5 भारतीय खिलाड़ी जो टीम में चुने तो गए लेकिन मैदान पर नहीं उतर पाएंगे, जानिए क्या है वजह

[ad_1]

Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इस टूर्नामेंट के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा भी कर दी है. इस बार स्क्वॉड में अनुभव और युवा खिलाड़ियों का बेहतरीन संतुलन दिख रहा है. सूर्यकुमार यादव को कप्तान बनाया गया है जबकि शुभमन गिल उपकप्तान की भूमिका निभाएंगे, लेकिन इस बीच चयनकर्ताओं ने ऐसे 5 खिलाड़ियों को भी शामिल किया है, जिनके पूरे टूर्नामेंट में एक भी मैच खेलने की संभावना बेहद कम है.

कौन हैं वो 5 खिलाड़ी?

BCCI ने मुख्य टीम के अलावा पांच खिलाड़ियों को स्टैंडबाय के तौर पर भी चुना है. इनमें तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा, ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर, युवा बल्लेबाज रियान पराग, विकेटकीपर-बल्लेबाज ध्रुव जुरेल और ओपनर यशस्वी जायसवाल का नाम शामिल है.

ये खिलाड़ी क्यों नहीं खेल पाएंगे?

स्टैंडबाय खिलाड़ियों को सीधे तौर पर टीम में खेलने का मौका नहीं मिलता है. ये केवल तब मैदान पर उतर सकते हैं जब मुख्य टीम का कोई खिलाड़ी चोटिल हो जाए या टूर्नामेंट से बाहर हो गया हो. ऐसे में सामान्य हालात में इनके लिए प्लेइंग इलेवन में जगह बनाना लगभग नामुमकिन है. यही कारण है कि इस बार भी इन पांचों के इस टूर्नामेंट में डेब्यू करने की उम्मीद बेहद कम है.

फिर भी अहम हैं ये 5 खिलाड़ी

भले ही ये खिलाड़ी मेन स्क्वॉड का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन इनमें से हर एक नाम टीम इंडिया के लिए भविष्य में मैच विनर साबित हो सकता है.

प्रसिद्ध कृष्णा- अपनी तेज गेंदबाजी से मैच का रुख पलट सकते हैं.

वॉशिंगटन सुंदर- बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में संतुलन लाते हैं.

रियान पराग और यशस्वी जायसवाल- अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं.

ध्रुव जुरेल- टीम में बतौर विकेटकीपर-बल्लेबाज बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं.

एशिया कप 2025 के लिए भारत की मुख्य टीम

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, हर्षित राणा, रिंकू सिंह.

[ad_2]

अदालत में पति पत्नी में जमकर चले लात घूंसे- बाल खींचे चांटे मारे और बना दिया भूत- वीडियो वायरल

[ad_1]

बांग्लादेश की अदालत का माहौल उस दिन कुछ ऐसा हो गया मानो कोर्ट रूम नहीं बल्कि रेसलिंग का अखाड़ा हो. जहां लोग केस की सुनवाई और वकीलों की दलीलें सुनने आए थे, वहीं अचानक कानों में गूंजने लगी थप्पड़ों की आवाज और आंखों के सामने दिखने लगा ऐसा नजारा जिसे देखकर किसी का भी सिर चकरा जाए. दरअसल अदालत के कॉरिडोर में एक पत्नी अपने ही पति पर इस कदर टूट पड़ी कि देखने वाले हैरान रह गए. लोग सोच रहे थे कि यहां तो कानून का डंडा चलेगा लेकिन बीवी का हाथ और मुक्का ही कानून बन गया. जो पति इंसाफ की उम्मीद में कोर्ट आया था, उसे तो अपनी बीवी से ही ऐसी सजा मिली जिसकी गूंज अब सोशल मीडिया तक पहुंच गई है.

