Aaj ka Meen Rashifal 2 September 2025: मीन राशि आध्यात्मिकता की ओर झुकाव, स्वास्थ्य सामान्य रहे

[ad_1]

Pisces Horoscope 2 September 2025: मीन राशि वालों के लिए दिन कुछ उतार-चढ़ाव के साथ शुरू होगा. चंद्रमा 10वें भाव में होने के कारण नौकरी और करियर में बदलाव या नई जिम्मेदारियों के योग बन रहे हैं. दिन की शुरुआत में परिस्थितियाँ थोड़ी चुनौतीपूर्ण लग सकती हैं, लेकिन सही रणनीति और संयम से समस्याएँ हल होंगी.

करियर और बिजनेस:
नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन लाभकारी रहेगा. संविदा पर काम कर रहे कर्मचारियों के लिए स्थायी नियुक्ति के योग बन सकते हैं. ऑफिस में अपने काम में सुधार और नए तरीकों से कार्य करने की कोशिश लाभकारी होगी. व्यवसायियों के लिए दिन औसत रहेगा. किसी पुराने निवेश या पार्टनरशिप से नए ऑफर मिल सकते हैं. बिजनेस में सुधार और सलाहकारों की मदद से नुकसान कम होगा.

धन और शिक्षा:
आर्थिक दृष्टि से दिन सामान्य रहेगा. अनावश्यक खर्चों से बचें और फाइनेंशियल प्लानिंग पर ध्यान दें. छात्रों के लिए दिन थोड़ी चुनौती भरा रहेगा. पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं में फोकस बनाए रखें और समय का सदुपयोग करें.

परिवार और प्रेम जीवन:
परिवार में सहयोग और सुख बनाए रखने के प्रयास फायदेमंद रहेंगे. घर के बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा और पारिवारिक मामलों में सामंजस्य रहेगा. प्रेम जीवन में थोड़ी सावधानी रखें. जीवनसाथी के साथ मतभेद न होने दें और छोटे मुद्दों को सुलझाने में धैर्य रखें.

स्वास्थ्य:
स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. हल्की थकान या तनाव महसूस हो सकता है. संतुलित आहार, पर्याप्त नींद और हल्का व्यायाम फायदेमंद रहेगा. मानसिक शांति के लिए ध्यान या योग लाभकारी रहेगा.

शुभ अंक: 7
शुभ रंग: हल्का नीला
उपाय: प्रतिदिन भगवान विष्णु की पूजा करें और किसी जरूरतमंद को दान दें. इससे सकारात्मक ऊर्जा और मानसिक शांति बनी रहेगी.

FAQs
Q1: क्या आज बिजनेस में नई योजना सफल होगी?
A1: हाँ, मंगल-शुक्र की दृष्टि से नई योजना लाभकारी रहेगी.

Q2: छात्रों के लिए परीक्षा का दिन कैसा रहेगा?
A2: मेहनत और सावधानी से परीक्षा सफल होगी.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

iPhone 17 के लॉन्च के बाद बंद हो जाएंगे ये पॉपुलर आईफोन! अभी चेक करें लिस्ट

[ad_1]

iPhone 17 Series Launch: Apple हर साल अपने नए आईफोन मॉडल्स लॉन्च करता है और इसके साथ ही पुराने मॉडल्स को मार्केट से हटाना भी शुरू कर देता है. इस बार भी ऐसा ही हो सकता है. iPhone 17 सीरीज़ के लॉन्च के साथ ही कंपनी अपने कुछ पॉपुलर आईफोन मॉडल्स की बिक्री बंद कर सकती है. अगर आप इन मॉडलों में से कोई आईफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो बेहतर होगा कि खरीदने से पहले एक बार यह लिस्ट जरूर देख लें. वरना हो सकता है कि आपका पसंदीदा आईफोन कुछ ही दिनों में दुकानों और ऑनलाइन स्टोर्स से गायब हो जाए.

