ये है दादी राइडर द प्रोवाइडर! हाईवे पर बाइक लेकर गांव की अम्मा ने मचाया गदर- वीडियो वायरल

[ad_1]

इंटरनेट की दुनिया बड़ी खतरनाक और अजीब है. ये कभी कभी ऐसे नजारे दिखाती है जिन पर यकीन करना जैसे नामुमकिन हो जाता है. अब देखिए कि जहां जवान लोग अपने बाइक के साथ स्टाइल दिखाने में लगे रहते हैं तो वहीं किसी देसी गांव में एक दादी अम्मा ने सोशल मीडिया की दुनिया में तहलका मचा दिया. जी हां, वो वही दादी हैं जिन्हें देखकर जवान लड़के भी शर्म से पानी-पानी हो जाएं और कहें, “भाई, ये तो हमारे सबक के दायरे से बाहर हैं”. इंटरनेट वाले अब उनके वीडियो के दीवाने हो गए हैं और हर कोई बस यही पूछ रहा है कि दादी अम्मा ने ये जादू कैसे किया?

बाइक लेकर दादी ने रोड पर काटा गदर

वीडियो में दिख रहा है कि बुजुर्ग महिला ने अपने देसी गांव के कपड़े पहने हैं और वो बाइक पर सवार हुई हैं फिर जैसे ही उन्होंने सड़क पर कदम रखा, हलचल मच गई. एक हाथ में हैंडल पकड़े और दूसरे हाथ में कैमरा थामे हुए दादी रील बना रही थीं, बिल्कुल प्रोफेशनल स्टाइल में. उनकी राइड देखकर लोग हैरान रह गए क्योंकि इतनी उम्र में इतनी मजबूत और निपुण बाइक चलाना किसी सपने जैसा लगता है. वीडियो तेजी से वायरल हो गया और कमेंट सेक्शन में लोग लिख रहे हैं कि “हमारी बाइक स्किल्स अब दादी अम्मा के सामने फीकी पड़ गई”, “क्या उम्र है क्या स्टाइल”, और “ये दादी तो सोशल मीडिया की रानी हैं”. कुल मिलाकर, ये दादी अम्मा ने साबित कर दिया कि उम्र सिर्फ एक नंबर है और जोश और स्टाइल के मामले में कोई उनसे मुकाबला नहीं कर सकता.

यह भी पढ़ें: Video: बस पर चढ़ तेंदुए ने टूरिस्ट को मारा थप्पड़, वीडियो देख छूट जाएगी हंसी, क्यूट वीडियो वायरल

दिल थामे तकते रह गए यूजर्स- बोले हिला डाला

वीडियो को @rareindianclips नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…अरे दादी तो राइडर निकली, सोचो इनके नाती कितना गदर मचाते होंगे. एक और यूजर ने लिखा…अरे दादी थम जाओ. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…अरे दादी आपने तो गदर काट दिया, इस उम्र में जवानी का आना अच्छी किस्मत वालों को नसीब होता है.

यह भी पढ़ें: Video: बेंगलुरु-मैसूरु एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, बस ने गाड़ी को मारी टक्कर, सामने आया वीडियो


ट्रंप कह रहे रिश्ते तोड़ो भारत मजबूत कर रहा! 3 दिवसीय रूस दौरे पर एस जयशंकर रवाना

[ad_1]

विदेश मंत्री एस जयशंकर आज मंगलवार (19 अगस्त, 2025) से 3 दिवसीय यात्रा पर रूस जा रहे हैं. उनकी ये यात्रा रूसी संघ के प्रथम उप-प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव के निमंत्रण पर हो रही है. विदेश मंत्री (20 अगस्त 2025) को रूस में निर्धारित आईआरआईजीसी-टीईसी के 26वें सत्र की सह-अध्यक्षता करेंगे.

न्यूज़ एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक विदेश मंत्री मॉस्को में भारत-रूस व्यापार मंच की बैठक को संबोधित करेंगे. विदेश मंत्रालय ने बताया कि इस यात्रा के दौरान विदेश मंत्री रूसी  संघ के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से भी मिलेंगे और द्विपक्षीय एजेंडे की समीक्षा करेंगे और क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर अपने विचार साझा करेंगे. 