अदालत में ही अपने पति को कूटने लगी बीवी

वीडियो में साफ नजर आता है कि महिला गुस्से से तमतमाई हुई पहले पति को जोरदार चांटा जड़ती है. इसके बाद उसके बाल पकड़कर घसीटने की कोशिश करती है और फिर बिना रुके दो-चार मुक्के भी रसीद कर देती है. पति बेचारा हाथ-पांव जोड़ता नजर आता है लेकिन गुस्से से भरी पत्नी का चेहरा किसी खूंखार शेरनी जैसा दिख रहा है जो अपने शिकार पर टूट पड़ी हो. वहां मौजूद लोग ये नजारा देखते ही रह गए और किसी को यकीन नहीं हुआ कि अदालत जैसी गंभीर जगह पर ऐसा तमाशा हो सकता है. अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है और लोग मजाक में कह रहे हैं “बीवी ने कोर्ट में ही फैसला सुना दिया और सजा तुरंत लागू कर दी”.

हंसता रहा और खाता रहा मार

वीडियो में जैसे ही पत्नी अपने पति को कूटना शुरू करती है तो आसपास खड़े लोग हैरान रह जाते हैं, लेकिन ज्यादा हैरानी तो उस वक्त हुई जब पत्नी मार खाते हुए भी हंसता दिखा, मानों लोगों को कह रहा होगा कि नई बात नहीं है, मैं जिंदगी भर यही सब देखता और सहता आया हूं. आसपास खड़े कुछ लोग गंभीर अवस्था में हैं तो कुछ पति को देख मुंह छिपाए हंस रहे हैं. वीडियो इंटरनेट पर वायरल है और यूजर्स इसे लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

यूजर्स लेने लगे मजे

वीडियो को @gharkekalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…बेचारा कुटते हुए भी इज्जत बचाने के लिए हंस रहा है. एक और यूजर ने लिखा…ये सब क्या देखना पड़ रहा है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…कैसी खूंखार बीवी है भाई, लगता है परेशान थी काफी वक्त से.

यह भी पढ़ें: पहले गोली से ठोका फिर पूछा बता क्यों आया था! दुकान लूटने घुसे लुटेरे का दुकानदार ने ऐसे बनाया भूत- वीडियो वायरल


ऑनलाइन गेमिंग की जाल में बुरा फंसा मुंबई का कारोबारी, जीत की उम्मीद में गंवा बैठे 12 करोड़

[ad_1]

Online Gaming: हर चमकती हुई चीज सोना नहीं होती है, इस कहावत को जानते हुए भी हम कई बार दूर से लुभावनी लगने वाली किसी चीज के जाल में फंसकर अपना ही नुकसान कर बैठते हैं. मुंबई के एक कारोबारी के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ. 2020 में कोरोना लॉकडाउन के दौरान उसकी नजर एक ऐसे गेमिंग ऐप पर पड़ी, जिसका उस वक्त सेलेब्रिटीज खूब प्रचार कर रहे थे. चूंकि उस दौरान खाली वक्त में कारोबारी ने इसमें हाथ आजमाने का सोचा. Parimatch ऐप पर शुरू-शुरू में वह जीतता गया, तो उसका हौंसला बढ़ता गया.

चार साल में 12 करोड़ का नुकसान 

हालांकि, वक्त बीतने के साथ-साथ हालात बदलने लगे. अब उसे पहले जितनी जीत भी नहीं मिल रही थी. वह परेशान रहने लगा. आलम यह हुआ कि उसे इन चार सालों के दरमियान 12 करोड़ रुपये का नुकसान हो गया. आर्थिक तंगी की चपेट में पहले से घिरे कारोबारी पर उस वक्त मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा, जब एक साल के अंदर उनके माता-पिता को एक के बाद एक दिल का दौरा पड़ा और वह धीरे-धीरे डिप्रेशन में जाता गया. 

