ट्रंप के एकतरफा त्रासदी वाले बयान पर अमेरिकी मीडिया नाराज, कहा- ‘पीएम मोदी, पुतिन और जिनपिंग को

[ad_1]

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील को एकतरफा त्रासदी बताया. उन्होंने सोमवार (1 सितंबर 2025) को दावा किया कि भारत ने अब शुल्क में कटौती कर इसे जीरो करने की पेशकश की है, लेकिन अब इसमें देरी हो चुकी है. इसे लेकर अब अमेरिकी विश्लेषकों ने ही ट्रंप को आड़े हाथों लिया है. उनका मानना है कि ट्रंप ने जिस तरह से बदले की भावना से भारत पर टैरिफ लगाया है उससे नई दिल्ली चीन और रूस के करीब जाने के लिए मजबूर हुआ.

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत पर निशाना साधा

ट्रंप ने कहा कि भारत रूस से भारी मात्रा में तेल और सैन्य उपकरण खरीदता है, जबकि अमेरिका से बहुत कम खरीदता है. उन्होंने कहा, बहुत कम लोग यह जानते हैं कि हम भारत के साथ बहुत थोड़ा व्यापार करते हैं, लेकिन वे हमारे साथ बहुत ज्यादा व्यापार करते हैं. भारत अपने सबसे बड़े ग्राहक अमेरिका को भारी मात्रा में सामान बेचता है, लेकिन हम उन्हें बहुत कम बेचते हैं. अब तक यह पूरी तरह से एकतरफा रिश्ता रहा है और यह कई दशकों से चला आ रहा है.

‘पीएम मोदी, पुतिन और जिनपिंग को नहीं कर सकते नजरअंदाज’

ट्रंप की इस टिप्पणी को अमरिकी विश्लेषकों ने कहा कि ट्रंप का रवैया भारत को चीन के साथ अपने तनावपूर्ण संबंधों पर पुनर्विचार करने के लिए मजबूर कर रहा है, जबकि रूस के साथ उसके संबंध और मजबूत हो रहे हैं. अमेरिकी मीडिया इस समय चीन के तियानजिन में हुए एससीओ शिखर सम्मेलन की रिपोर्ट से भरा पड़ा है. एनबीसी न्यूज ने अपनी रिपोर्ट में कहा, पीएम मोदी, व्लादिमीर पुतिन और शी जिनपिंग का एक दूसरे का हाथ पकड़ा, गले मिलना वशिंगटन में सबका ध्यान खींचने के लिए किया गया था. इसमें कहा गया कि तीनों नेताओं के गले मिलने के भाव और समय को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है.

कई विश्लेषकों का मानना है कि ट्रंप का पीएम मोदी का विरोध करना सही नहीं था, जो अमेरिका के लिए अच्छा नहीं हो सकता है. वाशिंगटन पोस्ट ने कहा, ऐसा लगता है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने चीन का मुकाबला करने के लिए बहुपक्षीय गठबंधन बनाने की रणनीति पर जोर न देकर जिस देश के साथ भी द्विपक्षीय संबंध है उसका लाभ उठाने पर ज्यादा ध्यान दिया.

भारत से रिश्तों को बचाने में जुटा अमेरिकी दूतावास

ये सब ऐसे समय में हो रहा है जब दिल्ली स्थिति अमेरिकी दूतावास दोनों देशों के बीच के रिश्तों को बचाने की कोशिश में लगा है. अमेरिकी दूतावास ने कहा, अमेरिका और भारत के बीच साझेदारी लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही है. इस महीने हम डेवलपमेंट और संभावनाओं पर जो देर रहे हैं, जो हमें आगे बढ़ा रहे हैं. इनोवेशन से लेकर रक्षा और द्विपक्षीय संबंधों तक यही हमारे दोनों देशों की जनता के बीच स्थायी मित्रता है.

ट्रंप के पहले कार्यकाल के एनएसए जॉन बोल्टन जैसे पूर्व अधिकारियों ने व्हाइट हाउस के अधिकारियों की जमकर आलोचना की है. ऐसा लगता है कि यह सब ऊपर से ही हो रहा है क्योंकि राष्ट्रपति ट्रंप खुद भारत के खिलाफ अपने बयानों से भारत के प्रति अपनी नाराजगी का संकेत दे रहे हैं.

