दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर बच्चे को सूसू करा रहे थे पापा, शख्स ने बना लिया वीडियो, हो गया वायरल

[ad_1]

दिल्ली मेट्रो की चमचमाती ट्रेनें और व्यवस्थित प्लेटफॉर्म्स जहां रोज लाखों यात्री सफर करते हैं, वहीं कुछ ऐसे भी लोग मिल जाते हैं जो नियमों की धज्जियां उड़ाकर दूसरों के लिए खतरा बन जाते हैं. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स अपने मासूम बच्चे को मेट्रो की पटरियों पर टॉयलेट कराता दिखाई दे रहा है. ये वीडियो देखकर न केवल दिल्ली बल्कि पूरे देश के लोग हैरान और गुस्से में हैं, क्योंकि ऐसा व्यवहार न केवल गैर जिम्मेदारी है बल्कि सार्वजनिक सुरक्षा के लिए भी बड़ा खतरा पैदा करता है. इंटरनेट के गलियारों में अब इस बात को लेकर तरह तरह की चर्चाएं हो रही हैं.

मेट्रो के प्लेटफॉर्म पर बच्चे तो टॉयलेट कराने लगा शख्स

वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक शख्स प्लेटफॉर्म पर खड़ा है और उसका बच्चा उसी जगह टॉयलेट कर रहा है. आसपास के लोग हैरानी से देखते रह जाते हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं करता. इसी दौरान एक अन्य शख्स आता है, जो इस गैर जिम्मेदाराना हरकत को रिकॉर्ड करने लगता है. वह वीडियो बनाते हुए उस व्यक्ति को डांटता है और कहता है कि यह बेहद गलत और शर्मनाक हरकत है. वो शख्स साफ शब्दों में कहता है, “आप गैर जिम्मेदार नागरिक हैं, आपको शर्म आनी चाहिए. इसके बाद भी शख्स अपने बच्चे को नहीं रोकता और उसके चेहरे पर शिकन तक नहीं आती.

दिल्ली के इंद्रलोक मेट्रो का है मामला

मामला दिल्ली के इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन का है जहां ये शख्स अपने बच्चे को पटरियों पर टॉयलेट कराने लगा. दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा और साफ-सफाई को लेकर हमेशा कड़े नियम बनाए गए हैं, लेकिन इस तरह के मामले ये दिखाते हैं कि नियमों का उल्लंघन कहीं न कहीं होता रहता है. मेट्रो पटरियों पर इस तरह की हरकतें न केवल यात्रियों के लिए खतरा पैदा करती हैं बल्कि जानलेवा भी साबित हो सकती हैं.

यूजर्स लेने लगे मजे

वीडियो को @TazaTamacha नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रही है. एक यूजर ने लिखा…मेट्रो में टॉयलेट की व्यवस्था नहीं है तो बच्चा कहां जाएगा. एक और यूजर ने लिखा…मेट्रो के केवल कुछ ही स्टेशनों पर टॉयलेट की व्यवस्था है ऐसा हर जगह होना चाहिए. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…ये दिल्ली की जनता है, कहीं भी शुरू हो जाती है.


भूकंप के जोरदार झटकों से कांप उठा समंदर, सुनामी का भी मंडरा रहा खतरा, जानें ताजा अपडेट

[ad_1]

अमेरिका में कई जगहों पर भूकंप के जोरदार झटके महसूस हुए. जानकारी के मुताबिक शुक्रवार (22 अगस्त) को ड्रेक पैसेज के इलाके में 7.5 की तीव्रता का भूकंप आया. भूकंप के बाद सुनामी का भी खतरा मंडरा रहा था, लेकिन रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक फिलहाल सुनामी का खतरा टल गया है. दक्षिण अमेरिका और अंटार्कटिका के बीच ड्रेक पैसेज में भूकंप की वजह से भयंकर हलचल मच गई. 

यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक भूकंप चिली और अर्जेंटीना के तटों से छह मील की गहराई पर आया. चिली सरकार ने अंटार्कटिका में अपने कुछ ठिकानों पर संभावित सुनामी लहरों की चेतावनी दी थी. हालांकि अब सुनामी का खतरा नहीं है. अगर ड्रेक पैसेज की बात करें तो यह भी भूकंप से प्रभावित रहा. ड्रेक पैसेज एक गहरा और चौड़ा समुद्री रास्ता है, जो कि दक्षिण-पश्चिमी अटलांटिक महासागार और दक्षिण-पूर्वी प्रशांत महासागर को जोड़ता है.

