PM मोदी का हाथ थामे रहे पुतिन, जिनपिंग भी बगल में खड़े हंसते रहे, SCO की तिकड़ी ने ट्रंप…

[ad_1]

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीन के तियानजिन में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन के दौरान रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ नजर आए. पीएम मोदी ने इस दौरान पुतिन को गले भी लगाया. अमेरिका से तनातनी के बीच प्रधानमंत्री मोदी का चीन दौरा काफी अहम माना जा रहा है.

पीएम मोदी ने सोमवार (1 सितंबर) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फोटो शेयर कर इस मुलाकात की जानकारी दी. पीएम मोदी ने लिखा, तियानजिन में बातचीत का सिलसिला जारी. एससीओ शिखर सम्मेलन के दौरान राष्ट्रपति पुतिन और राष्ट्रपति शी के साथ विचार-विमर्श किया.इसके अलावा, पीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन के साथ हुई मुलाकात की तस्वीर भी शेयर की. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, राष्ट्रपति पुतिन से मिलना हमेशा खुशी की बात है.

प्रधानमंत्री मोदी सोमवार को चीन के तियानजिन में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन में शामिल हुए. यह क्षेत्रीय शक्तियों के साथ एक महत्वपूर्ण कूटनीतिक मुलाकात मानी जा रही है. एससीओ शिखर सम्मेलन में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन सहित प्रमुख क्षेत्रीय नेता हिस्सा ले रहे हैं.

पीएम मोदी और पुतिन के बीच होगी खास बैठक

इसके बाद, प्रधानमंत्री मोदी की रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ द्विपक्षीय बैठक होने वाली है. भारत और रूस के बीच वैश्विक तनावों के बावजूद रणनीतिक और ऊर्जा क्षेत्र में करीबी साझेदारी बनी हुई है. एससीओ शिखर सम्मेलन का मुख्य ध्यान आतंकवाद, अलगाववाद और उग्रवाद जैसी ‘तीन बुराइयों’ से निपटने पर केंद्रित होगा, जो संगठन की स्थापना का प्रमुख उद्देश्य रहा है.


बता दें कि सोमवार को एक समझौता हस्ताक्षर समारोह निर्धारित है, जिसके बाद नेताओं का एक संयुक्त बयान जारी किया जाएगा. यह प्रधानमंत्री मोदी की सात साल में पहली चीन यात्रा है और यह ऐसे समय हो रही है, जब भारत और चीन लंबे सीमा विवाद के बाद धीरे-धीरे अपने रिश्तों को फिर से सुधारने की कोशिश कर रहे हैं.

इनपुट – आईएएनएस



[ad_2]

ऐश्वर्या राय से लंबी हो गई हैं आराध्या बच्चन, गणेश पूजा की तस्वीरें देख फैंस चौंके

[ad_1]

एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन हर त्योहार सेलिब्रेट करती हैं. वो अपनी बेटी आराध्या के साथ हाल ही में गणपति पंडाल पहुंचीं. सोशल मीडिया पर उनके गणपति सेलिब्रेशन के वीडियोज वायरल हैं. आराध्या और ऐश्वर्या को हाथो जोड़े पोज देते देखा गया. उन्होंने फैंस को कई कैंडिड पोज दिए. 

येलो सूट में छा गईं आराध्या
वीडियोज में आराध्या को येलो कलर के सूट में देखा गया. उन्होंने बालों को खुला रखा था. साथी ही वो बिना मेकअप दिखीं. आराध्या बेहद क्यूट लग रही थीं. वहीं ऐश्वर्या की बात करें तो वो व्हाइट कलर के सूट में दिखीं. उन्होंने लाइट मेकअप, बिंदी और मिडिल पार्टेड हेयरस्टाइल से लुक कंप्लीट किया. आराध्या के वीडियो और लुक देखकर फैंस सरप्राइज हो गए हैं. आराध्या काफी बड़ी लग रही हैं. उनकी हाइट भी बढ़ गई है और वो ऐश्वर्या राय से भी लंबी हो गई हैं.

बता दें कि ऐश्वर्या हर बार GSB गणपति सेलिब्रेशन में जाती हैं. पिछली बार वो अपनी बेटी आराध्या और मां बृंदा राय के साथ पहुंची थी. 


