प्राइवेट सेक्टर की मजबूत गतिविधियां, अगस्त में ऑल टाइम हाई पर पहुंचा सर्विस सेक्टर ग्रोथ

[ad_1]

India Private Sector Economy: भारत के प्राइवेट सेक्टर की गतिविधियां अगस्त में नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं. ऑर्डर्स में आई तेजी की वजह से एचएसबीसी फ्लैश इंडिया कंपोजिट पीएमआई आउटपुट इंडेक्स 65.2 तक पहुंच गया. वहीं सर्विस सेक्टर का पीएमआई 65.5 पर दर्ज किया गया है, जो दिसंबर 2005 से इस इंडेक्स की शुरुआत के बाद पहली बार इस स्तर पर पहुंचा है और मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ को भी पीछे छोड़ दिया है. जुलाई में कंपोजिट पीएमआई 61.1 था जबकि अगस्त 2024 में यह 60.7 दर्ज किया गया था.

सर्विस सेक्टर सबसे आगे

सर्विस सेक्टर की ग्रोथ टॉप पर रही. भारत की एचएसबीसी चीफ इकोनॉमिस्ट प्रांजुल भंडारी ने कहा कि घरेलू और एक्सपोर्ट दोनों ही स्तरों पर नए बिजनेस ऑर्डर्स की वजह से सर्विस सेक्टर का पीएमआई ऑल टाइम हाई पर पहुंचा है.

मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर भी मजबूत

वहीं मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में भी मजबूती देखी गई. अगस्त में मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई बढ़कर 59.8 हो गया, जो जुलाई में 59.1 था. यह जनवरी 2008 के बाद मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर का सबसे मजबूत प्रदर्शन है. प्रांजुल भंडारी का कहना है कि घरेलू मांग में तेजी की वजह से मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई 60 के स्तर को छूने के करीब है.

हालांकि एक्सपोर्ट ऑर्डर्स में जुलाई की तुलना में बड़ा बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 2014 के बाद से सबसे ज्यादा डिमांड देखने को मिली है. खासकर एशिया, वेस्ट एशिया, यूरोप और अमेरिका से ऑर्डर्स बढ़े हैं.

ये भी पढ़ें: इन वजहों से क्रैश हुआ भारतीय शेयर बाजार, कुछ ही देर में निवेशकों के 2 लाख करोड़ रुपये स्वाहा

[ad_2]

 Video: तेज़ रफ़्तार बस की बाइक से टक्कर, डिलीवरी बॉय की दर्दनाक मौत, देखें वीडियो

[ad_1]

Kerala News: केरल के कोच्चि के साउथ कलामसेरी इलाके से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यहां दो प्राइवेट बसों की लापरवाह रेस की वजह से एक स्विगी डिलीवरी एजेंट की जान चली गई. मृतक की पहचान अब्दुल सलाम (41) के रूप में हुई है, जो कोडुंगल्लूर के रहने वाले थे. वह स्विगी के लिए डिलीवरी एजेंट का काम करते थे और हादसे के समय ऑर्डर डिलीवर करने जा रहे थे.

ओवरटेक करने की कोशिश से हुआ हादसा

घटना उस समय हुई जब ‘बिस्मिल्लाह’ नाम की एक प्राइवेट बस अलुवा की ओर जा रही थी. बताया जाता है कि बस चालक ने दूसरी बस को ओवरटेक करने की कोशिश की और इसी दौरान उसने अब्दुल सलाम की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि सलाम बाइक से गिर गए और पीछे से आते बस के पिछले पहिए उनके ऊपर चढ़ गए. मौके पर ही उनकी मौत हो गई.

आंखों देखी गवाहों ने बताया कि दोनों बसें आपस में रेस कर रही थीं और तेज रफ्तार में चल रही थीं. हादसा होते ही दूसरी बस, जो पीछे थी, तुरंत दूसरी सड़क पकड़कर मौके से फरार हो गई. यह हादसा एक ऐसे वन-वे रास्ते पर हुआ, जहां पहले भी इसी तरह की एक जानलेवा दुर्घटना हो चुकी है.

बस मालिकों और ड्राइवरों पर कड़ी कार्रवाई

इस घटना से इलाके में गुस्सा और आक्रोश का माहौल है. स्थानीय लोगों का कहना है कि प्राइवेट बस ड्राइवरों की लापरवाही और तेज रफ्तार की वजह से आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं. कई बार शिकायतें करने के बावजूद इन बसों पर कोई सख्त कार्रवाई नहीं की जाती. लोग मांग कर रहे हैं कि बस मालिकों और ड्राइवरों पर कड़ी कार्रवाई हो, ताकि आगे ऐसी घटनाओं को रोका जा सके.