अमेरिका में इस महीने कई बार आ चुका है भूकंप

अमेरिका में इसी महीने की एक तारीख को भूकंप आया था. यूएस जियोलॉजिकल सर्वे की रिपोर्ट के मुताबिक 1 अगस्त को फर्नडेल, कैलिफोर्निया में 4.5 की तीव्रता का भूकंप आया था. वहीं इसके बाद 10 अगस्त को हॉबर्ट बे, अलास्का में 5.4 की तीव्रता का भूकंप आया. 12 अगस्त को व्हाइट्स सिटी, न्यू मैक्सिको में 3.5 की तीव्रता का भूकंप आया. अमेरिका में भूकंप की वजह से सुनामी का खतरा भी बना रहता है.

भारत के जम्मू-कश्मीर में आया भूकंप

भारत में भी कई बार भूकंप आ चुका है. पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक कश्मीर में गुरुवार (21 अगस्त) को रिक्टर पैमाने पर 3.5 तीव्रता का भूकंप आया, लेकिन इससे किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ. अधिकारियों ने बताया कि भूकंप का केंद्र उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में था. उन्होंने बताया कि भूकंप दोपहर 1.41 बजे पांच किलोमीटर की गहराई में आया. देश इससे पहले कई बार भूकंप की वजह से तबाही मच चुकी है.

[ad_2]

एशिया कप में कैसा दिख सकता है टीम इंडिया का बेस्ट बैटिंग लाइन-अप, शुभमन गिल के कारण मचेगा बवाल

[ad_1]

India Batting Line-up In Asia Cup 2025: टीम इंडिया टी20 फॉर्मेट में पहले से ही काफी मजबूत है. भारत ने 2024 में हुआ टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2024) भी अपने नाम किया था, लेकिन उस वक्त भारतीय टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथों में थी. इस वर्ल्ड कप के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली ने संन्यास का ऐलान कर दिया. इसके बाद भारत की टी20 टीम की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथ में आई और भारत की युवा टीम बनकर तैयार हुई. भारत तब से अब तक भी टी20 में बेहतर परफॉर्म कर रहा है.

Asia Cup 2025 में भारत का बैटिंग लाइन-अप

एशिया कप इस बार टी20 फॉर्मेट में होने जा रहा है. वहीं भारतीय स्क्वाड में एक से बड़े एक धुरंधर शामिल हैं. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में ये टीम पहले ही काफी मजबूत थी, लेकिन अब शुभमन गिल के टीम में शामिल होने से एशिया कप में तगड़ा बवाल मच सकता है. गिल ने भारतीय बैटिंग लाइन-अप को और भी मजबूत बना दिया है.

भारत की प्लेइंग इलेवन में ओपनिंग करने अभिषेक शर्मा के साथ शुभमन गिल आ सकते हैं. इसके बाद तीन नंबर पर तिलक वर्मा टीम को मजबूत शुरुआत दे सकते हैं. मिडिल ऑर्डर में सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या रनों की रफ्तार तेज करने वाले बल्लेबाज होंगे. इसके बाद रिंकू सिंह, जितेश शर्मा और अक्षर पटेल पावर हिटर की भूमिका में नजर आ सकते हैं. इस बैटिंग लाइन-अप के साथ भारत के पास 8वें नंबर तक धाकड़ बल्लेबाजी होगी. एशिया कप में 20 ओवर के खेल में भारत शुरुआत से ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर सकता है.

एशिया कप में शुभमन गिल मचाएंगे बवाल

शुभमन गिल के आने से भारत का टी20 स्क्वाड पहले से और भी ज्यादा आक्रामक बन गया है. गिल हाल ही में इंग्लैंड में खेली गई पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में भी सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने थे. शुभमन गिल ने बतौर कप्तान 5 मैचों में 750 से ज्यादा रन बनाए थे. वहीं इससे पहले आईपीएल 2025 में गिल ने 15 पारियों में 650 रन बनाए. गिल की बल्लेबाजी के आंकड़े लगातार उनके अंदर रनों की भूख बता रहे हैं. वहीं अगर गिल का बल्ला एशिया कप में भी धावा बोलता है, तब भारत के लिए इस खिलाड़ी को टीम में शामिल करना काफी फायदे का सौदा हो सकता है.