अभिषेक बच्चन के साथ हुई शादी

ऐश्वर्या राय की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने अभिषेक बच्चन के साथ शादी की है. उनकी शादी 2007 में हुई थी. ये शादी ग्रैंड लेवल पर हुई थी. 2011 में उन्होंने बेटी आराध्या का वेलकम किया था. कुछ समय पहले ऐश्वर्या और अभिषेक को साथ में एयरपोर्ट पर पोज देते हुए देखा गया था. उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हैं.

इस फिल्म में दिखी थीं ऐश्वर्या

वर्क फ्रंट पर ऐश्वर्या को पिछली बार मणि रत्नम की फिल्म पोन्नियिन सेल्वन 2 में देखा गया था. इस फिल्म में कार्थी, तृषा कृष्णन, जयराम, प्रभु, शोभिता धुलिपाला, विक्रम प्रभु, प्रकाश राज जैसे स्टार्स नजर आए थे. फिल्म ने 344.63 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था. उसके बाद से ऐश्वर्या ने किसी भी नए प्रोजेक्ट की अनाउंसमेंट नहीं की है.

ये भी पढ़ें- Sunday Box Office Collection: संडे को किस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर बजा डंका, कौन हुई फेल, जानें यहां पूरा हिसाब-किताब



[ad_2]

बचपन से ही स्मार्ट हो जाएंगे बिहार के बच्चे, नीतीश सरकार ने शुरू की यह तैयारी

[ad_1]

बिहार सरकार ने राज्य के बच्चों को तकनीकी रूप से मजबूत बनाने के लिए एक बड़ी पहल शुरू की है. अब सरकारी स्कूलों के बच्चों को भी वह शिक्षा मिलेगी, जो आज के दौर में सबसे ज्यादा जरूरी है,  आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई (AI) और डिजिटल स्किल्स. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार चाहती है कि बिहार के बच्चे भी देश-दुनिया के तकनीकी बदलावों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलें. राज्य के कक्षा 6 से लेकर 12 तक के एक करोड़ से ज्यादा स्टूडेंट्स को इस नई योजना का फायदा मिलेगा. शिक्षा विभाग ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है और जल्द ही एक एजेंसी के साथ करार कर यह योजना जमीनी लेवल पर शुरू की जाएगी. ऐसे में चलिए जानते हैं कि नीतीश सरकार ने कौन सी तैयारी शुरू की है, जिससे बिहार के बच्चे बचपन से ही स्मार्ट हो जाएंगे.

नीतीश सरकार ने कौन सी तैयारी शुरू की?

नीतीश सरकार की नई योजना के तहत बच्चों को एडोब (Adobe) कंपनी के डिजिटल एजुकेशन प्रोग्राम के जरिए एआई की पढ़ाई करवाई जाएगी. साथ ही उन्हें कंप्यूटर से जुड़ी अन्य जरूरी तकनीकी जानकारियां भी दी जाएगी. इसका मकसद सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों को ऐसा ज्ञान देना है जिससे उनका फ्यूचर ब्राइट हो सके. 

शिक्षा विभाग का लक्ष्य है कि साल 2025-26 से कुछ चुने हुए स्कूलों में यह पढ़ाई शुरू कर दी जाए, फिर अगले साल 2026-27 में पूरे राज्य के सभी मिडल और हायर सेकेंडरी स्कूल में एआई और डिजिटल शिक्षा शुरू कर दी जाएगी, 

नई शिक्षा नीति के तहत बदलाव

यह पूरा कार्यक्रम नई शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप तैयार किया गया है. इसमें खास ध्यान दिया गया है कि बच्चों में बुनियादी तकनीकी कौशल, डिजिटल क्रिएटिव, क्रिटिकल थिंकिंग  और समस्या सुलझाने की क्षमता विकसित हो. इस योजना से बच्चों को कई तरह का फायदा होगा. जैसे तकनीकी ज्ञान बढ़ेगा, जिससे आगे चलकर नौकरी और करियर के अच्छे अवसर मिल सकेंगे, बच्चे डेटा का विश्लेषण करना, पैटर्न पहचानना और भविष्य की संभावनाओं का अनुमान लगाना सीखेंगे, साथ ही मैथ्स, साइंस और अंग्रेजी जैसे कठिन माने जाने वाले विषय भी विजुअल और ऑडियो माध्यम से आसान हो जाएंगे. सीखने की प्रक्रिया  इंटरेक्टिव हो जाएगी, बच्चों की सोचने और समझने की क्षमता मजबूत होगी. 
 
