Aaj Ka Rashifal 23 August: शनि अमावस्या का संयोग किन लोगों के लिए है लकी, सभी राशियों का पढ़ें

[ad_1]

Aaj Ka Rashifal 23 August 2025: आज कन्या अमावस्या और शनि अमावस्या का संयोग है. आत्ममंथन, दान-पुण्य और नई शुरुआत के लिए दिन शुभ है. आज कन्या राशि का चंद्रमा जीवनशैली और अनुशासन सुधारने का अवसर देता है. शनि अमावस्या कर्म शोधन और पितृ तर्पण के लिए श्रेष्ठ है. करियर और स्वास्थ्य में सुधार, आर्थिक मामलों में स्थिरता, और आध्यात्मिक लाभ की संभावना. जानते हैं आज का राशिफल.

मेष (Aries)- कन्या अमावस्या आज आपको नए आरंभ और आदतों को सुधारने का अवसर देती है. आपकी ऊर्जा आज घरेलू कार्यों और स्वयं की दिनचर्या सुधारने में लगेगी.

कार्यक्षेत्र में आप छोटे-छोटे विवरण पर ध्यान देंगे जिससे सफलता मिलेगी. व्यापार में अनुशासन और समय पर काम करना लाभकारी रहेगा. आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे सुधार की ओर है, लेकिन अनावश्यक खर्च से बचें.

स्वास्थ्य में सुधार के संकेत हैं, विशेषकर यदि आप डाइट और व्यायाम पर ध्यान देंगे. परिवार में सामंजस्य रहेगा. शनि अमावस्या पर पितरों का स्मरण और दान आपके जीवन में स्थिरता लाएगा.

करियर: सूक्ष्म प्रबंधन से सफलता.
धन: खर्च नियंत्रित रखें.
स्वास्थ्य: सुधार की संभावना.
लव: संवाद से रिश्ते मजबूत.
उपाय: तिल और तेल का दान करें.
लकी कलर: लाल | लकी नंबर: 3

वृषभ (Taurus)- आज का दिन आपके रचनात्मक पक्ष को निखारने वाला रहेगा. अमावस्या का प्रभाव आपको कला, संगीत और किसी नए विचार की ओर प्रेरित करेगा. कार्यक्षेत्र में सहकर्मी आपके प्रयासों को सराहेंगे.

व्यापारी वर्ग के लिए यह दिन नए प्रयोग और नवाचार करने का समय है. आर्थिक दृष्टि से लाभ धीरे-धीरे होगा. स्वास्थ्य की दृष्टि से आपको खानपान और नींद पर ध्यान देना जरूरी है. परिवार और मित्रों का सहयोग मिलेगा. शाम को शिव-शनि पूजन से विशेष लाभ होगा.

करियर: नवाचार से लाभ.
धन: लाभ धीरे-धीरे.
स्वास्थ्य: नींद जरूरी.
लव: प्रेम संबंधों में उत्साह.
उपाय: काली उड़द दान करें.
लकी कलर: हरा | लकी नंबर: 6

मिथुन (Gemini)- आज आपका ध्यान घर-परिवार और निजी जीवन पर रहेगा. कन्या राशि का चंद्रमा घरेलू जिम्मेदारियों और भावनात्मक स्थिरता की ओर संकेत देता है. कार्यक्षेत्र में आपको धैर्य के साथ कार्य करना होगा.

आर्थिक मामलों में खर्च अधिक हो सकता है, खासकर घर से संबंधित जरूरतों पर. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा लेकिन मानसिक तनाव से बचें. परिवार में मिलजुल कर कोई महत्वपूर्ण निर्णय लिया जा सकता है. शनि अमावस्या पर शनि देव की पूजा आपके लिए शुभ फलदायी होगी.

करियर: धैर्य से कार्य करें.
धन: घरेलू खर्च बढ़ेगा.
स्वास्थ्य: मानसिक तनाव कम करें.
लव: रिश्तों में सामंजस्य.
उपाय: पीपल पर दीपक जलाएं.
लकी कलर: पीला | लकी नंबर: 5

कर्क (Cancer)- आज आपका व्यक्तित्व और संचार कौशल प्रभावशाली रहेगा. कन्या अमावस्या आपके सोचने और बोलने के तरीके को नया रूप देगी. कार्यक्षेत्र में आपके विचारों को महत्व मिलेगा.

व्यापारी वर्ग को नए सौदों से लाभ होगा. आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे मजबूत होगी. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, लेकिन गले या श्वसन संबंधी समस्या से बचाव करें. रिश्तों में स्पष्ट संवाद से गलतफहमियाँ दूर होंगी. पितरों के लिए तर्पण और शिव पूजन करने से मानसिक शांति मिलेगी.