क्या है Apple का प्लान

एप्पल की यह रणनीति नई नहीं है. कंपनी हमेशा नए मॉडल लाने के साथ पुराने वेरिएंट्स को धीरे-धीरे बंद कर देती है. इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि वह अपने लेटेस्ट प्रोडक्ट्स को ज्यादा से ज्यादा प्रमोट करना चाहती है और यूज़र्स को अपग्रेड करने के लिए प्रेरित करती है. साथ ही, पुरानी टेक्नोलॉजी को हटाकर नए फीचर्स वाले मॉडल्स पर फोकस करना भी एप्पल की मार्केटिंग पॉलिसी का हिस्सा है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, iPhone 17 सीरीज़ के लॉन्च होते ही iPhone 14 और iPhone 14 Plus की बिक्री बंद की जा सकती है. कंपनी ने पिछले साल iPhone 15 लाकर iPhone 13 मिनी को अलविदा कहा था. इस बार भी उम्मीद की जा रही है कि पुराने मॉडल्स को स्टॉप कर दिया जाएगा, ताकि iPhone 17 और iPhone 16 सीरीज़ की सेल्स को बूस्ट मिल सके.

क्या है iPhone 14 की खासियत

iPhone 14 सीरीज़ की खासियत यह थी कि इसमें दमदार परफॉर्मेंस और कैमरा क्वालिटी दी गई थी. A15 बायोनिक चिपसेट और शानदार फोटोग्राफी फीचर्स की वजह से यह मॉडल युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय रहा. वहीं, iPhone 14 Plus ने अपनी बड़ी स्क्रीन और लंबी बैटरी बैकअप की वजह से खास पहचान बनाई. लेकिन अब इन दोनों मॉडल्स को मार्केट से हटाने की तैयारी चल रही है.

अगर आप इन आईफोन्स को खरीदने का सोच रहे हैं तो यही सही समय है. नए मॉडल्स आने से पहले पुराने आईफोन पर अक्सर बड़ी छूट और ऑफर्स मिलते हैं. ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स और ऑफलाइन स्टोर्स पर इनकी कीमतें कम हो सकती हैं जिससे ग्राहक कम दाम में इन्हें घर ला सकते हैं. हालांकि, नए मॉडल्स आने के बाद इनके सॉफ्टवेयर अपडेट्स और सपोर्ट कुछ साल तक मिलते रहेंगे लेकिन धीरे-धीरे कंपनी इनका सपोर्ट भी बंद कर देती है.

अपग्रेड होती टेक्नोलॉजी

iPhone 17 के लॉन्च के साथ ही कंपनी पुराने मॉडल्स को रिप्लेस करेगी ताकि टेक्नोलॉजी अपग्रेडेड बनी रहे. एप्पल का फोकस हमेशा प्रीमियम एक्सपीरियंस और नए फीचर्स पर रहता है. ऐसे में पुराने मॉडल्स का हटना तय है. अगर आपकी नज़र iPhone 14 या iPhone 14 Plus पर है तो अब देर न करें. आने वाले समय में ये फोन मार्केट से पूरी तरह गायब हो सकते हैं. iPhone 17 के लॉन्च से पहले ही कंपनी अपने पुराने मॉडल्स को अलविदा कहने की तैयारी में है.

यह भी पढ़ें:

किस कंपनी का फोन बेचने पर दुकानदार को होती है सबसे ज्यादा कमाई? हैरान कर देगी सच्चाई

[ad_2]

प्रधानमंत्री के साथ जाने वाले इंटरप्रेटर को कितनी मिलती है सैलरी, जानें आप कैसे कर सकते हैं यह?

[ad_1]

जब प्रधानमंत्री विदेश यात्रा पर जाते हैं तो उनके साथ कैमरों के पीछे एक और खास शख्स होता है दुभाषिया. यही वह व्यक्ति होता है, जो पीएम की हर बात विदेशी नेता तक और उनकी बात पीएम तक पहुंचाता है. यानी पीएम और दूसरे देशों के बीच बातचीत की असली कड़ी यही है. ऐसे में दुभाषिए की भूमिका बेहद अहम मानी जाती है.

पीएम का आधिकारिक दुभाषिया बनना आसान नहीं है. इसके लिए गहरी भाषा-ज्ञान और सांस्कृतिक समझ जरूरी है. इस नौकरी के लिए ज्यादातर इंटरप्रेटर का चयन विदेश मंत्रालय (Ministry of External Affairs) या भारतीय विदेश सेवा (IFS) से होता है.

