फोन की आदत ने पहुंचाया अस्पताल! शख्स की गर्दन में अचानक उठा दर्द और मार गया लकवा- यूजर्स हैरान

[ad_1]

चीन से एक ऐसी खबर आई है जिसे पढ़कर हर कोई हैरान रह गया. यह कहानी है 19 साल के एक लड़के जियाओ डोंग की, जो चीन के फ़ुजियान प्रांत के क्वानझोउ शहर में एक यूनिवर्सिटी का छात्र है. जियाओ की जिंदगी बिल्कुल बाकी बच्चों जैसी थी. वह पढ़ाई करता था, खाली समय में फोन चलाता था, गेम खेलता था और सोशल मीडिया पर स्क्रॉल करता रहता था. लेकिन उसे जरा भी अंदाजा नहीं था कि उसकी यही आदत एक दिन उसकी जान पर भारी पड़ जाएगी.

फोन चलाने से मार गया लकवा

जियाओ डोंग गर्मियों की छुट्टियों में थोड़ा काम भी करता था. वह एक जगह बर्तन धोने और मेज साफ करने का काम कर रहा था. इस काम के दौरान वह घंटों तक सिर झुकाकर खड़ा रहता था. काम से फुर्सत मिलने पर भी वह ज्यादातर समय फोन पर सिर झुकाकर ही बिताता था. यानी उसका पूरा दिन लगभग गर्दन नीचे करके ही गुजरता था. शुरुआत में उसने ध्यान दिया कि उसकी गर्दन में दर्द है और हाथ-पैर थोड़े सुन्न से लग रहे हैं. लेकिन उसने इसे सामान्य समझा और नजरअंदाज कर दिया. पर 30 जुलाई की सुबह कुछ ऐसा हुआ जिसने उसकी जिंदगी हिला दी. जब वह नींद से उठा तो उसने पाया कि उसके पैरों में कोई संवेदना नहीं है. वह हिल भी नहीं पा रहा था.

डॉक्टर ने जांच की तो उड़े घर वालों के होश

परिवार वाले घबरा गए और तुरंत उसे अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों ने जांच की तो एक चौंकाने वाली बात सामने आई. उसकी रीढ़ की हड्डी के गले वाले हिस्से (C4-T1 सेगमेंट) में एक बड़ा सा खून का थक्का जम गया था. इस थक्के ने रीढ़ की हड्डी को दबा दिया था, जिसकी वजह से उसके शरीर का निचला हिस्सा लगभग पूरी तरह लकवाग्रस्त हो गया था. डॉक्टरों ने बताया कि लंबे समय तक सिर को लगातार झुकाए रखने की वजह से उसकी रीढ़ की हड्डी की नसों पर दबाव पड़ता रहा, इसी दबाव के कारण एक नस फट गई और खून का थक्का जम गया. यही खून का थक्का लकवे की वजह बना.

सर्जरी कर बचाई जान

जियाओ की हालत बेहद गंभीर थी. अगर तुरंत इलाज नहीं होता तो वह हमेशा के लिए चलने-फिरने की ताकत खो देता. डॉक्टरों ने तुरंत आपातकालीन सर्जरी की. इस ऑपरेशन में खून का थक्का निकाल दिया गया. इसके बाद धीरे-धीरे उसकी हालत सुधरने लगी. अब वह फिर से अपने पैरों पर कंट्रोल पाने की कोशिश कर रहा है और उम्मीद है कि पूरी तरह ठीक हो जाएगा.

यह भी पढ़ें: यमराज का भैंसा आ ही रहा होगा… बिजी सड़क पर बाइक से खतरनाक स्टंट करता दिखा युवक, यूजर्स बोले- इस बेवकूफी के लिए 2 शब्द

यूजर्स भी हैरान

सोशल मीडिया पर जैसे ही ये मामला वायरल हुआ लोग शॉक्ड रह गए और अपनी प्रतिक्रियाएं देने लगे. एक यूजर ने लिखा…ये फोन ही सबसे बड़ी बीमारी है, लेकिन इस कमबख्त के बगैर रहा भी नहीं जाता. एक और यूजर ने लिखा…भाई अब से कभी फोन नहीं चलाएगा. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…आज से गर्दन झुकाकर फोन चलाना बंद.

