इस संस्थान में प्रोफेसर सहित कई पदों पर निकली वैकेंसी, जानें कौन और कैसे कर सकते हैं अप्लाई

[ad_1]

लखनऊ का संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (SGPGIMS) एक बार फिर चर्चा में है. इस प्रतिष्ठित मेडिकल संस्थान ने बड़ी भर्ती का ऐलान करते हुए प्रोफेसर, एडिशनल प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 220 पदों के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है. आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 8 सितंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

यह मौका उन मेडिकल उम्मीदवारों के लिए बेहद खास है जो शिक्षा और शोध दोनों में अपना करियर बनाना चाहते हैं. SGPGIMS न सिर्फ उत्तर प्रदेश बल्कि पूरे देश में अपने चिकित्सा और शोध कार्यों के लिए जाना जाता है.

कितने पदों पर भर्ती होगी?

भर्ती अभियान के तहत कुल 220 फैकल्टी पद भरे जाएंगे. इसमें प्रोफेसर, एडिशनल प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पद शामिल हैं. इन पदों के लिए संस्थान ने स्पष्ट रूप से पात्रता, वेतन और आवेदन प्रक्रिया भी जारी कर दी है.

सैलरी कितनी होगी?

SGPGIMS की इस भर्ती में उम्मीदवारों को सातवें वेतन आयोग के अनुसार शानदार वेतन दिया जाएगा. असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 1,01,500 रुपये से लेकर 1,67,400 रुपये तक का वेतन मिलेगा. एसोसिएट प्रोफेसर के लिए यह वेतन 1,38,300 रुपये से 2,09,200 रुपये तक होगा.

वहीं एडिशनल प्रोफेसर को 1,48,200 रुपये से लेकर 2,11,400 रुपये तक का वेतन मिलेगा. सबसे उच्च पद यानी प्रोफेसर के लिए वेतनमान 1,68,900 रुपये से 2,20,400 रुपये तय किया गया है. यह सैलरी उम्मीदवारों के अनुभव और योग्यता के आधार पर तय की जाएगी.

शैक्षणिक योग्यता
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास मेडिकल शिक्षा की उच्चतम डिग्रियां होना जरूरी है. आवेदक के पास एमडी (MD), एमएस (MS) या डीएम (DM) की डिग्री होनी चाहिए. इसके अलावा, उम्मीदवारों को संबंधित क्षेत्र में कार्यानुभव भी होना अनिवार्य है. अनुभव और शैक्षणिक पृष्ठभूमि के आधार पर ही उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा.

आयु सीमा

भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा 50 वर्ष तय की गई है. हालांकि, एससी, एसटी, ओबीसी, दिव्यांग और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

इतना देना होगा आवेदन शुल्क

भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क जमा करना होगा. सामान्य वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 2000 रुपये है. वहीं, ओबीसी, एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस और दिव्यांग उम्मीदवारों को केवल 1000 रुपये शुल्क देना होगा. शुल्क का भुगतान डिमांड ड्राफ्ट (DD) के माध्यम से किया जाएगा.

आवेदन प्रक्रिया

उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए SGPGIMS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा. वहां भर्ती सेक्शन पर क्लिक करके संबंधित पद का चयन करना होगा. आवेदन फॉर्म भरने के बाद मांगे गए दस्तावेज अपलोड करने होंगे और शुल्क जमा करना होगा. आवेदन सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रखना जरूरी है. 

यह भी पढ़ें :इरफान पठान या यूसुफ पठान…दोनों भाईयों में कौन है ज्यादा पढ़ा-लिखा?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

फोल्डेबल फोन की ताकत! इस फोन का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में हुआ दर्ज, जानें पूरी जानकारी

[ad_1]

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड

कासगंज, बाराबंकी, जौनपुर के DM ने ही चुनाव आयोग के दावों को बता दिया गलत? अखिलेश यादव का चौंकाने वाला दावा

कासगंज, बाराबंकी, जौनपुर के DM ने ही चुनाव आयोग के दावों को बता दिया गलत? अखिलेश यादव का चौंकाने वाला दावा

[ad_2]

पैसों की खान से कम नहीं ये शेयर, निवेशक हो रहे मालामाल; 5 साल में 7071 परसेंट तक उछला स्टॉक

