KBC में अमिताभ बच्चन ने विराट कोहली पर पूछा ये सवाल, क्या आप जानते हैं जवाब?

[ad_1]

Amitabh Bachchan Question On Virat Kohli: भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया में करोड़ों फैंस हैं. बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन भी खुद को भारत के इस स्टार खिलाड़ी की तारीफ करने से नहीं रोक पाए. सोनी टीवी पर कौन बनेगा करोड़पति का 17वां सीजन शुरू हो गया है और फिर एक बार अमिताभ बच्चन इस शो के होस्ट हैं. KBC17 के लेटेस्ट एपिसोड में अमिताभ बच्चन ने विराट कोहली से जुड़ा एक सवाल पूछा और सामने बैठे कंटेस्टेंट से जवाब मिलने के बाद बॉलीवुड अभिनेता ने विराट की तारीफ की.

अमिताभ बच्चन ने विराट कोहली पर पूछा सवाल

कौन बनेगा करोड़पति सीजन 17 के लेटेस्ट एपिसोड में अमिताभ बच्चन ने हॉट सीट पर बैठे कंटेस्टेंट से सवाल किया. ये सवाल क्रिकेट से जुड़ा था, जिसमें चार ऑप्शन दिए गए थे.

अमिताभ बच्चन का सवाल- 2025 में, अपने करियर में किसी एक फ्रेंचाइजी के लिए 9,000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज कौन बने?

सवाल का जवाब- अमिताभ बच्चन के सवाल पूछने के बाद सामने बैठे कंटेस्टेंट ने इसका जवाब विराट कोहली बताया, जो कि बिल्कुल सही था. विराट कोहली ने आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए खेलते हुए 9,000 रन पूरे कर लिए हैं.

अमिताभ ने की कोहली की तारीफ

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने विराट कोहली के इमोशनल पल को याद करते हुए कहा कि ‘विराट कोहली अपने आईपीएल करियर में सिर्फ RCB के लिए खेले हैं और वे कभी नहीं जीत पाए थे’. इसके बाद अमिताभ अपने सामने बैठे कंटेस्टेंट से कहते हैं कि ‘वो दृश्य देखा होगा आपने जब वो जीते थे. इतना भावुक हो जाता है इंसान, इतना बड़ा क्रिकेटर भी, विश्वभर में जिसका नाम हो. विजय जब प्राप्त होती है न इतने सालों के बाद, तब आदमी थोड़ा सा हिल जाता है’.

आईपीएल की शुरुआत साल 2008 में हुई थी, तब से ही विराट कोहली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेल रहे हैं. विराट की टीम 17 सीजन से एक भी आईपीएल ट्रॉफी नहीं जीती थी. वहीं IPL के 18वें सीजन में रजत पाटीदार की कप्तानी में आरसीबी ने पहला आईपीएल टाइटल जीता, जिसके बाद विराट कोहली की आंखों से खुशी के आंसू बहने लगे. आरसीबी की जीत के बाद विराट कोहली के इस पल का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था.


यह भी पढ़ें

एक वनडे मैच में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले 7 बल्लेबाज, इस दिग्गज ने अकेले खेली थीं 201 बॉल



[ad_2]

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किया विधायक की पेंशन के लिए आवेदन, जानें उन्हें कितना होगा नुकसान

[ad_1]

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किया विधायक की पेंशन के लिए आवेदन, जानें उन्हें कितना होगा नुकसान

[ad_2]

‘सैयारा’ के बाद 2025 में कोई रोमांटिक फिल्म ये नहीं कर पाई, जो ‘परम सुंदरी’ ने किया!

[ad_1]

सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘परम सुंदरी’ ने आते ही बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया कमाई शुरू कर दी है. फिल्म ने पहले दिन ‘सैयारा’ के बाद सबसे अच्छी ओपनिंग लेने वाली साल 2025 की दूसरी रोमांटिक फिल्म का रिकॉर्ड बनाया था. साथ ही, सिद्धार्थ मल्होत्रा की 8 फिल्मों का ओपनिंग रिकॉर्ड भी तोड़ा.

