Video: सोसायटी के अंदर पालतू कुत्ते का हमला, महिला के पीछे दौड़ा फिर काटा, वीडियो वायरल

[ad_1]

UP News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन स्थित K-W-Srishti सोसायटी में पालतू कुत्तों का आतंक देखने को मिला है. यहां रहने वाले आलोक जैन ने अपने पड़ोसी राजेश कुमार सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि राजेश के पालतू कुत्ते आए दिन उनके परिवार पर हमला करते हैं. इसी वजह से उनका परिवार लगातार खौफ में जी रहा है.

गिरने से सिर पर आई चोट

आलोक जैन ने बताया कि 18 जून 2025 को उनके छह साल की पोती पर कुत्तों ने हमला किया था. इस घटना के बाद बच्ची कई दिनों तक सदमे में रही. उन्होंने उम्मीद की थी कि पड़ोसी अपनी जिम्मेदारी समझेंगे, लेकिन हालात और बिगड़ते चले गए.

ताजा घटना 18 अगस्त 2025 की सुबह की है. आलोक जैन की बेटी जैसे ही काम पर जाने के लिए लिफ्ट की ओर गईं, तभी कुत्तों ने उन पर हमला कर दिया. जान बचाने के लिए वह भागीं और सीढ़ियों से गिर पड़ीं. गिरने से उनके सिर में चोट आ गई और वह घायल हो गईं.

पीड़ित का कहना है कि जब उन्होंने इस घटना की शिकायत पड़ोसी राजेश कुमार सिंह से की तो उनका जवाब और भी चौंकाने वाला था. राजेश ने कहा-मेरे कुत्ते तो ऐसे ही करेंगे, अगर परेशानी है तो आप कहीं और जाकर रहिए.” इस बयान से पीड़ित परिवार में और आक्रोश फैल गया.

पीड़ित ने पुलिस को दी सूचना

आलोक जैन का कहना है कि पूरी घटना सोसायटी के CCTV कैमरों में कैद है. आलोक जैन ने साफ कहा कि यदि उनकी बेटी को कोई शारीरिक या मानसिक नुकसान होता है तो इसकी जिम्मेदारी राजेश कुमार सिंह की होगी. पीड़ित ने पुलिस को सूचना देने के लिए कई बार 112 नंबर पर कॉल किया लेकिन कॉल नहीं लग पाई. इसके बाद सीधे थाना नन्दग्राम संपर्क किया और सुबह 10:23 बजे शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने आलोक जैन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है.

पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि आरोपी कुत्ता मालिक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि सोसायटी में रहने वाले अन्य लोग भी सुरक्षित महसूस कर सकें. उनका कहना है कि अगर समय रहते कदम नहीं उठाए गए तो कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है.


वनडे, टेस्ट और टी20- जानिए कैसा रहा तीनो फॉर्मेट में विराट कोहली का करियर, आंकड़े कर देंगे हैरा

[ad_1]

Virat Kohli Career: भारतीय क्रिकेट में जब भी महान खिलाड़ियों का जिक्र होता है तो विराट कोहली का नाम शीर्ष पर आता है. 5 नवंबर 1988 को दिल्ली में जन्मे कोहली ने अपने करियर में ऐसा मुकाम हासिल किया है, जिसने उन्हें आधुनिक दौर का महानतम बल्लेबाज बना दिया है. फिटनेस, अनुशासन और बल्लेबाजी में निरंतरता के लिए मशहूर कोहली ने भारत को कई यादगार जीत दिलाई और क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है.

करियर की शुरुआत

2008 अंडर-19 विश्व कप जीत से कोहली ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान बनाई. इसी साल उन्होंने वनडे फॉर्मेट में डेब्यू किया और जल्द ही भारतीय टीम के भरोसेमंद बल्लेबाज बन गए.  2011 में कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में कदम रखा और 2013 में पहली बार आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर-1 बल्लेबाज बने.

बड़े टूर्नामेंट्स और उपलब्धियां

विराट 2011 वनडे विश्व कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी विजेता टीम का भी हिस्सा रहे.  2018 में उन्होंने इतिहास रचते हुए तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे, टी20) में आईसीसी रैंकिंग में नंबर-1 स्थान हासिल किया.  2019 में कोहली एक दशक (2010–2019) में 20,000 से अधिक अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने. आईसीसी ने 2020 में उन्हें “दशक का सर्वश्रेष्ठ पुरुष क्रिकेटर” का सम्मान दिया था.

विराट के रिकॉर्ड्स

  • टी20 अंतरराष्ट्रीय और आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी.
  • अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर के बाद दूसरे सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज.
  • 20,000 से ज्यादा रन बनाने वाले पहले क्रिकेटर (एक ही दशक में).

करियर आंकड़े (2025 तक)

टेस्ट क्रिकेट – 123 मैच, 9230 रन, 30 शतक, 31 अर्धशतक, एवरेज 46.85

विराट की कप्तानी में भारत ने विदेशों में यादगार जीत दर्ज की और टेस्ट में नंबर-1 टीम बनी.