[ad_1]

ASM Technologies Shares: शेयर मार्केट में कम समय में मुनाफा कमाना बेहद मुश्किल है. इसके लिए धैर्य के साथ-साथ सही वक्त पर सही स्टॉक चुनने की भी गहरी समझ होनी चाहिए. हालांकि, इस बीच एक कंपनी के शेयर की जमकर चर्चाएं हो रही हैं, जो निवेशकों को लगातार मालामाल बनाते जा रहा है. स्टॉक पर बंपर रिटर्न को देखते हुए रिटेलर्स के साथ-साथ स्टार इन्वेस्टर्स और इंस्टिट्यूशंस भी इस पर दांव लगा रहे हैं. हम यहां बात कर रहे हैं सेमीकंडक्टर स्टॉक ASM Technologies की बात कर रहे हैं. 

छोटी कंपनी के शेयर के बड़े कमाल 

ASM Technologies कोई बहुत बड़ी कंपनी नहीं है, लेकिन इसके शेयर बड़े कमाल रहे हैं. बीते 5 महीने में इसने करीब 200 परसेंट और 5 साल में 7071 परसेंट का दमदार रिटर्न दिया है. साल 1995 से इस स्टॉक ने 51312 परसेंट का रिटर्न दिया है. सुनने में भले ही आपको हैरानी हो, लेकिन यही सच है. जहां पांच महीने पहले इसके शेयर की कीमत 1,223.80 रुपये थी, वह आज बढ़कर 3,634 रुपये पर पहुंच गया है. यानी कि इसमें लगभग 197 परसेंट का उछाल आया है. 20 अगस्त यानी कि आज कंपनी के शेयर अपने 52 हफ्तों के हाई लेवल 3,634 रुपये पर पहुंच गए. वहीं, इसी 52 हफ्ते का लो लेवल 1,033.20 है. आपको जानकर हैरानी होगी कि यह स्टॉक जाने-माने इंवेस्टर्स मुकुल अग्रवाल की पोर्टफोलियो का भी हिस्सा है. 

पहली तिमाही में शानदार परफॉर्मेंस 

कारोबारी साल 2025-26 की पहली तिमाही में कंपनी ने 15.57 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया, जो पिछले साल की इसी तिमाही में 2.59 करोड़ रुपये था. वहीं, इस दौरान कंपनी का ऑपरेश्नल रेवेन्यू 122.91 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही  52.62 करोड़ रुपये था. 4,185 करोड़ मार्केट कैप वाली इस कंपनी का जून तिमाही में कुल आय 124.02 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल के इसी तिमाही के 55.81 करोड़ से कहीं ज्यादा है. बीते 9 अगस्त को तिमाही नतीजे के ऐलान के साथ कंपनी ने अपने शेयरहोल्डर्स के लिए 1 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के फाइनल डिविडेंड का भी ऐलान किया. 

 

 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें: 

GST 2.0 से सरकार को सालाना होगा 85000 करोड़ का नुकसान, फिर भी इकोनॉमी को मिलेगी रफ्तार; कैसे?

[ad_2]

अलास्का में ट्रंप से मुलाकात के बाद पुतिन ने क्यों चुकाए 2.2 करोड़ रुपये कैश? मार्को रुबियो ने

[ad_1]

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पिछले हफ्ते शुक्रवार (15 अगस्त, 2025) को अलास्का में मुलाकात की थी. ट्रंप से मुलाकात करने के बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने वापस लौटते समय तीन विमानों में ईंधन भरवाने के लिए कैश में पेमेंट किया. इस बात की जानकारी अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने बुधवार (20 अगस्त, 2025) को दी. रुबियो ने कहा कि पुतिन को तीन विमानों में ईंधन भरवाने के लिए लगभग 2.5 लाख डॉलर (करीब 2.2 करोड़ रुपये) कैश में चुकाने पड़े.

15 अगस्त को जब पुतिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ एक अहम बैठक करने के लिए अलास्का पहुंचे थे, तब उनका भव्य स्वागत रेड कारपेट बिछाकर किया गया था. लेकिन रुबियो ने कहा कि अमेरिका की ओर से लगाए गए प्रतिबंधों के नतीजे के रूप में उनके प्रतिनिधिमंडल को विमानों में ईंधन भरवाने के लिए नकद भुगतान करना पड़ा.