यह भी पढ़ें: Video: लड़ते-लड़ते दुकान में जा घुसे सांड, एक हो गया बेहोश, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

नॉन-टीचिंग के हजारों पदों पर भर्ती, 8वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक कर सकते हैं आवेदन

[ad_1]

पश्चिम बंगाल के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर आया है. पश्चिम बंगाल स्कूल सर्विस कमीशन (WBSSC) ने राज्य के सरकारी और सहायता प्राप्त सेकेंडरी तथा हायर सेकेंडरी स्कूलों में नॉन-टीचिंग स्टाफ के 8477 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इच्छुक उम्मीदवार wbssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती के तहत ग्रुप C और ग्रुप D दोनों प्रकार के पदों पर भर्ती होगी. ग्रुप C में 2989 और ग्रुप D में 5488 पद शामिल हैं.

योग्यता और उम्र सीमा

ग्रुप D पदों के लिए न्यूनतम योग्यता 8वीं पास रखी गई है. वहीं ग्रुप C पदों पर आवेदन करने के लिए 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक के उम्मीदवार योग्य होंगे. उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 40 साल तय की गई है. आरक्षित वर्ग को सरकार के नियमों के अनुसार छूट मिलेगी.

ऐसे होगा चयन 

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा. लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा.

इतना देना होगा आवेदन शुल्क

आवेदन करने के लिए सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को ग्रुप C पदों पर 140 रुपये और ग्रुप D पदों पर 120 रुपये शुल्क देना होगा. एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए ग्रुप C पदों पर शुल्क 70 रुपये और ग्रुप D पदों पर 60 रुपये है.

कितनी मिलेगी सैलरी 

नौकरी लगने के बाद ग्रुप C पदों पर उम्मीदवारों को 22,700 रुपये से 26,000 रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा. वहीं ग्रुप D पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 20,050 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा. इसके साथ उन्हें अन्य सरकारी भत्तों का लाभ भी मिलेगा.

यह भी पढ़ें: सीबीएसई ने शुरू किया काउंसलिंग हब एंड स्पोक मॉडल, हर छात्र तक पहुंचेगी मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं

परीक्षा पैटर्न

ग्रुप C परीक्षा में कुल 60 प्रश्न होंगे. इसमें सामान्य ज्ञान, सामयिकी, सामान्य अंग्रेजी और अंकगणित से 15-15 प्रश्न पूछे जाएंगे. ग्रुप D परीक्षा में कुल 45 प्रश्न होंगे, जिनमें सामान्य ज्ञान, सामयिकी और अंकगणित से 15-15 प्रश्न शामिल होंगे.

आवेदन कैसे करें

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट westbengalssc.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. होमपेज पर Group C और D Application Link पर क्लिक करें. इसके बाद WBSSC Teachers Recruitment लिंक खोलकर अपनी जानकारी भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें. शुल्क जमा करने के बाद फॉर्म सब्मिट कर दें. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन पत्र की पीडीएफ सेव कर उसका प्रिंटआउट भी निकाल लें. ज्यादा डिटेल्स के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट की मदद ले सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: ICAI ने जारी किया सीए फाउंडेशन परीक्षा का एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

‘दिल्ली से 15 गुना ज्यादा…’, व्हाइट हाउस ने शिकागो में हत्याओं की भारत और पाकिस्तान से क्यों

[ad_1]

डोनाल्ड ट्रंप के शिकागो में नेशनल गार्ड तैनात करने की धमकियों के बीच व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव का बड़ा बयान आया है. प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने शिकागो में हत्याओं की तुलना पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद और भारत की राजधानी नई दिल्ली से की है.

संघीय अपराध हस्तक्षेप को लेकर प्रशासन के प्रयासों का जिक्र करते हुए लेविट ने कहा कि शिकागो की हत्या दर इस्लामाबाद की तुलना में दोगुनी से भी अधिक है और नई दिल्ली की तुलना में लगभग 15 गुना अधिक है. हालांकि, प्रेस सचिव ने इसे लेकर किसी रिपोर्ट का हवाला नहीं दिया. 