अब्दुल सलाम के परिवार पर यह दुख का पहाड़ टूट पड़ा है. एक जिम्मेदार व्यक्ति जो मेहनत करके परिवार चलाता था, उसे सड़क पर हुई इस लापरवाही ने हमेशा के लिए उनसे छीन लिया.


ICC ने जारी किया वनडे वर्ल्ड कप का नया शेड्यूल, जानें कब और कहां खेले जाएंगे भारत के मैच

[ad_1]

महिला एकदिवसीय विश्व कप 2025 के शेड्यूल में बदलाव किया गया है. बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले मैचों को मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में शिफ्ट कर दिया गया है. बेंगलुरु भगदड़ मामले के बाद कर्नाटक सरकार ने बहुत सख्त रवैया अपनाया हुआ था, इसी के चलते चिन्नास्वामी स्टेडियम को वर्ल्ड कप के मैचों के आयोजन की अनुमति नहीं मिली थी. वर्ल्ड कप (Women’s ODI World Cup 2025 Schedule) 30 सितंबर से शुरू होगा और फाइनल 2 नवंबर को खेला जाएगा.

वेन्यू में बदलाव के बावजूद टूर्नामेंट की तारीखों में बदलाव नहीं हुआ है. पहले की तरह वर्ल्ड कप का पहला मैच भारत और श्रीलंका कर रहे होंगे, जो मिलकर विश्व कप की मेजबानी करने वाले हैं. अब वर्ल्ड कप के लिए पांच मैदानों के नाम ACA स्टेडियम (गुवाहाटी), होल्कर स्टेडियम (इंदौर), डीवाई पाटिल स्टेडियम (नवी मुंबई), ADA-VDCA स्टेडियम (विशाखापत्तनम) और आर प्रेमदासा स्टेडियम (कोलंबो) होंगे.

भारत का शेड्यूल:

30 सितंबर: भारत बनाम श्रीलंका, गुवाहाटी

5 अक्टूबर: भारत बनाम पाकिस्तान, कोलंबो

9 अक्टूबर: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, विशाखापत्तनम

12 अक्टूबर: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, विशाखापत्तनम

19 अक्टूबर: भारत बनाम इंग्लैंड, इंदौर

23 अक्टूबर: भारत बनाम न्यूज़ीलैंड, नवी मुंबई

26 अक्टूबर: भारत बनाम बांग्लादेश, नवी मुंबई

महिला ODI वर्ल्ड कप 2025 का नया शेड्यूल:

30 सितंबर: भारत बनाम श्रीलंका, गुवाहाटी

1 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूज़ीलैंड, इंदौर

2 अक्टूबर: बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान, कोलंबो

3 अक्टूबर: इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका, गुवाहाटी

4 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका, कोलंबो

5 अक्टूबर: भारत बनाम पाकिस्तान, कोलंबो

6 अक्टूबर: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका, इंदौर

7 अक्टूबर: इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश, गुवाहाटी

8 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान, कोलंबो

9 अक्टूबर: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, विशाखापत्तनम

10 अक्टूबर: न्यूज़ीलैंड बनाम बांग्लादेश, गुवाहाटी

11 अक्टूबर: इंग्लैंड बनाम श्रीलंका, कोलंबो

12 अक्टूबर: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, विशाखापत्तनम

13 अक्टूबर: दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश, विशाखापत्तनम

14 अक्टूबर: न्यूज़ीलैंड बनाम श्रीलंका, कोलंबो

15 अक्टूबर: इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान, कोलंबो

16 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश, विशाखापत्तनम

17 अक्टूबर: दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका, कोलंबो

18 अक्टूबर: न्यूज़ीलैंड बनाम पाकिस्तान, कोलंबो

19 अक्टूबर: भारत बनाम इंग्लैंड, इंदौर

20 अक्टूबर: श्रीलंका बनाम बांग्लादेश, नवी मुंबई

21 अक्टूबर: दक्षिण अफ्रीका बनाम पाकिस्तान, कोलंबो

22 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, इंदौर

23 अक्टूबर: भारत बनाम न्यूज़ीलैंड, नवी मुंबई

24 अक्टूबर: श्रीलंका बनाम पाकिस्तान, कोलंबो

25 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका, इंदौर

26 अक्टूबर: इंग्लैंड बनाम न्यूज़ीलैंड, विशाखापत्तनम

26 अक्टूबर: भारत बनाम बांग्लादेश, नवी मुंबई

नॉकआउट मैच:

29 अक्टूबर: सेमीफाइनल 1, गुवाहाटी/कोलंबो

30 अक्टूबर: सेमीफाइनल 2, नवी मुंबई

2 नवंबर: फाइनल, नवी मुंबई/कोलंबो

[ad_2]

Video: मां-बाप सावधान! 30 सेकंड में लड़की को किया किडनैप, भगा ले गए कार, देखें वीडियो

[ad_1]

Social Media Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो देखने वाले को हैरान और डरा देगा. इस वीडियो में एक लड़की को कुछ लोगों ने किडनैप कर लिया. ये पूरी घटना महज 49 सेकंड में हुई. यह वीडियो न सिर्फ चौंकाने वाला है, बल्कि यह हर मां-बाप को हैरान कर देगा, क्योंकि यह दिखाता है कि कैसे एक पल में सब कुछ बदल सकता है. 

