WhatsApp के जरिए हो सकते हैं मालामाल, कमाई है बेहद आसान, जानिए पैसे कमाने का तरीका

[ad_1]

WhatsApp का इस्तेमाल अब सिर्फ चैटिंग और कॉलिंग के लिए नहीं हो रहा है. कई लोग इससके जरिए बिजनेस भी कर रहे हैं और अच्छा पैसा कमा रहे हैं. कुछ आसान तरीकों से आप भी ऐसे लोगों में शामिल हो सकते हैं और इस ऐप के जरिए कमाई कर सकते हैं. कई ऐसे तरीके हैं, जिनसे आप अपने घर बैठे-बैठे WhatsApp के जरिए पैसा कमा सकते हैं. आइए इनमें से कुछ तरीके जानते हैं.

एफिलिएट मार्केटिंग

WhatsApp से कमाई करने का यह आसान तरीका है. इसमें आपको फ्लिपकार्ट या अमेजन जैसी कंपनियों के एफिलिएट प्रोग्राम में साइन-इन कर आप उनके प्रोडक्ट्स के लिंक अपने WhatsApp ग्रुप या स्टेट्स पर पोस्ट कर सकते हैं. जब भी कोई व्यक्ति उस लिंक का यूज कर शॉपिंग करेगा, उसका एक निश्चित कमीशन आपको मिल जाएगा. 

पेड WhatsApp ग्रुप

WhatsApp पर पेड ग्रुप बनाकर भी कमाई की जा सकती है. अगर आप किसी क्षेत्र के विशेषज्ञ या शौकीन हैं तो एक कम्युनिटी तैयार कर सकते हैं. इसमें एक्सक्लूसिव कंटेट या ऐसी किसी सलाह के लिए मेंबर से सब्सक्रिप्शन फीस ली जा सकती है.

ऐप रेफरल

अपने फ्रैंड्स या फैमिली मेंबर्स को ऐप रेफर कर भी आप पैसा कमा सकता है. दरअसल, कई ऐप्स रेफरल पर अच्छा पैसा देती है. इन ऐप्स के लिंक WhatsApp के जरिए आप अपने दोस्तों और परिवारजनों के साथ-साथ अपने ग्रुप मेंबर्स के साथ भी शेयर कर सकते हैं. जब कोई उस लिंक से ऐप डाउनलोड करेगा तो उसका रेफरल रिवॉर्ड आपको मिल जाएगा.

प्रोडक्ट बेचकर कमाएं मुनाफा

अगर आप कोई प्रोडक्ट बनाते हैं WhatsApp के जरिए इनकी बिक्री कर सकते हैं. WhatsApp बिजनेस अकाउंट के जरिए आप अपने प्रोडक्ट अपने संभावित ग्राहकों तक पहुंचा सकते हैं. इसके अलावा आप WhatsApp स्टेट्स या ब्रॉडकास्ट मैसेज के जरिए भी अपने प्रोडक्ट की जानकारी ग्राहकों को दे सकते हैं. 

WhatsApp के जरिए कानूनी तरीके से पैसे कमाने के कई जरिए हैं. हालांकि, यह बात ध्यान देने वाली है कि कई साइबर अपराधी ऑनलाइन कमाई का लालच देकर लोगों को अपने जाल में फंसाने की कोशिश करते हैं. ऐसे में अगर कोई आपको WhatsApp के जरिए कमाई का लालच दे रहा है तो सतर्क होकर सोचने की जरूरत है. किसी अनजान व्यक्ति की बातों में न आएं. 

[ad_2]

गणेश चतुर्थी पर दिखना है ट्रेडिशनल? लुक के लिए सेलिब्रिटीज से लें आइडिया

[ad_1]

'INDIA गठबंधन का उम्मीदवार बनाए जाने के लिए धन्यवाद, लेकिन...', VP कैंडिडेट बनाए जाने पर आया बी. सुदर्शन रेड्डी का पहला रिएक्शन

‘INDIA गठबंधन का उम्मीदवार बनाए जाने के लिए धन्यवाद, लेकिन…’, VP कैंडिडेट बनाए जाने पर आया बी. सुदर्शन रेड्डी का पहला रिएक्शन

[ad_2]

20 अगस्त 2025, बुध प्रदोष व्रत का पंचांग, पूजा मुहूर्त, उपाय, मुहूर्त, किन राशियों को होगा लाभ

[ad_1]

Hindi Panchang 20 अगस्त 2025: 20अगस्त 2025 का दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद खास है. इस दिन बुध प्रदोष व्रत है, जो शिव जी को सबसे प्रिय है. बुध प्रदोष व्रत करने से व्रती को धन, विद्या और वाणी पर नियंत्रण की प्राप्ति होती है. साथ ही रोग और कष्ट दूर होते हैं.

