Love Rashifal: 22 अगस्त 2025 को इन राशियों के रिश्तों में आएगा तूफ़ान! जानें भाग्य और सावधानिया

[ad_1]

Love Rashifal: शुक्रवार, 22 अगस्त 2025 का यह प्रेम राशिफल ग्रहों के गोचर और ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है. पंचम भाव प्रेम जीवन की स्थिति को दर्शाता है और आज का ग्रह संयोग रिश्तों में उतार-चढ़ाव ला सकता है. कहीं रिश्ते गहरे होंगे, तो कहीं संवाद की जरूरत महसूस होगी.

यहां पर मौजूद शुभ ग्रहों की दृष्टि प्रेम के मामले में व्यक्ति को सफलता प्रदान करती है. किन राशियों के लिए शुक्रवार का दिन लकी और किन लोगों के लिए अनलकी साबित होने जा रहा है, आइए जानते हैं लव राशिफल.

Love Rashifal: 22 अगस्त 2025 को इन राशियों के रिश्तों में आएगा तूफ़ान! जानें भाग्य और सावधानियां

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
आज के दिन प्यार के रिश्तों में भावनात्मक जुड़ाव महसूस करेंगे. पार्टनर की छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देने से प्रेम जीवन में मधुरता आएगी. अविवाहित लोगों को आज किसी खास का साथ मिल सकता है.

Love Rashifal: 22 अगस्त 2025 को इन राशियों के रिश्तों में आएगा तूफ़ान! जानें भाग्य और सावधानियां

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
लव लाइफ में आज के दिन उतार-चढ़ाव की स्थिति देखने को मिल सकती है. पार्टनर किसी बात को लेकर नाराज हो सकता है. नए रिश्तों के लिए आज का दिन रोमांटिक भरा रहने वाला है.

Love Rashifal: 22 अगस्त 2025 को इन राशियों के रिश्तों में आएगा तूफ़ान! जानें भाग्य और सावधानियां

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
आज का दिन प्रेम जीवन के लिए संवेदनशील रहने वाला है. पार्टनर का मन उखड़ा-उखड़ा से रह सकता है. वैवाहिक जीवन में संतान पक्ष की चिंता सता सकती है. सिंगल लोग सोशल मीडिया के जरिए किसी खास से जुड़ाव महसूस कर सकते हैं.

Love Rashifal: 22 अगस्त 2025 को इन राशियों के रिश्तों में आएगा तूफ़ान! जानें भाग्य और सावधानियां

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
आज का दिन आपके लिए रोमांटिक रहने वाला है. पार्टनर के साथ प्यार के बेहतरीन पल बीता सकते हैं. शादीशुदा लोग जीवनसाथी के साथ डिनर डेट पर जा सकते हैं. सिंगल लोगों को प्यार के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है.

Love Rashifal: 22 अगस्त 2025 को इन राशियों के रिश्तों में आएगा तूफ़ान! जानें भाग्य और सावधानियां

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
पार्टनर के साथ रिश्ते में करीबी बढ़ सकती है. पार्टनर को सरप्राइज मिल सकता है. अविवाहित लोगों को अचानक से किसी का प्रस्ताव मिल सकता है.

Love Rashifal: 22 अगस्त 2025 को इन राशियों के रिश्तों में आएगा तूफ़ान! जानें भाग्य और सावधानियां

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
रिश्तों में गंभीरता लाने की जरूरत है. पार्टनर के फैसलों पर भरोसा जता सकते हैं. सिंगल लोगों को आज किसी प्रिय से दिल की बात कहने से बचना चाहिए.

Love Rashifal: 22 अगस्त 2025 को इन राशियों के रिश्तों में आएगा तूफ़ान! जानें भाग्य और सावधानियां

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)
आज के दिन प्यार में संतुलन और सामंजस्य बिठाने की कोशिश करेंगे. पार्टनर का मूड किसी बात को लेकर ऑफ रह सकता है. सिंगल लोगों की मुलाकात नए लोगों से हो सकती है.

Love Rashifal: 22 अगस्त 2025 को इन राशियों के रिश्तों में आएगा तूफ़ान! जानें भाग्य और सावधानियां

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Rashifal)
आज के दिन लव-लाइफ में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है. बिना वजह की चिंता से सेहत खराब हो सकती है. अविवाहित लोगों को दिल की बात कहने के लिए आज सावधानी बरतनी चाहिए.

Love Rashifal: 22 अगस्त 2025 को इन राशियों के रिश्तों में आएगा तूफ़ान! जानें भाग्य और सावधानियां

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
पार्टनर के साथ बाहर घूमने फिरने का मौका मिल सकता है. रिश्ते में आज के दिन नई ऊर्जा और ताजगी आ सकती है. अविवाहित लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है.