वनडे फॉर्मेट – 302 मैच, 14181 रन, 51 शतक, 74 अर्धशतक, एवरेज 57.88

टी20 इंटरनेशनल – 125 मैच, 4188 रन, 1 शतक, 38 अर्धशतक, एवरेज 48.69

भारतीय क्रिकेट के इस दिग्गज बल्लेबाज ने टेस्ट और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. हालांकि, उनका वनडे करियर अब भी जारी है और वे 50 ओवर के प्रारूप में भारत के लिए खेलते रहेंगे.

निजी जीवन

विराट कोहली ने 2017 में बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा से शादी की थी.  2021 में उनकी बेटी वामिका का जन्म हुआ, जबकि 2024 में बेटे अकाय का जन्म हुआ.

[ad_2]

बहुत काम का है बारिश का पानी, इन उपायों से दूर होगी कई समस्या

[ad_1]

वर्षा ऋतु या मॉनसून का मौसम जून से सितंबर तक रहता है. इस दौरान खूब वर्षा होती है. हालांकि अत्यधिक वर्षा से कई बार बुरे प्रभाव भी पड़ने लगते हैं. इससे नदियों का जल स्तर बढ़ जाता है और गांव-शहर डूब सकते हैं, फसलों को भी नुकसान होता है, भूस्खलन का खतरा बढ़ जाता है और रोग आदि भी फैलने लगते हैं.

वर्षा ऋतु या मॉनसून का मौसम जून से सितंबर तक रहता है. इस दौरान खूब वर्षा होती है. हालांकि अत्यधिक वर्षा से कई बार बुरे प्रभाव भी पड़ने लगते हैं. इससे नदियों का जल स्तर बढ़ जाता है और गांव-शहर डूब सकते हैं, फसलों को भी नुकसान होता है, भूस्खलन का खतरा बढ़ जाता है और रोग आदि भी फैलने लगते हैं.

लेकिन वर्षा के कई लाभ भी है. बरसात का पानी आपकी कई परेशानियों को भी दूर कर सकता है. दरअसल ज्योतिष में ऐसे बारिश की पानी से किए जाने वाले कुछ उपायों के बारे में बताया गया है, जिससे धन, व्यापार और कारोबार से जुड़ी समस्या दूर हो सकती है. हालांकि ये उपाय करने के साथ ही आपको अपने प्रयासों भी जारी रखना होगा.

लेकिन वर्षा के कई लाभ भी है. बरसात का पानी आपकी कई परेशानियों को भी दूर कर सकता है. दरअसल ज्योतिष में ऐसे बारिश की पानी से किए जाने वाले कुछ उपायों के बारे में बताया गया है, जिससे धन, व्यापार और कारोबार से जुड़ी समस्या दूर हो सकती है. हालांकि ये उपाय करने के साथ ही आपको अपने प्रयासों भी जारी रखना होगा.

कारोबार में घाटा लगातार घाटा हो रहा है और कोई प्रसाय काम नहीं आ रहा तो आप बारिश के पानी को पीतल के पात्र में एकत्रित करके एकादशी के दिन इस जल से मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु का अभिषेक करें. इससे आप पर लक्ष्मी नारायण की कृपा बरसेगी और आपके प्रयासों को गति मिलेगी.

कारोबार में घाटा लगातार घाटा हो रहा है और कोई प्रसाय काम नहीं आ रहा तो आप बारिश के पानी को पीतल के पात्र में एकत्रित करके एकादशी के दिन इस जल से मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु का अभिषेक करें. इससे आप पर लक्ष्मी नारायण की कृपा बरसेगी और आपके प्रयासों को गति मिलेगी.

धन की कमी बनी रहती है या आर्थिक स्थिति तंग रहती है तो किसी पात्र में बारिश के पानी को एकत्रित कर लें. बारिश खत्म होने के बाद जब धूप आए तो पानी को धूप लगा लें. इसके बाद भगवान का स्मरण करते हुए इस पानी को आम के पत्तों में डाल दें.

धन की कमी बनी रहती है या आर्थिक स्थिति तंग रहती है तो किसी पात्र में बारिश के पानी को एकत्रित कर लें. बारिश खत्म होने के बाद जब धूप आए तो पानी को धूप लगा लें. इसके बाद भगवान का स्मरण करते हुए इस पानी को आम के पत्तों में डाल दें.

मेहनत करने के बाद भी आर्थिक स्थिति में कोई सुधार नहीं हो रहा या पैसा पानी की तरह खर्च हो जाता है तो आप इसके लिए यह उपाय कर सकते हैं. जब बारिश शुरू हो तो एक मिट्टी का घड़ा बाहर रख दें. जब घड़ा बारिश के पानी से भर जाए तो इसे घर की उत्तर दिशा या उत्तर-पूर्व यानी ईशाण कोण के बीच की दिशा में रख दें. इससे धन खर्च में कमी आती है.

मेहनत करने के बाद भी आर्थिक स्थिति में कोई सुधार नहीं हो रहा या पैसा पानी की तरह खर्च हो जाता है तो आप इसके लिए यह उपाय कर सकते हैं. जब बारिश शुरू हो तो एक मिट्टी का घड़ा बाहर रख दें. जब घड़ा बारिश के पानी से भर जाए तो इसे घर की उत्तर दिशा या उत्तर-पूर्व यानी ईशाण कोण के बीच की दिशा में रख दें. इससे धन खर्च में कमी आती है.