शराब से कम नहीं ऑनलाइन गेमिंग की लत 

गेमिंग की लत शराब से कम नहीं है. इसका दिमाग पर उतना ही असर पड़ता है, जितना नशीली दवाइयों का होता है. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, मनोचिकित्सक डॉ. अविनाश देसूसा कहते हैं, शुरू-शुरू इंसान चाहता है कि उसकी हर बार जीत हो. अगर गेम पैसे से जुड़ा हुआ है, तो जीतने की इच्छा और भी बढ़ जाती है. आगे चलकर मुश्किलें आन पड़ती है और गेमर्स पैसे गंवा बैठते हैं. हालांकि, वे इस उम्मीद में पैसे लगाते रहते हैं कि उन्हें कभी न कभी तो पहले की तरह जीत मिलेगी. उनके पास हर हफ्ते तीन से चार नए गेमिंग एडिक्शन मरीज आते हैं.

ऐप ऑपरेटर का भारत में नहीं कोई ठिकाना

डॉ. देसूसा का कहना है कि एक बार छूटने के बाद मरीज कई बार फिर से इस लत की गिरफ्त में आ जाते हैं, जिससे उबरने में समय और मेहनत दोनों लगती है. मुंबई के उस कारोबारी को भी सालों यह समझने में लग गए कि वह भी ‘डिजिटल अरेस्ट’ जैसी एक स्थिति में फंस चुका है. 2024 में उसने होश संभाला और फिर जाकर उस ऐप ऑपरेटर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया जिसका भारत में कोई ठिकाना नहीं है और जो अवैध रूप से काम करता है. 

 कैसे हुआ पर्दाफाश? 

अपनी आपबीती बताते हुए उसने कहा कि शुरू-शुरू में उसने लाखों रुपये जीते. बाद में जीत में मिली रकम को कैश में निकालने की कोशिश की, तो ऐप ने मना कर दिया. उसे बताया गया कि ऐसा KYC में दिक्कत आने के चलते हो रहा है. कुछ दिन बाद पैसे दूसरे अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए जाएंगे. इस बीच उसे एक अकाउंट में पैसे भरकर आगे खेलते रहने के लिए प्रोत्साहित किया गया, जो हर बार बदलता रहता था. 

उसने कहा, शुरू में जब मैं छोटा-मोटा अमाउंट डालता था, तो मुझे पैसे जमा करने के लिए एक यूपीआई नंबर दिया गया था. फिर जब मैंने बड़ी रकम का भुगतान करना शुरू किया, तो ऑपरेटरों ने मुझे ट्रांसफर के लिए म्यूल अकाउंट देने शुरू कर दिए. धोखाधड़ी के इस नेटवर्क का खुलासा उसके सामने तब हुआ. जब उसने लगभग 25 लाख रुपये डिपॉजिट करने के लिए दिए गए अकाउंट डिटेल को लेकर पूछताछ की. 

फिर उसने औरंगाबाद में एक प्राइवेट बैंक से 25 लाख रुपये के अपने डिपॉजिट को लेकर पूछा, तो टालमटोल वाले जवाब मिले. इसके बाद उसे एक समझौते के लिए ऐप ऑपरेटर का कॉल आया. उसे शक हुआ कि बैंक ने फर्जी अकाउंट को चलाने वाले ऐप ऑपरेटर को उसकी पूछताछ के बारे में जानकारी दी होगी. उसे एक मेल भी आया, जिसमें उसे भेजने वाले ने खुद को गृह मंत्रालय का बताया और कहा कि 10 लाख रुपये के ऐवज में उसे उसके सारे पैसे वापस कर दिए जाएंगे. उसने पहले किए सारे ट्रांजैक्शन डिटेल्स भी भेजे. जब उसने पोस्ट ऑफिस में इस बारे में पूछताछ की, तो पता चला कि वह फेक आईडी है. 