यह भी पढ़ें: सीबीएसई का बड़ा कदम: अब पॉडकास्ट और सोशल मीडिया पर सुनाई देगी छात्रों की आवाज

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

AI चैटबॉट से बातें कर भड़का अमेरिकी व्यक्ति, पहले अपनी मां को मारा, फिर कर ली आत्महत्या

[ad_1]

AI चैटबॉट्स पर लोगों की बढ़ती निर्भरता खतरनाक रूप लेती जा रही है. कुछ दिन पहले खबर आई थी कि ब्रेकअप के बाद मदद मांग रहे एक व्यक्ति को AI चैटबॉट ने 19वीं मंजिल से कूदने की सलाह दे दी. अब एक नई घटना सामने आई है. इसमें बताया जा रहा है कि अमेरिका में AI चैटबॉट से लगातार संपर्क में रहे एक व्यक्ति ने अपनी मां की हत्या कर दी और बाद में खुद की जिंदगी भी समाप्त कर ली. आइए, यह पूरा मामला जानते हैं. 

चैटबॉट से लगातार बात रहा था सोलबर्ग

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, याहू के एक पूर्व कर्मचारी स्टीन एरिक सोलबर्ग ने पहले अपनी बुजुर्ग मां की हत्या की और बाद में आत्महत्या कर ली. 56 वर्षीय सोलबर्ग के बॉबी नाम के एक AI चैटबॉट के संपर्क में होने की बात कही जा रही है, जो चैटजीपीटी का एक वर्जन है. दावा है कि सोलबर्ग ने चैटबॉट को बताया कि उसकी मां उसके खिलाफ साजिश रच रही है. इसके बाद चैटबॉट ने सोलबर्ग की इस धारणा को मजबूत किया और दिमागी भ्रम को बढ़ाया. इससे उत्तेजित होकर उसने पहले अपनी मां और फिर खुद को मौत के घाट उतार लिया.

सोशल मीडिया पर पोस्ट करता था बातचीत

सोलबर्ग चैटबॉट के साथ हुई अपनी बातचीत को सोशल मीडिया पर अपलोड करता था. इससे संकेत मिलता है कि उसका मानसिक स्वास्थ्य खराब हो रहा था. सोलबर्ग ने एक बार चैटबॉट को बताया कि उसकी मां और दोस्त ने कार के एयरवेंट में नशीली ड्रग्स डाल दी थी. इस पर चैटबॉट ने जवाब दिया कि यह साजिश है. आखिरी मौके तक सोलबर्ग चैटबॉट से बातचीत कर रहा था. आत्महत्या से पहले उसने लिखा कि हम किसी और जीवन में दोबारा दोस्त बनेंगे. इस पर चैटबॉट ने जवाब दिया कि वह आखिरी सांस और उससे आगे तक भी उसके साथ है. चैटबॉट भी लगातार उसे रोकने की बजाय उसकी बातों को समर्थन कर रहा था. 

हाई-रिस्क सवालों के जवाब दे रहे चैटबॉट

हाल ही में हुई एक रिसर्च में पता चला है कि OpenAI का ChatGPT और Anthropic का Claude चैटबॉट कई हाई-रिस्क सवालों के जवाब देने से मना कर रहे हैं, लेकिन अगर कोई घुमाकर सवाल पूछ रहा है तो ये जवाब दे रहे हैं और इन चैटबॉट्स के ये उत्तर खतरनाक साबित हो सकते हैं. रिसर्चर ने इन चैटबॉट्स पर सुरक्षा उपायों की जरूरत बताई है.