अब आज दूसरे दिन शनिवार की छुट्टियों का फायदा फिल्म को सबसे ज्यादा मिलता दिख रहा है. फिल्म ने पहले से बॉक्स ऑफिस पर मौजूद, ‘वॉर 2’ और ‘कुली’ जैसी फिल्मों का पछाड़ दिया है. साथ ही, साउथ की ‘हृदयपूर्वम’ और ‘लोका चैप्टर 1’ से भी बढ़िया कमाई कर रही है.

‘परम सुंदरी’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

ओपनिंग डे पर डायरेक्टर तुषार जलोटा की इस फिल्म ने 7.25 करोड़ रुपये कमाए. वहीं, दूसरे दिन 10:35 बजे तक फिल्म ने 9 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. फिल्म का टोटल कलेक्शन 16.25 करोड़ रुपये हो चुका है. बता दें कि सैक्निल्क पर उपलब्ध ये आंकड़े फाइनल नहीं हैं. इनमें अभी बदलाव हो सकता है.

‘परम सुंदरी’ ने दूसरे दिन भी तोड़ा इन रोमांटिक फिल्मों का रिकॉर्ड

सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ने पहले दिन के बाद दूसरे दिन भी साल 2025 में रिलीज हुई हर रोमांटिक फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. सिर्फ ‘सैयारा’ ही है जो इस मामले में सिद्धार्थ की फिल्म से आगे है. ‘सैयारा’ ने ओपनिंग डे पर 21.5 करोड़ और दूसरे दिन 26 करोड़ कमाए थे.

‘परम सुंदरी’ ने साल 2025 की 2 दिनों में सबसे ज्यादा कमाई वाली नीचे दी गई हर फिल्म को पीछे कर दिया है.

  • सनम तेरी कसम- रीरिलीज- पहले दिन पहले दिन 4.25 करोड़, दूसरे दिन 5.25 करोड़
  • धड़क 2- पहले दिन 3.5 करोड़, दूसरे दिन 3.75 करोड़
  • मेट्रो इन दिनों- पहले दिन 3.5 करोड़, दूसरे दिन 6 करोड़
  • लवयापा- पहले दिन 1.15 करोड़, दूसरे दिन 1.65 करोड़


‘परम सुंदरी’ का बजट 

बॉलीवुड शादीज की रिपोर्ट के मुताबिक, मैडॉक की इस फिल्म को सिर्फ 40-50 करोड़ के बजट में तैयार किया गया है. फिल्म ने पहले दिन वर्ल्डवाइड 10 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है.

सचिन-जिगर के म्यूजिक के साथ सजी इस फिल्म के पास अभी एक दिन का समय और है, जिसमें ये ‘सैयारा’ के बाद सबसे बड़ी ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन करने वाली साल 2025 की दूसरी रोमांटिक फिल्म का रिकॉर्ड भी बना सकती है.



[ad_2]

Radha Ashtami 2025 Wishes: राधा रानी के जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामना, अपनों को भेजें ये संदेश

[ad_1]

Happy Radha Ashtami 2025 Wishes: हर वर्ष श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के ठीक 15 दिन बाद भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को राधा अष्टमी का पर्व मनाया जाता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, इसी तिथि पर किशोरी जी का जन्म हुआ था. इसलिए भक्त इस दिन को राधा रानी के जन्मदिन के रूप में मनाते हैं.

