Video: फाटक बंद हुआ तो शख्स ने कंधे पर रख ली बाइक, चलकर पार किया ट्रैक, देखें वीडियो

[ad_1]

Social Media Viral Video: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद हैरान हो जाएंगे. वायरल वीडियो में देखा गया है कि एक युवक रेलवे गेट बंद होने पर अपनी बाइक को कंधे पर उठाकर पार कर जाता है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है और अब तक इसे हजारों लाइक्स शेयर मिल चुके हैं. यह घटना लोगों को हैरान करने के साथ-साथ उनकी हिम्मत और जुगाड़ सोच की भी मिसाल पेश कर रही है.

वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक रेलवे क्रॉसिंग पर गेट बंद है और ट्रेन आने वाली है. आमतौर पर लोग ऐसे में गेट खुलने का इंतजार करते हैं, लेकिन इस युवक ने एक अलग ही रास्ता अपनाया. उसने अपनी बाइक को कंधे पर उठाया और उसे पार कर लिया. यह दृश्य देखकर लोग हैरान रह गए और वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जाने लगा. वीडियो को देखने के बाद लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आई. कुछ लोगों ने युवक की हिम्मत की तारीफ की, जबकि कुछ ने इसे लापरवाही बताया. एक यूजर ने कमेंट में लिखा कि यह भारत है यहां कुछ भी मुमकिन है. हालांकि, ये घटना कहां कि है इसकी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है.

लोगों ने तो इसे युवक की लापरवाही बता

कई लोगों ने तो इसे युवक की लापरवाही बताई है और कहा कि रेलवे की सुरक्षा नियमों को तोड़ना खतरनाक हो सकता है. इस वीडियो का वायरल होना कई कारणों से है. पहला, यह एक असामान्य और अनोखी घटना है, जो लोगों का ध्यान खींचती है. दूसरा, सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो तेजी से वायरल होते हैं, जहां लोग किसी की हिम्मत या जुगाड़ सोच को देखकर हैरान हो जाते हैं. इस वीडियो ने भी लोगों को हैरान किया और वे इसे शेयर करते रहे.


किचन में रखी ये 6 चीजें सफेद बालों को कर सकती हैं काला, बस ऐसे करना होगा इस्तेमाल

[ad_1]

राष्ट्रपति और राज्यपाल के फैसलों को समय सीमा में बांधने का मामला: प्रेसिडेंशियल रेफरेंस पर सुप्रीम कोर्ट में शुरू हुई सुनवाई, जानिए- किसने क्या कहा

राष्ट्रपति और राज्यपाल के फैसलों को समय सीमा में बांधने का मामला: प्रेसिडेंशियल रेफरेंस पर SC में शुरू हुई सुनवाई, किसने क्या कहा?

[ad_2]

‘फाइनेंस सेक्रेटरी को तुरंत हटाओ, नहीं तो…’, लोन की दूसरी किश्त से पहले IMF ने पाकिस्तान को द

[ad_1]

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान के हालत ये हो गई थी कि उसे अपने देश को बचाने के लिए इंटरनेशनल मॉन‍िटरी फंड (IMF) के आगे हाथ फैलाना पड़ गया. आईएमएफ से उसे पैसे तो मिल गए, लेकिन बदले में कई शर्तें रखी गई. IMF ने शहबाज शरीफ सरकार को आदेश द‍िया क‍ि वह पाक‍िस्‍तान सेंट्रल बैंक बोर्ड से फाइनेंस सेक्रेटरी को तुरंत हटाए. इतना ही नहीं IMF ने पाकिस्तान सरकार से सेंट्रल बैंक एसबीपी में सुधारों की दिशा में कुछ अहम कदम उठाने के लिए कहा है.

डिप्टी गवर्नर के पद को तुरंत भरे पाकिस्तान- IMF

आईएमएफ ने पाकिस्तान सरकार से ‘स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान’ (SBP) के निदेशक मंडल से फाइनेंस सेक्रेटरी को हटाने और डिप्टी गवर्नर के दो रिक्त पदों को तुरंत भरने की सिफारिश की है. आईएमएफ ने इसके साथ ही कहा है कि बैंकिंग कंपनियां अध्यादेश, 1962 में संशोधन कर संघीय सरकार को वाणिज्यिक बैंकों का निरीक्षण कराने के अधिकार से भी वंचित किया जाए.