पुतिन-मोदी की बात के बाद हो दौरा काफी अहम
विदेश मंत्री एस. जयशंकर की तीन दिवसीय रूस यात्रा ऐसे समय पर हो रही है, जब एक दिन पहले ही रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की थी. पुतिन ने पीएम मोदी को अलास्का में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ हुई मुलाकात के बारे में बताया था. एस. जयशंकर की यह यात्रा राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल की रूस यात्रा और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन तथा कई शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात के कुछ दिनों बाद हो रही है.

क्या है इस यात्रा का मकसद ?
बता दें कि इस यात्रा का मकसद दीर्घकालिक और समय की कसौटी पर परखे गए भारत-रूस विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करना है. इससे पहले रूस के विदेश मंत्रालय के उप प्रवक्ता अलेक्सी फडेयेव ने मॉस्को में कहा था कि दोनों देशों के विदेश कार्यालयों के प्रमुख द्विपक्षीय एजेंडे के सबसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे.

मॉस्को में रूसी नेताओं के साथ एस जयशंकर की बैठक में रूस से भारत की निरंतर ऊर्जा खरीद पर चर्चा की भी संभावना है. बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में एक सरकारी आदेश जारी किया था, जिसमें नयी दिल्ली द्वारा रूसी तेल की निरंतर खरीद के लिए जुर्माने के रूप में भारतीय सामानों पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क लगाया गया है.

ये भी पढ़ें

फाइटर जेट से ज्यादा जगह है अंदर? पीएम मोदी के सवाल पर क्या बोले शुभांशु शुक्ला, Axiom-4 मिशन पर किया दिलचस्प खुलासा

[ad_2]

कुत्ते को अपने बिस्तर पर तो नहीं सुलाते आप, डॉक्टर्स से जानिए ये कितना खतरनाक

[ad_1]

Sleeping with Dog Health Risk: आजकल पालतू कुत्ते सिर्फ घर के पहरेदार ही नहीं बल्कि परिवार का हिस्सा बन चुके हैं. लोग अपने डॉग्स को बच्चे की तरह प्यार करते हैं, उनके साथ खेलते हैं, खाते हैं और यहां तक कि कई लोग उन्हें अपने बिस्तर पर सुलाना भी पसंद करते ह. । यह आदत सुनने में तो बहुत प्यारी और भावनात्मक लगती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि डॉक्टर्स के अनुसार कुत्ते को अपने बेड पर सुलाना सेहत के लिए खतरनाक भी हो सकता है?

क्यों लोग कुत्ते को अपने बिस्तर पर सुलाते हैं?

  • प्यार और अपनापन दिखाने के लिए
  • कुत्ते को अकेलापन न लगे
  • ठंड के मौसम में गर्माहट पाने के लिए
  • सुरक्षा और मानसिक सुकून के लिए

ये भी पढ़े- क्या एक फैलोपियन ट्यूब से नैचुरली कंसीव करना है मुश्किल? जानिए क्या कहते हैं गायनोलॉजिस्ट

डॉक्टर्स क्या कहते हैं?

  • डॉ. नरेश राखा बताते हैं कि, कुत्ते को बेड पर सुलाना कई बार हानिकारक साबित हो सकता है
  • एलर्जी का खतरा कुत्तों के बाल, डैंडर और उनकी त्वचा पर मौजूद बैक्टीरिया से एलर्जी और सांस की समस्या हो सकती है
  • संक्रमण का रिस्क कुत्ते मिट्टी और गंदगी में घूमते हैं, जिससे उनके पंजों और फर पर बैक्टीरिया और परजीवी चिपक जाते हैं। ये सीधे आपके बिस्तर तक पहुंच जाते हैं
  • नींद में खलल पालतू जानवर रात में करवट बदलते रहते हैं, जिससे आपकी नींद बार-बार टूट सकती है
  • त्वचा रोग कुत्तों की स्किन पर मौजूद फंगस या कीड़े मनुष्य तक पहुंचकर त्वचा रोग पैदा कर सकते हैं

किन लोगों को खासतौर पर सावधान रहना चाहिए?