लंबे समय से किसी रोग से ग्रसित हैं तो बारिश के पानी का यह उपाय कुछ काम आ सकता है. इसके लिए बरसात के पानी को एकत्रित कर लें. महामृत्युंजय मंत्र का उच्चारण करते हुए इसी जल से शिवलिंग का जलाभिषेक करें. हालांकि इस उपाय को करने के साथ ही अपनी चिकित्स भी जारी रखें.

लंबे समय से किसी रोग से ग्रसित हैं तो बारिश के पानी का यह उपाय कुछ काम आ सकता है. इसके लिए बरसात के पानी को एकत्रित कर लें. महामृत्युंजय मंत्र का उच्चारण करते हुए इसी जल से शिवलिंग का जलाभिषेक करें. हालांकि इस उपाय को करने के साथ ही अपनी चिकित्स भी जारी रखें.

Published at : 22 Aug 2025 08:05 AM (IST)

Preferred Sources

ऐस्ट्रो फोटो गैलरी

[ad_2]

iPhone 17 Series लॉन्च होने की तारीख आई सामने! कंपनी की चूक से हुआ खुलासा, इस दिन होगा इवेंट

[ad_1]

iPhone 17 Series: टेक दिग्गज ऐप्पल जल्द ही अपनी नई आईफोन 17 लाइनअप लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. अब कंपनी की एक चूक से इस लाइनअप की लॉन्च डेट का खुलासा हो गया है. दरअसल, कंपनी ने ऐप्पल टीवी ऐप में एक इवेंट इनवाइट पोस्ट किया था. इस पर नई आईफोन सीरीज को लॉन्च करने की तारीख लिखी हुई थी. हालांकि, थोड़ी ही देर बाद कंपनी ने इस पोस्ट को डिलीट कर दिया, लेकिन तब तक यह पता चल चुका था कि ऐप्पल अगले नए डिवाइस किस डेट को लाने वाली है. 

किस तारीख को लॉन्च होंगे नए आईफोन?

ऐप्पल के इवेंट इनवाइट के अनुसार, कंपनी 9 सितंबर को नई लाइनअप लॉन्च करेगी. आमतौर पर ऐप्पल अगस्त महीने के अंत तक अपने इवेंट का ऐलान करती है. ऐसे में इवेंट की तारीख का खुलासा करना कंपनी की चूक भी हो सकती है या एक सोची-समझी रणनीति भी हो सकती है. हालांकि, कंपनी की तरफ से अभी तक आधिकारिक तौर पर लॉन्च डेट का ऐलान नहीं किया गया है. 

कंपनी लॉन्च करेगी 4 नए आईफोन

ऐप्पल हर साल सितंबर में अपनी नई सीरीज के आईफोन लॉन्च करती है और टेक जगह को इस लॉन्च इवेंट का बेसब्री से इंतजार रहता है. अभी तक कंपनी ने आधिकारिक तौर पर अपनी पेशकश को लेकर कुछ नहीं कहा है, लेकिन रिपोर्ट्स और लीक्स से यह पता चल चुका है कि ऐप्पल इस बार चार नए आईफोन पेश करेगी. नई लाइनअप में आईफोन 17, आईफोन 17 एयर, आईफोन 17 प्रो और आईफोन 17 प्रो मैक्स शामिल होंगे. आईफोन के साथ इस इवेंट में ऐप्पल वॉच और नेक्स्ट जेन एयरबड्स भी लॉन्च होने की उम्मीद की जा रही है.

प्लस मॉडल की जगह लेगा आईफोन 17 एयर

ऐप्पल इस बार आईफोन लाइनअप से प्लस मॉडल को हटाकर उसकी जगह आईफोन 17 एयर लॉन्च करेगी. यह कंपनी का अब तक का सबसे पतला आईफोन होगा. इसकी कीमत प्लस मॉडल की तुलना में थोड़ी ज्यादा रह सकती है. ऐसे अनुमान है कि इसे लगभग 94,900 रुपये की कीमत पर बाजार में उतारा जा सकता है.

[ad_2]

बहन इसकी तो मत उतार! दूल्हे की नजर उतार रही महिला के मजे लेने लगे यूजर्स- वीडियो देखा क्या?

[ad_1]

शादी में सजना-संवरना आम बात है, लेकिन जब नजरबट्टू खुद दूल्हा बन जाए तो सोशल मीडिया पर हंसी के ठहाके लगना तय है. एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दूल्हा-दुल्हन शादी के मंडप में तैयार खड़े हैं और एक दीदी बड़ी ही भक्ति और गंभीरता से नजर उतार रही हैं. लेकिन कैमरा जैसे ही दूल्हे की तरफ जाता है तो लोग अपनी हंसी रोक नहीं पा रहे. वजह? दुल्हन की दमकती रंगत और भारी मेकअप के बीच दूल्हा थोड़ा ‘रॉ’ लुक में नजर आ रहा है. अब आमतौर पर लोग बुरी नजर से बचाने के लिए काले टीके या नींबू-मिर्च का सहारा लेते हैं, लेकिन यहां तो लोग कह रहे हैं ‘भाभी जी को नजर से बचाना ठीक है, लेकिन जीजाजी तो पहले से ही सेफ हैं.’