आइए जानते हैं ये दिन किन राशियों के लिए शुभ-अशुभ है, इस दिन का शुभ समय, अशुभ काल, राहुकाल, ग्रह स्थिति और विशेष उपाय भी जानें.

20 अगस्त का पंचांग 2025 (Hindi Panchang 20 August 2025)












तिथि

द्वादशी (19 अगस्त 2025, दोपहर 3.23 – 20 अगस्त 2025, दोपहर 1.58)

वार बुधवार
नक्षत्र पुनर्वसु
योग सिद्धि
सूर्योदय सुबह 5.38
सूर्यास्त
शाम 6.42
चंद्रोदय
दोपहर 3.36, 20 अगस्त
चंद्रोस्त
शाम 5.10
चंद्र राशि
मिथुन

चौघड़िया मुहूर्त











सुबह का चौघड़िया
लाभ सुबह 5.31 – सुबह 7.31
अमृत सुबह 7.31 – सुबह 9.09
शुभ सुबह 10.46 – दोपहर 12.24
शाम का चौघड़िया
शुभ रात 8.18 – रात 9.40
अमृत रात 9.40 – रात 11.02
चर रात 11.02 – सुबह 12.24

राहुकाल और अशुभ समय (Aaj Ka Rahu kaal)







राहुकाल (इसमें शुभ कार्य न करें) दोपहर 12.24 – दोपहर 2.02
यमगण्ड काल सुबह 7.31- सुबह 9.09
गुलिक काल
सुबह 10.46 – दोपहर 12.24
विडाल योग
सुबह 12.27 – सुबह 5.53, 21 अगस्त

ग्रहों की स्थिति (Grah Gochar 20 August 2025)












सूर्य कर्क
चंद्रमा मिथुन
मंगल सिंह
बुध कर्क
गुरु मिथुन
शुक्र मिथुन
शनि मीन
राहु कुंभ
केतु सिंह

किन राशियों को लाभ





मिथुन राशि घर में पॉजिटिविटी बनी रहेगी. यात्रा के योग बनेंगे, सफलता मिलेगी.
धनु राशि जो पुराना निवेश किया था उसका रिटर्न मिलेगा. सेहत अच्छी रहेगी.

कौन सी राशियों संभलकर रहे





वृषभ राशि खर्च की अधिकता मन को परेशान कर सकती है. कलीग से विवाद के योग बन रहे हैं. सावधानी रखें.
कन्या राशि  नौकरी में बदलाव के संकेत है. जीवनसाथी के साथ बातचीत में संतुलन बनाए रखें.

FAQs: 20 अगस्त 2025

  1. Q.कौन सा उपाय करें ?
    बुध प्रदोष व्रत के दिन शिवलिंग पर हरे मूंग अर्पित करें और शिव स्तोत्र का पाठ करें.
  2. Q. कौन से शुभ संयोग बन रहे हैं ?
    इस दिन सिद्धि योग बन रहा है.

Vastu Tips for Jhadu: नई झाड़ू लाने के बाद करें ये 3 काम, नहीं तो रूठ जाएंगी मां लक्ष्मी

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

[ad_2]

टारगेट पूरा किया जा रहा है… मुंबई की बारिश में सड़क पर आया समंदर, वायरल हो रहे ये वीडियो

[ad_1]

मुंबई – जब-जब बादल बरसते हैं, तब-तब मुंबई की रफ्तार थम जाती है, लेकिन इस बार तो बारिश ने जैसे सारी हदें पार कर दीं. शहर की सड़कों ने समंदर का रूप ले लिया, गाड़ियां नाव की तरह तैरती दिखीं और लोकल ट्रेनें रेंगने पर मजबूर हो गईं. लोगों की जिंदगी पर ऐसा ब्रेक लगा कि सोशल मीडिया पर वीडियो देख कर लगे, ये मुंबई नहीं कोई नया ‘जलपरी द्वीप’ है. सोशल मीडिया पर ऐसे कई सारे वीडियो वायरल हैं जिन्हें देखने के बाद आप कहेंगे कि अच्छा हुआ फिलहाल हम मुंबई में नहीं हैं.