  • जिनको अस्थमा या एलर्जी की समस्या हो
  • बच्चों और बुजुर्गों को जिनकी इम्यूनिटी कमजोर हो
  • प्रेग्नेंट महिलाएं, क्योंकि संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है
  • त्वचा रोग से पीड़ित लोग
  • कुत्ते को बेड पर सुलाना ही है तो ये सावधानियां बरतें
  • कुत्ते को रोजाना नहलाएं और उसके फर की सफाई करें
  • बेड पर चढ़ाने से पहले उसके पंजे धो दें
  • उसके लिए अलग कंबल या बेडशीट का इस्तेमाल करें
  • नियमित रूप से डॉग की वैक्सिनेशन और डिवार्मिंग कराएं

कुत्ते को अपने बेड पर सुलाना भावनात्मक रूप से अच्छा लग सकता है, लेकिन डॉक्टर्स की मानें तो यह स्वास्थ्य के लिए कई तरह से हानिकारक हो सकता है. यदि आप ऐसा करना चाहते हैं, तो ऊपर बताई गई सावधानियों का ध्यान ज़रूर रखें। याद रखें, प्यार जरूरी है लेकिन सेहत उससे भी ज्यादा जरूरी है.

इसे भी पढ़ें- बच्चों के लिए सोने का सही वक्त कौन-सा, जानें कब और कितना सोना सबसे सही?

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

[ad_2]

साइबर अपराधियों के चंगुल में बुरा फंसा 52 वर्षीय व्यक्ति, ट्रेडिंग के चक्कर 2.36 करोड़ लुटे

[ad_1]

हैदराबाद में साइबर अपराधियों ने एक 52 वर्षीय व्यक्ति को 2 करोड़ रुपये से अधिक की चपत लगा दी है. इसकी शुरुआत पीड़ित व्यक्ति को एक व्हाट्सऐप ग्रुप में शामिल करने से हुई और बाद में उसे एक फर्जी ऐप के जरिए बढ़ा-चढ़ाकर मुनाफा दिखाया गया. पीड़ित व्यक्ति लालच में आ गया और उसने बड़ी रकम ट्रांसफर कर दी. जब उसे कोई रिटर्न नहीं मिला तो उसे फ्रॉड होने का अहसास हुआ. आइए पूरा मामला जानते हैं.

निवेश पर मुनाफे का दिया लालच

मनीकंट्रोल के अनुसार, 52 वर्षीय पीड़ित व्यक्ति प्राइवेट सेक्टर में काम करता है. उसने पुलिस को बताया कि उसे शून्य नाम के एक व्हाट्सऐप ग्रुप में शामिल किया गया. इस ग्रुप में AI-पावर्ड स्टॉक टिप्स और ट्यूटोरियल मिलते थे. भरोसा जीतने के लिए आरोपियों ने पीड़ित व्यक्ति को एक मोबाइल ऐप में उसके निवेश पर हुए मुनाफे को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया. इससे खुश होकर पीड़ित ने बड़ी रकम निवेश करनी शुरू कर दी. जब उसने अपना पैसा निकालना चाहा तो उसे बताया गया विड्रॉल करने के लिए और पेमेंट की जरूरत है. 

करोड़ों रुपये कर दिए ट्रांसफर

निवेश पर दिखाए जा रहे मुनाफे से खुश होकर पीड़ित व्यक्ति ने अलग-अलग बार में कुल 2.36 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर दिए. बाद में जब उसने अपना पैसा निकालना चाहा तो उसे पता चला कि उसके साथ फ्रॉड हुआ है. इसे लेकर उसने पुलिस में शिकायत दी है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. 

खुद को कैसे रखें सुरक्षित?

आजकल साइबर अपराधों की बाढ़ आई हुई है. हर दिन बड़ी संख्या में लोग इन अपराधियों का शिकार बनकर अपनी मेहनत की कमाई गंवा रहे हैं. ऐसे में साइबर अपराधों से बचने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है.

-सोशल मीडिया पर दिखाए जा रहे लुभावने विज्ञापनों के लालच में न आएं.
-ट्रेडिंग के लिए हमेशा मार्केट रेगुलेटर से मान्यता प्राप्त प्लेटफॉर्म्स का ही इस्तेमाल करें.
-अगर कोई व्हाट्सऐप या टेलीग्राम पर निवेश से संबंधी सलाह दे रहा है तो उस पर आंख बंद कर भरोसा न करें.
-ऐसी किसी भी योजना या वादे के लालच में न आएं, जिसमें सामान्य से अधिक रिटर्न का लालच दिया गया हो.
-अगर कोई ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म संदिग्ध लग रहा है तो तुरंत साइबर एजेंसियों में इसकी रिपोर्ट करें.