 

ये भी पढ़ें: 

रूस से कच्चे तेल की खरीद रहेगी जारी, अमेरिकी टैरिफ की धमकी के बीच इंडियन ऑयल ने लिया फैसला

[ad_2]

देश में पहली बार कब की गई थी मोबाइल कॉल? कोलकाता से दिल्ली लगाया था फोन, जानें सारी डिटेल

[ad_1]

मोबाइल फोन पर बात करने के लिए आज सोचने की जरूरत नहीं पड़ती. घर के एक कमरे से दूसरे कमरे में बात तक करने के लिए फोन लगा लेते हैं. अब नेटवर्क की भी सुविधा हो गई है और हर कंपनी अपने रिचार्ज प्लान में फ्री कॉलिंग का भी ऑप्शन दे रही है. हालांकि, हमेशा ऐसा नहीं था. भारत में मोबाइल फोन की शुरुआत को 30 साल पूरे हुए हैं. इससे पहले कोई मोबाइल फोन नहीं था और 30 साल पहले ही भारत में पहली बार मोबाइल कॉल की गई थी.

भारत में पहली बार मोबाइल पर किसने बात की थी?

कई लोगों के यह जानना बड़ा दिलचस्प हो सकता है कि भारत में पहली बार मोबाइल पर किसने किससे बात की थी. आज हम इस रोचक प्रश्न का जवाब लेकर आए हैं. 31 जुलाई, 1995 को पहली बार भारत में मोबाइल कॉल की गई थी. तब कोलकाता में बैठे पश्चिम बंगाल के तत्कालीन मुख्यमंत्री ज्योति बासु ने दिल्ली में बैठे तत्कालीन केंद्रीय संचार मंत्री सुख राम से मोबाइल पर बात की थी. उस समय दोनों के पास नोकिया के मोबाइल फोन थे. यह कॉल मोदी टेलस्ट्रा के मोबाइलनेट सर्विस का इस्तेमाल कर की गई थी. यह भारत के बीके मोदी ग्रुप और ऑस्ट्रेलियाई कंपनी टेलस्ट्रा का ज्वॉइंट वेंचर था. 

महंगा होता था मोबाइल पर बात करना

मोबाइल पर बात करना हमेशा आज की तरह फ्री या कुछ पैसों की बात नहीं थी. रिपोर्ट्स के अनुसार, उस समय मोबाइल पर बात करने के लिए हर मिनट के लिए 8.4 रुपये देना पड़ता था. तब आउटगोइंग के साथ-साथ इनकमिंग के लिए भी चार्ज लगता था. मोबाइल नेटवर्क पर पीक टाइम के दौरान यह चार्ज बढ़कर 16 रुपये से भी पार पहुंच जाता था. हालांकि, आज स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है. चीन के बाद अब भारत में दुनिया के सबसे ज्यादा मोबाइल यूजर्स हैं. 

[ad_2]

अच्युत पोतदार के निधन से शोक में बॉलीवुड, आमिर खान बोले- ‘हम आपको बहुत याद करेंगे’

[ad_1]

बॉलीवुड और मराठी सिनेमा के वरिष्ठ अभिनेता अच्युत पोतदार ने 91 साल की उम्र में आखिरी सांस ली. अभिनेता काफी समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे. उनके निधन की खबर से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के सितारे भी आहत हैं. अभिनेता आमिर खान समेत अन्य सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपना दुख व्यक्त किया.

अभिनेता अच्युत पोतदार के निधन पर आमिर खान ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में लिखा- ‘अच्युत जी के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ. वो एक शानदार अभिनेता, अच्छे इंसान और बेहतरीन साथी थे. हम आपको बहुत याद करेंगे, अच्युत जी. उनके परिवार को मेरी दिल से संवेदनाएं.’

अच्युत पोतदार के निधन से शोक में बॉलीवुड, आमिर खान बोले- 'हम आपको बहुत याद करेंगे

जैकी श्रॉफ
अभिनेता जैकी श्रॉफ ने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर अपनी और अच्युत की फोटो पोस्ट की, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा- ‘अच्युत जी के साथ यह तस्वीर हमेशा मेरे दिल में रहेगी.’

