इतना सस्ता कभी नहीं हुआ Google Pixel 9 Pro XL, 30,000 रुपये की छूट के साथ खरीदने का मौका

[ad_1]

Google ने कुछ दिन पहले Pixel 10 Pro XL को लॉन्च किया था, लेकिन अब लाइमलाइट में Pixel 9 Pro XL आ गया है. इसकी वजह है इस पर मिल रही भारी छूट. गूगल के इस प्रीमियम फोन पर फ्लिपकार्ट भारी डिस्काउंट ऑफर कर रही है. इस वजह से इस फोन की कीमत 30,000 रुपये तक घटकर एक लाख रुपये से भी कम हो गई है. ऐसे में अगर आप कोई प्रीमियम फोन खरीदना चाह रहे हैं तो आपके पास शानदार मौका है और आपको इसका फायदा उठाने से चूकना नहीं चाहिए. 

Pixel 9 Pro XL

पिछले साल लॉन्च हुआ गूगल का यह प्रीमियम फोन कई शानदार फीचर्स से लैस है. इसमें 6.7 इंच का LTPO OLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस और HDR सपोर्ट के साथ आता है. ड्यूरेबिलिटी के लिए इसे गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 की प्रोटेक्शन मिली है. इसमें गूगल का Tensor G4 प्रोसेसर है, जिसे 5060 mAh की बैटरी के साथ पेयर किया गया है. यह बैटरी 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. कैमरा की बात करें तो इसके रियर में OIS के साथ 50MP का प्राइमरी, 48MP का अल्ट्रा वाइड और 48MP का टेलीफोटो सेंसर दिया गया है. सेल्फी के लिए यह फोन 42MP लेंस के साथ आता है.

30,000 रुपये की छूट

इस फोन की कीमत 1,24,999 रुपये है, लेकिन फ्लिपकार्ट पर यह 20,000 रुपये के डिस्काउंट के बाद 1,04,999 रुपये में उपलब्ध है. अगर आपके पास HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड है तो आप 10,000 रुपये की अतिरिक्त छूट का भी फायदा उठा सकते हैं. इस तरह इस फोन पर कुल 30,000 रुपये तक की छूट मिल रही है और इसकी कीमत एक लाख रुपये से भी कम हो गई है.

कंपेरिजन

Pixel 9 Pro XL का सीधा मुकाबला Samsung Galaxy S24 Ultra से है. पिछले साल लॉन्च हुए सैमसंग के इस फोन में 6.8 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है. इस पर दिया गया गोरिल्ला ग्लास आर्मर स्क्रीन रिफ्लेक्शन को 75 प्रतिशत तक कम कर देता है. यह फोन Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट से लैस है और इसमें कई AI फीचर्स दिए गए हैं. कैमरा की बात करें तो इसके रियर में 200MP का प्राइमरी लेंस, 50MP का 5x टेलीफोटो, 10MP का 3x टेलीफोटो और 12MP का अल्ट्रावाइड लेंस दिया गया है. इसमें 5000mAh की बैटरी मिलती है. यह फोन 1.34 लाख की कीमत पर लॉन्च हुआ था, लेकिन अभी इस पर भारी छूट मिल रही है.

ये भी पढ़ें-

WhatsApp पर एक और धांसू फीचर की तैयारी, एक घंटे में हो जाएगा 24 घंटों वाला यह काम

[ad_2]

‘भारत को अनुचित रूप से नहीं बनाया जाना चाहिए निशाना’, यूक्रेन युद्ध को लेकर बोले जयशंकर

[ad_1]

भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शनिवार (30 अगस्त, 2025) को फिनलैंड की अपनी समकक्ष एलिना वाल्टोनन के साथ फोन पर यूक्रेन युद्ध के संबंध में बातचीत की. जयशंकर ने एलिना वाल्टोनन से बातचीत के दौरान कहा कि यूक्रेन युद्ध के संदर्भ में भारत को अनुचित रूप से निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए.

विदेश मंत्री की इस टिप्पणी को संयुक्त राज्य अमेरिका के उन आरोपों के संदर्भ में देखा जा रहा है, जिसमें कहा गया कि भारत रियायती मूल्य पर रूस से कच्चा तेल खरीदकर यूक्रेन युद्ध में मॉस्को की युद्ध मशीन की सहायता कर रहा है.

एस. जयशंकर ने एक्स पर किया पोस्ट

एस. जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस संबंध में एक पोस्ट किया. पोस्ट में जयशंकर ने कहा, ‘हमारी चर्चा रूस-यूक्रेन संघर्ष और उसके परिणामों पर केंद्रित रही. इस संदर्भ में भारत को अनुचित तरीके से निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए. हमने हमेशा बातचीत और कूटनीति का समर्थन किया है.’