राधा अष्टमी पर राधा रानी की पूजा की जाती है और उल्लास के साथ यह पर्व मनाया जाता है. इस शुभ दिन पर लोग व्रत,पूजा और भजन आदि के माध्यम से राधा रानी के प्रति अपनी श्रद्धा और भक्ति प्रकट करते हैं. कई जगहों पर झाकियां भी निकाली जाती है. आप भी राधा अष्टमी के इस विशेष अवसर पर अपनों को इन खास संदेशों के माध्यम से राधा अष्टमी की शुभकामनाएं दे सकते हैं. Radha Ashtami Wishes Quotes Massages Image Status in Hindi-

राधा मुरली-तान सुनावें,छीनि लियो मुरली कान्हा से.
कान्हा मंद-मंद मुस्कावें,राधा ने धुन,प्रेम की छेड़ी.
कृष्ण को तान पे,नाच नचावें.जय श्री राधे कृष्णा
राधा अष्टमी 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं

राधा जी के चरणों में सभी दुखों का अंत हो जाए
राधा कृष्ण का नाम जपते ही जीवन खुशियों से भर जाए
आप सभी को राधा अष्टमी 2025 की शुभकामनाएं

राधा कृष्ण का मिलन तो बस बहाना था,
दुनियां को प्रेम का सही अर्थ जो समझाना था
राधा अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं…

एक तरफ सांवले कृष्ण, दूसरी तरफ राधिका गोरी।
जैसे एक-दूसरे से मिल गए हों चांद-चकोरी।।
हैप्पी राधा अष्टमी 2025

राधा त्याग की राह चली तो, हर पथ फूल बिछा गए कृष्ण.
राधा ने प्रेम की आन रखी तो, प्रेम का मान बढ़ा गए कृष्ण.

राधा रानी का आशीर्वाद आप पर सदा बना रहे.
जीवन में प्रेम और आनंद हर पल आपके साथ रहे.
राधा अष्टमी की हार्दिक बधाई…

राधा रानी की भक्ति में मिलता है सच्चा सुख
उनकी अराधना करने से दूर होता है हर दुख.
राधा अष्टमी 2025 की शुभकामना

राधे..राधे…

ये भी पढ़ें: Radha Ashtami 2025: राधा अष्टमी पर घर लाएं ये 3 पवित्र वस्तुएं, पैसों की तंगी छू भी नहीं पाएगी

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

Online या Offline! कहां से फोन खरीदने में है समझदारी, जानें किन बातों का रखना चाहिए ध्यान

[ad_1]

Online Vs Offline: आजकल नया स्मार्टफोन खरीदना सिर्फ स्पेसिफिकेशन्स चुनने तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि यह भी तय करना जरूरी हो गया है कि फोन ऑनलाइन खरीदें या ऑफलाइन. एक तरफ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स भारी डिस्काउंट और तेज़ डिलीवरी का वादा करते हैं तो वहीं ऑफलाइन स्टोर्स आपको फोन को हाथ में लेकर टेस्ट करने का मौका देते हैं. दोनों के अपने फायदे और नुकसान हैं और अगर सही तरीके से फैसला न लिया जाए तो बाद में पछताना पड़ सकता है. आइए जानते हैं किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.

ऑनलाइन खरीदारी

ऑनलाइन शॉपिंग ने मोबाइल मार्केट का पूरा खेल बदल दिया है. फेस्टिव सेल, बैंक ऑफर और एक्सचेंज डील्स की मदद से फोन की कीमत हजारों रुपये तक कम हो जाती है. घर बैठे आप अलग-अलग मॉडलों की तुलना कर सकते हैं, रिव्यू पढ़ सकते हैं और कुछ ही मिनटों में ऑर्डर कर सकते हैं. डिलीवरी भी अक्सर 1-2 दिन में हो जाती है.

लेकिन यहां कुछ दिक्कतें भी हैं. बड़े ऑफर अक्सर कुछ खास कार्ड्स या पेमेंट ऐप्स तक सीमित होते हैं. सेल के दौरान स्टॉक बहुत जल्दी खत्म हो जाता है. साथ ही, फोन तब तक कैसा लगेगा इसका अंदाज़ा आपको तब तक नहीं लगता जब तक वो आपके हाथ में न आ जाए. अगर वज़न, लुक या बटन की प्लेसमेंट पसंद न आए तो आप आसानी से रिटर्न नहीं कर पाते. खराब यूनिट मिलने पर रिप्लेसमेंट तो मिल जाता है लेकिन सिर्फ मन बदलने पर रिफंड हमेशा आसान नहीं होता.