इसके लिए कम से कम योग्यता बैचलर डिग्री है. डिग्री किसी भी विषय में हो सकती है, लेकिन अगर आपने भाषा, अंतरराष्ट्रीय संबंध या राजनीतिक विज्ञान जैसे विषय चुने हैं तो आपकी प्राथमिकता बढ़ जाती है. सिर्फ डिग्री ही काफी नहीं, आपको कम से कम दो भाषाओं में पूरी महारत चाहिए. एक हिंदी या अंग्रेजी और दूसरी कोई विदेशी भाषा जैसे फ्रेंच, रूसी, स्पैनिश, जर्मन, चीनी या अरबी. इन भाषाओं को बोलना, पढ़ना और लिखना पूरी तरह आना चाहिए.

कोर्स और ट्रेनिंग

दुभाषिया बनने के लिए कई बार विदेशी भाषाओं में डिप्लोमा या सर्टिफिकेट कोर्स करना जरूरी होता है. भारत में इसके लिए कुछ प्रमुख संस्थान हैं- जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU), दिल्ली विश्वविद्यालय, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) और रक्षा मंत्रालय के तहत आने वाला स्कूल ऑफ फॉरेन लैंग्वेजेज (SFL). यहां से फ्रेंच, जर्मन, रूसी या चीनी भाषाओं में ट्रेनिंग ली जा सकती है.

ये कोर्स 6 महीने से लेकर 2 साल तक के होते हैं और इनकी फीस लगभग 25 हजार से 1 लाख रुपये तक हो सकती है. इसके अलावा Alliance Française (फ्रेंच), Max Mueller Bhavan (जर्मन) और Instituto Cervantes (स्पैनिश) जैसे विदेशी संस्थानों की शाखाएं भी भारत में कोर्स कराती हैं.

यह भी पढ़ें : SBI PO Result 2025: एसबीआई पीओ प्रीलिम्स का रिजल्ट जल्द होगा जारी, ऐसे एक क्लिक में कर सकेंगे चेक

अगर आप IFS (भारतीय विदेश सेवा) में UPSC के जरिए चयनित होते हैं, तो आपको दिल्ली स्थित Foreign Service Institute (FSI) में एक साल की ट्रेनिंग मिलती है. इसमें अंतरराष्ट्रीय संबंधों की पढ़ाई, विदेशी नीति की समझ और भाषा की गहन ट्रेनिंग शामिल होती है. भारत में ही नहीं, बल्कि कई इंटरप्रेटर आगे चलकर संयुक्त राष्ट्र (UN) या यूरोपियन यूनियन (EU) में काम करने की ट्रेनिंग भी लेते हैं.

कितनी होती है सैलरी?

अगर आप IFS ऑफिसर हैं तो 7वें वेतन आयोग के हिसाब से शुरुआती सैलरी करीब 56,100 रुपये प्रति माह होती है. लेकिन विदेश में पोस्टिंग पर आपको स्पेशल फॉरेन अलाउंस मिलता है. जैसे-जैसे आपका अनुभव और पद बढ़ता है, आपकी सैलरी 1.5 लाख से 2.25 लाख रुपये प्रति माह तक पहुंच जाती है. इसके अलावा सरकारी सुविधाएं जैसे फ्री आवास, गाड़ी, सिक्योरिटी, मेडिकल सुविधा और बच्चों की पढ़ाई का खर्च भी सरकार उठाती है.

यह भी पढ़ें : असम को शिक्षा के क्षेत्र में मिला बड़ा तोहफा, गुवाहाटी में बनेगा देश का 22वां IIM

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

सोनम बाजवा की 10 खूबसूरत तस्वीरें, जिन्हें देख आप भी पंजाब की इस कुड़ी पर हार बैठेंगे दिल

[ad_1]

सोनम बाजवा अपने काम के साथ सोशल मीडिया पर खासी एक्टिव रहती हैं. जहां हर दिन वो फैंस के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती हैं.

सोनम बाजवा अपने काम के साथ सोशल मीडिया पर खासी एक्टिव रहती हैं. जहां हर दिन वो फैंस के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती हैं.