अमेरिकी बैंकिंग सिस्टम का इस्तेमाल नहीं करते रूसी: रुबियो

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने एनबीसी को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘जब रूसी अधिकारी अलास्का में उतरे, तो वे ईंधन भरवाने के लिए आए थे. उन्हें अपने विमानों में ईंधन भरवाने के लिए नकद भुगतान की पेशकश करनी पड़ी क्योंकि वे हमारे बैंकिंग सिस्टम का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं.’

उन्होंने कहा, ‘जिस दिन से प्रतिबंध लगाए गए, वे आज भी पूरी तरह से लागू हैं और उनका असर भी जारी है. वे इन प्रतिबंधों के नतीजे हर दिन भुगतते हैं, लेकिन निचोड़ यह है कि इससे युद्ध की दिशा नहीं बदली है. इसका मतलब यह नहीं है कि ये प्रतिबंध गलत थे, इसका मतलब है कि इनसे युद्ध का नतीजा नहीं बदला है.’

पांच घंटे तक अलास्का में रही थी पुतिन की टीम

मार्को रुबियो ने कहा, ‘पुतिन की टीम अलास्का में लगभग पांच घंटे तक रही और संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस होने के तुरंत बाद अलास्का से रवाना हो गई. ट्रंप ने इस बात की पुष्टि भी की कि मुलाकात के दौरान कोई समझौता नहीं हुआ.” लेकिन रिपोर्टों के मुताबिक, रूस की ओर से एक प्रस्ताव अभी भी मेज पर था और संकेत मिल रहे थे कि ट्रंप यूक्रेन को उस पर विचार करने के लिए प्रोत्साहित कर रहे थे.’

यह भी पढ़ेंः ‘उड़ता ताबूत नहीं चाहिए’, इस मुस्लिम देश ने डोनाल्ड ट्रंप को दिया तगड़ा झटका, ब्लैक हॉक फाइटर हेलीकॉप्टर की डील कर दी कैंसिल

[ad_2]

टाइमपास या दोस्तों को चैलेंज करने के लिए खेलें ये मल्टीप्लेयर गेम्स, एंड्रॉयड और आईफोन के लिए फ

[ad_1]

अगर आप ऑनलाइन गेमिंग के शौकीन हैं और मल्टीप्लेयर गेम्स खेलना चाहते हैं तो आपके लिए कई ऑप्शन मौजूद हैं. आज हम आपके लिए इन गेम्स की लिस्ट लेकर आए हैं, जो पूरी तरह फ्री हैं और आप इन्हें अपने दोस्तों या दूसरे लोगों के साथ खेल सकते हैं. इन्हें डाउनलोड करना और खेलना भी बहुत आसान है. ये गेम्स एंड्रॉयड और आईफोन पर खेले जा सकते हैं. आइए, इस लिस्ट पर एक नजर डालते हैं.

BGMI

बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया एक बैटल रॉयल गेम है. यह बहुत प्रसिद्ध रहे PUBG के बैन होने के बाद लॉन्च हुआ था. इसमें प्लेयर्स एक आईलैंड पर उतरते हैं. यहां उनके बीच हथियार ढूंढने और जिंदा रहने की लड़ाई होती है. जो प्लेयर या टीम आखिर में जिंदा बच जाती है, वह विजयी बनती है.

Call Of Duty

यह एक शूटिंग गेम है, जहां प्लेयर्स अलग-अलग मोड में लड़ते हैं. इसमें टीम बैटल, डेथ मैच और क्लासिक मोड समेत कई ऑप्शन हैंं. इसमें प्लेयर्स के लिए ढेरों हथियार, मैप्स और शानदार गेमप्ले हैं. प्लेयर इसे सोलो या दोस्तों के साथ भी खेल सकते हैं.

Bullet Echo India

यह भी एक शूटिंग गेम है, लेकिन इसमें एक इंटरेस्टिंग बात है. इसका मैप डार्क होता है और इसमें केवल फ्लैशलाइट के जरिए देखा जा सकता है. ऐसे में प्लेयर्स को स्मार्ट तरीके से इसे खेलना पड़ता है. इसमें भी BGMI की तरह आखिर तक जिंदा बचने वाला प्लेयर विजयी बनता है.