व्हाइट हाउस के व्यापार सलाहकार ने ट्रंप के टैरिफ पर दिया बयान

वहीं, अमेरिका के व्हाइट हाउस के व्यापार सलाहकार पीटर नवारो ने इस सप्ताह कहा था कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से भारतीय वस्तुओं पर लगाया गया 50 परसेंट टैरिफ सिर्फ भारत के अनुचित व्यापार के बारे में नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य मॉस्को की युद्ध मशीन को नई दिल्ली की ओर से दी गई वित्तीय जीवन रेखा को काटना भी है.

हालांकि, भारत पहले ही अमेरिका की ओर से लगाए जा रहे इन आरोपों को खारिज कर चुका है. संयुक्त राज्य अमेरिका ने आश्चर्यजनक रूप से चीन की आलोचना नहीं की है, जो रूस से तेल क सबसे बड़ा आयातक है.

अमेरिका ने भारत पर लगाया आरोप

संयुक्त राज्य अमेरिका ने रूस से कच्चे तेल की लगातार खरीदारी करने को लेकर भारत पर पहले 25 परसेंट का टैरिफ लगाने की घोषणा की. इसके कुछ ही दिनों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर अतिरिक्त 25 परसेंट टैरिफ लगाने की घोषणा की. जिसके बाद अमेरिका की ओर से भारत पर लगने वाला अतिरिक्त टैरिफ बढ़कर 50 परसेंट हो गया.

यह भी पढ़ेः पीएम मोदी के चीन दौरे के बीच ट्रंप ने रद्द किया भारत दौरा, क्वाड सम्मेलन में नहीं लेंगे हिस्सा, रिपोर्ट में दावा

[ad_2]

सीबीएसई का बड़ा कदम: अब पॉडकास्ट और सोशल मीडिया पर सुनाई देगी छात्रों की आवाज

[ad_1]

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीबीएसई ने छात्रों को डिजिटल प्लेटफार्म से जोड़ने के लिए एक नया कदम उठाया है. अब कक्षा 9 से कक्षा 12 तक के छात्रों को मौका मिलेगा कि वह सीधे बोर्ड के आधिकारिक पॉडकास्ट और सोशल मीडिया कार्यक्रमों में अपनी भागीदारी दर्ज करा सकें. बोर्ड का कहना है कि इस पहल का मकसद पढ़ाई और काउंसलिंग से जुड़ी सामग्री को और ज्यादा छात्र-केंद्रित बनाना है.

छात्रों की भागीदारी क्यों जरूरी

सीबीएसई पिछले कुछ समय से शैक्षणिक विषयों, परीक्षा तनाव, करियर गाइडेंस और काउंसलिंग जैसे मुद्दों पर अपने इन-हाउस पॉडकास्ट और डिजिटल कंटेंट तैयार कर रहा है. यह सामग्री यूट्यूब जैसे प्लेटफार्म पर पहले से मौजूद है. लेकिन अब बोर्ड चाहता है कि इन पॉडकास्ट और सोशल मीडिया पोस्ट में छात्रों की भी सीधी आवाज शामिल हो. इसके लिए छात्र छोटे वीडियो, ऑडियो क्लिप, बातचीत और अनुभव साझा कर सकेंगे. 

किन छात्रों को मिलेगा मौका 

सर्कुलर के अनुसार स्कूल ऐसे छात्रों को नामित करें जो आत्मविश्वासी हो, स्पष्ट रूप से अपने विचार रख सकें और डिजिटल माध्यम पर सहज महसूस करते हों. इस प्रक्रिया में छात्रों की भागीदारी पूरी तरह स्वैच्छिक होगी और इसके लिए छात्र और अभिभावकों की लिखित सहमति जरूरी होगी. 

नामांकन प्रक्रिया 

सीबीएसई ने स्कूलों को निर्देश दिया है कि वह चयनित छात्रों का नाम और संक्षिप्त विवरण सर्कुलर जारी होने की तिथि से 10 दिनों के भीतर इस  ​गूगल फॉर्म के माध्यम से भेजें. इसके बाद बोर्ड ने इन छात्रों को अपनी डिजिटल गतिविधियों में शामिल करेगा. 

छात्रों के लिए फायदे 

एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस पहल से छात्रों को खुद को अभिव्यक्त करने का अवसर मिलेगा.  इससे उनकी क्रिएटिविटी, आत्मविश्वास और कम्युनिकेशन स्किल्स को बढ़ावा मिलेगा. साथ ही वह शिक्षा और काउंसलिंग से जुड़े विषयों पर अपनी दृष्टि रख पाएंगे. 

शिक्षा जगत में बदलाव का संकेत 

सीबीएसई का यह कदम दिखाता है कि बोर्ड अब न केवल परीक्षा आयोजित करने तक सीमित रहना चाहता है, बल्कि वह चाहता है कि छात्र शिक्षा संवाद का हिस्सा बने और उनकी आवाज सीधे डिजिटल प्लेटफार्म तक पहुंचे. आने वाले दिनों में यह पहल छात्रों और बोर्ड दोनों के बीच संवाद को और मजबूत करेगी.