इन तस्वीरों में एक्ट्रेस कभी ट्रेडिशनल, तो कभी वेस्टर्न ड्रेस पहनकर कहर ढहाती हुई नजर आती हैं.

इन तस्वीरों में एक्ट्रेस कभी ट्रेडिशनल, तो कभी वेस्टर्न ड्रेस पहनकर कहर ढहाती हुई नजर आती हैं.

इस फोटो में टू पीस पहनकर कैमरे के लिए कातिल अदाएं दिखाती सोनम किसी परी से कम नहीं लग रही.

इस फोटो में टू पीस पहनकर कैमरे के लिए कातिल अदाएं दिखाती सोनम किसी परी से कम नहीं लग रही.

सोनम को एनिमल प्रिंट ड्रेसेज का काफी शौक है. अक्सर वो इन बॉडीकोन ड्रेस में अपनी सिजलिंग फोटोज शेयर करती हैं.

सोनम को एनिमल प्रिंट ड्रेसेज का काफी शौक है. अक्सर वो इन बॉडीकोन ड्रेस में अपनी सिजलिंग फोटोज शेयर करती हैं.

इस लुक में भी सोनम बला की हसीन लग रही हैं. इस फोटोज भी खूब लाइक और कमेंट भी आए थे.

इस लुक में भी सोनम बला की हसीन लग रही हैं. इस फोटोज भी खूब लाइक और कमेंट भी आए थे.

इस वाइन ऑफ शोल्डर ड्रेस में सोनम बाजवा बेबाकी से अपना परफेक्ट फिगर फ्लॉन्ट करती दिख रही है.

इस वाइन ऑफ शोल्डर ड्रेस में सोनम बाजवा बेबाकी से अपना परफेक्ट फिगर फ्लॉन्ट करती दिख रही है.

सोनम बाजवा पंजाबी सिनेमा की फेमस एक्ट्रेस हैं. जो अभी तक कई बड़े हीरोज के साथ सुपरहिट फिल्में दे चुकी हैं.

सोनम बाजवा पंजाबी सिनेमा की फेमस एक्ट्रेस हैं. जो अभी तक कई बड़े हीरोज के साथ सुपरहिट फिल्में दे चुकी हैं.

अब एक्ट्रेस बॉलीवुड में भी कदम रख चुकी हैं. उनकी डेब्यू फिल्म ‘हाउसफुल 5’ थी. जो कुछ वक्त पहले रिलीज हुई थी.

अब एक्ट्रेस बॉलीवुड में भी कदम रख चुकी हैं. उनकी डेब्यू फिल्म ‘हाउसफुल 5’ थी. जो कुछ वक्त पहले रिलीज हुई थी.

इस फिल्म में सोनम बाजवा अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख समेत कई बड़े स्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखी थी.

इस फिल्म में सोनम बाजवा अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख समेत कई बड़े स्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखी थी.

वहीं इन दिनों सोनम टाइगर और हरनाज के साथ अपनी आने वाली फिल्म ‘बागी 4’ का जोरशोर से प्रमोशन कर रही हैं. जो 5 सितंबर को रिलीज होगी.

वहीं इन दिनों सोनम टाइगर और हरनाज के साथ अपनी आने वाली फिल्म ‘बागी 4’ का जोरशोर से प्रमोशन कर रही हैं. जो 5 सितंबर को रिलीज होगी.

Published at : 01 Sep 2025 10:20 PM (IST)

Preferred Sources

बॉलीवुड फोटो गैलरी

[ad_2]

IPL से संन्यास के बाद अश्विन बनेंगे कप्तान, पंजाब किंग्स के बाद मिलेगी इस टीम की कमान

[ad_1]

Ravichandran Ashwin IPL Retirement: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन ने 27 अगस्त को आईपीएल से संन्यास का ऐलान कर दिया. इसके अगले ही दिन खबर सामने आई कि आईपीएल से रिटायर होने के बाद अब अश्विन यूएई में होने वाली इंटरनेशनल क्रिकेट लीग में खेलते नजर आ सकते हैं. अश्विन ने भी इस बात को कंफर्म कर दिया है. अश्विन आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए कप्तानी कर चुके हैं, वहीं इस लीग में भी भारत का ये दिग्गज खिलाड़ी कप्तान की भूमिका निभा सकता है.