सड़कें बनीं दरिया, गाड़ियां बनीं नाव Welcome to ‘Venice of India’!

मुंबई की कई सड़कों पर पानी इस कदर भर गया कि लोग घुटनों से लेकर कमर तक पानी में चलते नजर आए. कहीं स्कूटी बहती दिखी, तो कहीं कारें आधी डूबी हुईं थीं. वायरल वीडियो में कई इलाकों में हालात ऐसे हो गए कि लोगों ने तंज कसते हुए कहा “लगता है हम ऑफिस नहीं, गंगा स्नान करने निकले हैं.”

लोकल ट्रेनें लेट, फ्लाइटें डाइवर्ट- सफर बना ‘सफरिंग’

मुंबई की ‘लाइफलाइन’ मानी जाने वाली लोकल ट्रेनें ट्रैक पर पानी भरने से घंटों लेट हो गईं. वहीं एयरपोर्ट पर 14 से ज्यादा फ्लाइट्स को डाइवर्ट करना पड़ा. एयरलाइंस को यात्रियों के लिए एडवाइजरी तक जारी करनी पड़ी. ऐसा लग रहा था मानों ये महाराष्ट्र की राजधानी किसी आईलैंड पर शिफ्ट हो गई हो.

वायरल हुआ ‘तैरती मुंबई’ का वीडियो लोग बोले…छाते से क्या होगा जब कमर तक पानी हो?

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहे हैं, वो साफ कहते हैं “ये बारिश नहीं, समंदर का सैलाब है!” एक वीडियो में शख्स छाता लेकर कमर तक पानी में चलता दिखा और कैप्शन था जब कमर तक होगा पानी तो कुछ नहीं कर पाएगी छाते की भी नानी. कुल मिलाकर मीम्स और ट्वीट्स की बाढ़ ने भी इस मॉनसून में नया ‘तड़का’ लगा दिया है.

यह भी पढ़ें: Video: बुजुर्ग सास को सड़क पर चप्पलों से मारा, देवर ने भाभी को पाइप से पीटा, वीडियो वायरल

मुंबईकर बोले हर साल यही होता है, कब सुधरेगा सिस्टम?

लोगों का गुस्सा भी सोशल मीडिया पर जमकर फूटा. एक यूजर ने लिखा “हर साल की यही कहानी है, पानी में डूबती मुंबई और ऊपर से सिस्टम का ढीला रवैया.” वर्किंग क्लास के लिए ये ‘मुंबई स्पिरिट’ नहीं, बल्कि मजबूरी है रोजाना 2-3 घंटे पानी से लड़कर ऑफिस पहुंचना, ट्रेनें पकड़ना और टूटी सड़कों पर चलना.

फिलहाल इतना तय है कि मुंबई में बारिश हो या आफत, वायरल जरूर होगी! तो जनाब, अगर आप मुंबई में हैं तो रेनकोट, छाता और ढेर सारा सब्र साथ रखना न भूलें. और हां, अगर फंस भी जाएं तो एक बढ़िया वीडियो बना लें क्या पता अगला वायरल कंटेंट आपका ही हो.

यह भी पढ़ें: Video: इंसानियत का अपराधी! तड़पती रही लड़की, लूटपाट करता रहा दरिंदा, वीडियो देख आएगा गुस्सा


एशिया कप टीम की घोषणा के चंद घंटों बाद मैदान में उतरे रिंकू सिंह, पहले ही मैच में फ्लॉप

[ad_1]

एशिया कप 2025 में सेलेक्शन के कुछ घंटों बाद ही रिंकू सिंह बुरी तरह फ्लॉप हो गए हैं. रिंकू एशिया कप स्क्वाड में अपने सेलेक्शन को सही साबित नहीं कर पाए हैं, क्योंकि यूपी टी20 लीग 2025 के दूसरे मैच में वो सिर्फ 23 रन बनाकर आउट हो गए हैं. मंगलवार को मेरठ मेवरिक्स का सामना लखनऊ फैलकंस से हुआ, जिसमें मेरठ की टीम ने पहले खेलते हुए 150 रन बनाए थे. इस टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर स्वास्तिक चिकारा रहे, जिन्होंने 32 रन बनाए.

