असली भक्त तो यहां है! शख्स ने बाजू पर बनवाया बागेश्वर धाम का टैटू- वीडियो देख यूजर्स ने लिए मजे

[ad_1]

देश में तरह तरह के भक्त पाए जाते हैं. देशभक्त, देवभक्त, अंधभक्त. सभी की अपनी अपनी आस्था होती है, कोई रुहानियत में विश्वास रखता है तो कोई अपने गुरुओं के प्रति सम्मान. एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स अपने बाजुओं पर बाबा बागेश्वर धाम का टैटू बनवाता दिखाई दे रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद इंटरनेट पर अलग अलग विचारों की बाढ़ आ गई है. वीडियो देखने के बाद ये आप पर है कि आप इस तरह के कार्य को किस तरह की भक्ति कहते हैं.

शख्स ने गुदवाया बाबा बागेश्वर धाम का टैटू

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स टैटू स्टोर में आता है और रिसेप्शन पर बैठी लड़की को बागेश्वर धाम की तस्वीर दिखाता है. जिसके बाद लड़की अपने बॉस से कंफर्म करती है और उसे टैटू बनवाने के लिए भेज देती है. वीडियो में दिख रहा है कि शख्स टैटू बनवाते हुए काफी खुश दिखाई दे रहा है.


टैटू बनाते हुए आर्टिस्ट को शख्स बताता है कि वो बागेश्वर धाम का कितना बड़ा भक्त है. आखिर में शख्स के हाथ पर बागेश्वर धाम का टैटू बना दिया जाता है जिसे देखकर हर कोई हैरान रह जाता है क्योंकि टैटू हूबहू बाबा बागेश्वर धाम की तरह दिखाई पड़ रहा है. 

यह भी पढ़ें: यमराज का भैंसा आ ही रहा होगा… बिजी सड़क पर बाइक से खतरनाक स्टंट करता दिखा युवक, यूजर्स बोले- इस बेवकूफी के लिए 2 शब्द

यूजर्स ने खूब लताड़ा तो किसी ने किया समर्थन

वीडियो को maheshchavan_official नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…भाई मां बाप की बना लेता, ऐसे कई बाबा दुनिया में भरे पड़े हैं. एक और यूजर ने लिखा…ये पूरी तरह से अंधभक्ति है, देश में धर्म को धंधा बना लिया है और इन जैसे लोगों ने लाइक्स और व्यूज के लिए धोखा मचाया हुआ है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा….अंधभक्ति टॉप पर चल रही है. कुछ यूजर्स ने शख्स का निजी मामला बताते हुए बचाव भी किया है.

यह भी पढ़ें: Video: लड़ते-लड़ते दुकान में जा घुसे सांड, एक हो गया बेहोश, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना


धनश्री वर्मा के घर पहुंचीं फराह, युजवेंद्र चहल को लेकर कहा- ‘वो मुझे मैसेज करता है’

[ad_1]

फराह खान आजकल अपने कुकिंग ब्लॉग्स को लेकर दर्शकों के बीच छाई रहती हैं. फैंस को उनके कुक दिलीप संग सेलिब्रिटीज के घर जा कर उनके साथ खाना बनाने का कॉन्टेंट बहुत पसंद आता है. अब लेटेस्ट व्लॉग में फराह खान पॉपुलर यूट्यूबर और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा के घर पहुंचीं. यहां कई सारी बातें की और फराह खान ने ये भी बताया कि वो युजवेंद्र चहल के साथ टच में हैं.

धनश्री वर्मा के एक्स हसबैंड के कॉन्टैक्ट में हैं फराह खान
हाल ही में फराह खान ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक ब्लॉग पोस्ट किया जिसमें वो धनश्री वर्मा के घर में नजर आईं. यहां फिल्ममेकर ने धनश्री वर्मा के घर का होम टूर किया और उन्हें इंटीरियर भी काफी पसंद आया. इस दौरान फराह ने धनश्री के घर की एक दीवार पर पेंटिंग देखी जिसमें लव बर्डस थे ये देख कर उन्होंने कहा, ‘मुझे ये बहुत अच्छी लव बर्ड्स’.