अश्विन बनेंगे ILT20 में कप्तान

रविचंद्रन अश्विन को इंटरनेशनल लीग टी20 के लिए साइन कर लिया गया है. इस टूर्नामेंट के लिए नीलामी 30 सितंबर को दुबई में होने जा रही है. ILT20 में छह टीमें हिस्सा लेंगी. इसमें अबू धाबी नाइट राइडर्स, दुबई कैपिटल्स, गल्फ जायंट्स, डेजर्ट वाइपर्स, शारजाह वॉरियर्स और MI एमिरेट्स का नाम शामिल है. अश्विन ने इस फ्रेंचाइची लीग में खेलने की बात पर मुहर लगाते हुए कहा था कि अगर वे इस लीग के लिए रजिस्ट्रेशन कराएंगे, तब उन्हें कोई खरीदार तो मिल जाएगा.

अश्विन इन छह टीम में से एक के कप्तान बन सकते हैं. इसके बारे में अश्विन के खास दोस्त प्रसन्ना अगोरम ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा है कि ‘अगर सब कुछ ठीक रहा, तब अश्विन जल्द ही ग्लोबल टी20 लीग में कप्तान बन सकते हैं’.

Dubai Capitals का हिस्सा बनेंगे अश्विन?

प्रसन्ना के पोस्ट से ये कयास लगाए जा सकते हैं कि अश्विन इंटरनेशनल लीग टी20 के अलावा भी किसी और फ्रेंचाइजी लीग का हिस्सा बन सकते हैं. लेकिन अगर अश्विन ILT20 खेलते हैं, तब उनके दुबई कैपिटल्स में शामिल होने की उम्मीद ज्यादा है, क्योंकि अश्विन आईपीएल 2020 और 2021 में दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा रहे थे. वहीं दिल्ली कैपिटल्स और दुबई कैपिटल्स दोनों टीमों का मालिक एक ही है.

यह भी पढ़ें

एबी डी विलियर्स ने चुने Top-5 बेस्ट क्रिकेटर्स, दोस्त विराट कोहली को नहीं किया शामिल; ये पाकिस्तानी भी लिस्ट में



[ad_2]

विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ाने के लिए ये कौन सी स्ट्रैटजी अपना रहा भारत, जानकार ट्रंप भी हो जाएंगे

[ad_1]

Gold Reserves In India: भारत के ऊपर भारी भरकम अमेरिकी टैरिफ के बाद नई दिल्ली ने अपने पुराने तरीकों में पूरी तरह से बदलाव कर लिया है. यानी आरबीआई ने अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सोने में निवेश की नई रणनीति अपनाई है. आरबीआई और अमेरिकी खजांची विभाग के डेटा से यह साफ होता है कि पिछले चार साल की तुलना में इस बार भारत ने जून में अमेरिकी ट्रेजरी बिलों में काफी कम निवेश किया है.

अमेरिकी ट्रेजरी बिलों में गिरावट
इकोनॉमिक टाइम्स के आंकड़ों के मुताबिक जून 2025 में भारत के पास 227 अरब डॉलर के अमेरिकी ट्रेजरी बिल थे. जबकि पिछले साल यही आंकड़ा 242 अरब डॉलर था.

दरअसल, दुनियाभर के कई देश अब अपनी पुरानी रणनीति में बदलाव कर रहे हैं. भारत ने इस साल जून महीने में जहां एक तरफ सोने का भंडार बढ़ाया है, वहीं अमेरिकी ट्रेजरी बिलों में निवेश घटा दिया है. हालांकि इसके बावजूद अमेरिकी ट्रेजरी बिलों में निवेश करने के मामले में भारत अब भी दुनिया के शीर्ष 20 देशों में शामिल है.

क्या है वजह?
वैश्विक तनाव और ट्रेड वॉर को इस बदलाव की बड़ी वजह माना जा रहा है. बैंक ऑफ बड़ौदा के चीफ इकोनॉमिस्ट मदन सबनवीस के मुताबिक, न सिर्फ भारत बल्कि चीन और ब्राज़ील समेत कई देश इस रणनीति पर काम कर रहे हैं. पिछले साल भर में अमेरिकी करेंसी में काफी उतार-चढ़ाव देखा गया है.