लड़की मदद के लिए गुहार लगाने लगी

ये घटना कहां की है इसकी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है. वीडियो में एक लड़की को देखा गया है कि, जो सड़क के किनारे एक लड़के के साथ खड़ी है, तभी अचानक से एक लाल रंग की कार आती है और लड़की के साथ खड़ा लड़का उसे जबरदस्ती कार में बैठाने लगता है. कार का ड्राइवर और वो लड़का लड़की पर अचानक से हमला करता है और उसे कार में घुसाने की कोशिश करते हैं. लड़की मदद के लिए चिल्लाती है, लेकिन आसपास कोई भी उसकी मदद के लिए नहीं होता है. ये पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई.

दोषियों को जल्द पकड़ा जाए और सख्त सजा दी जाए

आखिरकार, लड़की को दोनों लोग मिलकर कार में बैठा देते है और कार में बैठकर भागने लगते है, तबतक काफी सारे लोग भागते हुए कार के पीछे आते हैं और कार को रोकने की कोशिश करने लगते हैं, लेकिन तबतक कार का ड्राइवर कार को तेजी में लेकर फरार हो जाता है. फिलहाल, यह साफ नहीं है कि पुलिस ने इस घटना पर क्या कार्रवाई की है, लेकिन सोशल मीडिया पर लोगों की मांग है कि दोषियों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए और सख्त सजा दी जाए.

इस तरह की घटनाएं समाज में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा पर सवाल खड़े करती है. लोगों का वीडियो देखने के बाद कहना है कि ऐसे अपराधियों को बिल्कुल बख्शा न जाए.


‘हमास ने नहीं मानी शर्तें तो खुल जाएगा नर्क का द्वार’ इजरायल के रक्षा मंत्री की चेतावनी

[ad_1]

इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज़ ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक बेहद सख़्त चेतावनी जारी की. उन्होंने कहा कि अगर हमास तेल अवीव की शर्तों पर युद्ध समाप्त करने सभी बंधकों को रिहा करने और निरस्त्रीकरण के लिए राज़ी नहीं होता है तो गाजा शहर को पूरी तरह तबाह कर दिया जाएगा.

काट्ज ने पोस्ट में लिखा कि जल्द ही गाजा में हमास के हत्यारों और बलात्कारियों के सिर पर नर्क के द्वार खुल जाएंगे. यह बयान ऐसे समय में आया है जब इजरायल गाजा शहर पर वृहद आक्रमण की तैयारी कर रहा है. उन्होंने यह भी संकेत दिया कि यदि हमास झुकने को तैयार नहीं हुआ तो गाजा की राजधानी का हाल वही होगा जैसा पहले राफा और बेत हनून का हुआ था, जिन्हें पिछले अभियानों में भारी तबाही झेलनी पड़ी थी. इस चेतावनी ने न केवल फिलिस्तीन बल्कि पूरे अंतरराष्ट्रीय समुदाय में हलचल मचा दी है. गाजा शहर को हमास का गढ़ माना जाता है और इस पर कब्ज़ा करना इजरायल की रणनीति का अहम हिस्सा है.

नेतन्याहू की रणनीति और गाजा योजना
प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सेना को गाजा शहर पर कब्ज़ा करने का आदेश पहले ही दे दिया है. उनका कहना है कि हमास को हराने और बंधकों को छुड़ाने के प्रयास एक साथ चलेंगे. नेतन्याहू ने एक वीडियो संदेश में कहा कि हमारे दो प्रमुख लक्ष्य है, हमास को हराना और बंधकों की रिहाई. दोनों एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं. इस योजना के तहत इजरायल ने लगभग 60,000 रिजर्व सैनिकों को गाजा शहर पर कब्ज़ा करने के लिए तैनात करने का फैसला लिया है. साथ ही, मध्यस्थों की तरफ से पेश नए युद्धविराम प्रस्ताव पर इजरायल की प्रतिक्रिया का इंतजार है, जबकि हमास ने इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है. इजरायल चाहता है कि बंधकों की रिहाई एक साथ हो, जबकि प्रस्ताव में इसे चरणबद्ध तरीके से करने की बात कही गई है.