इसके जवाब में धनश्री ने हंसते हुए कहा, ‘लव बर्ड्स..मैनिफेस्टिंग’. इसके बाद बातें आगे बढ़ी और फराह खान ने धनश्री को बताया कि वो उनके एक्स हसबैंड युजवेंद्र चहल के साथ कॉन्टैक्ट में हैं. फिल्ममेकर ने कहा, ‘मैं युजवेंद्र चहल के टच में हूं, वो मुझे मैसेज करता है, मुझे मां बोलता है’. इस पर रिएक्ट करते हुए धनश्री ने जवाब दिया, ‘लवली..सो स्वीट’.

इसके बाद दोनों की बातें आगे बढ़ी तो फराह खान ने धनश्री वर्मा से ट्रोलिंग और उनकी जिंदगी में अब तक जो भी चल रहा है उन सब चीजों का हाल पूछा जिसपर धनश्री वर्मा ने हंसकर जवाब दिया कि अब वो बिल्कुल ठीक हैं. 

धनश्री वर्मा के अपकमिंग शोज
फराह खान के ब्लॉग में पॉपुलर यूट्यूबर और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर भी बात की. उन्होंने खुलासा किया अब वो अपने रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ को लेकर काम कर रही हैं और ये शो 5 सितंबर से प्राइम वीडियो पर शुरू होने वाला है. साथ ही अब वो तेलुगु फिल्म ‘अकसम दती वास्तावा’ में नजर आएंगी.

[ad_2]

जीडीपी की शानदार परफॉर्मेंस के बाद 1.4 प्रतिशत सस्ता हुए एटीएफ, कॉमर्शियल LPG के भी घटे दाम

[ad_1]

Commercial LPG Cylinders Cheaper: देश की जीडीपी के पहली तिमाही में शानदार परफॉर्मेंस और जीएसटी रिफॉर्म के बीच सरकार ने एक दिसंबर यानी महीने के शुरुआती दिन ही लोगों को राहत दी है. विमान ईंधन के दाम में सोमवार को 1.4 प्रतिशत की कटौती की गई, जबकि वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर 51.50 रुपये सस्ते हो गए. वैश्विक मानक दरों में कमी के चलते यह कटौती की गई.

जनता को सरकार ने दी राहत

सरकारी ईंधन खुदरा विक्रेताओं ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में विमान ईंधन (एटीएफ) की कीमत 1,308.41 रुपये प्रति किलोलीटर यानी 1.4 प्रतिशत घटकर 90,713.52 रुपये प्रति किलोलीटर हो गई है. यह कमी एक जुलाई से कीमतों में लगातार दो मासिक वृद्धि के बाद हुई. इस मूल्य कटौती से वाणिज्यिक एयरलाइनों पर बोझ कम होगा, जिनके लिए ईंधन परिचालन लागत का लगभग 40 प्रतिशत हिस्सा है. इस संबंध में एयरलाइनों से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं मिल सकी.

मुंबई में एटीएफ की कीमत 86,077.14 रुपये से घटाकर 84,832.83 रुपये प्रति किलोलीटर कर दी गई. वैट जैसे स्थानीय करों के आधार पर कीमतें प्रत्येक शहर में अलग-अलग होती हैं.

त्योहार से पहले कॉमर्शियल सिलेंडर सस्ता

इसके साथ ही, तेल कंपनियों ने होटल और रेस्तरां में इस्तेमाल होने वाले 19 किलोग्राम के वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत 51.50 रुपये कम किए हैं. राष्ट्रीय राजधानी में वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत अब 1,580 रुपये है. वाणिज्यिक एलपीजी की कीमतों में यह लगातार छठी कटौती है. अप्रैल से अब तक छह बार की गई कटौती में दाम प्रति सिलेंडर 223 रुपये घटे हैं. हालांकि, घरेलू उपयोग में आने वाली रसोई गैस की कीमत 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर के लिए 853 रुपये पर अपरिवर्तित रही.

गौरतलब है कि इससे पहले भी कॉमर्शियल सिलेंडर को सरकार ने सस्ता किया था. इसका सीधा असर दुकानों पर पड़ता है, क्योंकि उनकी फ्यूल लागत कम हो जाती है.