आरबीआई के आंकड़े बताते हैं कि 28 जून 2024 को भारत के पास 840.76 मीट्रिक टन सोना था. वहीं 27 जून 2025 तक विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 979.98 मीट्रिक टन हो गया था. यह साफ संकेत है कि भारत अपनी सुरक्षा और निवेश रणनीति में सोने को प्राथमिकता दे रहा है.

चीन का हाल
पिछले साल दिसंबर में अमेरिकी ट्रेजरी बिलों का स्टॉक सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया था. अगर चीन की बात करें तो जून 2025 में चीन के पास 756 अरब डॉलर के ट्रेजरी बिल थे, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह आंकड़ा 780 अरब डॉलर था.

ये भी पढ़ें: ओला का शेयर बना रॉकेट: 30 दिन में 47% उछला, सिर्फ 10 दिन में बरपाई जबरदस्त रैली – क्या है वजह?

[ad_2]

भारत ने अफगानिस्तान में भूकंप के बाद भेजी राहत सामग्री, अब तक 800 से ज्यादा की मौत

[ad_1]

Earthquake in Afghanistan: पूर्वी अफगानिस्तान में 6.0 तीव्रता का भूकंप आया, जिसमें कम से कम 812 लोगों की मौत और 2,817 घायल हुए. राहत कार्य तेजी से चल रहा है. ये जानकारी सरकारी प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने दी हैं. तालिबान अधिकारी के अनुसार, यह पिछले एक दशक का सबसे घातक भूकंप है. प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल अस्पताल, आश्रय, भोजन और स्वच्छ पानी की आवश्यकता है.

अफगानिस्तान में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.0 मापी गई. अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, भूकंप का केंद्र 27 किलोमीटर दूर और आठ किलोमीटर की गहराई पर था. देश कई भूकंपीय फॉल्ट लाइनों पर स्थित है, जिससे इसे भूकंप और भूस्खलन के खतरे अधिक रहते हैं.

मदद को आगे आया भारत

भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आज अफगानिस्तान के विदेश मंत्री मौलवी आमिर खान मुत्तकी से बात की और अफगानिस्तान में आए भूकंप में हुई जनहानि पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की. डॉ. जयशंकर ने सोशल मीडिया पर बताया कि भारत ने आज काबुल में एक हजार परिवारों के लिए तंबू भेजे हैं. उन्होंने कहा कि भारतीय मिशन ने काबुल से कुणर जिले तक 15 टन राहत सामग्री पहुंचाई है. मंत्री ने यह भी आश्वासन दिया कि कल से और राहत सामग्री भारत से भेजी जाएगी. डॉ. जयशंकर ने घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की और कहा कि इस मुश्किल समय में भारत अफगानिस्तान के साथ खड़ा है.

राहत कार्य और चुनौतियां
भूकंप के तुरंत बाद बचाव दल राहत कार्य में जुट गया है. दूरदराज के पहाड़ी इलाकों में सड़कें बंद होने और भूस्खलन के कारण राहत कार्य में बाधा आ रही है. प्रभावित क्षेत्रों के स्वास्थ्य केंद्र और अस्पताल भारी दबाव में हैं. कई लोग सुरक्षा की चिंता के कारण अपने घरों में नहीं रह पा रहे हैं और खुले में सोने को मजबूर हैं.

अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस और रेड क्रिसेंट सोसाइटी के जॉय सिंघल ने अल जजीरा को बताया कि उनकी टीमों ने प्रभावित समुदायों में तुरंत राहत कार्य शुरू कर दिया. हालांकि, कई दूरदराज के पहाड़ी और कम आबादी वाले क्षेत्रों तक अभी तक मदद नहीं पहुंच पाई है. टेंट की संख्या भी काफी नहीं है और भूस्खलन वाले क्षेत्र में पहुंचना कठिन हो रहा है. अफगानिस्तान पूर्वी और पश्चिमी भागों में भूकंप के प्रति संवेदनशील रहा है. पिछले साल पश्चिमी भाग में आए भूकंप में 1,000 से अधिक लोगों की मौत हुई थी. 7 अक्टूबर 2023 को भी देश में 6.3 तीव्रता का भूकंप आया था. 