अच्युत पोतदार के निधन से शोक में बॉलीवुड, आमिर खान बोले- 'हम आपको बहुत याद करेंगे

हंसल मेहता
निर्देशक हंसल मेहता ने भी अच्युत पोतदार को प्यार और सम्मान के साथ याद किया. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा- ‘मैं उन्हें अंगार फिल्म में जग्गू दादा के पापा के किरदार में देखकर उनका फैन बन गया था. उनका डायलॉग ए जग्गूमुझे हमेशा याद रहेगा. मुझे अपनी पहली फिल्म जयते में उन्हें डायरेक्ट करने का सौभाग्य मिला, जिसमें उन्होंने गवाह की भूमिका निभाई थी. उनकी कॉमिक टाइमिंग और मजेदार बातों का अंदाज कमाल का था.’

अच्युत पोतदार के निधन से शोक में बॉलीवुड, आमिर खान बोले- 'हम आपको बहुत याद करेंगे


सुधीर मिश्रा
निर्देशक सुधीर मिश्रा भी ने लिखा- ‘वे बहुत अच्छे अभिनेता और शानदार इंसान थे. वे सईद मिर्जा के साथ अक्सर काम करते थे. मुझे उन्हें फिल्म अल्बर्ट पिंटो को गुस्सा क्यों आता है में देखना याद है. एक पूरी दुनिया और उसके लोग धीरे-धीरे गायब हो रहे हैं.’

किरदारों से दर्शकों के दिल में बनाई जगह
अपने लंबे करियर में अच्युत पोतदार ने हिंदी और मराठी दोनों भाषाओं में करीब 125 फिल्मों में काम किया. उनकी कुछ यादगार फिल्में हैं – आक्रोश’, ‘अल्बर्ट पिंटो को गुस्सा क्यों आता है’, ‘अर्ध सत्य’, ‘तेजाब’, ‘परिंदा’, ‘राजू बन गया जेंटलमैन’, ‘दिलवाले’, ‘रंगीला’, ‘वास्तव’, ‘हम साथ साथ हैं’, ‘परिणीता’, ‘लगे रहो मुन्ना भाई’, ‘3 इडियट्स’, ‘दबंग-2’ और ‘वेंटिलेटर’. अपनी एक्टिंग और अंदाज से वो लोगों के दिलों में बस गए. 

फिल्मों में कदम रखने से पहले वे भारतीय सेना में सेवाएं दे चुके थे और उसके बाद इंडियन ऑयल कंपनी में भी कार्यरत रहे. लेकिन उनका असली जुनून अभिनय था, जिसने 1980 के दशक में उन्हें सिनेमा और टीवी की दुनिया की ओर खींच लिया. चार दशकों तक फिल्मों में काम कर उन्होंने दर्शकों को खुश किया.

[ad_2]

कैलाश मानसरोवर, वीजा और ट्रेड… ट्रंप के टैरिफ वॉर के बीच भारत और चीन ने लिए 10 बड़े फैसले

[ad_1]

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जबसे भारत और चीन पर टैरिफ थोपा है, तबसे दोनों देशों के रिश्तों में सुधार हुआ है. गलवान संघर्ष के बाद ऐसा पहला मौका है, जब चीन के विदेश मंत्री वांग यी भारत आए हैं और उन्होंने एस जयशंकर, एनएसए अजीत डोभाल और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात की. चीन के विदेश मंत्रालय की ओर से बताया गया है कि वांग यी की इस यात्रा के दौरान भारत के साथ 10 बिंदुओं पर सहमति बनी है, जिनमें कैलाश मानसरोवर में तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़ाने, वीजा बहाली, दोनों देशों के बीच डायरेक्ट फ्लाइट, ट्रेड और सीमा पर शांति समेत अहम बिंदु शामिल हैं.