Love Rashifal: 22 अगस्त 2025 को इन राशियों के रिश्तों में आएगा तूफ़ान! जानें भाग्य और सावधानियां

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)
लव लाइफ में आज के दिन स्थिरता आएगी. पार्टनर का आपके प्रति प्यार और गहरा होगा. अविवाहित लोगों के लिए शादी की चर्चा चल सकती है.

Love Rashifal: 22 अगस्त 2025 को इन राशियों के रिश्तों में आएगा तूफ़ान! जानें भाग्य और सावधानियां

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
आज आप अपने रिश्ते को खुलकर एंजॉय कर सकते हैं. रोमांटिक बातचीत के साथ पार्टनर की नजदीकियां बढ़ेंगी. अविवाहित लोगों की आज किसी खास से मुलाकात हो सकती है.

Love Rashifal: 22 अगस्त 2025 को इन राशियों के रिश्तों में आएगा तूफ़ान! जानें भाग्य और सावधानियां

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)
पार्टनर के प्रति ज्यादा भावुक हो सकते हैं. आज के दिन प्यार में गहराई और मधुरता बढ़ेगी. पुराने रिश्ते या पुराने क्रश से दुबारा मुलाकात हो सकती है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

22 अगस्त 2025, पिठोरी अमावस्या का पंचांग, पूजा मुहूर्त, उपाय, मुहूर्त, किन राशियों को होगा लाभ

[ad_1]

Hindi Panchang 22 अगस्त 2025: 22 अगस्त 2025 का दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद खास है. इस दिन पिठोरी अमावस्या है, जो पितरों को समर्पित है. इस दिन महिलाएं 64 योगिनियों की आटे से प्रतिमा बनाकर उनकी विशेष पूजा करती हैं. मान्यता है इससे मोक्ष की प्राप्ति होती है साथ ही संतान, पति को लंबी आयु के वरदान मिलता है. 

आइए जानते हैं ये दिन किन राशियों के लिए शुभ-अशुभ है, इस दिन का शुभ समय, अशुभ काल, राहुकाल, ग्रह स्थिति और विशेष उपाय भी जानें.

22 अगस्त का पंचांग 2025 (Hindi Panchang 22 August 2025)












तिथि

चतुर्दशी (21 अगस्त 2025, दोपहर 12.44 – 22 अगस्त 2025, सुबह 11.55)

वार शुक्रवार
नक्षत्र अश्लेशा
योग वरीयान
सूर्योदय सुबह 5.38
सूर्यास्त
शाम 6.42
चंद्रोदय
सुबह 5.43, 21 अगस्त
चंद्रोस्त
शाम 6.32
चंद्र राशि
कर्क

चौघड़िया मुहूर्त









सुबह का चौघड़िया
चर सुबह 5.54 – सुबह 7.31
लाभ सुबह 7.31 – सुबह 09.09
अमृत सुबह 09.09 – सुबह 10.46
शाम का चौघड़िया
लाभ रात 09.39 – रात 11.01

राहुकाल और अशुभ समय (Aaj Ka Rahu kaal)







राहुकाल (इसमें शुभ कार्य न करें) सुबह 10.46 – दोपहर 12.24
यमगण्ड काल दोपहर 3.39 – शाम 5.16
आडल योग
सुबह 5.54 – सुबह 12.16, 23 अगस्त
गुलिक काल
सुबह 7.31 – सुबह 09.09

ग्रहों की स्थिति (Grah Gochar 22 August 2025)












सूर्य कर्क
चंद्रमा कर्क
मंगल सिंह
बुध कर्क
गुरु मिथुन
शुक्र कर्क
शनि मीन
राहु कुंभ
केतु सिंह

किन राशियों को लाभ





तुला राशि आर्थिक परेशानी खत्म होगी. कार्यस्थल पर किसी प्रभावी व्यक्ति से मुलाकात होगी जो आपके करियर के लिए लाभदायक होगी. 
   

कौन सी राशियों संभलकर रहे





धनु राशि पार्टनर के साथ विवाद बढ़ सकता है. गंभीर कलह हो सकती है जो आपको तनाव देगी.
मकर राशि बॉस के साथ बहस न करें, आपके काम पर नजर रखी जाएगी इसलिए लापरवाही न बरतें.