ये भी पढ़ें : ‘भारत ने की टैरिफ में कटौती की पेशकश, लेकिन अब…’, SCO समिट के बाद डोनाल्ड ट्रंप का पहला रिएक्शन

[ad_2]

‘फैंटास्टिक फोर फर्स्ट स्टेप्स’ ने की साढ़े चार हजार करोड़ की कमाई, फिल्म के नाम ये रिकॉर्ड भी

[ad_1]

मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की फिल्म ‘फैंटास्टिक फोर फर्स्ट स्टेप्स’ 25 जुलाई को दुनियाभर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म ने कुछ ही दिनों में अपनी तगड़ी कमाई से सभी को इंप्रेस किया. अब अपने रिलीज के छठे हफ्ते में फिल्म ने बड़ा माइलस्टोन हासिल कर लिया है. जानिए इसकी पूरी डिटेल.

बंपर कलेक्शन के साथ बनी 2025 की सफल फिल्मों में से एक
कोईमोई के रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने अपने रिलीज क छठे हफ्ते में नॉर्थ अमेरिकन बॉक्स ऑफिस 4.8 मिलियन की बंपर कमाई की है. कमाई के मामले में यह फिल्म 2025 में रिलीज हुई अन्य एमसीयू फिल्मों जैसे ‘कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड’ और ‘थंडरबोल्ट्स’ से आगे है .

इसके साथ ही ये इस साल की पहली सफल एमसीयू फिल्म बनी है. फिल्म ने अपनी शुरुआत बहुत ही बेहतरीन तरीके से की थी लेकिन गुजरते वक्त के बाद इसकी कमाई में गिरावट दर्ज की गई.

इस हफ्ते फिल्म के कलेक्शन में पिछले हफ्ते से 20.1% की गिरावट देखने को मिली. हालांकि बाद में इस फिल्म ने ऐसी पारी खेली कि अब ये सभी रिकॉर्ड तोड़ वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस में माइलस्टोन हासिल कर चुकी है. कोईमोई के रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म की वर्ल्डवाइड कलेक्शन कुछ इस प्रकार है–
नॉर्थ अमेरिका – 265.8 मिलियन

इंटरनेशनल – 240.5 मिलियन

वर्ल्डवाइड – 506.3 मिलियन (करीब 4452 करोड़ रुपये)

फैंटास्टिक फोर फर्स्ट स्टेप्स' ने की साढ़े चार हजार करोड़ की कमाई, MCU की फिल्म के नाम हुआ ये रिकॉर्ड भी

मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की पहली फिल्म जिसने बनाया ये रिकॉर्ड
आपको बता दें, इस फिल्म को 1961 में पहली बार पब्लिश हुई ‘फैंटास्टिक फोर’ कॉमिक्स पर बनाया गया है. 200 मिलियन के बजट पर बनी इस फिल्म ने अपने मेकर्स को जबरदस्त मुनाफा देते हुए 500 मिलियन की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है.

आपको बता दें इस साल मार्वल यूनिवर्स की तीन फिल्में रिलीज हुईं जिसमें ‘कैप्टेन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड’ ने कोईमोई के रिपोर्ट के मुताबिक 415.1 मिलियन का ग्लोबल कलेक्शन किया, इसके बाद ‘थंडरबोल्ट्स’ अपने खाते में 400 मिलियन भी इकट्ठा करने में असमर्थ रही और इसने बस 382.4 मिलियन की ही कमाई की. अब ‘फैंटास्टिक फोर फर्स्ट स्टेप्स’ ने 500 मिलियन का माइलस्टोन हासिल कर सबके रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं.

[ad_2]

आने वाली है Flipkart Big Billion Days 2025 सेल! इन धमाकेदार डील्स से खुशी से झूम उठेंगे आप, यहा

[ad_1]

Flipkart Big Billion Days 2025 Sale: फ्लिपकार्ट ने अपने सबसे बड़े शॉपिंग इवेंट Big Billion Days Sale 2025 का टीज़र जारी कर दिया है. वेबसाइट और ऐप पर लगे बैनर्स से साफ है कि यह सेल Coming Soon है. हर साल की तरह इस बार भी यह सेल फेस्टिव सीज़न से ठीक पहले ग्राहकों को मेगा डील्स और धमाकेदार ऑफर्स देने के लिए तैयार है.