मेरठ मेवरिक्स की कप्तानी रिंकू सिंह ही कर रहे हैं, लखनऊ फैलकंस के खिलाफ मुकाबले में वो नंबर-4 पर बैटिंग करने आए. उन्होंने 19 गेंद में 23 रन बनाए और इस पारी में उन्होंने सिर्फ 3 चौके लगाए. उन्हें लखनऊ के गेंदबाज पर्व सिंह ने क्लीन बोल्ड किया. टूर्नामेंट के पहले मैच में मेरठ ने 225 रन बना डाले थे, लेकिन उस मैच में रिंकू सिंह की बैटिंग नहीं आई थी.

बतौर फिनिशर फ्लॉप हुए हैं रिंकू सिंह

रिंकू सिंह ने IPL 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए 11 पारियों में सिर्फ 206 रन बनाए थे और कई मौकों पर मैच फिनिश करने में नाकाम रहे थे. वहीं अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट की बात करें तो रिंकू पिछली 5 पारियों में सिर्फ 67 रन बना सके हैं और उनके बल्ले से आखिरी टी20 फिफ्टी अक्टूबर 2024 में बांग्लादेश के खिलाफ आई थी. एक फिनिशर का रुतबा लेकर रिंकू सिंह एशिया कप में भारतीय टीम के लिए अच्छा प्रभाव छोड़ना चाहेंगे, लेकिन उनके हालिया आंकड़े ज्यादा अच्छे नहीं रहे हैं.

रिंकू सिंह ने अभी तक अपने 33 मैचों के टी20 करियर में 3 अर्धशतक समेत 546 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 161 से भी ज्यादा है. यह देखना दिलचस्प होगा कि बड़े सितारों से सुसज्जित एशिया कप स्क्वाड में रिंकू सिंह को किस क्रम पर बल्लेबाजी का मौका मिलेगा.

यह भी पढ़ें:

वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का एलान, कब है भारत का पहला मैच? नोट कर लीजिए सभी मुकाबलों की तारीख

[ad_2]

‘भारत के कुछ रईस परिवार उठा रहे फायदा’, रूस से तेल खरीदने पर ट्रंप ने क्यों लगाया जुर्माना? US

[ad_1]

रूसी तेल खरीदने को लेकर भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगाने के बाद ट्रंप प्रशासन ने कहा कि चीन का तेल आयात अलग-अलग जगहों से है और ऐसे में उसकी स्थिति अलग है. ट्रंप सरकार में वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने मंगलवार (19 अगस्त 2025) को कहा कि भारत रूस से तेल खरीदकर मोटा मुनाफा कमा रहा है. उन्होंने कहा कि भारत के कुछ अमीर लोग इसका फायदा उठा रहे हैं.

रूस से तेल खरीदने पर ट्रंप ने क्यों लगाया जुर्माना?

सीएनबीसी से बातचीत के दौरान अमेरिकी वित्त मंत्री ने कहा, “भारत रूस से सस्ता तेल खरीदता है और इसे दोबारा उत्पाद के रूप में बेचता है. यह सब कुछ रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान हो रहा है, जिसे किसी भी हालत में स्वीकार नहीं किया जा सकता है. पहले भारत अपनी जरूरत का एक फीसदी से भी कम तेल रूस से खरीदता था, लेकिन अब 42 फीसदी तेल रूस से खरीदा जा रहा है. भारत इसे बेचकर सिर्फ मुनाफा कमा रहा है.”