अंतरराष्ट्रीय और घरेलू विरोध का सामना कर रहा इजरायल
इजरायल की इस योजना का देश के भीतर और बाहर विरोध हो रहा है. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संयुक्त राष्ट्र और कई मानवाधिकार संगठनों ने इजरायल की चेतावनी और गाजा शहर पर संभावित हमले की निंदा की है. कुछ इजरायली परिवार, जिनके प्रियजन बंधक बने हुए हैं. वे चाहते हैं कि सरकार बातचीत के जरिए उनकी सुरक्षित रिहाई सुनिश्चित करे, बजाय इसके कि भारी सैन्य कार्रवाई से उनकी जान खतरे में डाली जाए. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार,अक्टूबर 2023 में हमास के हमले में 1,219 लोग मारे गए थे, जिनमें अधिकांश नागरिक थे, जबकि गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय का दावा है कि इजरायली हमलों में अब तक 62,000 से अधिक फ़िलिस्तीनी मारे गए, जिनमें से अधिकांश नागरिक हैं. संयुक्त राष्ट्र ने भी इन आंकड़ों को विश्वसनीय माना है.

हमास की स्थिति और भविष्य की दिशा
हमास की ओर से अभी तक इस नई चेतावनी पर कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यदि हमास बंधकों को रिहा करने और हथियार छोड़ने के लिए तैयार नहीं हुआ तो गाजा शहर पर इजरायल का हमला और भी खूनी और विनाशकारी साबित हो सकता है. अगला चरण इस पर निर्भर करेगा कि क्या युद्धविराम समझौते पर कोई साझा आधार निकलता है या इजरायल अपनी चेतावनी को अंजाम देता है.

ये भी पढ़ें: US Immigrant: अमेरिका में घटती आप्रवासी आबादी! 50 साल बाद पहली दिखी गिरावट, रिपोर्ट में खुलासा, जानें वजह



[ad_2]

​कॉन्स्टेबल के 3 हजार से ज्यादा पदों पर निकली वैकेंसी, आज से शुरू हो रही आवेदन प्रोसेस, पढ़ें

[ad_1]

तमिलनाडु के युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका आ गया है. तमिलनाडु वर्दीधारी सेवा भर्ती बोर्ड (TNUSRB) ने बड़ी भर्ती प्रक्रिया का ऐलान कर दिया है. पुलिस कॉन्स्टेबल, जेल प्रहरी और फायरमैन जैसे महत्वपूर्ण पदों पर इस बार 3 हजार से ज्यादा भर्तियां निकली हैं. जिन उम्मीदवारों को लंबे समय से पुलिस या सुरक्षा सेवाओं में जाने का सपना है, उनके लिए यह एक बड़ा अवसर साबित हो सकता है.

इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया 22 अगस्त 2025 से शुरू होगी. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट tnusrb.tn.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की अंतिम तिथि 21 सितंबर 2025 तय की गई है. वहीं, जिन उम्मीदवारों से आवेदन में कोई गलती हो जाती है, उन्हें सुधार करने का भी मौका मिलेगा. आवेदन फॉर्म में करेक्शन की अंतिम तिथि 25 सितंबर 2025 है.

कितने पदों पर निकली भर्ती?

  • पुलिस कांस्टेबल – 2833 पद
  • जेल प्रहरी – 180 पद
  • फायरमैन – 613 पद

कुल – 3665 पद  

यह भी पढ़ें :भारत या पाकिस्तान किस देश के विदेश मंत्री हैं ज्यादा पढ़े-लिखे? जानें किसने कहां से ली है एजुकेशन

आयु​ सीमा

आवेदन करने वाले उम्मीदवार की उम्र 1 जुलाई 2025 तक कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 26 वर्ष होनी चाहिए. वहीं, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी. 

कैसे होगा चयन?

  • लिखित परीक्षा में दो पेपर होंगे. पहला पेपर में 80 प्रश्न होंगे, जिनके कुल 80 अंक होंगे. दूसरा पेपर में 70 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनके कुल 70 अंक होंगे. यानी लिखित परीक्षा कुल 150 अंकों की होगी.
  • PMT में उम्मीदवार की ऊंचाई, वजन और छाती का माप जांचा जाएगा. PET में उम्मीदवारों को दौड़, लंबी कूद और अन्य गतिविधियों से गुजरना होगा. अंत में उम्मीदवारों के शैक्षणिक और व्यक्तिगत दस्तावेजों की जांच होगी. लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार ही अगले चरण में पहुंचेंगे.

​इतना देना होगा आवेदन शुल्क

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 250 आवेदन शुल्क देना होगा. यह शुल्क ऑनलाइन माध्यम से ही जमा किया जा सकेगा.