[ad_2]

शाओमी के पावरबैंक में आग लगने का खतरा, ग्राहकों को वापस मिलेगा पैसा

[ad_1]

अगर आप Xiaomi का पावरबैंक यूज कर रहे हैं तो आपके लिए जरूरी जानकारी है. कंपनी के 33W 20000mAh पावरबैंक मॉडल में आग लगने का खतरा है. इस कारण कंपनी ने ग्लोबल मार्केट से इस मॉडल को रिकॉल किया है. जो ग्राहक इससे प्रभावित हुए हैं, उन्हें रिफंड भी दिया जाएगा. शाओमी ने इसके लिए माफी मांगते हुए कहा कि ग्राहकों को खतरों से बचाने के लिए वह ऐहतियात के तौर पर इन्हें वापस बुला रही है. 

1.5 लाख यूनिट की जा रही रिकॉल

शाओमी ने बताया कि पिछले साल अगस्त से सितंबर महीने के बीच बनी PB2030MI मॉडल की करीब 1.5 लाख यूनिट्स आग लगने के खतरे से प्रभावित हैं. पहले केवल चीन से इन यूनिट्स को रिकॉल किया गया था, लेकिन अब दुनिया के दूसरे देशों में बेची गई यूनिट्स को भी वापस बुलाया जा रहा है. कंपनी का कहना है कि पावरबैंक के एक छोटे बैच में 126280 वर्जन 2.0 बैटरी सेल यूज हुई हैं. ये कुछ कंडीशन में ज्यादा गर्म हो सकती है, जिससे आग लगने का खतरा है. हालांकि, आग लगने की घटनाएं बेहद कम हुई हैं, लेकिन कंपनी ने ऐहतियात बरतते हुए इन्हें वापस बुलाने का फैसला किया है.

ऐसे लगाएं प्रभावित यूनिट्स का पता

अगर आपको लगता है कि आपका शाओमी पावरबैंक प्रभावित यूनिट्स में शामिल हैं तो इसका आसानी से पता लगाया जा सकता है. इसके लिए पावरबैंक के पीछे लिखे सीरियल नंबर को कंपनी के ऑनलाइन टूल पर चेक कर सकते हैं. शाओमी ने इसके साथ ग्राहकों को यह भी भरोसा दिया है कि उसके बाकी पावरबैंक सुरक्षित हैं और इन्हें बिना किसी सुरक्षा चिंता के यूज किया जा सकता है. 

ऐसे मिलेगा रिफंड

प्रभावित ग्राहक इस पावरबैंक की लगभग 2,000 रुपये की पूरी कीमत वापस पा सकते हैं. इसके लिए ऑफलाइन और ऑनलाइन दो तरीके हैं. ऑफलाइन मोड में ग्राहक को शाओमी के स्टोर पर जाना होगा. वहां चेक होने के बाद एलिजिबल ग्राहक को पैसा वापस कर दिया जाएगा. वहीं ऑनलाइन मोड में कंपनी की वेबसाइट पर जाकर प्रोडक्ट्स की डिटेल भरनी पड़ेगी. यहां से वेरिफिकेशन के बाद रिफंड की प्रोसेस आगे बढ़ेगी.

ये भी पढ़ें-

चीन के वैज्ञानिकों का कमाल, बना लिया ‘डार्विन मंकी’, जानिए अब क्या होगा

[ad_2]

Aaj ka love rashifal: मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन प्यार के लिहाज से कैसा र

[ad_1]

Love Rashifal 2 September 2025: मंगलवार, 2 सितंबर 2025 ग्रहों के गोचर पर आधारित है. ज्योतिष के अनुसार ग्रहों की स्थिति हमारे मन, मस्तिष्क और स्वभाव को प्रभावित करता है. कुंडली का पंचम भाव प्रेम संबंधों की जानकारी देता है.

यहां पर मौजूद शुभ ग्रहों की दृष्टि प्रेम के मामले में व्यक्ति को सफलता प्रदान करती है. किन राशियों के लिए मंगलवार का दिन लकी और किन लोगों के लिए अनलकी साबित होने जा रहा है, आइए जानते हैं लव राशिफल.