FAQs: 22 अगस्त 2025

  1. Q.कौन सा उपाय करें ?
    पिठोरी अमावस्या के दिन मिट्टी का एक खाली घड़ा लें और उस पर काजल का टीका लगाइए. अब उस खाली घड़े पर ढक्कन लगाकर किसी बहते जल के स्त्रोत में प्रवाहित कर दें. मान्यता है इससे व्यापार में आ रही अड़चने दूर होती है. बिजनेत तरक्की करता है.
  2. Q. कौन से शुभ संयोग बन रहे हैं ?
    इस दिन वरीयान योग बन रहा है.

Chandra Grahan 2025: 7 सितंबर को दिखेगा लाल चांद, भारत में कब और कहां लगेगा चंद्र ग्रहण, जानें समय

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

[ad_2]

क्या ट्रंप ने किया जेलेंस्की को रूस के खिलाफ हमले करने का इशारा? अमेरिकी राष्ट्रपति बोले- ‘हमला

[ad_1]

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध पर अपने रुख में बदलाव करते हुए गुरुवार को संकेत दिया कि अब वे यूक्रेन को “लड़ने की अनुमति” देने के पक्ष में हैं. अलास्का में पुतिन से मुलाकात के बाद ट्रंप ने कहा कि केवल रक्षा से युद्ध नहीं जीता जा सकता और “दिलचस्प समय आने वाला है.”

ट्रंप का बदला हुआ रुख
ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल  पर लिखा कि किसी भी “आक्रमणकारी देश” के खिलाफ युद्ध सिर्फ रक्षा से नहीं जीता जा सकता. उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे एक शानदार टीम के पास अच्छी डिफेंस हो, लेकिन उसे आक्रमण करने की अनुमति न मिले, तो जीत नामुमकिन है. हालांकि, उन्होंने रूस को सीधे “आक्रमणकारी देश” नहीं कहा.

बाइडेन पर सीधा हमला

ट्रंप ने राष्ट्रपति जो बाइडेन पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने यूक्रेन को सिर्फ बचाव की अनुमति दी, हमला करने की नहीं. ट्रंप बोले-“अगर मैं राष्ट्रपति होता तो यह युद्ध कभी शुरू ही नहीं होता. इसकी शून्य संभावना थी.”

अलास्का शिखर वार्ता के बाद बयान
हाल ही में अलास्का में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से हुई उनकी बैठक किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी थी. इसके बाद ट्रंप ने यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से मुलाकात की और कहा था कि सब कुछ ठीक रहा तो त्रिपक्षीय वार्ता आयोजित की जाएगी. उन्होंने स्थायी शांति पर जोर दिया था, न कि अल्पकालिक समझौते पर.

कोई अमेरिकी सैनिक नहीं भेजे जाएंगे
ट्रंप ने यह भी स्पष्ट किया कि अमेरिका, यूक्रेन में अपने सैनिक नहीं भेजेगा. हालांकि उन्होंने दावा किया कि यूरोपीय सहयोगी देशों की इच्छा है कि वे सुरक्षा गारंटी के तहत यूक्रेन में सैनिक भेजें. ट्रंप ने कहा कि अमेरिका अन्य तरीकों से मदद करने के लिए तैयार है.

रूस की कड़ी आपत्ति
रूस ने फिर दोहराया कि यूक्रेन में किसी भी पश्चिमी सैन्य तैनाती का वह विरोध करेगा. रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि सुरक्षा गारंटियों पर गंभीर चर्चा रूस की भागीदारी के बिना संभव नहीं है. उन्होंने कहा-“रूस के बिना सुरक्षा गारंटी पर बात करना बेकार है.”

युद्ध जारी, रूस का मिसाइल हमला
इस बीच रूस ने पश्चिमी यूक्रेन के मुकाचेवो शहर में एक अमेरिकी स्वामित्व वाले इलेक्ट्रॉनिक्स कारखाने पर मिसाइल हमला किया. इस हमले में कम से कम 15 लोग घायल हुए और फैक्ट्री को भारी नुकसान हुआ. यूक्रेनी अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की, जबकि अमेरिकी मीडिया NPR ने भी इसकी रिपोर्ट दी.

[ad_2]

बदला जाएगा मुंबई इंडियंस की टीम का नाम, 700 करोड़ की डील के बाद लिया गया फैसला? हुआ बड़ा खुलासा

[ad_1]

मुंबई इंडियंस फ्रैंचाइजी विदेशों में भी खूब सारा पैसा इन्वेस्ट कर रही है. कुछ सप्ताह पहले ही MI फ्रैंचाइजी ने द हंड्रेड लीग की ओवल इन्विंसिबल्स टीम में 49 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी है. अब एक मीडिया रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि ओवल इन्विंसिबल्स को ‘MI London’ नाम से जाना जाएगा. यह नया नाम अगले सीजन से लागू होगा. बता दें कि ओवल इन्विंसिबल्स ऐसी छठी टीम बनी थी, जिसका मालिकाना हक मुंबई इंडियंस के पास है.