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव ने क्या कहा?

उन्होंने तर्क दिया कि ये आंकड़े अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नए कार्यकारी आदेश की तात्कालिकता को दर्शाते हैं, जिसमें शहर में सार्वजनिक व्यवस्था के मुद्दों से निपटने के लिए नेशनल गार्ड की विशेष इकाइयों की तैनाती की बात कही गई है. 

ट्रंप की धमकियों के बीच शिकागो के मेयर ब्रैंडन जॉनसन ने शनिवार (30 अगस्त, 2025) को अपना कार्यकारी आदेश जारी किया, जिसमें संघीय कानून प्रवर्तन अधिकारियों को शहर में भेष बदलकर घूमने से रोक दिया गया. यह कदम ट्रंप द्वारा शिकागो में नेशनल गार्ड तैनात करने की बार-बार दी जा रही धमकियों के बीच उठाया गया है. 

शिकागो के मेयर ब्रैंडन जॉनसन का बयान

ब्लूमबर्ग के मुताबिक, जॉनसन ने कहा कि हम अपनी सड़कों पर सैन्य चौकियां या बख्तरबंद गाड़ियां नहीं चाहते और हम परिवारों को बिखरते हुए नहीं देखना चाहते. उन्होंने आगे कहा कि हम सभी शिकागोवासियों के अधिकारों की रक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठाएंगे. ट्रंप ने शिकागो को मेस बताया है, जबकि देश भर के डेमोक्रेटिक मेयरों ने संघीय आव्रजन छापों और प्रशासन के आक्रामक अपराध-विरोधी उपायों की आलोचना की है.

ये भी पढ़ें

‘ट्रंप के टैरिफ ने भारत को अमेरिका संग बातचीत से किया दूर’, पूर्व वित्त सचिव ने रूसी तेल खरीद पर कही बड़ी बात

[ad_2]

पोलार्ड के बाद अब इस खिलाड़ी ने रचा इतिहास, पूरे किए 14000 टी20 रन; दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बने

[ad_1]

कैरिबियन प्रीमियर लीग में खेलते हुए त्रिनबागो नाइट राइडर्स के प्लेयर कीरोन पोलार्ड ने कुछ दिन पहले इतिहास रचा था, वह टी20 क्रिकेट में 14000 रन पूरे करने वाले दुनिया के दूसरे प्लेयर बने थे. अब उन्ही की टीम के लिए खेल रहे इंग्लैंड के बल्लेबाज एलेक्स हेल्स ने भी अपने टी20 करियर के 14 हजार रन पूरे कर लिए हैं. वह ऐसा करने वाले दुनिया के तीसरे प्लेयर बन गए हैं, सबसे पहले ये कारनामा वेस्टइंडीज के क्रिस गेल ने किया था.

आज खेले गए कैरेबियन प्रीमियर लीग 2025 के 17वें मुकाबले में त्रिनबागो नाइट राइडर्स ने अमेज़न वॉरियर्स को 6 विकेट से हराया. पहले बल्लेबाज करते हुए अमेज़न टीम ने 163 रन बनाए थे, जवाब में त्रिनबागो ने 17.2 ओवरों में लक्ष्य हासिल कर लिया. सलामी बल्लेबाज एलेक्स हेल्स ने 43 गेंदों में 74 रनों की विस्फोटक पारी खेली, इसमें उन्होंने 7 छक्के और 3 चौके जड़े. कीरोन पोलार्ड ने नाबाद 12 रन बनाए, रसेल भी 14 गेंदों में 27 रन बनाकर नाबाद रहे.

