखक ने देश में हो रहे विरोध प्रदर्शनों के बाद अपने पद से इस्तीफे की पेशकश की है. द हिमालयन टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक प्रदर्शनों के दौरान हुई जानमाल की हानि की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए गृह मंत्री ने इस फैसले की घोषणा की. उन्होंने कहा, “मैं नैतिक आधार पर पद पर नहीं रहूंगा.”

नेपाल में चीन जैसा सेंसरशिप चाहते हैं केपी ओली

नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली चीन के काफी करीबी रहे हैं. वह नेपाल में चीन जैसा सेंसरशिप लागू करना चाहते हैं. नेपाल सरकार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर निगरानी रखने के लिए एक बिल भी संसद में लाने वाली है. नेपाल के युवा इस प्रदर्शन से पहले वहां की राजनीति में भाई-भतीजावाद को बढ़ावा देने के खिलाफ सोशल मीडिया पोस्ट करते थे, जिससे नेपो बेबीज‘ और ‘नेपो किड्स‘ शब्द ऑनलाइन ट्रेंड करने लगे.

हामी नेपाल नामक ग्रुप ने सोमवार को हो रहे प्रदर्शन का आयोजन किया. काठमांडू पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक इस ग्रुप के अध्यक्ष सुधन गुरुंग ने कहा कि यह विरोध प्रदर्शन सरकारी कार्रवाइयों और भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रतिक्रिया है.

ये भी पढ़ें : पीएम ओली का शेख हसीना जैसा हाल करने की कोशिश? इस्तीफे की मांग तेज, जानें चीन का क्या है कनेक्शन

[ad_2]

Video: डंडा उठा तोड़ दिए क्लासरूम के शीशे, लड़की ने एग्जाम हॉल के बाहर काटा बवाल, वीडियो वायरल

[ad_1]

Uproar Not Getting Entry: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवती गुस्से में कॉलेज की इमारत में तोड़फोड़ करती नजर आ रही है. बताया जा रहा है कि यह घटना तब हुई जब वह एग्जाम हॉल में मात्र तीन मिनट लेट पहुंची और गेट बंद हो चुका था. एंट्री न मिलने से नाराज होकर उसने हंगामा करना शुरू कर दिया.

लड़की ने गुस्से में तोड़फोड़ शुरु की 

वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि लड़की जींस और शर्ट पहने हुए है और हाथ में डंडा लेकर कॉलेज के शीशों पर पत्थर चला रही है. वह गुस्से में बार-बार चिल्ला रही है और सीढ़ियों पर इधर-उधर दौड़ती भी नजर आ रही है. इस दौरान आसपास कई छात्र और लोग खड़े हैं, लेकिन कोई भी उसे रोकने की कोशिश नहीं करता. बल्कि ज्यादातर लोग मोबाइल निकालकर उसकी हरकतों की रिकॉर्डिंग कर रहे हैं.

जानकारी के मुताबिक, लड़की का गुस्सा इसलिए फूटा क्योंकि एग्जाम हॉल में पहुंचने का समय खत्म हो गया था और कॉलेज प्रशासन ने नियमों के तहत उसे अंदर जाने की अनुमति नहीं दी. सिर्फ तीन मिनट लेट होने पर एंट्री न मिलने से वह भड़क उठी और गुस्से में तोड़फोड़ करने लगी.

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

कॉलेज प्रशासन की ओर से अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान या कार्रवाई सामने नहीं आई है. न ही यह स्पष्ट हो पाया है कि घटना किस कॉलेज में हुई है. हालांकि सोशल मीडिया पर लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. 

कुछ लोग लड़की के गुस्से को अनुचित बता रहे हैं और कह रहे हैं कि पढ़ाई के बजाय इस तरह का व्यवहार गलत है. वहीं, कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि केवल तीन मिनट की देरी पर एग्जाम से वंचित करना भी कठोर नियम है.