करियर: विचारों से सम्मान मिलेगा.
धन: स्थिति बेहतर होगी.
स्वास्थ्य: गले का ध्यान रखें.
लव: रिश्तों में मिठास.
उपाय: दूध और चावल का दान करें.
लकी कलर: सफेद | लकी नंबर: 2

सिंह (Leo)- आज का दिन आत्ममंथन और वित्तीय योजना बनाने के लिए अनुकूल है. कन्या अमावस्या आपको अपनी आय और खर्चों का लेखा-जोखा सुधारने का अवसर देती है.

कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी. व्यापारियों के लिए समय अच्छा है, लेकिन सोच-समझकर निवेश करें. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा लेकिन अनियमित दिनचर्या परेशानी दे सकती है.

परिवार के साथ समय बिताना संतोष देगा. शनि अमावस्या पर दान-पुण्य करना आपको कर्म शांति देगा.

करियर: मेहनत का फल मिलेगा.
धन: योजनाबद्ध खर्च करें.
स्वास्थ्य: दिनचर्या सुधारें.
लव: पारिवारिक सामंजस्य.
उपाय: सरसों के तेल का दीपक जलाएं.
लकी कलर: सुनहरा | लकी नंबर: 1

कन्या (Virgo)- चंद्रमा आपकी ही राशि में अमावस्या बना रहा है, इसलिए आज का दिन आपके लिए विशेष है. यह समय पुराने अध्याय को बंद कर नए आरंभ का है. कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियाँ मिल सकती हैं.

व्यापारी वर्ग को अपनी रणनीतियों को अपडेट करना होगा. आर्थिक मामलों में लाभ धीरे-धीरे होगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन तनाव से बचें. परिवार में शांति और सहयोग रहेगा. शाम को शिव-शनि पूजा आपके लिए विशेष लाभकारी होगी.

करियर: नई जिम्मेदारी मिलेगी.
धन: धीरे-धीरे लाभ.
स्वास्थ्य: अच्छा.
लव: रिश्ते प्रगाढ़ होंगे.
उपाय: हरी मूंग दान करें.
लकी कलर: हरा | लकी नंबर: 7

तुला (Libra)- आज का दिन आत्मनिरीक्षण और पुराने कार्यों को पूरा करने का है. अमावस्या के कारण आपको मनन-चिंतन का अवसर मिलेगा. कार्यक्षेत्र में धीमी गति रहेगी लेकिन काम पूरे होंगे.

आर्थिक मामलों में स्थिरता बनी रहेगी. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा लेकिन नींद पूरी करें. रिश्तों में भावनात्मक दूरी आ सकती है, जिसे समझ और संवाद से दूर करना होगा. धार्मिक कार्यों में समय देना शुभ होगा.

करियर: धीमी गति से कार्य पूरे होंगे.
धन: स्थिर रहेगा.
स्वास्थ्य: नींद पूरी करें.
लव: रिश्तों में दूरी कम करें.
उपाय: दुर्गा पूजन करें.
लकी कलर: गुलाबी | लकी नंबर: 9

वृश्चिक (Scorpio)- आज आपका ध्यान मित्रों और सामाजिक जीवन पर रहेगा. अमावस्या का प्रभाव आपको पुराने रिश्ते सुधारने और नए संपर्क बनाने का अवसर देगा. कार्यक्षेत्र में सहयोग से सफलता मिलेगी.

व्यापारी वर्ग को नेटवर्किंग से लाभ होगा. आर्थिक मामलों में सुधार होगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. परिवार में उत्साहपूर्ण माहौल रहेगा. पितृ तर्पण करना आपके लिए शुभ होगा.

करियर: सहयोग से लाभ.
धन: सुधार होगा.
स्वास्थ्य: अच्छा.
लव: मित्रता गहरी होगी.
उपाय: तिल दान करें.
लकी कलर: नीला | लकी नंबर: 4

धनु (Sagittarius)- आज का दिन करियर और सामाजिक मान्यता में वृद्धि के संकेत देता है. कन्या अमावस्या आपको प्रोफेशनल लाइफ में नई दिशा देगी. कार्यक्षेत्र में आपके सुझावों की सराहना होगी.

व्यापारी वर्ग को भी नए अवसर मिलेंगे. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन तनाव कम करना जरूरी है. परिवार में सुख-संपन्नता बढ़ेगी. धार्मिक आयोजनों में भाग लेना लाभकारी होगा.

करियर: पदोन्नति संभव.
धन: आय में वृद्धि.
स्वास्थ्य: तनाव से बचें.
लव: रिश्ते मजबूत.
उपाय: पीपल पर जल चढ़ाएं.
लकी कलर: पीला | लकी नंबर: 8

मकर (Capricorn)- आज भाग्य आपका साथ देगा. कन्या अमावस्या आपको शिक्षा, ज्ञान और अध्यात्म की ओर प्रेरित करेगी. कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और नई योजनाएं बनेंगी.

आर्थिक मामलों में लाभ होगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. रिश्तों में प्रेम और सहयोग बढ़ेगा. धार्मिक यात्राओं की योजना बन सकती है. शनि अमावस्या पर शनि देव की आराधना आपके लिए विशेष लाभकारी होगी.