यह भी पढ़ें

एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच रद्द हुआ तो BCCI को होगा 1500 करोड़ का नुकसान, होश उड़ा देगी रिपोर्ट

[ad_2]

Video: डिलीवरी बॉय के इस वीडियो में ऐसा क्या है, जिसने देखा लुटाने लगा प्यार, देखें

[ad_1]

Swiggy and Zomato Cahoots: स्विगी और जोमैटो के डिलीवरी बॉयज की ईमानदारी और आपसी भाईचारे की एक दिल छू लेने वाली कहानी सोशल मीडिया पर चर्चा में है. दरअसल, एक ग्राहक ने खाने का ऑर्डर किया था. संयोग से स्विगी और जोमैटो दोनों ही डिलीवरी बॉय लगभग एक ही समय पर पहुंचे. हालांकि, जोमैटो वाला लड़का कुछ सेकंड पहले पहुंच गया और उसने ग्राहक को कॉल किया.

लड़की ने दिया 500 रुपए का ईनाम

ग्राहक ने मजाकिया अंदाज में कहा कि “आप दोनों ही लगभग साथ आए, लेकिन आपने मुझे सबसे पहले कॉल किया, इसलिए मैं आपको 500 रुपये इनाम के तौर पर दे रही हूँ.” इस पर जोमैटो के डिलीवरी बॉय ने बड़ी विनम्रता दिखाई और कहा, “शायद मेरी डिलीवरी लोकेशन पास थी, इसलिए मैं पहले पहुँच गया. हो सकता है कि स्विगी वाले भाई की लोकेशन थोड़ी दूर रही हो. मैं तो अकेला बैचलर हूँ, लेकिन वो शायद परिवार वाले होंगे, तो यह पैसे आप उन्हें दे दीजिए.”

यह सुनकर ग्राहक भी हैरान रह गया और उसकी तारीफ करने लगा. उसने कहा, “ठीक है, जैसा तुम कहते हो मैं ये 500 रुपये उन्हें दे देता हूँ.” तभी स्विगी के डिलीवरी बॉय ने मुस्कुराकर कहा, “नहीं भाई, आपने पहले मेहनत की और पहले पहुंचे, तो ये इनाम आपको ही मिलना चाहिए.”

इंसानियत की मिसाल बना वीडियो

दोनों डिलीवरी बॉयज की इस बातचीत से यह साफ झलकता है कि आज भी समाज में इंसानियत और आपसी भाईचारा जिंदा है. जहां आमतौर पर लोग इनाम या इन बातों के लिए बहस करते हैं, वहीं इन दोनों युवकों ने एक-दूसरे को आगे बढ़ाने का उदाहरण पेश किया.

वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया और लोग जमकर तारीफ करने लगे. किसी ने लिखा, “असल में यही है असली हीरो,” तो किसी ने कहा, “इन दोनों को ही इनाम मिलना चाहिए.” यह घटना सिर्फ इंसानियत की मिसाल ही नहीं बल्कि इस बात का भी प्रमाण है कि छोटे-छोटे काम भी समाज में बड़ी सीख दे जाते हैं. दोनों डिलीवरी बॉयज की सोच ने सबका दिल जीत लिया.


किन बीमारियों से जूझ रही हैं मुकेश अंबानी की मां कोकिलाबेन, जानें ये कितनी खतरनाक?

[ad_1]

देश के सबसे रईस शख्स मुकेश अंबानी की मां कोकिलाबेन अंबानी की तबीयत काफी खराब है. उन्हें हाल ही में मुंबई के एचएन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है. 91 साल की कोकिलाबेन को शुक्रवार (22 अगस्त) सुबह एयरलिफ्ट करके अस्पताल में एडमिट कराया गया. ऐसे में यह सवाल उठता है कि कोकिलाबेन किन-किन बीमारियों से जूझ रही हैं और ये बीमारियां कितनी खतरनाक हैं?

क्या हो सकती हैं दिक्कतें?

गौर करने वाली बात यह है कि कोकिलाबेन की बीमारियों को लेकर खास जानकारी नहीं मिली है. वहीं, अंबानी परिवार ने भी आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है. हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर समझते हैं कि उन्हें क्या-क्या बीमारियां हो सकती हैं. दरअसल, 91 साल की उम्र में शरीर बेहद कमजोर हो जाता है, जिसकी वजह से काफी दिक्कतें होती हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें हल्की कमजोरी और शारीरिक असंतुलन की शिकायत है. इसका मतलब यह है कि उन्हें चलने-फिरने में दिक्कत, बैलेंस नहीं बन पाना और थकान जैसी समस्याएं होती हैं. ये सभी उम्र से संबंधित कॉमन बीमारियां हैं. डॉक्टरों का कहना है कि बुजुर्गों में ऐसी दिक्कतें हड्डियों की कमजोरी, मांसपेशियों के कमजोर होने या फिर ब्लड प्रेशर की वजह से आती हैं.