ये भी पढ़ें-

WhatsApp और Instagram से करें मोटी कमाई, घर बैठे हो सकते हैं मालामाल, जानें पैसे कमाने के आसान तरीके

[ad_2]

शेयर बाजार में निवेशकों पर बंपर पैसों की बारिश, अगले हफ्ते आ रहे 8 IPO; फटाफट चेक करें GMP

[ad_1]

Upcoming IPO in the First Week of September 2025: सितंबर का महीना कल से शुरू हो रहा है. इसके साथ ही अगले कारोबारी हफ्ते की भी कल से शुरुआत हो रही है. इस हफ्ते 8 कंपनियों के आईपीओ ओपन हो रहे हैं. इनमें से 1 मेनबोर्ड आईपीओ है, जबकि बाकी के 5 SME सेगमेंट के हैं. आइए इस बारे में थोड़ा डिटेल में जानते हैं- 

अमांता हेल्थकेयर आईपीओ 

अमांता हेल्थकेयर आईपीओ (Amanta Healthcare IPO) 126 करोड़ रुपये का एक आगामी मेनबोर्ड इश्यू है. यह आईपीओ 1 सितंबर, 2025 को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 3 सितंबर, 2025 को बंद होगा. यह पूरी तरह से 1.00 करोड़ शेयरों का फ्रेश इश्यू है. इसका प्राइस बैंड 120 रुपये से 126 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है. आईपीओ के तहत शेयरों का अलॉटमेंट 4 सितंबर, 2025 को होने की उम्मीद है और संभावित लिस्टिंग 9 सितंबर, 2025 को हो सकती है. यह आईपीओ ग्रे मार्केट में 25र रुपये के प्रीमियम पर कारोबार कर रहा है. 

रचित प्रिंट्स आईपीओ

प्रिंटिंग और पैकेजिंग कंपनी रचित प्रिंट्स (Rachit Prints IPO) 1 सितंबर को अपना आईपीओ लेकर आ रहा है. इसके लिए निवेशक 3 सितंबर तक बोली लगा सकेंगे. यह एक एसएमई सेगमेंट का आईपीओ है. कंपनी का लक्ष्य आईपीओ के जरिए 0.13 करोड़ नए शेयर जारी करके 19.49 करोड़ रुपये जुटाना है. प्राइस बैंड 140 रुपये से 149 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है. 

गोयल कंस्ट्रक्शन का आईपीओ

गोयल कंस्ट्रक्शन का आईपीओ (Goel Construction IPO) 2 सितंबर को लॉन्च होने जा रहा है. यह 4 सितंबर को बंद होगा. इसका इश्यू साइज 99.77 करोड़ रुपये का है. इस इश्यू में 80.81 करोड़ रुपये के नए शेयर और 18.96 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल शामिल है. शेयरों की कीमत 249 रुपये से 262 रुपये के बीच है. 

ऑप्टिवल्यू टेक कंसल्टिंग आईपीओ

आईटी सर्विस और कंसल्टिंग फर्म ऑप्टिवल्यू टेक (Optivalue Tek Consulting IPO) 2 सितंबर से 4 सिंतबर के बीच अपना आईपीओ लेकर आ रही है. कंपनी 61.69 लाख शेयर जारी करके 51.82 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है. इसका प्राइस बैंड 80 रुपये से 84 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है. रिटेल निवेशकों को कम से कम दो लॉट (3,200 शेयर) के लिए बोली लगानी होगी. 

ऑस्टर सिस्टम्स आईपीओ

टेक्नोलॉजी सॉल्यूशन प्रोवाइडर ऑस्टर सिस्टम्स का आईपीओ (Austere Systems IPO) 3 सितंबर को खुल रहा है. इसके लिए 8 सितंबर तक बोली लगाई जा सकेगी. कंपनी 52 रुपये से 55 रुपये प्रति शेयर की कीमत वाले 28.3 लाख शेयरों के फ्रेश इश्यू के जरिए 15.57 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है. 

शारव्या मेटल्स का आईपीओ

एल्युमीनियम प्रोडक्ट्स के कारोबार में लगी शारव्या मेटल्स का आईपीओ (Sharvaya Metals IPO) 4 सितंबर को लॉन्च होगा और 9 सितंबर को बंद होगा. इश्यू का आकार 58.80 करोड़ रुपये है, जिसमें 49 करोड़ रुपये का नया इश्यू और 9.80 करोड़ रुपये का ओएफएस शामिल है. 

विगोर प्लास्ट इंडिया का आईपीओ

प्लास्टिक पैकेजिंग मेकर विगोर प्लास्ट इंडिया (Vigor Plast India IPO) भी भी 4 सितंबर से 9 सितंबर के बीच अपना आईपीओ लेकर आ रही है. कंपनी 25.10 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है. इस इश्यू में 20.24 करोड़ रुपये के नए शेयर और 4.86 करोड़ रुपये का ओएफएस शामिल है. इसमें प्राइस बैंड 77 रुपये से 81 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है. 