करियर: सफलता के योग.
धन: लाभकारी दिन.
स्वास्थ्य: उत्तम.
लव: रिश्तों में प्रेम.
उपाय: शनि स्तोत्र का पाठ करें.
लकी कलर: काला | लकी नंबर: 6

कुंभ (Aquarius)- आज का दिन परिवर्तन और आत्ममंथन का है. अमावस्या आपके अंदर गहरे बदलाव का संकेत दे रही है. कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिलेगी.

व्यापारियों के लिए समय सोच-समझकर निर्णय लेने का है. आर्थिक मामलों में निवेश से पहले सावधानी बरतें. स्वास्थ्य पर ध्यान दें, खासकर नींद और खानपान. रिश्तों में गहराई आएगी.

करियर: नई जिम्मेदारी.
धन: निवेश सोच-समझकर करें.
स्वास्थ्य: नींद पर ध्यान दें.
लव: रिश्ते गहरे होंगे.
उपाय: शिव अभिषेक करें.
लकी कलर: आसमानी | लकी नंबर: 5

मीन (Pisces)- आज का दिन साझेदारी और रिश्तों पर केंद्रित रहेगा. अमावस्या का प्रभाव आपको रिश्तों में नई शुरुआत का अवसर देगा. कार्यक्षेत्र में सहयोग से सफलता मिलेगी.

व्यापारी वर्ग को साझेदारी से लाभ होगा. आर्थिक मामलों में स्थिरता बनी रहेगी. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. परिवार में प्रेम और सामंजस्य बढ़ेगा. पितरों के लिए तर्पण और दान करना आपके लिए कल्याणकारी होगा.

करियर: सहयोग से सफलता.
धन: स्थिर रहेगा.
स्वास्थ्य: सामान्य.
लव: रिश्ते मजबूत होंगे.
उपाय: शिव चालीसा पढ़ें.
लकी कलर: बैंगनी | लकी नंबर: 7

FAQ

Q1: 23 अगस्त 2025 को चंद्रमा कहां है?
कन्या राशि में अमावस्या है.

Q2: आज का सबसे बड़ा योग क्या है?
शनि अमावस्या और कन्या अमावस्या का संयोग.

Q3: किन राशियों को लाभ होगा?
कन्या, धनु, मकर और मेष.

Q4: सावधानी किसे रखनी चाहिए?
सिंह और कुंभ राशि वालों को.

Q5: आज का प्रमुख उपाय क्या है?
पितृ तर्पण, तिल व तेल का दान और शिव-शनि पूजा.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

——समाप्त—-

[ad_2]

एनसीआर के दो रियल एस्टेट हॉटस्पॉट, जहां घर लिया है तो होगी बल्‍ले बल्‍ले, मिलेगा बंपर रिटर्न

[ad_1]

Real Estate News: दिल्ली-एनसीआर का रियल एस्टेट मार्केट इस समय अपने शिखर पर है. लेकिन एनारॉक रिसर्च की ताज़ा रिपोर्ट में दो खास इलाकों — गुरुग्राम का सोहना रोड और नोएडा का सेक्टर-150 — बाकी सभी माइक्रो मार्केट्स से आगे निकलते हुए सुर्खियों में हैं. इन दोनों जगहों पर 2021 से 2025 की दूसरी तिमाही तक प्रॉपर्टी वैल्यू और रेंटल इनकम में जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया है.


सोहना रोड – कॉर्पोरेट हब और कनेक्टिविटी का फायदा

गुरुग्राम का सोहना रोड लंबे समय से NCR का प्रमुख कॉर्पोरेट और रेजिडेंशियल कॉरिडोर माना जाता है.

  • कैपिटल वैल्यू: 2021 से अब तक 74% की बढ़ोतरी — 6,600 रुपये से बढ़कर 11,500 रुपये प्रति स्क्वायर फुट.

  • किराया: 2BHK (1,000 स्क्वायर फुट) का औसत किराया 25,000 रुपये से बढ़कर 37,500 रुपये — यानी 50% ग्रोथ.

मुख्य कारण:

  • दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे से सीधी कनेक्टिविटी

  • बड़े कॉर्पोरेट हब और बिजनेस पार्क्स के नज़दीक

  • गेटेड सोसाइटियां, इंटरनेशनल स्कूल, मल्टी-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल्स

  • सड़क चौड़ीकरण और नए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स


नोएडा सेक्टर-150 – सबसे तेज़ी से उभरता माइक्रो मार्केट

नोएडा का सेक्टर-150 NCR का सबसे चर्चित और रिकॉर्ड तोड़ ग्रोथ वाला इलाका बन गया है.

  • कैपिटल वैल्यू: 5,700 रुपये (2021) से 13,600 रुपये (2025 Q2) — 139% की बढ़ोतरी.

  • किराया: 2BHK का औसत किराया 16,000 रुपये से 27,300 रुपये — 71% की ग्रोथ.