ऑफलाइन खरीदारी

रिटेल स्टोर में जाकर फोन खरीदने का अपना अलग ही फायदा है. यहां आप फोन को हाथ में लेकर डिस्प्ले की ब्राइटनेस, कैमरा क्वालिटी और हैंडलिंग को टेस्ट कर सकते हैं. कई बार सिर्फ फोन का रियल फील ही आपके डिसीजन को बदल देता है. साथ ही, दुकानदार अक्सर सेटअप में मदद, कवर या स्क्रीन गार्ड फ्री में दे देते हैं. कुछ मामलों में मोलभाव करने पर तुरंत डिस्काउंट भी मिल सकता है.

पुराने ग्राहकों के लिए लोकल शॉप्स कीमत में लचीलापन भी दिखाते हैं. हालांकि, ऑफलाइन प्राइसिंग आमतौर पर ऑनलाइन जितनी आकर्षक नहीं होती. इसके अलावा, रिटर्न और एक्सचेंज पॉलिसी पूरी तरह दुकान पर निर्भर करती है और अक्सर उतनी ग्राहक-हितैषी नहीं होती जितनी ऑनलाइन.

एक्सक्लूसिव मॉडल्स की दिक्कत

आजकल कई कंपनियां अपने कुछ फोन सिर्फ ऑनलाइन या सिर्फ ऑफलाइन उपलब्ध कराती हैं. ऐसे में अगर आपका पसंदीदा मॉडल ऑनलाइन-एक्सक्लूसिव है तो आपको बिना टेस्ट किए खरीदना पड़ेगा. वहीं अगर फोन ऑफलाइन-ओनली है तो कीमत ज़्यादा हो सकती है और ऑनलाइन वाले बड़े डिस्काउंट्स नहीं मिलेंगे.

वारंटी और असलियत की जांच

सामान्य तौर पर फोन की वारंटी ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह एक जैसी ही होती है, बशर्ते कि आप अथॉराइज्ड सेलर से खरीदें. लेकिन ऑनलाइन मार्केटप्लेस पर कभी-कभी कुछ ग्रे-मार्केट सेलर्स भी मिल जाते हैं जो असली वारंटी के बिना बेहद कम कीमत पर फोन बेचते हैं. ऐसे फोन बाद में दिक्कत दे सकते हैं. ऑफलाइन खरीदारी में यह रिस्क कम होता है क्योंकि आप सीधे अधिकृत दुकानदार से डील करते हैं.

पेमेंट और EMI विकल्प

ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर आपको बैंक ऑफर्स, कैशबैक और नो-कॉस्ट EMI के ज्यादा विकल्प मिलते हैं. अगर आपके पास सही कार्ड है तो आप काफी पैसे बचा सकते हैं. दूसरी तरफ, ऑफलाइन स्टोर्स स्थानीय फाइनेंस कंपनियों से EMI ऑफर करते हैं जो उन ग्राहकों के लिए बेहतर है जिनके पास क्रेडिट कार्ड नहीं है.

आखिर बेहतर क्या है?

यह पूरी तरह इस पर निर्भर करता है कि आप किस चीज़ को ज्यादा महत्व देते हैं. अगर कम कीमत आपकी प्राथमिकता है तो ऑनलाइन खरीदारी आपके लिए बेहतर है. अगर आप फोन को हाथ में लेकर परखना चाहते हैं या खरीद के बाद पर्सनल सपोर्ट चाहते हैं तो ऑफलाइन शॉपिंग सही विकल्प है. वहीं, कुछ मामलों में मॉडल की एक्सक्लूसिविटी आपके लिए निर्णय लेना आसान बना देती है.