आवेदन कैसे करें?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

Video: स्कूल नहीं वॉटर पार्क! छुट्टी हुई तो जमा पानी में मस्ती करने लगे बच्चे, याद आए बचपन के द

[ad_1]

Social Media Viral Video: आजकल की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में जहां बच्चों को अक्सर किताबों, स्क्रीन और अनुशासन के बीच बंधा देखा जाता है, वहां एक वीडियो सामने आया है जो हमें बचपन की मासूमियत और खुशी की याद दिलाता है. यह वीडियो स्कूल के मासूम बच्चों को पानी में खेलते हुए दिखाता है, जहां वे बेफिक्र होकर अपना बचपन जी रहे हैं. आइए, इस वीडियो के बारे में विस्तार से जानते हैं.

वीडियो में बच्चों को पानी के साथ खेलते देखा गया

हालांकि ये वीडियो कहां का है इसकी जानकारी उपलब्ध नहीं है. वीडियो में एक स्कूल का मैदान दिखाई देता है, जो बारिश के बार पानी से भरा हुआ है. मैदान में बड़ी संख्या में बच्चे, जो स्कूल के कपड़ों में हैं. इस पानी भरे मैदान में खेल रहे हैं. ये दृश्य स्कूल की छुट्टी होने के बाद का है. कुछ बच्चे छलांग लगा रहे हैं तो कुछ पानी में पैर मार रहे हैं और कुछ एक-दूसरे के साथ मस्ती कर रहे हैं. ये सब करते हुए उनके चेहरे पर खुशी और मासूमियत साफ नजर आ रही है. वीडियो के फ्रेम्स में समय-समय पर बच्चों की अलग- अलग हरकतें कैप्चर की गई है.

वीडियो देखने के बाद लोगों को अपना बचपन याद आया

वीडियो में आगे देखा गया है कि कुछ बच्चे बैग्स लिए हुए हैं, जबकि कुछ ने उन्हें किनारे रख दिया है और पूरी तरह से पानी में डूबकर खेल रहे हैं. वीडियो में एक व्यक्ति भी नजर आता है, जो शायद टीचर या स्टाफ का सदस्य है, जो बच्चों की इस मस्ती को देख रहा है. वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों को अपना बचपन याद आ गया.

आजकल के माता-पिता अक्सर बच्चों को अनुशासन में बांधने की कोशिश करते हैं, जिससे उनका बचपन छीन जाता है. लेकिन यह वीडियो हमें याद दिलाता है कि बचपन का मतलब मस्ती, खेलना-कूदना और बेफिक्र होकर जीना है, क्योंकि अगर एक बार बचपन चला गया तो उसके बाद बेफ्रिक जीना मुश्किल हो जाता है.


‘मुझे किसी मर्द की ज़रूरत नहीं’, 40 साल की एक्ट्रेस ने शादी के दबाव के बीच एग्स फ्रीज कराए

[ad_1]

बॉलीवुड एक्ट्रेस डेजी शाह लंबे समय से किसी प्रोजेक्ट में नजर नहीं आई हैं. हालांकि वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. डेजी आए दिन कुछ न कुछ शेयर करती रहती हैं.

बॉलीवुड एक्ट्रेस डेजी शाह लंबे समय से किसी प्रोजेक्ट में नजर नहीं आई हैं. हालांकि वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. डेजी आए दिन कुछ न कुछ शेयर करती रहती हैं.

डेजी शाह 40 साल की हो गई हैं और उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है. शादी को लेकर एक्ट्रेस पर घरवाले प्रेशर भी बनाते हैं. जिस बारे में हाल ही में हॉटरफ्लाई को दिए इंटरव्यू में बात की.

डेजी शाह 40 साल की हो गई हैं और उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है. शादी को लेकर एक्ट्रेस पर घरवाले प्रेशर भी बनाते हैं. जिस बारे में हाल ही में हॉटरफ्लाई को दिए इंटरव्यू में बात की.

डेजी ने कहा- मेरे पापा के गुजरने के बाद जो भी इंसान मेरी जिंदगी में आया, उसे लगा कि वही हमारे परिवार का मर्द है. दूसरी तरफ मेरी बहन के पति को भी हमेशा यही लगता था कि वही अकेला आदमी है जो हमारे परिवार के सारे फैसले लेगा. लेकिन मैं बैठकर सोचती थी, नहीं, मैं ही अपने परिवार का मर्द हूं, तुम नहीं.

डेजी ने कहा- मेरे पापा के गुजरने के बाद जो भी इंसान मेरी जिंदगी में आया, उसे लगा कि वही हमारे परिवार का मर्द है. दूसरी तरफ मेरी बहन के पति को भी हमेशा यही लगता था कि वही अकेला आदमी है जो हमारे परिवार के सारे फैसले लेगा. लेकिन मैं बैठकर सोचती थी, नहीं, मैं ही अपने परिवार का मर्द हूं, तुम नहीं.