ये भी पढ़ें: टैक्सपेयर्स ध्यान दें! ITR के बाद अगर रुका आपका रिफंड तो ई-वैरिफिकेशन के बाद ही आएगा पैसा, जानें कहां हुई चूक

[ad_2]

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने पेश की मिसाल, डोनेट कर दी पूरी सैलरी; भूकंप से गई 800 लोगों की जान

[ad_1]

Afghanistan Earthquake: अफगानिस्तान में रविवार की रात 11:47 पर भूकंप के तेज झटके आए. रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 6 नापी गई. इस भूकंप ने अफगानिस्तान में तबाही मचा दी है. आज सोमवार, 1 सितंबर को भी 4.6 तीव्रता भूकंप आया. अफगानिस्तान में आए इस भूकंप में 800 से ज्यादा लोगों की जानें चली गईं, वहीं 2500 से ज्यादा लोग घायल हैं. ऐसे में अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने मुल्क के लोगों की मदद करने के लिए हाथ बढ़ाया है. देश में मची इस तबाही से लोगों को निकालने के लिए अफगानिस्तान की टीम ने अपनी पूरी मैच फीस देने का ऐलान कर दिया है.

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड देगा मैच की पूरी सैलरी

अफगानिस्तान की क्रिकेट टीम एशिया कप से पहले संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के साथ यूएई में ही सात मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है. इस सीरीज का आज 1 सितंबर को तीसरा मैच खेला जा रहा है. इस मुकाबले से पहले अफगान अटलान के सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया. इस पोस्ट में जानकारी दी गई कि अफगानिस्तान की टीम यूएई के खिलाफ होने वाले आज के मैच की पूरी सैलरी कुनार में आए भूकंप से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए देगी.

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने ये भी ऐलान किया है कि पूर्वी अफगानिस्तान के शहर खोस्त में चल रहे रीजनल लिस्ट ए टूर्नामेंट खेल रहे खिलाड़ी भी कल 2 सितंबर को अपनी तरफ से आर्थिक सहायता देंगे.


अफगानिस्तान-यूएई के मैच में 2 मिनट का मौन

अफगानिस्तान के कुनार में आए भूकंप से मची तबाही ने पूरी दुनिया को झकझोर दिया है. अफगानिस्तान और यूएई की टीम ने टी20 मैच से पहले इस भूकंप में जान गंवाने वाले लोगों की याद में 2 मिनट का मौन रखा.

यह भी पढ़ें

DPL का खिताब जीतने वाले नीतीश राणा का एक्टर गोविंदा से क्या है रिश्ता? जानिए उनके बारे में 5 बड़ी बातें



[ad_2]

जावेद अख्तर का बंगाल में कैंसिल हुआ कार्यक्रम! यूजर्स ने कट्टरपंथियों की लगा दी क्लास- जान लीजि

[ad_1]

कोलकाता में एक बड़ा सांस्कृतिक आयोजन होना था, जिसमें मशहूर गीतकार और शायर जावेद अख्तर को खास मेहमान के तौर पर बुलाया गया था. यह कार्यक्रम पश्चिम बंगाल उर्दू अकादमी की तरफ से रखा गया था, जिसमें उर्दू और हिंदी सिनेमा में उर्दू की अहमियत को सेलिब्रेट किया जाना था. 31 अगस्त से 3 सितंबर तक चलने वाला यह चार दिन का फेस्टिवल, अचानक ठीक शुरू होने से कुछ घंटे पहले ही कैंसल कर दिया गया. इसके पीछे की वजह ने इंटरनेट पर बवाल खड़ा कर दिया जिसके बाद यूजर्स का गुस्सा सातवें आसमान पर जा पहुंचा.

जावेद अख्तर के कार्यक्रम के कैंसिल होने की क्या रही वजह?

अकादमी की सचिव नुजहत जैना ने प्रेस नोट जारी करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम “अनिवार्य परिस्थितियों” की वजह से टालना पड़ रहा है. हालांकि साफ शब्दों में वजह नहीं बताई गई, लेकिन बाद में सामने आया कि दो इस्लामिक संगठनों ने जावेद अख्तर के बुलावे पर आपत्ति जताई थी. असल में जावेद अख्तर खुद को नास्तिक (atheist) बताते हैं और कई बार धर्म और धार्मिक संस्थाओं पर बेबाक राय रखते हैं. उनकी यही पहचान कुछ संगठनों को नागवार गुजरी. खबर है कि जमीयत उलेमा-ए-हिंद और वहीयान फाउंडेशन जैसे मुस्लिम संगठनों ने इसका विरोध किया और दबाव बनाया. नतीजा यह हुआ कि सरकार और अकादमी ने माहौल बिगड़ने से बचने के लिए पूरे इवेंट को ही स्थगित कर दिया.