यह भी पढ़ें:

Vivo करेगी धमाका! 200MP कैमरा के साथ इस फोन में देगी धांसू फीचर्स, जानें कब होगा लॉन्च

[ad_2]

7 साल बाद चीन पहुंचे PM मोदी, राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ कल करेंगे द्विपक्षीय बैठक

[ad_1]

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीन की दो दिवसीय यात्रा पर शनिवार (30 अगस्त, 2025) को तियानजिन पहुंचे. सात साल से ज्यादा समय के बाद चीन की यह उनकी पहली यात्रा है, जो ऐसे समय में हो रही है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीति को लेकर भारत और अमेरिका के संबंधों में अचानक गिरावट आई है.

मोदी मुख्य रूप से शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के 31 अगस्त और एक सितंबर, 2025 को आयोजित होने वाले वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए चीन में हैं. हालांकि, उनके रविवार (31 अगस्त, 2025) को चीन के राष्ट्रपति शी जिपपिंग के साथ द्विपक्षीय बैठक करने का भी कार्यक्रम है.

मोदी और जिनपिंग की द्विपक्षीय बैठक बेहद अहम

मोदी और शी जिनपिंग की होनी वाली यह द्विपक्षीय बैठक काफी अहम मानी जा रही है, वो इसलिए क्योंकि भारत और चीन ट्रंप की टैरिफ नीति से वैश्विक व्यापार में उपजे तनाव के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर विचार कर रहे हैं. बैठक में मोदी और जिनपिंग के भारत-चीन आर्थिक संबंधों का जायजा लेने और पूर्वी लद्दाख में सीमा विवाद के बाद रिश्तों में बढ़ी तल्खी को दूर करने के उपायों पर विचार-विमर्श करने की संभावना है.

चीन की यात्रा पर पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने किया पोस्ट

मोदी अपनी दो देशों की यात्रा के दूसरे और अंतिम चरण के तहत जापान से चीन के तियानजिन पहुंचे. उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ‘चीन के तियानजिन में उतरा हूं. एससीओ शिखर सम्मेलन में विचार-विमर्श और विभिन्न विश्व नेताओं से मुलाकात को लेकर उत्सुक हूं.’ कलाकारों के एक समूह ने पीएम मोदी का होटल में भारतीय शास्त्रीय संगीत और नृत्य की दिलकश प्रस्तुति के साथ स्वागत किया.

चीन यात्रा पर व्लादिमीर पुतिन से भी हो सकती है द्विपक्षीय वार्ता

एससीओ शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी के रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और कई अन्य नेताओं के साथ द्विपक्षीय वार्ता करने की भी संभावना है. तियानजिन की यात्रा से पहले मोदी ने कहा था कि वैश्विक आर्थिक व्यवस्था में स्थिरता लाने के लिए भारत और चीन का मिलकर काम करना महत्वपूर्ण है.

भारत-चीन मिलकर वैश्विक आर्थिक व्यवस्था में ला सकते हैं स्थिरता- पीएम मोदी

जापानी अखबार द योमिउरी शिंबुन को शुक्रवार (29 अगस्त, 2025) को दिए इंटरव्यू में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और चीन के बीच स्थिर, पूर्वानुमानित और मैत्रीपूर्ण संबंध क्षेत्रीय और वैश्विक शांति और समृद्धि पर सकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं.

उन्होंने कहा, ‘विश्व अर्थव्यवस्था में मौजूदा अस्थिरता को देखते हुए, भारत और चीन जैसी दो बड़ी अर्थव्यवस्थाओं का मिलकर काम करना आवश्यक है, ताकि वैश्विक आर्थिक व्यवस्था में स्थिरता लाई जा सके.’