Shadow Fight 4

मोबाइल पर खेलने के लिए यह एक शानदार फाइटिंग गेम है. इसमें 25 से अधिक कैरेक्टर हैं और हर किसी का फाइट करने का तरीका अलग है. सबके पास अलग-अलग कॉम्बो स्टाइल और स्पेशल अटैक है. इसमें स्टोरी मोड भी मिलता है, जहां आप फाइटिंग स्किल सुधारने के लिए प्रैक्टिस कर सकते हैं. इसे मल्टीप्लेयर मोड में भी खेला जा सकता है.

8 Ball Pool

जैसा नाम से ही जाहिर है, यह एक ऑनलाइन बिलियर्ड्स गेम है. इसे आप वन-ऑन-वन या टूर्नामेंट मोड में खेल सकते हैं. इसे सीखना आसान है और खेलना बड़ा मजेदार है. यह काफी लोकप्रिय है और बड़ी संख्या में लोग इसे खेलते हैं.

[ad_2]

Love Rashifal Today: 21 अगस्त 2025 को किन राशियों पर बरसेगा प्यार, किसके रिश्ते में होगी खटास?

[ad_1]

Love Rashifal: गुरुवार, 21 अगस्त 2025 का यह प्रेम राशिफल ग्रहों के गोचर और ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है. पंचम भाव प्रेम जीवन की स्थिति को दर्शाता है और आज का ग्रह संयोग रिश्तों में उतार-चढ़ाव ला सकता है. कहीं रिश्ते गहरे होंगे, तो कहीं संवाद की जरूरत महसूस होगी.

यहां पर मौजूद शुभ ग्रहों की दृष्टि प्रेम के मामले में व्यक्ति को सफलता प्रदान करती है. किन राशियों के लिए गुरुवार का दिन लकी और किन लोगों के लिए अनलकी साबित होने जा रहा है, आइए जानते हैं लव राशिफल.

Love Rashifal Today: 21 अगस्त 2025 को किन राशियों पर बरसेगा प्यार, किसके रिश्ते में होगी खटास? पढ़ें लव राशिफल

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
आज आपका रोमांटिक मूड पार्टनर को पसंद आएगा. कपल्स के लिए गुरुवार का दिन खुशनुमा रहने वाला है. एक साथ समय बिताने का मौका मिलेगा. सिंगल्स लोगों की किसी खास से मुलाकात हो सकती है. 

Love Rashifal Today: 21 अगस्त 2025 को किन राशियों पर बरसेगा प्यार, किसके रिश्ते में होगी खटास? पढ़ें लव राशिफल

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
पार्टनर से प्यार भरी बातें कर सकते हैं. रिश्तों में मिठास के साथ गहराई भी बढ़ेगी. अविवाहित लोगों के लिए आज का दिन नए अनुभवों से भरा हो सकता है. 

Love Rashifal Today: 21 अगस्त 2025 को किन राशियों पर बरसेगा प्यार, किसके रिश्ते में होगी खटास? पढ़ें लव राशिफल

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
रिलेशनशिप में मौजूद लोगों को आज पार्टनर की कोई बात दिल पर लग सकती है. ऐसे में कुछ भी राय बनाने की जगह बातचीत करें. सिंगल्स आज किसी खास के साथ डिनर डेट पर जा सकते हैं.

Love Rashifal Today: 21 अगस्त 2025 को किन राशियों पर बरसेगा प्यार, किसके रिश्ते में होगी खटास? पढ़ें लव राशिफल

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
जीवनसाथी के साथ प्यारा समय बीता सकते हैं. लव रिलेशन में प्यार के साथ समझदारी से पार्टनर के साथ पेश आए. अविवाहित आज दोस्तों के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं.

Love Rashifal Today: 21 अगस्त 2025 को किन राशियों पर बरसेगा प्यार, किसके रिश्ते में होगी खटास? पढ़ें लव राशिफल

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
प्यार के लिहाज से आज का दिन कप्लस के लिए यादगार साबित हो सकता है. पार्टनर को डिनर डेट पर ले जा सकते हैं. लव रिलेशन में पार्टनर पर भरोसा बनाए रखें. सिंगल्स को आज प्यार का प्रस्ताव मिल सकता है. 