क्या बोले जावेद अख्तर

जावेद अख्तर ने खुद मीडिया से बातचीत में कहा… “जैसा कि मैंने कहा, यह सब अनिवार्य परिस्थितियों के चलते हुआ है.” हालांकि उन्होंने ज्यादा टिप्पणी करने से खुद को बचाया, लेकिन उनके समर्थकों और बड़े हिस्से ने इसे अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला माना. अब इंटरनेट पर मामला वायरल है और लोग इसे लेकर तरह तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: यमराज का भैंसा आ ही रहा होगा… बिजी सड़क पर बाइक से खतरनाक स्टंट करता दिखा युवक, यूजर्स बोले- इस बेवकूफी के लिए 2 शब्द

यूजर्स ने यूं किया रिएक्ट, सभी को घसीटा

इस पूरे मामले ने सोशल मीडिया पर गर्माहट पैदा कर दी है. कई लोगों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा… “कट्टरपंथ इस देश को घुन की तरह खा जाएगा. बंगाल में मुस्लिम कट्टरपंथियों ने जावेद अख्तर का प्रोग्राम रुकवा दिया. इसके अलावा कई यूजर्स ने माना कि देश में कट्टरवाद की कोई जगह नहीं होनी चाहिए और चाहे किसी भी धर्म की आड़ में ये हो रहा हो. तो वहीं कई यूजर्स इसका समर्थन करते दिखे और लिखा कि नास्तिक होना भले ही ईश्वर के अस्तित्व को नकारना हो लेकिन आपको ये अधिकार कतई नहीं कि आप किसी की भावनाओं से खेलोगे.

यह भी पढ़ें: Video: लड़ते-लड़ते दुकान में जा घुसे सांड, एक हो गया बेहोश, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

पैसों की कमी नहीं बनेगी पढ़ाई में रुकावट, CBSE ने शुरू की सेंट्रल सेक्टर स्कॉलरशिप 2025-26 के लिए आवेदन प्रक्रिया

[ad_1]

आवेदन नई स्कॉलरशिप और पहले से चल रही स्कॉलरशिप के रिन्यूअल दोनों के लिए है. आवेदन की आखिरी तारीख 31 अक्टूबर 2025 तय की गई है.

आवेदन नई स्कॉलरशिप और पहले से चल रही स्कॉलरशिप के रिन्यूअल दोनों के लिए है. आवेदन की आखिरी तारीख 31 अक्टूबर 2025 तय की गई है.

इस योजना के तहत हर साल 82,000 नए छात्रों को स्कॉलरशिप दी जाती है. इसमें मेडिकल, इंजीनियरिंग, ग्रेजुएशन और पोस्ट-ग्रेजुएशन जैसे कोर्स शामिल हैं. पहले से लाभ उठा रहे छात्र भी समय पर रिन्यूअल करा सकते हैं.

इस योजना के तहत हर साल 82,000 नए छात्रों को स्कॉलरशिप दी जाती है. इसमें मेडिकल, इंजीनियरिंग, ग्रेजुएशन और पोस्ट-ग्रेजुएशन जैसे कोर्स शामिल हैं. पहले से लाभ उठा रहे छात्र भी समय पर रिन्यूअल करा सकते हैं.

आर्थिक मदद की बात करें तो ग्रेजुएशन करने वाले छात्रों को पहले तीन साल तक हर साल 12,000 रुपये दिए जाते हैं. वहीं पोस्ट-ग्रेजुएशन करने वाले छात्रों को 20,000 रुपये प्रतिवर्ष की राशि दी जाती है. यह रकम छात्रों को न केवल पढ़ाई में बल्कि रोजमर्रा के खर्चों में भी बड़ी राहत देती है.

आर्थिक मदद की बात करें तो ग्रेजुएशन करने वाले छात्रों को पहले तीन साल तक हर साल 12,000 रुपये दिए जाते हैं. वहीं पोस्ट-ग्रेजुएशन करने वाले छात्रों को 20,000 रुपये प्रतिवर्ष की राशि दी जाती है. यह रकम छात्रों को न केवल पढ़ाई में बल्कि रोजमर्रा के खर्चों में भी बड़ी राहत देती है.

हालांकि इस स्कॉलरशिप का लाभ हर किसी को नहीं मिलता. इसके लिए कुछ शर्तें तय की गई हैं. छात्र किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज या यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहा हो और संस्थान AICTE या किसी मान्यता प्राप्त नियामक संस्था से संबद्ध होना चाहिए.