14000 रन बनाने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बने एलेक्स हेल्स

त्रिनबागो नाइट राइडर्स के लिए खेल रहे एलेक्स हेल्स ने रविवार को 74 रनों की पारी खेली. अब उनके टी20 में 14024 रन हो गए हैं. वह दुनिया के तीसरे और इंग्लैंड के पहले प्लेयर बन गए हैं, जिन्होंने टी20 क्रिकेट में 14 हजार रन पूरे किए. उनसे पहले सिर्फ वेस्टइंडीज के क्रिस गेल और कीरोन पोलार्ड ने इस आंकड़े को छुआ है. वह सबसे ज्यादा टी20 रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर आ गए हैं. 

पोलार्ड ने शनिवार को ही 14 हजार टी20 रन पूरे किए थे. पोलार्ड और एलेक्स हेल्स दोनों सीपीएल 2025 में एक ही टीम के लिए खेल रहे हैं. इंग्लिश बल्लेबाज एलेक्स हेल्स के अब 509 मैचों में 14024 रन हो गए हैं.

टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज

  • क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) – 14562 
  • एलेक्स हेल्स (इंग्लैंड) – 14024
  • कीरोन पोलार्ड (वेस्टइंडीज) – 14012 
  • डेविड वार्नर (ऑस्ट्रेलिया) – 13595
  • शोएब मलिक (पाकिस्तान) – 13571


8 विकेट से जीती त्रिनबागो नाइट राइडर्स

रविवार को हुए इस मैच में 164 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए एलेक्स हेल्स के साथ कॉलिन मुनरो ने शानदार शुरुआत दिलाई, दोनों ने पहले विकेट के लिए 116 रनो की साझेदारी की. मुनरो ने 30 गेंदों में 52 रन बनाए, इस पारी में उन्होंने 3 छक्के और 6 चौके जड़े. मुनरो और एलेक्स हेल्स, दोनों को अमेज़न वॉरियर्स के कप्तान इमरान ताहिर ने आउट किया. ताहिर ने 4 ओवरों में 27 रन देकर 4 विकेट लिए. त्रिनबागो ने 17.2 ओवरों में लक्ष्य हासिल कर 6 विकेट से जीत दर्ज की.



[ad_2]

ये हैं दुनिया की 5 सबसे खतरनाक मिसाइल तकनीक जिनसे थर-थर कांपते हैं देश, जानें कौन सी नंबर 1

[ad_1]

Most Dangerous Missile Technology: आज के दौर में युद्ध केवल बंदूकों और सैनिकों के दम पर नहीं लड़े जाते, बल्कि आधुनिक मिसाइल तकनीक किसी भी देश की ताकत और उसकी रणनीतिक स्थिति तय करती है. मिसाइलें इतनी विकसित हो चुकी हैं कि कुछ ही मिनटों में हजारों किलोमीटर दूर बैठे दुश्मन को तबाह कर सकती हैं. आइए जानते हैं दुनिया की 5 सबसे खतरनाक मिसाइल तकनीकें जिनसे बड़े-बड़े देश भी खौफ खाते हैं.

RS-28 सरमट (Sarmat)

रूस की RS-28 सरमट मिसाइल को दुनिया की सबसे घातक इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) माना जाता है. इसे नाटो (NATO) ने “Satan-II” नाम दिया है. इसकी रेंज करीब 18,000 किलोमीटर है और यह कई तरह के न्यूक्लियर वारहेड्स एक साथ ले जा सकती है. यह मिसाइल इतनी शक्तिशाली है कि पूरे यूरोप या अमेरिका जैसे बड़े देशों को मिनटों में तबाह कर सकती है. ये अव्वल स्थान पर आती है.

DF-41 (Dongfeng-41)

चीन की DF-41 को अब तक की सबसे तेज और आधुनिक मिसाइल माना जाता है. यह 25,000 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से उड़ सकती है और लगभग 15,000 किलोमीटर तक मार कर सकती है. इसमें मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टारगेटेबल रीएंट्री व्हीकल (MIRV) तकनीक लगी है जिससे यह एक ही बार में कई शहरों को निशाना बना सकती है. यह तकनीक चीन को अमेरिका और रूस के बराबर खड़ा करती है.