ये भी पढ़ें-डोनाल्ड ट्रंप को कुछ हो जाए तो क्या जेडी वेंस चला सकते हैं देश, क्या भारत जैसा ही है अमेरिका में सिस्टम?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

ITR फाइल करने की डेडलाइन आ रही नजदीक, सालाना 3 लाख सैलरी वालों के लिए क्या है नियम?

[ad_1]

Income Tax Return 2025: जिन व्यक्तियों और संस्थाओं को अपने खातों का ऑडिट नहीं करवाना होता, उनके लिए आईटीआर दाखिल करने की डेडलाइन 15 सितंबर है. यानी कि रिटर्न फाइल करने के लिए अब सिर्फ तीन ही हफ्ते बचे हैं इसलिए टैक्स डिपार्टमेंट की तरफ से SMS रिमाइंडर भेजना शुरू कर दिया गया है. इस SMS में लिखा है- अब तक 3 करोड़ से ज्यादा आईटीआर दाखिल किए जा चुके हैं. कृपया 15.09.25 से पहले ई-फाइलिंग पोर्टल पर AY.2025-26 के लिए अपना आईटीआर दाखिल और ई-वेरिफाई करें. 

क्या 3 लाख सालाना सैलरी वालों को भरना होगा रिटर्न? 

अब अगला सवाल यह आता है कि 15 सितंबर तक आखिर किन्हें आईटीआर रिटर्न जमा कराना है. क्या उन्हें भी रिटर्न भरना होगा जिनकी सालाना आमदनी 3 लाख रुपये तक है? इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, नांगिया एंड कंपनी एलएलपी की एग्जीक्यटिव डायरेक्टर संजोली माहेश्वरी ने इसका जवाब देते हुए कहा, ”कारोबारी साल 2024-25 के लिए आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल करने की आय सीमा टैक्सपेयर के टोटल इनकम औन चुनी गई टैक्स रिजीम- पुरानी या नई पर आधारित है.”

वह आगे कहती हैं, ”अगर टोटल इनकम मूल छूट सीमा से अधिक है, तो टैक्सपेयर को अनिवार्य रूप से आईटीआर दाखिल करना चाहिए. न्यू टैक्स रिजीम में मूल छूट सीमा 3 लाख रुपये और पुरानी कर व्यवस्था के लिए 2.5 लाख रुपये है.” 

क्या स्टूडेंट्स को भरना होगा आईटीआर? 

आमतौर पर लोग यही सोचते हैं कि आईटीआर केवल नौकरी करने वालों या बिजनेस संभालने वालों को ही भरना पड़ता है, जबकि ऐसा नहीं है. आज के समय में स्टूडेंट्स और बेरोजगार युवाओं को भी अपना आईटीआर दाखिल करने के लिए ज्यादा से ज्यादा प्रोत्साहित किया जा रहा है, भले ही उनकी आय मूल छूट सीमा से कम हो. हालांकि, यह अनिवार्य नहीं है. ऐसा इसलिए ताकि उनकी एक आदत बनी रहे क्योंकि आईटीआर फाइल करने के कई फायदे हैं जैसे कि इससे फाइनेंशियल क्रेडिबिलिटी बनती है, रिफंड क्लेम करने में आसानी रहती है, बड़े अमाउंट में ट्रांजैक्शन करना आसान हो जाता है वगैरह. 

 

ये भी पढ़ें: 

इस मल्टीबैगर स्टॉक में रोहित शर्मा ने कम किया हिस्सा, बेच दिए 53200 शेयर; जानें कितनी है कीमत?

[ad_2]

Smartphones में कम हो रहे हैं कैमरे, फिर से आ रहा है यह ट्रेंड, रिसर्च में हुआ खुलासा

[ad_1]

एक समय ऐसा था, जब मोबाइल कंपनियां अपने स्मार्टफोन्स में ज्यादा से ज्यादा कैमरे देने की कोशिश करती थीं. सैमसंग समेत कई कंपनियों ने चार-चार कैमरों वाले स्मार्टफोन बाजार में उतारे थे. देखते-देखते यह एक ट्रेंड बन गया और कंपनियों ने इनके सहारे खूब ग्राहक आकर्षित किए. अब यह ट्रेंड कम होता नजर आ रहा है और अब स्मार्टफोन्स में पहले के मुकाबले कम कैमरे दिए जा रहे हैं. एक रिसर्च में यह बात निकलकर सामने आई है. 