चीन की स्थिति अलग है- ट्रंप प्रशासन

उन्होंने कहा, “रूस की ओर से यूक्रेन पर किए गए हमले से पहले चीन अपनी जरूरत का 13 फीसदी तेल रूस से खरीद रहा था और अब 16 फीसदी तेल खरीद रहा है. बीजिंग का तेल आयात अलग-अलग स्थानों से है इसलिए उनकी स्थिति अलग है.” रूस से तेल खरीदने को लेकर ट्रंप ने भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगाया है तो वहीं चीन पर 30 फीसदी टैरिफ लगाया है.

अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा, रूस के सस्ते तेल खरीदकर 16 बिलियन से ज्यादा मुनाफा कमा चुका है. इसमें कुछ भारत के अमीर परिवार हैं. यूक्रेन युद्ध के दौरान रूसी तेल खरीदने को लेकर ट्रंप ने भारत पर पहले 50 फीसदी का टैरिफ लगाया है, जो 27 अगस्त 2025 से लागू हो जाएगा. इस प्रतिबंध के बाद रूस ने भारत का समर्थन किया था और अमेरिका को चेतावनी दी थी कि कोई भी देश अपने व्यापारिक साझेदार को चुनने के लिए आजाद है.

ये भी पढ़ें : अमेरिका से चाहिए फाइटर जेट और एयर डिफेंस सिस्टम… ट्रंप के साथ मीटिंग में जेलेंस्की ने रखा 100 अरब डॉलर की डिफेंस डील का प्रस्ताव

[ad_2]

Love Rashifal: 20 अगस्त 2025 को इन राशियों के रिश्तों में आएगा तूफ़ान! जानें क्या है आपकी किस्म

[ad_1]

Love Rashifal: बुधवार, 20 अगस्त 2025 का यह प्रेम राशिफल ग्रहों के गोचर और ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है. पंचम भाव प्रेम जीवन की स्थिति को दर्शाता है और आज का ग्रह संयोग रिश्तों में उतार-चढ़ाव ला सकता है. कहीं रिश्ते गहरे होंगे, तो कहीं संवाद की जरूरत महसूस होगी.

यहां पर मौजूद शुभ ग्रहों की दृष्टि प्रेम के मामले में व्यक्ति को सफलता प्रदान करती है. किन राशियों के लिए बुधवार का दिन लकी और किन लोगों के लिए अनलकी साबित होने जा रहा है, आइए जानते हैं लव राशिफल.

Love Rashifal: 20 अगस्त 2025 को इन राशियों के रिश्तों में आएगा तूफ़ान! जानें क्या है आपकी किस्मत?

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
आज के दिन पार्टनर के साथ प्यार के रिश्तों में पारदर्शिता बनाएं रखें. छोटी-छोटी बातों को लेकर लड़ने से बचें. अविवाहित लोगों को नया रिश्ता मिल सकता है.

Love Rashifal: 20 अगस्त 2025 को इन राशियों के रिश्तों में आएगा तूफ़ान! जानें क्या है आपकी किस्मत?

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
प्यार में गहराई और विश्वास आपके रिश्ते को मजूबत करेगा. जो भी लोग रिलेशनशिप में हैं, आज पार्टनर के साथ रोमांटिक डेट पर जा सकते हैं. सिगल लोगों के लिए नए रिश्ते की शुरुआत करने के लिए ये समय अनुकूल है. 

Love Rashifal: 20 अगस्त 2025 को इन राशियों के रिश्तों में आएगा तूफ़ान! जानें क्या है आपकी किस्मत?

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
आज भावनाओं में बहकर किसी भी तरह का बड़ा निर्णय लेने से बचें. जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर लड़ाई चल रही है तो बातचीत से इसका हल निकाले. अविवाहित व्यक्ति को आज ऑफिस सर्कल से किसी का प्रस्ताव मिल सकता है. 

Love Rashifal: 20 अगस्त 2025 को इन राशियों के रिश्तों में आएगा तूफ़ान! जानें क्या है आपकी किस्मत?

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
रिलेशनशिप में प्यार की गहराई और मिठास बढ़ेगी. इसके साथ ही परिवार की तरफ से आपके रिश्ते को शादी की मंजूरी मिल सकती है. सिंगल लोगों को प्यार के लिए इंतजार करना पड़ सकता है. 

Love Rashifal: 20 अगस्त 2025 को इन राशियों के रिश्तों में आएगा तूफ़ान! जानें क्या है आपकी किस्मत?