इन बीमारियों का हो सकता है खतरा

बुजुर्गों को सबसे पहले कमजोरी की दिक्कत हो सकती है, जो ऑस्टियोपोरोसिस की वजह से हो सकता है. ऑस्टियोपोरोसिस वह बीमारी है, जिसमें हड्डियां पतली और कमजोर हो जाती हैं. बुजुर्ग महिलाओं में ये बहुत कॉमन प्रॉब्लम है, क्योंकि उम्र बढ़ने के साथ हॉर्मोन्स चेंज होते हैं. अच्छी बात यह है कि कैल्शियम सप्लीमेंट्स, एक्सरसाइज और दवाओं से इसे कंट्रोल किया जा सकता है. इसके अलावा वर्टिगो या बैलेंस डिसऑर्डर की वजह से शारीरिक डिसबैलेंस की दिक्कत हो सकती है. बुजुर्गों के ब्रेन में ब्लड सप्लाई कम होने या कान के अंदर के हिस्से कमजोर होने से चक्कर आते हैं. दावा किया जा रहा है कि कोकिलाबेन को ऐसी ही शिकायत है. इस दिक्कत को फिजियोथेरेपी और दवाओं से मैनेज किया जा सकता है.

ये बीमारियां भी करती हैं परेशान

उम्र बढ़ने पर हार्ट की प्रॉब्लम्स आम हैं. इनमें हाई ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल बढ़ना या हार्ट फेल्योर जैसी दिक्कतें हो सकती हैं. कोकिलाबेन की उम्र को देखते हुए इन दिक्कतों की आशंका जताई जा रही है. इसके अलावा डायबिटीज जैसी बीमारी भी खतरनाक होती है, जो कंट्रोल नहीं हो तो किडनी, आंखें और नर्व्स डैमेज कर सकती है. साथ ही, बुजुर्गों के लंग्स कमजोर हो जाते हैं, जिससे सांस की दिक्कतें हो सकती हैं. वहीं, उम्र बढ़ने पर डिप्रेशन या डिमेंशिया हो सकता है, जिससे याददाश्त कमजोर होने का खतरा बढ़ जाता है. 

ये भी पढ़ें: पैंक्रियाटिक कैंसर से अमेरिका के फेमस जज फ्रैंक कैप्रियो का निधन, जानें यह बीमारी कितनी खतरनाक?

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

[ad_2]

Video: पहले पता पूछा, फिर छीन ले गए महिला की चेन, आप भी रहें सावधान, देखें वीडियो

[ad_1]

Social Media Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो देखने वाले को हैरान और डराने वाला है. वीडियो में देखा गया कि एक महिला के साथ खुले आम हिंसा की गई. इस घटना ने एक बार फिर समाज में हिंसा और असुरक्षा की भावना को उजागर किया है. आइए, इस वीडियो और घटना के बारे में विस्तार से जानते हैं.

दो लड़कों ने धक्का देकर लूट ली चैन

हालांकि ये घटना कहां की है इसकी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला, जो पीले रंग के कपड़े पहने हुई है, एक दुकान के बाहर खड़ी है. तभी दो पुरुष स्कूटी से आते हैं और महिला पर अचानक हमला करते हैं. महिला को धक्का देते है और उसके गले से चैन खींचने लगते है.

महिला जोर-जोर से चिल्लाती है बचाओ-बचाओ, लेकिन मौके पर कोई नहीं पहुंचता है. दोनों आरोपी महिला के साथ बहुत ही बुरा व्यवहार करते हैं. वीडियो में देखा जाता है कि दोनों पुरुष महिला पर फिजिकल अटैक करते हैं. वे उसे धक्का देते हैं और उसे जमीन पर गिरा देते हैं.

दिन-दिहाड़े महिला पर किया गया हमला

इस दौरान महिला बार-बार मदद के लिए चिल्लाती है, लेकिन आसपास कोई भी उसकी मदद के लिए आगे नहीं आता. वीडियो में आगे भी देखा जा सकता है कि महिला बार-बार उठने की कोशिश करती है, लेकिन दोनों पुरुष उसे फिर से गिरा देते हैं. महिला दोनों से अपने आपको बचाने की बहुत कोशिश करती है, लेकिन दोनों जबरदस्ती उसके साथ करते हैं.