[ad_2]

अब रोबोट देगा बच्चे को जन्म! 9 महीना भूल जाइए, इतने महीने में मिलेगा औलाद का सुख- यूजर्स हैरान

[ad_1]

अगर कोई आपसे कहे कि अब बच्चा पैदा करने के लिए औरत को 9-10 महीने तक गर्भ नहीं रखना पड़ेगा, बल्कि एक खास तरह का रोबोट ये काम कर देगा, तो सुनकर कैसा लगेगा? जी हां, यही खबर इन दिनों पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बनी हुई है. चीन के एक वैज्ञानिक और रोबोट बनाने वाली कंपनी के सीईओ झांग किफेंग का कहना है कि वो लोग दुनिया का पहला ऐसा “गर्भावस्था रोबोट” बनाने के बिल्कुल करीब हैं, जो बिल्कुल इंसान जैसा दिखेगा और बच्चे को पेट में रखकर पैदा भी कर सकेगा. ये पढ़ने में भले ही अजीब लगे लेकिन चीन ऐसे कारनामे करने में काफी पहले से महारत लिए हुए है. मामला अब सोशल मीडिया पर वायरल है.

अब रोबोट पैदा करेगा बच्चे!

दरअसल इस रोबोट के पेट में एक खास तरह का कृत्रिम गर्भाशय यानी आर्टिफिशियल यूट्रस लगाया गया है. इसमें भ्रूण यानी बेबी का शुरुआती रूप डाला जाएगा. इस गर्भाशय में बच्चे को पोषक तत्व एक खास नली के जरिए मिलेंगे और वो एमनियोटिक फ्लूड नाम के खास तरल में पलता-बढ़ता रहेगा, बिल्कुल वैसे ही जैसे मां के पेट में होता है. वैज्ञानिकों का कहना है कि ये रोबोट पूरे 10 महीने तक बच्चे को रख सकता है और आखिर में जन्म भी दे सकता है. कीमत की बात करें तो इसे करीब 1,00,000 युआन यानी लगभग 14,000 डॉलर से कम में बाजार में लाने की तैयारी है.

यह भी पढ़ें: Video: बेंगलुरु-मैसूरु एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, बस ने गाड़ी को मारी टक्कर, सामने आया वीडियो

क्या बोले यूजर्स?

अब सोशल मीडिया पर इस खबर ने भूचाल मचा दिया है. कुछ लोग कह रहे हैं कि ये तो चमत्कार है और उन लोगों के लिए बड़ी मदद होगी जो बच्चे नहीं पैदा कर पा रहे हैं या महिलाओं को गर्भावस्था की परेशानी से छुटकारा दिला सकता है. वहीं कई लोग इस तकनीक को बिल्कुल गलत और अनैतिक बता रहे हैं. उनका कहना है कि बच्चे को मां से अलग कर देना क्रूरता है और प्रकृति के खिलाफ है. कुल मिलाकर, ये रोबोट अभी बनकर पूरी तरह तैयार नहीं हुआ है, लेकिन चर्चा इतनी तेज है कि आने वाले समय में ये इंसानों की जिंदगी बदल सकता है.

यह भी पढ़ें: Video: बस पर चढ़ तेंदुए ने टूरिस्ट को मारा थप्पड़, वीडियो देख छूट जाएगी हंसी, क्यूट वीडियो वायरल

हिंदुस्तान जिंदाबाद… तिरंगे की खातिर लंदन में पाकिस्तानियों से भिड़ी भारत की मुस्लिम बेटियां,

[ad_1]

ब्रिटेन की राजधानी लंदन में एक बार फिर भारत-पाकिस्तान के लोगों के बीच टकराव देखने को मिला है. स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाने लंदन की सड़कों पर उतरे भारतीयों के साथ पाकिस्तानियों ने बेहूदगी की. उन्होंने भारतीय लड़कियों और उनके दोस्तों को परेशान किया. 

पाकिस्तानियों ने भारतीयों से तिरंगा झंडा छीनने की कोशिश की, लेकिन भारत की मुस्लिम लड़कियों ने कड़ा जवाब देते हुए पाकिस्तानियों को वापस जाने पर मजबूर कर दिया और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए. लंदन की सड़कों से भारतीय लड़कियों को परेशान करते पाकिस्तानियों का वीडियो सामने आया है. 