हालांकि इस स्कॉलरशिप का लाभ हर किसी को नहीं मिलता. इसके लिए कुछ शर्तें तय की गई हैं. छात्र किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज या यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहा हो और संस्थान AICTE या किसी मान्यता प्राप्त नियामक संस्था से संबद्ध होना चाहिए.

साथ ही छात्र को किसी और सरकारी स्कॉलरशिप या फीस माफी का लाभ नहीं मिलना चाहिए. परिवार की सालाना आय 4.5 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए.

साथ ही छात्र को किसी और सरकारी स्कॉलरशिप या फीस माफी का लाभ नहीं मिलना चाहिए. परिवार की सालाना आय 4.5 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए.

आवेदन करने के साथ ही डॉक्यूमेंट्स का समय पर वेरिफिकेशन भी जरूरी है. सीबीएसई ने संस्थानों के नोडल अफसरों को निर्देश दिए हैं कि वे सभी एप्लीकेशन समय पर जांचें और यदि कोई गलती या कमी हो तो उसे चिह्नित करें. अगर समय पर वेरिफिकेशन नहीं हुआ तो आवेदन मान्य नहीं माना जाएगा.

आवेदन करने के साथ ही डॉक्यूमेंट्स का समय पर वेरिफिकेशन भी जरूरी है. सीबीएसई ने संस्थानों के नोडल अफसरों को निर्देश दिए हैं कि वे सभी एप्लीकेशन समय पर जांचें और यदि कोई गलती या कमी हो तो उसे चिह्नित करें. अगर समय पर वेरिफिकेशन नहीं हुआ तो आवेदन मान्य नहीं माना जाएगा.

Published at : 01 Sep 2025 06:39 PM (IST)

Preferred Sources

शिक्षा फोटो गैलरी

[ad_2]

SCO समिट 2025: मोदी, पुतिन और जिनपिंग एक साथ तो क्या ट्रंप पड़ने वाले हैं अलग-थलग?

[ad_1]

SCO Summit 2025: इस मंच पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग एक साथ खड़े नजर आए. तीनों नेताओं की उपस्थिति ने यह स्पष्ट कर दिया कि एशिया की राजनीति में एक नई धुरी उभर रही है. दूसरी ओर, अमेरिका और ट्रंप का प्रभाव इस मंच से लगभग गायब दिखाई दिया.

मेदिनी ज्योतिष और पंचांग के अनुसार यह समय केवल राजनीतिक घटनाक्रम नहीं, बल्कि ग्रह-स्थिति का भी संकेत है, जो आने वाले महीनों में ग्लोबर जिओ पॉलिटिक्स को गहराई से प्रभावित करने जा रहा है.

पंचांग और नक्षत्र का समझें संकेत

31 अगस्त 2025 को अष्टमी तिथि और नक्षत्र अनुराधा-ज्येष्ठा का योग था. चंद्रमा वृश्चिक राशि में था. इस दिन सम्मेलन का वातावरण पहले मित्रवत और अनुराधा नक्षत्र के कारण संवादकारी माहौल बना और ज्येष्ठा नक्षत्र ने इसके प्रभाव को शक्ति-प्रधान बना दिया.

1 सितम्बर 2025, सोमवार को नवमी की तिथि ज्येष्ठा नक्षत्र शाम 7:55 बजे तक, उसके बाद मूल नक्षत्र लगा. इस दिन विष्कम्भ 4:31 PM तक, फिर प्रीति योग का संयोग बना.

चन्द्रमा वृश्चिक राशि में 8 बजे तक इसके बाद धनु राशि में. सम्मेलन के मुख्य दिन में पहले सख्त शर्तें और प्रोटोकॉल (ज्येष्ठा नक्षत्र का प्रभाव), फिर पुराने ढांचों का विघटन और नए करारों का निर्माण (मूल नक्षत्र का प्रभाव) हुआ.

1 सितम्बर 2025 को मंगल कन्या राशि में था. कन्या में मंगल का प्रभाव सूक्ष्मता, तकनीकी विवरण, समझौतों की क्लॉज और टैरिफ/लॉजिस्टिक्स पर गहरी पड़ताल को दर्शाता है. इसलिए इस समिट में आक्रामक भाषणों से अधिक, टेक्नो-क्रैटिक और डेटा-आधारित करारों पर जोर दिखा.

ग्रह-गोचर और अंतरराष्ट्रीय समीकरण

शनि का मीन राशि में वक्री होना समुद्री नीतियों और सीमा विवादों में देरी लाता है. उदाहरण से समझें-

शनिर्वक्रो यदा जले, संधि-विग्रह-कृच्छ्रकः (बृहत्संहिता). यानि भारत-चीन सीमा विवाद में समाधान बार-बार टलता रहेगा.