लगातार कम होती जा रही औसत

मार्केट ट्रैकर Omdia की लेटेस्ट रिपोर्ट में पता चला है कि 2025 की दूसरी तिमाही में बेचे गए फोन में के रियर और फ्रंट में औसतन 3.19 कैमरे थे. एक साल पहले यह औसत 3.37 थी. 2021 की शुरुआत में पीक के बाद यह लगातार 13वीं ऐसी तिमाही थी, जिसमें यह औसत कम होती आई है. औसत में गिरावट की सबसे बड़ी वजह रियर कैमरों की कम होती संख्या है. फ्रंट में कंपनियां पहले ही एक लेंस दे रही थी और अब भी एक ही लेंस मिल रहा है. 

डुअल कैमरा सेटअप बन रहा नया ट्रेंड

अब एक बार फिर से डुअल कैमरा सेटअप ट्रेंड में आ रहा है. पिछली तिमाही की शिपमेंट में 41 प्रतिशत स्मार्टफोन दो कैमरा लेंसेस वाले थे, जबकि ट्रिपल कैमरा सेटअप वाले फोन का हिस्सा 36 प्रतिशत और सिंगल कैमरा वाले फोन का हिस्सा 21 प्रतिशत रहा. ऐप्पल ने इसी साल सिंगल कैमरा के साथ iPhone 16e उतारा था. सितंबर में कंपनी आईफोन 17 एयर मॉडल को लॉन्च करेगी, जिसमें सिंगर रियर कैमरा मिलेगा. 

अधिकतर स्मार्टफोन में मिल रहे 50MP के लेंस

Omdia की रिपोर्ट से पता चलता है कि पिछली तिमाही की शिपमेंट में से 58 प्रतिशत स्मार्टफोन में 50MP कैमरा था, जबकि 100MP से अधिक कैमरा वाले स्मार्टफोन की हिस्सेदारी 9 प्रतिशत रही. स्मार्टफोन में 15MP से कम के कैमरे लगातार कम होते जा रहे हैं. पांच साल पहले इनकी हिस्सेदारी 50 प्रतिशत से ज्यादा थी, जो अब घटकर 12 प्रतिशत रह गई है.

ये भी पढ़ें-

इतना सस्ता कभी नहीं हुआ Google Pixel 9 Pro XL, 30,000 रुपये की छूट के साथ खरीदने का मौका, जल्दी उठाएं फायदा

[ad_2]

यमराज के साथ ऐसा मजाक तो कोई नहीं करता होगा! लड़कों ने दौड़ती ट्रेन के आगे बनाई रील- दिल दहला द

[ad_1]

आजकल रील्स और वायरल वीडियो के चक्कर में लोग क्या-क्या नहीं कर रहे. हद तो तब हो गई जब कुछ लड़कों ने अपनी जान दांव पर लगाकर ऐसा खौफनाक कारनामा कर डाला जिसे देखकर रोंगटे खड़े हो जाएं. ट्रेन की सीटी बजी, पटरियों पर कंपकंपाहट दौड़ी और तभी इन सिरफिरे लड़कों ने वो किया जिसे देखकर हर कोई सहम गया.वीडियो देखकर आपके गुर्दे भी मुंह को आ जाएंगे और आपके मुंह से केवल यही निकलेगा…”यमराज को इस तरह से चकमा तो कोई नहीं देता होगा”

रेलवे ब्रिज से लगाई नदी में छलांग, सामने से आ रही थी ट्रेन

दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के मुताबिक 2-3 लड़के नदी पर बने रेलवे ब्रिज पर खड़े ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं. वीडियो में साफ दिखता है कि जैसे ही तेज रफ्तार ट्रेन वहां आती है, ये लड़के बिना कुछ सोचे-समझे ट्रेन के सामने से ही नदी में कूद जाते हैं. यह नजारा इतना खौफनाक है कि देखने वालों की सांसें अटक जाती हैं. जरा सी चूक उनकी जान ले सकती थी लेकिन शायद उन्हें लाइक्स और फॉलोअर्स की खुमारी ने अंधा कर दिया है. लोग सोशल मीडिया पर कह रहे हैं कि यह कोई बहादुरी नहीं बल्कि मौत से खेलने वाली नादानी है.वीडियो में साफ दिख रहा है कि ट्रेन की स्पीड कितनी तेज है, एक माइक्रो सेकंड की देरी भी इन रीलबाजों को मौत की नींद सुला सकती थी.

एक तरफ मौत दूसरी तरफ खाई

वीडियो में ब्रिज से एक माल गाड़ी तेजी से गुजरती है और तभी ये लड़के नदी में कूद जाते हैं. ब्रिज भी नदी की से काफी ऊपर बना हुआ है. यहां जान को खतरना केवल ट्रेन से ही नहीं है बल्कि उस ऊंचाई से भी है जिस ऊंचाई से मौत साफ दिखाई पड़ती है. वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद कई लोग नाराजगी जता रहे हैं तो कई लोगों ने इसे मूर्खता करार दिया है.