टेक प्रोडक्ट्स पर तगड़े ऑफर्स

Big Billion Days हमेशा से ब्लॉकबस्टर डील्स के लिए मशहूर रही है और इस बार भी ट्रेंड जारी रहेगा. टेक्नोलॉजी लवर्स को स्मार्टफोन, लैपटॉप, टैबलेट और स्मार्ट टीवी पर बड़े डिस्काउंट्स मिलने की उम्मीद है. मार्केट में चर्चा है कि Samsung Galaxy S25, Google Pixel 10 और कई नए फ्लैगशिप डिवाइस बेहद कम दामों में उपलब्ध होंगे. वहीं, Samsung Galaxy S24 पर भारी प्राइस कट देखने को मिल सकता है और iPhone 16 अब तक का सबसे किफायती दाम छू सकता है खासकर तब जब iPhone 17 लॉन्च के करीब हो.

सेल कब शुरू होगी?

हालांकि फ्लिपकार्ट ने केवल Coming Soon लिखा है लेकिन पिछले सालों के ट्रेंड को देखें तो यह सेल आमतौर पर सितंबर के आखिरी हफ्ते या अक्टूबर की शुरुआत में होती है. यह समय भारत के फेस्टिव सीज़न और प्रतिद्वंद्वी Amazon Great Indian Festival (Diwali Sale) के साथ पूरी तरह मेल खाता है.

बैंक ऑफर्स और स्पेशल डील्स

फ्लिपकार्ट हर साल की तरह इस बार भी टॉप बैंकों के साथ पार्टनरशिप कर रहा है. टीज़र में Axis Bank और ICICI Bank का नाम सामने आया है जिससे ग्राहकों को इंस्टेंट डिस्काउंट, कैशबैक और नो-कॉस्ट EMI का फायदा मिलेगा. इसके अलावा, इस साल के स्पॉन्सर्स Samsung Galaxy AI और Intel Core हैं जिससे उम्मीद है कि सैमसंग के स्मार्टफोन्स और इंटेल-आधारित लैपटॉप्स पर बड़े ऑफर्स देखने को मिलेंगे.

क्या मिल सकता है खास?

इस सेल के दौरान फ्लिपकार्ट आमतौर पर डील्स को चरणबद्ध तरीके से लाता है. इसमें अर्ली बर्ड ऑफर्स, फ्लैश सेल्स और एक्सक्लूसिव लॉन्च शामिल होते हैं. स्मार्टफोन्स और लैपटॉप्स जैसे हाई-डिमांड प्रोडक्ट्स पर लिमिटेड टाइम डिस्काउंट हेडलाइन डील्स होंगी, वहीं फैशन, होम अप्लायंसेज़ और इलेक्ट्रॉनिक्स पर बंडल ऑफर्स भी ग्राहकों को लुभाएंगे.

अब से ही बनाएं विशलिस्ट

फ्लिपकार्ट ने भले ही डेट्स सामने नहीं रखीं, लेकिन टीज़र से साफ है कि सेल ज्यादा दूर नहीं है. ऐसे में अगर आप नया iPhone लेने, लैपटॉप अपग्रेड करने, वार्डरोब बदलने या फिर पुराना वॉशिंग मशीन रिप्लेस करने की सोच रहे हैं तो यह सेल आपके लिए सुनहरा मौका हो सकती है.

यह भी पढ़ें:

गूगल का बड़ा एक्शन! प्ले स्टोर से एक झटके में उड़ाए 77 खतरनाक ऐप्स, वजह जानकर चौंक जाएंगे

[ad_2]

‘जसप्रीत बुमराह को मुआवजा मिले’, टीम इंडिया के पूर्व बॉलिंग कोच ने क्यों दिया ऐसा बयान

[ad_1]

Jasprit Bumrah Work Load Management: भारत और इंग्लैंड के बीच एंडरसन-तेंदुलकर सीरीज के बाद तेज गेंदबाजों के वर्क लोड को लेकर चर्चा काफी तेज हो गई है. इस टेस्ट सीरीज से पहले ही टीम इंडिया के सेलेक्टर्स ने ये बता दिया था कि बुमराह पांच में से केवल तीन टेस्ट मैच ही खेल पाएंगे. इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज खत्म होने तक कुछ ऐसा ही हुआ. अब इस बात पर टीम इंडिया के पूर्व बॉलिंग कोच भरत अरुण ने बुमराह को मुआवजा देने की बात कही है.

बुमराह को आखिर क्यों मिले मुआवजा?