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
आज के दिन आपकी लव लाइफ में उथल-पुथल देखने को मिल सकती है. जीवनसाथी के साथ तकरार से बचें. अविवाहित जातकों के लिए आज का दिन प्यार के लिहाज से अच्छा जा सकता है. 

Love Rashifal: 20 अगस्त 2025 को इन राशियों के रिश्तों में आएगा तूफ़ान! जानें क्या है आपकी किस्मत?

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
आज का दिन प्रेम के लिहाज से अच्छा जाने वाला है. जीवनसाथी के प्रति समर्पण और सम्मान की भावना रखें. शादीशुदा जीवन में खुशियां बढ़ेंगी. 

Love Rashifal: 20 अगस्त 2025 को इन राशियों के रिश्तों में आएगा तूफ़ान! जानें क्या है आपकी किस्मत?

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)
रिलेशनशिप में मौजूद लोगों को अपने रिश्ते में परिपक्वता लाने की जरूरत है. छोटी-छोटी बातें पार्टनर द्वारा नोटिस की जा सकती है. सिंगल लोगों को ऑफिस में किसी के प्रति आकर्षण बढ़ सकता है. 

Love Rashifal: 20 अगस्त 2025 को इन राशियों के रिश्तों में आएगा तूफ़ान! जानें क्या है आपकी किस्मत?

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Rashifal)
प्यार में अलग तरह का जुनून महसूस होगा. पार्टनर गुस्सा है तो गिफ्ट देना बेहतर विक्लप साबित होगा. अविवाहित जातक अचानक से किसी खास इंसान के साथ जुड़ाव महसूस कर सकते हैं. 

Love Rashifal: 20 अगस्त 2025 को इन राशियों के रिश्तों में आएगा तूफ़ान! जानें क्या है आपकी किस्मत?

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
 आज पार्टनर के साथ बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं. रिलेशनशिप को एक स्टेप आगे बढ़ाने के लिए ये समय अनुकूल है. सिंगल लोगों सोशल मीडिया के जरिए किसी से करीबी बढ़ सकते हैं.

Love Rashifal: 20 अगस्त 2025 को इन राशियों के रिश्तों में आएगा तूफ़ान! जानें क्या है आपकी किस्मत?

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)
आज के दिन अपने रिश्तों में धैर्य और संतुलन बनाए रखने की जरूरत है. पार्टनर और अपने बीच के फैसले किसी तीसरे की बातों में आकर लेने से बचें. सिंगल लोगों की दोस्ती मनपसंद व्यक्ति से बढ़ सकती है. 

Love Rashifal: 20 अगस्त 2025 को इन राशियों के रिश्तों में आएगा तूफ़ान! जानें क्या है आपकी किस्मत?

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
रिलेशनशिप में नई ऊर्जा और ताजगी महसूस कर सकते हैं. प्यार को लेकर किसी भी तरह की गलतफहमी मन में न आने दे. सिंगल लोगों को प्यार का इजहार किसी ओर की तरफ से हो सकते हैं. 

Love Rashifal: 20 अगस्त 2025 को इन राशियों के रिश्तों में आएगा तूफ़ान! जानें क्या है आपकी किस्मत?

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)
पार्टनर के साथ भावनात्मक जुड़ाव महसूस हो सकता है. लव लाइफ में रोमांटिक मूड बना रहेगा. विवाहित लोगों के जीवन में संतान पक्ष की ओर से खुशी मिल सकती है. 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

Video: हद ही हो गई! फोन में मशरूफ महिला पार्क में भूल गई बच्चा, आदमी ने दौड़कर लगाई आवाज

[ad_1]

Mother Forgets Child in Park: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक चौंकाने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है. इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक महिला फोन पर बात करने में इतनी मशगूल हो जाती है कि उसे ध्यान ही नहीं रहता कि उसका छोटा बच्चा पार्क में रह गया है. महिला आराम से फोन पर बतियाते हुए आगे बढ़ती जाती है.