UPI पमेंट की दुनिया में एक और फिनटेक कंपनी को मिली NPCI की मंजूरी

[ad_1]

हैदराबाद स्थित स्टार्टअप वियोना फिनटेक को भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) से थर्ड-पार्टी एप्लिकेशन प्रदाता (टीपीएपी) के रूप में काम करने की मंजूरी मिल गई है, जिससे तेजी से बढ़ते यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) इकोसिस्टम में इसके प्रवेश का मार्ग प्रशस्त हो गया है.

ग्रामीण भारत में होगा डिजि​टल पेमेंट का विस्तार

ग्रैमपे और वियोना पे ऐप बनाने वाली इस फिनटेक कंपनी ने 8 सितंबर को एक प्रेस रिलीज में कहा कि इस मंज़ूरी से बैंकों के साथ साझेदारी में भारत के टियर II, टियर III और ग्रामीण बाजारों में डिजिटल भुगतान का विस्तार करने की उसकी योजनाओं को गति मिलेगी.

किसानों से लेकर दुकानदारों को फायदा

वियोना फिनटेक के फाउंडर रवींद्रनाथ यार्लागड्डा ने कहा, “यह मंजूरी किसानों, दुकानदारों और परिवारों के लिए यूपीआई भुगतान को और अधिक सुलभ बनाने के लिए हमारे फिनटेक एप्लीकेशंस में एनपीसीआई के भरोसे को दर्शाती है” उन्होंने आगे कहा कि कंपनी शहरी और वंचित समुदायों, दोनों के लिए सुरक्षित और सरल वित्तीय उपकरण बनाने पर केंद्रित है.

अपने विजन के एक हिस्से के रूप में वियोना GRAAMPAY के भीतर एक किसान बाजार भी शुरू कर रहा है, जिससे किसान उचित मूल्य निर्धारण, तेजी से निपटान और UPI इकोसिस्टम तक बेहतर पहुंच के लिए खरीदारों से सीधे जुड़ सकेंगे.

ग्रामीण भारत की जरूरतें होंगी पूरी

वियोना का फ्लैगशिप प्लेटफॉर्म ग्रैमपे ग्रामीण भारत की डिजिटल भुगतान जरूरतों को पूरा करता है, जिससे किसानों, छोटे व्यापारियों और स्थानीय समुदायों को डिजिटल कलेक्शन, भुगतान और यूपीआई ट्रांजैक्शन करने में मदद मिलती है. यह प्लेटफार्म ग्रामीण स्तर के उद्यमियों (VLEs) के नेटवर्क के जरिए ग्रामीण ई-कॉमर्स और वित्तीय साक्षरता को भी बढ़ावा देता है.

ये भी पढ़ें:

15 रुपये का शेयर आज 19000 के पार… 1 लाख के बना दिए 12 करोड़, पेनी स्टॉक ने निवेशकों को बनाया मालामाल



[ad_2]

Aaj ka Kanya Rashifal 9 September 2025: कन्या राशि बिजनेस में बदलाव से तेजी, लव लाइफ मधुर रहेगी

[ad_1]

Virgo Horoscope 9 September 2025: कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन अवसर और चुनौतियों से भरा रहेगा. चन्द्रमा के सप्तम भाव में होने से बिज़नेस में किए गए छोटे बदलाव गति देंगे. गण्ड और सर्वार्थसिद्धि योग से रुकी हुई पेमेंट प्राप्त होगी जिससे आर्थिक स्थिति सुधरेगी. हालांकि, पार्टनरशिप बिज़नेस में कोई बड़ा जोखिम न लें.

हेल्थ राशिफल
स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही नुकसानदेह साबित हो सकती है. पुरानी बीमारी या स्वास्थ्य समस्या दोबारा उभर सकती है. नियमित दिनचर्या और हेल्दी डाइट पर ध्यान दें.

बिज़नेस राशिफल
व्यापारियों के लिए दिन लाभदायक है. नई योजनाओं से प्रगति मिलेगी, लेकिन साझेदारी में सावधानी बरतें. विदेशी कारोबार या नए ग्राहक जुड़ सकते हैं.