पाकिस्तान आईएमएफ के सात अरब डॉलर के ऋण कार्यक्रम को लागू कर रहा है. उसे मॉनेटरी फंड से करीब एक अरब डॉलर की किस्त तभी मिलती है जब वह निर्धारित शर्तों का पालन करता है. द एक्सप्रेस ट्रिब्यून में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक, IMF ने दूसरी बार फाइनेंस सेक्रेटरी को एसबीपी के बोर्ड से हटाने की बात कही है. उसके सुझावों का मकसद पाकिस्तान के सेंट्रल बैंक की स्वतंत्रता को और मजबूत करना है.

क्यों फाइनेंस सेक्रेटरी को हटाना चाहता है IMF?

साल 2022 में आईएमएफ के दबाव पर पाकिस्तान सरकार ने एसबीपी को पूर्ण स्वायत्तता देने के साथ वित्त सचिव के मतदान अधिकार समाप्त कर दिए थे. हालांकि, वह अब भी बोर्ड में सदस्य बने हुए हैं. आईएमएफ चाहता है कि एसबीपी के बोर्ड से उनकी मौजूदगी भी पूरी तरह खत्म हो जाए. आईएमएफ को लगता है क‍ि फाइनेंस सेक्रेटरी स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान के काम में बाधा डाल रहे हैं.

वर्तमान में तीन डिप्टी गवर्नर पदों में से दो पद खाली पड़े हुए हैं. आईएमएफ ने कहा है कि ऐसी रिक्तियां लंबे समय तक नहीं रहनी चाहिए क्योंकि इससे नीतिगत निर्णय प्रभावित होते हैं. आईएमएफ का अगला समीक्षा मिशन सितंबर के तीसरे सप्ताह में पाकिस्तान आने की संभावना है.

ये भी पढ़ें : ‘भारत ये कभी भूलेगा नहीं, आखिरकार अपना असली चेहरा दिखा…’ Expert की चेतावनी- अमेरिका और ट्रंप को भारी पड़ेगा इंडिया से पंगा

[ad_2]

Google Pixel 10 सीरीज की लॉन्चिंग से पहले धड़ाम से गिरी इस फोन की कीमत, मिल रही 20,000 रुपये की

[ad_1]

गूगल पिक्सल 10 सीरीज से पर्दा हटने में कुछ ही घंटों का समय बाकी है. कंपनी 20 अगस्त को अपनी नई सीरीज लॉन्च करने जा रही है. इससे पहले गूगल पिक्सल 9 प्रो पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है. यह स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट पर भारी छूट के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध है. आइए जान लेते हैं कि इस स्मार्टफोन में क्या-क्या फीचर्स मिल रहे हैं और इसे खरीदने के लिए आपको अपनी जेब पर कितना बोझ डालना होगा. 

गूगल पिक्सल 9 प्रो के फीचर्स

यह स्मार्टफोन 6.3 इंच के LTPO OLED डिस्प्ले से लैस है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है. इसमें गूगल टेंसर G4 प्रोसेसर दिया गया है, जिसे 16GB RAM और 256GB की इंटरनल स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है. कैमरा सेटअप की बात करें तो इसके रियर में OIS के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा, 48MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और 48MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसके फ्रंट में 42MP का कैमरा दिया गया है. इसमें 4700mAh की दमदार बैटरी मिलती है, जो 27W वायर्ड और 21W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है. इस फोन को 7 साल तक बड़े एंड्रॉयड अपग्रेड मिलते रहेंगे. 

फ्लिपकार्ट पर मिल रही यह डील

नई सीरीज की लॉन्चिंग से पहले इस फोन को आप भारी छूट के साथ खरीद सकते हैं. इस स्मार्टफोन की असली कीमत 1,09,999 रुपये है, लेकिन फ्लिपकार्ट पर यह 89,999 रुपये में उपलब्ध है. इस तरह यह सीधे 20,000 रुपये कम कीमत पर मिल रहा है. ग्राहक नेट बैंकिंग और क्रेडिट कार्ड आदि पर अन्य लाभों का भी फायदा उठा सकते हैं.