चीनी विदेश मंत्री की भारत यात्रा के बाद तियानजिन पहुंचे पीएम मोदी

मोदी की चीन यात्रा चीनी विदेश मंत्री वांग यी की भारत यात्रा के 15 दिनों से भी कम समय बाद हो रही है. विदेश मंत्री एस. जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल के साथ वांग यी की व्यापक वार्ता के बाद भारत और चीन ने दोनों पक्षों के बीच स्थिर, सहयोगात्मक और दूरदर्शी संबंधों के लिए कई उपायों की घोषणा की. इन उपायों में विवादित सीमा पर संयुक्त रूप से शांति बनाए रखना, सीमाओं को व्यापार के लिए फिर से खोलना और जल्द से जल्द सीधी उड़ान सेवाएं बहाल करना शामिल है.

यह भी पढ़ेंः SCO समिट में क्या होगा PM मोदी का एजेंडा? जिनपिंग-पुतिन के साथ ट्रंप को लेकर बना सकते हैं प्लान

[ad_2]

US का Double Tariff India पर भारी – क्या लाखों नौकरियां जाएंगी?| Paisa Live

[ad_1]

अमेरिका ने भारत के ऊपर 50% तक की ‘Double Tariff’ import duty लगा दी है, जिससे भारत के लाखों श्रमिकों और GDP पर सीधा असर पड़ सकता है। ये टैरिफ अब चीन से 16%, साउथ ईस्ट एशिया से 31% और साउथ कोरिया से 35% ज्यादा हैं। इससे भारत के US को होने वाले $86.5 बिलियन के निर्यात का 2/3 हिस्सा प्रभावित हो गया है। टेक्सटाइल्स, ज्वेलरी, सीफूड और लेदर जैसे लेबर-इंटेंसिव सेक्टर बुरी तरह से चपेट में हैं – जहां से US को होने वाला एक्सपोर्ट $60.2 बिलियन से घटकर $18.6 बिलियन तक गिर सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे भारत की GDP ग्रोथ 1% तक गिर सकती है और बेरोज़गारी और बढ़ेगी। हालांकि फार्मा, इलेक्ट्रॉनिक्स और पेट्रोलियम को कुछ राहत मिली है, लेकिन बाकी उद्योगों के लिए ये एक “Trade Earthquake” है। क्या भारत US के साथ ट्रेड पैक्ट कर इस संकट से उबरेगा? या अपने किसानों और मछुआरों के हितों को बचाते हुए एक लंबी लड़ाई लड़ेगा? आपका क्या सोचना है? नीचे कमेंट कर बताएं।

[ad_2]

Aaj ka Mithun Rashifal 31 August 2025: मिथुन राशि धैर्य रखेंगे तो करियर में तरक्की, प्रतियोगिता

[ad_1]

Gemini Horoscope Today 31 August 2025: मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन चन्द्रमा के षष्ठ भाव में गोचर से आज कर्ज और पुरानी परेशानियों से राहत मिलने की संभावना है. दिन ऊर्जा से भरा रहेगा, लेकिन खर्चों की अधिकता थोड़ी चिंता पैदा कर सकती है.

करियर: नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा. कार्यस्थल पर आपमें नई ऊर्जा और आत्मविश्वास रहेगा. आपकी मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा और बॉस आपकी सराहना करेंगे. सहकर्मियों से सहयोग प्राप्त होगा.

बिजनेस: व्यापारियों के लिए ग्रह योग अनुकूल हैं. बुधादित्य योग बनने से बिज़नेसमैन की आमदनी में बढ़ोतरी होगी. व्यापार बढ़िया चलेगा, हालांकि काम के सिलसिले में परिवार के साथ हल्का-फुल्का मतभेद हो सकता है, जो दोपहर बाद सामान्य हो जाएगा.

धन: आर्थिक स्थिति सुधरने लगेगी. कर्ज से छुटकारा मिलेगा और आय के नए स्रोत खुलेंगे. खर्चों पर नियंत्रण करना जरूरी होगा.