वशिष्ठ लग्जरी फैशन का आईपीओ

वशिष्ठ लग्जरी फैशन का आईपीओ (Vashishtha Luxury Fashion IPO) 5 सितंबर को ओपन हो रहा है. इसमें 1200 शेयरों का एक लॉट बनाया गया है. प्राइस बैंड 109 रुपये से 111 रुपये तय किया गया है. 

 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें: 

इस मल्टीबैगर स्टॉक में रोहित शर्मा ने कम किया हिस्सा, बेच दिए 53200 शेयर; जानें कितनी है कीमत?

[ad_2]

Video: धनश्री वर्मा ने फिर मारा युजवेंद्र चहल को ताना? कहा- मैंने सभी स्पोर्ट्स…

[ad_1]

भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा कानूनी रूप से अलग हो गए हैं. इसी साल दोनों का कोर्ट में तलाक हुआ, वह काफी समय से अलग रह रहे थे. दोनों की सगाई और शादी 2020 में लॉकडाउन के दौरान हुई थी. तलाक के बाद धनश्री का पहला रिएक्शन कुछ दिन पहले आया था, अब उनका एक और वीडियो वायरल हो रहा है जो लोग चहल से जोड़कर देख रहे हैं.

धनश्री वर्मा एक नए शो में नजर आएंगी, जिसका नाम राइज एंड फॉल है. इसके प्रोमो वीडियो में वह नजर आ रही हैं, और इसी में कुछ ऐसा भी बोल रही हैं जो लोग युजवेंद्र चहल से जोड़कर देख रहे हैं. खबर के अनुसार चहल ने धनश्री को एलिमनी के रूप में 4.75 करोड़ रुपये दिए.

धनश्री वर्मा ने युजवेंद्र चहल को मारा ताना?

शो के प्रोमो में एक कलाकार उनसे कोलैबोरेशन की बात करते हुए कहता है कि तुम्हे स्टार बना दूंगा. इस पर धनश्री कहती हैं, “क्वीन को स्टार बनने की जरुरत नहीं है. वैसे भी मेरे लिए इंटरव्यू लेने वालों की लाइन लगी पड़ी है. पेंट हाउस में जितने भी स्पोर्ट्स चैनल हैं न, मैंने बंद कर दिए हैं.” अब कुछ लोगों को ये भी लग रहा है कि ये लाइन उन्होंने चहल के साथ रिश्ते को लेकर कही.


कुछ दिन पहले धनश्री वर्मा ने एक पॉडकास्ट में अपने तलाक को लेकर खुलकर जवाब दिया था. उन्होंने बताया था कि वह तलाक वाले दिन कोर्ट रूम में भी काफी भावुक थी लेकिन जब उन्हें चहल की टीशर्ट के बारे में पता चला तो उन्हें गुस्सा आया कि वह क्यों मायूस थी. उन्होंने ये भी कहा कि अगर चहल को कुछ बोलना था तो व्हाट्सप्प मैसेज ही कर देता. धनश्री ने ये भी कहा था कि तलाक उनके लिए उलझन भरा था. ट्रोलिंग की वजह से उनसे ज्यादा उनके माता-पिता को परेशानी हुई.



[ad_2]

भाई साहब ये कोई तरीका है भीख मांगने का? भिखारी की शर्तें जान माथा पीट लेंगे आप- वीडियो वायरल

[ad_1]

इस बार जो वीडियो वायरल हो रहा है न, उस पर तो यकीन करना मुश्किल है. सड़क किनारे बैठे भीख मांगने वाले शख्स को देखकर आप यही सोचेंगे कि ये भी रोज की तरह का दृश्य है. लेकिन इस बार मामला थोड़ा हटके है. क्योंकि शख्स के पीछे लटक रहा है बड़ा सा बोर्ड जिस पर लिखा है VIP भिखारी. जी हां, अब भीख भी VIP स्टाइल में मांगी जा रही है और यही अनोखा अंदाज सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है. वीडियो देखने के बाद आप भी अपना सिर दीवार पर दे मारने को मजबूर हो जाएंगे.