द टेलीग्राफ के मुताबिक द हंड्रेड सीजन 2026 से पहले ओवल इन्विंसिबल्स का नाम बदल कर ‘MI London’ कर दिया जाएगा. 2025 सीजन शुरू होने से पहले द हंड्रेड टीमों की कम से कम 49 प्रतिशत हिस्सेदारी के लिए बोली लगनी शुरू हुई थी. इनमें से MI फ्रैंचाइजी ने ओवल इन्विंसिबल्स टीम के लिए बोली लगाई थी, जिसकी वैल्युएशन 123 मिलियन पाउंड्स बताई गई थी. चूंकि मुंबई इंडियंस ने 49 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी है, जिसके लिए उसे करीब 60 मिलियन पाउंड्स से ज्यादा रकम चुकानी होगी. जो भारतीय मुद्रा में करीब 700 करोड़ रुपये से ज्यादा होगी.

ओवल इन्विंसिबल्स की 49 प्रतिशत हिस्सेदारी अब मुंबई इंडियंस के पास है, बाकी 51 प्रतिशत का मालिक अब भी सरे काउंटी क्लब है. द टेलीग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक सरे चाहता था कि ओवल इन्विंसिबल्स को उसी का नाम मिले, इसके बावजूद अगले सीजन से टीम का नाम MI लंदन कर दिया जाएगा.

मुंबई इंडियंस की कुल 6 टीम

मुंबई इंडियंस फ्रैंचाइजी की अब दुनियाभर में कुल 6 टीम हो गई हैं. BCCI द्वारा संचालित इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) और वीमेंस प्रीमियर लीग (WPL) में मुंबई इंडियंस टीम खेलती हैं. अमेरिका की मेजर लीग क्रिकेट (MLC) में MI न्यू यॉर्क का मालिकाना हक मुंबई इंडियंस के पास है. इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका की SA20 में MI केपटाउन, इंटरनेशनल लीग टी20 (ILT20) में MI एमिरेट्स और इंग्लैंड की द हंड्रेड लीग में ओवल इन्विंसिबल्स, इन सभी की मालिक MI फ्रैंचाइजी है.

यह भी पढ़ें:

एशिया कप में कैसा दिख सकता है टीम इंडिया का बेस्ट बैटिंग लाइन-अप, शुभमन गिल के कारण मचेगा बवाल; जानें क्यों

[ad_2]

​दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा को कितनी मिलेगी सैलरी? जानें उनकी पूरी कहानी

[ad_1]

दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था की कमान अब आईपीएस अधिकारी सतीश गोलचा के हाथों में है. गृह मंत्रालय ने आदेश जारी कर उन्हें दिल्ली का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया है. इससे पहले वह डीजी (जेल) के पद पर तैनात थे. 1992 बैच के एजीएमयूटी कैडर के अधिकारी गोलचा अब दिल्ली पुलिस के 26वें कमिश्नर बन गए हैं.

दिल्ली पुलिस कमिश्नर का अतिरिक्त चार्ज संभाल रहे एसबीके सिंह से जिम्मेदारी वापस ले ली गई है. यह फैसला राजधा​नी की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले के सिर्फ एक दिन बाद लिया गया. अब इस अहम पद की कमान आईपीएस अधिकारी सतीश गोलचा को सौंपी गई है. गोलचा अभी तक तिहाड़ जेल के डीजी के पद पर कार्यरत थे और अब उन्हें दिल्ली पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है.
कितनी है सतीश गोलचा की सैलरी?

यह भी पढ़ें: सूर्य कुमार यादव या शुभमन गिल… एशिया कप के लिए सेलेक्ट हुई इंडियन टीम के कप्तान या उप कप्तान में कौन है ज्यादा पढ़ा-लिखा?

बेहद अहम जिम्मेदारी

दिल्ली पुलिस कमिश्नर का पद बेहद अहम और जिम्मेदारी से भरा हुआ होता है. इस पद पर बैठे अधिकारी को हर महीने 2,25,000 रुपये सैलरी मिलती है. यह वेतन सातवें वेतन आयोग (7th Pay Commission) के हिसाब से तय किया गया है और इसे उच्च स्तर की श्रेणी में रखा जाता है. सैलरी के साथ उन्हें कई अन्य सुविधाएं भी मिलती हैं. जिनमें सरकारी आवास, आधिकारिक गाड़ी और ड्राइवर, सुरक्षा व्यवस्था, मेडिकल सुविधाएं, सहायक स्टाफ आदि सुविधाएं मिलेंगी.