ट्राइडेंट-II (Trident-II D5)

अमेरिका की ट्राइडेंट-II मिसाइल को खासतौर पर पनडुब्बियों (Submarines) से दागने के लिए बनाया गया है. इसकी रेंज 11,000 किलोमीटर है और इसमें लगे न्यूक्लियर वारहेड्स दुश्मन को पूरी तरह खत्म करने में सक्षम हैं. इस मिसाइल की सबसे बड़ी ताकत यह है कि इसे समुद्र के किसी भी कोने से लॉन्च किया जा सकता है जिससे दुश्मन के लिए इसे रोकना लगभग नामुमकिन हो जाता है.

अग्नि-V (Agni-V)

भारत ने भी मिसाइल तकनीक के क्षेत्र में दुनिया को चौंकाया है. अग्नि-V भारत की सबसे घातक इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल है. इसकी रेंज करीब 5,500–8,000 किलोमीटर तक मानी जाती है. यह मिसाइल न्यूक्लियर वारहेड्स ले जाने में सक्षम है और दुश्मन के किसी भी बड़े शहर को आसानी से निशाना बना सकती है. अग्नि-V के आने से भारत एशिया ही नहीं बल्कि वैश्विक स्तर पर एक मजबूत सैन्य शक्ति बन चुका है.

हाइपरसोनिक अवांगार्ड (Avangard)

रूस की अवांगार्ड मिसाइल तकनीक को हाइपरसोनिक ग्लाइड व्हीकल कहा जाता है. यह ध्वनि की गति से 27 गुना तेज यानी लगभग 33,000 किमी/घंटा की स्पीड से चल सकती है. यह इतनी तेज और अनिश्चित दिशा में उड़ती है कि किसी भी मौजूदा मिसाइल-रोधी प्रणाली के लिए इसे रोकना नामुमकिन है. विशेषज्ञों का मानना है कि यह आने वाले समय की युद्ध रणनीति को पूरी तरह बदल देगी.

यह भी पढ़ें:

सरकार की चेतावनी! eSIM फ्रॉड से मिनटों में गायब हो सकता है आपका नंबर और पैसा, अभी जानें बचने का असली तरीका

[ad_2]

कुली वर्सेस वॉर 2: रजनीकांत की कुली ने ऋतिक की वॉर 2 को पछाड़ा, की 120 परसेंट ज्यादा कमाई

[ad_1]

रजनीकांत की कुली और ऋतिक रोशन-जूनियर एनटीआर की वॉर 2 थिएटर में लगी हैं. दोनों फिल्में 14 अगस्त को रिलीज हुई थी. दोनों फिल्मों को रिव्यू खास नहीं मिले थे, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठीक कमाई कर रही हैं. कमाई के मामले में वॉर 2 से कुली आगे निकल गई है. 

कुली ने जहां 65 करोड़ से ओपनिंग की थी वहीं वॉर 2 ने 52 करोड़ का कलेक्शन किया था. अब आइए जानते हैं 17वें दिन दोनों फिल्मों में से कौनसी मूवी आगे निकल गई है.

17वें दिन कुली और वॉर 2 में से कौन निकला आगे?

Sacnilk मुताबिक रजनीकांत की कुली को 17वें दिन वॉर 2 से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. कुली ने 17वें दिन 2.65 करोड़ की कमाई की है. वहीं वॉर 2 ने 1.10 करोड़ का कलेक्शन किया है. हालांकि, फिल्म के 17वें दिन के कलेक्शन के आंकड़े अभी ऑफिशियल नहीं आए हैं. पर अगर दोनों फिल्मों ने इतना कमाया है तो इस मामले में रजनीकांत की फिल्म आगे निकल गई है. कुली ने वॉर 2 से 120 परसेंट ज्यादा कमाई की है.


कुली और वॉर 2 का टोटल कलेक्शन

इस हिसाब से कुली का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 275.85 करोड़ हो गया है. वहीं वॉर 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 233 करोड़ हो गया है.