गुरु मिथुन राशि में

गुरु संवाद, व्यापार और तकनीकी सहयोग का कारक है. मिथुन में इसका गोचर डिजिटल इकोनॉमी, डेटा शेयरिंग और व्यापारिक करारों को सक्रिय बनाता है.

SCO समिट में डेवलपमेंट बैंक और डिजिटल साझेदारी पर चर्चा इसी का नतीजा है. राहु कुंभ राशि और केतु सिंह राशि में बैठकर बहुपक्षीय मंचों (SCO, BRICS) में भारत-चीन-रूस के सहयोग का संकेत देता है.

वहीं केतु सिंह नेतृत्व संघर्ष को जन्म देता है. यानी एक तरफ धुरी बन रही है, दूसरी ओर कौन प्रमुख शक्ति होगा? यह सवाल तनाव को जिंदा रखेगा. मंगल का कन्या में होना बताता है कि इस सम्मेलन में तकनीकी क्लॉज, लॉजिस्टिक्स और ट्रेड टैरिफ पर सबसे ज़्यादा ध्यान गया.

भारत-चीन संबंध किस दिशा में बढ़ रहे हैं? 

  • सीमा और सुरक्षा: वार्ता जारी रहेगी, पर ठोस समाधान देर से निकलेगा.
  • व्यापार: इलेक्ट्रॉनिक्स, फार्मा और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ सकता है.
  • जिओ पॉलिटिक्स: SCO और BRICS में साझेदारी, लेकिन इंडो-पैसिफिक और संयुक्त राष्ट्र में मतभेद.
  • जनभावना: भारत में चीन को लेकर अविश्वास बना रहेगा.

भारत-अमेरिका संबंध : भविष्य की दिशा

  • भारत और अमेरिका के रिश्तों में सहयोग और तनाव दोनों दिखेंगे.
  • व्यापारिक विवाद: आयात-निर्यात शुल्क और डेटा-लोकलाइजेशन पर खींचतान.
  • सुरक्षा सहयोग: रक्षा साझेदारी यथावत रहेगी.
  • तकनीकी पहलू: अमेरिका चाहेगा कि भारत चीन से दूरी बनाए, पर भारत अपनी स्वतंत्र नीति पर डटा रहेगा.

ग्रहों की चाल ये साफ बता रही है कि भारत-चीन-रूस की धुरी में सहयोग और प्रतिस्पर्धा दोनों साथ रहेंगे. भारत-अमेरिका संबंधों में सुरक्षा सहयोग मजबूत तो होगा, लेकिन व्यापारिक तनाव गहरा होगा.

SCO समिट में पीएम मोदी, पुतिन और जिनपिंग का एक साथ दिखना केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि एक नए शक्ति-संतुलन का संकेत भी है.

7–8 सितम्बर 2025 को चंद्र ग्रहण लग रहा है. भाद्रपद पूर्णिमा का चन्द्र ग्रहण एशिया में दिखाई देगा. बृहत्संहिता में बताया गया है कि यत्र दृश्यते ग्रहणं तत्रैव क्लेशदा ध्रुवम्. यानी इस ग्रहण के बाद मीडिया और जनभावनाएं दोनों गर्म होंगी.

भारत-चीन और भारत-अमेरिका समीकरणों पर बयानबाजी तेज होगी. 28 नवम्बर 2025 से जब शनि मार्गी होंगे तो वार्ताओं में ठोस प्रगति और तनाव में कमी देखने को मिल सकती है. 

SCO समिट 2025 ने यह स्पष्ट कर दिया कि एशिया की राजनीति में PM मोदी, पुतिन और जिनपिंग की धुरी मजबूत हो रही है. अमेरिका और ट्रंप इस मंच से अलग-थलग दिखाई दिए. ज्योतिषीय दृष्टि से यह समय बताता है कि भारत को आने वाले महीनों में संतुलनकारी नीति अपनानी होगी.