यह भी पढ़ें: Video: लड़ते-लड़ते दुकान में जा घुसे सांड, एक हो गया बेहोश, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

यूजर्स ने सुनाई खरी खोटी

वीडियो को @Sparkes_hub नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा….इनके मां बाप की सबसे बड़ी गलती है, जब किसी दिन दुर्घटना हो जाएगी तो आ जाएंगे सरकार से मुआवजा मांगने. एक और यूजर ने लिखा…इन लोगों को तो जेल भेज देने चाहिए आजीवन के लिए. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…इन लोगों का कुछ नहीं हो सकता है.

यह भी पढ़ें: यमराज का भैंसा आ ही रहा होगा… बिजी सड़क पर बाइक से खतरनाक स्टंट करता दिखा युवक, यूजर्स बोले- इस बेवकूफी के लिए 2 शब्द


टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा मेडन ओवर वाले 5 गेंदबाज, एशिया कप से पहले जानें कौन है नंबर वन?

[ad_1]

Most Maiden Overs In T20I Cricket: एशिया कप 2025 की शुरुआत 9 सितंबर से होने जा रही है. इस बार एशिया कप टी20 फॉर्मेट में खेला जा रहा है. टी20 क्रिकेट में चौके-छक्कों की बारिश देखने को मिलती है. इस फॉर्मेट में बल्लेबाज खूब रन बनाते हैं. वहीं टी20 क्रिकेट में एक गेंदबाज ज्यादा से ज्यादा चार ओवर डाल सकता है. लेकिन इस फॉर्मेट में उस गेंदबाज की तारीफ की जा सकती है, जो इन चार ओवर में भी मेडन ओवर डाल जाए. आईसीसी की टॉप 12 टीमों के उन 5 गेंदबाजों के बारे में जानते हैं, जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा मेडन ओवर डाले हैं.

1- जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah)

भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का नाम इस लिस्ट में टॉप पर है. बुमराह ने टी20 इंटरनेशनल में 70 मैचों में 251.3 ओवर डाले हैं, जिनमें बुमराह अब तक 12 मेडन ओवर फेंक चुके हैं. अगर आईसीसी की टॉप 12 टीमों के बजाय सभी देशों के खिलाड़ियों को देखें, तब ये गेंदबाज इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है. सभी देशों के खिलाड़ियों में टॉप पर युगांडा के प्लेयर फ्रैंक एनएसबुगा का नाम है. इस खिलाड़ी ने 69 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 234.5 ओवर डालते हुए 18 मेडन ओवर फेंके हैं.

2- रिचर्ड नगारवा (Richard Ngarava)

टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा मेडन ओवर डालने में आईसीसी की टॉप 12 टीमों के खिलाड़ियों में दूसरे नंबर पर जिम्बाब्वे के प्लेयर रिचर्ड नगारवा का नाम है. नगारवा 73 मैचों में 255.2 डाल चुके हैं, जिसमें 11 मेडन ओवर फेंके हैं. सभी देशों के खिलाड़ियों में ये प्लेयर 5वें नंबर पर है.

3- भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar)

आईसीसी की टॉप 12 टीमों में तीसरे नंबर पर भारतीय गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का नाम है. इस खिलाड़ी ने टी20 क्रिकेट में 87 मैचों में 298.3 ओवर डाले हैं. भुवनेश्वर इस फॉर्मेट में 10 मेडन ओवर डाल चुके हैं. सभी देशों के खिलाड़ियों में ये प्लेयर 8वें नंबर पर है.

4- मुस्तफिजूर रहमान (Mustafizur Rahman)

बांग्लादेश के गेंदबाज मुस्तफिजूर रहमान इस लिस्ट में सभी देशों के खिलाड़ियों में जहां 18वें नंबर पर हैं, वहीं आईसीसी की टॉप 12 टीमों में नंबर चार पर हैं. मुस्तफिजूर 112 मैचों में 402 ओवर डाल चुके हैं, जिसमें इस खिलाड़ी ने 8 मेडन ओवर डाले हैं.

5- ब्लेसिंग मुजारबानी (Blessing Muzarabani)

जिम्बाब्वे का खिलाड़ी ब्लेसिंग मुजारबानी सभी देशों के प्लेयर्स में इस लिस्ट में 25वें नंबर पर है. वहीं आईसीसी की टॉप 12 टीमों में ये प्लेयर 5वें नंबर पर आता है, जिसने टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा मेडन ओवर फेंके हैं. मुजारबानी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब तक 72 टी20 मैच खेले हैं, जिनमें 248.3 ओवर डालते हुए 7 मेडन ओवर फेंके हैं.

यह भी पढ़ें

पिछले 5 साल का बादशाह कौन? विराट कोहली या रोहित शर्मा, इंटरनेशनल क्रिकेट में किसके ज्यादा रन?