भारत के साथ 10 बिंदुओं पर बनी सहमति 

1. भारत और चीन इस बात पर सहमत हुए कि दोनों देश एक स्थिर और दूरदर्शी द्विपक्षीय संबंध और मजबूत करने की दिशा में काम करेंगे, जो एक-दूसरे के हित में होगा. दोनों देश के नेता जिन-जिन मुद्दों पर राजी हुए हैं उन्हें गंभीरता से लागू करना चाहिए ताकि भारत-चीन के विकास को बढ़ावा मिले.

2. चीन ने तियानजिन में आयोजित होने वाले शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन के लिए भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित किया. भारत ने चीन की अध्यक्षता में होने वाले एससीओ बैठक को पूर्ण समर्थन दिया और इस सम्मेलन के सार्थक परिणामों की आशा व्यक्त की.

3. दोनों देश सफल डिप्लोमेटिक इवेंट में एक-दूसरे को सहयोग करने पर सहमत हुए. चीन 2026 ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी में भारत का समर्थन करेगा. भारत 2027 ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी में चीन का समर्थन करेगा.

4. दोनों देशों ने एक-दूसरे की चिंताओं का समाधान और मतभेदों को द्विपक्षीय वार्ता से सुलझाएंगे. इसके तहत साल 2026 में भारत-चीन के बीच उच्चस्तरीय बैठक भी होगी. 

5. भारत और चीन ने राजनयिक संबंधों की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ मनाने के लिए 2025 में कार्यक्रम आयोजित करने में एक-दूसरे को सहयोग जारी रखने पर सहमति व्यक्त की.

6. चीन और भारत के बीच सीधी उड़ान सेवा जल्द से जल्द बहाल करने और एक लेटेस्ट एयर सर्विस एग्रीमेंट को अंतिम रूप देने पर सहमति व्यक्त की गई. दोनों देशों के बीच टूरिस्ट, बिजनेस, मीडिया सहित अन्य वीजा की सुविधा बहाल करने पर सहमति बनी है.

7. दोनों देशों के बीच कैलाश मानसरोवर यात्रा को जारी रखने और इसका विस्तार करने पर सहमति बनी है.

8. भारत-चीन के बीच ट्रेड और इन्वेस्टमेंट को सुविधाजनक बनाने के तरीकों पर सहमत बनी.

9. दोनों देशों ने सीमावर्ती क्षेत्रों में संयुक्त रूप से शांति और सौहार्द बनाए रखने पर सहमति व्यक्त की.

10. दोनों देशों के बीच प्रमुख अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर संवाद बढ़ाने, विश्व व्यापार संगठन (WTO) को केंद्र में रखते हुए नियम-आधारित मल्टीलेटरल ट्रेडिंग सिस्टम को बनाए रखने, विकासशील देशों के हितों की रक्षा करने वाले मल्टीपोलर वर्ल्ड को बढ़ावा देने पर सहमति बनी.

[ad_2]

Aja Ekadashi 2025 Paran: अजा एकादशी के व्रत पारण में क्यों खाते हैं तुलसी ?

[ad_1]

Aja Ekadashi Vrat Paran 2025: आज अजा एकादशी का व्रत है. इस दिन विष्णु जी की पूजा करने वालों के लिए विष्णु लोक के द्वार खुल जाते हैं. अजा एकादशी का व्रत पारण 20 अगस्त को होगा. एकादशी व्रत पारण में को कुछ चीजों का ध्यान रखने की आवश्यक है, क्योंकि छोटी सी गलती के कारण आपका व्रत टूट सकता है और कामना भी अधूरी रह जाएगी. अजा एकादशी के व्रत पारण में तुलसी क्यों खाना चाहिए, नियम और मुहूर्त जान लें.

अजा एकादशी व्रत पारण में क्यों खाते हैं तुलसी ?

तुलसी भगवान विष्णु को अति प्रिय है, और एकादशी व्रत भगवान विष्णु को समर्पित होता है. एकादशी के दिन भगवान विष्णु को अर्पित किए जाने वाले भोग में तुलसी दल अवश्य शामिल करना चाहिए, क्योंकि इसके बिना भोग अधूरा माना जाता है. साथ ही जब अजा एकादशी का व्रत पारण करें तो सबसे पहले तुलसी दल ही मुंह में रखें, मान्यता है इससे व्रत संपूर्ण माना जाता है और श्रीहरि की विशेष कृपा बरसती है.