कितना है कुली और वॉर 2 का बजट

कुली की बात करें तो फिल्म ने पहले हफ्ते में 229.65 करोड़ का कलेक्शन किया था. दूसरे हफ्ते में 41.85 करोड़ की कमाई की थी. वहीं वॉर 2 ने 204.25 करोड़ कमाए थे पहले हफ्ते में. दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 27 करोड़ कमाए. दोनों ही फिल्मों को हिट होने के लिए कड़ी मेहनत की जरुरत है. रिपोर्ट्स हैं कि कुली 350 करोड़ के बजट में बनी है और वॉर 2 का बजट 325 करोड़ है. फिलहाल दोनों ही फिल्में बजट नहीं निकाल पाई हैं.

ये भी पढ़ें- Param Sundari BO: परम सुंदरी ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर किया धमाल, बनी जाह्नवी की पांचवीं सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म



[ad_2]

Numerology Prediction 31 August 2025: मूलांक 1 से 9 वालों के लिए रविवार का दिन कैसा रहने वाला ह

[ad_1]

Daily Numerology Prediction: ज्योतिष शास्त्र में अंक ज्योतिष का विशेष महत्व होता है. जिस तरह ज्योतिष विद्या की मदद से हम व्यक्ति के भविष्य की जानकारी देते हैं, ठीक उसी तरह हम अंकशास्त्र की मदद से भविष्य में होने वाली घटनाओं की जानकारी प्राप्त करते हैं.

अंक शास्त्र को अंग्रेजी में न्यूरोलॉजी कहते हैं. अंक ज्योतिष में नव ग्रहों के आधार पर गणना की जाती है. आज हम जानेंगे रविवार, 31 अगस्त 2025 का दैनिक अंक राशिफल.

मूलांक 1 
मूलांक 1 वालों के लिए रविवार का दिन नेतृत्व क्षमता से भरा रहने वाला है. ऑफिस में किसी काम को लीड कर सकते हैं. बड़े फैसले लेने से बचें. 

मूलांक 2
आज के दिन अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखने की जरूरत है. परिवार के साथ अच्छा समय बितेगा. कोर्ट-कचहरी के मामले में सावधानी बरतें. 

मूलांक 3
आज के दिन अपने विचारों को गंभीरता से लें. छात्रों को आज के दिन पढ़ाई में अधिक मेहनत करने की जरूरत है. नौकरीपेशा लोगों को मान-सम्मान मिलेगा. 

मूलांक 4
आज के दिन काम में रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है. धैर्य से काम लेने की जरूरत है. निवेश के मामले में सावधानी बरतनें की जरूरत है. 

मूलांक 5
मूलांक 5 वालों के लिए रविवार का दिन अच्छा जाने वाला है. आज के दिन भाग्य आपका साथ देगा. कामकाज में नया अनुभव मिलेगा. यात्रा के योग बन रहे हैं. 

मूलांक 6
मूलांक 6 वालों के लिए आज का दिन रिश्तों के लिहाज से अच्छा जाने वाला है. कला, सौंदर्य और सृजनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी. धैर्य से काम लें. 

मूलांक 7
मूलांक 7 वालों के लिए आज का दिन आत्मचिंतन से भरा रहने वाला है. अकेले में समय बिताने का मौका मिल सकता है. प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी. 

मूलांक 8 
मूलांक 8 वालों के लिए आज का दिन मेहनत से भरा रहने वाला है. कामकाज के लिहाज से थकान भरा दिन रहेगा. सेहत का विशेष ध्यान रखें. 

मूलांक 9
आज का दिन आपका जोश और ऊर्जा से भरा रहने वाला है. नए काम की शुरुआत के लिए समय अनुकूल रहने वाला है. 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.  

[ad_2]

शरीर पर कपड़े नहीं लेकिन गले में टांग ली मौत! जहरीले कोबरा का श्रृंगार कर बाजार में निकला शख्स

[ad_1]

सांप का जहां नाम आ जाता है वहां लोगों की घिग्गी बंध जाती है और वो दूर भागते हैं. लेकिन इस दुनिया में कुछ सिरफिरे ऐसे भी हैं जो सांप को अपना यार कहते हैं और उसे गले में डालकर ऐसे घूमते हैं जैसे फूलों का हार.जी हां, इंसान और सांप का रिश्ता वैसे ही खतरनाक माना जाता है क्योंकि जरा-सी लापरवाही जान ले सकती है. लेकिन यहां तो एक शख्स ने हद ही पार कर दी. उसने जहर भरे कोबरा को गले में डालकर ऐसे सड़क पर घूमना शुरू कर दिया जैसे उसने कोई फूलों की माला पहन रखी हो.