[ad_2]

पीएम मोदी के चीन दौरे के बीच ट्रंप ने रद्द किया भारत दौरा, क्वाड सम्मेलन में नहीं लेंगे हिस्सा,

[ad_1]

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की इस साल के आखिर में क्वाड शिखर सम्मेलन (Quad Summit) के लिए भारत आने की अब कोई योजना नहीं है. डोनाल्ड ट्रंप के इस फैसले के पीछे पिछले कुछ महीनों में अमेरिका राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच तनावपूर्ण हुए रिश्तों को बताया जा रहा है.

द न्यूयॉर्क टाइम्स ने शनिवार (30 अगस्त, 2025) को प्रकाशित अपनी एक रिपोर्ट में इस संबंध में दावा किया है. अखबार ने ‘नोबेल पुरस्कार और एक कठिन फोन कॉल: ट्रंप-मोदी संबंध कैसे बिगड़े’ शीर्षक से एक रिपोर्ट प्रकाशित की. इसमें ट्रंप के कार्यक्रम से परिचित लोगों का हवाला देते हुए कहा, ‘मोदी को यह बताने के बाद कि वह इस साल के अंत में क्वाड शिखर सम्मेलन के लिए भारत की यात्रा करेंगे, ट्रंप की अब शरद ऋतु में भारत जाने की कोई योजना नहीं है.’ हालांकि, इस दावे को लेकर भारत की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

भारत करने वाला है क्वाड शिखर सम्मेलन की मेजबानी

भारत इस साल के आखिर में क्वाड शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने वाला है. ट्रंप प्रशासन ने इस साल जनवरी 2025 में क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक की मेजबानी की थी. इससे एक दिन पहले ही (20 जनवरी, 2025) को ट्रंप ने व्हाइट हाउस में दूसरे कार्यकाल के लिए राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी.

भारत-पाक संघर्ष रोकने को लेकर ट्रंप ने कई बार किए दावे, भारत ने किया खंडन

भारत और अमेरिका के बीच व्यापार तनाव के बीच न्यूयॉर्क टाइम्स ने बताया कि किस प्रकार ट्रंप और मोदी के संबंध मई में भारत और पाकिस्तान के बीच चार दिवसीय सैन्य झड़प में मध्यस्थता के ट्रंप के बार-बार दावों के बाद बिगड़ गए. हालांकि, भारत ने इस दावे का खंडन किया था.

रिपोर्ट के मुताबिक, ‘राष्ट्रपति ट्रंप की ओर से भारत-पाकिस्तान संघर्ष का समाधान करने के बार-बार किए गए दावों से भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नाराज हो गए और यह तो बस शुरुआत थी. इसमें दावा किया गया कि मोदी का ट्रंप के प्रति धैर्य जवाब दे रहा है. ट्रंप और मोदी ने 17 जून को फोन पर बात की थी, यह 35 मिनट की फोन कॉल थी, जो ट्रंप के कनाडा में जी7 शिखर सम्मेलन से वाशिंगटन लौटने के बाद हुई थी. उस सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी भी शामिल हुए थे.’

रिपोर्ट के मुताबिक, मोदी और ट्रंप का कनाडा के कनानास्किस में G7 नेताओं के शिखर सम्मेलन के दौरान मुलाकात का कार्यक्रम था, लेकिन ट्रंप जल्दी ही वाशिंगटन लौट आए. कनानास्किस से रवाना होने और एक दशक में अपनी पहली कनाडा यात्रा समाप्त करने से पहले, मोदी ने वाशिंगटन में ट्रंप से फोन पर बात की. 17 जून को फोन पर बातचीत के दौरान, ट्रंप ने फिर से कहा कि सैन्य संघर्ष को खत्म करने पर उन्हें कितना गर्व है और उन्होंने उल्लेख किया कि पाकिस्तान उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित करने जा रहा है. इस घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले लोगों के मुताबिक इसका स्पष्ट निहितार्थ यह था कि मोदी को भी ऐसा ही करना चाहिए और नोबेल के लिए ट्रंप को भी नामित करना चाहिए.

मोदी ने किया स्पष्ट, पाकिस्तान के साथ सीजफायर में ट्रंप की कोई भूमिका नहीं

रिपोर्ट के मुताबिक, ‘अमेरिकी नेता के उस बयान से भारतीय नेता भड़क गए. उन्होंने ट्रंप से कहा कि हालिया संघर्ष विराम में अमेरिका की संलिप्तता का कोई लेना-देना नहीं है. यह भारत और पाकिस्तान के बीच सीधे तौर पर तय हुआ था. ट्रंप ने मोदी की टिप्पणियों को काफी हद तक नजरअंदाज कर दिया, लेकिन असहमति और मोदी की ओर से नोबेल पुरस्कार पर बातचीत से इनकार ने दोनों नेताओं के बीच संबंधों में खटास पैदा करने में बड़ी भूमिका निभाई है. उनके बीच कभी घनिष्ठ संबंध रहे थे और जो ट्रंप के पहले कार्यकाल से चले आ रहे थे.’