भारतीय टीम के बॉलिंग कोच रह चुके भरत अरुण ने टाइम्स ऑफ इंडिया के बॉम्बे स्पोर्ट एक्सचेंज पॉडकास्ट में जसप्रीत बुमराह को लेकर बात की. भरत अरुण ने कहा कि टीम में तेज गेंदबाजों का सुरक्षित रहना जरूरी है. बल्लेबाज और स्पिनर सभी फॉर्मेट में खेल सकते हैं, लेकिन तेज गेंदबाजों के लिए ऐसा कर पाना संभव नहीं है. भरत अरुण ने आगे कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले बुमराह को आईपीएल नहीं खेलना चाहिए और उन्हें इस सीजन IPL से आराम देना चाहिए था.

भरत अरुण का मानना है कि जसप्रीत बुमराह या अन्य किसी तेज गेंदबाज को खास सीरीज से पहले पूरा आराम मिलना चाहिए. इसके साथ ही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को उन्हें उचित मुआवजा भी देना चाहिए. बीसीसीआई को खिलाड़ियों से कहना चाहिए कि आप आईपीएल की जगह इस सीरीज पर काम करें और उसके लिए तैयारी करें.

IPL से पहले चोटिल थे बुमराह

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान पांचवें टेस्ट में पीठ में चोट लग गई थी, जिसके चलते बुमराह तीन महीने के लिए क्रिकेट से दूर हो गए थे. भारत के इस खिलाड़ी ने आईपीएल 2025 में फिर एक बार खेलने की शुरुआत की और इस टूर्नामेंट में मुबंई इंडियंस के लिए 12 मैच खेलते हुए 18 विकेट चटकाए. वहीं बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में तीन मैचों में ही 14 विकेट हासिल किए. इस दौरान दो बार पांच विकेट हॉल भी पूरा किया.

यह भी पढ़ें

UP T20 League 2025: रिंकू सिंह का तूफानी शो… 12 गेंद पर जड़े 3 चौके 3 छक्के, एक ओवर में बना डाले 31 रन

[ad_2]

आईटी और ऑटो के दम पर शेयर बाजार में जबरदस्त मजबूती, 554 अंक उछलकर बंद हुआ सेंसेक्स

[ad_1]

Stock Market Today: टैरिफ टेंशन के बीच पिछले तीन दिनों से शेयर बाजार में हो रही गिरावट पर सितंबर के पहले दिन सोमवार को ब्रेक लग गया. आईटी और ऑटो स्टॉक्स में जबरदस्त तेजी के दम पर शेयर बाजार में उछाल देखने को मिला.

निवेशकों के भरोसे को लौटाने का काम जीडीपी की पहली तिमाही के आंकड़े ने किया. इसके बाद सोमवार को बीएसई पर 30 अंकों वाला सेंसेक्स 554 अंक उछलकर 80,364.49 पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई पर निफ्टी 50 भी 198.20 अंक ऊपर उठकर 24,600 के पार चला गया. महिंद्रा के शेयर में चार प्रतिशत का इजाफा देखा गया.  

इन शेयरों ने भरी उड़ान

आज जिन शेयरों में तेजी देखी गई, उनमें 3.65 प्रतिशत की उछाल के साथ महिंद्रा एंड महिंद्रा टॉप पर रहा. इसके बाद टाटा मोटर्स 3.17 प्रतिशत, ट्रेंट 2.71 प्रतिशत, एटरनल 2.23 प्रतिशत और एशियन पेंट्स के स्टॉक्स 2.13 प्रतिशत ऊपर चढ़े.

आज के टॉप लूजर

आज के टॉप लूजर में 1.87 प्रतिशत गिरकर सन फार्मा सबसे नीचे रहा. वहीं, आईटीसी 0.99 प्रतिशत, हिन्दुस्तान यूनिलिवर 0.44 प्रतिशत, टाइटन 0.28 प्रतिशत और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में 0.24 प्रतिशत की गिरावट आई.

जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के हेड ऑफ रिसर्च विनोद नायर का कहना है कि भारत की जीडीपी ग्रोथ की पहली तिमाही का आंकड़ा 7.8 प्रतिशत रहा, जो उम्मीद से बढ़कर है. इसने वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारती इकोनॉमीको निवेशकों का भरोसा और मजबूत किया है. उन्होंने कहा कि आगामी जीएसटी काउंसिल की बैठक में जीएसटी रिफॉर्म ने भी घरेलू बाजार को उठने में मदद की है. इसका सीधा फायदा ऑटो और उपभोग की वस्तुओं के स्टॉक्स पर देखने को मिला है.