दूल्हे की नजर उतारती दीदी से आप भी हो जाएंगे खफा

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक शादी का सीन दिखाई देता है जिसमें दूल्हा और दुल्हन एकसाथ मंच पर खड़े हैं. दुल्हन भारी ज्वेलरी, गजब के मेकअप और चमचमाते लहंगे में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं, जबकि दूल्हा अपने सिंपल लुक और हल्के कॉम्प्लेक्शन के कारण इंटरनेट का ध्यान खींच लेता है. तभी एक महिला, जिन्हें लोग वीडियो में ‘दीदी’ कह रहे हैं, गंभीरता से दोनों की नजर उतारती हैं. लेकिन इस प्रक्रिया को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स हंस-हंस कर लोटपोट हो रहे हैं. दरअसल, दूल्हा और दुल्हन की जोड़ी आपस में बेमेल दिखाई दे रही है और दूल्हे के लुक को लेकर उसकी नजर उतारना यूजर्स को रास नहीं आ रहा है. वीडियो को brohhhhh_999 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है.


यह भी पढ़ें: सुसाइड करने जा रही थी लड़की, गार्ड्स ने बाल पकड़कर ऐसे बचाई जान; देखें हैरान करने वाला VIDEO

यूजर्स जमकर ले रहे मजे

कुछ यूजर्स ने लिखा, “दीदी जीजाजी की क्यों नजर उतार रही हो, वो तो खुद ही बुरी नजर से बचाने के लिए काफी हैं.” तो किसी ने लिखा, “इतनी नजरें तो दुल्हन पर नहीं जितनी लोगों की जीजा जी के कॉन्फिडेंस पर टिकी हैं.” हालांकि इस वीडियो में किसी की बुराई करने का मकसद नहीं है, बल्कि लोग इसे एक हल्के-फुल्के मजेदार पल के रूप में देख रहे हैं. कई लोग यह भी कह रहे हैं कि असली जोड़ी वही होती है जिसमें प्यार नजर आए और ये कपल एक-दूसरे के साथ बेहद खुश नजर आ रहा है. वीडियो पर लगातार हजारों लाइक्स और कमेंट्स आ रहे हैं और यह क्लिप अब इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे प्लेटफॉर्म पर छा गया है.

यह भी पढ़ें: Viral: वेज की जगह आ गया नॉनवेज सूप, फिर UPSC टीचर ने जो किया जानकर आप भी करेंगे तारीफ


ट्रंप दिखाते रहे आंख इधर भारत ने रूस के साथ कर डाली कई बड़ी डील, पलट गया पूरा गेम

[ad_1]

भारत और रूस ने अपने द्विपक्षीय व्यापार को संतुलित तरीके से बढ़ाने और ऊर्जा सहयोग को बनाए रखने का गुरुवार (21 अगस्त 2025) को संकल्प लिया और विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गैर-शुल्क (टैरिफ) बाधाओं और नियामक अड़चनों को तेजी से दूर करने की आवश्यकता को रेखांकित किया. दोनों देशों की तरफ से रूस को भारतीय निर्यात बढ़ाने सहित द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ाने का यह संकल्प, व्यापार और टैरिफ पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों को लेकर भारत-अमेरिका संबंधों में बढ़ती दूरी के बीच लिया गया है.

जयशंकर ने अपने रूसी समकक्ष सर्गेई लावरोव के साथ व्यापक वार्ता के बाद संयुक्त प्रेस वार्ता में कहा, ‘‘हमारा मानना ​​है कि भारत और रूस के बीच संबंध द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद दुनिया के सबसे प्रमुख संबंधों में से एक रहे हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘भू-राजनीतिक स्थिति, जन भावनाएं और नेतृत्व संपर्क इसके प्रमुख प्रेरक बने रहेंगे.’’ जयशंकर, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की नवंबर या दिसंबर में होने वाली भारत यात्रा के अलग-अलग पहलुओं को अंतिम रूप देने के लिए मंगलवार (19 अगस्त) को मॉस्को पहुंचे.

द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ावा देने का लक्ष्य
लावरोव के साथ बातचीत में  जयशंकर ने कहा, ‘‘आज हमारी बैठक के लिए वैश्विक संदर्भ उभरती भू-राजनीतिक स्थिति, बदलते आर्थिक और व्यापार परिदृश्य है और हमारा साझा लक्ष्य हमारी पूरकता को अधिकतम करना है.’’ जयशंकर और लावरोव ने आतंकवाद से निपटने के तरीकों पर भी विचार-विमर्श किया. जयशंकर ने कहा, ‘‘आतंक के मुद्दे पर, हमने आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों के खिलाफ संयुक्त रूप से लड़ने का संकल्प लिया.’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैंने आतंकवाद को कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति अपनाने के भारत के दृढ़ संकल्प और सीमा पार आतंकवाद से अपने नागरिकों की रक्षा करने के हमारे संप्रभु अधिकार से अवगत कराया.’’ जयशंकर की टिप्पणियों से ऐसा प्रतीत हुआ कि उनकी बातचीत का मुख्य केंद्र द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ावा देना है.