मुख्य कारण:

  • ग्रीनफील्ड मास्टर प्लानिंग और बड़े टाउनशिप प्रोजेक्ट्स

  • 80% से ज्यादा ग्रीन एरिया और “स्पोर्ट्स सिटी” कॉन्सेप्ट

  • जेवर एयरपोर्ट, यमुना एक्सप्रेसवे और नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से कनेक्टिविटी

  • मॉडर्न इंफ्रास्ट्रक्चर, स्कूल, अस्पताल और ओपन स्पेस


अन्य शहरों की स्थिति

  • बेंगलुरु: सरजापुर रोड और थानिसंद्रा में 79-81% प्राइस ग्रोथ.

  • हैदराबाद: गाचीबौली और HITECH सिटी में 66-87% उछाल.

  • पुणे: हिंजेवाड़ी और वाघोली में 40% प्राइस ग्रोथ, रेंटल 60-69% बढ़ा.

  • मुंबई (MMR): चेंबूर और मुलुंड में 50%+ ग्रोथ, नई मेट्रो और फ्रीवे कनेक्टिविटी का असर.


मार्केट एक्सपर्ट्स की राय

  • सुरेश गर्ग (CMD, निराला वर्ल्ड): “नोएडा का ग्रीन मास्टर प्लान और स्पोर्ट्स-केंद्रित इंफ्रास्ट्रक्चर इसे NCR में अनोखा बनाते हैं.”

  • शैलेंद्र शर्मा (चेयरमैन, रेनॉक्स ग्रुप): “जेवर एयरपोर्ट और मेट्रो कनेक्टिविटी ने नोएडा को गुरुग्राम का मजबूत विकल्प बना दिया है.”

  • हिमांशु गर्ग (डायरेक्टर, RG ग्रुप): “ये सिर्फ हॉटस्पॉट नहीं बल्कि NCR के ग्रोथ इंजन हैं, जहां निवेशकों और रेसिडेंट्स दोनों को फायदा है.”

[ad_2]

पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर या माहिरा खान किसने कहां से की है पढ़ाई? जानिए

[ad_1]

पाकिस्तान की खूबसूरत और प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों की लिस्ट में हानिया आमिर और माहिरा खान का नाम हमेशा ऊपर आता है. दोनों ने अपनी शानदार एक्टिंग और स्क्रीन प्रेजेंस से सिर्फ पाकिस्तान में जबरदस्त फैन फॉलोइंग बनाई है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन दोनों मशहूर अदाकाराओं ने कहां से पढ़ाई की है? आइए जानते हैं…

हानिया आमिर

हानिया आमिर का नाम सुनते ही हर किसी के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है. उनका जन्म 12 फरवरी 1997 को पाकिस्तान के रावलपिंडी, पंजाब में हुआ. बचपन से ही उन्हें एक्टिंग का शौक था, लेकिन पढ़ाई भी उन्होंने जारी रखी.

उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा पूरी करने के बाद फाउंडेशन फॉर एडवांसमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (FAST University) में ग्रेजुएशन के लिए दाखिला लिया. हानिया ने बीएससी ऑनर्स (Computer Science) की पढ़ाई शुरू की, लेकिन किस्मत उन्हें एक अलग ही रास्ते पर ले जाने वाली थी.

जब वह पढ़ाई कर रही थीं, तभी उन्हें 2016 में आई रोमांटिक कॉमेडी फिल्म “जनान” में काम करने का मौका मिला. हानिया ने ऑडिशन दिया और सीधे सिल्वर स्क्रीन पर जगह बना ली. इसके बाद उन्होंने पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी और पूरी तरह एक्टिंग करियर को समर्पित कर दिया.

माहिरा खान

अब बात करते हैं पाकिस्तान की सुपरस्टार एक्ट्रेस माहिरा खान की, जिन्हें “बॉलीवुड” में भी शाहरुख खान के साथ फिल्म रईस से पहचान मिली. माहिरा का जन्म 21 दिसंबर 1984 को कराची, सिंध में एक मुहाजिर परिवार में हुआ. उनके पिता हफीज खान ब्रिटिश राज के दौरान दिल्ली में पैदा हुए थे और भारत-पाकिस्तान बंटवारे के बाद कराची चले गए.

माहिरा खान ने अपनी स्कूली पढ़ाई फाउंडेशन पब्लिक स्कूल से की और यहीं से A-Level की डिग्री पूरी की. लेकिन सिर्फ यहीं तक नहीं, बल्कि उन्होंने 17 साल की उम्र में अमेरिका का रुख किया. वहां उन्होंने सांता मोनिका कॉलेज, कैलिफोर्निया में दाखिला लिया. माहिरा अपने परिवार की पहली लड़की थीं जो अकेले विदेश पढ़ाई करने गईं.

बाद में माहिरा ने यूनिवर्सिटी ऑफ साउथर्न कैलिफोर्निया में इंग्लिश लिटरेचर में मास्टर डिग्री के लिए दाखिला लिया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी और एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा.