सड़क पर बैठ वीआईपी तरीके से भीख मांगता दिखा भिखारी

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि शख्स जमीन पर आराम से लेटा हुआ है, हाथ में भीख का कटोरा रखा है और सिर के पीछे बड़े गर्व से लगाया है एक चमचमाता पोस्टर. पोस्टर पर बाकायदा लिखा है.. भीख देने की शुरुआत 200 रुपये से. इतना ही नहीं, पोस्टर में भीख लेने का टाइम भी फिक्स कर दिया गया है, सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक. हद तो तब हो गई जब पोस्टर में इंस्टाग्राम आईडी और QR कोड भी छपा दिखा. मतलब कैश नहीं है तो कोई बात नहीं, ऑनलाइन भीख भी दे लो. सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक मसालों में अब आप इसे भी शामिल कर ही लीजिए.


यह भी पढ़ें: यमराज का भैंसा आ ही रहा होगा… बिजी सड़क पर बाइक से खतरनाक स्टंट करता दिखा युवक, यूजर्स बोले- इस बेवकूफी के लिए 2 शब्द

यूजर्स ने खूब लिए मजे

लोग इस वीडियो को देखकर ठहाके लगा रहे हैं और कह रहे हैं कि भीख मांगने का यह लेवल तो फाइव स्टार भिखारी वाला है. कुछ लोग मजे में लिख रहे हैं.. “भाई ने भिखारी की नौकरी को भी प्राइवेट लिमिटेड बना दिया है.” वहीं कुछ लोग इसे क्रिएटिविटी की हद मान रहे हैं और कह रहे हैं कि ये शख्स मार्केटिंग में मास्टरमाइंड है. वीडियो को rohit_tm_00 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है.

यह भी पढ़ें: Video: लड़ते-लड़ते दुकान में जा घुसे सांड, एक हो गया बेहोश, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना


‘बर्बाद हो जाएगा अमेरिका…’ US कोर्ट ने टैरिफ को बताया गलत तो ट्रंप को आया गु्स्सा!

[ad_1]

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार अपने लगाए टैरिफ को सही ठहराते हुए कहा कि इससे देश और सेना की ताकत बढ़ेगी. यूएस कोर्ट ऑफ अपील्स फॉर द फेडरल सर्किट ने टैरिफ को अवैध करार दिया था, लेकिन इस मामले को लेकर ट्रंप ने कोर्ट के कमेंट की आलोचना की. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि टैरिफ के बिना अमेरिका पूरी तरह से बर्बाद हो जाएगा.

ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर लिखा, ”अगर टैरिफ नहीं होता तो हम खरबों डॉलर इकट्ठा नहीं कर पाते, अगर ऐसा नहीं करते तो देश पूरी तरह से बर्बाद हो जाता, सैन्य ताकत कमजोर हो जाती.” ट्रंप ने भारत पर पहले 25 प्रतिशत टैरिफ लगाया था, लेकिन इसके बाद 25 प्रतिशत और बढ़ा दिया. इस तरह अमेरिका ने भारत पर कुल 50 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया है. ट्रंप ने अदालत की टिप्पणी की आलोचना की है और अपने निर्णय को सही ठहराया है.

यूएस की अदालत ने क्या कहा 

अदालत ने टैरिफ को अवैध करार देते हुए कहा कि राष्ट्रपति के पास इतना व्यापक और अनिश्चित समय के लिए टैरिफ लगाने का अधिकार नहीं है. हालांकि यूएस कोर्ट ने टैरिफ को 14 अक्तूबर तक लागू रखने की अनुमति दी है. 

ट्रंप ने इससे पहले भी अदालत को गलत ठहराया था. उन्होंने कहा था, अदालत ने गलत तरीके से कहा है कि टैरिफ को हटा देना चाहिए, लेकिन वे जानते हैं कि जीत अमेरिका की ही होनी है. अगर टैरिफ हट गया तो देश में भारी संकट आ जाएगा.

भारत-अमेरिका के बीच टैरिफ की वजह से बढ़ी दूरी

भारत और अमेरिका के रिश्ते में दरार आ चुका है. डोनाल्ड ट्रंप को भारत के रूस से तेल खरीदने की वजह से दिक्कत है. उन्होंने इसको लेकर कई बार कमेंट भी किया था, लेकिन भारत मजबूती के साथ खड़ा है. ट्रंप ने इसी वजह से भारत पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाया.