भारत-पाकिस्तानी सीजफायर को लेकर ट्रंप ने दावे को 40 बार दोहराया

न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में लिखा कि व्हाइट हाउस ने 17 जून की बातचीत को स्वीकार नहीं किया और न ही ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इसके बारे में कोई जानकारी दी. ट्रंप 10 मई के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष रोकने के अपने दावे को 40 से ज्यादा बार दोहरा चुके हैं.

रिपोर्ट के मुताबिक, चूंकि ट्रंप ने रूसी तेल की खरीद के लिए भारत पर 25 प्रतिशत का अतिरिक्त शुल्क लगाया है, यह भारत पर विशेष रूप से भारी जुर्माना व्यापार घाटे को कम करने या पुतिन के युद्ध के लिए धन में कटौती करने के किसी भी प्रकार के समेकित प्रयास के बजाए विमर्श में शामिल नहीं होने की सजा प्रतीत होता है.

यह भी पढ़ेंः इजरायल ने यमन के सना में की एयरस्ट्राइक, हमले में हूती प्रधानमंत्री अहमद अल-रहावी की मौत

[ad_2]

वाराणसी पहुंचीं सारा अली खान, गंगा आरती के बाद विश्वनाथ मंदिर में किए दर्शन

[ad_1]

हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरों वायरल हुई है जिसमें सारा अली खान को वाराणसी की गंगा आरती में शामिल होते हुए देखा गया. ये तस्वीरें और वीडियो पूरे सोशल मीडिया पर कब्जा कर चुकी हैं. यहां पहुंच कर एक्ट्रेस ने क्या- क्या किया जानिए हर एक चीज डिटेल में.

गंगा आरती और मंत्रोच्चार से मिलती है मन को शांति
शनिवार शाम बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सारा अली खान वाराणसी पहुंचीं. यहां उन्हें पूरे विधि-विधान और परंपरागत तरीके से पूजा अर्चना करते हुए देखा गया. दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में शामिल होने के बाद उन्होंने बाबा विश्वनाथ के भी दर्शन किए.

एक्ट्रेस का मानना है कि गंगा आरती, मंत्रोच्चार और घंटों की आवाज से उनके मन को शांति मिलती है. जब उनका मन अशांत होगा है वो काशी आ जाती हैं. घाट किनारे बैठे हुए एक्ट्रेस ने लंबे समय तक ध्यान किया. गंगा आरती के दौरान एक्ट्रेस हाथ जोड़कर और आंखें बंद कर ध्यान मुद्रा में बैठी रहीं.

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि इस खास मौके पर गंगा सेवा निधि द्वारा एक्ट्रेस के लिए खास सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया था. इसके पहले भी 2020 में एक्ट्रेस को उनकी मां के संग वाराणसी में गंगा आरती में शामिल होते देखा गया था. एक्ट्रेस का कहना है मन अशांत होने पर उन्हें यहां आना बहुत अच्छा लगता है. काशी से उनका इमोशनल कनेक्शन किसी से छुपा नहीं है. इसके बाद उन्होंने अपने फैंस के साथ सेल्फी भी ली.

सारा अली खान का वर्कफ्रंट
वैसे तो कई बार सारा अली खान को धार्मिक स्थानों पर देखा गया है. वो महादेव की बहुत बड़ी भक्त हैं और अक्सर शिव जी के तीर्थ स्थानों का दौरा करती हैं. प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो एक्ट्रेस को आखिरी बार फिल्मी पर्दे पर अनुराग बसु की फिल्म ‘मेट्रो…इन दिनों’ में देखा गया था. फिल्म को ऑडियंस की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली. इसके साथ ही इंडिया टुडे की रिपोर्ट की मानें तो वो सिद्धार्थ मल्होत्रा संग अनटाइटल्ड रॉमकॉम फिल्म में भी नजर आने वाली हैं.



[ad_2]

Aaj ka love rashifal: मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए रविवार का दिन प्यार के लिहाज से कैसा रह

[ad_1]

Love Rashifal 31 August 2025: रविवार, 31 अगस्त 2025 ग्रहों के गोचर पर आधारित है. ज्योतिष के अनुसार ग्रहों की स्थिति हमारे मन, मस्तिष्क और स्वभाव को प्रभावित करता है. कुंडली का पंचम भाव प्रेम संबंधों की जानकारी देता है.

यहां पर मौजूद शुभ ग्रहों की दृष्टि प्रेम के मामले में व्यक्ति को सफलता प्रदान करती है. किन राशियों के लिए रविवार का दिन लकी और किन लोगों के लिए अनलकी साबित होने जा रहा है, आइए जानते हैं लव राशिफल.