यह भी पढ़ें: सूर्य कुमार यादव या शुभमन गिल… एशिया कप के लिए सेलेक्ट हुई इंडियन टीम के कप्तान या उप कप्तान में कौन है ज्यादा पढ़ा-लिखा?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

न हीरो देसी न कहानी, फिर भी ये 2 फिल्में कमाती जा रहीं, एक बनी 100 करोड़ी दूसरी बस बनने वाली

[ad_1]

बॉक्स ऑफिस पर हर हफ्ते कई फिल्मों का आना-जाना लगा रहता है. लेकिन इस बार बिना देसी हीरो और बिना देसी कहानी की ये दो फिल्में बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही हैं.

एक तरफ ब्रैड पिट की एफ 1 और दूसरी तरफ जुरासिक वर्ल्ड रिबर्थ ने कमाई के मामले में कई बॉलिवुड की फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. इन दोनों फिल्मों को रिलीज हुए लंबा समय हो चुका है लेकिन अभी तक ये बाकी की फिल्मों को जबरदस्त टक्कर दे रही है. यहां जानिए दोनों की कुल कमाई

100 करोड़ के क्लब में पहुंची जुरासिक वर्ल्ड रिबर्थ
ये फिल्म 4 जुलाई को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. तरण आदर्श के रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म रिलीज होने के पहले हफ्ते में इसने इंडियन बॉक्स ऑफिस में 56.48 करोड़ का कुल कलेक्शन किया. हफ्ते बीतते गए और फिल्म की कमाई की चाल धीमी भी होने लगी.

लेकिन 7वें हफ्ते तक इस फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा भी पूरा कर लिया. रिपोर्ट के मुताबिक ‘जुरासिक वर्ल्ड रिबर्थ’ ने अबतक 100.07 करोड़ की कुल कमाई कर ली है. इस एक्शन साई-फाई फिल्म को इंडियन दर्शकों ने काफी प्यार दिया है और इसकी कहानी की भी काफी सराहना की जा रही है.

100 करोड़ के अचीवमेंट से कुछ ही दूरी पर हैं ब्रैड पिट 
इंडियन फिल्म क्रिटिक तरन आदर्श ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल (पहले ट्विटर) से पोस्ट शेयर कर ये जानकारी दी कि भले एफ 1 के लिमिटेड शोज है लेकिन ये फिल्म ऑडियंस को अट्रैक्ट करने और उन्हें इंप्रेस करने में काफी हद तक कामयाब हुई है. ऐसा इसलिए कहा जा सकता है क्योंकि ये फिल्म 100 करोड़ के क्लब में अपने एंट्री से बस थोड़ी ही दूर है.




करीब डेढ़ महीने पहले ये स्पोर्ट्स एक्शन फिल्म रिलीज हुई थी. 27 जून को रिलीज हुई इस फिल्म ने अपनी कहानी से इंडियन ऑडियंस को बहुत एंटरटेन किया है. रिलीज के पहले हफ्ते में फिल्म ने 34.78 करोड़ का कुल कलेक्शन किया था.

अब 8वें हफ्ते का कलेक्शन देखें तो ब्रेड पीट की इस फिल्म ने 96.73 करोड़ की कुल कमाई है. इस स्पोर्ट्स एक्शन फिल्म ने अपने दमदार एक्शन और रोमांचक कहानी से दर्शकों को बहुत एंटरटेन किया है. अब ये देखना दिलचस्प होगा कि एफ 1 को 100 करोड़ के क्लब में एंट्री मिलती है या नहीं.



[ad_2]

भारत-पाकिस्तान या कोई और? वीरेंद्र सहवाग ने एशिया कप के विजेता पर की हैरतअंगेज भविष्यवाणी

[ad_1]

Virender Sehwag Prediction On Asia Cup 2025: एशिया कप इस बार ODI की जगह टी20 फॉर्मेट में होने जा रहा है. इस टूर्नामेंट की शुरुआत 9 सितंबर से होने जा रही है. भारत का पहला मैच यूएई के खिलाफ 10 सितंबर को होगा. वहीं भारत और पाकिस्तान की टक्कर 14 सितंबर को दुबई में देखने को मिलेगी. इसके बाद टीम इंडिया ओमान के खिलाफ ग्रुप स्टेज का तीसरा मैच खेलेगी. एशिया कप में भारत का सफर कैसा रहने वाला है, इसे लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने भविष्यवाणी की है.

वीरेंद्र सहवाग की बड़ी भविष्यवाणी

भारत के दिग्गज खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग ने सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर कहा कि एशिया कप में टीम इंडिया का हमेशा ही बेस्ट परफॉर्मेंस देखने को मिलता है. आज के समय में टीम के पास किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए स्किल, बैलेंस और माइंडसेट है. लेकिन भारत के लिए एशिया कप आसान नहीं रहने वाला है.