शिक्षा/युवा: विद्यार्थियों के लिए आज का दिन सकारात्मक है. स्पोर्ट्स पर्सन नई ऊर्जा के साथ अपने क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे और अपनी मेहनत का परिणाम देखेंगे.

लव/पारिवारिक: प्रेमी-प्रेमिका के बीच भावनाएँ गहरी होंगी. दांपत्य जीवन में प्रेम और समझदारी रहेगी. नज़दीकी रिश्तेदारों और मित्रों के साथ गेट-टुगेदर का अवसर मिलेगा, जहाँ महत्वपूर्ण चर्चाएँ होंगी. परिवार का मान-सम्मान बढ़ेगा और आप उनके साथ अधिक समय बिताएँगे.

स्वास्थ्य: पेट से जुड़ी समस्या जैसे गैस या अपच आपको परेशान कर सकती है. खान-पान में सावधानी बरतें और भारी भोजन से बचें.

उपाय: गाय को गुड़ और हरा चारा खिलाएँ.
लकी नंबर: 5
लकी कलर: आसमानी नीला

FAQs

Q1: क्या आज मिथुन राशि के लोगों के लिए बिजनेस में लाभ होगा?
A1: हाँ, पार्टनरशिप बिजनेस में संबंध मजबूत होंगे और लाभ की संभावना है.

Q2: क्या विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा?
A2: हाँ, विद्यार्थी पूरी एकाग्रता के साथ पढ़ाई करेंगे और अच्छे परिणाम की ओर बढ़ेंगे.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

‘मेरी पोर्शे कार कहां है’, युवराज के 6 छक्कों के बाद की अनसुनी कहानी; ललित मोदी ने खोला राज

[ad_1]

IPL के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी पिछले दिनों सुर्खियों में बने रहे हैं. उन्होंने हरभजन सिंह का एस श्रीसंत को थप्पड़ मारने का वीडियो (Harbhajan Singh Slap Sreesanth Video) जारी कर दिया था. अब उन्होंने खुलासा किया है कि एक बार उन्होंने प्रतिज्ञा लेकर कहा था कि यदि कोई भारतीय क्रिकेटर एक ओवर में 6 छक्के या एक ओवर में 6 विकेट ले लेता है, तो उसे तोहफे में पोर्शे कार मिलेगी. यह वादा उन्होंने 2007 टी20 वर्ल्ड कप के समय किया था.

ललित मोदी ने माइकल क्लार्क के पॉडकास्ट पर बताया कि 2007 का टी20 वर्ल्ड कप शुरू नहीं हुआ था. वो उससे पहले भारतीय ड्रेसिंग रूम में गए और कहा, “कोई भी खिलाड़ी एक ओवर में 6 छक्के या 6 विकेट लेता है, तो मैं अपनी तरफ से उस प्लेयर को पोर्शे गाड़ी गिफ्ट करूंगा.”

क्या युवराज सिंह को मिली पोर्शे?

भारतीय टीम ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए 2007 टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था. संयोग से इसी वर्ल्ड कप में युवराज सिंह ने इंग्लैंड के युवा गेंदबाज रहे स्टुअर्ट ब्रॉड के खिलाफ 6 गेंद में 6 छक्के लगाए थे. ललित मोदी ने बताया कि कैसे युवराज सिंह ने उन्हें अपनी प्रतिज्ञा के बारे में याद दिलाया था.

ललित मोदी ने बताया कि युवराज ने 6 छक्के लगाने के बाद बाउंड्री पर उनकी तरफ देखा था. उन्होंने कहा, “युवराज मेरी तरफ देख रहे थे. उन्होंने बल्ला उठाया और दौड़ते हुए मेरी तरफ चले आए और कहा, ‘मुझे मेरी पोर्शे कार चाहिए.’ मैंने कहा पहले मुझे बैट (जिससे 6 छक्के लगे) दो.”