आईफोन 16 प्लस को देता है टक्कर 

इस कीमत में गूगल पिक्सल 9 प्रो आईफोन 16 को कड़ी टक्कर देगा. कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर आईफोन 16 प्लस की कीमत 89,900 रुपये है. इसमें 6.7 इंच का सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले मिलता है. इसमें डायनामिक आईलैंड भी मिलता है और यह आईफोन A18 चिप से लैस है. इसके रियर में 48MP का प्राइमरी कैमरा और 12MP का अल्ट्रा वाइड लेंस दिया गया है. 

[ad_2]

अब नहीं पड़ेगी AC की जरूरत! IIT कानपुर ने तैयार की इंसुलेशन शीट, घर को कर देगी 12 डिग्री ठंडा

[ad_1]

हर साल मईजून का महीना आते ही शहरों में रह रहे लोगों की टेंशन भी बढ़ जाती है, वजह हैपिघला देने वाली गर्मी. आलम यह हो जाता है कि एयर कंडीशनर (AC) भी किसी काम की नहीं रहती. इसी समस्या को सुलझाने का प्रयास किया है आईआईटी कानपुर के वैज्ञानिकों ने.आईआईटी कानपुर के वैज्ञानिकों ने एक ऐसी विशेष इंसुलेशन शीट तैयार की है, जो इमारतों का तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस तक कम करने में सक्षम है. इसके इस्तेमाल से एयर कंडीशनर पर आने वाला खर्च काफी हद तक घटाया जा सकता है.

जानकारी के मुताबिक, यह शीट खास किस्म के कपड़े और इंसुलेशन मटीरियल से बनाई गई है, जो बारिश के मौसम में भी खराब नहीं होती और इसे साफ करना बेहद आसान है. इसकी कीमत लगभग 50 से 60 रुपये प्रति वर्ग फीट है, जो बाज़ार में उपलब्ध अन्य शीटों की तुलना में काफी सस्ती है.

छत और दीवारों पर लगाई जा सकती है शीट

आईआईटी कानपुर द्वारा विकसित यह शीट घरों की छत या इमारतों की दीवारों पर लगाई जा सकती है. खास बात यह है कि इसे किसी भी फ्रेम, लोहे या लकड़ी के ढांचे की आवश्यकता नहीं होती, इसे सीधे दीवार, छत या पानी की टंकी पर चिपकाया या बांधा जा सकता है. परीक्षणों में पाया गया कि इस शीट को लगाने के बाद तापमान 1012 डिग्री तक घट जाता है. वर्तमान में बाजार में मिलने वाली शीटों की कीमत 100 से 200 रुपये प्रति वर्ग फीट तक होती है, जबकि आईआईटी की शीट आधी कीमत में उपलब्ध है. इस तकनीक पर एक साल पहले पेटेंट लिया जा चुका है और लैब टेस्टिंग के बाद इसे कुछ भवनों में प्रयोग भी किया गया है. अब आईआईटी की रिसर्च टीम इसे अपनी स्टार्टअप कंपनी के माध्यम से आम लोगों तक पहुंचा रही है.

ये है गर्मी कम करने का साइंस

आईआईटी के केमिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर अनिमांग्सु घटक के अनुसार, यह शीट सिंथेटिक पॉलिमर की मदद से बनाई गई है, जिसे “पेपर कोटेड विद पॉलिमर” कहा जा सकता है. इसमें एक विशेष प्रकार के कपड़े पर पॉलिमर की कोटिंग इस तरह की गई है कि यह किसी भी सतह,चाहे वह छत हो, दीवार हो या पानी की टंकी पर चिपकने के बाद इंसुलेशन का कार्य करने लगे. पॉलिमर की परतों के बीच सामान्य वायु फंस जाती है, जो ऊष्मा को पार होने से रोकती है. शीट की बाहरी सतह पूरी तरह सफेद रखी गई है, जिससे सूरज की सीधी किरणें परावर्तित हो जाती हैं और गर्मी का असर कम हो जाता है. यदि कुछ ऊष्मा अंदर प्रवेश करती भी है, तो वह कपड़े और पॉलिमर कोटिंग के बीच की परत में अटक जाती है. इस तरह अंदर के हिस्से पर न तो तेज गर्मी का असर पड़ता है और न ही ज्यादा ठंड का.