फैमिली और लव राशिफल
वाशी योग का असर प्रेम जीवन पर सकारात्मक रहेगा. लव लाइफ में मधुरता और समझदारी बनी रहेगी. हालांकि परिवार में किसी मुद्दे को लेकर तनाव उत्पन्न हो सकता है. विवाद को बढ़ने न दें.

जॉब राशिफल
मार्केटिंग और क्रिएटिव फील्ड से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा. सहकर्मियों की मदद से कार्य पूरे होंगे और बॉस से सराहना मिलेगी.

युवा राशिफल
स्पोर्ट्स पर्सन को आज मैदान में कुछ बदलाव या नए प्रयोग करने का मन होगा. स्टूडेंट्स भी पढ़ाई में नए तरीकों को अपनाकर फायदा पाएंगे.

शुभ उपाय
अंजनीसुत हनुमान जी के मंत्र “ॐ हं हनुमते नमः” का 108 बार जाप करें.

शुभ अंक: 6
शुभ रंग: हरा

FAQs
Q1. क्या आज बिज़नेस में नई शुरुआत करना ठीक रहेगा?
हां, छोटे बदलाव से प्रगति होगी, लेकिन साझेदारी में बड़ा निवेश टालें.

Q2. क्या परिवारिक विवाद शांत होंगे?
संवाद और धैर्य से समस्या हल की जा सकती है, इसलिए शांतिपूर्ण तरीके से स्थिति संभालें.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

वो पापा की परी है उससे हाथी भी डरते हैं! स्कूटी लेकर गुजरी लड़की तो कांप उठा हाथियों का झुंड

[ad_1]

सोशल मीडिया की दुनिया में रोज कोई न कोई वीडियो वायरल होता रहता है, लेकिन इन दिनों एक ऐसा वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है जिसमें स्कूटी चलाती एक लड़की के सामने हाथियों का पूरा झुंड डर से थर-थर कांपता नजर आ रहा है. यह नजारा इतना अनोखा है कि देखने वालों की हंसी भी छूट रही है और दंग रह जाने जैसी स्थिति भी बन रही है. वीडियो में हाथियों के झुंड की जो हालत पापा की परी को स्कूटी चलाते देखते हुई है उसका कोई सानी नहीं है.

पापा की परी को स्कूटी पर देख घबरा गया हाथियों का झुंड

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक संकरी गली से हाथियों का झुंड गुजर रहा होता है. तभी अचानक सामने से एक लड़की स्कूटी लेकर आ जाती है. हाथियों का झुंड लड़की को देख एक पल के लिए ठिठक जाता है. ऐसा लगता है जैसे जंगल का सबसे ताकतवर जानवर स्कूटी वाली लड़की से इजाजत मांग रहा हो कि “बहनजी हमें निकलने दीजिए”. लेकिन लड़की अपनी जगह से हटती नहीं है.

इसके बाद हाथियों के झुंड का पूरा मूवमेंट बदल जाता है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि हाथी बेहद सावधानी से सड़क के किनारे होते हैं और लड़की को रास्ता देने के बाद किसी बम की तरह दबे पांव वहां से खिसक जाते हैं. इस दौरान लड़की वहीं खड़ी होकर हाथियों को देखती रहती है और उसे जरा भी डर नहीं लगता.

यह भी पढ़ें: पतियों की कतार! एक बीवी, 15 पति पंजाब से इंग्लैंड तक का शॉकिंग वायरल ट्रैक

यूजर्स ने जमकर लिए मजे

वीडियो को @sanatan_kannada नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा….भाई रोना मत, इनसे पूरा यूनिवर्स परेशान है. एक और यूजर ने लिखा…लड़की स्कूटर नहीं चला रही है, बल्कि इसका स्कूटर पूरी गली के मूवमेंट तो चला रहा है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…पापा की परी से तो शेर भी डरता है.

यह भी पढ़ें: लड़की ने पानी में लगाई आग! गुलाबी साड़ी पहन हसीना ने दूध सी कमर से लगाए झन्नाटेदार ठुमके- वीडियो देख होश खो बैठेंगे आप