 

[ad_2]

अनंत चतुर्दशी के धागे में क्यों लगाई जाती है 14 गांठें, महत्व नहीं जानते होंगे आप

[ad_1]

अनंत चतुर्दशी का पर्व भगवान विष्णु को समर्पित है, जो सुख, समृद्धि और सौभाग्य की वृद्धि के लिए मनाया जाता है. इस दिन व्रत रखने से सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है.

अनंत चतुर्दशी का पर्व भगवान विष्णु को समर्पित है, जो सुख, समृद्धि और सौभाग्य की वृद्धि के लिए मनाया जाता है. इस दिन व्रत रखने से सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है.

अनंत चतुर्दशी के दिन भगवान विष्णु ने 14 लोकों की रचना की थी और इसके संरक्षण और पालन के लिए 14 रूप में प्रकट हुए थे, इस दिन उनके अनंत रूप की पूजा होती है. इसलिए इस दिन अनंत सूत्र में 14 गांठें लगाई जाती है.

अनंत चतुर्दशी के दिन भगवान विष्णु ने 14 लोकों की रचना की थी और इसके संरक्षण और पालन के लिए 14 रूप में प्रकट हुए थे, इस दिन उनके अनंत रूप की पूजा होती है. इसलिए इस दिन अनंत सूत्र में 14 गांठें लगाई जाती है.

अनंत सूत्र की 14 गांठें भूलोक, भुवलोक, स्वलोक, महलोक, जनलोक, तपोलोक, ब्रह्मलोक, अतल, वितल, सतल, रसातल, तलातल, महातल, और पताल लोक का प्रतीक हैं.

अनंत सूत्र की 14 गांठें भूलोक, भुवलोक, स्वलोक, महलोक, जनलोक, तपोलोक, ब्रह्मलोक, अतल, वितल, सतल, रसातल, तलातल, महातल, और पताल लोक का प्रतीक हैं.

अनंत चतुर्दशी पर 14 गांठों वालों सूत्र दाहिने हाथ के बाजू पर बांधा जाता है. मान्यता है कि जो व्यक्ति 14 साल तक अनंत चतुर्दशी व्रत करता है ये सूत्र बांधता है उसे बैकुंठ लोक की प्राप्ति होती है.

अनंत चतुर्दशी पर 14 गांठों वालों सूत्र दाहिने हाथ के बाजू पर बांधा जाता है. मान्यता है कि जो व्यक्ति 14 साल तक अनंत चतुर्दशी व्रत करता है ये सूत्र बांधता है उसे बैकुंठ लोक की प्राप्ति होती है.

अनंत सूत्र को बांधने से पहले इसमें 14 गांठें लगाएं और विष्णु जी को पूजा में अर्पित करें. फिर ऊं अनंताय नम: या अनंन्तसागर महासमुद्रे मग्नान्समभ्युद्धर वासुदेव। अनंतरूपे विनियोजितात्माह्यनन्तरूपाय नमो नमस्ते। ये मंत्र बोलते हुए हाथ पर बांधें.

अनंत सूत्र को बांधने से पहले इसमें 14 गांठें लगाएं और विष्णु जी को पूजा में अर्पित करें. फिर ऊं अनंताय नम: या अनंन्तसागर महासमुद्रे मग्नान्समभ्युद्धर वासुदेव। अनंतरूपे विनियोजितात्माह्यनन्तरूपाय नमो नमस्ते। ये मंत्र बोलते हुए हाथ पर बांधें.

अगले दिन इस सूत्र को नदी में प्रवाहित कर दें. ध्यान रहे इसे बांधने के बाद तन और मन की शुद्धता बनाए रखें नहीं तो इसका असर नहीं होता है.

अगले दिन इस सूत्र को नदी में प्रवाहित कर दें. ध्यान रहे इसे बांधने के बाद तन और मन की शुद्धता बनाए रखें नहीं तो इसका असर नहीं होता है.