Love Rashifal Today: 21 अगस्त 2025 को किन राशियों पर बरसेगा प्यार, किसके रिश्ते में होगी खटास? पढ़ें लव राशिफल

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
कन्या राशि के जातकों को आज प्यार और रिश्तों में संतुलन बनाए रखने की जरूरत है. रिलेशनशिप में मौजूद कपल्स को पार्टनर पर शक नहीं करना चाहिए. सिंगल्स लोग सोशल मीडिया के जरिए खास व्यक्ति से नजदीकियां बढ़ा सकते हैं. 

Love Rashifal Today: 21 अगस्त 2025 को किन राशियों पर बरसेगा प्यार, किसके रिश्ते में होगी खटास? पढ़ें लव राशिफल

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)
आज के दिन जीवनसाथी को अच्छा सरप्राइज दे सकते हैं. रिलेशनशिप में जबरदस्ती का प्यार दिखाने से बचें. सिंगल्स लोगों को आज किसी खास पर क्रश आ सकता है. 

Love Rashifal Today: 21 अगस्त 2025 को किन राशियों पर बरसेगा प्यार, किसके रिश्ते में होगी खटास? पढ़ें लव राशिफल

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Rashifal)
लव लाइफ के लिए आज का दिन रोमांटिक भरा रहने वाला है. पार्टनर के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा. विवाहित लोगों को जीवनसाथी का सम्मान करना चाहिए. अविवाहित लोगों के रिश्ते की बात चल सकती है. 

Love Rashifal Today: 21 अगस्त 2025 को किन राशियों पर बरसेगा प्यार, किसके रिश्ते में होगी खटास? पढ़ें लव राशिफल

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
धनु राशि के जातकों को आज प्यार में जोश और उत्साह दोनों देखने को मिलेगा. अविवाहित लोगों को किसी करीब जानकार से कुछ ऐसा पता चल सकता है, जिसका वो इंतजार कर रहे थे.  

Love Rashifal Today: 21 अगस्त 2025 को किन राशियों पर बरसेगा प्यार, किसके रिश्ते में होगी खटास? पढ़ें लव राशिफल

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)
पार्टनर के साथ किसी भी तरह की बात नहीं छुपाए. मन में कोई बात है तो सामने से पूछ लें. शादीशुदा जीवन में प्यार में मधुरता आएगी. 

Love Rashifal Today: 21 अगस्त 2025 को किन राशियों पर बरसेगा प्यार, किसके रिश्ते में होगी खटास? पढ़ें लव राशिफल

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
लव रिलेशन में मौजूद कपल्स एक-दूसरे के साथ बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं. शादीशुदा जीवन में प्यार के साथ गहराई भी आएगी. सिंगल्स लोगों को प्यार के लिए थोड़ा इंतजार करना चाहिए. 

Love Rashifal Today: 21 अगस्त 2025 को किन राशियों पर बरसेगा प्यार, किसके रिश्ते में होगी खटास? पढ़ें लव राशिफल

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)
पार्टनर के साथ इमोशनल बॉन्ड शेयर कर सकते हैं. शादीशुदा जीवन में प्यार बना रहेगा. सिंगल्स लोगों को जल्दबाजी दिखाने से बचना चाहिए. 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

खूबसूरती में श्वेता तिवारी से आगे हैं पलक तिवारी, कर्वी फिगर के सैकड़ों दीवाने

[ad_1]

पलक तिवारी ने कई बार वेकेशन्स से बिकिनी फोटोज शेयर की हैं. ये तस्वीर उनके हालिया वेकेशन की है जिसमें रेड कलर की बिकिनी पहने वो काफी ग्लैमरस दिख रही हैं.

पलक तिवारी ने कई बार वेकेशन्स से बिकिनी फोटोज शेयर की हैं. ये तस्वीर उनके हालिया वेकेशन की है जिसमें रेड कलर की बिकिनी पहने वो काफी ग्लैमरस दिख रही हैं.