सतीश गोलचा का सफर

सतीश गोलचा 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और AGMUT कैडर (अरुणाचल प्रदेश-गोवा-मिजोरम एवं केंद्र शासित प्रदेश) से आते हैं. उनका पुलिस सेवा का लंबा अनुभव उन्हें राजधानी पुलिस की कमान संभालने के लिए एक मजबूत अधिकारी बनाता है.डीसीपी, जॉइंट सीपी और स्पेशल सीपी दिल्ली पुलिस में रहते हुए उन्होंने इन अहम पदों पर अपनी सेवाएं दीं. दिल्ली से बाहर रहते हुए गोलचा ने अरुणाचल प्रदेश में बतौर पुलिस प्रमुख काम किया. उन्हें दिल्ली की तिहाड़ जेल का भी महानिदेशक बनाया गया था. अब उन्हें दिल्ली पुलिस कमिश्नर की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

यह भी पढ़ें: इरफान पठान या यूसुफ पठान…दोनों भाईयों में कौन है ज्यादा पढ़ा-लिखा?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

2500 और 3000 करोड़ कमाने वालों के साथ 5 फिल्मों में हैं दीपिका, हजारों करोड़ की कमाई तय!

[ad_1]

शाहरुख खान से लेकर सलमान खान और रणबीर कपूर जैसे स्टार्स की अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट देखें तो इनके पास सच में बेहद बड़ी फिल्में हैं. जैसे शाहरुख खान के पास किंग है, तो सलमान खान के पास बैटल ऑफ गलवान. रणबीर कपूर और रणवीर सिंह जैसे स्टार्स के पास एनिमल 2-ब्रह्मास्त्र और धुरंधर जैसी फिल्में हैं.

इन सबके बीच एक नाम ऐसा भी है जो किसी भी बड़े मेल एक्टर से कम नहीं हैं. वो अपने कंधों पर कई फिल्में अकेले चला चुकी हैं. बॉलीवुड से लेकर साउथ तक और यहां तक कि हॉलीवुड तक भी काम कर चुकी हैं. दुनिया उनकी खूबसूरती और एक्टिंग स्किल दोनों की दीवानी है.

हम बात कर रहे हैं पीकू एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की जिनके पास एक नहीं 5 ऐसी फिल्में हैं जो आने वाले सालों में ब्लॉकबस्टर बन सकती हैं और बॉक्स ऑफिस पर मिलकर हजारों करोड़ रुपये की कमाई कर सकती हैं. उन्हीं कि अपकमिंग बड़ी फिल्मों पर एक नजर मार लीजिए.

2500 और 3000 करोड़ कमाने वालों के साथ 5 फिल्मों में हैं दीपिका पादुकोण, हजारों करोड़ की कमाई तय!

AA22xA6
ये फिल्म एटली बना रहे हैं. पुष्पा भाऊ यानी अल्लू अर्जुन के साथ इसमें दूसरा बड़ा चेहरा दीपिका पादुकोण का है. फिल्म में दीपिका पादुकोण एक योद्धा के किरदार में है. इसका बजट कई रिपोर्ट्स के मुताबिक 500 करोड़ के ऊपर होने वाला है.

ये आपको सिनेमाघरों में 2027 में देखने को मिलेगी. एटली की पिछली फिल्म जवान ने सैक्निल्क के मुताबिक दुनियाभर में 1160 करोड़ कमाए थे और अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 ने 1700 करोड़ कमाए थे. यानी अब इस फिल्म में दीपिका के साथ 3000 करोड़ के करीब कमाने वाले इतने बड़े चेहरे आएंगे तो इतिहास तो बनेगा ही.


ब्रह्मास्त्र पार्ट 2: देव
अयान मुखर्जी के डायरेक्शन में बनी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र पार्ट वन शिवा (2023) के अगले पार्ट में दीपिका पादुकोण अहम रोल में होने वाली हैं. ये फिल्म 2026 के दिसंबर में रिलीज होगी. पिछली फिल्म ने वर्ल्डवाइड 431 करोड़ रुपये कमाए थे. ऐसे में अगले पार्ट से उम्मीदें और बढ़ गई हैं.

कल्कि 2898 एडी 2
इसके पहले पार्ट ने 1000 करोड़ के ऊपर कमाई की थी. इसमें प्रभास और अमिताभ बच्चन ने भी दीपिका के साथ स्क्रीन शेयर किया था. अब इसका दूसरा पार्ट भी प्रोड्यूसर अश्विनी दत्त के मुताबिक 2026 की गर्मियों में आने वाला है. पहली फिल्म के बाद इसे लेकर इतना बज है कि इसका ब्लॉकबस्टर बनना लगभग तय है.