वादे के मुताबिक ललित मोदी ने युवराज सिंह को पोर्शे कार गिफ्ट की. वहीं युवराज सिंह ने जिस बल्ले से 6 छक्के लगाए थे, वो आज भी ललित मोदी के घर में 2007 वर्ल्ड कप के उस गौरवपूर्ण लम्हे की निशानी के रूप में रखा हुआ है.

यह भी पढ़ें:

इन 3 कारणों से भारत का एशिया कप चैंपियन बनना तय! रोहित-विराट के बिना टीम इंडिया ऐसे जीतेगी खिताब

[ad_2]

4000 करोड़ कमाने वाली फिल्म को ठुकरा दिया था इन्होंने, जबकि 176 करोड़ की फीस हुई थी ऑफर

[ad_1]

पॉपुलर इंग्लिश फिल्ममेकर रिडली स्कॉट ने अपने करियर में कई बड़ी फिल्मों का निर्देशन किया है. हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने टर्मिनेटर 3 को रिजेक्ट करने की असली वजह का खुलासा किया है. इस फिल्म को डायरेक्ट करने के लिए उन्हें मुंह मांगी फीस भी मिल रही थी लेकिन फिर भी ऑफर ठुकराने की वजह क्या है? जानिए पूरा माजरा यहां.

बड़े अमाउंट मिलने के बावजूद भी रिजेक्ट किया ऑफर
हाल ही रिडली स्कॉट ने द गार्डियन को इंटरव्यू दिया. यहां उन्होंने अपने करियर को लेकर कई बातें की साथ ही इस बात से भी पर्दा उठाया कि आखिर क्यों उन्होंने ‘टर्मिनेटर 3’ को डायरेक्ट करने के ऑफर को ठुकरा दिया.

इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि इस फिल्म को डायरेक्ट करने के लिए उन्हें 20 मिलियन डॉलर यानी लगभग 176 करोड़ रुपए ऑफर हुए थे लेकिन फिल्म की कहानी उनके जॉनर को सूट नहीं करती थी इस वजह से उन्होंने इस ऑफर को लात मार दिया. बता दें कि इस फिल्म ने IMDb के मुताबिक, 433 मिलियन डॉलर यानी करीब 3816 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था.

इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि, ‘ये मेरे लिए नहीं है, मैं नहीं कर सकता. ये बॉन्ड फिल्म करने जैसा है, बॉन्ड फिल्म मजेदार है लेकिन टर्मिनेटर कॉमिक स्ट्रिप है, मैं इसे रियल बनाने लग जाऊंगा’. अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि आज उन्हें इतनी बड़ी रकम को रिजेक्ट करने का पछतावा नहीं बल्कि गर्व होता है. आपको बता दें रिडली स्कॉट के मना करने के बाद इस फिल्म को जोनाथन मोस्टो ने डायरेक्ट किया.

4000 करोड़ कमाने वाली फिल्म को ठुकरा दिया था इन्होंने, जबकि 176 करोड़ की फीस हुई थी ऑफर

रिडली स्कॉट की बेहतरीन फिल्में 
इस पॉपुलर इंग्लिश फिल्ममेकर ने अपने करियर में कई हिट फिल्में बनाई है जिसे आज भी दर्शक खूब याद करते हैं. इनकी हिट फिल्मों की लिस्ट में 1979 में रिलीज हुई फिल्म ‘एलियन’, 1982 की ‘ब्लेड रनर’, 2000 में आई ‘ग्लैडिएटर’ जैसी फिल्में शामिल हैं.

इंटरव्यू में उन्होंने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर भी कई बातें शेयर की. स्कॉट ने बताया कि ‘ग्लैडिएटर’ का तीसरा सीक्वल अभी प्रोसेस में है. इसके साथ ही फिल्ममेकर ने बताया कि उनकी अगली फिल्म ‘द डॉग स्टार्स’ 27 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी.

[ad_2]