वीरेंद्र सहवाग ने आगे कहा कि टीम इंडिया के लिए दुबई में होने वाला मुकाबला हाई-प्रेशर हो सकता है, लेकिन ये पूरी तरह से वही स्टेज है जब हमारे प्लेयर्स और भी ज्यादा चमकते हैं. सहवाग ने कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि टीम इंडिया फिर एक बार एशिया कप की ट्रॉफी उठाकर देश को गर्व का अनुभव कराएगी.

दुबई में होगा भारत-पाकिस्तान मैच

वीरेंद्र सहवाग दुबई में होने वाले जिस हाई-प्रेशर मैच की बात कर रहे हैं, वो 14 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा. पहलगाम आतंकी हमले के बाद ये पहला क्रिकेट मैच होने वाला है. एशिया कप के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम का ऐलान हो गया है और सूर्यकुमार यादव को टीम की कप्तानी सौंपी गई है.

एशिया कप के लिए भारतीय स्क्वाड

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण 

यह भी पढ़ें

मोहम्मद रिजवान बच्चों वाली गेंद पर हुए आउट, बुरी तरह हुए ट्रोल; लोगों ने कहा- ‘क्रिकेट छोड़ के मौलाना बन जा’

[ad_2]

डोगेश भाइयों की जीत हुई… आवारा कुत्तों पर सुप्रीम डिसीजन से झूम गया इंटरनेट, मीम्स वायरल

[ad_1]

आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद डॉग क्म्यूनिटी में खुशी की लहर है. सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में पुराने आदेश में संशोधन किया है. कोर्ट ने कुत्तों को वापस छोड़ने पर लगी रोक को हटा दिया है. अदालत ने कहा है कि जिन कुत्तों को पकड़ा गया था उन्हें वैक्सिनेट कर वापस छोड़ा जाए. हालांकि, आक्रामक और बीमार कुत्तों को शेल्टर होम में ही रखा जाए. 

सुप्रीम कोर्ट के डिसीजन के बाद डॉग लवर्स इसे अपनी जीत बता रहे हैं, तो कुत्तों के आतंक से परेशान लोग अदालत के फैसले का विरोध कर रहे हैं. कुल मिलाकर इस फैसले के बाद इंटरनेट पर मिक्स रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं. कोई इसे डोगेश भाईयों की जीत बता रहा है तो कोई आलोचना में जला-भुना जा रहा है. 

कोर्ट का ड‍िसीजन और डोगेश भाई की पार्टी

सुप्रीम कोर्ट साफ कहा है कि अब गली मोहल्ले से स्‍ट्रे डॉग को हटाया नहीं जाएगा. उन्हें पड़कर वैक्सीनेशन और स्टेरिलाइजेशन के बाद वही छोड़ना होगा, लेकिन जिन कुत्तों में रेबीज और संक्रमण है या तो जो बहुत आक्रामक है उन्हें शेल्टर होम में ही रखा जाएगा. 

फीडिंग प्‍वाइंट बनेगा, रोड पर पार्टी बंद 

अदालत ने सार्वजनिक जगह पर कुत्तों को खाना खिलाने पर रोक लगा दी. इसके बजाय हर वार्ड में स्पेशल फीडिंग एरिया बनाने का निर्देश दिया. जहां डॉग लवर्स बिना रोक-टोक अपने चार पैर वाले दोस्त को खाना खिला सकेंगे. 

सोशल मीडिया पर डोगेश भाई का जलवा 

जैसे ही फैसला आया सोशल मीडिया पर मीम्‍स और जोक्‍स की बाढ़ आ गई. सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर कुत्तों के कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें वह डांस करते दिखाई दे रहे हैं. इन वीडियो पर लोग मजेदार कमेंट कर रहे हैं, एक यूजर ने वीडियो देखकर कमेंट किया कि यह तो कुछ ज्यादा ही खुश हो रहा है. वहीं एक और यूजर लिखता है कि असली आजादी यही होती है जब सब हंसे मुस्कुराए, नाचे गाएं. एक यूजर ल‍िखता है क‍ि लंबी लड़ाई के बाद डोगेश भाई को आजादी मिली है. वहीं एक और यूजर कहता है अच्छा हुआ डोगेश भाई के हक में फैसला आया, नहीं तो डोगेश भाई आज अदालत में हमला बोल देता. कुछ और यूजर्स लिखते हैं कि आज के टाइम में कुत्तों की जीत होना आम बात है. वहीं कुछ लोग लिखते हैं कि कुत्तों का सिस्टम इंसानों से तगड़ा है, झुकेगा नहीं साला. यह मजेदार मीम्‍स इस वक्त ट्विटर और इंस्टा पर धड़ाधड़ शेयर किया जा रहे हैं. 

डॉग लवर्स vs परेशान लोग 

डॉग लवर्स का कहना है कि यह फैसला जानवरों के हक में है और उससे इंसानियत भी बची रहेगी. जबकि परेशान लोग मानते हैं कि सड़क पर डॉग्स का आतंक बढ़ रहा है और इससे आम लोगों की सुरक्षा खतरे में है. यानी मामला अभी भी दो तरफा है एक तरफ खुशी की लहर तो दूसरी तरफ डर और गुस्सा. 