शादी के बारे में डेजी ने कहा- क्या मुझे शादी के लिए कहा नहीं गया? बिल्कुल कहा गया. मेरे बड़े पापा जो अब दुर्भाग्यवश नहीं रहे.  वो ही अकेले थे जिन्होंने मेरी मां और बहन को चुप कराया. वरना सब लोग मेरे पीछे पड़े रहते थे 'शादी कर लो, शादी कर लो.

शादी के बारे में डेजी ने कहा- क्या मुझे शादी के लिए कहा नहीं गया? बिल्कुल कहा गया. मेरे बड़े पापा जो अब दुर्भाग्यवश नहीं रहे. वो ही अकेले थे जिन्होंने मेरी मां और बहन को चुप कराया. वरना सब लोग मेरे पीछे पड़े रहते थे ‘शादी कर लो, शादी कर लो.

मेरे बड़े पापा कहते थे-'लड़की इंडिपेंडेंट है, अच्छी तरह से सेटल है, और कितनी सेटल होगी? क्या लड़के के आने से ही सेटल होगी?' उनकी वजह से किसी की हिम्मत नहीं हुई कि मुझ पर शादी का दबाव डाले.

मेरे बड़े पापा कहते थे-‘लड़की इंडिपेंडेंट है, अच्छी तरह से सेटल है, और कितनी सेटल होगी? क्या लड़के के आने से ही सेटल होगी?’ उनकी वजह से किसी की हिम्मत नहीं हुई कि मुझ पर शादी का दबाव डाले.

डेजी ने कहा-अब तो मेरी मां भी कहती हैं- करनी है तो करो, नहीं करनी तो मत करो, कोई दिक्कत नहीं. सवाल मुझपर ही आता है- क्या मुझे शादी करनी है? और जिस तरह के रिश्ते मैं आजकल देख रही हूं, मुझे ईमानदारी से शादी करने का मन ही नहीं है.

डेजी ने कहा-अब तो मेरी मां भी कहती हैं- करनी है तो करो, नहीं करनी तो मत करो, कोई दिक्कत नहीं. सवाल मुझपर ही आता है- क्या मुझे शादी करनी है? और जिस तरह के रिश्ते मैं आजकल देख रही हूं, मुझे ईमानदारी से शादी करने का मन ही नहीं है.

उन्होंने कहा- अब मैं क्या करूं? मैंने अपनी जिंदगी वैसे ही सेट कर रखी है. मैं अपनी लाइफ में इतनी सिक्योर हूं कि मुझे किसी आदमी की जरूरत नहीं है कि वो मुझे फाइनेंशियल तौर पर कम्प्लीट करे. क्योंकि मैं खुद ही अच्छी-खासी वेल-टू-डू हूं.

उन्होंने कहा- अब मैं क्या करूं? मैंने अपनी जिंदगी वैसे ही सेट कर रखी है. मैं अपनी लाइफ में इतनी सिक्योर हूं कि मुझे किसी आदमी की जरूरत नहीं है कि वो मुझे फाइनेंशियल तौर पर कम्प्लीट करे. क्योंकि मैं खुद ही अच्छी-खासी वेल-टू-डू हूं.

डेजी ने कहा- मैंने अपने एग्ज फ्रीज करवाए हुए हैं. उन्होंने कहा कि मेरी एक दोस्त ने मुझे ये सजेस्ट किया था. उन्होंने कहा था कर ले फ्यूचर का नहीं पता है. क्या पता फ्यूचर में तुम्हे बच्चे चाहिए हो. अगर तुम शादी नहीं करती हो तो और अपनी लेगेसी आगे बढ़ाना चाहती हो तो फ्रीज करके रख लो इसमें कोई हार्म नहीं है.

डेजी ने कहा- मैंने अपने एग्ज फ्रीज करवाए हुए हैं. उन्होंने कहा कि मेरी एक दोस्त ने मुझे ये सजेस्ट किया था. उन्होंने कहा था कर ले फ्यूचर का नहीं पता है. क्या पता फ्यूचर में तुम्हे बच्चे चाहिए हो. अगर तुम शादी नहीं करती हो तो और अपनी लेगेसी आगे बढ़ाना चाहती हो तो फ्रीज करके रख लो इसमें कोई हार्म नहीं है.

Published at : 22 Aug 2025 01:05 PM (IST)

Preferred Sources

बॉलीवुड फोटो गैलरी

[ad_2]

Kal Ka Rashifal: 23 अगस्त 2025 किसके लिए धन लाभ, किसके रिश्ते में आएगी दरार? जानें कल का राशिफल

[ad_1]

Kal Ka Rashifal: 23 अगस्त 2025, शनिवार का दिन कुछ राशियों के लिए बड़ा मोड़ लेकर आ सकता है, कोई अचानक धन लाभ करेगा, तो किसी के रिश्ते में दरार पड़ सकती है.