छत, दीवार और पानी की टंकी पर सफल प्रयोग

आईआईटी की स्टार्टअप कंपनी गिटीटेक ने इसका उत्पादन शुरू कर दिया है. कंपनी के सीईओ आदित्य सिंह के अनुसार, इसे कई घरों में सफलतापूर्वक लगाया गया है. पानी की टंकियों पर इसका इस्तेमाल सबसे अधिक किया जा रहा है, जिससे गर्मियों में पानी को गरम होने से बचाया जा सकता है और सर्दियों में पानी बहुत ठंडा नहीं होता. यह शीट न सिर्फ मकान की दीवारों और छतों पर लगाई जा सकती है, बल्कि इसे आसानी से साफ करके दूसरी जगह भी लगाया जा सकता है. कानपुर के औद्योगिक क्षेत्रों में कुछ फैक्ट्रियों में भी इसका उपयोग किया गया, जहां जून महीने में एयर कंडीशनर की बिजली खपत में 2530% तक की कमी दर्ज की गई. इसके अलावा, इस तकनीक का उपयोग खिड़की के पर्दे बनाने में भी किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: असम को शिक्षा के क्षेत्र में मिला बड़ा तोहफा, गुवाहाटी में बनेगा देश का 22वां IIM

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

ट्रेन को बना दिया OYO! कोच के टॉयलेट में निब्बा निब्बी ने मनाया हनीमून, वीडियो देख भड़के यूजर्स

[ad_1]

सोशल मीडिया का दौर है यहां कब क्या वायरल हो जाए और कौन फेमस हो जाए कोई नहीं जानता. आज का दौर और वक्त नई जनरेशन का है और वो इसका सबूत हर जगह देते रहते हैं. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें निब्बा निब्बी ने अपने प्रेम की दास्तान को शुरू तो ट्रेन के सफर से किया लेकिन इस बीच उनका रोमांस चरम पर रहा और इसका भूत उन्होंने ट्रेन के टॉयलेट को OYO बनाकर उतारा. वायरल वीडियो को चुपके से बनाया गया है जिसमें ट्रेन के टॉयलेट से पहले तो लड़का बाहर आता है फिर थोड़ी देर बाद लड़की निकलती है जिसके बाद तो इंटरनेट पर यूजर्स के रिएक्शन की बाढ़ आ गई.

ट्रेन के टॉयलेट को निब्बा निब्बी ने बनाया OYO!

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक ट्रेन के टॉयलेट में हो रहे कांड को दिखाया गया है. जहां टॉयलेट का दरवाजा जब खुलता है तो उसमें से सच्चे प्यार की निशानी बाहर आती है. वही सच्चा प्यार जिसे निभाने की बातें तो बंद कमरे में फोन पर होती हैं लेकिन उसे अंजाम ट्रेन के टॉयलेट में दिया जाता है. वीडियो में पहले एक लड़का टॉयलेट से बाहर आता है, इसके बाद कुछ वक्त के अंतराल में एक लड़की उसी टॉयलेट से बाहर निकलती है जिसे देखने के बाद साफ पता लग रहा है कि दोनों एक साथ अपनी मोहब्बत को अंजाम तक पहुंचाने के लिए टॉयलेट में घुसे थे. वीडियो देखने के बाद यूजर्स का दिमाग हिल गया है और वो तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Video: बेंगलुरु-मैसूरु एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, बस ने गाड़ी को मारी टक्कर, सामने आया वीडियो

यूजर्स लेने लगे मजे तो कुछ ने दी नसीहत

वीडियो को @Warlock_Shubh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…वीडियो बनाने वाला बेशर्म है क्या, किसी की बगैर इजाजत वीडियो क्यों निकाला? एक और यूजर ने लिखा…मोहब्बत नहीं ये धोखा है, केवल कुछ देर के सुख के लिए अपनी जिंदगी बर्बाद करती नई पीढ़ी. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…ट्रेन को ही ओयो बना डाला. गजब है देश के लोग.