पाकिस्तानी गुंडों की बदसलूकी का मुंहतोड़ जवाब
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मुस्लिम लड़की तिरंगा लेकर अपने दोस्तों के साथ आजादी का जश्न मना रही है. इसी दौरान कुछ पाकिस्तानी आकर बदसलूकी करना शुरू कर देते हैं. हालांकि लड़की घबराती नहीं है और ऐसा कड़ा जवाब देती है कि पाकिस्तानियों को ही वहां से चुपचाप निकलना पड़ता है. सोशल मीडिया यूजर्स बहादुरी से पाकिस्तानी गुंडों का सामना करने के लिए लड़की की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

लंदन की सड़कों पर होता रहता है टकराव
भारत और पाकिस्तान के बीच लंदन की सड़कों पर टकराव नया नहीं है. पहलगाम आतंकी हमले और फिर ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत और पाकिस्तान के नागरिकों में लंदन की सड़कों पर टकराव देखने को मिला था. दोनों देशों के लोगों ने अपनी-अपनी सरकारों के समर्थन में लंदन की सड़कों पर प्रदर्शन किया, जिस कारण टकराव की स्थिति बन गई थी. यहां तक कि पुलिस को मामला संभालना पड़ा था. भारत और पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस में एक दिन का अंतर है. पाकिस्तान में 14 अगस्त को जबकि भारत में 15 अगस्त को आजादी का दिन मनाया जाता है. 

ये भी पढ़ें

India Block VP Candidate: आज उपराष्ट्रपति पद के लिए अपने उम्मीदवार का ऐलान करेगा इंडिया गठबंधन? रेस में हैं ये 3 नाम



[ad_2]

सुस्त शुरुआत के बाद शेयर बाजार ने लगाई दौड़, 82 अंक उछला सेंसेक्स; निफ्टी भी 24000 के पार

[ad_1]

Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत मंगलवार को सुस्ती के साथ हुई. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 82 अंक या 0.10 परसेंट चढ़कर 81,355 पर पहुंच गया. जबकि निफ्टी 50 26 अंक या 0.11 परसेंट की बढ़त के साथ 24,906 पर कारोबार करता दिखा. निफ्टी मिडकैप और निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स दोनों में 0.2 परसेंट की बढ़त दर्ज की गई.

टॉप गेनर्स और लूजर्स की लिस्ट में ये शामिल 

सेंसेक्स के टॉप गेनर्स की लिस्ट में रिलायंस, एनटीपीसी, अदानी पोर्ट्स, भारती एयरटेल और ट्रेंट के शेयर शामिल रहे. इनमें से 1.54 परसेंट की बढ़त के साथ रिलायंस सबसे आगे रहा. दूसरी ओर, एचसीएल टेक, पावर ग्रिड, एक्सिस बैंक, सन फार्मा और टाटा मोटर्स के शेयर पिछड़ गए, जिनमें एचसीएल टेक के शेयर में शुरुआती कारोबार में 0.83 परसेंट की गिरावट दर्ज की गई. शुरुआती कारोबार में, निफ्टी में 1,299 शेयर हरे निशान में, जबकि 769 लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। 115 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ. 

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के चीफ इंवेस्टमेंट स्ट्रैटेजिस्ट डॉ. वीके विजयकुमार ने कहा, ”जीएसटी के मोर्चे पर सरकार की नीतिगत पहलों और अगली पीढ़ी के सुधारों के संकेतों ने बाजार की धारणा में सुधार आया है. हालांकि, बुनियादी बातों (आय वृद्धि) को गति मिलने में समय लगेगा. बाजार में निरंतर तेजी तभी आएगी जब हमें आय में सुधार के संकेत मिलेंगे.” गिफ्ट निफ्टी से भी आज पॉजिटिव शुरुआत होने के संकेत मिल रहे थे और हुआ भी ऐसा. शेयर बाजार आज 24,963 के पिछले बंद की के मुकाबले 52.5 अंक बढ़कर 25,015.50 पर खुला.  

वैश्विक बाजार का मिला-जुला रूख

मंगलवार को वॉल स्ट्रीट पर आई गिरावट का असर एशियाई बाजार पर देखने को मिला. जापान का निक्केई 225 0.14 परसेंट नीचे रहा, जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.54 परसेंट तक फिसला. अमेरिका में, शेयर बाजार लगभग स्थिर रहे क्योंकि निवेशक रिटेल इनकम और फेड रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल के एनुअल जैक्सन होल समिट में भाषण का इंतजार कर रहे हैं. S&P 500 मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ, जबकि डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज में 0.07 परसेंट तक की गिरावट दर्ज की गई. 