चंद्रमा, बृहस्पति और शनि की चाल ने बनाया है ऐसा योग, जो आपके करियर, प्यार, शिक्षा, और सेहत सभी पर असर डालेगा. आइए जानें आपकी राशि के लिए कल कैसा रहेगा दिन. अपनी राशि अनुसार जानें कल का राशिफल.

मेष राशि (Aries)

करियर: दिन व्यस्त रहेगा, कामकाज से जुड़ी यात्राएं संभव हैं.
व्यापार: व्यापार में लाभ और नए कॉन्टैक्ट बनने के योग.
धन: खर्च और आमदनी में संतुलन आवश्यक.
शिक्षा: विद्यार्थियों को मेहनत का फल मिलेगा.
लव/परिवार: घर में खुशी का माहौल, संतान से शुभ समाचार मिल सकता है.
उपाय: भगवान विष्णु को चावल की खीर अर्पित करें.
शुभ रंग: लाल 
शुभ अंक: 5

वृष राशि (Taurus)

करियर: ऑफिस में कार्यभार अधिक रहेगा, अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है.
व्यापार: ऑनलाइन कारोबार करने वालों को बड़ा लाभ होगा.
धन: आमदनी स्थिर रहेगी, अनावश्यक खर्च से बचें.
शिक्षा: विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी.
लव/परिवार: दांपत्य जीवन मधुर रहेगा, बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें.
उपाय: शिवलिंग पर जल अर्पित करें.
शुभ रंग: सफेद 
शुभ अंक: 6

मिथुन राशि (Gemini)

करियर: कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियाँ मिल सकती हैं.
व्यापार: व्यापार में उम्मीद से अधिक मुनाफा होगा.
धन: आर्थिक लाभ पाने के लिए मेहनत करनी होगी.
शिक्षा: लॉ और प्रतियोगी छात्र अपनी पढ़ाई में सुधार कर पाएंगे.
लव/परिवार: बच्चों को पिता से उपहार मिलने की संभावना है.
उपाय: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें.
शुभ रंग: हरा 
शुभ अंक: 3

कर्क राशि (Cancer)

करियर: करियर में नए अवसर मिलेंगे, खास काम पूरे होंगे.
व्यापार: व्यवसाय में लाभ और प्रगति के संकेत.
धन: आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.
शिक्षा: छात्रों को पढ़ाई में उत्साह मिलेगा.
लव/परिवार: बच्चों के साथ समय बिताएँगे, पुराने दोस्त से मुलाकात संभव.
उपाय: दुर्गा माँ को लाल फूल चढ़ाएँ.
शुभ रंग: गुलाबी 
शुभ अंक: 2

सिंह राशि (Leo)

करियर: किसी बड़ी कंपनी से डील के संकेत, विद्यार्थियों को सफलता.
व्यापार: संगीत और कला से जुड़े लोगों को अवसर मिलेगा.
धन: आवश्यक कार्यों में धन खर्च होगा.
शिक्षा: छात्रों को अच्छे परिणाम मिलेंगे.
लव/परिवार: परिवार में मेहमानों का आगमन संभव.
उपाय: सूर्य को अर्घ्य दें.
शुभ रंग: सुनहरा 
शुभ अंक: 1

कन्या राशि (Virgo)

करियर: ऑफिस में जिम्मेदारियाँ बढ़ेंगी, इंसेंटिव मिलने की संभावना.
व्यापार: व्यापार के लिए यात्रा लाभकारी.
धन: आर्थिक क्षेत्र में तरक्की के योग.
शिक्षा: कॉमर्स के छात्रों के लिए शुभ दिन.
लव/परिवार: संतान पक्ष से सुख मिलेगा.
उपाय: तुलसी के पौधे को जल दें.
शुभ रंग: नीला 
शुभ अंक: 4

तुला राशि (Libra)

करियर:ऑफिस में बॉस आपके काम की तारीफ करेंगे.
व्यापार: व्यवसाय में बड़ा फायदा मिलने की संभावना.
धन: बैंक बैलेंस मजबूत होगा.
शिक्षा: आर्ट्स के छात्रों के लिए दिन अच्छा.
लव/परिवार: माता-पिता के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा.
उपाय: राधा-कृष्ण की पूजा करें.
शुभ रंग: सफेद 
शुभ अंक: 7

वृश्चिक राशि (Scorpio)

करियर: नौकरी में तरक्की के अवसर.
व्यापार: व्यापार से जुड़ी यात्रा लाभकारी.
धन: आर्थिक रूप से स्थिरता और लाभ.
शिक्षा: खेल और स्पोर्ट्स में जुटे लोगों को सफलता.
लव/परिवार: परिवार में धार्मिक कार्य होंगे, बच्चे खेलकूद में व्यस्त.
उपाय: हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएँ.
शुभ रंग: नारंगी 
शुभ अंक: 9