2500 और 3000 करोड़ कमाने वालों के साथ 5 फिल्मों में हैं दीपिका पादुकोण, हजारों करोड़ की कमाई तय!

किंग
ये इंडियन सिनेमा की अब तक की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक होने वाली है. बहुत बड़ी स्टारकास्ट और बहुत बड़ा बजट लेकर शाहरुख खान अपनी बेटी सुहाना के साथ ये फिल्म बना रहे हैं. इसमें भी दीपिका पादुकोण नजर आएंगी. शाहरुख खान और दीपिका की कोई भी फिल्म आज तक साथ में फ्लॉप नहीं हुई. ओम शांति ओम से लेकर जवान-पठान तक. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नया कारनाम कर सकती है. हालांकि, ये फिल्म 2027 में रिलीज होने वाली है.

पठान 2
किंग के बाद शाहरुख खान इस फिल्म में काम करना शुरू कर सकते हैं और इसे अयान मुखर्जी डायरेक्ट करने वाले हैं. इंडिया टुडे ने रिपोर्ट्स के हवाले से ऐसा लिखा है. पहली फिल्म में भी दीपिका ने बवाल मचाया था. न जाने इस बार बॉक्स ऑफिस पर कितनी आग बरसेगी. बता दें इसके पहले पार्ट ने वर्ल्डवाइड 1055 करोड़ कमाए थे.

इसके अलावा, दीपिका पादुकोण साउथ की फिल्म ‘इंटर्न’ का हिंदी वर्जन भी प्रोड्यूस करने वाली हैं. बता दें कि इनमें से 3 ऐसी फिल्में हैं जो सीक्वल हैं और इन तीनों ने मिलकर 2500 करोड़ के ऊपर कमाई की थी. तो सोचिए इनके सेकेंड पार्ट क्या बवाल करेंगे.



[ad_2]

एयरोप्लेन जैसी जल्द चलेगी लग्जरी बस, एयरहोस्टेस की जगह होंगी बस होस्टेस, गडकरी का बड़ा ऐलान

[ad_1]

Extra luxurious Electric Bus: अब देश में ऐसी बसें आने वाली हैं, जो बिल्कुल हवाई जहाज की तर्ज पर एक्स्ट्रा लग्जरियस होंगी, यानी पूरी तरह से आरामदायक और सभी सुविधाओं से लैस. सबसे खास बात ये है कि जिस तरह से हवाई जहाज में एयर होस्टेस होती हैं, ठीक उसी तरह से बसों में बस होस्टेस होंगी. केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बिजनेस स्टैंडर्ड इंफ्रास्ट्रक्चर समिट के दौरान कहा कि वह भारत में पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम को और ज्यादा बेहतर बनाने पर काम कर रहे हैं.

उनका कहना है कि अल्ट्रा मॉडर्न इलेक्ट्रिक बस चलाने की योजना पर सरकार काम कर रही है, जिसमें पैसेंजर्स को कॉफी, चाय, फ्रूट्स और कोल्ड ड्रिंक्स की सुविधा रहेगी. टाटा के साथ सहयोग करके फिलहाल इस प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है.

प्लेन जैसी होगी बस की सुविधा

जहां तक इस बस के किराए की बात है तो डीजल बसों की तुलना में इसका किराया करीब 30 प्रतिशत रहने की उम्मीद की जा रही है. इससे एक तरफ पब्लिक ट्रांसपोर्ट बस को अत्याधुनिक और आरामदायक बनाने का प्रयास है, तो वहीं दूसरी तरफ इसका मकसद पैसेंजर्स की यात्रा को सुखद और यादगार भी बनाना है.

नितिन गडकरी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के इस्तेमाल पर जोर देते हुए कहा कि वे टनल, ब्रिज और सड़क बनाने के लिए एआई के इस्तेमाल पर भी विचार कर रहे हैं.

पहाड़ी इलाकों में एआई की मदद

केंद्रीय मंत्री ने ये भी कहा कि पहाड़ी इलाकों में जिस तरह की चुनौतियां आती हैं, खासकर हिमाचल और उत्तराखंड में, वहां पर इन चीजों से निपटने के लिए एआई का इस्तेमाल किया जाएगा. गौरतलब है कि एआई का देश और दुनिया में तेजी के साथ इस्तेमाल बढ़ रहा है. ऐसे में नितिन गडकरी को उम्मीद है कि इसके इस्तेमाल से सड़क इन्फ्रास्ट्रक्चर में आमूलचूल बदलाव हो सकता है.