एकादशी व्रत के बाद, तुलसी का सेवन व्रत के समापन का प्रतीक है, और यह दर्शाता है कि भक्त ने सफलतापूर्वक उपवास किया है.

अजा एकादशी व्रत पारण – 20 अगस्त को सुबह 5.53 – सुबह 8.29

एकादशी व्रत पारण  में क्या-क्या खाना चाहिए

  • एकादशी व्रत में चावल खाने पर रोक है, इसलिए एकादशी व्रत पारण चावल खाकर करने का नियम है, मान्यता है कि द्वादशी को चावल खाकर व्रत का पारण करने से इस कुयोनि से मुक्ति भी मिल जाती है.
  • मान्यता है कि एकादशी व्रत पारण के लिए पकाए जा रहे भोजन में गाय के घी का प्रयोग जरूर करना चाहिए. ये सेहत के लिए लाभदायक होता है.
  • एकादशी व्रत के लिए आंवले का विशेष महत्व होता है इसलिए एकादशी व्रत का पारण करने के दौरान आंवला खाना चाहिए. इससे अखंड सौभाग्या, आरोग्य और संतानसुख की प्राप्ति होती है.

Ganesh Chaturthi 2025: घर में सिंदूरी या सफेद कौन से रंग के गणपति स्थापित करना शुभ ?

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

[ad_2]

एशिया कप के लिए चुने गए भारतीय खिलाड़ियों की क्या है ICC T20I रैंकिंग, जानें सभी 15 का हाल

[ad_1]

एशिया कप 2025 में भारतीय टीम को अपना पहला मैच 10 सितंबर को खेलना है. जिस ग्रुप में भारत है, उसमें पाकिस्तान, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और ओमान को रखा गया है. इस बड़े टूर्नामेंट के लिए टीम इंडिया का एलान (India Squad For Asia Cup 2025) हो चुका है. सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह जैसे सीनियर खिलाड़ी भारतीय टीम को लीड करते दिखेंगे. इससे पहले भारत एशिया कप के मैदान में उतरे, यहां देखिए 15 सदस्यीय स्क्वाड में शामिल प्रत्येक खिलाड़ी की रैंकिंग (ICC Rankings) कितनी है.

एशिया कप स्क्वाड प्लेयर्स में बल्लेबाजों की रैंकिंग

अभिषेक शर्मा – 1

तिलक वर्मा – 2

सूर्यकुमार यादव – 6

संजू सैमसन – 34

शुभमन गिल – 41

रिंकू सिंह – 57

एशिया कप स्क्वाड प्लेयर्स में गेंदबाजों की रैंकिंग

वरुण चक्रवर्ती – 4

अर्शदीप सिंह – 9

अक्षर पटेल – 14

कुलदीप यादव – 37

जसप्रीत बुमराह – 42

एशिया कप स्क्वाड प्लेयर्स में ऑलराउंडर्स की रैंकिंग

हार्दिक पांड्या – 1

अक्षर पटेल – 11

अभिषेक शर्मा -15

शिवम दुबे – 31

टॉप-10 में 6 भारतीय

टी20 की बल्लेबाजी, गेंदबाजी और ऑलराउंडर रैंकिंग, सभी को मिलाकर देखा जाए तो टॉप-10 में कुल 6 भारतीय हैं. अभिषेक शर्मा दुनिया के नंबर-1 टी20 बल्लेबाज हैं और दूसरे स्थान पर भारत के ही तिलक वर्मा हैं. उनके अलावा बल्लेबाजी में कप्तान सूर्यकुमार यादव छठे नंबर हैं. वहीं गेंदबाजों में भारत के टॉप बॉलर वरुण चक्रवर्ती हैं, जो चौथे स्थान पर विराजमान हैं. एशिया कप के स्क्वाड में से अर्शदीप सिंह रैंकिंग में 9वें नंबर पर हैं. टी20 में हार्दिक पांड्या दुनिया के नंबर-1 ऑलराउंडर हैं. उनके अलावा ऑलराउंडर्स की रैंकिंग के टॉप-10 में कोई दूसरा भारतीय नहीं है.