ये भी पढ़ें: विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ाने के लिए ये कौन सी स्ट्रैटजी अपना रहा भारत, जानकार ट्रंप भी हो जाएंगे दंग

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

[ad_2]

बैंकिंग सेक्टर में जॉब का सुनहरा मौका, IBPS ने निकालीं 13,000 से ज्यादा नौकरियां; पढ़ें डिटेल्स

[ad_1]

इस भर्ती के जरिए ऑफिसर स्केल और ऑफिस असिस्टेंट के कुल 13,217 पदों को भरा जाएगा. आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट www.ibps.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. आईबीपीएस ने साफ कर दिया है कि आरआरबी पीओ और क्लर्क 2025 भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 21 सितंबर 2025 तय की गई है.

इस भर्ती के जरिए ऑफिसर स्केल और ऑफिस असिस्टेंट के कुल 13,217 पदों को भरा जाएगा. आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट www.ibps.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. आईबीपीएस ने साफ कर दिया है कि आरआरबी पीओ और क्लर्क 2025 भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 21 सितंबर 2025 तय की गई है.

इस बार सबसे ज्यादा वैकेंसी ऑफिस असिस्टेंट (मल्टीपर्पज) के लिए निकली है. करीब आठ हजार पद इसी कैटेगरी में हैं. ऑफिसर स्केल-I (असिस्टेंट मैनेजर) के लिए लगभग चार हजार पद हैं. वहीं, ऑफिसर स्केल-II और स्केल-III में जनरल बैंकिंग ऑफिसर, आईटी ऑफिसर, चार्टर्ड एकाउंटेंट, लॉ ऑफिसर, कोषाध्यक्ष, मार्केटिंग ऑफिसर और एग्रीकल्चर ऑफिसर जैसी विभिन्न स्पेशलाइज्ड पोस्ट्स पर भी भर्तियां होंगी. इन सबको जोड़कर कुल 13,217 पदों पर नियुक्तियां होंगी.

इस बार सबसे ज्यादा वैकेंसी ऑफिस असिस्टेंट (मल्टीपर्पज) के लिए निकली है. करीब आठ हजार पद इसी कैटेगरी में हैं. ऑफिसर स्केल-I (असिस्टेंट मैनेजर) के लिए लगभग चार हजार पद हैं. वहीं, ऑफिसर स्केल-II और स्केल-III में जनरल बैंकिंग ऑफिसर, आईटी ऑफिसर, चार्टर्ड एकाउंटेंट, लॉ ऑफिसर, कोषाध्यक्ष, मार्केटिंग ऑफिसर और एग्रीकल्चर ऑफिसर जैसी विभिन्न स्पेशलाइज्ड पोस्ट्स पर भी भर्तियां होंगी. इन सबको जोड़कर कुल 13,217 पदों पर नियुक्तियां होंगी.

ऑफिस असिस्टेंट और ऑफिसर स्केल-I के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होना जरूरी है. ऑफिसर स्केल-II की पोस्ट्स पर आवेदन करने के लिए न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ ग्रेजुएशन या पोस्ट-ग्रेजुएशन होना चाहिए. लॉ ऑफिसर के लिए एलएलबी की डिग्री जरूरी है. इसी तरह अन्य पदों के लिए अलग-अलग योग्यता हैं.

ऑफिस असिस्टेंट और ऑफिसर स्केल-I के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होना जरूरी है. ऑफिसर स्केल-II की पोस्ट्स पर आवेदन करने के लिए न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ ग्रेजुएशन या पोस्ट-ग्रेजुएशन होना चाहिए. लॉ ऑफिसर के लिए एलएलबी की डिग्री जरूरी है. इसी तरह अन्य पदों के लिए अलग-अलग योग्यता हैं.

ऑफिस असिस्टेंट पद के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष तय की गई है. ऑफिसर स्केल-I के लिए 18 से 30 वर्ष तक की आयु होनी चाहिए. अन्य पदों के लिए उम्र सीमा सरकारी नियम के अनुसार है.

ऑफिस असिस्टेंट पद के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष तय की गई है. ऑफिसर स्केल-I के लिए 18 से 30 वर्ष तक की आयु होनी चाहिए. अन्य पदों के लिए उम्र सीमा सरकारी नियम के अनुसार है.

जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 850 रुपये जमा करने होंगे. वहीं एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए फीस केवल 175 रुपये रखी गई है. यह फीस केवल ऑनलाइन माध्यम से ही जमा की जा सकेगी.

जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 850 रुपये जमा करने होंगे. वहीं एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए फीस केवल 175 रुपये रखी गई है. यह फीस केवल ऑनलाइन माध्यम से ही जमा की जा सकेगी.

आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है. सबसे पहले उम्मीदवारों को आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट www.ibps.in पर जाना होगा. होमपेज पर दिए गए लिंक पर क्लिक करने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म खुलेगा. अगर आप पहली बार आवेदन कर रहे हैं तो सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा और लॉगिन आईडी व पासवर्ड जनरेट करना होगा. इसके बाद जरूरी डिटेल भरकर, डॉक्यूमेंट्स अपलोड करके और फीस जमा करके आवेदन पूरा किया जा सकता है.

आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है. सबसे पहले उम्मीदवारों को आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट www.ibps.in पर जाना होगा. होमपेज पर दिए गए लिंक पर क्लिक करने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म खुलेगा. अगर आप पहली बार आवेदन कर रहे हैं तो सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा और लॉगिन आईडी व पासवर्ड जनरेट करना होगा. इसके बाद जरूरी डिटेल भरकर, डॉक्यूमेंट्स अपलोड करके और फीस जमा करके आवेदन पूरा किया जा सकता है.

Published at : 01 Sep 2025 06:00 PM (IST)

Preferred Sources

शिक्षा फोटो गैलरी

[ad_2]

Hindi Panchang Today: 2 सितंबर का दैनिक पंचांग, बन रहे शुभ योग, जानें शुभ मुहूर्त

[ad_1]

Hindi Panchang 2 सितंबर 2025: 2 सितंबर 2025 का दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद खास है. इस दिन भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और मंगलवार है. ये दिन हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए खास है. मान्यता है कि मंगलवार को हनुमान जी को चोल चढ़ाने पर अकाल मृत्यु के भय नहीं रहता, यमराज पास भी नहीं भटकते हैं.

आइए जानते हैं ये दिन किन राशियों के लिए शुभ-अशुभ है, इस दिन का शुभ समय, अशुभ काल, राहुकाल, ग्रह स्थिति और विशेष उपाय भी जानें.

2 सितंबर का पंचांग 2025 (Hindi Panchang 2 September 2025)












तिथि

दशमी (2 सितंबर 2025, सुबह 2.43 – 3 सितंबर 2025, सुबह 3.53)

वार मंगलवार
नक्षत्र मूल
योग प्रीति, रवि योग
सूर्योदय सुबह 5.57
सूर्यास्त
सुबह 6.48
चंद्रोदय
दोपहर 3.01
चंद्रोस्त
सुबह 1.07, 3 सितंबर
चंद्र राशि
धनु

चौघड़िया मुहूर्त









सुबह का चौघड़िया
चर सुबह 9.10 – सुबह 10.45
लाभ सुबह 10.45 – दोपहर 12.21
अमृत दोपहर 12.21 – दोपहर 1.56
शाम का चौघड़िया
लाभ रात 8.06 – रात 9.31

राहुकाल और अशुभ समय (Aaj Ka Rahu kaal)







राहुकाल (इसमें शुभ कार्य न करें) दोपहर 3.31 – शाम 5.06
यमगण्ड काल सुबह 9.10 – सुबह 10.45
आडल योग
सुबह 6.01 – रात 9.51
गुलिक काल
दोपहर 12.21 – दोपहर 1.56

ग्रहों की स्थिति (Grah Gochar 2 September 2025)












सूर्य सिंह
चंद्रमा धनु
मंगल सिंह
बुध कर्क
गुरु मिथुन
शुक्र कर्क
शनि मीन
राहु कुंभ
केतु सिंह

किन राशियों को लाभ




तुला राशि मानसिक तनाव दूर होगा. नौकरी में काम से बॉस खुश होंगे. तरक्की के अवसर मिल सकते हैं.

कौन सी राशियों संभलकर रहे




कर्क राशि वाद विवाद से दूर रहें, नौकरी में बदलाव हो सकता है पेरशान न हों, सहयोगियों की मदद से समस्या का समाधान निकलेगा.