ये भी पढ़ें: ट्रंप के ‘डेड इकोनॉमी’ कहने के बाद अब भारत दिखाएगा आईना, सरकार ने उठाया बड़ा कदम

[ad_2]

NATO की जिद और डोनबास छोड़ो… यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए पुतिन ने जेलेंस्की के सामने रखीं

[ad_1]

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के साथ जंग खत्म करने की अपनी शर्ते जाहिर की हैं. उन्होंने मांग की है कि यूक्रेन पूर्वी डोनबास क्षेत्र को छोड़ दे, नाटो में शामिल होने की महत्वाकांक्षाओं को त्याग दे, तटस्थ रहे और पश्चिमी सैनिकों को देश से बाहर रखे. यह जानकारी क्रेमलिन से परिचित तीन सूत्रों ने रॉयटर्स को दी.

रूसी राष्ट्रपति ने शुक्रवार (15 अगस्त,2025) को अलास्का में डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की, जहां चार साल से भी ज्यादा समय बाद यह पहली रूस-अमेरिका शिखर वार्ता थी. सूत्रों के अनुसार, करीब तीन घंटे की बंद कमरे की बैठक में ज्यादातर समय यूक्रेन पर संभावित समझौते पर चर्चा चली. बैठक के बाद ट्रंप के साथ खड़े पुतिन ने कहा कि यह वार्ता यूक्रेन में शांति की राह खोल सकती है, लेकिन दोनों नेताओं ने बातचीत का ब्योरा सार्वजनिक नहीं किया. तीनों सूत्रों ने संवेदनशील मुद्दा होने के कारण नाम न बताने की शर्त पर जानकारी दी.

जून 2024 की मांगों से ‘समायोजित’ रूसी प्रस्ताव

सूत्रों के अनुसार पुतिन ने जून 2024 की शर्तों डोनेत्स्क, लुहान्स्क (कुल मिलाकर डोनबास), खेरसॉन और ज़ापोरिझिया के पूरे त्याग की तुलना में रुख नरम किया है. नए प्रस्ताव में रूस चाहता है कि यूक्रेन डोनबास के शेष हिस्सों से पूरी तरह हटे, जबकि ज़ापोरिझिया और खेरसॉन में मौजूदा मोर्चा-रेखाएं वहीं ‘स्थिर’ कर दी जाएं. अमेरिकी आकलन और ओपन-सोर्स मानचित्रों के मुताबिक रूस डोनबास का लगभग 88% और ज़ापोरिझिया-खेरसॉन का 73% क्षेत्र नियंत्रित करता है. सूत्रों के मुताबिक, मॉस्को समझौते के हिस्से के रूप में खार्किव, सूमी और निप्रॉपेट्रोस (Dnipropetrovsk) के अपने कब्जे में आए छोटे हिस्से यूक्रेन को लौटाने को तैयार है.

नाटो, सेना पर पाबंदियां और पश्चिमी सैनिकों पर रोक
पुतिन की अन्य शर्तों में कोई बदलवा नहीं हुआ है. इन शर्तों में कहा गया हैं कि यूक्रेन नाटो में शामिल होने की इच्छा छोड़े, नाटो पूर्व की ओर और न बढ़ने की कानूनी गारंटी दे, यूक्रेनी सेना पर कुछ सीमाएं लगें और शांति-रक्षा के नाम पर भी पश्चिमी जमीनी सैनिक यूक्रेन में तैनात न हों.

[ad_2]

Video: जहां मन किया रोक दिया ऑटो, अब मिल गया सबक, टक्कर के बाद दूर जा गिरा ड्राइवर

[ad_1]

Collision Between Car and Auto: सोशल मीडिया पर आए दिन कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं. ऐसा ही एक खतरनाक वीडियो इन दिनों खूब चर्चा में है, जिसे देखकर किसी का भी दिल दहल सकता है. वीडियो में एक शख्स पुल पर खड़ा होकर ऑटो का इंतजार करता दिखाई देता है. कुछ ही देर में एक ऑटो वहां आता है और शख्स उसे रोक लेता है. लेकिन जैसे ही ऑटो रुका, अचानक पीछे से तेज रफ्तार से आ रही कार ने जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो वहीं पलट गया और चीख-पुकार मच गई.