इस शॉर्ट ड्रेस में एक्ट्रेस काफी स्टनिंग दिख कर रही हैं. उन्होंने अपने लुक को गोल्डन बैंगल्स और खुले बालों के साथ पूरा किया हैय

इस शॉर्ट ड्रेस में एक्ट्रेस काफी स्टनिंग दिख कर रही हैं. उन्होंने अपने लुक को गोल्डन बैंगल्स और खुले बालों के साथ पूरा किया हैय

व्हाइट कलर के बिकिनी स्टाइल वाले इस टॉप को पलक ने नेट बॉटम के साथ पेयर किया है. इस लुक में वो अपने एब्स फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं.

व्हाइट कलर के बिकिनी स्टाइल वाले इस टॉप को पलक ने नेट बॉटम के साथ पेयर किया है. इस लुक में वो अपने एब्स फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं.

रेड कलर की डीपनेक ड्रेस पलक पर काफी जच रही है. फोटो में वो पूल में एंजॉय करती दिख रही हैं.

रेड कलर की डीपनेक ड्रेस पलक पर काफी जच रही है. फोटो में वो पूल में एंजॉय करती दिख रही हैं.

ऑरेंज कलर का ये वन शोल्डर आउटफिट पलक पर काफी सूट कर रही है. उनका आई मेकअप उनके लुक को और भी ग्रेसफुल बना रहा है.

ऑरेंज कलर का ये वन शोल्डर आउटफिट पलक पर काफी सूट कर रही है. उनका आई मेकअप उनके लुक को और भी ग्रेसफुल बना रहा है.

इस गोल्डन ऑफ शोल्डर हाई स्लिट गाउन में तो एक्ट्रेस किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही हैं. फोटो में पलक को अपना कर्वी फिगर फ्लॉन्ट करते देखा जा सकता है.

इस गोल्डन ऑफ शोल्डर हाई स्लिट गाउन में तो एक्ट्रेस किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही हैं. फोटो में पलक को अपना कर्वी फिगर फ्लॉन्ट करते देखा जा सकता है.

पलक पर ट्रेडिशनल लुक भी खूब जचता है. ब्लैक कलर का ब्रालेट ब्लाउज और लहंगा पहने एक्ट्रेस 'फुलझड़ी' से कम नहीं लग रही हैं.

पलक पर ट्रेडिशनल लुक भी खूब जचता है. ब्लैक कलर का ब्रालेट ब्लाउज और लहंगा पहने एक्ट्रेस ‘फुलझड़ी’ से कम नहीं लग रही हैं.

रेड कलर का ये लंहगा पहन पलक तिवारी बला की हसीन लग रही हैं. गले में नेकलेस और कर्ली हेयरस्टाइल के साथ वो काफी खूबसूरत लग रही हैं.

रेड कलर का ये लंहगा पहन पलक तिवारी बला की हसीन लग रही हैं. गले में नेकलेस और कर्ली हेयरस्टाइल के साथ वो काफी खूबसूरत लग रही हैं.

साड़ी में तो पलक फैंस का दिल चुरा लेती हैं. लाल रंग की साड़ी को उन्होंने ब्रालेट ब्लाउज के साथ पेयर किया है जो उन्हें मॉडर्न टच दे रहा है.

साड़ी में तो पलक फैंस का दिल चुरा लेती हैं. लाल रंग की साड़ी को उन्होंने ब्रालेट ब्लाउज के साथ पेयर किया है जो उन्हें मॉडर्न टच दे रहा है.

ऑलिव ग्रीन साड़ी के साथ डिजाइन ब्लाउज पहने पलक काफी हसीन दिख रही हैं. उनका ये लुक उनके चाहने वालों का करार लूटने के लिए काफी है.

ऑलिव ग्रीन साड़ी के साथ डिजाइन ब्लाउज पहने पलक काफी हसीन दिख रही हैं. उनका ये लुक उनके चाहने वालों का करार लूटने के लिए काफी है.

Published at : 20 Aug 2025 10:55 PM (IST)

Preferred Sources

बॉलीवुड फोटो गैलरी

[ad_2]

भारत के उन खिलाड़ियों की प्लेइंग-11, जिन्हें एशिया कप टीम में नहीं मिली जगह; हैरान कर देंगे नाम

[ad_1]

2025 एशिया कप के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम का एलान मंगलवार को हो गया. इस टीम में बहुत सारे स्टार खिलाड़ियों को मौका नहीं मिला. जिसमें यशस्वी जायसवाल और श्रेयस अय्यर जैसे प्लेयर्स का नाम शामिल है. इस दौरान आइए नजर डालते हैं, भारत की उन खिलाड़ियों की प्लेइंग-11 पर जिन्हें, एशिया कप की टीम में जगह नहीं मिला है.