FAQs: 2 सितंबर 2025

  1. Q.कौन सा उपाय करें ?
    मंगलवार को कपूर और लौंग को मिलाकर जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है.
  2. Q. कौन से शुभ संयोग बन रहे हैं ?
    इस दिन प्रीति, रवि योग बन रहा है.

Mangal Gochar 2025: तुला राशि में एंट्री करेंगे मंगल, सितंबर से इन 4 राशियों की बढ़ेगी कमाई

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

[ad_2]

अब ATM वालों का रोजगार भी खतरे में! ई-रिक्शा में लगा दी चलती फिरती एटीएम मशीन- वीडियो वायरल

[ad_1]

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ई-रिक्शा का ऐसा अवतार देखने को मिला जिसे देखकर लोग हैरान हैं. आमतौर पर सवारी ढोने या सामान ढोने के लिए इस्तेमाल होने वाले ई-रिक्शा को इस बार चलता-फिरता एटीएम बना दिया गया है. जी हां, टिर्री में बाकायदा एटीएम मशीन फिट कर दी गई है. अब लोग इसे देखकर कह रहे हैं कि भाई बैंक वालों का भी रोजगार खा जाएगी ये टिर्री. वीडियो देखने के बाद आप भी यही कहेंगे कि टिर्री को दुनिया का आठवां अजूबा घोषित कर देना चाहिए.

ई-रिक्शा में लगा दी एटीएम मशीन

वीडियो में दिखता है कि ई-रिक्शा के अंदर बाकायदा एक एटीएम मशीन फिट की गई है. लोग आते हैं, कार्ड डालते हैं और सीधे कैश निकाल ले जाते हैं. पहले लोग मानते थे कि ई-रिक्शा सिर्फ यात्रियों को ढोने या हल्का सामान उठाने का काम कर सकता है लेकिन अब तो इसका इस्तेमाल हर काम में होने लगा है. कभी ये क्रेन की तरह काम करता दिखता है, कभी ट्रैक्टर की तरह खेत जोतता है और कभी मिनी बस की तरह यात्रियों से खचाखच भरा नजर आता है. अब तो इसने बैंक तक को चुनौती दे दी है. वीडियो में दिख रहा है कि टिर्री में बकायदा एटीएम मशीन के साथ सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है.


यह भी पढ़ें: Video: लड़ते-लड़ते दुकान में जा घुसे सांड, एक हो गया बेहोश, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

यूजर्स बोले, अब केवल उड़ना बाकि है

वीडियो को captain.kamalpur नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…इसे आठवां अजूबा क्यों नहीं घोषित कर देते भाई. एक और यूजर ने लिखा…अब तो बस इसका उड़ना बाकि है. किसी दिन एयरलाइन वालों का भी धंधा खा जाएगा ये. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…बड़े खतरनाक लोग हैं, ये क्या मुजस्सिमा बना डाला.

यह भी पढ़ें: यमराज का भैंसा आ ही रहा होगा… बिजी सड़क पर बाइक से खतरनाक स्टंट करता दिखा युवक, यूजर्स बोले- इस बेवकूफी के लिए 2 शब्द


Elon musk ने शेयर किया इस पाकिस्तानी व्यक्ति का वीडियो, बोले- ‘इसका हिसाब ठीक…’

[ad_1]

टेस्ला के सीईओ Elon Musk अकसर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के कारण चर्चाओं में रहते हैं. अब एक बार फिर उनकी एक पोस्ट ने कम होती आबादी को लेकर बहस छेड़ दी है. दरसअल, उन्होंने एक पाकिस्तानी व्यक्ति के विवादित बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. बता दें कि मस्क लगातार कई देशों की घटती आबादी को लेकर चिंता व्यक्त कर चुके हैं. उनका कहना है कि सभ्यता को बढ़ती आबादी की जगह घटती आबादी से ज्यादा खतरा है.

इस पोस्ट पर आई मस्क की प्रतिक्रिया

मस्क ने हाल ही में एक्स पर शेयर हो रही एक पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी. इस पोस्ट में एक पाकिस्तानी आदमी दावा कर रहा था कि जल्द ही डेनमार्क के लोग अपने ही देश में कम हो जाएंगे और उनकी जगह पाकिस्तानी ले लेंगे. इस वीडियो में एक पाकिस्तानी शख्स पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में डेनमार्क के एक निवासी के साथ बहस करता दिख रहा है. पाकिस्तानी शख्स को कहते हुए सुना जा रहा है, “हम पूरी जिंदगी तुम्हारी छाती पर बैठे रहेंगे. हमारे 5 बच्चे है, तुम्हारे एक या दो, अगले 10-15 सालों में इस देश में स्थानीय लोगों से ज्यादा पाकिस्तानी लोग होंगे.” इसके बाद वह दूसरे देशों के उदाहरण देता है. 