ये भी पढ़ें- Video: मां-बाप सावधान! 30 सेकंड में लड़की को किया किडनैप, भगा ले गए कार, देखें वीडियो


जापान और चीन की चार दिवसीय यात्रा पर जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी, SCO समिट में करेंगे कई बैठकें

[ad_1]

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले सप्ताह शुक्रवार (29 अगस्त, 2025) को जापान और चीन की चार दिवसीय यात्रा पर रवाना होंगे. विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार (22 अगस्त, 2025) को प्रधानमंत्री मोदी के प्रस्तावित विदेश यात्रा के बारे में घोषणा की. पीएम मोदी अपनी विदेश यात्रा के पहले चरण में जापान की दो दिवसीय यात्रा पर रहेंगे. इसके बाद प्रधानमंत्री चीन की यात्रा करेंगे, जहां वह मुख्य रूप से शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे.

प्रधानमंत्री के तौर पर आठवीं बार जापान जाएंगे मोदी

प्रधानमंत्री मोदी की दोनों एशियाई देशों की यात्रा की घोषणा चीन के विदेश मंत्री वांग यी की भारत यात्रा के कुछ ही दिनों बाद हुई है. विदेश मंत्रालय (MEA) ने पीएम मोदी की यात्रा की घोषणा करते हुए कहा कि मोदी 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन (India-Japan Annual Summit 2025) में भाग लेने के लिए 29 और 30 अगस्त को जापान में रहेंगे. प्रधानमंत्री के रूप में यह मोदी की जापान की आठवीं यात्रा होगी.

रणनीतिक साझेदारी की समीक्षा के साथ वैश्विक मुद्दों पर होगी चर्चा- विदेश मंत्रालय

विदेश मंत्रालय (MEA) ने कहा, “मोदी और उनके जापानी समकक्ष शिगेरु इशिबा, भारत और जापान के बीच विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी की समीक्षा करेंगे. इसके अलावा, मोदी और इशिबा रक्षा और सुरक्षा, व्यापार और अर्थव्यवस्था, प्रौद्योगिकी और नवाचार और लोगों के बीच आदान-प्रदान के क्षेत्रों में सहयोग पर विचार-विमर्श करेंगे. साथ ही दोनों प्रधानमंत्रियों के बीच क्षेत्रीय और वैश्विक महत्व के मुद्दों पर भी चर्चा होगी.

विदेश मंत्रालय ने बयान में कहा, “यह यात्रा दोनों देशों के बीच मित्रता के दीर्घकालिक विशेष बंधन को और पुष्ट करेगी.”

चीन में कई नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे पीएम मोदी

वहीं, अपनी यात्रा के दूसरे चरण में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के निमंत्रण पर 31 अगस्त से एक सितंबर तक चीन की यात्रा करेंगे. वह 31 अगस्त और एक सितंबर को चीनी शहर तियानजिन में आयोजित होने वाले एससीओ शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे.

विदेश मंत्रालय ने कहा, “शिखर सम्मेलन से इतर, प्रधानमंत्री मोदी के चीन के कई नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें करने की संभावना है.”

यह भी पढ़ेंः बांग्लादेश के कट्टरपंथी नेताओं ने मिलेंगे पाकिस्तान के विदेश मंत्री, भारत रख रहा पैनी नजर

[ad_2]

समुद्री जहाज को लूटने आए थे लुटेरे! कमांडो ने एक झटके में पानी को बनाया कब्रिस्तान- दिल दहला रह

[ad_1]

Hindi Panchang 23 अगस्त 2025, शनि अमावस्या का पंचांग, पूजा मुहूर्त, उपाय, मुहूर्त

[ad_1]

Hindi Panchang 23 अगस्त 2025: 23 अगस्त 2025 का दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद खास है. इस दिन शनि अमावस्या है. शनि अमावस्या के दिन पितरों को तर्पण करना जन्मों जन्मांतर के पाप से मुक्ति दिलाता है. साथ ही इस दिन शनि देव के निमित्त गरीबों को दान दें, शनि दोष दूर होता है.

आइए जानते हैं ये दिन किन राशियों के लिए शुभ-अशुभ है, इस दिन का शुभ समय, अशुभ काल, राहुकाल, ग्रह स्थिति और विशेष उपाय भी जानें.