वीडियो में एक आरोपी के पास बड़ा सा चाकू भी देखा गया है. दिन-दिहाड़े महिला पर हमला किया गया. ये पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. फिलहाल, यह साफ नहीं है कि पुलिस ने इस घटना पर क्या कार्रवाई की है, लेकिन सोशल मीडिया पर लोगों की मांग है कि दोषियों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए और सख्त सजा दी जाए.


रोजाना 9 घंटे सोना होगा और मिलेंगे 10 लाख रुपये, यह कंपनी लेकर आई शानदार इंटर्नशिप ऑफर

[ad_1]

सोचिए, सुबह का अलार्म बजा और ऑफिस जाने की बजाय आप बिस्तर पर ही लेट गए. लैपटॉप खोलने की जरूरत नहीं, मीटिंग की टेंशन नहीं और बॉस की डांट का डर भी नहीं. बस आराम से बिस्तर पर लेटे-लेटे सोते रहिए… और महीने के अंत में बैंक अकाउंट में मोटी तनख्वाह. सुनने में सपना लग रहा है न? लेकिन ये सपना अब हकीकत है. जी हां देश की जानी-मानी फर्नीचर और गद्दे बनाने वाली कंपनी Wakefit एक अनोखी इंटर्नशिप लेकर आई है, जिसमें आपका काम सिर्फ सोना होगा.

हम सब जानते हैं कि रोज़ाना 8-9 घंटे ऑफिस की कुर्सी पर बैठे-बैठे नींद आने लगती है. आंखें बंद करने का मन करता है, पर मजबूरी है काम करने की. लेकिन अगर वही नींद आपकी “जॉब” बन जाए तो? यही मौका दे रही है वेकफिट. कंपनी ने अपनी “स्लीप इंटर्नशिप” का 5वां सीजन लॉन्च किया है. इसमें चुने गए लोगों को कंपनी के नए गद्दों पर रोजाना 9 घंटे सोना होगा. इतना ही नहीं, सोते हुए आपको उन गद्दों का अनुभव कंपनी को बताना होगा. यानी आपकी नींद से कंपनी को फायदा और आपको पैसा.

कितना मिलेगा पैसा?

अब सवाल ये है कि इस “नींद की नौकरी” में कमाई कितनी होगी. कंपनी ने साफ कहा है कि चुने गए इंटर्न्स को 10 लाख रुपये तक का भुगतान किया जाएगा. यानी जितना बेहतर आप सोएंगे, उतना ही आपका खाता भरता जाएगा. यह पहली बार नहीं है जब वेकफिट ऐसा ऑफर लेकर आई है. पिछले चार सीजन में कई लोग इस अनोखे काम से मोटी कमाई कर चुके हैं. उदाहरण के तौर पर, पुणे की पूजा माधव वाव्हल ने पिछले सीजन में 9.1 लाख रुपये कमाए थे.

कौन कर सकता है अप्लाई?

अगर आपको भी लगता है कि सोने में आप चैम्पियन हैं, तो यह मौका आपके लिए है. कंपनी ने ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है. अप्लाई करने के लिए आपको बस इंटरनेट पर Wakefit Sleep Internship सर्च करना है. सबसे ऊपर आने वाले लिंक पर क्लिक करें. वहां Apply Now का ऑप्शन दिखाई देगा. उस पर क्लिक करने से एक फॉर्म खुलेगा. उसमें अपनी डिटेल्स भरकर सबमिट कर दें. लेकिन यहां एक दिलचस्प ट्विस्ट है फॉर्म में आपसे ये भी पूछा जाएगा कि कंपनी आपको इस रोल के लिए क्यों चुने? यानी आपको बताना होगा कि आप सबसे अच्छे “स्लीपर” क्यों हैं. अगर आपका जवाब कंपनी के विजन से मेल खाता है, तो आपके चुने जाने के चांस बढ़ जाएंगे.