यह भी पढ़ें: Video: बस पर चढ़ तेंदुए ने टूरिस्ट को मारा थप्पड़, वीडियो देख छूट जाएगी हंसी, क्यूट वीडियो वायरल


4 साल से टीम इंडिया से बाहर, IPL में भी अनसोल्ड; अब नवदीप सैनी ने कोच गंभीर पर दिया बड़ा बयान

[ad_1]

भारतीय तेज गेंदबाज नवदीप सैनी पिछले चार साल से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. वहीं आईपीएल 2025 में भी उन्हें किसी टीम ने नहीं खरीदा. सैनी इंटरनेशनल और आईपीएल में वापसी की तैयारी में जुटे हुए हैं. सैनी इस समय दिल्ली प्रीमियर लीग में खेल रहे हैं. इस दौरान सैनी ने उन लोगों की आलोचना की, जिन्होंने भारत के हेड कोच गौतम गंभीर पर सवाल उठाए. सैनी का कहना है कि गंभीर पर सवाल उठाने वाले लोगों को अब उनके नतीजे देख लेने चाहिए.

सैनी ने की गंभीर की तारीफ, आलोचकों को दिया मुंहतोड़ जवाब

सैनी ने इंडिया टुडे से बातचीत के दौरान गंभीर की जमकर तारीफ की. साथ ही उन्होंने गंभीर की आलोचना करने वालों को मुंहतोड़ जवाब भी दिया.

सैनी ने कहा, “जब मैं घरेलू क्रिकेट में उनके कप्तान होने के समय खेला था, तब भी उनकी कप्तानी अलग तरह की थी. और अब कोच बनने के बाद भी, भले ही कुछ लोगों ने उन पर शक किया कि वह सफल होंगे या नहीं, खासकर एक-दो मैच हारने के बाद. लेकिन अब नतीजे सबके सामने हैं. जब कोई नया खिलाड़ी टीम में आता है, तो उसे टीम के साथ जोड़ना और माहौल में ढालना बहुत जरूरी होता है. अगर एक-दो मैच खराब भी हो जाएं तो यह प्रक्रिया का हिस्सा है. लेकिन उनकी कोचिंग में जो नतीजे आए हैं, वे खुद सबकुछ बता देते हैं.”

वापसी की उम्मीद में सैनी, दिल्ली प्रीमियर लीग में कर रहे अच्छी गेंदबाजी

सैनी शुरुआती दो मैचों में सैनी कोई विकेट नहीं ले पाए थे, लेकिन अब उन्होंने वापसी करते हुए अच्छा प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है. उनका कहना है कि अब उन्हें अपनी लय मिल गई है और इसका असर मैदान पर दिख रहा है.

सैनी ने कहा, “हां, शुरुआत में, क्योंकि मैंने लंबे समय से ज्यादा प्रतियोगी क्रिकेट नहीं खेला था. तो शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही. पहले एक-दो मैच ठीक-ठाक रहे, बुरे नहीं थे, लेकिन मेरी अपनी उम्मीदों के अनुसार भी अच्छे नहीं थे. मुझे लगा कि मुझे और बेहतर करना चाहिए. इसके बाद मैंने ज्यादा ध्यान देना शुरू किया. मैच में क्या हो रहा है, कहां गलती हो रही है और उसे कैसे सुधारूं. जो भी गलतियां थीं, उन्हें सुधारा. उसके बाद नतीजे सामने हैं, गेंदबाजी अच्छी रही है और अब सबकुछ सही दिशा में जा रहा है.”

यह भी पढ़ें-

पहले टीम से और अब PCB ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से निकाला? बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान की घनघोर बेइज्जती

[ad_2]

Video: ऊपर से गिरा, शीशा तोड़ कार में घुसा शख्स, बच गई जान, हैरान कर देगा ये वायरल वीडियो

[ad_1]

Social Media Viral Video: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप हैरान हो जाएंगे. वायरल वीडियो में देखा गया है कि एक शख्स अचानक से ऊपर से नीचे गिरता है और नीचे एक कार खड़ी होती है. शख्स उस कार के शीशे पर गिर जाता है और कार का सामने वाला शीशा भी टूट जाता है, लेकिन इसे चमत्कार कहो या फिर किस्मत शख्स की जान बाल-बाल बच जाती है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद हर कोई डर गया है. 