शरीर पर कपड़े नहीं लेकिन गले में टंगी मौत

दरअसल, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में एक अर्धनग्न शख्स अपने गले में जहर से भरे कोबरा सांप को डालकर बाजार की गलियों में घूमता नजर आता है. देखने वाले लोग सहम जाते हैं क्योंकि शख्स बिल्कुल भी सांप से डरे बिना उसे गले में डालकर आराम से चलता दिख रहा है. वीडियो में साफ दिखता है कि शख्स की हालत बेवड़े वाली है और वो नशे में धुत है. चेहरे पर किसी भी तरह का डर नहीं बल्कि एक अजीब बेफिक्री नजर आ रही है. वो ऐसे इतराते हुए घूम रहा है मानो कोबरा उसका दोस्त हो और गले में लटककर उसका गहना बना हो.

गले में नागराज को लेकर निकला शख्स

ये नजारा इतना खौफनाक है कि इसे देखकर लोगों की रूह कांप गई. जरा सोचिए, दुनिया के सबसे जहरीले सांपों में शुमार कोबरा अगर पलभर में डस ले तो सीधे मौत तय है. लेकिन इस शख्स को मानो मौत से कोई डर ही नहीं था. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही लोगों ने तरह-तरह के रिएक्शन देने शुरू कर दिए हैं. कोई इसे मौत को दावत देने वाला पागलपन बता रहा है तो कोई कह रहा है कि ये आदमी नागराज का असली भक्त है. वहीं कई यूजर्स मजाक उड़ाते हुए लिख रहे हैं कि “ये आदमी सांप को गले का आभूषण समझ बैठा है.”

यह भी पढ़ें: Video: लड़ते-लड़ते दुकान में जा घुसे सांड, एक हो गया बेहोश, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

यूजर्स रह गए हैरान

वीडियो को @rareindianclips नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…भाई ने लगता है ज्यादा ही पी ली है. एक और यूजर ने लिखा…ये काले नागराज कहां से आ गए. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा….भाई नागराज का सच्चा भक्त है.

यह भी पढ़ें: यमराज का भैंसा आ ही रहा होगा… बिजी सड़क पर बाइक से खतरनाक स्टंट करता दिखा युवक, यूजर्स बोले- इस बेवकूफी के लिए 2 शब्द


IPO Alert: Snehaa Organics Ltd. IPO में invest करने से पहले जानें GMP, Price Band| Paisa Live

[ad_1]

Snehaa Organics IPO is a book build issue of ₹32.68 crores. The issue is entirely a fresh issue of 0.27 crore shares of ₹32.68 crore. Snehaa Organics IPO opens for subscription on Aug 29, 2025 and closes on Sep 2, 2025. The allotment for the Snehaa Organics IPO is expected to be finalized on Sep 3, 2025. Snehaa Organics IPO will list on NSE SME with a tentative listing date fixed as Sep 5, 2025. स्नेहा ऑर्गेनिक्स का आईपीओ ₹32.68 करोड़ का बुक बिल्ड इश्यू है। यह इश्यू पूरी तरह से ₹32.68 करोड़ के 0.27 करोड़ शेयरों का एक नया इश्यू है। स्नेहा ऑर्गेनिक्स का आईपीओ 29 अगस्त, 2025 को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 2 सितंबर, 2025 को बंद होगा। स्नेहा ऑर्गेनिक्स के आईपीओ का आवंटन 3 सितंबर, 2025 को अंतिम रूप दिए जाने की उम्मीद है। स्नेहा ऑर्गेनिक्स का आईपीओ एनएसई एसएमई पर सूचीबद्ध होगा और इसकी संभावित लिस्टिंग तिथि 5 सितंबर, 2025 तय की गई है।

[ad_2]

सोशल मीडिया पर डोनाल्ड ट्रंप की मौत की अफवाहें, व्हाइट हाउस ने बताई सच्चाई, कहा- ‘अमेरिकी राष्ट

[ad_1]

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मौत को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलने लगी हैं, क्योंकि वे 72 घंटे से ज्यादा समय तक कहीं नजर नहीं आए. ट्रंप की गैरमौजूदगी के चलते लोग उनकी सेहत को लेकर चिंता जताने लगे. इसी वजह से ‘एक्स’ पर #trumpisdead #whereistrump और #hesdead जैसे हैशटैग ट्रेंड करने लगे.