यह भी पढ़ें: सूर्य कुमार यादव या शुभमन गिल… एशिया कप के लिए सेलेक्ट हुई इंडियन टीम के कप्तान या उप कप्तान में कौन है ज्यादा पढ़ा-लिखा?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

50 की उम्र में कैसे इतनी फिट हैं शिल्पा शेट्टी? जानें- एक्ट्रेस का डाइट प्लान और वर्कआउट रूटीन

[ad_1]

शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड की फिटनेस आइकन हैं. वे 50 साल की उम्र में भी, बड़े हेल्थ गोल्स सेट करने में पीछे नहीं रहती हैं. वे परफेक्ट फिगर ही नहीं टोन्ड और फिट बॉडी की मालकिन हैं. उनकी फिटनेस उनके फैंस क लिए इंस्पिरेशन हैं. चलिए यहां जानते हैं आखिर शिल्पा शेट्टी की फिटनेस का सीक्रेट क्या है?

शिल्पा शेट्टी अपनी सुबह की शुरुआत कैसे करती हैं
शिल्पा की सुबह की शुरुआत रिफ्रेशिंग प्रैक्टिस से होती है जो उनकी बॉडी और दिमाग को जगाते हैं. एनडीटीवी को 2018 में दिए एक इंटरव्यू में, ‘बाज़ीगर’ एक्ट्रेस ने बताया था, “मैं अपने दिन की शुरुआत डेढ़ गिलास गुनगुने पानी से करती हूं. फिर, मैं नोनी जूस की चार ड्रॉप पीती हूं जो एनर्जी बढ़ाने का काम करता है. लास्ट में, मैं एक बड़ा चम्मच नारियल तेल से गरारे करती हूं. यह ऑयल पुलिंग की एक आयुर्वेदिक विधि है जिसमें आप साढ़े पांच मिनट तक अपने मुँह में तेल घुमाते हैं…”

 


शिल्पा शेट्टी नाश्ते में क्या खाती हैं
शिल्पा के लिए ब्रेकफास्ट बेहद ज़रूरी है. ‘धड़कन’ एक्ट्रेस ने बताया, “मैं नाश्ता इसलिए नहीं छोड़ती क्योंकि मेरे पास समय नहीं होता. अगर आप अपना उपवास नहीं तोड़ते, तो आप अपने दिमाग और शरीर के लिए अच्छा नहीं कर रहे हैं.”

एक्ट्रेस ने बताया था, “मैं इसे सिंपल और जल्दी खाना पसंद करती हूं. मैं बहुत ज़्यादा ब्रेड नहीं खाती, इसलिए मुझे ताज़े फलों से फाइबर की खुराक मिलती है. बादाम के दूध सेब और आम की कुछ स्लाइस के साथ थोड़ी मूसली मिलाएं ये मेरा फेवरेट नाश्ता है. मुझे नाश्ते में अंडे भी बहुत पसंद हैं, ये एक कंप्लीट फूड बन जाता है.”

 


शिल्पा शेट्टी रोज़ाना घी क्यों शामिल करती हैं
शिल्पा अक्सर फैट्स से न डरने की बात करती हैं, बशर्ते वे सही मात्रा में हों. की अभिनेत्री ने बताया था कि बहुत से लोग अपना वजन मैंटने के लिए संघर्ष करते हैं, लेकिन सही तरह के फैट्स को शामिल करने से बहुत फ़र्क़ पड़ सकता है.  उन्होंने बताया था, “घी मेरे लंच का एक मुख्य हिस्सा है. केले जैसे हाई कार्बोहाइड्रेट वाले फल भी आपके लिए बहुत अच्छे होते हैं. ये आसानी से मिल जाते हैं, लेकिन ज़्यादातर लोग इनसे दूर रहते हैं, इस डर से कि ये उन्हें मोटा कर देंगे… अपनी डाइट में थोड़ा सा ब्राउन राइस शामिल करें. अगर आप इन फूड प्रॉडक्ट को अपना सकते हैं, तो आप महसूस करेंगे कि आपकी स्किन में इलास्टिसिटी काफ़ी बेहतर हो गई है. आपको अपनी डाइट में ऐसे फूड प्रॉडक्ट शामिल करने चाहिए जो आपको फुल रखें और साथ ही आपका वज़न कंट्रोल रखें और आपको नेचुरल ग्लो दें।”

शिल्पा शेट्टी हर समय खाती हैं
शिल्पा ने आगे कहा कि वह “हर समय खाती रहती हैं” लेकिन उनका खाना “न्यूट्रिशंस से भरा और हेल्दी” होता है. एक्ट्रेस कहती हैं वह “डाइटिंग की वकालत नहीं करतीं”, बल्कि न्यूट्रिशएंस फूड खाने पर जोरर देती है. शाम के समय, वह कभी-कभी हल्का शोरबा या सूप लेती हैं. कभी-कभी, वह अंडे या सूखे मेवे खाती हैं. वह रात में ज़्यादा कार्बोहाइड्रेट लेने से बचती हैं.