धनु राशि (Sagittarius)

करियर: जिम्मेदारियाँ सही ढंग से निभाएँगे.
व्यापार: नए बिजनेस में निवेश की योजना.
धन: सामाजिक कार्यों से सम्मान और लाभ.
शिक्षा:छात्र अपने लक्ष्यों को पाने की दिशा में प्रयासरत रहेंगे.
लव/परिवार: जीवनसाथी से उपहार मिलेगा.
उपाय: पीपल के पेड़ की परिक्रमा करें.
शुभ रंग: पीला 
शुभ अंक: 8

मकर राशि (Capricorn)

करियर: करियर में नए अवसर, ऑफिस में सहयोग मिलेगा.
व्यापार: व्यापार में अचानक धन लाभ.
धन: आय में बढ़ोतरी होगी.
शिक्षा: विद्यार्थियों को सफलता के नए अवसर मिलेंगे.
लव/परिवार: परिवार और संतान से आनंद की प्राप्ति.
उपाय: शनि देव को सरसों का तेल अर्पित करें.
शुभ रंग: काला 
शुभ अंक: 10

कुंभ राशि (Aquarius)

करियर: बड़े भाई की सलाह से काम में सफलता.
व्यापार: व्यापार में नए विचार लाभ देंगे.
धन: खर्चों पर नियंत्रण रहेगा.
शिक्षा: छात्रों को पढ़ाई में एकाग्रता मिलेगी.
लव/परिवार: जीवनसाथी आपकी बातों को महत्व देंगे.
उपाय: गरीबों को अन्न दान करें.
शुभ रंग: बैंगनी 
शुभ अंक: 11

मीन राशि (Pisces)

करियर: ऑफिस में काम की सराहना होगी.
व्यापार: कारोबारियों के लिए समय अनुकूल.
धन: आर्थिक लाभ के अवसर मिलेंगे.
शिक्षा: अकाउंट्स और कॉमर्स स्टूडेंट्स को सफलता.
लव/परिवार: परिवार में सहयोग और प्रेम मिलेगा.
उपाय: भगवान शिव को बेलपत्र चढ़ाएं.
शुभ रंग: हरा 
शुभ अंक: 12

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

HDFC बैंक कस्टमर्स के लिए जरूरी खबर! आज और कल बंद रहेंगी ये सवाएं, जानें टाइम और बाकी डिटेल्स

[ad_1]

HDFC Bank Services: देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक एचडीएफसी की कुछ सेवाएं अस्थाई तौर पर बंद रहेंगी. इसमें कस्टमर केयर सर्विस, व्हाट्सएप चैट बैंकिंग और एसएमएस बैंकिंग जैसी सुविधाएं प्रभावित होंगी. इन सेवाओं पर असर 22 अगस्त 2025 की रात से लेकर 23 अगस्त 2025 की सुबह तक रहेगा. यानी आज रात से कुछ घंटों बाद कस्टमर्स को इन सेवाओं का इस्तेमाल करने में दिक्कत हो सकती है.

इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, बैंक अपने ओवरऑल बैंकिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए सिस्टम को अपग्रेड कर रहा है. इसी वजह से अस्थाई तौर पर ये सेवाएं बंद रखी जाएंगी.

कब से कब तक असर रहेगा?

22 अगस्त की रात 11 बजे से लेकर 23 अगस्त की सुबह 6 बजे तक एचडीएफसी बैंक की ये सेवाएं उपलब्ध नहीं रहेंगी. इस दौरान ईमेल सपोर्ट, फोन बैंकिंग आईवीआर, सोशल मीडिया असिस्टेंस, एसएमएस बैंकिंग और व्हाट्सएप चैट बैंकिंग बंद रहेंगे. हालांकि अगर किसी कस्टमर का कार्ड खो जाता है तो वे टोल फ्री नंबर पर रिपोर्ट कर सकते हैं.

कौन सी सेवाएं चालू रहेंगी?

मेंटेनेंस के दौरान फोन बैंकिंग एजेंट सर्विसेज, एचडीएफसी बैंक नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, PayZapp और MyCards जैसी सुविधाएं पहले की तरह काम करती रहेंगी. एचडीएफसी बैंक के कस्टमर्स नेट बैंकिंग प्लेटफॉर्म के जरिए 200 से ज्यादा सेवाओं को किसी भी वक्त और कहीं भी एक्सेस कर सकेंगे.

ये भी पढ़ें: अमेरिकी डॉलर की मजबूती के सामने आज धराशायी हो गया रुपया, जानें करेंसी रिंग में कितने से खाई मात

[ad_2]