जायसवाल-सुदर्शन ओपनिंग, अय्यर होंगे कप्तान

इस टीम में जायसवाल और साई सुदर्शन ओपनिंग करते हुए दिखेंगे. सुदर्शन ने आईपीएल 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाए थे. वहीं तीन नंबर पर केएल राहुल बल्लेबाजी कर सकते हैं. जबकि चार नंबर पर श्रेयस अय्यर आ सकते हैं. अय्यर ही टीम की कमान संभालेंगे. आईपीएल में वो अपनी टीम को फाइनल तक लेकर गए थे.

पांड्या-पराग होंगे टीम के ऑलराउंडर्स

क्रुणाल पांड्या और रियान पराग इस टीम के दो ऑलराउंडर्स होंगे. पांड्या ने आरसीबी के लिए खेलते हुए ठीक-ठाक बल्लेबाजी की थी. साथ ही उन्होंने 17 विकेट चटकाए थे. वहीं पराग ने राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए 393 रन बनाए थे और तीन विकेट झटके थे.

साई किशोर और दिग्वेश राठी होंगे मुख्य स्पिनर्स

बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज साई किशोर और लेग स्पिनर दिग्वेश राठी इस टीम के दो मुख्य स्पिनर्स होंगे. दोनों का प्रदर्शन आईपीएल में शानदार रहा था.

प्रसिद्ध कृष्णा और सिराज संभालेंगे गेंदबाजी की कमान

तेज गेंदबाजी की कमान आईपीएल 2025 के पर्पल कैप विनर प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज संभालेंगे. सिराज ने टूर्नामेंट में 16 विकेट लिए थे. वहीं तीसरे तेज गेंदबाज के रूप में हर्षल पटेल शामिल होंगे.

ऐसी होगी एशिया कप में शामिल न होने वाले खिलाड़ियों की प्लेइंग-11

यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, रियान पराग, क्रुणाल पांड्या, साई किशोर, दिग्वेश राठी, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, हर्षल पटेल.

2025 एशिया कप के लिए भारतीय टीम

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हर्षित राणा और रिंकू सिंह.

यह भी पढ़ें- ‘भारत की टी20 वर्ल्ड कप जीतने की कोई उम्मीद नहीं,’ एशिया कप टीम सेलेक्शन पर पूर्व भारतीय का बड़ा बयान

[ad_2]

NTA ने जारी किया CSIR-UGC NET का रिजल्ट, ऐसे करें चेक स्कोरकार्ड

[ad_1]

लंबे इंतजार के बाद आखिरकार नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने CSIR-UGC NET जून 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है. जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं. रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को सिर्फ अपनी आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी.

बता दें कि NTA ने कल यानी 19 अगस्त 2025 को CSIR UGC NET जून परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी जारी की थी. इसके बाद से ही छात्रों को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार था. अब उम्मीदवारों के पास अपनी उत्तर पुस्तिका के साथ-साथ सही विकल्प की जानकारी भी उपलब्ध है. आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए फाइनल आंसर की PDF में उम्मीदवार प्रश्न आईडी, विकल्प आईडी, विषय आईडी, परीक्षा तिथि और पेपर कोड जैसी जानकारियां देख सकते हैं.

कब हुई थी परीक्षा?

इस बार CSIR NET जून परीक्षा का आयोजन 28 जुलाई 2025 को किया गया था. इस परीक्षा में कुल 1,95,241 उम्मीदवारों को शामिल होने का मौका मिला, जिनमें से 1,47,732 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी. परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित हुई थी. पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक चली. दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक संपन्न हुई.  यह परीक्षा देशभर के 218 शहरों में आयोजित की गई, ताकि अधिक से अधिक उम्मीदवार इसमें शामिल हो सकें.

कितने अंक चाहिए पास होने के लिए?