द्विपक्षीय व्यापार का विस्तार करने की कोशिश
विदेश मंत्री ने कहा, ‘‘हमने रूस को भारत के निर्यात को बढ़ाने समेत, संतुलित और टिकाऊ तरीके से द्विपक्षीय व्यापार का विस्तार करने की अपनी साझा महत्वाकांक्षा की पुष्टि की.’’ उन्होंने कहा, ‘‘इसके लिए गैर-शुल्क बाधाओं और नियामक बाधाओं को तुरंत दूर करने की आवश्यकता है. फार्मास्यूटिकल, कृषि और वस्त्र जैसे क्षेत्रों में रूस को भारतीय निर्यात बढ़ाने से निश्चित रूप से मौजूदा असंतुलन को दूर करने में मदद मिलेगी.’’जयशंकर ने कहा, ‘‘उर्वरकों की दीर्घकालिक आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए भी कदम उठाए गए. भारतीय कुशल श्रमिक, विशेष रूप से आईटी, निर्माण और इंजीनियरिंग क्षेत्र में रूस की श्रम आवश्यकताओं को पूरा कर सकते हैं और सहयोग को प्रगाढ़ कर सकते हैं.’’ उन्होंने कहा कि व्यापार और निवेश के माध्यम से ऊर्जा सहयोग को बनाए रखना भी महत्वपूर्ण है.

रूसी सेना में सेवा दे रहे भारतीयों का मुद्दा 
विदेश मंत्री ने रूसी सेना में सेवा दे रहे कुछ भारतीयों का मुद्दा भी उठाया.उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि, कई लोगों को रिहा कर दिया गया है, फिर भी कुछ मामले लंबित हैं और कुछ लोग लापता हैं. हमें उम्मीद है कि रूसी पक्ष इन मामलों को शीघ्रता से सुलझाएगा.’’बैठक में जयशंकर और लावरोव ने वैश्विक शासन में सुधार के लिए भारत और रूस की साझा प्रतिबद्धता की पुष्टि की. दोनों पक्षों ने यूक्रेन, पश्चिम एशिया और अफग़ानिस्तान में स्थिति पर भी विचार-विमर्श किया. जयशंकर ने कहा, ‘‘मैं कहना चाहता हूं कि भारत का दृष्टिकोण मतभेदों को सुलझाने के लिए बातचीत और कूटनीति को आवश्यक मानता है.’’

भारत-रूस शिखर सम्मेलन की तैयारियों का उल्लेख
लावरोव के साथ बैठक में विदेश मंत्री ने वर्ष के अंत में होने वाले वार्षिक भारत-रूस शिखर सम्मेलन की तैयारियों का उल्लेख किया. उन्होंने कहा, ‘‘आज मैं चाहता हूं कि इन द्विपक्षीय चर्चाओं को आगे बढ़ाया जाए ताकि वार्षिक शिखर सम्मेलन के दौरान हमें अधिकतम परिणाम प्राप्त हो सकें.’’ ऐसा माना जा रहा है कि लावरोव के साथ जयशंकर की बातचीत में भारत-रूस ऊर्जा संबंधों पर प्रमुखता से चर्चा हुई.

भारत-अमेरिका संबंधों में पैदा हुआ तनाव   
जयशंकर की यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से भारतीय वस्तुओं पर टैरिफ (शुल्क) दोगुना कर कुल 50 प्रतिशत कर दिए जाने के बाद भारत-अमेरिका संबंधों में तनाव पैदा हो गया है. इस टैरिफ में रूसी कच्चा तेल खरीदने पर 25 प्रतिशत का अतिरिक्त शुल्क भी शामिल है. नयी दिल्ली में विदेश मंत्रालय ने जयशंकर की मॉस्को यात्रा पर कहा, ‘‘इस यात्रा का उद्देश्य दीर्घकालिक और वक्त की कसौटी पर कसी गई भारत-रूस विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करना है.’’ जयशंकर ने बुधवार को रूस के प्रथम उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव के साथ व्यापक वार्ता की थी.ऐसा समझा जाता है कि दोनों पक्षों ने यूक्रेन संघर्ष पर भी विचार-विमर्श किया. भारत लगातार बातचीत और कूटनीति के माध्यम से रूस-यूक्रेन संघर्ष को समाप्त करने का आह्वान करता रहा है.

एस जयशंकर ने पुतिन से की मुलाकात
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गुरुवार (21 अगस्त 2025) को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से भी मुलाकात की. उन्होंने भारत-रूस संबंधों को और विस्तारित करने के तरीकों पर चर्चा की. यह बैठक जयशंकर की तरफ से रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के साथ व्यापक वार्ता के कुछ घंटों बाद हुई, जिसमें दोनों देशों के बीच व्यापार संबंधों को बढ़ाने पर मुख्य रूप से ध्यान केंद्रित किया गया.  जयशंकर ने बुधवार को रूस के प्रथम उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव के साथ व्यापक वार्ता की, जिसमें इस वर्ष के अंत में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ शिखर वार्ता के लिए पुतिन की भारत यात्रा की तैयारियों पर ध्यान दिया गया.