शिल्पा शेट्टी रात का खाना जल्दी क्यों खाती हैं
शिल्पा का मानना ​​है कि प्लेट में क्या है, इसके साथ ही समय भी उतना ही जरूरी है. एक्ट्रेस नेबताया, “भले ही मुझे किसी सोशल इवेंट में जाना हो, मैं शाम 7:30 बजे से पहले ही खाना खा लेती हूं,” यह आदत उन्हें अपनी डेली रूटीन को फॉलो करने के साथ-साथ शाम का एंजॉय करने में भी मदद करती है।

ये भी पढ़ें:-War 2 Box Collection Day 8: गिरते-पड़ते ‘वॉर 2’ ने 8वें दिन 200 करोड़ का आंकड़ा किया पार, घटती कमाई के साथ कैसे तोड़ पाएगी ‘छावा’ का रिकॉर्ड



[ad_2]

चीन ने फिर कर दिया खेल, फॉक्सकॉन ने भारत से 300 इंजीनियर्स वापस बुलाए; अब आगे क्या?

[ad_1]

Foxconn: फॉक्सकॉन की सब्सिडियरी कंपनी युजहान टेक्नोलॉजी ने भारत में अपनी यूनिट से 300 चीनी इंजीनियरों को वापस बुला लिया है. हाल के दिनों में यह दूसरी दफा है जब ताइवान की इस कंपनी ने इस तरह का कदम उठाया है. इस घटनाक्रम से वाकिफ सूत्रों ने ईटी को बताया कि यह एक ऐसे समय में हुआ है जब दोनों देशों के रिश्ते धीरे-धीरे सुधर रहे हैं. 

हाल के दिनों में ऐसा दूसरी बार हो रहा

इससे पहले 2 जुलाई को ऐसी खबरें सामने आई थीं कि Apple की सप्लायर कंपनी Foxconn को भारत में iPhone की अपनी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट से लगभग 300 चीनी इंजीनियरों और तकनीशियनों को वापस बुलाना पड़ा. अब भारत में Yuzhan Technology की भी यूनिट से इतनी ही संख्या में इंजीनियर्स वापस बुलाए गए हैं.

युजहान टेक्नोलॉजी तमिलनाडु में डिस्प्ले मॉड्यूल असेंबली यूनिट बना रही है. इसमें 13,180 करोड़ रुपये का खर्च आ रहा है. फॉक्सकॉन ने मई में स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी में कहा था कि वह अपनी युजहान यूनिट में 1.5 अरब डॉलर का निवेश करेगी क्योंकि कंपनी हाई टैरिफ लगाने की अमेरिका की धमकियों के बीच iPhone की मैन्युफैक्चरिंग को चीन से बाहर शिफ्ट कर रही है.

फॉक्सकॉन ने सरकार को दी जानकारी 

एक सूत्र ने बताया, फॉक्सकॉन ने सरकार को सूचित किया है कि उसे उन सभी चीनी प्रवासी कर्मचारियों को तुरंत वापस भेजने के लिए कहा गया है, जिन्हें भारत में युजहान टेक्नोलॉजी की यूनिट में कंपोनेंट इकोसिस्टम और फैट्री लगाने के लिए लाया गया था. कंपनी को इस बार 300 इंजीनियरों को वापस भेजना पड़ रहा है. इनके अलावा, 60 और इंजीनियर्स भारत आने वाले थे उन्हें भी मना कर दिया गया है. 

क्यों वापस बुलाए जा रहे इंजीनियर्स? 

सरकार के साथ हुई बातचीत में फॉक्सकॉन ने चीन की कार्रवाई के संभावित कारणों के बारे में बातचीत की, लेकिन इसे अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है. अनुमान लगाया जा रहा है कि यह तकनीक के हस्तांतरण और मैन्युफैक्चरिंग में काम आने वाले एडवांस्ड उपकरणों के निर्यात को रोकने के लिए चीन की रणनीति हो सकती है.

आने वाले महीनों में आईफोन 17 को लॉन्च किया जाना है. ऐसे में फॉक्सकॉन के इस कदम से तमिलनाड़ु और कर्नाटक की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में आईफोन की असेंबली का काम प्रभावित हो सकता है. हालांकि, भारत का कहना है कि इससे देश में मोबाइल के उत्पादन पर कोई असर नहीं पड़ेगा. 