फोन पर बात करते-करते भूल गई बच्चा

इसी बीच, एक शख्स जो बच्चे को गोद में लिए हुए है, महिला के पीछे भागते हुए आता है और उसे आवाज देता है – “मैडम, आप अपना बच्चा भूल गई हैं.” यह सुनते ही महिला अचानक रुक जाती है और घबराकर पीछे मुड़ती है. तब जाकर उसे अहसास होता है कि वह अपने बच्चे को सचमुच भूल आई है. महिला तुरंत दौड़कर बच्चे के पास पहुंचती है और उसे गोद में ले लेती है.


वीडियो सामने आने के बाद इंटरनेट पर बच्चों की सुरक्षा और माता-पिता की जिम्मेदारी को लेकर बड़ी बहस शुरू हो गई है. कई लोगों का कहना है कि आजकल लोग फोन और सोशल मीडिया में इतने खो गए हैं कि उन्हें अपने बच्चों तक की परवाह नहीं रहती. वहीं कुछ यूजर्स का यह भी मानना है कि यह वीडियो स्क्रिप्टेड हो सकता है और इसे केवल चर्चा या व्यूज बढ़ाने के लिए बनाया गया है.

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

हालांकि, असली या नकली होने से अलग यह वीडियो माता-पिता के लिए एक बड़ी सीख छोड़ गया है. छोटे बच्चों के साथ बाहर निकलते समय जरा-सी लापरवाही भी बड़ा खतरा बन सकती है. सोशल मीडिया यूजर्स ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए अपील की है कि माता-पिता को बच्चों पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए और फोन जैसी चीजों से दूरी बनानी चाहिए, खासकर तब जब वे अपने नन्हे बच्चों के साथ बाहर हों.

ये भी पढ़ें-

Video: जब 50 फीट की ऊंचाई से गिरा झूला, जिसने देखा सहम गया! गुजरात का वीडियो वायरल


बीजेडी सांसद को महिंद्रा ग्रुप के स्टाफ ने दी रे’प की धमकी, अब कंपनी ने लिया ये बड़ा एक्शन

[ad_1]

Threats To BJD MP: महिंद्रा ग्रुप के एक स्टाफ को बीजेडी सांसद सुलता देव के साथ बदसलूकी करना और सोशल मीडिया पर बलात्कार व जान से मारने की धमकी देना महंगा पड़ गया. कंपनी ने अब उसके खिलाफ एक्शन लेना शुरू कर दिया है. महिंद्रा ग्रुप ने सोमवार को बयान जारी करते हुए कहा कि आरोपी स्टाफ के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है और किसी तरह की अभद्रता या धमकी के खिलाफ कंपनी की जीरो टॉलरेंस नीति रही है.

स्टाफ के खिलाफ महिंद्रा ग्रुप

कंपनी ने बयान में कहा कि फेसबुक पर हमारे एक स्टाफ ने राजनेता के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए धमकी भरा मैसेज भेजा है. इस घटना से हम भली भांति वाकिफ हैं. महिंद्रा ग्रुप हमेशा लोगों के सम्मान को महत्व देती है और इस सिद्धांत के साथ किसी तरह का कोई समझौता नहीं किया जाएगा.

बीजेडी सांसद को महिंद्रा ग्रुप के स्टाफ ने दी रे'प की धमकी, अब कंपनी ने लिया ये बड़ा एक्शन

महिंद्रा ग्रुप ने आगे कहा है कि उसने इस मामले को गंभीरता के साथ लेते हुए फौरन जांच शुरू कर दी है. अगर जांच के दौरान वह स्टाफ दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कंपनी के कोड ऑफ कंडक्ट के तहत यथासंभव कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, बीजेडी सांसद ने धमकी वाले स्क्रीनशॉट्स शेयर किए हैं, जिनकी पहचान महिंद्रा ग्रुप के स्टाफ सत्यब्रत नायक के तौर पर की गई है. फेसबुक प्रोफाइल के मुताबिक, वह महिंद्रा ग्रुप के नासिक ब्रांच में काम करता है. सांसद ने यह भी कहा कि आरोपी बीजेपी का कार्यकर्ता है.

अपने पोस्ट में सांसद ने लिखा- डियर पीएमओ इंडिया, महिंद्रा ग्रुप नासिक का एक स्टाफ जो बीजेपी का कार्यकर्ता भी है, उसने खुलेआम बलात्कार और जान से मारने की धमकी दी है. अगर एक सांसद को ऐसी धमकियां मिल सकती हैं तो आप अंदाजा लगा सकते हैं कि ओडिशा में आम महिलाओं के साथ क्या स्थिति होती होगी.