ये भी पढ़ें: 

रूस से कच्चे तेल की खरीद रहेगी जारी, अमेरिकी टैरिफ की धमकी के बीच इंडियन ऑयल ने लिया फैसला

[ad_2]

एक ही मैच में अर्धशतक लगाने और पांच विकेट लेने वाले टॉप 5 खिलाड़ी कौन हैं? कितने भारतीय शामिल

[ad_1]

ODI Record: वनडे क्रिकेट में फिफ्टी स्कोर करना और साथ ही एक मैच में पांच विकेट लेना एक बेहद दुर्लभ और शानदार उपलब्धि मानी जाती है. यह खासकर ऑलराउंडर खिलाड़ियों की असली काबिलियत को दर्शाता है, जो बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में टीम के लिए अहम योगदान देते हैं. अब तक कुछ ही खिलाड़ियों ने यह कमाल किया है और क्रिकेट इतिहास में अपना नाम दर्ज कराया है.

विव रिचर्ड्स – वेस्टइंडीज 

वेस्ट इंडीज के महान बल्लेबाज विव रिचर्ड्स ने यह कारनामा 18 मार्च 1987 को न्यूजीलैंड के खिलाफ डुनडीन में किया था. इस मैच में रिचर्ड्स ने 119 रन बनाए और साथ ही 41 रन खर्च करके 5 विकेट अपने नाम किए थे. उनके प्रदर्शन ने साबित किया कि वह बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में माहिर थे.

क्रिस श्रीकांत – भारत

भारत के शानदार ओपनर क्रिस श्रीकांत ने 10 दिसंबर 1988 को विशाखापट्टनम में न्यूजीलैंड के खिलाफ यह दुर्लभ उपलब्धि हासिल की थी. श्रीकांत ने इस पारी में 70 रन बनाए और शानदार गेंदबाजी करते हुए अपने स्पेल में 27 रन देकर 5 विकेट लिए थे. उनके इस प्रदर्शन ने दिखाया कि कभी-कभी विशेषज्ञ बल्लेबाज भी गेंद से मैच पर प्रभाव डाल सकते हैं.

मार्क वॉ – ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया के कुशल ऑलराउंडर मार्क वॉ ने 15 दिसंबर 1992 को मेलबर्न में वेस्ट इंडीज के खिलाफ 57 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी और साथ ही गेंदबाजी में महज 24 देकर 5 विकेट अपने नाम किए थे. यह प्रदर्शन उनकी बहुआयामी प्रतिभा और क्रिकेट समझ को दर्शाता है.

लांस क्लूसनर – साउथ अफ्रीका 

साउथ अफ्रीका के आक्रामक ऑलराउंडर लांस क्लूसनर ने 6 नवंबर 1997 को लाहौर में श्रीलंका के खिलाफ 54 रन बनाए थे और 6 विकेट (6/49) लिए थे. उनके खेल ने दोनों विभागों में टीम को मजबूती दी और उन्हें फैंस के बीच खास बना दिया था.

अब्दुल रज्जाक – पाकिस्तान

पाकिस्तान के अनुभवी ऑलराउंडर अब्दुल रज्जाक ने 21 जनवरी 2000 को हॉबार्ट में भारत के खिलाफ नाबाद 70 रन बनाए और 5 विकेट (5/48) लिए. उनका यह प्रदर्शन साबित करता है कि ऑलराउंडर एक ही मैच में खेल का रुख पूरी तरह बदल सकते हैं.

[ad_2]

राजस्थान में निकली 6500 सीनियर टीचर के पदों पर भर्ती, जानें कौन और कैसे कर सकते हैं अप्लाई

[ad_1]

यह भर्ती विभिन्न विषयों में सीनियर टीचर के पदों को भरने के लिए की जा रही है. इसमें हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान जैसे मुख्य विषय शामिल हैं. इसके साथ ही उर्दू, पंजाबी, सिंधी और गुजराती विषयों में भी भर्ती होगी. सबसे अधिक पद गणित, अंग्रेजी और विज्ञान विषयों में निकाले गए हैं. इस तरह कुल मिलाकर 6500 शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी.