जितेश शर्मा, हर्षित राणा को ICC रैंकिंग में अभी कोई स्थान नहीं मिला है. दरअसल ICC नियमों के मुताबिक किसी खिलाड़ी को रैंकिंग्स में आने के लिए एक सीमित क्वालीफाइंग पीरियड के अंदर मैच जरूर खेलने होते हैं. उदाहरण के तौर पर यदि कोई खिलाड़ी एक साल तक कोई मैच नहीं खेलता है तो उसे रैंकिंग्स से बाहर कर दिया जाता है.

एशिया कप का भारतीय स्क्वाड: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हर्षित राणा, रिंकू सिंह

यह भी पढ़ें:

किस राज्य के कितने खिलाड़ियों को एशिया कप की टीम में मिली जगह? जानें कहां से हैं सभी 15 खिलाड़ी

[ad_2]

अब ऐप्पल म्यूजिक के लिए नहीं देना पड़ेगा पैसा, यह कंपनी फ्री में दे रही सब्सक्रिप्शन, यूजर्स की

[ad_1]

टेलीकॉम कंपनियों के बीच ग्राहकों को आकर्षित करने की होड़ लगी रहती है. इस होड़ का सीधा फायदा ग्राहकों को मिलता है और उन्हें कम कीमत में बेहतर सुविधाएं मिल पाती हैं. पिछले काफी समय से जियो, एयरटेल और VI अपने रिचार्ज प्लान्स के साथ कई तरह के बेनेफिट ऑफर कर रही हैं. इसी कड़ी में अब एयरटेल ग्राहकों को ऐपल म्यूजिक का सब्सक्रिप्शन फ्री दिया जा रहा है. पहले यह बेनेफिट कंपनी के केवल पोस्टपेड और ब्रॉडबैंड ग्राहकों के लिए था, लेकिन अब प्रीपेड ग्राहक भी इसका फायदा उठा सकते हैं.

एयरटेल यूजर्स को मिल रहे ये बेनेफिट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई प्रीपेड यूजर्स ने एयरटेल थैंक्स ऐप में ऐपल म्यूजिक बेनेफिट को स्पॉट किया है. यहां दिए गए बैनर से पता चलता है कि ऐपल म्यूजिक को 6 महीने के लिए बिना किसी अतिरिक्त लागत के स्ट्रीम किया जा सकता है और इसके बाद यूजर्स को हर महीने 119 रुपये चुकाने होंगे. हालांकि, अभी तक कंपनी की तरफ से आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की गई है. बता दें कि एयरटेल ने इसी साल फरवरी में अपने ब्रॉडबैंड और पोस्टपेड यूजर्स के लिए ऐपल टीवी प्लस और ऐपल म्यूजिक ऑफर करना शुरू किया था. 

जियो के इस प्लान में मिल रहा नेटफ्लिक्स का फायदा

एयरटेल की तरह जियो भी अपने यूजर्स के लिए कई बेनेफिट ऑफर कर रही है. कंपनी के 1799 रुपये के प्लान यूजर्स को नेटफ्लिक्स और जियोहॉटस्टार का फ्री सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है. यह प्लान 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है और इसमें रोजाना 3GB हाई स्पीड डेटा की दर से कुल 252GB डेटा ऑफर किया जा रहा है. इसके अन्य फायदों की बात करें तो प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना 100 SMS, 50GB जियोAI क्लाउड स्टोरेज और अनलिमिटेड 5G डेटा मिलता है.  

[ad_2]