ये भी पढ़ें: नेक्स्ट जेन GST रिफॉर्म ने बढ़ाई राज्यों की चिंता, हर साल 7000 से 9000 करोड़ का हो सकता है भारी नुकसान

[ad_2]

5200mAh की बैटरी और 8GB रैम के साथ लॉन्च हुआ ये नया 5G Smartphone! कीमत 15 हजार से भी कम

[ad_1]

Honor X7C 5G: Honor ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Honor X7c 5G पेश कर दिया है. इसे 18 अगस्त को लॉन्च किया गया और यह हफ्ते के अंत से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. यह फोन देश में सिर्फ Amazon के जरिए खरीदा जा सकेगा. लॉन्च ऑफर के तहत कंपनी इसे शुरुआती दो दिनों के लिए खास कीमत पर पेश कर रही है. इसमें 5200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो 35W SuperCharge फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. फोन को Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट और Adreno 613 GPU से लैस किया गया है.

डिस्प्ले और परफॉर्मेंस

Honor X7c 5G में 6.8-इंच का TFT LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 2412×1080 पिक्सल रेजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 850 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है. फोन Android 14 आधारित MagicOS 8.0 पर चलता है और इसमें 4nm ऑक्टा-कोर Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है. स्टोरेज के लिए इसमें 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज मौजूद है. बेहतर ऑडियो के लिए इसमें डुअल स्टीरियो स्पीकर्स और “300% हाई-वॉल्यूम मोड” दिया गया है.

कैमरा सेटअप

फोटोग्राफी के लिए Honor X7c 5G में डुअल रियर कैमरा सिस्टम है. इसमें 50MP f/1.8 प्राइमरी कैमरा और 2MP डेप्थ सेंसर मिलता है, साथ ही LED फ्लैश भी मौजूद है. कैमरा Portrait, Night, Aperture, PRO, Watermark और HDR मोड्स को सपोर्ट करता है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5MP फ्रंट कैमरा दिया गया है जो होल-पंच कटआउट में स्थित है.

बैटरी और परफॉर्मेंस

फोन में दी गई 5200mAh बैटरी 35W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. कंपनी का दावा है कि यह बैटरी 24 घंटे का ऑनलाइन स्ट्रीमिंग, 18 घंटे तक शॉर्ट वीडियो, 59 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक और 46 घंटे तक कॉलिंग प्रदान कर सकती है. इसके अलावा इसमें Ultra Power-Saving Mode भी दिया गया है, जिससे सिर्फ 2% चार्ज पर 75 मिनट तक कॉलिंग की जा सकती है.

Honor X7c 5G की कीमत

कंपनी ने फोन की आधिकारिक कीमत तो नहीं बताई है, लेकिन इसे दो दिन के स्पेशल लॉन्च ऑफर में 20 अगस्त से ₹14,999 की कीमत पर खरीदा जा सकेगा. यह ऑफर केवल 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए है. Amazon पर यह स्मार्टफोन दो रंगों Forest Green और Moonlight White में उपलब्ध होगा. ग्राहकों को यहां 6 महीने तक का नो-कॉस्ट EMI विकल्प भी मिलेगा.

OPPO K13X 5G को मिलेगी टक्कर

Honor का ये नया फोन OPPO के बजट फ्रेंडली फोन 13X 5G को कड़ी टक्कर देने में सक्षम होगा. बता दें कि ओप्पो के इस फोन में यूजर को 8GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज मिल जाता है. साथ ही फोन में 6000mAh की दमदार बैटरी दी गई है जो 45W के सुपरवूक चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है. इसके अलावा इसमें 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ एक 2 मेगापिक्सल का मोनो कैमरा भी है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए डिवाइस में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है. इस फोन की कीमत फिलहाल ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर 12,999 रुपये है. वहीं, इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है.

यह भी पढ़ें:

Garena Free Fire Max: 19 अगस्त के लिए आ गए रिडीम कोड, फ्री में कई शानदार रिवॉर्ड पाने का मौका



[ad_2]