CSIR NET में पास होने के लिए कटऑफ प्रतिशत पहले से तय है. सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 33% अंक जरूरी हैं. वहीं एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को कम से कम 25% अंक हासिल करने होंगे. जिन उम्मीदवारों ने ये न्यूनतम अंक हासिल कर लिए हैं, उन्हें जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) और असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए योग्य माना जाएगा.

क्या मिलेगा सफल उम्मीदवारों को?

जो उम्मीदवार इस परीक्षा को पास करते हैं, उन्हें नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की तरफ से पात्रता प्रमाणपत्र और जेआरएफ अवॉर्ड लेटर जारी किया जाएगा. इन दस्तावेजों की मदद से उम्मीदवार उच्च शिक्षा संस्थानों और विश्वविद्यालयों में शोध और अध्यापन के क्षेत्र में अपना करियर बना सकते हैं.

ऐसे चेक करें अपना CSIR NET Result 2025

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

ट्रंप के टैरिफ का असर! भारत की मांग हुई कम तो चीन ने सस्ते रूसी तेल पर मारा झपट्टा

[ad_1]

चीनी रिफाइनरियों ने रूस से कच्चे तेल की खरीद बढ़ा दी है. यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है जब भारत की ओर से रूस से तेल की मांग कम हुई है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर सेकेंडरी टैरिफ लगाया जा सकता है ताकि मॉस्को पर दबाव डाला जा सके और यूक्रेन युद्ध खत्म कराया जा सके.

रूस के तेल में चीन ने देखा ‘अवसर’

कमोडिटी और शिपिंग डेटा ट्रैक करने वाली कंपनी केपलर की सीनियर एनालिस्ट मयू शू ने कहा कि चीन का यह कदम ‘अवसरवादिता भरा’ है, क्योंकि रूसी तेल मिडिल ईस्ट के मुकाबले कम से कम 3 डॉलर प्रति बैरल सस्ता है.

भारत ने कम की खरीद, चीन ने मौका साधा

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय सरकारी रिफाइनरियों ने पिछले महीने रूसी तेल की खरीद पर रोक लगा दी थी. एनर्जी एस्पेक्ट्स के जोन्स के मुताबिक, भारत ने अपनी खरीद लगभग 6 से 7 लाख बैरल प्रतिदिन तक घटा दी है. मयू शू का कहना है, ‘अभी चीन के लिए खरीदारी का बहुत अच्छा मौका है, क्योंकि भारत पर ट्रंप का दबाव जारी है. कीमतें कम हैं, इसलिए अगले एकदो हफ्तों में और भी रिफाइनरियां ज्यादा खरीद सकती हैं.’

चीन ने डिलीवरी के लिए खरीदे 15 कार्गो

रॉयटर्स के अनुसार, चीन ने अक्टूबर और नवंबर की डिलीवरी के लिए रूस से 15 कार्गो खरीदे हैं. 2022 में यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद पश्चिमी देशों ने रूस से तेल खरीदना कम कर दिया था. इसके बाद भारत रूस का सबसे बड़ा खरीदार बनकर उभरा था, जो सस्ते दाम पर समुद्री मार्ग से तेल खरीदता है.

ट्रंप ने भारत पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, चीन को भी दे चेतावनी

ट्रंप ने कहा कि फिलहाल चीन पर तत्काल टैरिफ लगाने की योजना नहीं है, लेकिन ‘दो से तीन हफ्ते में’ इस पर विचार किया जा सकता है. वहीं ट्रंप भारत पर पहले 25 फीसदी टैरिफ लगा चुके हैं और 25 फीसदी एक्स्ट्रा टैरिफ लगाने का भी ऐलान कर चुके हैं, जोकि 27 अगस्त से लागू होगा.

भारत की कमी पूरी नहीं कर पाएगा चीन 

एनालिस्ट शू ने कहा कि चीन रोजाना लगभग 12 लाख बैरल रूसी तेल समुद्री मार्ग से खरीदता है, लेकिन यह भारत की कमी पूरी करने के लिए काफी नहीं है क्योंकि भारत रोजाना करीब 17 लाख बैरल तेल रूस से खरीदता है. उन्होंने कहा, ‘अगर भारत खरीदना बंद रखता है तो यह रूस के लिए बड़ी समस्या होगी. चीन अकेले भारत की पूरी मात्रा नहीं ले सकता.’

[ad_2]