ये भी पढ़ें: चीन-पाकिस्तान की ‘आयरनक्लैड फ्रैंडशिप’, CPEC 2.0 का ऐलान, जानें क्यों भारत के लिए टेंशन वाली बात

[ad_2]

गिरते-पड़ते दूसरे गुरुवार ‘वॉर 2’ बनी 200 करोड़ी, जानें- 8 दिनों की टोटल कमाई

[ad_1]

ऋतिक रोशन, कियारा आडवाणी और जूनियर एनटीआर स्टारर फिल्म ‘वॉर 2’ एकदम फुस्स साबित हुई है. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बेहद ठंडा परफॉर्म कर रही है. 14 अगस्त, 2025 को रिलीज़ हुई ये स्पाई थ्रिलर 2025 की मच अवेटेड बॉलीवुड फिल्म थी लेकिन ये दर्शकों का दिल जीतने मे नाकामयाब साबित हुई है. चलिए यहां जानते हैं ‘वॉर 2’ ने रिलीज के 8वें दिन यानी दूसरे गुरुवार को कितना कलेक्शन किया है?

वॉर 2’ ने रिलीज के 8वें दिन कितना किया कलेक्शन?
अयान मुखर्जी निर्देशित फिल्म ‘वॉर 2’ ने ऑफिशियली अपना पहला हफ़्ता पूरा कर लिया है लेकिन वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई करने से चूक गई है. हालांकि ये साल  2025 की कई बॉलीवुड फिल्म को पछाड़ने में कामयाब भी रही, लेकिन ये ‘छावा’ को मात देकर नंबर 1 पोजिशन हासिल करने में फेल हो गई है.

हैरानी की बात ये है कि इस भारी भरकम बजट में बनी एक्शन पैक्ड फिल्म को वीकडेज में दर्शक नहीं मिल रहे हैं. इसी के साथ अब ये बॉक्स ऑफिस पर टिके रहने के लिए स्ट्रगल कर रही है. वहीं अब ये दूसरे हफ्ते में एंट्री कर चुकी है. इस बीच फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो

  • ‘वॉर 2’ ने पहले हफ्ते में 199.25 करोड़ की कमाई की है.
  • जिसमें हिंदी में फिल्म ने 146.4 करोड़, तमिल में 1.55 करोड़, तेलुगु में 51.3 करोड़ का कलेक्शन रहा है.
  • वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘वॉर 2’ ने रिलीज के 8वें दिन 5 करोड़ कमाए हैं.
  • इसी के साथ ‘वॉर 2’ की 8 दिनों की कुल कमाई अब 204.25 करोड़ रुपये हो गई है.

साल की नंबर 1 फिल्म नहीं बन पाई ‘वॉर 2′
ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर स्टारर ‘वॉर 2’ ने कछुए की चाल चलते हुए 8वे दिन 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. हालांकि साल 2025 की दूसरी बॉलीवुड फिल्म है जिसने अपने शुरुआती हफ़्ते में 200 करोड़ क्लब में जगह बनाई है. हालांकि, इस फिल्म से उम्मीदें कहीं ज़्यादा थी. ये सैयारा और अन्य रिलीज़ को पछाड़ने में तो कामयाब रही, लेकिन विक्की कौशल की छावा से काफ़ी पीछे रह गई. फिल्म की कमाई जिस रफ्तार से हर दिन घट रही है उसे देखते हुए तो अब इसका छावा को मात देना नामुमकिन है.  

ये भी पढ़ें:-अरिजीत सिंह की दौलत करोड़ों में, फिर भी जीते हैं बेहद सिंपल लाइफ, जानें सब कुछ

 

 

[ad_2]

ड्रीम 11 पर गिरी ऑनलाइन गेमिंग बिल की गाज, कारोबार समेटने की तैयारी कर रही कंपनी!

[ad_1]

Dream 11: ऑनलाइन गेमिंग बिल लोकसभा के बाद कल राज्यसभा में भी पास हो गया. इसमें ई-स्पोर्ट्स को तो बढ़ावा दिया जाएगा, लेकिन रियल मनी गेम्स पर रोक लगाई जाएगी. इस बिल के पास होने का असर देश के 3.8 अरब डॉलर के गेमिंग इंडस्ट्री पर देखने को मिलेगा. अब सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक, इस बिल के पास होने के साथ ही फैंटेसी गेमिंग कंपनी ड्रीम 11 अपना कारोबार समेटने की तैयारी में जुट गई है.

ऑपरेशन का कोई रास्ता नहीं बचा

सूत्रों के मुताबिक, 20 अगस्त को कंपनी ने अपने कर्मचारियों को एक इंटरनल टाउन हॉल के जरिए अपने रियल मनी गेमिंग ऑपरेशन को बंद करने की जानकारी दी थी. रियल मनी गेम्स के सालाना रेवेन्यू का 67 परसेंट हिस्सा अकेले ड्रीम 11 से आता था. 