Published at : 01 Sep 2025 06:30 AM (IST)

Preferred Sources

ऐस्ट्रो फोटो गैलरी

[ad_2]

WhatsApp और Instagram से करें मोटी कमाई, घर बैठे हो सकते हैं मालामाल, जानें पैसे कमाने के तरीके

[ad_1]

How To Earn Money On Instagram And WhatsApp: आजकल लोग अपने स्मार्टफोन पर WhatsApp और Instagram का खूब इस्तेमाल करते हैं. कई लोग दिन-रात इंस्टाग्राम पर स्क्रॉलिंग और व्हाट्सऐप पर चैटिंग में लगे रहते हैं. इन ऐप्स के जरिए आप चाहें तो कमाई भी कर सकते हैं. इनसे कमाई करने के कई आसान तरीके हैं और आप घर बैठे-बैठे हर महीने हजारों-लाखों रुपये कमा सकते हैं. आज हम आपको इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप से कमाई के तरीके बताने जा रहे हैं.

इंस्टाग्राम से ऐसे करें कमाई

इंफ्लूएंसर मार्केटिंग– अगर आपके फॉलोअर्स की संख्या अच्छी-खासी है तो आप किसी ब्रांड के साथ कोलेब्रेशन कर सकते हैं. ब्रांड अपनी सर्विस या प्रोडक्ट्स प्रमोट करने के लिए आपको पैसे देंगे. इस तरीके में आपके जितने ज्यादा फॉलोअर्स होंगे, आप उतना ही ज्यादा पैसा कमा पाएंगे.

एफिलिएट मार्केटिंग– इसमें आप अपनी पसंद के प्रोडक्ट्स या सर्विस के लिंक अपने फॉलोअर्स के साथ शेयर कर सकते हैं. जब भी कोई उन लिंक पर क्लिक कर शॉपिंग करेगा, उसका एक तय कमीशन आपके पास आ जाएगा.

मोनेटाइजेशन टूल– इंस्टाग्राम भी अपने यूजर्स को पैसे कमाने का ऑप्शन देती है. इनमें एक तरीका सब्सक्रिप्शन का है. इसमें आप अपने फॉलोअर्स के लिए एक्सक्लूसिव कंटेट बनाकर उनसे सब्सक्रिप्शन फीस ले सकते हैं. इसके अलावा लाइव स्ट्रीम के दौरान आप बैजेज कमाकर भी पैसे कमा सकते हैं. इंस्टाग्राम पर गिफ्ट का भी ऑप्शन मिलता है. फॉलोअर्स अपने पसंदीदा क्रिएटर्स को गिफ्ट के जरिए भी फाइनेंशियल हेल्प कर सकते हैं.

व्हाट्सऐप पर ऐसे कमाएं पैसा

प्रोडक्ट्स की बिक्री– व्हाट्सऐप पर बिजनेस ग्रुप बनाकर अपने प्रोडक्ट्स, कंटेट या सर्विस की डायरेक्ट बिक्री कर सकते हैं. इसमें आपको संभावित ग्राहकों के सवालों के जवाब भी पहले से सेट करने का ऑप्शन मिलता है. 

एफिलिएट मार्केटिंग– ई-कॉमर्स कंपनियों के एफिलिएट प्रोग्राम में साइन-इन कर आप उनके प्रोडक्ट्स के लिंक अपने WhatsApp ग्रुप या स्टेट्स पर पोस्ट कर सकते हैं. जब भी कोई व्यक्ति उस लिंक का यूज कर शॉपिंग करेगा, उसका कमीशन आपको मिल जाएगा.

पेड WhatsApp ग्रुप– WhatsApp पर पेड ग्रुप बनाकर भी कमाई की जा सकती है. अगर आप किसी क्षेत्र के विशेषज्ञ या शौकीन हैं तो एक कम्युनिटी तैयार कर सकते हैं. इसमें एक्सक्लूसिव कंटेट या ऐसी किसी सलाह के लिए मेंबर से सब्सक्रिप्शन फीस ली जा सकती है.

ऐप रेफरल– अपने दोस्तों या कॉन्टैक्ट्स को ऐप रेफर कर भी आप पैसा कमा सकता है. कई ऐप्स रेफरल पर अच्छा पैसा देती है. इन ऐप्स के लिंक WhatsApp के जरिए शेयर कर सकते हैं. जब कोई उस लिंक से ऐप डाउनलोड करेगा तो उसका रेफरल रिवॉर्ड आपको मिल जाएगा.

ये भी पढ़ें-

WhatsApp पर एक और धांसू फीचर की तैयारी, एक घंटे में हो जाएगा 24 घंटों वाला यह काम

[ad_2]