28 नवम्बर 2025 को शनि मार्गी होने के बाद भारत-चीन संबंधों में ठोस प्रगति और भारत-अमेरिका तनाव में कमी की संभावना है. भारत के लिए यह समय किसी एक पक्ष पर झुकने का नहीं, बल्कि संतुलन और धैर्य की नीति अपनाने का है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

Apple का गेम बिगाड़ने की तैयारी में Samsung! 4 सितंबर को लॉन्च करेगी ये डिवाइसेस

[ad_1]

Samsung Galaxy Event: दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग के गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में अब कुछ ही घंटे बाकी रह गए हैं. आईफोन 17 की लॉन्चिंग से कुछ ही दिन पहले यह इवेंट आयोजित कर कंपनी ने ऐप्पल के इवेंट से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. सैमसंग के इस इवेंट में नया स्मार्टफोन और प्रीमियम टैब्स लॉन्च होने की उम्मीद है. अगर आप इस इवेंट के डेट, टाइमिंग और इसमें लॉन्च होने वाले डिवाइसेस के बारे में जानना चाहते हैं तो इस खबर में आपको पूरी जानकारी मिलेगी. 

कब और कहां देखें इवेंट?

भारतीय समयानुसार यह इवेंट 4 सितंबर को दोपहर 3 बजे शुरू होगा. इसे सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है. आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर इसके लिए खुद को रजिस्टर कर सकते हैं.

Samsung Galaxy S25 FE होगा लॉन्च

इस इवेंट में Samsung Galaxy S25 FE के लॉन्च होने की उम्मीद है. इस फोन में 6.7 इंच का Super AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2600 nits पीक ब्राइटनेस सपोर्ट के साथ आएगा. इसके Exynos 2400e प्रोसेसर से लैस होने की उम्मीद है. इस फोन रियर में ट्रिपल कैमरा और सेल्फी के लिए 12MP लेंस के साथ लॉन्च हो सकता है. 4,700 mAh की बैटरी वाले इस फोन की कीमत लगभग 60,000 रुपये रह सकती है. हालांकि, अभी ये केवल कयास हैं और कंपनी ने इसकी पुष्टि नहीं की है.

Galaxy Tab S11 सीरीज

स्मार्टफोन के साथ-साथ इवेंट में Galaxy Tab S11 सीरीज भी लॉन्च हो सकती है. इसमें Tab S11 और Tab S11 Ultra शामिल होंगी. S11 में 11 इंच काड डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है और इसे मीडियाटेक डायमेंसिटी 9400 प्रोसेसर से लैस किया जा सकता है. रियर में इसके 13MP और फ्रंट में 12MP कैमरा देखने को मिल सकता है. इसमें 8,400mAh की बैटरी दी जा सकती है. वहीं अगर S11 Ultra की बात करें तो इसके डिस्प्ले और बैटरी को छोड़कर बाकी सारे फीचर्स S11 वाले होंगे. S11 Ultra में 14.6 इंच का बड़ा AMOLED डिस्प्ले और 11,600mAh बैटरी मिल सकती है.

ये भी पढ़ें-

शाओमी के पावरबैंक में आग लगने का खतरा, कंपनी ने 1.5 यूनिट्स रिकॉल की, ग्राहकों को वापस मिलेगा पैसा

[ad_2]

‘भारत ने की टैरिफ में कटौती की पेशकश, लेकिन अब…’, SCO समिट के बाद ट्रंप का पहला रिएक्शन

[ad_1]

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगाने के बाद दोनों देशों के रिश्तों में दूरियां बढ़ गई है. इस बीच ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर पोस्ट कर भारत-अमेरिका ट्रेड डील को एकतरफा त्रासदी करार दिया. ट्रंप ने सोमवार (1 सितंबर 2025) को कहा कि अमेरिकी कंपनियां भारत में अपना सामान बेचने में असमर्थ हैं. उन्होंने कहा कि भारत रूस से भारी मात्रा में तेल और सैन्य उपकरण खरीदता है, जबकि अमेरिका से बहुत कम.

ट्रंप ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील को एकतरफा बताया

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील को एकतरफा बताया. उन्होंने कहा, “कुछ लोग यह समझते हैं कि हम भारत के साथ बहुत कम व्यापार करते हैं, लेकिन वे हमारे साथ बहुत अधिक व्यापार करते हैं. इसका कारण यह है कि भारत ने अब तक हमसे इतने ज्यादा टैरिफ वसूले हैं. हमारी कंपनियां भारत में सामान नहीं बेच पा रहे हैं. यह पूरी तरह से एकतरफा त्रासदी रही है.”