सूत्रों के मुताबिक, ड्रीम स्पोर्ट्स के सीईओ हर्ष जैन ने अपने कर्मचारियों से कहा था कि कानून बनने के बाद ऑपरेशन को जारी रख पाने का कोई रास्ता नहीं है. ऑन-रोल और कॉन्ट्रैक्ट पर काम कर रहे सभी कर्मचारियों को इस बारे में सूचित कर दिया गया है. अब कंपनी फैनकोड, ड्रीमसेटगो और ड्रीम गेम स्टूडियोज जैसे अपने दूसरे वर्टिकल्स का रूख करेगी. 

अकेले इसी प्लेटफॉर्म के दम पर खूब कमाई

यह कंपनी के किसी बड़े झटके से कम नहीं है क्योंकि अमूमन इसका 90 परसेंट से अधिक रेवेन्यू ड्रीम11 की पेड फैंटेसी कॉन्टेस्ट से आता है. 2008 में हर्ष जैन और भावित शेठ की बनाई गई इस कंपनी ने 28 करोड़ से भी ज्यादा अपने रजिस्टर्ड यूजर्स के साथ भारत के फैंटेसी स्पोर्ट्स बाजार पर अपना दबदबा कायम रखा.

कारोबारी साल 2024 में पुरुष क्रिकेट विश्व कप के दौरान कंपनी को अकेले इस प्लेटफॉर्म से 9,600 करोड़ से अधिक की कमाई हुई. फैनकोड और ड्रीमसेटगो जैसे वर्टिकल का कंट्रीब्यूशन अभी भी कुछ खास नहीं है. इससे पता चलता है कि बैन लगने से ड्रीम स्पोर्ट्स के कोर बिजनेस पर कितना असर होगा. 

अब बनेगा नया कानून 

राज्यसभा ने 21 अगस्त को ऑनलाइन गेमिंग विधेयक, 2025 को मंजूरी दे दी. इसी के साथ ऑनलाइन मनी गेम्स पर प्रतिबंध लगाने का रास्ता भी साफ हो चुका है. इस विधेयक को लोकसभा ने 20 अगस्त को मंजूरी दी थी.

‘ऑनलाइन गेमिंग संवर्धन एवं विनियमन विधेयक, 2025’ विधेयक को केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उच्च सदन में पेश किया. उन्होंने कहा कि यह विधेयक दो-तिहाई ऑनलाइन गेमिंग को बढ़ावा देगा, लेकिन ऑनलाइन मनी गेम्स पर प्रतिबंध लगाएगा, जो समाज, खासकर मध्यम वर्ग के युवाओं के लिए एक बड़ी समस्या बन गए हैं. 

ये भी पढ़ें: 

क्या Dream11 और My11Circle खेलना हो जाएगा बंद? इन प्लेटफॉर्म्स को ऑनलाइन गेमिंग बिल से खतरा

[ad_2]

NEET की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए खुशखबरी, इस साल बढ़ सकती हैं 8000 सीटें

[ad_1]

मेडिकल अभ्यर्थियों के लिए यह जरूरी खबर है. नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने वर्ष 2025 में एमबीबीएस और पीजी पाठ्यक्रमों के लिए लगभग 8000 नई सीटें जोड़ने की संभावना बताई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एनएमसी के चेयरपर्सन डॉ. अभिजीत शेट ने बताया कि मेडिकल कॉलेजों का निरीक्षण कार्य तेजी से चल रहा है और शीघ्र ही इन अतिरिक्त सीटों को उपलब्ध कराया जाएगा. ऐसे में नीट-यूजी या पीजी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह शानदार अवसर हो सकता है.

कब होगी काउंसलिंग?
एनएमसी के मुताबिक मेडिकल यूजी और पीजी में करीब 8000 सीटें बढ़ सकती हैं. नीट यूजी 2025 की काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और पहला राउंड पूरा हो गया है. अब दूसरा राउंड 25 अगस्त से शुरू होने की संभावना है.

पीजी काउंसलिंग सितंबर से शुरू होने की संभावना है क्योंकि मेडिकल कॉलेजों का निरीक्षण जारी है. इसलिए यदि आप काउंसलिंग का इंतजार कर रहे हैं तो तैयार रहें, क्योंकि सीटों में बढ़ोतरी से चयन की संभावनाएं बढ़ जाएंगी.

भारत में अभी कितनी सीटें हैं?

वर्तमान में देश में 1 लाख से ज्यादा मेडिकल सीटें हैं. MBBS में कुल 1,18,098 सीटें, जिनमें से 59,782 सरकारी कॉलेजों में और 58,316 निजी कॉलेजों में हैं. PG में कुल 53,960 सीटें, जिनमें 30,029 सरकारी और 23,931 निजी कॉलेजों की हैं. इस साल CBI जांच की वजह से कुछ यूजी सीटें कम हुई थीं लेकिन NMC का कहना है कि निरीक्षण पूरा होने के बाद सीटों की संख्या बढ़कर 8,000 या उससे अधिक हो सकती है.