Aaj ka love rashifal: मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन प्यार के लिहाज से कैसा रहने वाला है? पढ़ें लव राशिफल

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
आज के दिन प्यार में आपको नई ऊर्जा महसूस होगी. पार्टनर के साथ रोमांटिक मूड बना रहेगा.अविवाहित लोगों को किसी जानने वाले से प्रेम का प्रस्ताव मिल सकता है. 

Aaj ka love rashifal: मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन प्यार के लिहाज से कैसा रहने वाला है? पढ़ें लव राशिफल

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
आज के दिन रिश्तों में पारदर्शिता बनाएं रखें. प्रेम जीवन में किसी भी तरह के गिले शिकवे को दूर करने के लिए आज का दिन सबसे अच्छा है. विवाहित जीवन में पार्टनर को समय दें. 

Aaj ka love rashifal: मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन प्यार के लिहाज से कैसा रहने वाला है? पढ़ें लव राशिफल

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
मिथुन राशि वालों के लिए आज प्यार के रिश्तों में मजबूती बनाएं रखना वाला है. जीवनसाथी आपकी बातों कों अहमियत देंगें.

Aaj ka love rashifal: मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन प्यार के लिहाज से कैसा रहने वाला है? पढ़ें लव राशिफल

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
आज का दिन आपके लिए रोमांटिक रहने वाला है. पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकते हैं. अविवाहित लोगों को आज मूड खराब रह सकता है. 

Aaj ka love rashifal: मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन प्यार के लिहाज से कैसा रहने वाला है? पढ़ें लव राशिफल

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
सिंह राशि के जातकों को आज के दिन रिश्तों में मिठास बनाई रखनी है. पार्टनर के साथ किसी भी ऐसी बात को कहने से बचें जो उनका मूड खराब कर सकती है. 

Aaj ka love rashifal: मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन प्यार के लिहाज से कैसा रहने वाला है? पढ़ें लव राशिफल

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
आज के दिन प्रेम जीवन में पॉजिटिव बदलाव देखने को मिलेंगे. पार्टनर के साथ भावनात्मक जुड़ाव महसूस होगा. 

Aaj ka love rashifal: मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन प्यार के लिहाज से कैसा रहने वाला है? पढ़ें लव राशिफल

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)
प्रेम जीवन में पार्टनर के साथ पुराने मतभेद को दूर करने में ही भलाई है. अविवाहितों के लिए आज का दिन ऊर्जा और आकर्षण से भरा रहने वाला है. 

Aaj ka love rashifal: मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन प्यार के लिहाज से कैसा रहने वाला है? पढ़ें लव राशिफल

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Rashifal)
आज का दिन रोमांटिक पलों का आनंद उठा सकते हैं. पार्टनर के साथ खुलकर मन की बात को कह सकते हैं. किसी भी तरह से पार्टनर का धोखा न दें. 

Aaj ka love rashifal: मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन प्यार के लिहाज से कैसा रहने वाला है? पढ़ें लव राशिफल

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
आज के दिन आपकी लव लाइफ में खुशियां आएंगी. जीवनसाथी के साथ लंबी यात्रा और डिनर डेट पर जा सकते हैं. 

Aaj ka love rashifal: मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन प्यार के लिहाज से कैसा रहने वाला है? पढ़ें लव राशिफल

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)
आज के दिन आपकों रिश्तों में धैर्य बनाएं रखना चाहिए. प्रेम जीवन में पार्टनर से किसी भी तरह के बहस से बचें. अविवाहित लोगों को परिवार में समर्थन प्राप्त हो सकता है. 

Aaj ka love rashifal: मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन प्यार के लिहाज से कैसा रहने वाला है? पढ़ें लव राशिफल

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
आज के दिन आप पार्टनर की भावनाओं को समझेंगे. प्रेम जीवन में पार्टनर के प्रति प्यार उमड़ सकता है. किसी खास से मुलाकात हो सकती है. 

Aaj ka love rashifal: मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन प्यार के लिहाज से कैसा रहने वाला है? पढ़ें लव राशिफल

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)
आज के दिन प्रेम जीवन में रोमांस के योग बन रहे हैं. जीवनसाथी के साथ प्यार में नजदीकियां बढ़ेंगी. 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]