ऑटो और कार दोनों बुरी तरह से क्षतिग्रस्त

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि शख्स तो बाल-बाल बच गया लेकिन ऑटो और कार दोनों बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए. इस हादसे को देखकर मौके पर मौजूद लोग भी घबरा गए. आसपास खड़े लोगों ने तुरंत भागकर मदद करने की कोशिश की. राहत की बात यह रही कि किसी की जान नहीं गई, लेकिन हादसे ने लोगों को झकझोर कर रख दिया.

हादसे के बाद लोगों ने दो अलगअलग प्रतिक्रियाएं

यह वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर अपलोड हुआ, लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं. कुछ यूजर्स का कहना है कि गलती ऑटो चालक की थी, क्योंकि उसने पुल के बीचों-बीच गाड़ी रोक दी. वहीं कई लोग कार चालक को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं और कह रहे हैं कि तेज रफ्तार व लापरवाही से गाड़ी चलाना सबसे बड़ी गलती थी.

वीडियो कहां का है, इसकी अभी तक जानकारी नहीं मिल पाई है. लेकिन वीडियो देखने के बाद लोग सड़क पर ट्रैफिक नियमों की अनदेखी और लापरवाही से होने वाले खतरों पर चिंता जता रहे हैं.

ये भी पढ़ें-

Video: टेस्ट ड्राइव! पेट्रोल की टंकी पर बैठकर बॉयफ्रेंड से लिपटी नजर आई लड़की, रोमांस का वीडियो वायरल


अगर दिल्ली से दुबई जाएं भारत-पाकिस्तान मैच देखने, तो कितने रुपये होंगे खर्च? एक क्लिक में जानें

[ad_1]

IND vs PAK Match Flight Ticket Price: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच पहली बार क्रिकेट मैच होने जा रहा है. एशिया कप 2025 में 14 सितंबर को ये मुकाबला खेला जाएगा. भारत-पाकिस्तान के बीच ये मैच दुबई में होगा. भारत-पाक मैच को लेकर हमेशा ही लोगों के बीच रोमांच बना रहता है. वहीं लोग इस मैच को देखने के लिए खूब खर्चा करके जाने के लिए भी तैयार रहते हैं. वहीं अगर आप दुबई में ये मैच देखने जाना चाहते हैं, तब फ्लाइट से जाने पर कम से कम कितना खर्च होगा, आइए जानते हैं.

दिल्ली से दुबई जाने में कितना खर्च?

भारत और पाकिस्तान के बीच 14 सितंबर को होने वाला मैच देखने के लिए अगर आप दुबई जाना चाहते हैं, तब दिल्ली से आप फ्लाइट ले सकते हैं. इसके अलावा आप जिस भी शहर में रहते हैं, वहां से नजदीक एयरपोर्ट से भी दुबई की फ्लाइट के बारे में जानकारी ले सकते हैं. वहीं दिल्ली से दुबई जाने में एक व्यक्ति के 15 हजार रुपये खर्च हो सकते हैं.

  • अगर आप स्पाइस जेट की सुबह 07:45 वाली फ्लाइट लेते हैं, तब ये फ्लाइट आपको 10:10 पर दुबई पहुंचाएगी, जिसकी एक व्यक्ति फ्लाइट की टिकट प्राइस 13,753 रुपये है.
  • अगर आप एअर इंडिया से सुबह 7:20 वाली फ्लाइट लेते हैं, तब उससे आप सुबह 9:30 बजे दुबई पहुंचेंगे. इसका एक एडल्ट व्यक्ति का खर्च 15,574 रुपये होगा.
  • अगर आप Atihad Airways से ट्रेवल करते हैं तो सुबह 04:50 वाली फ्लाइट से सुबह 7 बजे तक अबू धाबी पहुंच जाएंगे और यहां से दुबई 127 किलोमीटर दूर है. इस फ्लाइट का एक व्यक्ति का खर्च करीब 16 हजार रुपये होगा.
  • Emirates की 14 सितंबर को फ्लाइट दोपहर 4:20 की है. वहीं ये फ्लाइट शाम 6:20 पर आपको दुबई पहुंचा देगी. इस फ्लाइट का खर्च 19,612 रुपये है.

रिटर्न टिकट में कितना खर्च?

भारत और पाकिस्तान के बीच मैच के बाद आप अगले दिन 15 सितंबर की रिटर्न टिकट करा सकते हैं. उसका खर्च भी 15 से 20 हजार रुपये के भी आ सकता है. वहीं अगर आप कुछ दिन बाद की टिकट कराना चाहे, तब भी यही खर्च रहेगा.

यह भी पढ़ें

2025 एशिया कप में कितनी बार होगा भारत और पाकिस्तान के बीच मैच? जानें वेन्यू और तारीख समेत सारी डिटेल्स

[ad_2]