मस्क ने कही यह बात

मस्क ने इस वीडियो को रिपोस्ट करते हुए लिखा कि पाकिस्तानी व्यक्ति का हिसाब ठीक है. उन्होंने लिखा, ‘उसका गणित ठीक है.’ बता दें कि मस्क पहले भी कह चुके हैं कि घटती आबादी अर्थव्यवस्था और यहां तक की सभ्यता के लिए ठीक नहीं है. कुछ समय पहले उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि अधिकतर लोग सोचते हैं कि दुनिया में आबादी ज्यादा है, लेकिन असल में ठीक इसका उल्टा है. गौरतलब है कि जापान, साउथ कोरिया, इटली और पूर्वी यूरोप के कई देशों में जनसंख्या लगातार कम होती जा रही है. 

ये भी पढ़ें-

शाओमी के पावरबैंक में आग लगने का खतरा, कंपनी ने 1.5 यूनिट्स रिकॉल की, ग्राहकों को वापस मिलेगा पैसा



[ad_2]

EU की महिला अध्यक्ष के विमान का जीपीएस हुआ जाम, रूस पर लगाया आरोप

[ad_1]

यूक्रेन जंग को लेकर चल रही तनातनी के बीच यूरोपीय आयोग ने रूस पर ईयू की अध्यक्षा उर्सला वॉन डेर लेयन के विमान को जाम करने का सनसनीखेज आरोप लगाया है. यूरोपीय आयोग के मुताबिक, पायलट ने जीपीएस-नेविगेशन जाम होने के बाद फिजिकल मैप के जरिए लैंडिंग की.

घटना रविवार (31 अगस्त, 2025) की है, जब उर्सला पौलेंड के दौरे से लौट रही थी. यूरोपीय आयोग का आरोप है कि मिड-एयर, विमान के जीपीएस-नेविगेशन को जाम कर दिया गया, जिसके चलते बुल्गारिया में लैंडिंग करनी पड़ी. 

लैंडिंग से पहले पायलट ने लगाया चक्कर

लैंडिंग से पहले पायलट ने करीब एक घंटे तक बुल्गारियाई एयरोस्पेस में चक्कर लगाया, लेकिन जब जीपीएस-नेविगेशन दुरुस्त नहीं हुआ तो फिजीकल मैप के जरिए बुल्गारिया के एक एयरपोर्ट पर लैंडिंग की गई. बुल्गारियाई एजेंसियों के मुताबिक, ये जैमिंग रूस की करतूत थी. हालांकि, रूस की तरफ से इस घटना को लेकर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

यूक्रेन जंग में यूरोपीय यूनियन (ईयू) पूरी तरह से रूस के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं. यूरोपीय आयोग की अध्यक्षा होने के नाते, उर्सला खुद सभी अंतरराष्ट्रीय मंचों पर यूक्रेन के समर्थन और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ खड़ी नजर आती हैं.

रूस-यूक्रेन जंग में पौलैंड, यूरोपीय देशों के साथ

हाल ही में जब यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की और इंग्लैंड के आधा-दर्जन राष्ट्राध्यक्षों ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात के लिए अमेरिका का दौरा किया था, तब भी उर्सला साथ में थी. हालांकि, ट्रंप के साथ मीटिंग के दौरान उर्सला को साथ नहीं बिठाया गया था.

रविवार को जब उर्सला के प्लेन ने बुल्गारिया में फोर्स-लैंडिंग की, तब भी यूरोपीय आयोग की अध्यक्षा, पौलेंड-बेलारूस के बॉर्डर से लौट रही थी. रूस-यूक्रेन जंग में पौलैंड, यूरोपीय देशों के साथ है तो बेलारुस, पुतिन के समर्थन में है. 

ये भी पढ़ें:- ‘खुद बेल पर, फिर भी कह रहे दूसरों को चोर’, राहुल गांधी के ‘हाइड्रोजन बम’ पर भाजपा का पलटवार

[ad_2]