23 अगस्त का पंचांग 2025 (Hindi Panchang 23 August 2025)












तिथि

अमावस्या (22 अगस्त 2025, सुबह 11.55 – 23 अगस्त 2025, सुबह 11.35)

वार शनिवार
नक्षत्र मघा
योग परिघ
सूर्योदय सुबह 5.38
सूर्यास्त
शाम 6.42
चंद्रोदय
चंद्रोदय नहीं
चंद्रोस्त
रात 7.04
चंद्र राशि
सिंह

चौघड़िया मुहूर्त








सुबह का चौघड़िया
शुभ सुबह 7.32 – सुबह 09.09
चर
दोपहर 12.23 – 2.01
शाम का चौघड़िया
लाभ शाम 6.52 – रात 8.15

राहुकाल और अशुभ समय (Aaj Ka Rahu kaal)







राहुकाल (इसमें शुभ कार्य न करें) सुबह 09.09 – सुबह 10.46
यमगण्ड काल दोपहर 2.10 – दोपहर 3.38
आडल योग
सुबह 12.54  – सुबह 5.55, 24 अगस्त
गुलिक काल
सुबह 5.55 – सुबह 7.32

ग्रहों की स्थिति (Grah Gochar 23 August 2025)












सूर्य कर्क
चंद्रमा सिंह
मंगल सिंह
बुध कर्क
गुरु मिथुन
शुक्र कर्क
शनि मीन
राहु कुंभ
केतु सिंह

किन राशियों को लाभ





मेष राशि सिंगल जातकों की लाइफ में प्यार की एंट्री हो सकती है. पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा.
मीन राशि काम के लिए कोई बुजुर्ग आपकी आर्थिक मदद कर सकता है. किसी प्रभावी व्यक्ति से मुलाकात सफल होगी.

कौन सी राशियों संभलकर रहे





मिथुन राशि आज निवेश करने से बचें. सेहत के साथ लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है.
धनु राशि नया प्रोजेक्ट लेने से पहले दो बार सोचें. धन हानि के योग हैं. 

FAQs: 23 अगस्त 2025

  1. Q.कौन सा उपाय करें ?
    शनि ढैय्या व साढ़ेसाती से पीड़ित राशियों को शनि अमावस्या के दिन काले तिल, आटा व शक्कर को मिलाकर काली चींटियों को खिलाना चाहिए.
  2. Q. कौन से शुभ संयोग बन रहे हैं ?
    इस दिन परिघ योग बन रहा है.

Dead Body: मृत्यु के बाद क्यों बांधी जाती हैं पैरों की उंगलियां ?

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

[ad_2]

शेयर बाजार में छह दिनों की तेजी पर ब्रेक, 694 अंक गिरकर बंद हुआ सेंसेक्स, जानें एक्सपर्ट की राय

[ad_1]

Stock Market Today: घरेलू शेयर बाजार शुक्रवार को बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए, जिससे लगातार छह कारोबारी सत्रों से जारी तेजी का सिलसिला थम गया. एचडीएफसी बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में भारी बिकवाली का दबाव देखने को मिला. सेंसेक्स 693.86 अंक यानी 0.85% गिरकर 81,306.85 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 213.65 अंक यानी 0.85% टूटकर 24,870.10 पर आ गया. कारोबार के दौरान सेंसेक्स एक समय 708 अंक से अधिक गिर गया था.

सेंसेक्स की कंपनियों में एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा स्टील, आईटीसी, एचसीएल टेक, कोटक महिंद्रा बैंक, अदाणी पोर्ट्स, टीसीएस, एचडीएफसी बैंक और टेक महिंद्रा में बड़ी गिरावट रही. वहीं महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और सन फार्मा के शेयरों में तेजी देखने को मिली.

बाजार में क्यों गिरावट?

विश्लेषकों का कहना है कि निवेशकों का ध्यान जैक्सन हॉल संगोष्ठी में यूएस फेड चेयरमैन जेरोम पावेल के संबोधन पर टिका रहा, जिससे सतर्कता और मुनाफावसूली का माहौल बना. भारत पर 27 अगस्त से लागू होने वाले 25% अतिरिक्त अमेरिकी शुल्क ने भी बाजार पर दबाव डाला. साप्ताहिक आधार पर हालांकि सेंसेक्स में 709 अंक (0.87%) और निफ्टी में 238 अंक (0.96%) की बढ़त रही. बीएसई पर 2,316 कंपनियां गिरावट में बंद हुईं, जबकि 1,765 शेयरों में तेजी रही. स्मॉलकैप 0.35% और मिडकैप 0.23% टूटे.

इन स्टॉक्स पर भारी दबाव

सेक्टोरल इंडेक्स में सबसे ज्यादा दबाव मेटल (1.27%), कमोडिटीज (1.08%), बैंकिंग (1.06%) और फाइनेंशियल सर्विसेज (0.84%) पर दिखा. दूसरी ओर, एशियाई बाजार मिलेजुले रहे और यूरोपीय बाजार दोपहर सत्र में बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे. विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने गुरुवार को 1,246.51 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध खरीदारी की थी. वहीं, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.24% गिरकर 67.52 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया.

ये भी पढ़ें: HDFC बैंक के कस्टमर्स के लिए जरूरी खबर! आज बंद रहेंगी ये सवाएं, जानें टाइम और बाकी डिटेल्स

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

[ad_2]