मंगलवार को व्हाइट हाउस में तीन घंटे चली कैबिनेट मीटिंग के बाद ट्रंप दिखाई नहीं दिए हैं, जिसके कारण ये चर्चाएं और तेज हो गईं. 79 वर्षीय राष्ट्रपति ट्रंप की सेहत को लेकर पिछले कुछ हफ्तों से ये अटकलें और अफवाहें फैल रही हैं.

राष्ट्रपति ट्रंप को क्रोनिक वेनस इनसफीशिएंसी बीमारी

वहीं कई खबरों में उनके हाथों पर चोट के निशान, बैंगनी धब्बे, पैरों वे घुटनों में सूजन दिखाई गई है, जिससे लोगों में उनके लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं. व्हाइट हाउस ने जुलाई महीने में घोषणा की थी कि राष्ट्रपति ट्रंप को क्रोनिक वेनस इनसफीशिएंसी (सीवीआई) का पता चला है, क्योंकि राष्ट्रपति के पैरों में सूजन और हाथों पर चोट के निशान को लेकर अटकलें तेज हो गई थी.

डोनाल्ड ट्रंप अब तक दूसरे कार्यकाल के लिए सबसे ज्यादा उम्र वाले राष्ट्रपति उम्मीदवार हैं. उनकी उम्र और दिमागी स्थिति को लेकर लोग काफी सवाल उठा रहे हैं. हाल ही में ट्रंप का पूरा मेडिकल चेकअप हुआ था, जिसमें उन्होंने मॉन्ट्रियल संज्ञानात्मक टेस्ट में पूरे नंबर हासिल किए. उनके डॉक्टर ने उन्हें पूरी तरह स्वस्थ बताया था. फिर भी उनकी उम्र को देखते हुए लोगों के मन में उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी हुई है.

शरीर की जांच में डायग्नोस्टिक वैस्कुलर स्टडी

व्हाइट हाउस ने राष्ट्रपति के डॉक्टर सीन बारबेला का एक ज्ञापन जारी किया, जिसमें बताया गया कि राष्ट्रपति के सी.वी.आई. का निदान तब किया गया, जब उनके पैरों में सूजन देखी गई. उन्होंने बताया कि ट्रंप के शरीर की जांच की गई, जिसमें डायग्नोस्टिक वैस्कुलर स्टडी शामिल थे.

ट्रंप के दोनों पैरों का डॉपलर अल्ट्रासाउंड किया गया, जिसमें पाया गया कि उन्हें क्रोनिक वेनस इन्सफिशिएंसी (यानी पैरों की नसों में खून के बहाव की समस्या) है. यह एक आम और हल्की बीमारी है, जो अक्सर 70 साल से ज़्यादा उम्र के लोगों में देखी जाती है. यह जानकारी उस वक्त सामने आई, जब हाल के महीनों में कई कार्यक्रमों में ट्रंप के टखनों में सूजन देखी गई थी.

राष्ट्रपति ट्रंप का स्वास्थ्य बेहतर

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा कि उनके हाथ पर एक खरोंच ‘बार-बार हाथ मिलाने और एस्पिरिन लेने’ से हुई जलन के कारण है. उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्रपति का स्वास्थ्य अभी भी अच्छा है.

ये भी पढ़ें:- ट्रंप के टैरिफ पर भारत का सख्त रुख, पीयूष गोयल बोले- ‘न झुकेंगे, न कमजोर दिखेंगे, नए बाजार तलाशेंगे’

[ad_2]