ट्रंप का दावा- भारत ने की टैरिफ में कटौती की पेशकश

ट्रंप ने दावा किया, “उन्होंने (भारत ने) अब अपने टैरिफ को पूरी तरह से कम करने की पेशकश की है, लेकिन अब देर हो रही है. उन्हें ऐसा सालों पहले कर देना चाहिए था.” अमेरिकी राष्ट्रपति का बयान ऐसे समय में आया है जब पीएम मोदी चीन का दौरा खत्म कर भारत के लिए रवाना हो चुके हैं. एससीओ बैठक में पीएम मोदी ने ट्रंप को साफ संदेश दिया कि भारत के पास ट्रेड के लिए कई विकल्प खुले हुए हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्र्ंप की एकतरफा नीति को चुनौती देने के लिए भारत, रूस और चीन एक मंच पर आ गए हैं. ये तीनों देश एक-दूसरे के साथ मिलकर अपनी दोस्ती और आपसी सहयोग को मजबूत कर रहे हैं. ट्रंप के टैरिफ के बाद दुनिया की राजनीति तेजी से बदली है, जिसका सबूत एससीओ शिखर सम्मेलन में दिखा.

अमेरिका भारत के डेयरी और कृषि क्षेत्र में एंट्री चाहता है, लेकिन पीएम मोदी ने दो टूक कहा है कि किसानों के हितों के खिलाफ जाकर भारत किसी तरह का समझौता करने वाला नहीं है. उन्होंने कहा, “आज भारत मेरे देश के मछुआरों, पशु पालकों के लिए तैयार है.”

ये भी पढ़ें : पहलगाम हमले पर SCO ने मारा मुंह पर जूता, पाकिस्तान को लगी आग, फिर शहबाज ने अलापा सिंधु जल समझौते का राग

[ad_2]

Watch: ‘चिप्स भी खा लिया, ब्रेड भी खा लिया’, इंदिरा गांधी के साथ राहुल के बचपन का वीडियो देखें

[ad_1]

Rahul-Priyanka Gandhi Indira Gandhi Old Video: सोशल मीडिया पर राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा के बचपन का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें भारत की दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी अपने पोते-पोती के साथ प्यारा सा पल साझा कर रही हैं. इस वीडियो में नन्हें राहुल और प्रियंका खाने की टेबल पर बैठे हैं और उनकी दादी इंदिरा गांधी उन्हें खाने के फायदे बता रही हैं.

देखें राहुल-प्रियंका के बचपन का वीडियो

वीडियो की शुरूआत में इंदिरा गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को अंदर आते देखा गया. पीछे उनके दिवंगत पिता राजीव गांधी और मां सोनिया गांधी भी मौजूद हैं. उसके बाद इंदिरा गांधी बच्चों को खाना खाने के लिए कहती हैं. उस पर राहुल गांधी बड़ी ही मासूमियत से कहते हैं कि मैं चिप्स भी खा लिया और ग्रेवी भी खा ली, ब्रेड भी खा लिया, लेकिन वहीं प्रियंका गांधी खाने के लिए बहाना करती नजर आई. इसके बाद दादी इंदिरा गांधी राहुल-प्रियंका को खाने के फायदे के बारे में बताती हैं, जिसे राहुल और प्रियंका बड़े ही ध्यान से सुनते हुए नजर आते हैं.

ठीक से नहीं खाओगे तो बड़े कैसे होगे?

इंदिरा गांधी फिर राहुल-प्रियंका को समझाती हैं कि अगर तुम दोनों खाना ठीक से नहीं खाओगे तो बड़े कैसे होगे? इसके बाद इंदिरा गांधी कहती हैं कि मालूम है कि खाना खाने से क्या होता है? राहुल-प्रियंका करते हैं नहीं. इस पर इंदिरा गांधी दोनों को समझाती हैं कि खाना खाने से सेहत बनती है, खून बनता है. तभी राहुल अपनी दादी से पूछते हैं कि खून क्या होता है? इंदिरा गांधी कहती हैं कि खून हमारे शरीर में होता है, जब हमें चोट लगती है तो जो लाल-लाल निकलता है न, वही खून होता है.

अगर अच्छी तरीके से बड़ा होना है, मजबूत बनना है तो अच्छी तरह से खाना खाना होगा. फिर राहुल पूछते हैं कि हमारे शरीर में खून है तो इंदिरा गांधी कहती हैं कि हां सब जगह खून है हमारे शरीर में. इस वीडियो पर लोगों ने काफी प्रतिक्रियाएं दी है और लोगों को वीडियो बहुत पसंद आई है.