 शख्स को किसी प्रकार की कोई चोट नहीं लगी

हालांकि, ये घटना कहां हुई है इसकी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है. वीडियो में देखा गया है कि ये कोई पहाड़ी इलाका है. आस-पास कई गाड़ियां खड़ी होती है और अचानक से शख्स ऊपर से काले रंग की गाड़ी पर बहुत बुरी तरह गिरता है. यहां तक की वो आधा गाड़ी में फंस जाता है और कार का शीशा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो जाता है, लेकिन वीडियो को देखने के बाद लगा कि शख्स को किसी प्रकार की कोई चोट लगी ही नहीं है. वह पलक झपकते ही कार से बाहर आता है और ऐसा दिखाता है कि जैसे कुछ हुआ ही नहीं है.

लोगों ने इसे चमत्कार बताया

वीडियो में  देखा गया कि घटना की आवाज सुनकर कुछ लोग बाहर भी आते है, लेकिन शख्स के व्यवहार से किसी को लगा ही नहीं है कि यहां कोई बड़ा हादसा हुआ भी है. शख्स गिरने के बाद आस-पास देखता है और चंद सैकंड के लिए कार के पास खड़ा होता है और फिर तुरंत वहां से चला जाता है. बिल्कुल वैसे जैसे उसके साथ कोई घटना हुई ही नहीं है. इसे चमत्कार ही कहा जाएगा कि कोई इंसान इतनी ऊपर से गिरने के बाद एक कार के शीशे को तोड़ते हुए कार के अंदर फंसने के बाद भी बिल्कुल सही सलामत है. वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी इसे चमत्कार बताया है.


जीएसटी रिफॉर्म के ऐलान से उछाल के साथ बंद बाजार, जानें कल कैसी रहेगी मार्केट की चाल

[ad_1]

Stock Market Today: भूराजनीतिक तनाव में आई कमी और जीएसटी रिफॉर्म के ऐलान से हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को घरेलू बाजार मजबूती के साथ बंद हुआ. एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स 370.64 अंक की तेजी के साथ बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 50 भी उछलकर 24,980.65 के स्तर पर बंद हुआ.

इसके साथ ही, वैश्विक बाजार में सकारात्मक रुझान ने भी घरेलू बाजार को मजबूती दी. हाल ही में रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर तनाव में आई कमी का असर एशियाई बाजारों पर भी देखने को मिला, जिससे भारतीय बाजार में निवेशकों का भरोसा और मजबूत हुआ.

सेक्टरवार प्रदर्शन

जियोजीत फाइनेंशियल सर्वेसेज के हेड ऑफ रिसर्च विनोद नायर का कहना है कि भारत की हालिया रेटिंग अपग्रेड और जीएसटी में सुधार से भारतीय शेयर बाजार में आगे भी तेजी देखने को मिल सकती है. उन्होंने कहा कि रूस-यूक्रेन के बीच तनाव का कम होना भी बाजार की मजबूती को समर्थन दे रहा है. हालांकि, जब तक भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील पर स्थिति स्पष्ट नहीं हो जाती है, तब तक निवेशकों के बीच थोड़ी सतर्कता बनी रह सकती है.

कारोबार के दौरान सबसे ज्यादा तेजी बैंकिंग और ऑटो सेक्टर में देखी गई. निफ्टी बैंक इंडेक्स करीब 1.5% चढ़ा, वहीं ऑटो इंडेक्स में 2% तक की मजबूती देखने को मिली. मेटल और आईटी सेक्टर भी हरे निशान में बंद हुए. हालांकि एफएमसीजी और फार्मा शेयरों में हल्की गिरावट दर्ज की गई.

प्रमुख शेयरों का मूवमेंट

मारुति सुजुकी, महिंद्रा एंड महिंद्रा और टाटा मोटर्स के शेयरों में 3% तक की तेजी दर्ज की गई. एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक जैसे दिग्गज शेयरों में भी मजबूती देखने को मिली. दूसरी ओर, आईटीसी और सन फार्मा के शेयरों में थोड़ी गिरावट आई.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

[ad_2]