अमेरिकी दबाव के बीच करीब आ रहे दोनों 

अमेरिकी टैरिफ के बढ़ते दबाव के बीच इन दिनों दो एशियाई देश भारत और चीन के रिश्ते में नरमी देखने को मिल रही है. हाल ही में चीन के विदेश मंत्री वांग ई भारत के दौरे पर आए. इस दौरान उन्होंने भारत के अपने समकक्ष एस जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल से मुलाकात की.

इस दौरान दोनों देशों के बीच सीमा पर शांति और स्थिरता बनाए रखने पर सहमति बनी. चीन भी भारत को फिर से रेयर अर्थ मैग्नेट और उर्वरक की सप्लाई के लिए तैयार हुआ. भारत और चीन दोनों ही बॉर्डर के रास्ते फिर से कारोबार होने, निवेश को बढ़ावा देने और जल्द ही डायरेक्ट फ्लाइट की सर्विस फिर से शुरू करने को लेकर सहमत हुए. 

 

ये भी पढ़ें: 

एयरोप्लेन जैसी जल्द चलेगी लग्जरी बस, एयरहोस्टेस की जगह होंगी बस होस्टेस, गडकरी का बड़ा ऐलान

[ad_2]

‘रूस की वॉशिंग मशीन…’, ट्रंप के सलाहकार ने भारत के खिलाफ उगला जहर, टैरिफ को बताया सही

[ad_1]

भारत और अमेरिका के बीच रिश्ते में कड़वाहट घुल चुकी है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया है. इस मामले को लेकर ट्रंप के सलाहकार पीटर नवारो ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने भारत के खिलाफ जहर उगलते हुए ट्रंप के फैसले को सही करार दिया है. द हिल की रिपोर्ट के मुताबिक नवारो ने कहा है कि असल में भारत को रूसी तेल की जरूरत ही नहीं है. उन्होंने भारत पर मुनाफा कमाने का आरोप लगाया.

पीटर नवारो ने कहा कि भारत को असल में तेल की जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा, रूस-यूक्रेन युद्ध से पहले भारत रूस से तेल नहीं खरीदता था, लेकिन अब खरीदने लगा है. वह यूक्रेन के साथ हो रहे युद्ध को बढ़ावा दे रहा है.इतना ही नहीं पीटर नवारो ने भारत पर लगाए गए टैरिफ को सही भी ठहराया है.

नवारो ने भारत को बताया रूस की वॉशिंग मशीन

पीटर नवारो ने भारत के खिलाफ बोलते हुए उसे रूस की वॉशिंग मशीन कह दिया. उन्होंने कहा, फरवरी 2022 से पहले भारत रूसी तेल न के बराबर खरीदता था. वह पहले महज 1 प्रतिशत तेल खरीदता था. अब यह 35 प्रतिशत हो गया है. भारत, क्रेमलिन (रूस) के लिए वॉशिंग मशीन का काम कर रहा है. वह उससे तेल खरीदने के बाद रिफाइन करता है और फिर ज्यादा मुनाफा कमाकर बेचता है.”

ट्रंप का उन्हीं के देश में हुआ विरोध

अहम बात यह भी है कि ट्रंप के टैरिफ का विरोध उन्हीं की पार्टी के नेता कर रहे हैं. दक्षिण कैरोलिना की पूर्व गवर्नर निक्की हेली ने ट्रंप के भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ को गलत करार दिया था. आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक हेली ने हाल ही में ट्रंप टैरिफ की खामियां गिनाईं. तर्क दिया कि टैरिफ नीति से भारत-अमेरिका के सालों से चले आ रहे मजबूत संबंध प्रभावित होंगे. हेली ने ट्रंप को यह भी सुझाव दिया कि वे भारत के साथ जल्द से जल्द रिश्ते अच्छे कर लें.

ट्रंप ने टैरिफ में चीन को दी राहत

रूस से कच्चा तेल खरीदने की वजह से अमेरिका ने भारत पर 50 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाया है. 25 प्रतिशत लागू किया जा चुका है जबकि 25 प्रतिशत 27 अगस्त से लागू होगा. वहीं ट्रंप ने चीन और पाकिस्तान को काफी राहत दी है. जबकि चीन खुद रूस से तेल खरीदता है.

[ad_2]