यह भर्ती विभिन्न विषयों में सीनियर टीचर के पदों को भरने के लिए की जा रही है. इसमें हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान जैसे मुख्य विषय शामिल हैं. इसके साथ ही उर्दू, पंजाबी, सिंधी और गुजराती विषयों में भी भर्ती होगी. सबसे अधिक पद गणित, अंग्रेजी और विज्ञान विषयों में निकाले गए हैं. इस तरह कुल मिलाकर 6500 शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी.

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में स्नातक (Graduation) की डिग्री होनी चाहिए. इसके साथ ही बीएड (B.Ed.) की डिग्री होना भी अनिवार्य है. योग्यता पूरी करने वाले ही उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हो सकेंगे.

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में स्नातक (Graduation) की डिग्री होनी चाहिए. इसके साथ ही बीएड (B.Ed.) की डिग्री होना भी अनिवार्य है. योग्यता पूरी करने वाले ही उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हो सकेंगे.

जहां तक आयु सीमा की बात है, तो न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है. हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में सरकारी नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी. आयु की गणना 1 जनवरी 2026 को आधार मानकर की जाएगी.

जहां तक आयु सीमा की बात है, तो न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है. हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में सरकारी नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी. आयु की गणना 1 जनवरी 2026 को आधार मानकर की जाएगी.

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के जरिए किया जाएगा. परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्न विषय से संबंधित होंगे. इसके अलावा सामान्य ज्ञान और शिक्षा से जुड़े सवाल भी पूछे जाएंगे. जो अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में सफल होंगे, उन्हें मेरिट लिस्ट के आधार पर नियुक्ति दी जाएगी

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के जरिए किया जाएगा. परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्न विषय से संबंधित होंगे. इसके अलावा सामान्य ज्ञान और शिक्षा से जुड़े सवाल भी पूछे जाएंगे. जो अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में सफल होंगे, उन्हें मेरिट लिस्ट के आधार पर नियुक्ति दी जाएगी

इस भर्ती में आवेदन शुल्क अलग-अलग वर्ग के अनुसार तय किया गया है. सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 600 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. वहीं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ईडब्ल्यूएस और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए शुल्क 400 रुपये रखा गया है. अगर कोई उम्मीदवार आवेदन पत्र में गलती कर देता है, तो उसके पास उसे सुधारने का भी मौका रहेगा. आवेदन की अंतिम डेट के 10 दिन बाद तक करेक्शन किया जा सकेगा, लेकिन इसके लिए 500 रुपये अतिरिक्त शुल्क देना होगा.

इस भर्ती में आवेदन शुल्क अलग-अलग वर्ग के अनुसार तय किया गया है. सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 600 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. वहीं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ईडब्ल्यूएस और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए शुल्क 400 रुपये रखा गया है. अगर कोई उम्मीदवार आवेदन पत्र में गलती कर देता है, तो उसके पास उसे सुधारने का भी मौका रहेगा. आवेदन की अंतिम डेट के 10 दिन बाद तक करेक्शन किया जा सकेगा, लेकिन इसके लिए 500 रुपये अतिरिक्त शुल्क देना होगा.

उम्मीदवार को सबसे पहले RPSC की वेबसाइट या SSO पोर्टल पर जाना होगा. वहां “Apply Online” लिंक पर क्लिक करना होगा. नए उम्मीदवारों को वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना होगा. इसके बाद यूजर आईडी और पासवर्ड के जरिए लॉगिन करके भर्ती सेक्शन में जाकर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं. आवेदन करते समय फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करना होगा. अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान करके फॉर्म सबमिट कर दें और उसका प्रिंटआउट सेव रख लें.

उम्मीदवार को सबसे पहले RPSC की वेबसाइट या SSO पोर्टल पर जाना होगा. वहां “Apply Online” लिंक पर क्लिक करना होगा. नए उम्मीदवारों को वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना होगा. इसके बाद यूजर आईडी और पासवर्ड के जरिए लॉगिन करके भर्ती सेक्शन में जाकर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं. आवेदन करते समय फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करना होगा. अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान करके फॉर्म सबमिट कर दें और उसका प्रिंटआउट सेव रख लें.

Published at : 19 Aug 2025 10:43 AM (IST)

Preferred Sources

नौकरी फोटो गैलरी

[ad_2]