Aaj ka love rashifal: मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए रविवार का दिन प्यार के लिहाज से कैसा रहने वाला है? पढ़ें लव राशिफल

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
आज का दिन प्रेम के लिहाज से खुशनुमा रहने वाला है. शादीशुदा लोगों को जीवनसाथी का साथ मिलेगा. अविवाहितों को आज किसी की तरफ से प्रपोजल मिल सकता है. रिश्तों में मिठास बढ़ेगी. 

Aaj ka love rashifal: मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए रविवार का दिन प्यार के लिहाज से कैसा रहने वाला है? पढ़ें लव राशिफल

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
प्रेम जीवन में आज का दिन खुशनुमा रहने वाला है. पुराने गिले-शिकवे दूर होंगे. शादीशुदा जातकों के बीच प्रेम में गहराई और विश्वास बढ़ेगा.

Aaj ka love rashifal: मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए रविवार का दिन प्यार के लिहाज से कैसा रहने वाला है? पढ़ें लव राशिफल

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
आज के दिन आपको प्रेम जीवन में धैर्य से काम लेने की जरूरत है. छोटी-छोटी बातों पर पार्टनर से तकरार का सामना करना पड़ सकता है. प्रेम जीवन में पार्टनर को समय देने के साथ सम्मान भी दें. 

Aaj ka love rashifal: मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए रविवार का दिन प्यार के लिहाज से कैसा रहने वाला है? पढ़ें लव राशिफल

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
रविवार के दिन जीवनसाथी के साथ बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं. रिश्तों में नई ताजगी महसूस होगी. अविवाहित जातकों को के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है. पार्टनर का सहयोग करें. 

Aaj ka love rashifal: मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए रविवार का दिन प्यार के लिहाज से कैसा रहने वाला है? पढ़ें लव राशिफल

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
प्रेम जीवन में उत्साह और उमंग की स्थिति बनी रहेगी. पार्टनर के साथ रोमांटिक पल आपके लिए सबसे यादगार साबित हो सकता है. सिंगल लोगों को आज के दिन किसी की कमी महसूस हो सकती है.

Aaj ka love rashifal: मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए रविवार का दिन प्यार के लिहाज से कैसा रहने वाला है? पढ़ें लव राशिफल

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
आज के दिन प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है. पार्टनर से कोई भी ऐसी गलत बात बोलने से बचें, जिससे आपके रिश्तें खराब हो.

Aaj ka love rashifal: मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए रविवार का दिन प्यार के लिहाज से कैसा रहने वाला है? पढ़ें लव राशिफल

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)
आज के दिन प्रेम जीवन में रोमांस और पार्टनर के प्रति आकर्षण बढ़ेगा. पार्टनर के साथ इमोशनल बॉन्ड शेयर कर सकते हैं. शादीशुदा जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है. 

Aaj ka love rashifal: मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए रविवार का दिन प्यार के लिहाज से कैसा रहने वाला है? पढ़ें लव राशिफल

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Rashifal)
आज के दिन पार्टनर के साथ बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं. इस दौरान पार्टनर की ओर से रोमांटिक सरप्राइज मिल सकता है. जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें. 

Aaj ka love rashifal: मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए रविवार का दिन प्यार के लिहाज से कैसा रहने वाला है? पढ़ें लव राशिफल

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
आज के दिन प्रेम जीवन में मुलाकात और बातचीत में सफलता मिलेगी. पुराने पार्टनर को लेकर इमोशनल हो सकते हैं. अविवाहित जातकों के लिए आज का दिन शुभ है. 

Aaj ka love rashifal: मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए रविवार का दिन प्यार के लिहाज से कैसा रहने वाला है? पढ़ें लव राशिफल

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)
आज के दिन प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है. गुस्से और जिद से बचने की जरूरत है. सिंगल लोगों को अच्छे रिश्ते की तलाश पूरी हो सकती है. 

Aaj ka love rashifal: मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए रविवार का दिन प्यार के लिहाज से कैसा रहने वाला है? पढ़ें लव राशिफल

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
रिश्तों में स्थिरता और अपनापन महसूस हो सकता है. प्रेम जीवन में पार्टनर के प्रति आकर्षण महसूस हो सकता है. जीवनसाथी के साथ भविष्य की योजना बना सकते हैं. 

Aaj ka love rashifal: मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए रविवार का दिन प्यार के लिहाज से कैसा रहने वाला है? पढ़ें लव राशिफल

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)
आज के दिन प्यार के लिहाज से उत्तम दिन रहने वाला है. पार्टनर के साथ खुशनुमा पल बिताने का मौका मिलेगा. अविवाहितों के लिए शादी का रिश्ता आ सकता है. 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]