क्यों की गई सीबीआई जांच

जुलाई में CBI ने स्वास्थ्य मंत्रालय NMC अधिकारियों और कुछ निजी मेडिकल कॉलेजों पर भ्रष्टाचार और नियम उल्लंघन का मामला दर्ज किया था इसी कारण नए कोर्स शुरू करने और सीटें बढ़ाने की प्रक्रिया रोक दी गई थी हालांकि अब NMC ने निरीक्षण की गति तेज कर दी है NMC चेयरमैन डॉ. अभिजीत शेट के अनुसार जल्द ही करीब 8,000 नई सीटें जोड़ी जाएंगी. यह खबर उन छात्रों के लिए बड़ी राहत है जो सीटें कम होने की आशंका से चिंतित थे.

मेडिकल एजुकेशन में बदलाव

नई सीटें जुड़ेंगी. क्वालिटी पर फोकस रहेगा. पिछले कुछ सालों में मेडिकल कॉलेजों की संख्या तेजी से बढ़ी है. 2014 से अब तक कॉलेजों की तादाद लगभग दोगुनी हो गई है. हालांकि सिर्फ संख्या बढ़ाना काफी नहीं है, पढ़ाई की क्वालिटी भी उतनी ही जरूरी है. इसी कारण NMC अब कॉलेजों में फैकल्टी, इंफ्रास्ट्रक्चर और क्लिनिकल सुविधाओं की जांच कर रहा है.

यह भी पढ़ें : पटना हाई कोर्ट ने स्टेनोग्राफर ग्रुप-सी भर्ती का ऐलान, जानें कब और कैसे करें आवेदन

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

Ganesh Chaturthi Puja Samagri: गणेश चतुर्थी की पूजा में जरूरी है ये सामग्री, तैयार कर लें लिस्ट

[ad_1]

गणेश चतुर्थी का त्योहार भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी से लेकर अनंत चतुर्दशी (Anant Chaturdashi) तक चलती है. 10 दिवसीय गणेशोत्सव के दौरान पूजा पंडाल, मंदिर और घर-घर बप्पा की मूर्ति स्थापित कर पूजा-अर्चना की जाती है. बता दें कि इस साल गणेश चतुर्थी की शुरुआथ 27 अगस्त से हो रही है, जिसका समापन 6 सितंबर 2025 को होगा.

भगवान गणेश की पूजा-उपासना के लिए गणेश चतुर्थी विशेष अवसर होता है. इसे भगवान गणेश के जन्मोत्सव के रूप में भी मनाया जाता है. गणेश चतुर्थी शुरू होने से पहले लोग पूजा-पाठ की तैयारियों में जुट जाते हैं, जिससे कि पूजा में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न है. इसी तरह पूजा में काम आने वाली सामग्रियों की सूची भी पहले से ही तैयार कर लेनी चाहिए, ताकि पूजा के दौरान किसी चीज की कमी से पूजा अधूरी न रह जाए.

यदि आप पूजा सामग्री पहले से ही तैयार रखेंगे तो स्थापना और पूजन में कोई विघ्न नहीं आएगी. इनमें से कई चीजें आप गणेश चतुर्थी के पहले भी लाकर रख सकते हैं तो वहीं फूल, माला, पत्तियां और फल-मिठाई पूजा वाले दिन या एक दिन पूर्व भी ला सकते हैं. यहां देखें गणेश पूजा के लिए जरूरी पूजा सामग्रियों की लिस्ट-

गणेश चतुर्थी पूजा सामग्री लिस्ट (Ganesh Pujan Item List)

गणेश जी की मिट्टी की प्रतिमा

पूजा का आसन या लकड़ी की चौकी

चौकी पर बिछाने के लिए लाल या पीला कपड़ा

भगवान के लिए वस्त्र, जनेऊ का जोड़ा,

मिट्टी और पीतल या तांबे का कलश,

नारियल और आम के पत्ते

अक्षत (चावल)

दूर्वा घास, केले के पत्ते, पान के पत्ते

लाल-पीले पुष्प, गेंदे का फूल और माला

धूप, दीपक, रुई, घी, कपूर और माचिस

पान, सुपारी, लौंग, इलायची

रोली, हल्दी, कुमकुम, सुपारी, पंचमेवा, लाल चंदन

प्रसाद के लिए मोदक, लड्डू और फल

पंचामृत के लिए (दूध, दही, शहद, घी और शक्कर)

शुद्ध जल और गंगाजल

शंख और घंटी

आरती की थाली

FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

Q. गणेश चतुर्थी पूजा में सबसे जरूरी सामग्री क्या है?
A. दूर्वा की 21 पत्तियां और मोदक पूजा के लिए जरूरी है, क्योंकि ये बप्पा को प्रिय है.

Q. क्या गणेश पूजा में तुलसी चढ़ा सकते हैं?
A. नहीं, गणेश जी की पूजा में तुलसी का प्रयोग वर्जित है.

Q. क्या गणेश उत्सव में 10 दिनों का व्रत रखना होता है?
A. नहीं, आप पूजा के बाद सात्विक भोजन ग्रहण कर सकते हैं.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.a

[ad_2]